Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2025

जो अपने संकल्प पथ से ना हिले वो है अहिल्या:लोकमाता अहिल्याबाई त्रिशताब्दी समापन समारोह में शामिल हुई पद्मश्री मालिनी अवस्थी, स्मृति ईरानी

मां अहिल्या ने भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना को जागृत किया। श्रेष्ठ भारत के निर्माण की कल्पना को साकार करते हुए अहिल्या देवी ने लोक कल्याणकारी राज्य की स्थापना की। लोकहित का संकल्प लेकर आपने एक महारानी नहीं बल्कि एक मां की तरह अपने राज्य को संचालित किया। उन्होंने धर्म आधारित राज्य की कल्पना को स्थापित किया और एक ऋषि की तरह जीवन जीया। मां अहिल्या का तेज और तप भारत की हर मातृ शक्ति में है, जिसे प्रेरणा बनाकर समाज कल्याण के लिए सभी मातृ शक्ति को आगे आना चाहिए। यह विचार शनिवार को लोकमाता अहिल्याबाई त्रिशताब्दी समापन समारोह में प्रख्यात लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने मुख्य वक्ता के रूप में व्यक्त किए। मातृ शक्ति को संबोधित करते हुए मालिनी ने कहा कि मालवा की प्रजा ने अहिल्या देवी के रूप में शासक नहीं वरन "मां" को पाया था। उनके संकल्प को कभी हिलाया न जा सके वे अहिल्या थी। लोकमाता अहिल्याबाई त्रिशताब्दी वर्ष समारोह समिति द्वारा बास्केटबाल काम्पलेक्स में "मैं भी अहिल्या" कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी थी। मुख्य वक्ता ...

सिंगरौली में पीएम आवास योजना में धोखाधड़ी:23 लोगों ने पैसे लेकर नहीं बनाए मकान, अब संपत्ति कुर्क होगी

सिंगरौली में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत कई लाभार्थियों ने सरकार से अनुदान राशि तो ले ली, लेकिन मकान नहीं बनाया। इस धोखाधड़ी के सामने आने के बाद नगर निगम ने वार्ड नंबर 28 के 23 हितग्राहियों को नोटिस जारी किया है। नगर निगम आयुक्त डीके शर्मा ने बताया कि छोटे लाल कुशवाहा, गोविंद प्रसाद साकेत, जीतलाल कुशवाहा, गंगा प्रसाद साकेत समेत अन्य लोग शामिल हैं। आयुक्त ने बताया कि इन लोगों को कई बार आवास निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। समझाइश भी दी गई कि यह राशि सिर्फ मकान बनाने के लिए है। निगम आयुक्त ने चेतावनी दी है कि अगर तय समय में मकान नहीं बनाए गए तो इन लोगों की अचल संपत्ति कुर्क कर राशि वसूली जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी योजना का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/jNQZLHt via IFTTT

देशी पिस्टल बेचने के लिए जा रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बड़वानी | पलसूद क्षेत्र में अवैध हथियारों की खरीदी बिक्री होती है। जहां से आए दिन हथियार ले जाते आरोपी पकड़ाते हैं। पलसूद पुलिस ने एक देशी पिस्टल बेचने जा रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी पलसूद शेरसिंह बघेल के नेतृत्व में 28 मई को सूचना प्राप्त हुई। इसमें आरोपी महेंद्र सिंह पिता चतर सिंह चावला निवासी उंडी खोदरी सेंधवा-पलसूद रोड पर टोल टैक्स के पास अवैध देशी पिस्टल के साथ किसी को बेचने के लिए घूम रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम महेंद्र सिंह चावला बताया। उसके पास से एक देशी पिस्टल ( अनुमानित कीमत 20 हजार रुपए) जब्त किया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/8LUNknr via IFTTT

दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ाया एचयूटी का संदिग्ध मोहसिन:भोपाल कोर्ट से एनआईए को मिली 10 दिन की रिमांड

राष्ट्रीय जांच एजेंसी 'एनआईए' ने प्रतिबंधित कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन हिज्ब उत-तहरीर (एचयूटी) के संदिग्ध व्यक्ति मोहसिन को नई दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय विमानक्षेत्र से बुधवार को गिरफ्तार कर गुरुवार को भोपाल जिला न्यायालय में पेश किया गया। जहां से पूछताछ के लिए 7 जून तक, 10 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। इससे पहले एटीएस ने एचयूटी के 16 संदिग्धों को 9 मई 2023 को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान एचयूटी के संदिग्धों का अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन सामने आने के बाद राज्य शासन ने मामले की जांच एटीएस से लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी 'एनआईए' को सौंप दी थी। तभी से एनआईए प्रतिबंधित कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन हिज्ब उत-तहरीर (एचयूटी) के मामलों की जांच कर रही है। एनआईए द्वारा आरोपी मोहसिन को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला न्यायालय में पेश किया गया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/DYmPaon via IFTTT

महिला और दो साल की मासूम पर चाकू से हमला:गर्दन और अंगूठे में गंभीर चोट, पुरानी रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम

ईटखेड़ी स्थित ग्रीनपार्क सिटी कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक युवक ने पुरानी रंजिश के चलते महिला और उसकी दो साल की मासूम बच्ची पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला की गर्दन और बच्ची के अंगूठे में गंभीर चोट आई है। घायल मां-बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से कचनारिया (आष्टा) निवासी रेनू उर्फ सपना फूलमाली (29) अपने पति रितेश फूलमाली और दो बच्चों के साथ ग्रीनपार्क सिटी कॉलोनी में किराए के मकान में रहती है। मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे उसी बिल्डिंग में रहने वाला युवक मुकेश रविदास (22) अचानक रेनू के घर में घुस आया। पुराने विवाद को लेकर वह रेनू से गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने रेनू से मारपीट शुरू कर दी। गर्दन पर चाकू मारा, गोद में बैठी बच्ची भी घायल हमले के दौरान मुकेश ने रेनू की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी गर्दन के पीछे गंभीर चोट आ गई। वहीं रेनू की गोद में बैठी दो साल की मासूम अनन्या के अंगूठे पर भी चाकू लग गया। च...

ईदुल अजहा 7 जून को मनाई जाएगी:शहरकाजी ने मोती मस्जिद में चांद दिखाई देने का किया ऐलान

राजधानी भोपाल में ईदुल अजहा (बकरीद) 7 जून, शुक्रवार को मनाई जाएगी। यह ऐलान शहरकाजी मुश्ताक अली नदवी ने बुधवार की शाम मोती मस्जिद में मगरिब की नमाज के बाद किया। उन्होंने बताया कि चांद देखने की कोशिश के बाद रोइय्यते हिलाल कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। शहरकाजी ने बताया कि गुरुवार, 29 मई को इस्लामी कैलेंडर के मुताबिक जिलहिज्जा माह की पहली तारीख होगी। इस्लाम धर्म के अनुसार जिलहिज्जा की 10वीं तारीख को ईदुल अजहा मनाई जाती है, लिहाजा इस बार यह पर्व 7 जून को होगा। बता दें कि इस्लामी कैलेंडर का 12वां और अंतिम महीना, जिलहिज्जा इस्लाम धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण और पवित्र महीना माना जाता है। इसका अर्थ होता है हज वाला महीना क्योंकि इसी महीने में हज यात्रा की जाती है और ईदुल अजहा (बकरीद) भी इसी महीने की 10वीं तारीख को मनाई जाती है। 10 दिन खास इबादत के लिए शहरकाजी नदवी ने बताया कि जिलहिज्जा के शुरुआती 10 दिन इस्लाम में बेहद फजीलत वाले माने जाते हैं। इन दिनों की इबादत का विशेष महत्व है। मुसलमान इन दिनों में अधिक से अधिक नेक आमाल और इबादत की कोशिश करते हैं। चांद देखने की रस्म को बुधवार को मगरिब...

मल्टी में लाइट गई, लिफ्ट में फंसा मासूम:पिता को पड़ा अटैक, अस्पताल में हुई मौत

रॉयल फार्म विला कॉलोनी की एक मल्टी में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। रात करीब 11 बजे अचानक लाइट जाने से एक 8 साल का बच्चा लिफ्ट में फंस गया। यह देख नीचे खड़े पिता को इतना गहरा झटका लगा कि घबराहट में उन्हें अटैक आ गया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 51 वर्षीय ऋषि भटनागर के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ कॉलोनी के टावर-1 के फ्लैट नंबर 307 में रहते थे। पुलिस के मुताबिक, रोज की तरह सोमवार रात भी खाना खाने के बाद ऋषि टहलने नीचे आए थे। उनके साथ उनका 8 वर्षीय बेटा देवांश भी था। रात ज्यादा होने पर उन्होंने बेटे से कहा कि वह ऊपर चला जाए। देवांश जैसे ही लिफ्ट में पहुंचा, अचानक कॉलोनी की बिजली चली गई और वह लिफ्ट में फंस गया। जनरेटर चालू कराने दौड़े, वहीं गिर पड़े पुलिस ने बताया कि बेटे को लिफ्ट में फंसा देख ऋषिराज घबरा गए। वह तुरंत गार्ड रूम की ओर दौड़े ताकि जनरेटर चालू कराया जा सके। इसी दौरान उन्हें तेज घबराहट हुई और वह बेसुध होकर वहीं गिर पड़े। कॉलोनी के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। जांच ...

ग्वालियर में एमपीएल का दूसरा सीजन 12 जून से:ग्वालियर में पुरुषों की 7 और महिलाओं की 3 टीमें खेलेंगी टूर्नामेंट

ग्वालियर में मंगलवार को मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) के दूसरे सीजन की शुरुआत जर्सी अनावरण समारोह के साथ हुई। टूर्नामेंट 12 जून से शंकरपुर स्थित श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस साल टूर्नामेंट का विस्तार किया गया है। पुरुषों की टीमों की संख्या पांच से बढ़ाकर सात कर दी गई है। इसमें बुंदेलखंड और चंबल क्षेत्र की टीमें भी शामिल होंगी। पहली बार महिला क्रिकेट लीग की शुरुआत की जा रही है। महिला वर्ग में तीन टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें भोपाल की टीम भी शामिल है। ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (जीडीसीए) मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के साथ मिलकर टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है। जर्सी अनावरण समारोह में खिलाड़ी, टीम अधिकारी और राज्य भर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। चेयरमैन महाआर्यमन सिंधिया ने कहा कि पिछले सीजन की सफलता के बाद इस बार लीग का विस्तार किया गया है। महिला प्रतियोगिता की शुरुआत खेल के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाती है। जीडीसीए अध्यक्ष प्रशांत मेहता ने कहा कि टीम की जर्सियां उनके क्षेत्र और भावना को दर्शाती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस साल भी नई प्रतिभाएं सामने आएंगी। fr...

गर्भस्थ शिशु की मौत,डॉक्टर पर एक्सपायरी दवा देने का आरोप:'सैंपल की नॉट फॉर सेल' दवा का मामला; पुलिस ने जब्त की डीवीआर, डॉक्टर बोली झूठा आरोप

इंदौर की महिला के छह माह के गर्भस्थ शिशु की दो दिन पहले मौत हो गई थी। पति का आरोप है कि उन्होंने पत्नी को पेट दर्द होने पर एक प्राइवेट हॉस्पिटल की डॉक्टर को दिखाया था। उन्होंने उसे एक्सपायरी दवा दी। उसके सेवन से गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। जांच के तहत एरोड्रम पुलिस ने सोमवार रात क्लिनिक से डीवीआर जब्त किया है। दूसरी ओर डॉक्टर ने आरोप को झुठलाया है। उन्होंने कहा कि परिजन जिस दवा की बात कर रहे हैं वह प्रिस्क्रिप्शन में लिखी ही नहीं है। परिजन दवा कहीं और से लाए थे और उसके सेवन से गर्भस्थ शिशु की मौत हुई। दर्द बंद नहीं हुआ तो कहा सरकारी अस्पताल ले जाओ मामला रूपराम नगर निवासी रिंकी पति राहुल राजपूत का है। राहुल का कहना है उनकी पत्नी का इलाज संगम नगर निवासी डॉ. वंदना तिवारी से चल रहा था। उनका घर में सन्मति नाम से हॉस्पिटल है। 23 मई को पत्नी को पेट दर्द होने पर वे उसे साथ लेकर उन्हें दिखाने गए थे। इस दौरान डॉ. तिवारी ने उसे एक्सपायरी डेट की दवा दे दी। इससे पेट दर्द बंद नहीं हुआ। राहुल ने यह बताया कि जब पत्नी को तेज दर्द होने लगा तो उन्होंने डॉ. तिवारी को फोन किया। इस पर उन्होंने कहा कि उसे सरक...

बालाघाट में बिना अनुमति अवैध बोरिंग:राजस्व विभाग की टीम ने दो मशीनें जब्त की

बालाघाट जिले को 1 अप्रैल से जल अभावग्रस्त घोषित किया गया है। इस दौरान बिना अनुमति बोरिंग करवाने पर प्रतिबंध है। लामता थाना क्षेत्र के चरेगांव चैकी के पटवारी हल्का टिटवा में एक मामला सामने आया है। कटेगांव में भवनलाल सोनडहारे के खेत में बिना अनुमति नलकूप खनन के लिए दो बोरिंग मशीनें लगाई गई थीं। सूचना मिलने पर एसडीएम गोपाल सोनी के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने कार्रवाई की। दोनों बोरिंग वाहन ( केए 01 एमएफ 5988 और केए 01 एए 2089) को जब्त कर चरेगांव चैकी में रखवाया गया है। एसडीएम सोनी ने बताया कि जल अभावग्रस्त क्षेत्र में सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना नलकूप खनन प्रतिबंधित है। इस मामले में पुलिस को रिपोर्ट भेजा जाएगा। पुलिस पेयजल संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई करेगी। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/CQni2KA via IFTTT

आगर मालवा में कांग्रेस ने निकाली जय हिंद यात्रा:तिरंगा लेकर निकले सैकड़ों कार्यकर्ता; नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा से किया स्वागत

आगर मालवा में भारतीय सेना की वीरता और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर रविवार को जय हिंद यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लेकर भाग लिया। यात्रा शाम 5 बजे अंबेडकर भवन, छावनी से शुरू हुई। जो बैंड-बाजे और देशभक्ति गीतों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अयोध्या बस्ती में समाप्त हुई। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह मौजूद रहे। सुसनेर विधायक भैरोंसिंह परिहार और पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े भी शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने जय हिंद और भारत माता की जय के नारे लगाए। नगरवासियों ने यात्रा का स्वागत जगह-जगह पुष्पवर्षा से किया। यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। यह आयोजन सेना के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रदर्शित करता है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/cvxXAtp via IFTTT

जबलपुर में शादी से इनकार पर चाकू से हमला:3 साल की बच्ची के सामने मां को प्रेमी ने मारे चाकू, एक साल पहले हुई थी दोस्ती;जंगल में छोड़कर भागा

जबलपुर में तीन साल की मासूम के सामने उसकी मां पर बाॅयफ्रेंड ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से उसे घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना बरगी नगर पुलिस चौकी के बरबटी गांव की है। गंभीर रूप से घायल महिला का मेडिकल काॅलेज में इलाज जारी है। इधर आरोपी की तालाश में पुलिस जुटी हुई है। घटना रविवार शाम की है, जब कोतवाली निवासी महिला अपनी तीन साल की बेटी को लेकर बाॅयफ्रेंड नमन विश्वकर्मा के साथ बरगी बांध घूमने गई थी। अचानक ही नमन का महिला से विवाद हो गया, जिसके बाद उसने चाकू से एक के बाद एक कई वार करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाइक में बैठाकर ले गया था बरगी कोतवाली निवासी नमन विश्वकर्मा की पास ही रहने वाली महिला से कुछ साल पहले दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच अक्सर फोन पर बात होती थी। रविवार शाम को दोनों का प्लान बरगी डैम घूमने का बना। महिला तीन साल की बच्ची को लेकर नमन के साथ बरगी बांध के पास बरबटी गांव पहुंची, जहां दोनों बैठकर आपस में बात कर रहे थे। इस बीच नमन ने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे कि उसने यह कहते हुए मना कर दिया कि वह शादीशुदा है। ...

नर्मदापुरम के रामपुर गुर्रा के 12 गांवों में बिजली बंद:कांग्रेस ने 9 घंटे धरना दिया, रामपुर-इटारसी रोड पर 5 घंटे चक्काजाम किया

नर्मदापुरम के रामपुर गुर्रा क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती और 12 गांवों की बिजली पूरी तरह बंद होने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने शुक्रवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह पटेल के नेतृत्व में प्रदर्शन दोपहर 1:30 बजे शुरू हुआ और रात 10:45 बजे तक चला। प्रदर्शन के दौरान करीब साढ़े तीन घंटे तक चक्काजाम भी किया गया। 5 बजे तक चक्काजाम किया शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे कांग्रेसियों ने बिजली कंपनी के रामपुर गुर्रा स्थित सब स्टेशन के सामने धरना और चक्काजाम शुरू किया। उन्होंने मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर दिया, जिससे रामपुर से इटारसी जाने वाला मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। चक्काजाम के दौरान किसी भी वाहन को निकलने नहीं दिया गया। ढोल-मंजीरों के साथ भजन गाकर प्रदर्शनकारी बिजली कटौती के खिलाफ विरोध जताते रहे। शाम 5 बजे चक्काजाम हटाया गया, लेकिन धरना प्रदर्शन जारी रहा। धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं और ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 9 घंटे तक चला धरना धरना स्थल पर स्थिति को संभालने के लिए तहस...

रीवा में दो बाइक की टक्कर में 3 की मौत:तीन गंभीर घायल, तेज रफ्तार के कारण सिरमौर मार्ग पर हुआ हादसा

रीवा के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के पलहान गांव के पास शनिवार रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। रीवा-सिरमौर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकों पर तीन-तीन सवार थे और दोनों विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही थीं। जैसे ही वाहन पलहान गांव के चढ़ाई मोड़ के पास पहुंचे, अचानक आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई और तीन लोगों की जान चली गई। मृतकों में एक नाबालिग भी शामिल संजय गांधी अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. यत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि हादसे में जितेंद्र रावत (15) और मोहित रावत (19) दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 13 बैकुंठपुर और मुनिराज कोल (45) निवासी हरदी क्रमांक 2 थाना मनगवां की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों की हालत गंभीर हादसे में घायल राजीव, सनी कोल और छेदी कोल को गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया ग...

मुरैना से पकड़ाया हत्या का आरोपी,6 माह से था फरार:सास की गोली मारकर की थी हत्या, पत्नी को भी मारी थी गोली, चेन्नई में काटी फरारी

ग्वालियर में सास की गोली मारकर हत्या और पत्नी की हत्या के प्रयास के मामले में फरार 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी विष्णु शर्मा को क्राइम ब्रांच ने मुरैना से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी छह महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। जिस पर पुलिस ने उस पर 19 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। आरोपी को पकड़े जाने के बाद पता लगा कि वह ट्रक चालक है और वह 6 महीने से चेन्नई में फरारी काट रहा था। हाल ही में मुरैना आया था, लेकिन उससे पहले पुलिस को सूचना मिल गई। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस उससे हत्या के मामले में पूछताछ कर रही है। डीएसपी क्राइम ब्रांच नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया- आरोपी को पकड़ने के लिए जिम्मेदारी थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच अमित शर्मा और उप निरीक्षक रमाकांत उपाध्याय को दी थी। इसके बाद से ही पुलिस टीम को आरोपी की तलाश में लगाया था। पांच दिन पहले पता चला था कि आरोपी विष्णु शर्मा को मुरैना में देखा गया है। इसका पता चलते ही क्राइम ब्रांच की टीम उसकी तलाश में जौरा पहुंचाई गई। जिसके बाद से ही क्राइम ब्रांच उसकी निगरानी में लगी थी। शुक्रवार की रात सं...

ऊर्जा मंत्री की बेटी की शादी में ग्वालियर पहुंचे सीएम:बोले-बेटी की विदा होती है तो पिता के दिल पर क्या बीतती है पता है, मेरी भी बेटी है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर की बेटी के शादी समारोह में शामिल होने ग्वालियर पहुंचे। शादी में पहुंचकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया। इसके बाद वह दो दिवसीय नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए वह ग्वालियर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम डॉ. मोहन यादव भावुक नजर आए। उनका कहना था कि वर्तमान दौर में कन्यादान के माध्यम से बेटी और पिता के लिए बहुत अलग प्रकार का दिन आज का होता है। बेटी जब घर से विदा होती है तो उसकी सभी यादों को जो वह अपने घर में गुजारती है उनको याद कर एक पिता के दिल पर क्या बीतती हैं, इसका मुझे अहसास है। मेरी स्वयं की बेटी भी है, इसलिए मुझे इस बात का अहसास है। हमारे 16 संस्कारों में से एक पाणिग्रहण संस्कार होता है। बेटी का कन्यादान करके हम अपने दायित्व का निर्वहन करते हैं। मेरा आशीर्वाद है बेटी अपने नए घर में सुख वैभव के साथ दाम्पत्य जीवन में सुखद रहे। डिप्टी सीएम के साथ सीएम नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली में नीति आयोग की बैठक में शामिल होने ग्वालियर एयरपोर्ट से शुक्रवार रात...

भिंड में पार्षद पर दबंगई का आरोप:अकाउंटेंट शाखा में लगाया ताला; लिपिक को फोन पर की अभद्रता, एफआईआर दर्ज

भिंड नगर पालिका में गुरुवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद दीपक शर्मा ने अकाउंटेंट ऑफिस का ताला जड़ दिया। पार्षद पर कर्मचारियों को कमरे से बाहर निकालकर अकाउंटेंट आनंदपाल चौहान से अभद्रता कर धमकाने का आरोप है। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली और देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना गुरुवार शाम करीब 4 बजे की है। अकाउंटेंट आनंदपाल चौहान ने बताया कि वह रोजाना की तरह तय समय पर कार्यालय पहुंचे और कार्य कर रहे थे। बिजली न होने के कारण वह इनवर्टर की मदद से काम कर रहे थे, लेकिन शाम तक वह डिसचार्ज हो गया। आवश्यक कार्य पूरा करने के लिए वह मेला ग्राउंड के पास स्थित स्टोर कार्यालय चले गए, जहां इनवर्टर चालू था। इसी दौरान पार्षद दीपक शर्मा ने उन्हें मोबाइल पर कॉल कर पूछा कि उनका भुगतान क्यों नहीं हो रहा है। अकाउंटेंट ने जवाब में बताया कि सीएमओ साहब के डिजिटल साइन वाले डोंगल की वैधता समाप्त हो गई है, नया डोंगल बनते ही भुगतान की प्रक्रिया हो सकेगी। इस पर नाराज होकर पार्षद ने धमकी दी कि कार्यालय मत आना, मैं लेखा शाखा में ताला डाल रहा हूं और कॉल काट दिया। इसके बाद लेखा शाखा में मौजूद...

अब 25 और 31 मई तक भर सकेंगे फॉर्म:मंडल ने बढ़ाई हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा की तारीख

माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश ने सत्र 2024-25 के हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथियों में बढ़ोतरी की है। जिन छात्रों ने मुख्य परीक्षा 2025 में भाग लिया था और वे या तो फेल हो गए हैं या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, उनके लिए यह बड़ी राहत की खबर है। नई तारीखें: छात्र mponline.gov.in पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने सभी छात्रों से अपील की है कि वे समय रहते फॉर्म भरकर भविष्य की परीक्षा की तैयारी सुनिश्चित करें। यह फैसला उन छात्रों के लिए खासतौर पर राहत भरा है, जो किसी कारणवश पहली तारीख तक आवेदन नहीं कर पाए थे या अब अंक सुधार की योजना बना रहे हैं। द्वितीय परीक्षा छात्रों को एक और अवसर देती है, जिससे वे वर्ष बर्बाद किए बिना आगे की कक्षा में प्रवेश ले सकें। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/5Yi8jAZ via IFTTT

अंबेडकर प्रतिमा विवाद: ग्वालियर कलेक्टर-एसएसपी के साथ वकीलों की बैठक:वकीलों की अपील-यह हमारा हाईकोर्ट का मामला, बाहरी व्यक्ति, संस्थाएं हस्तक्षेप न करें

उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर परिसर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापना से संबंधित विवाद पर बुधवार शाम कलेक्टर-एसएसपी ने दोनों पक्षों के वकीलों को साथ लेकर बैठक की है। बैठक में दोनों पक्षों की बात सुनी गई। जबलपुर में चीफ जस्टिस से क्या बात हुई यह जाना। उसके बाद दोनों पक्षों से कहा गया कि यह हाईकोर्ट परिसर के अंदर अधिवक्ताओं के बीच का विवाद है। इसमें दोनों पक्ष बाहरी व्यक्तियों और संस्थाओं को शामिल न करें। इसके बाद वकीलों ने भी अपने-अपने साथियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति बनाई है। बैठक के बाद हाईकोर्ट परिसर में मूर्ति लगाने के पक्ष के वकीलों ने अपील की है कि यह हमारे अधिवक्ताओं का आपसी मामला है। इसमें कोई भी बाहरी व्यक्ति और संस्था हस्तक्षेप न करे। कलेक्टर रुचिका चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में अधिवक्ताओं के साथ चर्चा की। चर्चा के दौरान उच्च न्यायालय ग्वालियर के बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन पाठक, सचिव महेश गोयल एवं मूर्ति लगाने के पक्षकार अधिवक्ता विश्वजीत रतौनिया, धर्मेन्द्र कुशवाह, अपर कलेक्टर कुमार सत्यम, एडीएम टीएन स...

भोपाल रेप-ब्लैकमेलिंग केस में बड़े आपराधिक गिरोह की आशंका:NCW ने सीएम को सौंपी रिपोर्ट; कहा- छात्राओं को महंगे गिफ्ट- गाड़ियों का लालच देकर फंसाया

भोपाल में कॉलेज छात्राओं से रेप और ब्लैकमेलिंग केस में नेशनल कमीशन फॉर वूमेन (NCW) की जांच समिति ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। महिला आयोग की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का कहना है कि आरोपियों ने छात्राओं को महंगे गिफ्ट और लग्जरी गाड़ियों का लालच देकर फंसाया। इसके बाद नशा देकर उनके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। आरोपियों ने पीड़िताओं को धमकाया भी कि वे अन्य छात्राओं को भी इनके चंगुल में फंसाए, वर्ना ये वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिए जाएंगे। आयोग का कहना है कि इस मामले में सिर्फ यौन अपराध ही नहीं, बल्कि जबरन धर्म परिवर्तन और संगठित आपराधिक नेटवर्क की भी भूमिका सामने आ रही है। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सीएम डॉ. मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल को सौंपी है। इसमें पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए त्वरित और कठोर कार्रवाई की मांग की है। ड्रग तस्करी और बड़े आपराधिक नेटवर्क की आशंका NCW की टीम में पूर्व आईपीएस अधिकारी निर्मल कौर, वकील निर्मला नायक और अंडर सेक्रेटरी आशुतोष पांडे शामिल थे। यह टीम 3 से 5 मई तक भोपाल दौरे पर रही। इस दौरान उन्होंने पीड़ित छात्राओं, उनके परिवारों, पुलिस...

घर के बक्से में छिपाकर रखा था 17 किलो गांजा:ग्वालियर में तस्कर गिरफ्तार; पुलिस को देख भागने लगा था आरोपी

ग्वालियर में गांजे की खेप लेकर आए एक तस्कर को क्राइम ब्रांच व माधौगंज थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में शिव कॉलोनी गुढ़ा से पकड़ा है। उसके पास से करीब 17 किलो गांजा बरामद किया है। अब पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि यह गांजे की खेप वह किससे लेकर आया था। जिससे उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके। पुलिस अफसरों को पता चला है कि पकड़ा गया तस्कर काफी समय से गांजा की तस्करी कर रहा है। इससे पुलिस का मानना है कि एक बड़े रैकेट का खुलासा हो सकता है। डीएसपी क्राइम ब्रांच नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया कि सूचना मिली थी कि माधौगंज थाना क्षेत्र के शिव कॉलोनी गुढ़ा में एक तस्कर गांजा बेच रहा है। सूचना मिलते ही टीआई क्राइम ब्रांच अमित शर्मा और टीआई माधौगंज थाना प्रशांत शर्मा को सूचना की तस्दीक के लिए निर्देशित किया। कार्रवाई के लिए एसआई रमाकांत उपाध्याय घेराबंदी के लिए रवाना किया। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो एक संदेही दिखाई दिया, जिसकी नजर पुलिस पर पड़ी तो वह वहां से भागने लगा। शंका होते ही पुलिस ने पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। घर में बक्से मेंं रखा था गांजा पकड़े गए संदिग्ध से पूछताछ क...

बस और कार की टक्कर, युवती सहित दो की मौत:15 मिनट में लौट आऊंगा... कहकर घर से निकले पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की भी मौत

बैरसिया थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पचमढ़ी निवासी युवती और कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा नरेला के पंप के पास तेज रफ्तार बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत के कारण हुआ। थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि पचमढ़ी निवासी अश्विनी बागड़ी (25) अपने भाई के साथ बड़ी बहन से मिलने ट्रैवल्स की कार से बैरसिया आ रही थीं। सोमवार को जैसे ही उनकी कार नरेला के पास पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार बस अचानक उनकी लेन में आ गई। कार चालक के पास संभलने का मौका नहीं था और भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने अश्विनी बागड़ी और कार चालक रोहन ठाकुर (22) को मृत घोषित कर दिया, जबकि अश्विनी के भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की खबर मिलते ही अश्विनी की बहन मौके पर पहुंची। शवों को पीएम के लिए भेजा गया। पुलिस ने बस जब्त कर चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। स्कूटर फिसला, पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की मौत भोपाल के चूनाभट्टी इलाके में सोमवार रात एक औ...

अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर भाजपा की तैयारी:हरदा में 21 से 31 मई तक चलेगा कार्यक्रम; कार्यकर्ता करेंगे जन-जन से संवाद

हरदा में भाजपा जिला कार्यालय कमल कुंज में आयोजित बैठक में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम 21 से 31 मई तक आयोजित किए जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेशसिंह वर्मा ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन आदर्श था। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनकी न्याय और नीति का अनुसरण करते हैं। अहिल्याबाई ने कठिनाइयों का सामना करते हुए जनता के लिए न्यायप्रिय शासन स्थापित किया। जिला महामंत्री देवीसिंह सांखला ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता इन कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचेंगे। कार्यक्रम की सह संयोजक प्रियंका दुबे और अनिता अग्रवाल ने अहिल्याबाई के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। बैठक में बताया गया कि अहिल्याबाई शिव की अनन्य भक्त थीं। उन्होंने कई शिव मंदिरों का पुनर्निर्माण कराया और घाट, कुएं व बावड़ियों का निर्माण करवाया। कार्यक्रम में गजेंद्र शाह, दर्शन सिंह गहलोद, भागवत शाह ढोके समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सह संयोजक सुनील दुबे ने आभार व्यक्त किया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.t...

इंदौर की महिला ने लगाया दूसरी शादी का आरोप:बुरहानपुर के रहने वाले पति की पहली पत्नी और दूसरी पत्नी के पिता ने की शिकायत

बुरहानपुर के इच्छापुर गांव के एक युवक पर दो शादियां करने का आरोप लगाया गया है। इंदौर की रहने वाली पहली पत्नी ने सोमवार शाम शिकारपुरा थाने में लिखित शिकायत की है जिसकी पुलिस जांच करेगी। महिला ने बताया कि उसने 2018 में युवक से प्रेम विवाह किया था। उस समय युवक इंदौर में अपने मौसा के यहां रहता था। दंपती की एक साढ़े पांच साल की बेटी है। पहली पत्नी ने बताया कि उसने पति को पिकअप वाहन भी दिलाया था, जिसका भुगतान उसके खाते से हुआ था। बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया: पिता इसी बीच दूसरी पत्नी के पिता ने भी थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। बेटी अपनी मां के साथ एक गांव में जहां मेरी ससुराल है छुट्टी मनाने गई थी, वहां से युवक उसे ले गया और शादी कर ली। शिकारपुरा थाना पुलिस के एएसआई संजीव पगारे ने कहा कि दोनों पक्षों की शिकायत पर विधिवत जांच की जाएगी। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/SsnBvhX via IFTTT

रेस्टोरेंट संचालक पर फायरिंग करने वाला तीसरा आरोपी गिरफ्तार:पुलिस को देखते ही लगाई दौड़, गिरकर टूटी पैर की हड्‌डी

ग्वालियर में दो दिन पहले रंगदारी नहीं देने पर गैंगस्टर के भतीजे प्रशांत तोमर और उसके साथियों ने रेस्टोरेंट संचालक पर फायरिंग कर दी और उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। रविवार रात पुलिस को सूचना मिली कि हमलावर पुरानी छावनी स्थित सेवन हिल्स के पास एक मकान में छुपे हुए हैं। ऐसे में पुलिस ने दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे। सभी आरोपी भाग गए, लेकिन इस दौरान एक आरोपी गिर गया और घायल हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर सिविल अस्पताल, हजीरा पहुंचाया, जहां जांच में पता चला कि उसके पैर की हड्डी टूट गई है। गोलीबारी की यह घटना शुक्रवार को हुई थी, जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया था। इसी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई। गैंगस्टर परमाल तोमर का भतीजा प्रशांत तोमर अभी भी फरार है। घटना में शामिल दो आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं, जबकि तीन आरोपी अब भी फरार हैं। शुक्रवार, 16 मई की रात को ग्वालियर के उपनगर क्षेत्र में चौड़े के हनुमान मंदिर और बिरलानगर क्षेत्र में प्रशांत तोमर ने अपने साथियों के साथ मिलकर रेस्टोरेंट संचालक पंकज यादव से रंगदारी मांगी। पैसे न देने पर उन्होंने गोलीबारी कर दी।...

वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल:नारीबारी से नईगढ़ी शादी में जा रहा था, प्राथमिक इलाज के बाद रीवा रेफर

नईगढ़ी गढ़ मार्ग पर शनिवार रात 9:30 बजे एक वाहन ने शादी में जा रहे शख्स को टक्कर मार दी। हादसा रिमारी के पास हुआ है। हांलाकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि टक्कर कौन से वाहन ने मारी है। बताया गया कि राजेश कुमार मिश्रा एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने नईगढ़ी जा रहे थे। इसी दौरान वे हादसे का शिकार हो गए। राजेश कुमार मिश्रा चौकी नारीबारी थाना शंकरगढ़ के निवासी हैं। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल राजेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी में भर्ती कराया। डॉक्टर्स ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर कर दिया है। वहीं घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/9Zr2bKt via IFTTT

करैरा में पशु बाड़े में लगी आग:8 भैंसों की मौत, 8 लाख रुपए का नुकसान; जांच में जुटी प्रशासनिक टीम

शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम टोडा करैरा में शुक्रवार दोपहर एक हादसा हुआ। रोशन सिंह यादव के पशु बाड़े में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से बाड़े में बंधी 8 से 10 भैंसें मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक आग पूरे बाड़े में फैल चुकी थी। मृत भैंसों की अनुमानित कीमत लगभग 7 से 8 लाख रुपए है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, पशु चिकित्सक और पटवारी मौके पर पहुंचे। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव में इस घटना से शोक का माहौल है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/5k3ohaQ via IFTTT

नीमच में बसों की जांच:फिटनेस और बीमा नहीं मिलने पर 100 वाहनों से 97 हजार 500 रुपए जुर्माना वसूला

नीमच में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर लोक परिवहन वाहनों की विशेष जांच अभियान चल रहा है। यातायात पुलिस और आरटीओ की संयुक्त टीम 13 मई से यह अभियान चला रही है। यातायात थाना प्रभारी उर्मिला चौहान के नेतृत्व में टीम ने मैशी शोरूम चौराहे सहित कई स्थानों पर जांच की। टीम ने वाहनों में फिटनेस, परमिट, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स और ओवरलोडिंग की जांच की। जांच में कुल 100 चालान काटे गए। इनमें फिटनेस के 2, परमिट के 4 और अग्निशमन यंत्र के 13 मामले सामने आए। फर्स्ट एड बॉक्स के 8, बीमा का 1, बिना वर्दी के 11 और वायु प्रदूषण का 1 मामला पाया गया। ओवर स्पीड के 5 और अन्य 55 मामलों में भी कार्रवाई की गई। बस संचालकों को यात्रियों की सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। आगे स्कूल बसों की जांच की योजना है। स्कूल संचालकों को सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन भेजी गई है। स्कूल बस चालकों का चरित्र सत्यापन भी कराया जाएगा। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/yQ0h1Df via IFTTT

महाकाल मंदिर के बाहर अतिक्रमण हटाया:श्रद्धालुओं के लिए रास्ता साफ; दुकानदारों को सड़क पर सामान न रखने की हिदायत

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रशासन ने गुरुवार देर शाम को मंदिर परिसर के बाहर बड़ी कार्रवाई की। मंदिर के गेट क्रमांक 1 से मुख्य द्वार और चार नंबर गेट तक फैले अतिक्रमण को हटाया गया। मंदिर के आसपास सैकड़ों की संख्या में दुकानें लगती हैं। फूल-प्रसादी व अन्य सामग्री बेचने वाले दुकानदार श्रद्धालुओं के आने-जाने का मार्ग रोक देते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए मंदिर प्रशासन के अधिकारी, होमगार्ड के जवान और सुरक्षा एजेंसी के गार्ड्स ने संयुक्त कार्रवाई की। कार्रवाई में स्थायी दुकानदारों को सड़क पर सामान नहीं रखने की चेतावनी दी गई। दुकानों के सामने खड़े वाहनों को भी हटाया गया। श्रद्धालुओं के मार्ग पर टेबल या अन्य सामान रखकर बिक्री करने पर रोक लगाई गई है। इस कार्रवाई में मंदिर के उप प्रशासक एसएन सोनी, सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, सुरक्षा ओएसडी जयंत राठौर, होमगार्ड प्लाटून कमांडर व सुरक्षा अधिकारी हेमलता पाटीदार और मंदिर चौकी प्रभारी मनीष दुबे मौजूद थे। अतिक्रमण हटाने के बाद अगले दिन वहीं लगा लेते हैं दुकान गौरतलब है कि पहले भी कई बार अतिक्रमण हटाया गया है लेकिन दुकानदार अगले दिन फिर वहीं दु...

एमपी हाईकोर्ट के आदेश पर मंत्री विजय शाह पर FIR:देश की एकता खतरे में डालने की लगी धारा; कर्नल सोफिया पर आपत्तिजनक बयान दिया था

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के आदेश के बाद आखिरकार पुलिस ने बुधवार रात करीब 11 बजे मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। इंदौर के मानपुर थाना में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान दिया था। उन्हें आतंकियों की बहन बताया था। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उनके इस बयान पर स्वत: संज्ञान लिया था। जबलपुर हाईकोर्ट के जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस अनुराधा शुक्ला की बेंच ने डीजीपी को आज की तारीख में ही मंत्री शाह पर एफआईआर के निर्देश दिए थे। हाईकोर्ट के आदेश के बाद विजय शाह के खिलाफ धारा 152, 196(1)(बी) और 197(1)(सी) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। हाईकोर्ट ने कहा- भारत की एकता अखंडता को खतरे में डालने का अपराध दर्ज करें। अगर FIR दर्ज नहीं की गई तो डीजीपी पर कोर्ट की अवमानना की कार्रवाई होगी। मंत्री विजय शाह का बयान सांप्रदायिकता को बढ़ाने वाला हैं। मंत्री ने रविवार को इंदौर के महू के रायकुंडा गांव में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहीं विवादास्पद बयान दिया था। हालांकि, मंगलवार को वीडियो वायरल हुआ। उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादि...

नींद की गोलियां खिलाकर जेवर-नकदी ले गई महिला चोर:ग्वालियर में शादी से डबरा लौट रही थी बुजुर्ग महिला, जयारोग्य अस्पताल के पास की वारदात

ग्वालियर में एक महिला चोर ने शादी समारोह से लौट रही महिला को नींद की गोलियां खिलाकर डेढ़ लाख रुपए के जेवर और नकदी चुरा ली। घटना कंपू थाना क्षेत्र के जयारोग्य अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग के सामने हुई। डबरा देहात के बृजपुर की रहने वाली 58 वर्षीय कैलाशी बाई 29 अप्रैल को गणेशपुरा में अपनी भांजी की शादी में शामिल होने गई थी। वापसी में वे टेम्पो से लौट रहीं थीं। टेम्पो में एक अन्य महिला भी सवार हुई। उसने कैलाशी बाई से बातचीत की और बताया कि वह भी डबरा जा रही है। महिला ने टेम्पो का किराया भी चुका दिया। टेम्पो से उतरते समय कैलाशी बाई को कमर में दर्द हुआ। अज्ञात महिला उन्हें जयारोग्य अस्पताल ले गई। वहां न्यूरोलॉजी विभाग के पास बिठाकर दवा लेने का बहाना बनाया। लौटकर उसने कैलाशी बाई को छह गोलियां खिलाई। गोलियों के प्रभाव से कैलाशी बाई बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी महिला जेवर चुराकर फरार हो गई। अस्पताल के गार्ड को कैलाशी बाई बेहोश हालत में मिली। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर महिला चोर की तलाश शुरू कर दी है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/zsNcTDP via IF...

सीहोर की वेदिका ने 12वीं में हासिल किए 96%:JEE मेंस में 99.08 परसेंटाइल, NDA परीक्षा की मेरिट में भी जगह बनाई

सीहोर के बकतरा कस्बे की मेधावी छात्रा वेदिका चौहान ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफलता हासिल की है। भोपाल के कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा ने PCM में 500 में से 480 अंक प्राप्त किए हैं। वेदिका ने JEE मेंस में 99.08 परसेंटाइल हासिल कर और UPSC की NDA परीक्षा की मेरिट सूची में स्थान बनाकर तिहरी सफलता हासिल की है। इससे पहले उन्होंने 10वीं कक्षा में भी 97.4% अंक प्राप्त किए थे। प्रतिदिन 12-13 घंटे की नियमित पढ़ाई प्रतिदिन 12-13 घंटे की नियमित पढ़ाई के साथ स्वस्थ दिनचर्या और पर्याप्त नींद पर ध्यान देने वाली वेदिका का लक्ष्य IIT से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में पढ़ाई कर देश की सेवा करना है। उनके पिता महेंद्र सिंह चौहान बकतरा में सामाजिक कार्यकर्ता हैं। क्षेत्र के शिक्षकों, परिजनों और गणमान्य नागरिकों ने वेदिका की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई दी है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/NMatRKs via IFTTT

रामायण-महाभारत को मिले सिलेबस में जगह:भोपाल की सीबीएसई 12वीं टॉपर श्रुतिका जैन बोलीं– खुद के बनाए नोट्स और नियमित पढ़ाई से हासिल की सफलता

भोपाल की सागर पब्लिक स्कूल अरेरा कॉलोनी की छात्रा श्रुतिका जैन ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में 99.4% अंक प्राप्त कर राजधानी की टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम से पढ़ाई करने वाली श्रुतिका का मानना है कि भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर जैसे रामायण और महाभारत को भी स्कूली पाठ्यक्रम में उतनी ही प्राथमिकता मिलनी चाहिए, जितनी यूरोपियन हिस्ट्री को दी जाती है। पढ़िए दैनिक भास्कर से बातचीत के प्रमुख अंश... पूरे साल की पढ़ाई और खुद के नोट्स बने सफलता की चाबी श्रुतिका कहती हैं कि उनकी सफलता का कोई जादुई फॉर्मूला नहीं है, लेकिन नियमितता, समर्पण और खुद से बनाए गए नोट्स ने उन्हें यह मुकाम दिलाया। उन्होंने बताया- मैंने स्कूल की हर क्लास को गंभीरता से लिया, सभी विषयों के कॉन्सेप्ट्स क्लास में ही क्लियर हो जाते थे। फिर घर आकर सिर्फ जरूरी टॉपिक्स को दोहराती थी। सेल्फ स्टडी सबसे बेहतर, कोचिंग पर निर्भर नहीं रहीं श्रुतिका का मानना है कि अगर छात्र स्कूल में ध्यान से पढ़ाई करें और घर पर खुद से रिविजन करें तो कोचिंग की जरूरत नहीं पड़ती। “मैंने खुद के नोट्स बनाए, जिससे एग्जाम टाइम ...

3 बेटियों को जहर खिला खुद भी सुसाइड किया:हरियाणा से शादी में MP गया था परिवार; बड़ा भाई बोला- अंतिम संस्कार यहीं करेंगे

हरियाणा के भिवानी जिले के व्यक्ति ने मध्य प्रदेश के दमोह में 3 बेटियों के साथ जहर निगल लिया। जिससे चारों की मौत हो गई। वह पत्नी और तीनों बेटियों के साथ ससुराल में साले की शादी में शामिल होने गया था। वहां शराब पीकर उसका पत्नी से झगड़ा हुआ। पत्नी ने उसे बारात में नहीं जाने दिया। कुछ दिन वह ठीक रहा। मंगलवार को वह तीनों बेटियों, महक (डेढ़ साल), खुशी (5) और खुशबू (7) को समोसे खिलाने के बहाने ले गया और जहर खिला दिया। महक और खुशी ने वहीं पर दम तोड़ दिया। वहीं खुशबू की अस्पताल ले जाने तक मौत हो गई। दैनिक भास्कर ने भिवानी में स्थित उसके गांव बड़ोला में संपर्क किया तो पता चला कि उसका घर बंद है। वहां बड़े भाई सूरजा ने कहा कि उसका छोटा भाई विनोद खेती करने के साथ डंपर चलाता था। उन्हें फोन पर पता चला कि उसकी मौत हो गई है। अभी हम यह कुछ नहीं कह सकते कि विनोद ने खुद जहर खाया या फिर उसके साथ कुछ और हुआ है। हमने विनोद और तीनों बेटियों के शव गांव में मंगवाए हैं, उनका यहीं अंतिम संस्कार करेंगे। चारों का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतक की पत्नी ने घटना को लेकर क्या कहा सास ने कहा- शराब पीकर झगड़ा करते थे दामा...

महाराजपुर रोड पर झगड़ा, युवक की मौत:मुरैना में एसपी ऑफिस के बाहर शव रखकर किया चक्काजाम; आरोपियों को पकड़ने की मांग

मुरैना के एसपी ऑफिस के बाहर नेशनल हाईवे क्रमांक-44 पर जाम लगा दिया गया है। इस जाम से धौलपुर व ग्वालियर की तरफ से आने-जाने वाले वाहनों के पहिए थम गए हैं। यह जाम महाराजपुर रोड पर 17 अप्रेल को हुए झगड़े में घायल युवक की आज सोमवार को मौत के बाद लगाया गया है। मृतक के परिजनों ने लाश रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। महाराजपुर रोड स्थित दो पड़ोसियों में नाली के विवाद को लेकर लाठी-डंडों से झगड़ा हो गया था। एक पक्ष का युवक रिंकू बघेल (30) गंभीर घायल हो गया। इसके बाद ग्वालियर में उसकी इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। परिजनों ने इसी के आक्रोश में उसकी लाश को एसपी ऑफिस के सामने हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। प्रशासन की ओर से लोगों को समझाने के बाद लोग शांत हुए। घटना में 6 आरोपी शामिल इस मामले में पुलिस ने पहले चार आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया था। बाद में जांच के दौरान दो आरोपियों की बढ़ोतरी की गई। जिनकी संख्या अब कुल 6 हो गई है। इन आरोपियों के खिलाफ धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था जो बाद में बढ़कर अब हत्या के मामले मे धाराओं में इजाफा किय...

राजगढ़ में लापरवाही पर इंजीनियरों को नोटिस, वेतनवृद्धि भी रोकी:कलेक्टर ने जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा की, तीन दिन में जियो टैगिंग के निर्देश

राजगढ़ जिले में चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रगति की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सोमवार को कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कई जनपदों में खेत तालाब और रिचार्ज कूप निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति और ड्यूटी में लापरवाही सामने आई। इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। लापरवाही पर इंजीनियरों और अधिकारियों पर कार्रवाई जनपद जीरापुर के सहायक यंत्री को कारण बताओ नोटिस, नरसिंहगढ़ के सब इंजीनियर प्रवीण पाटोदे को बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया। खिलचीपुर जनपद के एपीओ का 15 दिन का वेतन राजसात किया गया। जियो टैगिंग और ई-केवाईसी में तेजी लाने के निर्देश कलेक्टर ने तीन दिन के भीतर सभी खेत तालाबों और रिचार्ज कूप कार्यों की जियो टैगिंग अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए। साथ ही समग्र ई-केवाईसी की धीमी प्रगति पर खिलचीपुर और राजगढ़ के सामाजिक सुरक्षा अधिकारियों की एक-एक वेतनवृद्धि रोकने का आदेश भी जारी किया गया। जनपद सीईओ को चेतावनी पत्र थमाया गया। संबल योजना में भी मांगा हिसाब, समयसीमा पर...

ग्वालियर की मुरार पुलिस ने बरामद की नाबालिग छात्रा​​​​​​​:7 मई को घर से हो गई थी लापता, दबाव बनाया तो छोड़कर भागा आरोपी

ग्वालियर में शादी का झांसा देकर नाबालिग छात्रा को अगवा करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, छात्रा को भी बरामद कर लिया है। छात्रा 7 मई को मुरार त्यागी नगर इलाके से गायब हो गई थी। पुलिस ने दबाव बनाया तो आरोपी खुद ही छात्रा काे छोड़कर भाग गया, लेकिन पुलिस ने आरोपी को भी पकड़ लिया। पुलिस अब पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में जुट गई है। मुरार थाना प्रभारी मैना पटेल ने बताया कि 7 मई को मुरार निवासी 17 वर्षीय छात्रा लापता हो गई थी। छात्रा के गायब होने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला तो पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर तलाश की तो पता चला कि छात्रा को अगवा करने वाला देवेश मंडेलिया पुत्र हरिनारायण मंडेलिया (20) निवासी चंद्रबंदनी नाक झांसी रोड ग्वालियर है। इसका पता चलते ही आरोपी को पकड़ने व छात्रा को बरामद करने के लिए एसआई नरेंद्र सिंह सिसौदिय, प्रधान आरक्षक विष्णु शर्मा, आरक्षक योगेंद्र सिंह, जयहिंद जादौन और राजवीर सिंह को लगाया। पुलिस का दबाव पड़ा तो आरोपी छात्रा को छोड़कर फरार हो गया। छात्रा से पूछताछ में पता चला कि आरोपी उससे शादी की कहकर...

अरेरा कॉलोनी-न्यू मार्केट में कल बिजली कटौती:भोपाल के 30 इलाकों में असर; समरधा, टीटी नगर-74 बंगलो में भी सप्लाई नहीं

भोपाल के करीब 30 इलाकों में सोमवार को 1 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते सप्लाई पर असर पड़ेगा। जिन इलाकों में बिजली गुल रहेगी, उनमें अरेरा कॉलोनी, न्यू मार्केट, टीटी नगर, 74 बंगलो, समरधा जैसे कई पॉश इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में नागरिकों को परेशानी से बचने के लिए अपने जरूरी काम पहले ही निपटाने की सलाह दी जा रही है। इन इलाकों में पड़ेगा असर from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Gqrdps6 via IFTTT

भोपाल में डेटिंग ऐप पर दोस्ती के बाद रेप:स्टूडेंट है आरोपी, विवाहित महिला के साथ की ज्यादती

डेटिंग एप के जरिए दोस्ती के बाद रेप का मामला सामने आया है। आरोपी बीएससी एग्रीकल्चर का छात्र है। जबकि पीड़िता विवाहित है। पिपलानी पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अनुराग लाल ने बताया कि शादीशुदा 26 वर्षीय पीड़िता की दोस्ती डेटिंग एप के जरिए आरोपी अमन भारद्वाज से हुई थी। मूलत: बिहार का रहने वाला अमन रीवा के कॉलेज से बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर रहा है। दोनों में बातचीत शुरू हो गई। इस आरोपी ने पीड़िता को शादी के झांसे में ले लिया। उसके झांसे में आई युवती अपने पति को छोड़ने के लिए तैयार हो गई। आरोपी अमन 4 मई को उससे ​मिलने भोपाल आया। यहां होटल स्वातिक में उसे लेकर गया और ज्यादती की। लौटने के बाद उसने बातचीत बंद कर दी। युवती को यकीन हो गया कि उसके साथ धोखा हुआ है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/z6dytSO via IFTTT

एक जमीन पर दो लोगों का दावा, चलीं गोलियां:प्रॉपर्टी डीलर को बंदूकों के बट से पीटा; बाइक तोड़ी, बोले- जमीन मत खरीदना

ग्वालियर में एक जमीन पर दो लोग अपना-अपना दावा जता रहे थे। इसी दौरान जब एक प्रॉपर्टी डीलर जमीन देखने पहुंचा, तो एक पक्ष ने उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले चार से पांच गोलियां हवा में चलाईं, फिर प्रॉपर्टी डीलर को बंदूक की बट से बेरहमी से पीटा। उन्होंने डीलर की बाइक भी तोड़ दी। इसके बाद हमलावर गोलियां चलाते हुए मौके से फरार हो गए। जाते-जाते धमकी देकर गए कि 'यह जमीन मत खरीदना, वरना जान से मार देंगे। यह घटना रविवार को चकरायपुरा के हार क्षेत्र में हुई। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और मामला दर्ज कर लिया है। शहर के शताब्दीपुरम निवासी आकाश पुत्र सिद्धार्थ सिंह भदौरिया प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त करता है। कुछ समय पूर्व उसने चकरायपुरा में रामदुलारे किरार से 13 विस्वा जमीन का अनुबंध किया है। रविवार को वह उसकी नपती कराने के लिए रामदुलारे और उसके बेटे मनीष किरार के साथ जमीन पर पहुंचा था। रामदुलारे और मनीष उसको जमीन बता रहे थे कि तभी वहां अरविन्द कंषाना निवासी महाराजपुरा, गब्बर जाटव, मुकेश गुर्जर और हद्दु गुर्जर आए और जमीन अपनी बताते हुए गाली गलौज करना शुरू कर दिया। जब उसने विरोध कि...

19 हजार करोड़ का ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज प्रोजेक्ट:पहाड़ों के बीच 250 वर्ग किमी में इकट्ठा होगा पानी, 1.23 लाख हेक्टेयर में सिंचाई

मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र सीमा पर ताप्ती नदी के बेसिन में जल्दी ही अंडरग्राउंड वाटर स्टोरेज प्रोजेक्ट शुरू होने जो रहा है। दावा किया जा रहा कि ये प्रोजेक्ट देश का पहला ग्राउंड वाटर रिचार्ज प्रोजेक्ट है जो एमपी के लोगों की जिंदगी को और बेहतर बनाएगा। इस प्रोजेक्ट से एमपी के साथ-साथ महाराष्ट्र के लोगों को भी फायदा होगा और एमपी के करीब 73 गांव भी डूबने से बच जाएंगे। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच बहुप्रतीक्षित तापी मेगा रिचार्ज परियोजना को लेकर राज्य सरकार ने 10 मई को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री भोपाल आकर इस समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। ताप्ती नदी के बेसिन में स्थित दो पहाड़ों (एमपी के बुरहानपुर और महाराष्ट्र के जलगांव जिले की चोपड़ा तहसील) के बीच 250 वर्ग किलोमीटर में जमीन के अंदर पानी जमा किया जाएगा। 6 सवालों में समझिए इस प्रोजेक्ट से मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र को किस तरह से फायदा मिलेगा.. सवाल1: क्या है ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज योजना? जवाब: ताप्ती नदी का उद्गम बैतूल जिले के मुलताई शहर में स्थित सतपुड़ा पहाड़ श्रृंखला से होता है। नदी पश्चिम दिशा में बहकर अरब सागर...

भोपाल के वन बाइट रेस्टोरेंट में कर्मचारी की हत्या:साथी कुक ने चिकन रोस्ट करने का कहा तो गुस्से में सिर पर मार दिया पलटा

भोपाल के 11 मील स्थित वन बाइट रेस्टोरेंट में शनिवार रात मामूली कहासुनी के चलते एक कुक ने अपने ही साथी की पलटा मारकर हत्या कर दी। चिकन रोस्ट करने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि उसने हिंसक रूप ले लिया। थाना प्रभारी नीरज वर्मा के अनुसार मृतक की पहचान शब्बीर खान (35) के रूप में हुई है, जो कोहेफिजा इलाके का रहने वाला था और के खजूरी सड़क इलाके के रेस्टोरेंट में खाना बनाने का काम करता था। आरोपी का नाम राजा है, जो उसी के साथ किचन में काम करता था। जानकारी के मुताबिक, राजा ने शब्बीर से चिकन रोस्ट करने के लिए कहा था, लेकिन शब्बीर ने बात अनसुनी कर दी। दोबारा टोकने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई और बात मारपीट तक पहुंच गई। गुस्से में आए राजा ने रसोई में रखा भारी पलटा उठाकर शब्बीर के सिर पर वार कर दिया। लहूलुहान हालत में शब्बीर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को देर रात हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही, राजा के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/mhe0fCy via IF...

ग्वालियर के ट्रांसपोर्ट नगर में आग, दहशत:कबाड़ा गोदाम में लगी आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

ग्वालियर में शॉर्ट सर्किट से एक कबाड़े के गोदाम में आग लग गई। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में शुक्रवार रात की है। घटना का पता चलते ही दमकल अमले के साथ ही पुलिस और स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए। प्लास्टिक में आग लगने के कारण लगातार फैलती जा रही थी। आग पर काबू करने के लिए दमकल की चार फायर ब्रिगेड लगाई गई, लेकिन देर रात तक दमकल अमला आग बुझाने में लगा रहा। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर 80 फीसदी काबू पाया जा सका है। सीएसपी किरण अहिरवार ने बताया कि जैन कारोबारी का गोदाम है। गाेदाम में शुक्रवार रात अचानक आग लग गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अगल-बगल की दुकानें और घर से निकाले लोग आग तेजी से फैल रही थी और सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने आस-पास की दुकानों के साथ ही घरों में सावधानी के चलते बाहर निकाल लिया और बचाव में जुट गए। आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। दमकल दस्ते ने आग बुझाने में काफी मशक्कत का सामना किया है, लेकिन प्लास्टिक में आग लगने के कारण आग तेजी से फैल रही थी। पुलिस और दमकल विभाग का मानना है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी हो सकती ...

कोठीबाजार सड़क निर्माण की रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाएगी:नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल, अधिवक्ता कोर्ट में करेंगे शिकायत

बैतूल में कोर्ट और विधायक की सख्ती के बाद बन रही कोठीबाजार क्षेत्र की मुख्य सड़क के निर्माण की स्टेट्स रिपोर्ट 14 मई को कोर्ट में पेश की जाएगी। इसको बनाने में की जा रही देरी के लिए फरियादी ने नगरपालिका को जिम्मेदार ठहराया है। वह नपा प्रशासन की बहानेबाजी को इसकी खास वजह बता रहे है। वे कोर्ट में इसकी शिकायत भी करेंगे। जबकि सड़क को सिर्फ लल्ली चौक तक बनाए जाने पर भी आपत्ति जताएंगे। बैतूल के व्यवहार न्यायालय वरिष्ठ खंड 1 की अदालत में अधिवक्ता मनोज राने ने कोठीबाजार इलाके में पेट्रोल पंप से लेकर थाना कोठीबाजार तक सड़क चौड़ीकरण के लिए स्थायी लोकपयोगी अदालत के आदेश के क्रियान्वयन के लिए वाद दायर किया था। जिस पर लोक अदालत ने 26 अगस्त 2022 को आदेश पारित कर नपा प्रशासन को आदेश दिया था। कोर्ट ने कहा था कि वह इस मार्ग पर गुणवत्ता पूर्ण सड़क बनाए, लेकिन नपा ने अदालत के इस आदेश का पालन नहीं किया। जिस पर मनोज राने ने अधिवक्ता गिरीश गर्ग के जरिए सिविल कोर्ट में एक्ज्यूकेशन के लिए केस लगाया था। इसी केस में 14 मई को अदालत ने सीएमओ को स्टेट्स रिपोर्ट पेश करने को कहा है। अदालत लगा चुकी कई बार फटकार एक्ज्य...

महाकाल मंदिर में दान की कीमती वस्तुओं की जांच होगी:स्वर्ण-रजत टेस्टिंग मशीन लगेगी, भस्म आरती में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में दान में मिलने वाली कीमती वस्तुओं की जांच के लिए स्वर्ण-रजत टंच टेस्टिंग मशीन लगाई जाएगी। यह निर्णय मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में लिया गया। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। समिति ने वर्ष 2024-25 के बजट को मंजूरी दी। कर्मचारियों के साप्ताहिक अवकाश नगदीकरण और महंगाई भत्ता एरियर के भुगतान का निर्णय भी लिया गया। मंदिर परिसर में कई नई सुविधाएं जुड़ेंगी। नगर निगम द्वारा गीता भवन की स्थापना को मंजूरी मिली। दान में मिले ई-कार्ट के लिए पार्किंग और चार्जिंग स्टेशन बनेगा। महाराजवाड़ा और महाकाल परिसर में रिटर्निंग वॉल का निर्माण होगा। मंदिर के प्रवेश द्वारों पर अनार्मेंटल गेट लगेंगे। भस्म आरती में श्रद्धालुओं की संख्या सीमित की जाएगी और चलित भस्म आरती की व्यवस्था की जाएगी। मंदिर समिति के अन्नक्षेत्र, लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई और वैदिक प्रशिक्षण शोध संस्थान के लिए 2025-28 की खाद्यान्न आपूर्ति निविदा को मंजूरी दी गई। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और मंदिर के प्रवेश द्वारों पर सभी सेवाओं की जा...

बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन, हथियार लेकर चलने पर रोक:देवास में धारा 163 के तहत प्रतिबंध; सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट नहीं कर सकेंगे

देवास में बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन करने, हथियार लेकर चलने पर रोक लगाई गई है। लोग सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट नहीं कर सकेंगे। धारा 163 के तहत प्रतिबंध लगाया गया है। सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना धरना, प्रदर्शन, जुलूस या रैली का आयोजन प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी स्थान पर बिना अनुमति टेंट या पंडाल का निर्माण नहीं किया जा सकेगा। सड़कों पर एकत्र होकर यातायात बाधित करना या किसी के आवागमन में रुकावट डालना भी प्रतिबंधित है। कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी ऋतुराज सिंह ने जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163(1)(2) के तहत जारी इन आदेशों में कई प्रतिबंध शामिल हैं। कोई भी व्यक्ति या समूह फेसबुक, वॉट्सऐप या अन्य प्लेटफॉर्म पर धर्म, जाति या समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक संदेश, चित्र या टिप्पणियां नहीं कर सकेगा। यह प्रतिबंध शासकीय कर्तव्य पर तैनात पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों पर लागू नहीं होंगे। उन्हें कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक छूट दी गई है। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। from मध्य प्...

गेहूं खरीदी में बरती अव्यवस्था, मंडी सचिव को कलेक्टर ने दिया नोटिस

कलेक्टर आदित्य सिंह ने बुधवार को नवीन कृषि उपज मंडी का निरीक्षण किया। मंडी कार्यालय पहुंचकर उन्होंने विभिन्न शाखाओं में अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी ली। मंडी परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। फसल नीलामी प्रक्रिया को देखा। किसानों से चर्चा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि व्यापारी फसल की तुलाई मंडी से दूर कराते हैं। इससे समय और पैसे दोनों का नुकसान होता है। इस पर कलेक्टर ने मंडी सचिव को निर्देश दिए कि तुलाई नवीन मंडी परिसर में ही कराई जाए। अव्यवस्थित ट्रालियों को क्रम से लगाने और नीलामी प्रक्रिया भी तय क्रम से कराने के निर्देश दिए। किसानों की उपज की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को भी कहा। निरीक्षण के दौरान गेहूं खरीदी की व्यवस्था ठीक नहीं मिली। साफ-सफाई नहीं थी। कई कर्मचारी मौजूद नहीं थे। सीसीटीवी कैमरे भी ठीक से काम नहीं कर रहे थे। इस पर कलेक्टर ने मंडी सचिव भागीरथ अहिरवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qJ7UVSd via IFTTT

दक्षिणा पेटी झपटकर भागा, प्रकरण दर्ज

अशोकनगर| कोतवाली थाना क्षेत्र में दक्षिणा पेटी लेकर भागने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया। जानकारी अनुसार मुन्नी गिरी पत्नी दाऊ गिरी 65 साल निवासी कैलाशपुरी धाम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि हसन खान, संजीव अहिरवार निवासी अशोकनगर ने दक्षिणा पेटी को झपटकर भाग गए। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/4H5zAVj via IFTTT

नए एलाइन्मेंट से भोपाल-जबलपुर मार्ग की दूरी घटेगी:सीएम बोले- रोड निर्माण में क्वालिटी के साथ भविष्य की जरूरतों का रखें ध्यान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सड़कों के निर्माण में क्वालिटी के साथ भविष्य की जरूरतों को विशेष रूप से ध्यान में रखा जाए। इनका निर्माण टिकाऊ, सुरक्षित और आधुनिक मानकों के अनुरूप हो। सड़क परियोजनाओं के निर्माण में तय समय-सीमा का पालन किया जाए, ताकि जनता को जल्द से जल्द बेहतर आवागमन सुविधाएं मिल सकें। भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 46 में नवीन प्रस्तावित एलाइन्मेंट के लिए कार्रवाई की जा रही है। इससे भोपाल-जबलपुर मार्ग की दूरी कम हो जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और तकनीकी दक्षता का ध्यान रखें। सड़क निर्माण में नवीन तकनीकों को अपनाया जाए और पर्यावरणीय मानकों का पालन कर पारिस्थितिकीय संतुलन का भी ध्यान रखा जाए। एक साल में 1425 किमी सड़कें बनेंगी रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के प्रबंध संचालक भरत यादव ने बताया कि निगम द्वारा वर्ष 2024-25 में कुल 1586 करोड़ रुपए की लागत से 1127 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण कराया गया। सड़क विकास के पूंजीगत कार्यों पर 2761.47 करोड रुपए एवं संधारण व मरम्मत कार्यों पर 280.79 करोड़ रुपए,...

ऐसी सड़कें चिन्हित करें जो हर बारिश में टूटती हैं:पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा, बारिश के पहले सड़कों का प्रिवेंटिट मेंटेनेंस पूरा करें

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने अधिकारियों से कहा है कि आगामी वर्षा ऋतु से पूर्व सभी सड़कों के प्रिवेंटिव मेंटेनेंस के कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। जिन सड़कों पर परफॉर्मेंस गारंटी लागू है, उनके रखरखाव के लिए संबंधित ठेकेदारों को लिखित निर्देश जारी किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी सड़कों की पहचान की जाए जो लगभग प्रत्येक वर्ष बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त होती हैं और उनके लिए विशेष मरम्मत कार्य कराए जाएं। मंत्री सिंह ने तेज जल प्रवाह वाले पुलों का फिजिकल इंस्पेक्शन कर आवश्यकता अनुसार शीघ्र मरम्मत कार्य करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मानसून के दौरान यदि सड़कें क्षतिग्रस्त होती हैं तो मरम्मत कार्य के लिए वर्षा समाप्त होने की प्रतीक्षा नहीं की जानी चाहिए। बारिश के दौरान ही मरम्मत के विशेष इंतजाम किए जाएं जिससे यातायात और नागरिकों को असुविधा न हो। औचक निरीक्षण की समीक्षा की मंत्री ने औचक निरीक्षण की समीक्षा बैठक में विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा की। कहा कि गुणवत्तापूर्ण कार्यों को प्रोत्साहित किया जाएगा और लापरवाही के प्रति विभाग में सख्त रुख अपनाया जाएगा। प्रत्येक माह की 5 और...

तेज रफ्तार कार ने ली बुजुर्ग महिला की जान:कार मालिक के घर के सामने शव रखकर गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन

छोला मंदिर थाना क्षेत्र के शंकर नगर इलाके में शनिवार रात एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जान चली गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। स्थानीय लोगों ने मृतका का शव कार मालिक के घर के सामने रखकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शंकर नगर निवासी श्याम बाई रात लगभग 10:30 बजे अपने घर के सामने टहल रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घायलावस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां दो दिन तक इलाज चलने के बाद सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। कार्रवाई के आश्वासन के बाद शांत हुए लोग दुर्घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने शव को कार मालिक के घर के सामने रखकर प्रदर्शन किया। हालात को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को निष्पक्ष जांच व सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया। प्रभारी सुरेश नागर के अनुसार, आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/53XbSV0 via IFTTT

कुसमी में साइबर क्राइम और बाल विवाह पर जागरूकता शिविर:एसडीओपी ने ग्रामीणों को जानकारी दी; 31 लोगों की सुनी समस्याएं

सीधी जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के देवार्थ नौढिया गांव में सोमवार शाम एक जन जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में एसडीओपी रोशनी सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम में थाना प्रभारी भूपेश सिंह वैश, सरपंच कोडार सीता सिंह और मंडल अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। एसडीओपी ने ग्रामीणों को साइबर अपराध, घरेलू हिंसा और बाल विवाह जैसे मुद्दों पर जागरूक किया। उन्होंने बताया कि इन अपराधों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। ऑनलाइन ठगी और डिजिटल अरेस्ट जैसे नए साइबर अपराधों से सावधान रहने की सलाह दी। फोन पर आवाज बदलकर की जाने वाली धोखाधड़ी के बारे में भी जानकारी दी। एसडीओपी ने यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने शराब पीकर वाहन न चलाने और हेलमेट पहनने पर जोर दिया। सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने की भी अपील की। पुलिस टीम ने बच्चों को पेन, चॉकलेट और बिस्किट वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान एसडीओपी ने 31 ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनकी शिकायतों पर संज्ञान लिया। ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://...

सिंगरौली में NH-39 पर अवैध कब्जा:देवसर में 3 किमी सड़क पर दुकानें, 6 महीने में एक दर्जन हादसे

सिंगरौली के नेशनल हाईवे-39 पर स्थानीय व्यापारियों के अतिक्रमण ने गंभीर समस्या खड़ी कर दी है। देवसर क्षेत्र में लगभग 3 किलोमीटर लंबे हाईवे खंड पर दुकानदारों ने अवैध कब्जा कर रखा है। यह हाईवे सीधी और सिंगरौली को जोड़ता है। अतिक्रमण के कारण न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। पिछले 6 महीने में इस बाजार क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा और वरिष्ठ अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया था। कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने एक सप्ताह में कार्रवाई के निर्देश दिए थे। हालांकि, देवसर के एसडीएम अखिलेश सिंह अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाए हैं। उनका कहना है कि आपसी सहमति न बनने के कारण अतिक्रमण हटाने में कठिनाई हो रही है। जबकि नेशनल हाईवे पर किसी को भी अतिक्रमण का अधिकार नहीं है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Qn7msYi via IFTTT

नॉन सीयूईटी कोर्सेस में एडमिशन होंगे

शिवपुरी | सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी में संचालित होने वाले विभिन्न पाठयक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया जारी हो गई है। यहां नॉन सीयूईटी के माध्यम से यूजी व पीजी कोर्सेस में प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए परिसर स्तर पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा और अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके तहत यूजी लेवल के लिए 5 मई तक प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। इसके बाद प्रवेश परीक्षा 18 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा परिणामों की घोषणा 5 जून को होगा। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/GMEO2Fb via IFTTT

MP में गेहूं उपार्जन के लिए आज आखिरी मौका:30 अप्रैल को स्लॉट बुकिंग करने से चूके किसान आज ही बेच पाएंगे गेहूं

मध्यप्रदेश में ई-उपार्जन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद जो किसान 30 अप्रैल तक गेहूं उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग नहीं कर पाए थे। उनके लिए आज आखिरी मौका है। किसान आज यानि 5 मई को गेहूं उपार्जन के लिए स्लॉट बुक कर सकेंगे। किसानों को स्लॉट बुकिंग के बाद आज ही अपना गेहूं स्थानीय खरीदी केन्द्र पर लेकर जाना होगा। जिला खाद्य कार्यालय में होगा आवेदन जो किसान आज स्लॉट बुक कराकर गेहूं बेचना चाहते हैं। उन्हें अपने जिले के जिला खाद्य कार्यालय में जाकर आवेदन देना होगा। इस आवेदन में किसान का नाम, किसान कोड, बेचे जाने वाले उपज (गेहूं) की मात्रा का उल्लेख करना होगा। किसान को मिलेगा टोकन 5 मई को उपार्जन केंद्र पर किसान की उपज की तौल और बिल जारी न होने पर किसानों को नोडल अधिकारी द्वारा टोकन जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। स्लॉट की वैधता खत्म तो 9 मई तक बेच सकेंगे गेहूं जिन किसानों के स्लॉट की वैधता समाप्त हो गई है। डीएसओ लॉगिन से उनकी अवधि बढ़ाने और इन किसानों से गेहूं की खरीदी 9 मई तक करने के निर्देश भी दिए गए हैं। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/cgwz0BY via IFTTT

मऊगंज में महिला से छेड़छाड़ का आरोपी पकड़ाया:चोरी का मंगलसूत्र और मोबाइल बरामद, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी थी

मऊगंज पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ और मंगलसूत्र लूट के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। लौर थाना प्रभारी गोविंद तिवारी ने शनिवार को बताया कि 24 अप्रैल को 35 साल की महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी अश्विनी कुमार द्विवेदी (31) ने महिला से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी थी। बाद में पीड़ित ने महिला पुलिस अधिकारी को बताया कि आरोपी ने उसका मंगलसूत्र छीन लिया और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी भी दी गई। आरोपी के पास से चोरी किया गया मंगलसूत्र और अश्लील सामग्री भेजने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल बरामद कर लिया गया है। मंगलसूत्र की कीमत लगभग 30 हजार है। इस कार्रवाई में मऊगंज थाना प्रभारी राजेश पटेल, लौर थाना प्रभारी गोविंद प्रसाद तिवारी समेत कई पुलिसकर्मियों की टीम शामिल थी। देर शाम को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/P7HdVW8 via IFTTT

एमपी में मंजूरी के 4 दिन बाद तबादला नीति जारी:आधी रात के बाद आदेश जारी; जिनकी परफॉर्मेंस खराब उनके पहले बदलेंगे

मध्यप्रदेश में कैबिनेट की मंजूरी के चार दिन बाद आधी रात को सरकार ने तबादला नीति जारी कर दी है। एक अप्रैल 2024 से 30 अप्रैल 2025 के बीच जिन अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला किया है, उनका ट्रांसफर मुख्यमंत्री की अनुमति के बिना नहीं किया जाएगा। मंगलवार 29 अप्रैल को मोहन कैबिनेट ने तबादला नीति को मंजूरी दे दी थी, लेकिन सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके आदेश जारी नहीं किए थे। शनिवार और रविवार की रात 12.05 बजे राज्य सरकार ने तबादला नीति जारी कर दी है। इसमें राज्य एवं जिला स्तर पर तबादले के लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा नीति जारी की गई है जिसका पालन सभी विभागों को करना होगा। प्रदेश में 6 लाख 6 हजार नियमित कर्मचारी हैं। नई तबादला नीति में 10% का तबादला होना तय माना जा रहा है। ऐसे में 30 मई तक 60 हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले हो सकते हैं। तबादला नीति की 3 बड़ी बातें... पुलिस तबादला बोर्ड के फैसले पर जिलों में पोस्टिंग तबादला नीति में कहा गया है कि गृह विभाग के अंतर्गत उप पुलिस अधीक्षक से नीचे के पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के तबादले गृह विभाग द्वारा गठित पुलिस स्थापना बोर्ड ‌के आधा...

शाजापुर में परशुराम जन्मोत्सव की शोभायात्रा:बालवीर हनुमान मंदिर से निकली यात्रा; कई स्थानों पर हुआ स्वागत

शाजापुर में सर्व ब्राह्मण समाज ने शनिवार शाम को भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली। यात्रा में बच्चियां और महिलाएं सबसे आगे थीं। उनके पीछे समाज के युवा और वरिष्ठजन चल रहे थे। शोभायात्रा वजीरपुरा स्थित बालवीर हनुमान मंदिर से शुरू हुई। यह धानमंडी, किला रोड, आजाद चौक, नई सड़क, फव्वारा चौराहा, काछीवाड़ा, मगरिया और सोमवारिया होते हुए वापस मंदिर पहुंची। यहां भगवान परशुराम की महाआरती की गई। शोभायात्रा में परशुराम कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष पंडित विष्णु राजोरिया और शाजापुर विधायक अरुण भीमावद मुख्य अतिथि रहे। पूर्व विधायक राजगढ़ पंडित हरिचरण तिवारी और सारंगपुर नगर पालिका अध्यक्ष पंकज पालीवाल विशेष अतिथि थे। मीडिया प्रभारी मोहित व्यास ने बताया कि अलग-अलग समाज और संगठनों ने कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। जिले के ग्रामीण अंचल और शहरों से आए समाजबंधु भी शामिल हुए। परशुराम जन्मोत्सव पर सर्व ब्राह्मण समाज ने चार दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें अलग-अलग प्रतियोगिताएं, पूजन-अनुष्ठान और सुंदरकांड पाठ शामिल थे। शोभायात्रा से एक दिन पहले नगर में वाहन रैली निकाली गई। कार्यक्रम के समापन पर ...

​​​​​​​हिंदू छात्राओं से रेप के आरोपी फरहान को लगी गोली:भोपाल में पेशाब का कहकर वाहन रुकवाया; एसआई से पिस्टल छीनने की कोशिश में हुआ फायर

भोपाल में हिंदू छात्राओं से रेप के मुख्य आरोपी फरहान को गोली लगी है। बताया जा रहा है कि उसने पुलिसकर्मी से पिस्टल छीनने की कोशिश की। इस बीच गोली चल गई, जो फरहान के पैर में लगी है। आरोपी फरहान को घायल हालत में हमीदिया अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं, उस पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया जा रहा है। बता दें कि शुक्रवार को भोपाल की अशोका गार्डन थाना पुलिस को फरहान की रिमांड मिली है। रिमांड के दौरान पुलिसकर्मी उसे थाने से उसकी निशानदेही पर एक अन्य आरोपी की तस्दीक के लिए ले जा रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान फरहान ने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनने का प्रयास किया। पेशाब करने का कहकर गाड़ी रुकवाई ये घटनाक्रम शुक्रवार रात करीब 11 बजे से 11:30 बजे के बीच का है। अशोका गार्डन थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव के मुताबिक आरोपी फरहान ने पुलिस को गुमराह करने के लिए बताया था कि मामले में एक और फरार आरोपी अबरार बिलकिस गंज जिला सीहोर में छिपा है। इसके बाद एसआई विजय बामने के साथ कुल पांच पुलिसकर्मी फरहान के साथ वाहन में सवार होकर तस्दीक के लिए रवाना हुए थे। इसी बीच रातीबड़ थाना क...

गलत जानकारी से EOW में दर्ज करवाई थी एफआईआर:कलेक्टर की जांच रिपोर्ट में आया सामने- तहसीलदार और पटवारी की नहीं थी कोई गलती

जबलपुर ईओडब्ल्यू ने भूपेंद्र सिंह की शिकायत पर गोरखपुर तहसीलदार और पटवारी के खिलाफ कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है, जिसके विरोध में जबलपुर के तमाम तहसीलदार और पटवारी लामबंद हो गए हैं। शुक्रवार को जिले के तहसीलदार और पटवारियों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि उनके खिलाफ बिना आधार के ईओडब्ल्यू ने जो एफआईआर दर्ज की है, उसे तुरंत ही हटाया जाए। साथ ही ईओडब्ल्यू के उन अधिकारियों के खिलाफ भी जांच होनी चाहिए जिन्होंने कि बिना आधार के मामला दर्ज कर राजस्व अधिकारियों की छवि खराब करने की कोशिश की है। जुलाई 2024 में हुई थी शिकायत प्रेमनगर निवासी भूपेन्द्र सिंह ग्रेवाल ने 8 जुलाई 2024 को आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो जबलपुर में शिकायत की थी। जिसमें बताया था कि भरत कुमार सोनी तहसीलदार गोरखपुर और पटवारी शिखा तिवारी ने गलत तरीके से जमीन का नामांतरण कर दिया था, जिसके बाद दोनों के खिलाफ 24-04-2025 को धारा 420, 467, 468, 471, 120बी के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। शुक्रवार को जिले के तहसीलदार और पटवारियों ने कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना को अपना ज्ञापन देने से पहले बताया कि ज...