Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2025

जंगल से बेघर-बैंक से बेआसरा, विस्थापित प​​​​​​​रिवारों का दर्द:बेटी की शादी का सपना टूटा, 2 हजार निकाले, 2 लाख गायब; FD का बोल बीमा पॉलिसी कर दी

यह दर्द है सागर के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के जंगल से विस्थापित हुए खापा, मुहली गांव के परिवारों का। विस्थापित परिवाराें का आरोप है कि विस्थापन में मिली मुआवजा की राशि बैंक खातों से गायब हो गई है। उनसे एफडी बनवाने का बोलकर बीमा पॉलिसी करा दी गई। कुछ पीड़ितों से हस्ताक्षर कराकर खाली चेक लिए गए। इसी तरह विस्थापितों के बैंक खातों से अलग-अलग ट्रांजेक्शन में रुपए निकाल लिए गए हैं।जब पीड़ित बैंक से पैसे निकालने पहुंचे तो मामला सामने आया। मामला रहली एचडीएफसी बैंक शाखा का है। पीड़ितों ने बैंक शाखा पहुंचकर शिकायत की है। पीड़ितों का आरोप है कि बैंक कर्मचारियों ने धोखाधड़ी कर रुपए खातों से निकाले हैं। अब तक 20 से अधिक पीड़ित सामने आ चुके हैं। उन्होंने रहली एसडीएम कुलदीप पाराशर को भी शिकायत की है, जिसके बाद उन्होंने टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कराई है। धोखाधड़ी का शिकार हुए विस्थापित परिवारों के बीच भास्कर टीम पहुंची और उनसे बातचीत की। पढ़िए पूरी रिपोर्ट... वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व: 93 गांव हटाए, 44 गांव विस्थापित वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व से जंगल के बीच बने गांवों को विस्थापित किय...

इंदौरी कारोबारी ने लगाए झूठे केस दर्ज कराने के आरोप:सीएम से की मांग-रूसी नागरिक को गिरफ्तार कर न्याय दिलवाएं

इंदौर के कनफेक्शनरी कारोबारी संजय जैसवानी ने रूसी नागरिक गौरव अहलावत पर गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। जैसवानी ने सोमवार को मीडिया के सामने बताया कि साल 2023-24 में मेरी ग्रुप ऑफ कंपनीज की सभी कंपनियों का सालाना टर्न ओवर 1200 करोड़ रुपए था। वहीं, मेरी कंपनी की नेटवर्थ 5 हजार करोड़ रुपए थी, जिसे अहलावत ने जीरो कर दिया है। छह महीने बाद परिवार के सहारे खड़े होकर उन्होंने अब अपनी बात मीडिया के सामने रखी है। जैसवानी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मांग की है कि इस विदेशी नागरिक को तत्काल गिरफ्तार कर न्याय दिलाया जाए, क्योंकि उसकी वजह से उनका कारोबार पूरी तरह तबाह हो गया है। जैसवानी ने बताया कि मैंने लगभग 80 करोड़ रुपए जीआरबी बिस्किट में निवेश किए, लेकिन मैंने आज तक इसका एक भी प्रतिशत इंटरेस्ट नहीं लिया। मुझे अकाउंटिंग की समझ नहीं थी। इसलिए अहलावत ने इसका पूरा फायदा उठाया। अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर से चोरी का खुलासा होने के बाद अहलावत ने तत्काल जीआरबी बिस्किट के 77 प्रतिशत शेयर मुझे देते हुए मेरी अन्य कंपनियों में ट्रांसफर कर दिए। बीमार हुआ तो झूठे केस दर्ज कराए इस दौरान मैं तनाव में रहने लगा तो बीमार होने ...

बुरहानपुर के कबड्डी प्रतियोगिता में 28 टीमों ने भाग लिया:झिरमिटी-सावली की टीम ने साझा किया प्रथम पुरस्कार, बारिश में भी बरकरार रहा उत्साह

बुरहानपुर के ग्राम घाघरला में मां पोहरादेवी वूमेन एंड चिल्ड्रन वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का समापन रविवार को हो गया। इस रोमांचक आयोजन में दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों की कुल 28 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उमड़े। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला झिरमिटी और सावली की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने आपसी सहमति से प्रथम पुरस्कार की राशि 22,222 रुपए को साझा करने का निर्णय लिया, जिसके परिणामस्वरूप प्रत्येक टीम को 16,500 रुपए मिले। तीसरे स्थान पर रही हिवरा की टीम ने 5,555 रुपए का इनाम जीता। आयोजन समिति ने प्रथम पुरस्कार के लिए 22,222 रुपए, द्वितीय पुरस्कार के लिए 11,000 रुपए और तृतीय पुरस्कार के लिए 5,555 रुपए का प्रावधान रखा था। फाइनल मुकाबला शाम 4 बजे आयोजित किया गया, जिसमें दोनों टीमों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। प्रतियोगिता के दौरान लगातार रिमझिम बारिश होती रही, जिससे लगभग दो घंटे तक मैदान गीला रहा। इसके बावजूद खिलाड़ियों के हौसले और दर्शकों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। बारिश मे...

100 दिन में देपालपुर को स्वच्छ परिषद बनाने का संकल्प:इंदौर के अनुभव से सजेगा देपालपुर, सबसे स्वच्छ वार्ड को मिलेंगे 11 लाख रुपए

इंदौर के अनुभव से देपालपुर को संवारने का प्लान तैयार किया जा रहा है। 100 दिन में स्वच्छ नगर परिषद बनाने का संकल्प लिया गया है। इसके साथ ही विधायक मनोज पटेल ने घोषणा की है कि यहां के सबसे स्वच्छ वार्ड को 11 लाख रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। शनिवार को भारत सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्वच्छता में सुपर शहर को एक अन्य शहर या गांव को स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया गया था, उसी के अंतर्गत देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर अब अपने नजदीकी विधानसभा क्षेत्र देपालपुर को भी स्वच्छता में नंबर वन बनाने का जिम्मा उठाएगा। इस दिशा में इंदौर नगर निगम और देपालपुर नगर परिषद के बीच एमओयू सिग्नेचर सेरेमनी कार्यक्रम में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए थे। इसमें केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर वर्चुअल रूप से शामिल हुए थे। रविवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव देपालपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने दस दिन बाद बड़े स्तर पर सफाई लॉन्चिंग प्रोग्राम की घोषणा की। उनके साथ विधायक मनोज पटेल, देपालपुर नगर परिषद अध्यक्ष, इंदौर स्वच्छता प्रभारी अश्विनी शुक्ल, नगर निगम इंदौर से अश्विनी जनवदे, देपालपुर नगर के पा...

CISF ने बनाई पहली लेडी कमांडो यूनिट:MP में स्पेशल 28 वूमन वॉरियर्स की ट्रेनिंग; बोलीं- हम बिना हथियार लड़ने में भी सक्षम

खरगोन जिले के बड़वाह स्थित CISF (केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) के RTC (क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र) का नजारा इन दिनों बदला हुआ है। पुरुषों की आवाज से गूंजने वाले इस सेंटर से आजकल दिनभर महिला कमांडो का शौर्य गूंज रहा है। दरअसल, CISF ने पहली बार महिला कमांडो यूनिट की शुरुआत की है। ये महिला कमांडोज देश के हवाई अड्डों और अन्य संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा संभालेंगी। इसका उद्देश्य सुरक्षा बलों में जेंडर इक्विलिटी को बढ़ावा देना है। इसी के तहत ट्रेनिंग सेंटर में 28 महिला कमांडो का पहला बैच स्पेशल ट्रेनिंग ले रहा है। 8 हफ्तों की ट्रेनिंग में फिजिकल फिटनेस, हथियार चलाने के अलावा वो सब सिखाया जा रहा है, जो देश की सुरक्षा के लिए जरूरी है। आगे बढ़ने से पहले ट्रेनिंग की पांच तस्वीरें देखिए ... तड़के 4 बजे होती है दिन की शुरुआत CISF के बुलावे पर दैनिक भास्कर की टीम शनिवार अलसुबह क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र पहुंची। अभी ठीक से दिन भी नहीं निकला था। ग्राउंड में महिला कैडेट्स की पीटी चल रही थी। ठीक उसी तरह जैसे पुरुषों की होती है। हमने कहा कि इतनी सुबह से। सीआईएसएफ के अधिकारी कहते हैं कि इन कैडेट्स क...

कोर्ट ने कहा-इसकी तृप्ति गंभीर किस्म की:फर्जी नियुक्ति और पहचान पत्र तैयार करने वाले की जमानत याचिका खारिज

ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज तैयार कर नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार मनीष जैन को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने आरोपी की दूसरी जमानत याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी कि मामला गंभीर प्रकृति का है और समाज में इस तरह की धोखाधड़ी की बढ़ती घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। ग्वालियर के थाना जनकगंज पुलिस ने 4 जुलाई 2025 को अमित रावत की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता अमित रावत ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया था कि उसकी बहन की शादी के लिए उसने शादी डॉट कॉम पर एक प्रोफाइल बनाई थी। इसके बाद एक व्यक्ति मोहित सिंह बनकर उससे संपर्क में आया था, जिसने खुद को गृह मंत्रालय का असिस्टेंट ऑफिसर बताया और सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 8-9 लाख रुपए की ठगी कर ली थी। मामले की जांच में सामने आया कि आरोपी का असली नाम मनोज श्रीवास है, जिसने फर्जी पहचान और फर्जी नियुक्ति पत्र का इस्तेमाल किया था। 6 सितंबर को गिरफ्तार किया था पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि फर्जी दस्तावेज तैयार करवाने में मनीष जैन नाम के व्यक्ति की भूमिका रही थी, जिसकी प्रि...

7 माह पहले निलंबित-अटैचमेंट में फिर मांगी रिश्वत:वनपाल को 5 हजार रुपए लेते गिरफ्तार किया,कारपेंटर से मांग रहे थे महीना

जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने वन विभाग में पदस्थ वनपाल को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी पाटन तहसील के कटरा मोहल्ला में रहने वाले कारपेंटर से क्षेत्र में लकड़ी का काम बेरोक टोक करने के एवज में रिश्वत की मांग करता था। कुछ लोग डरकर उसे हर माह पैसा भी देते थे। शिकायतकर्ता कारपेंटर शकील पिता मोहम्मद वहीद से बीते कई माह से आरोपी वनपाल ढेलन सिंह यादव तीन हजार रुपए लिया करता था। पर इस माह से उसने 3 हजार की जगह हर माह पांच हजार की मांग यह कह करते हुए कर दी कि मंहगाई बढ़ गई है, इसलिए अब रेट भी बढ़ना चाहिए। शिकायतकर्ता ने जब पांच हजार रुपए देने से मना करते हुए कहा कि यह राशि बहुत ज्यादा है, तीन हजार से साढ़े तीन हजार कर लिए पर वनपाल नहीं माना और धमकी दी अगर पांच हजार नहीं मिले तो काम नहीं कर सकते। पाटन निवासी शकील ने वनपाल ढेलन सिंह के कार्यलाय और घर के कई चक्कर काटे पर धमकी दी गई कि अगर पांच हजार रुपए हर माह नहीं दे सकते तो, काम बंद कर दो। परेशान होकर कारपेंटर ने जबलपुर लोकायुक्त एसपी को शिकायत की, जिसके बाद परीक्षण करवाया गया और पाया कि ढेलन सिंह रिश्व...

एनएसएस डे पर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में समारोह:26 हजार स्वयंसेवकों में से 140 छात्र और 53 कार्यक्रम अधिकारी सम्मानित

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में 75वां एनएसएस डे बुधवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न जिलों से आए सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवकों, कार्यक्रम अधिकारियों और जिला संगठनों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कार्यकर्ता सदस्य चंद्रशेखर पटेल जी थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विवेक मिश्रा ने की। यह आयोजन रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के डॉ. दिवांशु तिवारी के नेतृत्व में हुआ, जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 75वें एनएनएस दिवस के उपलक्ष्य में, 9 जिलों के कुल 140 स्वयंसेवकों, 53 कार्यक्रम अधिकारियों और 6 जिला संगठनों को उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए सम्मानित किया गया। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से जुड़े इन 9 जिलों में लगभग 26,000 स्वयंसेवक कार्यरत हैं। कार्यक्रम में प्रत्येक जिले से 10 सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवकों का चयन किया गया, जिनमें से 5 छात्राएं थीं। इन सभी को उनके अथक प्रयासों और समाज सेवा में दिए गए योगदान के लिए पुरस्क...

गरबा-डांडिया पंडाल में पहचान पत्र के बिना प्रवेश नहीं:ग्वालियर कलेक्टर ने दिए निर्देश; पंडालों में CCTV और फायर सेफ्टी अनिवार्य

ग्वालियर में नवदुर्गा उत्सव के चलते जगह-जगह अलग-अलग संस्थाओं द्वारा गरबा-डांडिया कराया जा रहा है। इसे लेकर पुलिस और प्रशासन पुलिस तरह अलर्ट है। मंगलवार को ग्वालियर कलेक्टर रूचिका चौहान ने कहा कि पहचान पत्र के बिना गरबा-डांडिया पांडाल में किसी को प्रवेश नहीं दिया जाए। प्रतियोगी और दर्शक दोनों को कड़ी चेकिंग के बाद ही पांडाल में लाया जाए। गरबा डांडिया पांडाल पूरी तरह से CCTV कैमरों से लैस होने चाहिए। सुरक्षा के सभी इंतजाम होने चाहिए। आयोजकों को लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी होगी। यदि निर्देशों की अनदेखी की जाती है तो आयोजकों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। नवदुर्गा महोत्सव के दौरान जिले में गरबा, डांडिया एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करने वाली समितियों को जिला प्रशासन ने आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रुचिका चौहान के निर्देश पर अपर जिला दंडाधिकारी सीबी प्रसाद द्वारा आदेश के जरिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। आयोजकों को निर्देश दिए गए हैं कि आयोजन स्थल पर केवल पहचान पत्र के सत्यापन उपरान्त ही प्रतिभागियों और आग...

पन्ना में वन विभाग ने खेत से किसान को उठाया:पेड़ काटने का झूठा आरोप लगाया, परिजन और ग्रामीण कलेक्टर आवास पहुंचे

पन्ना टाइगर रिजर्व से सटे गांव मनोर में स्थानीय किसान रघुनाथ खेत में सफाई कर रहे थे। इस दौरान वन विभाग की टीम ने उन्हें पकड़ लिया। वन विभाग ने रघुनाथ पर पेड़ काटने का आरोप लगाया है। स्थानीय निवासी ललित आदिवासी के अनुसार, रघुनाथ केवल छोटे-छोटे झाड़ साफ कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामवासी और परिजन पन्ना टाइगर रिजर्व कार्यालय पहुंचे। ग्रामीण रात में कलेक्टर आवास पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। जांच में खेत में कोई कटा हुआ पेड़ नहीं मिला। इसके बावजूद वन विभाग ने रघुनाथ को हिरासत में रखा। इससे नाराज ग्रामीण और परिजन 22 सितंबर की रात करीब 9 बजे ट्रैक्टर-ट्राली में बैठकर कलेक्टर आवास पहुंचे। कलेक्टर ने कार्रवाई का दिया आश्वासन सूचना मिलते ही पन्ना कोतवाली टीआई रोहित मिश्रा और तहसीलदार अखिलेश प्रजापति पुलिस बल के साथ मौके पर आए। उन्होंने ग्रामवासियों और परिजनों को समझाया। ग्रामवासियों ने अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपी। कलेक्टर सुरेश कुमार ने आवास से बाहर आकर परिजनों से मुलाकात की और निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift....

नाबालिगों ने पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप

विदिशा| सड़क सुरक्षा पखवाड़े के दौरान वाहन चेकिंग में विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि सिविल लाइंस पुलिस ने दो नाबालिगों को रोककर उनसे मारपीट और गाली-गलौज की। पीड़ित युवकों का कहना है कि एक पुलिसकर्मी ने थप्पड़ मारा और अभद्र व्यवहार किया। घटना की जानकारी लगते ही सनातन श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष नितिन माहेश्वरी थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि चालान काटना पुलिस का अधिकार है, लेकिन मारपीट करना गलत है। वहीं, सिविल लाइन थाना प्रभारी आरके मिश्रा ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया। उनका कहना है कि केवल नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई, न कोई मारपीट हुई और न ही गिरफ्तारी। आरोपों को चालान से बचने का तरीका बताया जा रहा है। इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी को दी गई है। दोनों ने जांच का आश्वासन दिया है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/NYOK2Ls via IFTTT

नर्मदा में रेत खनन पर NGT ने गठित की समिति:बेरोकटोक अवैध खनन जारी, 4 सप्ताह में कलेक्टर को रिपोर्ट पेश करने के निर्देश

नर्मदा नदी में अवैध रेत खनन का मुद्दा फिर से गहरा गया है। एनजीटी ने इस गंभीर पर्यावरणीय उल्लंघन का संज्ञान लिया है। राेके के बावजूद नदी तटों पर रेत माफियाओं का राज बेरोकटोक जारी है। NGT एक रिपोर्ट के अनुसार, बरगी बांध से लेकर नर्मदा नदी के तट तक रेत माफिया बड़े पैमाने पर अवैध खनन कर रहे हैं। ये माफिया आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल कर सीधे नदी के तल से रेत निकाल रहे हैं, जो साफ तौर से पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन है। इस अवैध व्यापार का केंद्र बने क्षेत्रों में बरगी के बासा पारा, सालीबाड़ा, गौरीघाट के भीटोनी, जामताड़ा और छिवला जैसे इलाके प्रमुख हैं। एक संयुक्त समिति का गठन गंभीर स्थिति को देखते हुए NGT की केंद्रीय पीठ ने एक संयुक्त समिति का गठन किया है। इस समिति में जबलपुर के कलेक्टर और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि शामिल हैं। समिति को चार सप्ताह के भीतर इस मामले पर एक तथ्यात्मक और प्रामाणिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। रिपोर्ट में बताया है कि अवैध खनन के साथ-साथ नियमों का एक और बड़ा उल्लंघन हो रहा है। नियमों के अनुसार, एक स्थान पर चार ट्रक से अधिक रेत का भंडारण सख्त...

कुणाल कामरा और मुनव्वर फारुकी पर बोले पदमश्री अशोक चक्रधर:मंच कोई भी हो मर्यादा जरूरी,बेडरूम की बातें सार्वजनिक नहीं होनी चाहिए

कॉमेडियन कुणाल कामरा और मुनव्वर फारुखी को लेकर हाल ही में कई विवाद सामने आए हैं। इनको लेकर पद्मश्री व्यंग्यकार डॉ. अशोक चक्रधर ने कहा कि मंच चाहे व्यंग्य का हो या हास्य का, मर्यादा सबसे जरूरी है। उनका मानना है कि जो बातें बेडरूम तक सीमित रहनी चाहिए, उन्हें सोशल मीडिया या सार्वजनिक मंचों पर नहीं लाना चाहिए। वे कहते हैं कि व्यंग्य की परंपरा प्राचीन है, लेकिन सोशल मीडिया के खुले मंच पर संयम बनाए रखना पहले से कहीं अधिक जरूरी हो गया है। बता दें कि अशोक चक्रधर भोपाल में दो दिवसीय कार्यक्रम जश्न-ए-अदब, साहित्य उत्सव सांस्कृतिक कारवां में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। अशोक चक्रधर ने कहा कि मर्यादा तोड़ना सदैव गलत है। व्यंग्य करते समय संयम जरूरी है। बनारस में होली पर कवि सम्मेलन की छूट होती थी, वहां एक दिन के लिए अश्लीलतम बोल सकते थे। पर ये जानते हुए कि वह सीमित दायरे में रहेगा। सोशल मीडिया पर सबके लिए खुला मंच है, इसलिए मर्यादा का पालन और जरूरी हो जाता है। भारतेंदु हरिश्चंद्र ने जनता की ओर से ‘भारतेंदु’ नाम पाया। बोले- संभावनाओं की खिड़कियों को बंद न करें अशोक कहते हैं कि आज के दौर में एआई को ल...

जबलपुर में शहीद शंकरशाह-रघुनाथ शाह के अपमान का आरोप:कांग्रेस के नगर अध्यक्ष ने कहा- आरएसएस कार्यकर्ताओं ने जूते पहनकर माल्यार्पण किया

जबलपुर में 17 सितंबर को अमर शहीद राजा शंकरशाह-कुंवर रघुनाथ शाह की बलिदान स्थली पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित कई भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता और आदिवासी समाज के लोग भी शामिल हुए। इसी बीच एक तस्वीर सामने आई है, जिसको लेकर कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा स्थल पर जूते पहनकर माल्यार्पण किया, जिससे अमर शहीद पिता-पुत्र का अपमान हुआ है। कांग्रेस का आरोप है कि आरएसएस कार्यकर्ताओं के इस कृत्य से आदिवासी समाज की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई कार्यक्रम की तस्वीरें दरअसल, गुरुवार को शहर के मालगोदाम चौक पर अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह जी का 168वां बलिदान दिवस कार्यक्रम हुआ, जिसमें कई दिग्गज लोगों ने प्रतिमा स्थल पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस का आरोप है कि कार्यक्रम में एक गंभीर असम्मानजनक घटना भी घटित हुई, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा का कहना है कि आरएसएस कार्यकर्ताओं ने जूते पहनकर माल्यार्पण किया, जो न केवल शहीदों के प्रति असम्म...

देवास में सड़क हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल:मेढकी रोड पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; सिर में गंभीर चोट लगने पर इंदौर रेफर

देवास के मेढकी रोड पर गुरुवार शाम हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, जीवन पिता बाबूलाल प्रजापति (42), निवासी अमृत पार्क, अपने दोपहिया वाहन से देवास की ओर आ रहे थे। तभी मेढकी रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि जीवन प्रजापति सड़क पर गिर पड़े और उन्हें सिर में गंभीर चोटें आईं। अज्ञात वाहन की तलाश कर रही पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत इंदौर रेफर कर दिया।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। जिला अस्पताल के डॉ. सीएम गुप्ता ने बताया घायल व्यक्ति को सिर में गहरी चोट आई है और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। इसलिए बेहतर इलाज के लिए उसे इंदौर के एमवाय अस्पताल भेजा गया है। from मध्य प्रदे...

रजवांस में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं का विरोध:ग्रामीण बच्चों संग पथरिया थाने पहुंचे, पुलिस से की शिकायत

ग्राम पंचायत रजवांस की ग्रामीण महिलाएं बच्चों के साथ शुक्रवार शाम पथरिया थाने पहुंचीं। उन्होंने गांव में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिलाओं ने पुलिस को बताया कि गांव में खुलेआम शराब बेची जा रही है, जिससे ग्रामीणों को आसानी से शराब उपलब्ध हो जाती है। इसके कारण बड़ी संख्या में लोग शराब की लत में पड़ गए हैं, जिसका युवाओं पर विशेष रूप से बुरा असर पड़ रहा है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि उनके पति और परिवार के अन्य सदस्य शराब पीकर घर में गाली-गलौच और लड़ाई-झगड़ा करते हैं। इससे घर का माहौल खराब होता है और बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस दौरान ग्राम रजवांस के सरपंच भी ग्रामीणों के साथ मौजूद थे। पथरिया थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने ग्रामीण महिलाओं की शिकायत पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने जल्द ही अवैध शराब की बिक्री बंद कराने का भरोसा दिलाया। 2 तस्वीरें देखिए... from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ZpTjk75 via IFTTT

6 साल बंधक रहा बच्चा, अब भी माता-पिता से दूर:50 हजार नहीं चुकाने पर छोड़ना पड़ा; ठेकेदार ने खेत में काम कराया, मवेशी चराए

6 साल तक कैद की जिंदगी जीता रहा 13 साल का मासूम गोविंद आजाद तो हुआ, लेकिन एक कागज ने उसे अब भी परिवार से दूर रखा है। परिवार के पास बच्चे के पहचान के नाम पर कुछ नहीं है। न आधार, न राशन कार्ड, न ऐसा कोई दस्तोवज, जिससे यह साबित हो सके की वह उनका ही बेटा है? बाल कल्याण समिति ने दस्तावेज नहीं होने की वजह से बच्चे को छिंदवाड़ा बालगृह भेज दिया है। मामले में चाइल्ड लेबर एक्ट की धारा 3, 14 और जेजे एक्ट की धारा 75, 79 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। जिला प्रशासन सोशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट तैयार कर रहा है। उधर मां, बच्चे को पाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रही है। 2019 में जब वह सिर्फ आठ साल का था, तब माता-पिता ने मजबूरी में एक ठेकेदार से 50 एडवांस लिया और मजदूरी करने हरदा के झिरीखेड़ा पहुंच गए। वे कर्ज नहीं चुका पाए और गोविंद को उन्हें ठेकेदार के पास ही छोड़ना पड़ा। यहीं से उसका बचपन बंधक और उसकी मासूमियत कहीं खो गई। 12 सितंबर को जन साहस संस्था और प्रशासन की टीम ने उसे ठेकेदार के चंगुल से छुड़ा लिया। मां का दर्द और बच्चे की अधूरी रिहाई... सरिता की आँखों में आज भी वो दर्द तैरता है, जब उसने...

बुलेट फिसलने से दो युवकों को सिर में लगी चोट:शाजापुर से इंदौर रेफर, बोलाई से हनुमानजी के दर्शन कर देवास जा रहे थे

शाजापुर जिले के मक्सी थाने के पास बुधवार रात करीब 9 बजे एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए इंदौर रेफर कर दिया गया। मक्सी थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला बाइक फिसलने का लग रहा है। हालांकि, घायलों के बयान के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। घटना में बुलेट बाइक आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घायलों को इंदौर रेफर किया गया हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसडीएम मनीषा वास्केल, नायब तहसीलदार गौरव पोरवाल, मक्सी थाने पर पदस्थ एएसआई अभिषेक दीक्षित, सूचना संकलन प्रभारी राहुल जाट और आरक्षक प्रेम नारायण ने घायलों को पुलिस वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। जिला अस्पताल में करीब आधे घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार किया गया, लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर निजी एंबुलेंस से घायलों को इंदौर भेजा गया। हनुमान मंदिर से दर्शन कर घर जा रहे थे अस्पताल पुलिस चौकी पर पदस्थ प्रधान आरक्षक पदम सिंह ने बताया कि...

AIIMS की रिपोर्ट... इंफेक्शन ‘मेली ओडोसिस’ के 130 से ज्यादा:​​​​​​​लक्षण देखकर समझते हैं टीबी है, गलत इलाज से 10 में से 4 रोगियों की हो रही मौत

एम्स भोपाल ने मेलीओडोसिस नामक गंभीर संक्रामक रोग को लेकर मंगलवार को रिपोर्ट जारी की है। जिसमें कहा गया है कि मध्यप्रदेश में अब तक 130 से ज्यादा मरीज मेलीओडोसिस नामक संक्रमण से ग्रसित पाए गए हैं। यह बैक्टीरिया जनित रोग इतना खतरनाक है कि यदि समय पर सही इलाज न मिले तो मौत हो सकती है। यही कारण है कि इस रोग से पीड़ित हर 10 मरीजों में 4 की मृत्यु हो जाती है। इसके लक्षण टीबी जैसे होने से अधिकतर मामलों में मरीज को गलत इलाज मिलता है। वहीं, समस्या बढ़ने पर जब सही इलाज शुरू होता है तब तक संक्रमण पूरे शरीर में फैल चुका होता है। 20 जिलों में आ चुके हैं केस एम्स ने रिपोर्ट में बताया कि पिछले 6 सालों में मध्यप्रदेश के 20 से अधिक जिलों से 130 से ज्यादा मेलीओडोसिस के मामले सामने आ चुके हैं। विशेषज्ञों ने साफ कहा है कि यह बीमारी अब प्रदेश में स्थानिक (एंडेमिक) रूप ले चुकी है। संस्थान ने डॉक्टरों और आम जनता दोनों से अपील की है कि लंबे समय तक ठीक न होने वाले बुखार और टीबी जैसे लक्षणों को हल्के में न लें। 14 नए केस आए सामने एम्स भोपाल ने 2023 से अब तक चार विशेष प्रशिक्षण आयोजित किए हैं, जिनमें 25 से अधिक सरक...

DCS सर्वेयरों ने सरकार से लगाई गुहार:नौकरी को स्थायी करने, सुरक्षा के लिए बीमा और पहचान पत्र जारी करने की मांग

किसानों के लिए दिन-रात काम करने वाले 'DCS सर्वेयर' अब खुद के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। अपनी मांगों को लेकर उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है। उनकी प्रमुख मांगों में नौकरी को स्थायी करना, काम के दौरान सुरक्षा के लिए बीमा कवर और पहचान पत्र जारी करना शामिल है। इन मांगों को लेकर जबलपुर के सर्वेयरों ने मुख्यमंत्री के नाम संयुक्त कलेक्टर नाथूराम गोंड को एक ज्ञापन भी सौंपा है। सर्वेयरों ने बताया कि उन्होंने किसान रजिस्ट्री, e-KYC और गिरदावरी जैसे कई महत्वपूर्ण राजस्व कार्यों को पूरी ईमानदारी और लगन से पूरा किया है। इन कार्यों के माध्यम से उन्होंने सरकार और किसानों के बीच एक मजबूत कड़ी का काम किया है। अब वे चाहते हैं कि सरकार उनकी सेवाओं को मान्यता देते हुए उनकी नौकरी को स्थायी करे, ताकि उनके भविष्य की अनिश्चितता खत्म हो सके। अपनी नौकरी के खतरों को बताते हुए, एक सर्वेयर ने कहा, खेतों में काम करते समय हमें अक्सर जहरीले सांपों और अन्य जीवों का सामना करना पड़ता है। हमारे कुछ साथी इन हमलों के शिकार भी हुए हैं, जिससे हम सभी की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है। इस गंभीर जोखिम को देखते हुए, उन्ह...

एमपी में फिर तबादले, 20 IAS इधर से उधर:विशेष गढ़पाले ऊर्जा विभाग में उपसचिव बने, वंदना वैद्य को बनाया मप्र वित्त निगम का एमडी

MP में 20 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इनमें 2008 बैच के आईएएस विशेष गढ़पाले को ऊर्जा विभाग में उपसचिव बनाया गया है। वंदना वैद्य को मप्र वित्त निगम इंदौर में प्रबंध संचालक बनाया गया है। इनके हुए तबादले from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Z1jQAq8 via IFTTT

भोपाल कोर्ट परिसर में पत्रकार पर हमला:जज की सख्ती के बाद रुके वकील; पुलिस सुरक्षा में बाहर निकाला गया

भोपाल के कोर्ट परिसर में सोमवार शाम कुछ वकीलों ने पत्रकार अली अख्तर पर हमला कर दिया। आरोप है कि वकीलों ने उन्हें कोर्ट की लॉबी में घेरकर बुरी तरह पीटा, मोबाइल छीनने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी। जज की चेतावनी पर रुके वकील हमले में घायल पत्रकार अली अख्तर जान बचाने के लिए एफ-16 कोर्टरूम में पहुंच गए। वहां मौजूद जज ने वकीलों को सख्त चेतावनी दी कि कोर्ट रूम में मारपीट हुई तो उनके खिलाफ कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट की कार्रवाई होगी। इसके बाद ही वकील शांत हुए। रजिस्ट्रार के निर्देश पर पुलिस बल मौके पर बुलाया गया और सुरक्षा में पत्रकार को कोर्ट से बाहर निकाला गया। क्या है मामला? दरअसल, कोर्ट में कवरेज करने पत्रकार अली अख्तर (24), निवासी खानू गांव, कोहेफिजा पहुंचे थे। इसी दौरान शाम करीब साढ़े चार बजे वकील वहीद खान, आनंद और अन्य ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि उन्होंने कहा- 'यावर के खिलाफ ज्यादा खबरें छाप रहे हो और वीडियो बना रहे हो। पत्रकार के इनकार करने पर वकीलों ने गाली-गलौज की, मोबाइल छीनने का प्रयास किया और सिर व चेहरे पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। पत्रकार का आरोप अली अख्तर का कहना है ...

कुबेरेश्वरधाम में 11 हजार गुलाब जामुन का भोग

सीहोर | श्राद्ध पक्ष पर इन दिनों जिला मुख्यालय के समीपस्थ कुबेरेश्वरधाम पर नियमित रूप से सोलह श्राद्ध पर विशेष भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को करीब 15 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, जहां पर विट्ठलेश सेवा समिति की ओर से पंडित विनय मिश्रा, समीर शुक्ला, मनोज दीक्षित मामा आदि ने करीब 11 हजार गुलाब जामुन, एक क्विंटल से अधिक शुद्ध घी की नुक्ति, नमकीन, पूडी, सब्जी और खिचड़ी की प्रसादी का वितरण किया। कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के निर्देशानुसार श्राद्ध पक्ष पर सुबह और शाम को प्रसादी का वितरण किया जा रहा है। रविवार को भी पंडित विनय मिश्रा के द्वारा पिता स्व. रामेश्वर मिश्रा की स्मृति में पौधरोपण सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/q1cTnAX via IFTTT

मौत से पहले वीडियो बनाया, कहा-अस्पताल में दवा नहीं:अस्पताल में लेडी डॉक्टर को पीटा, कपड़े फाड़े; स्टेटस लगाया "घर की धड़कन मां"

राजगढ़ के माचलपुर में एक युवक की मौत के साथ ही अस्पताल की बदहाली सामने आई है। हॉस्पिटल की कमियों का खुलासा होने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद लेडी डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और महिला डॉक्टर को दौड़ा-दौड़कर पीटा और कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने अस्पताल में लेडी डॉक्टर से मारपीट करने, शासकीय कार्य में बाधा और मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत से 3 घंटे पहले का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में युवक मेडिकल स्टोर पर अस्पताल में दवा न मिलने की बात कहते हुए इसका खुलासा करने की बात कह रहा है। वह कह रहा है, "भैया, ये दवा दे दो। अस्पताल में इसका स्टॉक खत्म हो गया।" दैनिक भास्कर की टीम इस पूरे मामले की पड़ताल के लिए अस्पताल पहुंची। युवक के आखिरी समय की बातचीत और महिला डॉक्टर के साथ हुई मारपीट के आरोपों के बारे में जानकारी ली। सिलसिलेवार पूरी रिपोर्ट पढ़िए... यह है पूरा मामला- मौत के बाद अस्पताल में हंगामा शनिवार को माचलपुर के वार्ड नंबर 08 में रहने वाले अरविंद मालवीय (24) की अस्प...

जबलपुर में लूट और वाहन चोर गिरोह पकड़ा:एक युवक और दो नाबालिग गिरफ्तार, 3 बाइक समेत 4 लाख का माल बरामद

लूट, झपटमारी और वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने गिरोह के एक युवक और दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 4 लाख रुपए का सामान बरामद किया है। 3 मोटरसाइकिलें, 2 मोबाइल, एक धारदार बका और एक कटर जब्त किया गया है। आरोपियों ने तिलवारा और संजीवनी नगर क्षेत्रों में कई वारदातों को अंजाम दिया। उन्होंने 10 सितंबर को ब्लिंकिट के एक डिलीवरी बॉय से मोटरसाइकिल और मोबाइल छीना। उन्होंने धारदार हथियार दिखाकर पीड़ित को डराया। इसी तरह उन्होंने एक ई-रिक्शा चालक और उसके साथी को कटर से घायल कर उनके मोबाइल छीन लिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पल्लवी शुक्ला ने बताया कि आरोपी मनोज उर्फ छोटू साहू (19) और उसके दो नाबालिग साथियों ने इन वारदातों को अंजाम दिया। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने एक मोटरसाइकिल गोरखपुर से और एक नर्मदापुरम (होशंगाबाद) से चुराई थी। बाद में इन्हीं चोरी की मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल उन्होंने लूट और छीना-झपटी की घटनाओं में किया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों की मदद ली। जांच के दौरान, उन्हें आरोपी मनोज उर्फ छोटू...

इंदौर में बीजेपी नेता के बेटे पर चलाई गोली:हाथ को छूकर निकली; प्रेम प्रसंग में हमले की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

इंदौर के खजराना में शुक्रवार रात एक बीजेपी नेता के बेटे के हाथ में गोली लग गई। घायल युवक ने एक युवती के पिता पर आरोप लगाया। पुलिस ने युवक को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है। उधर, मामले की जांच की जा रही है। टीआई मनोज सेंधव के मुताबिक घटना सूरज नगर की है। यहां अर्जुन (31) पुत्र नारायण जोशी को हाथ में गोली लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया। टीआई के अनुसार प्रारंभिक मामला संदिग्ध है। प्रेम प्रसंग के चलते गोली चलने की बात सामने आ रही है। अर्जुन ने इस मामले में अपनी प्रेमिका के पिता सुनील पर आरोप लगाया है। पूरी घटना को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। अर्जुन पेशे से मॉडलिंग के साथ बॉडी बिल्डिंग करता है। उसकी मां पूर्व में पार्षद का चुनाव लड़ चुकी हैं। अफसर सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे। बताया जाता है कि गोली अर्जुन के हाथ को छूकर निकल गई। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/MehnsvC via IFTTT

BJP-कांग्रेस नेताओं में सड़क और विकास कार्य को लेकर तकरार:पूर्व मंत्री ने 75 ग्रामीणों के भाजपा में शामिल होने का दावा किया; हरदा विधायक बोले- यह झूठ

हरदा में भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद गहराता जा रहा है। विवाद की शुरुआत तब हुई जब पूर्व मंत्री कमल पटेल ने दावा किया कि सड़क न बनने से नाराज 75 ग्रामीणों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। इस दावे पर गुरुवार को विधायक डॉ. आर के दोगने ने प्रेसवार्ता में पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री झूठा दावा कर रहे हैं। जिन लोगों को भाजपा में शामिल होने की बात कही जा रही है, वे पहले से ही भाजपा के नेता हैं। विधायक ने बताया कि फोटो में दिख रहे लोगों में एक खिरकिया जनपद का उपाध्यक्ष है और दूसरा पूर्व पार्षद का पति है। पूर्व मंत्री कमल पटेल ने विधायक के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि जिन लोगों के नाम लिए जा रहे हैं। उनके नेतृत्व में 75 लोगों के नेतृत्व में भाजपा में शामिल होने की बात कही थी। उन्होंने दावा किया कि जिले में सड़क, हर घर नल-जल योजना और सिंचाई के काम उनके कार्यकाल में हुए हैं। पटेल ने विधायक को चुनौती दी कि वे एक भी ऐसी सड़क बताएं जो उन्होंने बनवाई हो। विधायक पर हमला करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि उन्होंने सिर्फ विधायक निधि से पानी के टैंकर बांटे और यात्री प्रत...

जाकिर नाइक की ब्रेनवाशिंग से आतंकी बना कामरान:संदिग्ध चैट्स मिले; आतंकी ग्रुप का किसी बड़े शहर में ब्लास्ट करने का था प्लान

राजगढ़ के ब्यावरा से पकड़ा गया आतंकी कामरान कुरैशी भारत के भगौड़े इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक के वीडियो देखकर कट्‌टर बना। इसी से उसकी ब्रेनवाशिंग हुई। उसने कबूल किया है कि वह गजवा-ए-हिंद के लिए कट्टरपंथी विचारधारा को बढ़ावा देने वाले वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए असरार दानिश के संपर्क में आया था। असरार दानिश पाकिस्तान हैंडलर के निर्देश पर चल रहे टेरर मॉड्यूल का हेड है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक कामरान को दानिश ने धन मुहैया कराया। उसे और सदस्य बनाने को कहा। कामरान और दानिश खिलाफत से जुड़ी ट्रेनिंग एक्टिविटी शुरू करने के लिए जमीन खरीदने की भी प्लानिंग कर रहे थे। कामरान उर्फ समर खान को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बुधवार को मध्यप्रदेश के राजगढ़ के ब्यावरा से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वॉट्सऐप ग्रुप में तारिक मसूद, तारिक जमील और जाकिर नाइक जैसे कट्टरपंथी मौलवियों के वीडियो चरमपंथी विचारधारा को बढ़ावा देने के लिए शेयर किए थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान हैंडलर से संचालित पैन इंडिया टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए कामरान समेत 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। स्पेशल स...

सड़क पर नाबालिग ने दौड़ाई कार, तीन घायल:कई वाहनों को मारी टक्कर, आरक्षक को बोनट पर लटकाकर घसीटा

ग्वालियर में बुधवार रात एक नाबालिग कार चालक ने सड़क पर दहशत फैला दी। नाबालिग ने रेसकोर्स रोड पर केशर मॉल के सामने एक के बाद एक आधा दर्जन वाहनों को टक्कर मार दी। पुलिस जवान ने उसे रोकने का प्रयास किया तो कार के बोनट पर लटकाकर कुछ दूर तक घसीट ले गया। पुलिस ने घेराबंदी कर कार रोकी और चालक को पकड़ लिया। हादसे में पुलिसकर्मी, महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं। कार क्रमांक MP07 CJ-5039 के चालक ने सबसे पहले एक्टिवा सवार अनूप सक्सेना को टक्कर मार दी। इसके बाद भी चालक नहीं रुका और कुछ ही दूरी पर स्कूटी सवार सरोज कुमारी को टक्कर मारने के बाद भी कई और वाहनों में टक्कर मारी। ट्रैफिक जवान अतुल शर्मा ने चालक को रोकने का प्रयास किया, जिस पर कार चालक उसे ही कार के बोनट पर लटकाकर दूर तक घसीट ले गया। कार चालक की हरकत देखते हुए ड्यूटी कर रहे एएसआई उदय प्रताप ने समझदारी व बहादुरी दिखाते हुए कार को पकड़ा पुलिस ने पकड़े गए कार चालक से पूछताछ की तो पता चला है कि वह आदित्यपुरम का रहने वाला है और नाबालिग है। पुलिस ने उसके परिजन को घटना की सूचना देकर थाना बुलाया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन थाना पहुंचे और बताया ...

बंदियों को बताया मानसिक स्वास्थ्य का महत्व:जबलपुर केंद्रीय जेल में आत्महत्या रोकथाम दिवस पर की काउंसलिंग

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के मौके पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व और आत्महत्या के विचारों से निपटने के तरीकों के बारे में शिक्षित करना था। इस कार्यक्रम को मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता समृद्धि सिंह बघेल की संस्था 'द कनेक्ट हट' और 'अनकही आत्महत्या रोकथाम हेल्पलाइन' के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बंदियों को बताया गया कि आत्महत्या के विचार आना किसी मानसिक पीड़ा का ही लक्षण है। अक्सर जो लोग इस दर्द से गुजर रहे होते हैं, वे मदद मांगने या अपनी बात कहने में झिझकते हैं। इस कार्यक्रम में इसी बात पर जोर दिया गया कि हर व्यक्ति को अपने दर्द को व्यक्त करने और मदद मांगने का पूरा अधिकार है। मनोवैज्ञानिक तेज सिंह ठाकुर ने भी बंदियों को बताया कि जीवन कितना अनमोल है। उन्होंने उन लोगों को प्रेरित किया जो मानसिक पीड़ा से जूझ रहे हैं, कि वे अपने दर्द को दूसरों के साथ साझा करें। उन्होंने यह भी बताया कि अगर वे किसी ऐसे व्यक्ति क...

जबलपुर में शादी का झांसा देकर वनकर्मी से रेप:CSP के पास पहुंची महिला, कहा- परिवार समेत आया था, सगाई के बाद मुकरा

जबलपुर वन विभाग मे पदस्थ एक महिला कर्मचारी ने पुलिस से मदद मांगी है। महिला का कहना है कि एक युवक ने परिवार के साथ घर आकर पहले सगाई की, इसके बाद मेल-जोल बढ़ाया। अब शादी करने से मना कर रहा है। 32 वर्षीय महिला ने पुलिस अधिकारी को बताया कि शादी का झांसा देकर उसने ना सिर्फ दुष्कर्म किया, बल्कि जरूरत बता कर लाखों रुपए भी ले लिए। 5 साल तक शादी की बात करने वाला आरोपी युवक अब शादी करने से मना करते हुए धमकी दे रहा है कि अगर पुलिस तक पहुंची तो ठीक नहीं होगा। मंगलवार की सीएसपी ने महिला की शिकायत सुनने के बाद ग्वारीघाट थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सगाई के बाद शादी से कर दिया मना महिला ने सीएसपी को बताया कि राजा गौंड नाम के व्यक्ति से उसकी पहचान हुई थी। परिवार के कुछ सदस्यों के साथ घर आकर शादी की बात की। फिर सगाई हुई। लेकिन वह अब शादी से मना कर रहा है। वह युवती के मोबाइल में और घर पर रखी सगाई की फोटो भी ले गया। पीड़िता का कहना है कि उसने सरकारी नौकरी देखकर उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा था, इसके बाद वह कोई ना कोई जरूरत बताकर कभी 20 हजार तो कभी 34 हजार रुपए मांगे। अब तक वह 5 लाख रुपए...

चूहा कांड के बाद अब MYH में बदलाव:डॉ. कछारिया होंगे असिस्टेंट सुपरिटेडेंट; एजाइल कंपनी के कामों का प्रभार भी देखेंगे

इंदौर के एमवाय अस्पताल में दो नवजातों को चूहों द्वारा कुतरने और उसके बाद उनकी मौत होने के बाद हमलावर हुई कांग्रेस और जयस के विरोध के बीच एक बदलाव किया है। अब अस्पताल में डॉ. महेश कछारिया को असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट के रूप में नियुक्त किया है। उन्हें विवादों में घिरी पेस्ट कंट्रोल कंपनी के कामों के लिए प्रभारी बनाया है। सोमवार रात जारी हुआ आदेश यह आदेश एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने सोमवार देर रात जारी किया है। चर्चा कि रोजाना इस मामले में नित नए खुलासे, पेस्ट कंट्रोल की लापरवाही, वरिष्ठ अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना रुख आदि के मद्देनजर ठोस कार्रवाई नहीं होने के बीच लिया गया है। इस मामले में लगातार कई झूठ सामने आ रहे हैं। इसके पूर्व शनिवार को तब बड़ा झूठ सामने आया जब रात को धार निवासी दंपती अपने नवजात (बच्ची) का शव अपने गांव से गए। वहां उन्होंने बॉक्स के अंदर प्लास्टिक से लिपटी बच्ची का शव देखा। उसकी एक हाथ की चार अंगुलियां चूहे खा चुके थे। जबकि इसके पूर्व अस्पताल के अधिकारियों द्वारा रोज झूठ बोले जा रहे थे। पहले यह बयान दिया था कि दोनों नवजातों को चूहे ने मामूली कुतरा ...

नमकीन कारोबारी से लूट का मास्टरमाइंड निकला पूर्व कर्मचारी:ग्वालियर में वारदात के बाद अजमेर शरीफ घूमने गए थे आरोपी; 3 गिरफ्तार, 6 फरार

ग्वालियर में पांच दिन पहले नमकीन कारोबारी से कैश से भरा बैग लूटने की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लूट का मास्टरमाइंड कारोबारी की कंपनी का पूर्व कर्मचारी निकला है। उसी ने अपने दोस्तों को कंगाली के दौर से बाहर निकलने के लिए यह लूट करने का रास्ता सुझाया था। वारदात में पूर्व कर्मचारी समेत 9 आरोपी शामिल थे। चार मुख्य आरोपियों ने बाइक पर आकर वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के बाद पुलिस ने मुरैना और भिंड रोड पर सौ से ज्यादा CCTV कैमरे खंगाले, लेकिन बदमाशों का कोई फुटेज नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने पूर्व कर्मचारी को चिह्नित किया तो वह फरार मिला। फिर उसके साथियों को पकड़ा गया तो लूट का खुलासा हो गया। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पूर्व कर्मचारी समेत छह आरोपी अभी फरार हैं। पता चला है कि वारदात के बाद बदमाश घूमने के लिए अजमेर शरीफ गए थे। पूर्व कर्मचारी की प्लानिंग, 9 बदमाश लूट में शामिल नमकीन कारोबारी राममोहन गुप्ता (सेठ) से 3.81 लाख रुपए की लूट का मास्टरमाइंड उसके यहां काम करने वाला पूर्व कर्मचारी तलविंदर सिंह कुशवाह निकला है। उसने अपने साथियों रोहित उर्फ अक्की परिहा...

बीएसपी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जॉइन की कांग्रेस:पीसीसी चीफ पटवारी बोले- बीजेपी-बसपा से मोहभंग, सच्चे कार्यकर्ता कांग्रेस से जुड़े

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की मौजूदगी में शनिवार को बीजेपी, बीएसपी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जॉइन की। इस मौके पर पीसीसी चीफ पटवारी ने पार्टी के अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी जॉइन करने वालों का स्वागत किया। शनिवार को ग्वालियर क्षेत्र से सैकड़ों बीजेपी और बसपा समर्थकों ने कांग्रेस का दामन थामा। ग्वालियर के दिग्गज कांग्रेस नेता साहेब सिंह गुर्जर के नेतृत्व में आए कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीजेपी और बसपा ने केवल छल और धोखा दिया है। जनता के सपनों को तोड़ा गया, किसानों, युवाओं और गरीबों के मुद्दों को भुला दिया गया। यही कारण है कि उन्होंने कांग्रेस के जनसंघर्ष और भरोसेमंद नेतृत्व को चुना। सदस्यता समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभी कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि आज ग्वालियर की धरा ने कांग्रेस की ताकत को और बढ़ा दिया है। बीजेपी और बसपा से मोहभंग होकर जो सच्चे कार्यकर्ता हमारे साथ जुड़े हैं, वे मध्यप्रदेश को बचाने की इस लड़ाई में नई ऊर्जा का संचार करेंगे। यह सिर्फ पार्टी बदलना नहीं है, बल्कि प्रदेश को नई दिशा देने का संकल्प है। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस का कारवां अब र...