वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल:नारीबारी से नईगढ़ी शादी में जा रहा था, प्राथमिक इलाज के बाद रीवा रेफर
नईगढ़ी गढ़ मार्ग पर शनिवार रात 9:30 बजे एक वाहन ने शादी में जा रहे शख्स को टक्कर मार दी। हादसा रिमारी के पास हुआ है। हांलाकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि टक्कर कौन से वाहन ने मारी है। बताया गया कि राजेश कुमार मिश्रा एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने नईगढ़ी जा रहे थे। इसी दौरान वे हादसे का शिकार हो गए। राजेश कुमार मिश्रा चौकी नारीबारी थाना शंकरगढ़ के निवासी हैं। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल राजेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी में भर्ती कराया। डॉक्टर्स ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर कर दिया है। वहीं घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/9Zr2bKt
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/9Zr2bKt
via IFTTT
Comments
Post a Comment