Skip to main content

रेस्टोरेंट संचालक पर फायरिंग करने वाला तीसरा आरोपी गिरफ्तार:पुलिस को देखते ही लगाई दौड़, गिरकर टूटी पैर की हड्‌डी

ग्वालियर में दो दिन पहले रंगदारी नहीं देने पर गैंगस्टर के भतीजे प्रशांत तोमर और उसके साथियों ने रेस्टोरेंट संचालक पर फायरिंग कर दी और उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। रविवार रात पुलिस को सूचना मिली कि हमलावर पुरानी छावनी स्थित सेवन हिल्स के पास एक मकान में छुपे हुए हैं। ऐसे में पुलिस ने दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे। सभी आरोपी भाग गए, लेकिन इस दौरान एक आरोपी गिर गया और घायल हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर सिविल अस्पताल, हजीरा पहुंचाया, जहां जांच में पता चला कि उसके पैर की हड्डी टूट गई है। गोलीबारी की यह घटना शुक्रवार को हुई थी, जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया था। इसी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई। गैंगस्टर परमाल तोमर का भतीजा प्रशांत तोमर अभी भी फरार है। घटना में शामिल दो आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं, जबकि तीन आरोपी अब भी फरार हैं। शुक्रवार, 16 मई की रात को ग्वालियर के उपनगर क्षेत्र में चौड़े के हनुमान मंदिर और बिरलानगर क्षेत्र में प्रशांत तोमर ने अपने साथियों के साथ मिलकर रेस्टोरेंट संचालक पंकज यादव से रंगदारी मांगी। पैसे न देने पर उन्होंने गोलीबारी कर दी। घटना में प्रशांत तोमर, राहुल किरार, हर्षित शर्मा, कृष्ण उर्फ मिलन उर्फ यतेन्द्र वर्मा, सौरभ कडेरे और दो अन्य शामिल थे। इसके बाद आरोपी बिरलानगर स्थित अमित रेस्टोरेंट पहुंचे, जहां संचालक नरेंद्र सिंह तोमर से शराब के लिए रंगदारी मांगी गई। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। तीन आरोपी अभी भी फरार अब तक पुलिस ने राहुल किरार, हर्षित शर्मा और कृष्ण वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि प्रशांत तोमर, सौरभ कडेरे और अन्य एक आरोपी अब भी फरार हैं। दीवार फांदते गिरा आरोपी, हॉस्पिटल में भर्ती हजीरा थाना सर्किल के सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने पुरानी छावनी क्षेत्र में दबिश दी थी। इसी दौरान आरोपी राहुल किरार भागते समय दीवार फांदते हुए गिर गया, जिससे उसकी एड़ी की हड्डी टूट गई। उसे हिरासत में लेकर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Nzp9gPV
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...