3 बेटियों को जहर खिला खुद भी सुसाइड किया:हरियाणा से शादी में MP गया था परिवार; बड़ा भाई बोला- अंतिम संस्कार यहीं करेंगे
हरियाणा के भिवानी जिले के व्यक्ति ने मध्य प्रदेश के दमोह में 3 बेटियों के साथ जहर निगल लिया। जिससे चारों की मौत हो गई। वह पत्नी और तीनों बेटियों के साथ ससुराल में साले की शादी में शामिल होने गया था। वहां शराब पीकर उसका पत्नी से झगड़ा हुआ। पत्नी ने उसे बारात में नहीं जाने दिया। कुछ दिन वह ठीक रहा। मंगलवार को वह तीनों बेटियों, महक (डेढ़ साल), खुशी (5) और खुशबू (7) को समोसे खिलाने के बहाने ले गया और जहर खिला दिया। महक और खुशी ने वहीं पर दम तोड़ दिया। वहीं खुशबू की अस्पताल ले जाने तक मौत हो गई। दैनिक भास्कर ने भिवानी में स्थित उसके गांव बड़ोला में संपर्क किया तो पता चला कि उसका घर बंद है। वहां बड़े भाई सूरजा ने कहा कि उसका छोटा भाई विनोद खेती करने के साथ डंपर चलाता था। उन्हें फोन पर पता चला कि उसकी मौत हो गई है। अभी हम यह कुछ नहीं कह सकते कि विनोद ने खुद जहर खाया या फिर उसके साथ कुछ और हुआ है। हमने विनोद और तीनों बेटियों के शव गांव में मंगवाए हैं, उनका यहीं अंतिम संस्कार करेंगे। चारों का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतक की पत्नी ने घटना को लेकर क्या कहा सास ने कहा- शराब पीकर झगड़ा करते थे दामाद मृतक की सास दसोदा बाई ने कहा- दामाद बहुत शराब पीता था। शराब पीकर काफी विवाद भी करता था। उसे कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना। आज कोई बात ही नहीं थी। रोज की तरह बेटियों को बाजार लेकर गया और तालाब पर ले जाकर उन्हें कुछ खिला दिया। खुद भी खा लिया। समझ में नहीं आ रहा उसने ऐसा क्यों किया। मृतक के भाई ने घटना को लेकर क्या कहा
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/7NpidOA
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/7NpidOA
via IFTTT
Comments
Post a Comment