Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2024

कविता सेठ की आवाज से सूफियाना हुआ प्रेरणा उत्सव:'छाप तिलक सब छीनी...' सुन खो गए लोग, 'गूंजा सा है इक तारा...' साथ गुनगुनाया

शनिवार की सर्द रात बॉलीवुड सिंगर कविता सेठ की रुहानी आवाज गर्माहट घोल रही थी। जब उन्होंने अमीर खुसरो के कलाम 'छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाइ के...' को अपनी सूफियाना आवाज दी, दिल-दिमाग इस कलाम में खो सा गया। लोग अपनी थकान-तनाव को भूल गए। 'मोरा पिया मो से बोलत न ही...' सुन रोम-रोम ने कहा- वाह, दर्शकों की फरमाइश पर 'गूंजा सा है कोई इक तारा...' गाया। इस गाने की लोग लगातार उनसे फरमाइश कर चुके थे। बेहतरीन गीत-संगीत से सजी इस महफिल को सूफी सिंगर ने नीरजा फिल्म के गाने 'कहता ये पल, खुद से निकल, जीते हैं चल, जीते हैं चल...' से आगे बढ़ाया। मंच से शेर-ओ-शायरी के जरिए भी वे समां बांधे रहीं, उन्होंने पढ़ा- प्रेरणा उत्सव का दूसरा दिन मौका था दैनिक भास्कर के प्रेरणा स्रोत रमेशचंद्र अगवाल की स्मृति में प्रेरणा उत्सव के दूसरे दिन का, रवींद्र भवन सभागार में कविता के साथ लोगों ने भी गजलें गुनगुनाईं। दैनिक भास्कर समूह के डायरेक्टर गिरीश अग्रवाल ने कहा- प्रेरणा उत्सव मनाने के पीछे हमारा एक ही मूल मंत्र है। हमारे पिता रमेशचंद्र अग्रवाल जी कहते थे कि हमको अपने आपको समाज से ...

अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत:दूसरा घायल; अमरवाड़ा की बागदेव घाटी में बाइक को मारी टक्कर

छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में शनिवार दोपहर को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, वहीं उसका एक अन्य साथी घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार अमरवाड़ा की बागदेव घाटी में शनिवार दोपहर को सुरलाखापा निवासी जितेंद्र यादव (25) अपने साथी अभिषेक पटवा (24) के साथ घर लौट रहा था। इस दौरान दोपहर करीब 1.30 बजे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में जितेंद्र गंभीर घायल हो गया, उसने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं उसके साथी अभिषेक को भी चोट आई। स्थानीय लोग दोनाें को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां, अभिषेक का इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने जितेंद्र के शव को पीएम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में अमरवाड़ा टीआई राजेन्द्र धुर्वे ने बताया- बाइक सवार भालपानी गांव से अपने घर गांव लौट रहे थे। इस दौरान बागदेव घाटी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर में जितेंद्र यादव की मौत हो गई। हादसे में घायल अभिषेक पटवा को अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की जांच की रही है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर ht...

20 हजार की रिश्वत लेते इंजीनियर और सचिव पकड़े:बिल पास करने के लिए सरपंच से मांगे थे रुपए, रीवा लोकायुक्त टीम ने किया ट्रैप

मऊगंज जिले की नईगढ़ी जनपद पंचायत में आने वाली हकरिया ग्राम पंचायत के इंजीनियर भोला प्रसाद पटेल और सचिव टीकम प्रसाद पांडे काे 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया है। इनकी शिकायत सरपंच तरुण प्रसाद शुक्ल ने रीवा लोकायुक्त कार्यालय में की थी। सरपंच ने बताया कि छह माह हो गए, लेकिन उनके काम का भुगतान नहीं किया जा रहा। इस पर लोकायुक्त निरीक्षक जिया उल हक़ ने जांच की तो शिकायत सही मिली। इसके बाद शुक्रवार शाम लोकयुक्त टीम ने नईगढ़ी से दोनों आरोपियों को ट्रैप किया। आरोपी सचिव टीकम प्रसाद पांडे और इंजीनियर भोला प्रसाद पटेल ग्राम पंचायत में कराए गए कामों की सीसी जारी करने के लिए रुपए मांग रहे थे। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/rFTGZfs via IFTTT

स्वर्णकार समाज के द्वितीय सम्मेलन में 100 युवक-युवतियों ने बेबाकी से दिया परिचय

भास्कर संवाददाता | राजगढ़ जिले के स्वर्णकार समाज के द्वितीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन गुरुवार को शहर के एक निजी मैरिज गार्डन में हुआ। परिचय सम्मेलन की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल सोनी, समाज के जिला अध्यक्ष गोपाल सोनी, राजगढ़ नगर अध्यक्ष मनीष सोनी, सुरेश सोनी, राजेश सोनी, राजेंद्र सोनी, कुंज बिहारी सोनी, विशाल सोनी जगदीश सोनी, बालाजी मैरिज वर्ल्ड के संचालक संजय सोनी की उपस्थिति में समाज के अराध्य देव अजमीढ़ जी की पूजन और आरती के साथ हुई। आयोजकों द्वारा अतिथियों और वरिष्ठ जनों को सम्मानित कर शील्ड दी गई। मीडिया प्रभारी विनोद सोनी ने बताया कि इस परिचय सम्मेलन में जिले सहित मध्य प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न शहरों से करीब 100 युवक-युवती ने शामिल होकर बेबाकी से अपना परिचय दिया। कई परिवारों ने आगामी समय में होने वाले विवाह आयोजन के लिए एक-दूसरे से संपर्क किया। इस दौरान आगामी समय में समाज के वैवाहिक सम्मेलन को आयोजित करने के संबंध में भी चर्चा हुई। पुस्तिका का किया विमोचन: आयोजन के दौरान बीते जुलाई माह में समाज द्वारा राजगढ़ में ही आयोजित प्रथम परिचय सम्मेलन के दौरान तैयार पुस्...

मशाल जुलूस में भड़की आग, 50 से ज्यादा लोग झुलसे:खंडवा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान भगदड़ के हालात; घायलों को अस्पताल लाए

खंडवा में मशाल जुलूस के दौरान आग भभकने से 50 से ज्यादा लोग झुलस गए। घटना गुरुवार देर रात की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। आग भड़कने से भगदड़ के हालात बन गए। वीडियो में दिख रहा है कि लोग तेजी से भाग रहे हैं। इस घटना में घायल लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। इधर, जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए। खंडवा एसपी मनोज राय ने बताया- एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम था। कार्यक्रम घंटाघर पर जब समाप्त हो रहा था, तब मशाल रखते समय कुछ मशाल उल्टी हो गई, जिसके कारण उसमें जो बुरादा और तेल था, उससे आसपास की मशालें भभक गई। इससे वहां घेरा बनाकर खड़े लोग झुलस गए। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। लोगों के चेहरे और हाथ झुलसे हैं। 30 लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। इनमें से 12 लोगों को भर्ती किया गया है। बाकी को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। देखिए तीन तस्वीरें मशाल में थे ज्वलनशील पदार्थ खंडवा में गुरुवार की शाम को मशाल जुलुस कार्यक्रम का आयोजन बड़ाबम चौक पर हिंदूवादी नेता अशोक पालीवाल के नेतृत्व में हुआ। 5 घंटे तक चले कार्यक्रम की शुरुआत में हैदराबाद जिले से आए भाजपा विधाय...

फरार स्थायी वारंटी को पुलिस ने पकड़ा:कई दिनों से न्यायालय पेश नहीं हो रहा था

ऑपरेशन हवालात के तहत बड़वानी पुलिस ने फरार स्थायी वारंटी झंझाड पिता पारसिया को ग्राम बोम्या से गिरफ्तार किया है। बताया गया कि न्यायालय के प्रकरण में धारा 25 (1-बी) आयुध अधिनियम में आरोपी झंझाड पिता पारसिया (38) निवासी ग्राम बोम्या कई दिनों से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। जिसका न्यायालय बड़वानी ने स्थायी वारंट जारी किया था। इसके तहत एक दिन पूर्व पुलिस ने मुखबिर सूचना पर वारंटी झंझाड को ग्राम बोम्या से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है। कार्रवाई में निरीक्षक दिनेशसिंह कुशवाह, प्रधान आरक्षक अजमेरसिंह रावत, आरक्षक हितेंद्र, संतोष व अजय शामिल रहे। इस वर्ष अब तक 449 वारंटी गिरफ्तार एसपी जगदीश डावर के दिशा निर्देश में फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन हवालात चलाया जा रहा है। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी, फरारी और गिरफ्तार वारंटियों की धरपकड़ के निर्देश दिए हैं। इस वर्ष 1 जनवरी से अब तक अभियान के तहत पुलिस ने 449 फरार स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इन वारंटियों पर 9 लाख 23 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने बताया कि एसपी के निर्देशन में एएसपी अ...

गर्रा ओवरब्रिज के निर्माण के लिए रूट डायवर्ट होगा:अधिकारियों ने किया निरीक्षण, डेंजर रोड बाइपास मार्ग को सुरक्षित करने के निर्देश दिए

बालाघाट में गर्रा रेलवे क्रार्सिंग ओवरब्रिज निर्माण में रेलवे को ओवरब्रिज का पिल्लर बनाने में मार्ग से हो रहा आवागमन परेशानी खड़ा कर रहा है। जब तक इस मार्ग से आवागमन को डायवर्ट नहीं किया जाता, तब तक पिल्लर का काम शुरू नहीं हो पाएगा। इसको लेकर प्रशासनिक अमला निरीक्षण पर निरीक्षण कर रूट डायवर्ट को सुरक्षित बनाने में जुटा है। इसी के तहत मंगलवार दोपहर 2 बजे एक बार फिर रूट का निरीक्षण किया गया। एसडीएम ने सेतु संभाग को गर्रा ओवरब्रिज निर्माण के चलते भारी वाहनों के आवागमन के लिए डायवर्ट मार्ग पर सुरक्षित आवागमन को लेकर निर्देशित किया। दरअसल, जिले में लंबे अरसे बाद तीन ओवरब्रिज का निर्माण बालाघाट मुख्यालय में किया जा रहा है। तीनों ही ओवरब्रिज सरेखा, गर्रा और भटेरा के ओवरब्रिज में बाइपास मार्ग एक बड़ी समस्या बनकर उभरा है। चूंकि इन मार्गों पर आवागमन ज्यादा होने रूट डायवर्ट करने में परेशानी सामने आ रही है। मार्ग डायवर्ट का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम गोपाल सोनी ने बताया कि गर्रा रेलवे रेलवे क्रार्सिंग पर बन रहे ओवरब्रिज के पिल्लर का काम होना है। इसके चलते आवागमन को डायवर्ट करने के लिए हम पुलिस, यात...

मकान बनवाने के नाम पर 10 लाख की ठगी:रिटायर्ड शिक्षिका बोली- ठेकेदार ने काम शुरू नहीं किया, अब मारने की धमकी देता

ग्वालियर के एसपी ऑफिस में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान एक रिटायर्ड शिक्षिका ने मकान बनवाने के नाम पर हुई धोखाधड़ी की शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई। बुजुर्ग शिक्षिका ने बताया कि एक ठेकेदार ने उनका मकान बनवाने का झांसा देकर 10 लाख रुपए हड़प लिए। ठगी का पता चलने पर, जब उन्होंने ठेकेदार से अपने पैसे वापस मांगे, तो उसने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर एसपी ने जनकगंज थाना प्रभारी को मामले की जांच कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मकान बनवाने दिए पैसे, ठेकेदार ने काम ही शुरू नही किया शहर के बालाबाई का बाजार इलाके में रहने वाली 80 साल की रिटायर्ड शिक्षिका पदमा भाटिया ने एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि महलगांव सिटी सेंटर इलाके में स्थित अपने प्लॉट पर मकान बनवाने के लिए साल 2022 में ठेकेदार सचिन भोसले को 10 लाख रुपए दिए थे। इनमें से 6 लाख रुपए बैंक के माध्यम से और 4 लाख रुपए नकद दिए गए थे। हालांकि, ठेकेदार ने मकान का निर्माण शुरू नहीं किया और उन्हें लगातार गुमराह करता रहा। जब शिक्षिका ने पैसे वापस मांगे, तो सचिन ने धमकियां दीं। उन्होंन...

छाती पर बैठकर पीटने वाले भाजपा नेता पर एफआईआर:जबलपुर में डर के मारे पीड़ित परिवार ने घर छोड़ा; एसपी से कार्रवाई की मांग

जबलपुर में युवक की छाती पर बैठकर उसके मुंह पर मुक्के और चप्पल मारने वाले भाजपा नेता पर एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, मारपीट की इस घटना के बाद दहशत में आए पीड़ित युवक ने अपना घर छोड़ दिया है। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता पीड़ित और उसके परिवार को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे। जहां उसने सुरक्षा की गुहार लगाई। साथ ही आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। एसपी संपत उपाध्याय ने भरोसा दिया कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा पुलिस करेगी। बता दें कि सोमवार को भाजपा के बूथ अध्यक्ष अमित द्विवेदी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अनिल कुमार झारिया और उसके परिवार के साथ मारपीट की थी। इसका वीडियो भी सामने आया था। इस मामले में तिलवारा पुलिस ने अमित द्विवेदी सहित तीन लोगों पर एफआईआर की है। फिलहाल सभी आरोपी फरार है। कांग्रेस ने भाजपा पार्षद को बताया मास्टरमाइंड कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा का कहना है कि भाजपा नेता ने पति-पत्नी को तो पीटा ही, मासूम बच्चों के साथ भी मारपीट की, बच्ची की अंगुली तोड़ दी, बच्चे के मुंह पर मारा। यह सब बताता है कि सत्ताधारी नेता किस तरह की हरकत कर रहे हैं। सौरभ शर्मा ने बताया कि घटना के बाद स...

मुरैना में मकान में ब्लास्ट, एक महिला की मौत:घर में रखे पटाखों में धमाके की आशंका; मकान मालिक घायल, अस्पताल में भर्ती कराया

मुरैना में एक मकान में ब्लास्ट हो गया। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है। वहीं एक शख्स घायल हो गया है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये घटना शहर के टंच रोड स्थित राठौर कॉलोनी में सोमवार रात करीब 12.30 बजे की है। जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा है। आशंका जताई जा रही है कि मकान में रखे पटाखों में विस्फोट हुआ है। हालांकि पुलिस अभी इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं कर रही है। बताया जा रहा है कि जिस मकान में ब्लास्ट हुआ है, वह राकेश राठौर नाम के शख्स का है। घटना के वक्त उसकी पत्नी विद्या राठौर अंदर फंसी रह गई। जिससे उसकी मौत हो गई है। धमाके के चलते पास के ही आकाश राठौर का एक मकान भी डैमेज हो गया है। जबकि एक मकान को हल्का नुकसान हुआ है। धमाके के समय यहां रहने वाले किराएदार राजू कुशवाह और उसकी मां घर के अंदर मौजूद थे। जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया है। आकाश राठौर ने बताया- एक ही विस्फोट हुआ है। जैसे ही विस्फोट हुआ चारों तरफ धुआं छा गया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/FNMLsnR via IFTTT

फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार:आगे खड़ी गाड़ी हटाने की कहने पर गुस्से में आकर की थी ताबड़तोड़ फायरिंग

ग्वालियर के मुरार लाल टिपारा इलाके में पहले ट्रैक्टर निकालने और एक-दूसरे की गाड़ी को हटाने की कहने पर हुए झगड़े में एक पक्ष ने अपने साथी बुला लिए। सभी ने ट्रैक्टर चालक से मारपीट कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे इलाके में दहशत फैल गई थी। आधी रात फायरिंग की घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल का मेडिकल कराने के बाद तीन हमलावरों पर मामला दर्ज किया था। सोमवार को पुलिस ने तीनों हमलावरों को जड़ेरुआ बांध के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से कट्‌टे भी बरामद हो गए हैं। अब आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मुरार थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय ने बताया कि दो दिन पहले ट्रैक्टर निकालने पर पुष्पेंद्र यादव निवासी हनुमान संतर का शेरू लोधी से विवाद हुआ था। विवाद के बाद शेरू ने अपने साथी छोटू लोधी और रविंद्र लोधी को बुला लिया था। शेरु के साथियों ने आते ही गाली-गलौज करते हुए पुष्पेंद्र से मारपीट शुरू कर दी थी। मारपीट होते देख यहां से निकल रहे कुछ लोगों ने पुष्पेंद्र को बचाने के लिए प्रयास किया, तो हमलावरों ने कट्‌टा निकालकर एक के बाद एक तीन गोलियां चला दीं। जड़ेरूआ बांध पर छिपे थे आरोपी, पकड़े गए आरोपि...

इंदौर नारकोटिक्स विंग ने भोपाल से MD तस्कर को दबोचा:कुख्यात शोएब लाला के गांव का है आरोपी, 30 लाख का 154 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त

इंदौर नारकोटिक्स विंग ने भोपाल से मेफेड्रोन ड्रग्स (MD)तस्कर को गिरफ्तार किया है। भोपाल में ड्रग्स की फेक्ट्री पकड़ी जाने के बाद कुख्यात तस्कर शोएब लाला का नाम सामने आया था। तब से ही आरोपी फरार चल रहा है। गिरफ्तार आरोपी उसी के गांव देवल्दी का रहने वाला है। उसके कब्जे से 154 ग्राम ब्राउन शुगर 30 लाख रुपए कीमत की जब्त की गई। आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल भी बरामद की गई है। पूरी कार्रवाई को रविवार की शाम को अंजाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक टीम के पास पहले से इनपुट था देवल्दी का तस्कर बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर लेकर भोपाल जा रहा है। टीम ने तस्दीक कर उसे एयरपोर्ट रोड स्थित यश अस्पताल के पास चाय की टपरी पर पकड़ा। तस्कर की पहचान फराज खान (24) के रूप में हुई। पूछताछ में फराज ने बताया कि वह प्रतापगढ़ से पिस्टल लेकर चला था। किसी तरह का भी खतरा होने पर वह फायर करने से भी नहीं चूकता। उसकी पिस्टल लोडेड थी। आरोपी भोपाल में किसे ड्रग्स खपाने वाला था, डील का तरीका क्या होता था, इस संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है। अयोध्या नगर से अन्य तस्कर गिरफ्तार नारकोटिक्स की अन्य टीम ने अयोध्या नगर में दूसरी ...

भोपाल में कॉलेज बस ने युवक को कुचला,मौत:ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, मासूम बेटी भी थी पिता के साथ मौजूद

भोपाल के टीटी नगर थाना इलाके में एक बाइक सवार को रविवार की देर रात को कॉलेज बस ने ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठी उसकी मासूम बेटी जख्मी हुई है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। टीटी नगर पुलिस के मुताबिक घटना नानके पेट्रोल पंप के पास गैमन इंडिया मॉल के सामने हुई। ओवरटेक करते समय बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी। इससे बाइक चला रहे पिता बस की चपेट में आए कई फीट तक घिसटते चले गए। इससे सिर में गंभीर चोट आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची टक्कर लगने के बाद कुछ दूरी पर जा जिससे उसे चोट लेकिन उसकी जान खतरे से बाहर है। कॉलेज की बस को जब्त कर थाने में खड़ा कर लिया गया है। मृतकी पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/RGS5LHC via IFTTT

1 हजार देकर एक्टिव कराएं पैन कार्ड

सीहोर| जिन लोगों के पैन नंबर अभी तक आधार नंबर से लिंक नहीं हुए हैं वे सभी इनेक्टिव (निष्क्रिय) हो चुके हैं। ऐसे लोग अभी भी इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाकर अपना पैन नंबर एक्टिव करा सकते हैं। इसके लिए 1000 का बैंक चालान बनवाना पड़ेगा। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर आधार लिंक के ऑप्शन पर जाकर नंबर लिंक कराए जा सकते हैं। दोनों नंबर तभी लिंक हो सकते हैं जब दोनों कार्ड में आवेदक का डाटा (नाम, पता सरनेम, पिता का नाम, इनकी स्पेलिंग) मैच होगा। यदि ऐसा नहीं है तो आधार कार्ड में अपडेशन कराना पड़ेगा। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/1GrIm5R via IFTTT

कैलाश मकवाना बने एमपी के नए डीजीपी:CM के विदेश जाते ही आधी रात को आदेश; 1 दिसंबर को लेंगे चार्ज, सुधीर सक्सेना की जगह लेंगे

1988 बैच के आईपीएस ऑफिसर कैलाश मकवाना मध्यप्रदेश के नए डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) होंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव के विदेश यात्रा पर जाने के बाद शनिवार देर रात गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है। कैलाश मकवाना वर्तमान में मप्र पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमैन हैं। अब वे एमपी के 32वें डीजीपी होंगे। आदेश के मुताबिक मकवाना 1 दिसंबर 2024 को प्रदेश के नए पुलिस मुखिया के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। वे वर्तमान डीजीपी सुधीर सक्सेना की जगह लेंगे। मकवाना दिसंबर 2025 में रिटायर होंगे। बता दें कि वर्तमान डीजीपी सुधीर सक्सेना 30 नवंबर 2024 को रिटायर हो रहे हैं। सुधीर सक्सेना को 4 मार्च 2020 को डीजीपी नियुक्त किया गया था। सीएम के लौटने के बाद संभाल सकते हैं पदभार सीएम डॉ. मोहन यादव 24 नवंबर से 30 नवंबर तक यूके और जर्मनी की यात्रा पर रहेंगे। संभावना जताई जा रही है कि सीएम के विदेश दौरे से लौटने के बाद ही कैलाश मकवाना विधिवत पदभार ग्रहण करें। मकवाना की गिनती तेज तर्रार अफसरों में कैलाश मकवाना इस समय मप्र पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन है। शिवराज सरकार के कार्यकाल में मकवाना लोकायुक्त के डीजी...

चोरी के आरोप में 5 सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार:जहां की चोरी, वहां कभी नौकर था सरगना; चुराए गए आईफोन ने दिया क्लू

ग्वालियर की बहोड़ापुर थाना पुलिस ने घटनास्थल से चोरी गए आईफोन की मदद से चोरी करने वाली पांच सदस्यीय गैंग को पकड़ा है। पुलिस ने चोरों के पास से 4 लाख रुपए का सामान बरामद किया। इनमें दो आईफोन हैं। यह सामान 22 से 25 अक्टूबर के बीच शब्द प्रताप आश्रम में एक सूने मकान से चुराए गए थे। पकड़े गए चोर गिरोह का सरगना और इस चोरी कांड का मास्टर माइंड कुछ समय पहले तक यहां साफ-सफाई की नौकरी करता था। उसे पूरे घर के बारे में जानकारी थी। पुलिस पकड़े गए चोर गिरोह के सदस्यों से शहर में हुई अन्य वारदात के बारे में पूछताछ कर रही है। शहर के बहोड़ापुर में शब्द प्रताप आश्रम इलाके में पिछले महीने हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस ने वारदात के बाद घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो कुछ सुराग मिले। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से चोरी गए दो आईफोन को सर्विलांस पर लगाया, तो चोरी करने वालों का सुराग मिला था। निशानदेही पर चार साथी गिरफ्तार पुलिस को पता लगा कि चोरी की घटना थाना विश्वविद्यालय क्षेत्र में सरकारी मल्टी सिंधिया नगर में रहने वाले राजेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर की है। इस इनपुट के साथ पुलिस ने श...

दमोह में घर में घुसकर किराएदारों को पीटा:घर का सामान भी छीन ले गए, चार बदमाशों ने किया हमला

दमोह कोतवाली क्षेत्र के लोको इलाके में किराए से रहने वाले चार युवाओं के साथ वार्ड के ही कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। उनके घर का सामान भी छीनकर ले गए। शुक्रवार रात घायल ने युवक कोतवाली पहुंचे कर शिकायत दर्ज कराई है। टीआई आनंद राज ने तीन नामजद और एक अन्य यानी कुल चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पीड़ित राजकुमार कुशवाहा ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन पर कैंटीन में वेंडर का काम करता है। रात में वह साथी दिनेश पवैया, जितेंद्र सिंह सिकरवार और रोहित भदौरिया के साथ कमरे में सो रहे थे, तभी वार्ड में रहने वाले कृष्णा तिवारी कुछ साथियों के साथ पहुंचे। सभी ने शराब पी रखी थी। हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी। कृष्णा तिवारी के साथ चिंटू पांडे और नासिर खान के कई लोग थे, जिन्हें हम जानते नहीं। रोहित भदौरिया ने बताया कि पिटाई के कारण आंख से खून निकल आया। उसके बाद घर का सामान उठा कर ले गए, जिसमें मोबाइल और ₹5000 नकद भी शामिल है। मकान मालिक के भरोसे पर कोतवाली में शिकायत दर्ज करने आए। कोतवाली टीआई आनंद राज ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले को विवेचना में लिया गया है। विवेच...

जिला प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने समीक्षा बैठक ली:17 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन,सिंह ने कहा लोकपथ एप से 7 दिन में सड़कों की होगी मरम्मत

मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग मंत्री और छिंदवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला अधिकारियों को बैठक लेकर विभिन्न विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू, म.प्र.भारिया विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दिनेश अंगारिया, अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह, परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि, चौरई विधायक सुजीत सिंह चौधरी, सौंसर विधायक विजय चौरे, पांढुर्णा विधायक निलेश उईके, पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य शेषराव यादव, नगर निगम महापौ विक्रम अहके, सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे और कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह एसपी शअजय पांडे, सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार, डीएफओ साहिल गर्ग सहित जिला प्रशासन एवं जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। जिले के नवाचार "वॉश ऑन व्हील्स" की खुले दिल से की सराहना , जिले की टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं - बैठक में कलेक्टर सिंह और सीईओ जिला पंचायत कुमार द्वारा जिले में स्वच्छता के लिए आधुनिक समाधान के तौर पर किए गए नवाचार "वॉश ऑन व...

श्री तिलकेश्वर पार्श्वनाथ प्रभु का अखंड मंत्र भाष्य जाप:इंदौर में हजारों श्रद्धालुओं ने किया जाप, संपूर्ण वातावरण हुआ भक्तिमय

श्री तिलकेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ धा. पा. सा. न्यास एवं श्रीसंघ तिलकनगर द्वारा मुनिवर ऋषभचंद्र सागर म.सा. की निश्रा में श्री तिलकेश्वर पार्श्वनाथ प्रभु का 31 घंटों का अखंड मंत्र भाष्य जाप का प्रारंभ बुधवार को किया गया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने मंत्र जाप किया। प्रातः 6 बजे से ही बड़ी संख्या में पुरुष, महिला एवं बच्चों ने जाप प्रारंभ किया। मंत्र के उद्घोष से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। विशेष बात यह रही कि कुछ बच्चों, पुरुषों एवं महिलाओं ने 7 घंटे से लेकर 24 घंटे तक का जाप किया। ट्रस्ट के सचिव दिलीप भाई शाह एवं न्यासी संदीप पोरवाल ने बताया यह मंत्र जाप बुधवार को तिलकेश्वर दादा की प्रतिष्ठा के 44वें वर्ष पर आयोजित वार्षिक भव्य ध्वजा शिखर पर चढ़ाने के उपलक्ष्य में किया गया जो 12.39 बजे के शुभ मुहूर्त में चढ़ाई गई। ध्वजा के कायमी लाभार्थी इंदरमल ताराचंद शाह परिवार एवं सहयोगी लाभार्थी तिलकेश्वर पार्श्वनाथ वार्षिक आयोजन लाभार्थी समिति है। विकास जयंतीलाल जैन ने दिनभर श्रद्धालुओं की सेवा की। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Ju2ihnT via IFTTT

संपतिया उईके ने भगवान बिरसामुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण:पी एच ई मंत्री संपतिया उईके और पूर्व गवर्नर अनुसुइया उइके का छींद मोर मुकुट से हुआ स्वागत

आज मध्यप्रदेश शासन केबिनेट मंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके कुछ समय के लिए छिंदवाड़ा पहुंची। इस अवसर पर तामिया में भगवान बिरसा मुंडा जी की मूर्ति का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके भी विशेष रूप से मौजूद रही। छिंद से बने मोर मुकुट से हुआ स्वागत- इस दौरान दोनों अतिथियों लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री उइके और पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसइया उईके का छिंद से बने मोर मुकुट और पारंपरिक गोंडी नृत्य के माध्यम से भव्य स्वागत किया गया। जिले में पहली बार बिरसा मुंडा जी की मूर्ति स्थापित मंत्री संपतिया उइके ने मौके अवसर पर कहा कि यह गर्व की बात है कि छिंदवाड़ा जिले में पहली बार भगवान बिरसा मुंडा जी की मूर्ति स्थापित की गई है। उन्होंने बिरसा मुंडा जी को महान सेनानी बताते हुए कहा कि वे आदिवासी समाज के हितों के लिए ब्रिटिश हुकूमत से लड़े और आज उनके जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय बिरसा मुंडा जी के प्रति ...

प्रभारीमंत्री राकेश सिंह का प्रथम नगर-आगमन, नर्मदा को प्रणाम:अफसरशाही हावी के सवाल पर बोले, भाजपा कार्यकर्ताओं की कोई भी सकारात्मक आवाज दबेगी नहीं

मप्र के लोक निर्माण विभाग के मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह का मंगलवार को नर्मदापुरम में पहली बार नगर आगमन हुआ। ढोल बाजे और आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। प्रभारी मंत्री बनने के तीन माह बाद पहली बार राकेश सिंह नर्मदापुरम दौरे पर आए है। पहली बार नगर आगमन को लेकर भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे हैं। भोपाल रोड पर बुधनी, भोपाल चौराहा, परम श्री होटल के सामने समेत भाजपा जिला कार्यालय में उनका स्वागत किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव और पार्षदों ने भोपाल चौराहे पर प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। उनके स्वागत में दो दिनों पहले से ही चौक-चौराहों पर फ्लेक्स, होर्डिंग भरे पड़े हैं। प्रभारी मंत्री सिंह शाम 6बजे नर्मदापुरम में भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। भाजपा पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक लिए। बैठक के बाद शाम 7:30 बजे सर्किट हाउस पहुंचे। सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, विधायक डॉक्टर सीताशरन शर्मा, विधायक विजयपाल सिंह राजपूत, विधायक प्रेमशंकर वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, नपा अध्यक्ष नीतू यादव, विधायक प्रतिनि...

हेड कांस्टेबल पर पड़ोसी महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप:FIR दर्ज; दो दिन पहले की थी सुसाइड की कोशिश

हरदा के कोतवाली थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल के घर के सामने रहने वाली एक महिला ने उसके खिलाफ सोमवार को महिला थाना में केस दर्ज कराया है। महिला ने हेड कांस्टेबल पर प्रताड़ित और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने हेड कांस्टेबल शिवशंकर चौरे पर शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश का आरोप लगाते हुए दो दिन पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था। जिसकी सूचना पर महिला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला की जान बचाई थी। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़िता ने सोमवार को अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसके घर के सामने रहने वाले हेड कांस्टेबल शिवशंकर चौरे ने मेरे साथ छेड़छाड़ की और मुझे मोहल्ले में बदनाम करने की धमकी देकर प्रताड़ित किया। 32 वर्षीय महिला ने कहा कि हेड कांस्टेबल चौरे मेरे घर के सामने अपने परिवार सहित रहता है। जिसके चलते उसका हमारे घर आना-जाना लगा रहता है, लेकिन बीते कुछ महीनों से वह मुझे गलत इशारे कर रहा है। मोहल्ले में बदनाम करने की धमकी दी गणेश चतुर्थी के दिन उसने मुझे वॉट्सऐप पर अश्लीलता भरे मैसेज और फोटो भेजे थे। वहीं, नवरात्री के एक दिन पहले शिवशंकर चोरे की प...

यूके-जर्मनी के निवेशकों को बुलाने जाएंगे CM मोहन यादव:24 से 30 नवंबर तक रहेंगे विदेश दौरे पर, वन-टू-वन के साथ राउंड टेबल चर्चा करेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 से 30 नवंबर तक यूके और जर्मनी प्रवास पर रहेंगे। उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, सागर और रीवा में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के साथ मुंबई, बेंगलुरू, कोयंबटूर और कोलकाता में 4 रोड शो के बाद यह दौरा अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करने को लेकर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिवसीय इस विदेश यात्रा में यूके के लंदन, बर्मिंघम तथा जर्मनी के म्यूनिख और स्टटगार्ट का दौरा करेंगे। इन स्थानों पर वे प्रदेश में निवेश और औद्योगिक सहयोग के अवसरों को बढ़ाने के लिए औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों और उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। ऐसा रहेगा लंदन में बैठकों का कार्यक्रम जर्मनी दौरे पर यह रहेगा बैठकों का शेड्यूल from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/W31ptLv via IFTTT

दहेज, दारू और डीजे पर नियंत्रण के लिए मुहिम:आदिवासी समुदाय को जागरूक करने पोस्टर का विमोचन

आलीराजपुर के आदिवासी समुदाय में दहेज, दारू और डीजे के बढ़ते प्रचलन और इसकी वजह से होने वाले कर्ज से बचाने के लिए रविवार को मिशन D-3 नाम से पोस्टर का विमोचन किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान, पूर्व विधायक मुकेश पटेल, कलेक्टर डॉ. अभय अरविन्द बेडेकर, एसपी राजेश व्यास भी थे। मंत्री नागर सिंह चौहान ने क्षेत्र में बढ़ते बाल अपराध, कुपोषण, बाल विवाह, धर्मान्तरण पर भी ध्यान आकर्षित किया। कलेक्टर ने आदिवासी समाज को अतिप्राचीन समाज बताया। उनकी परम्परा को बचाकर ताड़ी से काम चलाने की बात कही। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने D-3 पैम्फलेट में दिए स्लोगन को आदिवासी भाषा में पढ़कर सुनाया। मिशन D-3 के संयोजक नितेश अलावा ने इस मिशन की महता बताई। उन्होंने सभी से पार्टी, धर्म, संगठन से ऊपर उठकर इस बढ़ती सामाजिक बुराई पर नियंत्रण पाने की बात कही। संचालन विक्रम चौहान ने किया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/hJvYpC3 via IFTTT

28 से 30 नवंबर तक होंगी विभिन्न स्पर्धाएं

उज्जैन | कार्तिक मेला अंतर्गत आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए शनिवार को महिला सांस्कृतिक आयोजन समिति की बैठक हुई। बैठक में बैठक में विचार-विमर्श उपरांत 28 नवंबर को कार्तिक मेला मंच पर दोपहर 2 से 5 तक रंगोली एवं मेहंदी स्पर्धा, 29 नवंबर को कबाड़ से जुगाड़ स्पर्धा एवं 30 को सांस्कृतिक वेशभूषा एवं फैशन शो का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/kVegOR8 via IFTTT

ले-आउट अनुसार करें मेले में अस्थाई निर्माण

उज्जैन | अस्थाई निर्माण एवं सजावट समिति की शनिवार को बैठक हुई। बैठक समिति संयोजक रामेश्वर दुबे की अध्यक्षता एवं सह संयोजक दिलीप परमार, राजेंद्र गब्बर कुवाल, उपायुक्त मनोज मौर्य, कार्यपालन यंत्री पीसी यादव, जोनल अधिकारी मनोज राजवानी की उपस्थिति में हुई। बैठक में मेले में जो भी अस्थाई निर्माण किए हैं और किए जाना है, उन्हें ले-आउट अनुसार ही किए जाने के लिए कहा गया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/nrNvyAT via IFTTT

कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ी श्रद्धा:व्रत करने वाली महिलाओं ने मिश्र तालाब सहित नर्मदा घाटों पर किया दीपदान

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आज (शुक्रवार) रायसेन जिले में नर्मदा घाट सहित मिश्र तालाब पर दीपदान किया गया। इस दिन पूरे कार्तिक माह तक व्रत करने वाली महिलाओं ने सूर्योदय से पूर्व विभिन्न सरोवरों में स्नान कर पूजा-अर्चना की। वहीं शाम को महिलाओं ने नर्मदा घाट नदी तालाब ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न सरोवरों पर महिलाओं ने दीपदान कर महीने भर से चल रहे व्रत-पूजा का उद्यापन किया। महीने भर रखा व्रत किया उद्यापन कार्तिक मास में शहर व आस-पास की ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं ने पूरे माह तक व्रत रखा, पूर्णिमा के दिन व्रत करने वालों ने व्रत का उद्यापन किया। विष्णु भगवान माता तुलसी जी कुल देवता सहित भगवान भोलेनाथ की महिलाओं ने विशेष पूजा-अर्चना की और अन्य महिलाओं को अपने घर खाना खिलाकर व्रत का समापन किया। इस दिन लोगों ने मिठाई, कपड़े, खाद्य पदार्थ ब्राह्मणों को देकर पुण्य कमाया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/v3ibCMh via IFTTT

सीमांकन के दौरान पटवारी को लगा करंट:खेत में नीचे पड़े 11 केवी तार के चपेट में आने से हुआ हादसा; विदिशा में इलाज जारी

विदिशा के नटेरन में सीमांकन करते समय एक पटवारी को खेत में बिजली की तार से करंट लग गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार जिले के नटेरन में पटवारी मोती सिंह रघुवंशी को नपती सीमांकन करते समय 11 केव्ही तार से करंट लग गया। तार खेत में नीचे लगे थे। पास में ही खड़े चौकीदार ने पटवारी के पैरों से धुआं उठते देख पैर से धक्का दे दिया, जिससे उसकी जान बच गई। लेकिन, हाथ और पैर में गंभीर रूप से झुलस गए। नटेरन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तहसीलदार आनंद जैन उन्हें इलाज के लिए विदिशा ले गए। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/8krGiVQ via IFTTT

दीवार में सेंध लगाकर 4 लाख के मोबाइल-कपड़े उड़ाए:चोरों ने CCTV का एंगल बदलने की भी कोशिश की, वारदात रिकॉर्ड

भिंड जिले के मेहगांव कस्बे में चोरों ने गुरुवार रात मोबाइल और रेडीमेड कपड़ों की दुकान को निशाना बनाकर चार लाख से अधिक की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दीवार तोड़कर दुकान में घुसे और 15 नए मोबाइल, दर्जनों रिपेयरिंग के लिए रखे मोबाइल और रेडीमेड कपड़े लेकर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने शुक्रवार शाम को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, पचेरा रोड पर रहने वाले मनोज प्रजापति और दिलीप प्रजापति की गांधी रोड पर मोबाइल और कपड़ों की दुकान है। रिकॉर्डेड वीडियो में दिखाई दे रहा है कि गुरुवार-शुक्रवार रात करीब 2 बजे चोर दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसे। कीमती सामान पर हाथ साफ करते हुए उन्होंने सीसीटीवी कैमरे का एंगल बदलने की कोशिश की, लेकिन उनके चेहरे रिकॉर्ड हो गए। पुलिस ने की कार्रवाई सुबह घटना की जानकारी मिलने पर दुकानदार भाइयों ने तत्काल मेहगांव पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश तेज कर दी है। from मध्य प्रदेश |...

टायर फटने से ईको गाड़ी पलटी:एक महिला की माैत, छह महीने के बालक सहित चार घायल; इंदौर-बैतूल एनएच पर हादसा

शुक्रवार शाम को ग्राम छोटी हरदा के पास इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर बैतूल से रतलाम की ओर जा रही एक इको गाड़ी अगला टायर फटने से पलट गई। जिसमें सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि, छह महीने के बालक सहित दो महिलाएं घायल हो गई। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मां की मौत के बाद अंदरुनी चोट से गम्भीर घायल छह महीने के बालक को जिला अस्पताल से भोपाल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार रतलाम जिले के ताल निवासी कुछ लोग बैतूल में रामपाल बाबा के सत्संग कार्यक्रम में शामिल होने किराए की गाड़ी कर के गुरुवार शाम को बैतूल के लिए निकले थे। जहां शुक्रवार सुबह सत्संग में शामिल होने के बाद वापस रतलाम जाने के लिए निकले। इस दौरान हरदा के पास इंदौर बैतूल हाइवे पर उनकी गाड़ी का अगला टायर फट गया। जिससे गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। गाड़ी टायर फटने से हुआ हादसा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ताल निवासी मेहरबान पिता भंवरनाथ (35) अपनी पत्नी मुन्नाबाई (30), बुआ की दो बेटियों और गांव के कुछ लोगों के साथ रामपाल बाबा के सत्संग में गया था। जहां से लौटने के उनकी गाड़ी टायर फटने से पलट गई। जिसमें बसंत बाई की ...

रेट होल माइनिंग देखने कलेक्टर-एसपी दुलहरा पहुंचे:गड्ढों को बंद करने के निर्देश दिए, ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से की चर्चा

कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और एसपी निश्चल एन झारिया ने गुरुवार को घोड़ाडोंगरी विकासखंड के ग्राम दुलहरा में अवैध कोयला खनन के गड्ढों का निरीक्षण किया। उन्होंने अवैध उत्खनन से निर्मित नए और पुराने सुरंगनुमा गड्ढों को बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन गड्ढों की बोल्डरो द्वारा ठोस ढंग से भराई कराई जाए और जेसीबी मशीनों से पीचिंग कराई जाए। जिससे अवैध उत्खनन करने वाले दुबारा इन स्थलों से कोयला की चोरी न कर सके। बता दे कि दुल्हारा क्षेत्र में काफी संख्या में कॉल माफिया चोरी छुपे गड्ढे और सुरंग बनाकर कोयले का अवैध उत्खनन कर रहे थे। जिन्हें भरने के निर्देश कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने खनिज अधिकारी को दिए। ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से की चर्चा निरीक्षण के बाद कलेक्टर और एसपी ने ग्राम दुल्हारा में ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से चर्चा की। इस दौरान ग्रामीणों को कोयला खनिज के अवैध खनन पर किए जाने वाली कानूनी कार्रवाई और दुष्परिणामों की जानकारी देकर समझाइए दी। साथ ही अवैध उत्खनन करने वालों की सूचना देकर प्रशासन को सहयोग करने की बात कही। निरीक्षण के दौरान जिला खनिज अधिकारी मनीष...

सर्दी में हवा बदली:भोपाल को लगी दिल्ली जैसी ‘हवा’ग्यारस पर दिवाली से दोगुना प्रदूषण

भोपाल को दिल्ली जैसी ‘हवा’ लग गई है। दीपावली पर​ पिछले साल से 10% अधिक पटाखे फोड़ने के बावजूद भोपाल में 43% प्रदूषण घटा था। तब टीटीनगर जैसे इलाके में एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 148 तक दर्ज किया गया। वहीं, कलेक्ट्रेट कार्यालय में यह 152 तक था। इसमें मौसम, ग्रीन पटाखों के अलावा नगर निगम की सक्रियता भी शामिल थी। हालांकि, दिवाली के 11 दिन बाद मंगलवार को ग्यारस पर राजधानी में प्रदूषण दोगुना पहुंच गया। टीटी नगर में एक्यूआई 313 तो कलेक्ट्रेट कार्यालय में 325 पहुंच गया। वहीं, शहर की सबसे पॉश कॉलोनी अरेरा कॉलोनी (पर्यावरण परिसर) में यह 400 के करीब पहुंच गया। यहां एक्यूआई 393 दर्ज किया गया। यह ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। दिवाली के दिन यहां एक्यूआई 306 दर्ज किया गया था। 11 दिन में मध्यम से ‘गंभीर’ हो गई हवा सड़कों पर धुंआ छोड़ती गाड़ियों से 12 प्रतिशत, मेट्रो फ्लाईओवर से 11 प्रतिशत हो रहा प्रदूषण ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया(एआारएआई), पुणे की स्टडी में सामने आया था कि भोपाल में सड़कों पर धुआं छोड़ती गाड़ियों के कारण 12 प्रतिशत प्रदूषण हो रहा है। मेट्रो और फ्लाईओवर जैसे निर्माण कार्यों के कार...

मऊगंज टीआई पर अभद्रता का आरोप, थाना घेरा:भाजपा जिला उपाध्यक्ष बोले- टीआई ने मेरी कॉलर पकड़ी, घसीटते हुए थाने से बाहर ले गए

मऊगंज में भाजपा जिला उपाध्यक्ष वकील विपिन मिश्रा और उनके सैकड़ों समर्थकों ने बुधवार दोपहर मऊगंज थाना प्रभारी राजेश पटेल के खिलाफ अभद्रता का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया। विपिन मिश्रा का आरोप था कि वे एक मामले की जानकारी लेने पहुंचे थे, लेकिन टीआई ने कॉलर पकड़कर घसीटते हुए थाने के बाहर कर दिया। मामले की जानकारी लगते ही अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हरिहर शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा और पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर थाने पहुंच गईं और मामले को शांत कराया। मामले में विपिन मिश्रा ने मऊगंज थाना प्रभारी राजेश पटेल पर कार्रवाई करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पत्र सौंपा है। उन्होंने लिखा है कि अगर मेरी गलती है तो मेरे खिलाफ और अगर थाना प्रभारी की गलती है तो थाना प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। हड़ताल पर जा सकता है अधिवक्ता संघ मामले में अधिवक्ता संघ भी आगे आ गया है। मऊगंज अधिवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष हरिहर प्रसाद मिश्र ने कहा कि अगर इस मामले की सही तरीके से जांच नहीं की गई तो हड़ताल की जाएगी। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि एसपी रसना ठाकुर ने आश्वासन द...

किसान सुसाइड केस में 5 महीने बाद 5 पर एफआईआर:लोन निकलवाया, लेकिन नहीं मिली आटा मशीन; किस्त भरना पड़ रही थी

ग्वालियर में डेढ़ महीने पहले उटीला के जंगल में एक किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। मामले में बुधवार को पुलिस ने पांच लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। आरोपियों ने किसान को आटा चक्की की मशीन के लिए बैंक से लोन दिलाया था। लोन होने के बाद भी किसान को मशीन नहीं मिली। ऊपर से बैंक की किस्त भी चालू हो गई। इसी डिप्रेशन में किसान ने सुसाइड किया था। उटीला निवासी अशोक पाठक ने आटा चक्की के लिए दस लाख रुपए का लोन पवन शर्मा और आशीष कपूर की मदद से सेंट्रल बैंक से लिया था। इसमें पवन शर्मा का कोटेशन लगा था। लोन मंजूर होने के बाद किसान आटा चक्की मशीन के लिए इंतजार करता रहा, लेकिन मशीन नहीं मिली और बैंक की किस्त भी शुरू हो गईं। सुसाइड नोट की जांच के बाद एफआईआर 5 महीने पहले किसान घर से गायब हो गया। परिजन ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इस बीच सिद्ध बाबा के जंगल में 26 सितंबर 2024 को उसका शव बरामद हुआ। पुलिस को जांच में सुसाइड नोट मिला। जांच के बाद इस आधार पर पवन शर्मा, आशीष कपूर, नरेंद्र शर्मा, कमलेश जाटव और संजय बघेल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया...

चार दिन में एक जगह से दूसरी बार हटाया अतिक्रमण:बालाघाट में सामान भी जब्त किया, अफसर और लोगों में बहस भी हुई

बालाघाट में पिछले चार दिन में नगरपालिका के अतिक्रमण तोड़ू दस्ते ने भटेरा स्थित कथित मंदिर के नाम पर अतिक्रमण मंगलवार को भी हटाया। इस बार अमले ने सामग्री भी जब्त की। कार्रवाई शाम 4 बजे से शाम तक जारी रही। दरअसल, इसी जगह 8 नवंबर को अतिक्रमण को भी कार्रवाई की गई थी। माना जा रहा था कि अतिक्रमणकारी अब पूरी जगह को मुक्त कर देगा, लेकिन फिर उसी जगह अतिक्रमण होने लगा था। इसके बाद नगरपालिका कार्यालय अधीक्षक वाचस्पति त्रिपाठी के साथ अतिक्रमण तोड़ू दस्ता पुलिस लेकर भटेरा पहुंचा। इस दौरान अतिक्रमणकारी और नपा अमले के बीच बहस भी हुई। अमले ने लगाए गए तारों और सामान को जब्त किया। कार्रवाई के पहले मंगलवार दोपहर अतिक्रमणकारी, परिवार के साथ जनसुनवाई में कार्रवाई को गलत ठहराते हुए आवेदन लेकर पहुंचा था। नगरपालिका कार्यालय अधीक्षक वाचस्पति त्रिपाठी ने बताया कि अतिक्रमण किए जाने पर पुनः कार्रवाई की गई है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/vwGd2bg via IFTTT

कबाड़े की दुकान पर मिलीं सरकारी स्कूलों की किताबें:इसी सत्र में बंटना था, प्रशासन ने जब्त की

लटेरी में सोमवार को एक कबाड़े की दुकान पर बच्चों को निशुल्क बाटी जाने वाली किताबें मिली। लोगों ने इसकी शिकायत शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कर दी। इसके बाद नायब तहसीलदार हेमंत अग्रवाल, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह बघेल और बीआरसी प्रमोद विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की तो पता चला कि ये किताबें इसी शिक्षण सत्र की हैं, जो सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को बंटनी थी। बताया गया कि बोरे में मिली इन किताबों का वजन लगभग 86 किलो है। फिलहाल अधिकारियों ने पंचनामा बनाकर उन किताबों को जब्त कर लिया। वहीं दुकानदार के खिलाफ में कोई कार्रवाई नहीं की गई। नायब तहसीलदार हेमंत अग्रवाल ने बताया कि जांच की जा रही है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/0MkboiO via IFTTT

सतना में चाकू मारकर युवक की हत्या:कृष्ण नगर में हुई वारदात, दवा कंपनी में एमआर था

सतना के कोलगवां कोतवाली अंतर्गत कृष्ण नगर में रविवार को एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने शव को मॉर्चरी में रखवा दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। मृतक की पहचान आरके चौरसिया पिता धनीराम चौरसिया निवासी पटना तमोली जिला पन्ना के रूप में हुई है। उसके शरीर के नीचे के हिस्से में चाकू से वार किया गया था। हालांकि, घाव स्पष्ट नजर नहीं आ रहे थे, लेकिन कमर के नीचे के हिस्से के पास खून सड़क पर फैला हुआ था। दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव था मृतक मृतक एक दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव था। वह कृष्ण नगर में अखिलेश सिंह के घर पर किराये पर कमरा लेकर रहता था। रविवार की शाम वह कृष्ण नगर में ही कहीं गया था और कुछ लोगों के साथ उसे बातचीत करते भी देखा गया था। रात लगभग 8 बजे उसके ही गांव के सतना में रहने वाले उसके साथियों को किसी ने ब्रह्माकुमारी आश्रम के पास हुई चाकूबाजी में उसके घायल होने की खबर दी। सूचना मिलने पर सीएसपी महेंद्र सिंह चौहान और कोलगवां टीआई सुदीप सोनी मौके पर पहुंचे। सड़क पर खून फैला हुआ था और मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव लथपथ पड़ा था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को ...

चेहरे पर हो गया था 3 किलो का ट्यूमर:जबलपुर के डॉक्टर्स ने बाहर निकाला, ऑपरेशन के बाद बोले- दुनिया में बहुत कम ऐसा होता है

जबलपुर के बड़ेरिया मेट्रो प्राइम अस्पताल में शनिवार को डॉक्टर्स ने 72 वर्षीय बुजुर्ग के चेहरे से ऑपरेशन कर तीन किलो का ट्यूमर निकाला है। ऑपरेशन करने वाले डाॅक्टर्स बताते है दुनिया में इस तरह के मुश्किल से 5 से 10 केस हुए होंगे, जहां इतने बड़े चेहरे के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया गया है। दरअसल, सतना जिले के पगार गांव में रहने वाले 72 वर्षीय बुजुर्ग अयोध्या बारी के चेहरे पर 2012 में एक छोटा सा घाव हो गया था। उस पर ध्यान न देने के कारण यह घाव धीरे-धीरे बढ़ता गया और 2022 तक एक बड़े ट्यूमर का रूप ले लिया। बुजुर्ग के मुंह में तीन किलो का जानलेवा ट्यूमर हो गया था। मध्यप्रदेश में कई डॉक्टरों को ट्यूमर के इलाज के लिए दिखाया गया, लेकिन सभी ने कहा कि इतने बड़े ट्यूमर का ऑपरेशन करना बहुत जोखिम भरा है, और इससे आंखों की रोशनी भी जा सकती है। निराश होकर, बुजुर्ग के परिजन जबलपुर के बड़ेरिया मेट्रो प्राइम अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम ने बुजुर्ग सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर उनके मुंह से तीन किलो का ट्यूमर बाहर निकाला। मुंह खुलना बंद हुआ-खाने पीने में हो रही थी तकलीफ अयोध्या के चेहरे का ट्यूमर जैसे-जैसे बढ...

13 साल के बच्चे का शव फंदे पर मिला:शाजापुर में इकलौता बेटा था, सड़क हादसे में पिता की भी हो चुकी मौत

शाजापुर की लालघाटी थाना क्षेत्र में आदित्य नगर वार्ड नंबर 27 में शुक्रवार रात 13 साल का शव फंदे पर मिला है। परिजन ने शव को उतारा। उसे जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना आदित्य नगर की है। अस्पताल चौकी पुलिस के अनुसार मृतक तारांश (13) पिता स्वर्गीय संजय परसानिया है। पड़ोसियों के मुताबिक बच्चे की मां पुष्पा परसानिया महिला थाने में आरक्षक है। सबसे पहले मां ने ही तारांश को रोशनदान से देखा था। बता दें कि तारांश के पिता पुलिस में थे। रोड एक्सीडेंट में उनकी मौत हो गई थी। वह इकलौता बेटा था। घटना के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/J3UTpuG via IFTTT

केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल में यक्षगान का आयोजन:पारंपरिक नृत्य रूपों से भारतीय ज्ञान और लोक परंपराओं को जीवित रखा जा सकता है-निदेशक

केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, भोपाल परिसर में लोक नृत्य यक्षगान का आयोजन किया गया। यह आयोजन कर्नाटका राज्य के पारंपरिक लोक नृत्य और नाट्य रूप यक्षगान की प्रस्तुति के रूप में हुआ, जो भारतीय सांस्कृतिक धरोहर के अनमोल रत्नों में से एक है। निदेशक प्रो. रमाकान्त पाण्डेय ने कहा कि भारतीय लोक नृत्य और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण और संवर्धन अत्यावश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि यक्षगान जैसे पारंपरिक नृत्य रूपों के माध्यम से भारतीय ज्ञान परंपरा और लोक परंपराओं को जीवित रखा जा सकता है। यक्षगान, जो कर्नाटका का प्रमुख लोक नृत्य है, अपनी विशिष्ट शास्त्रीय पृष्ठभूमि और नृत्य-नाट्य शैली के लिए प्रसिद्ध है। यह नृत्य नाट्य रूप रामायण और महाभारत जैसे महान ग्रंथों की कथाओं पर आधारित होता है और पारंपरिक संगीत के साथ मंदिरों और गांवों के चौराहों पर प्रस्तुत किया जाता है। इस प्रस्तुति को SPIC-MACAY द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें कर्नाटका के प्रसिद्ध गुरु के. शिवानन्द हेगड़े एवं उनके सहयोगियों ने प्रस्तुति दी। भोपाल परिसर के भवभूति प्रेक्षागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में यक्षगान के विविध शास्त्रीय संगीत,...

संत नगर के सैनिक कॉलोनी में भूमि पूजन 7 को:नुक्कड़ वाली माता मंदिर में हनुमान महाराज की मूर्ति प्रतिष्ठा के लिए आयोजन

कार्तिक मास के पावन पर्व के अवसर पर 7 नवंबर (गुरुवार) को सैनिक कॉलोनी, नुक्कड़ वाली माता मंदिर भोपाल में हनुमान जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह भूमि पूजन दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें उज्जैन महाकाल, भोपाल गुफा मंदिर धाम और अन्य विद्वान, संत, महात्मा, कथा व्यास और आचार्य बंधु वेद मंत्रों और विधि विधान से पूजन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य यजमान विशाल पुरोहित, राम बंसल, राधे महाराज, बबलू अग्रवाल, विष्णु विश्वकर्मा, कैलाश मिश्रा, सुधीर अरजरिया, रोहित परमार, मधु चंदवानी, अशोक मारण, दिनेश लाहोटी, विष्णु प्रसाद बाथम रहेंगे। वेदपुराण यज्ञ आचार्य अनिल रुद्र महाराज(गुफा मंदिर), आचार्य पंडित लेखराज शर्मा(गुफा मंदिर) आचार्य पंडित श्याम महाराज(गुफा मंदिर) के आचार्यत्व में कार्यक्रम होगा। आयोजन के व्यवस्थापक भूपेन्द्र सिंह गुर्जर, नरेश आसनानी, विष्णु प्रसाद बाथम, नवीन रामचंदानी, रोहित चौहान, अजय जैन, लच्छवानी परिवार, श्याम कनौजिया, कमलेश लोधी, पंडित नंदु जोशी, अनिल हुण्डेत, अनिल मराठा, विजय यादव, प्रदीप पचौरी, डॉ. खेमचंदानी, विवेक नागरु...

सागर में चलती बाइक पर युवक की गोली मारकर हत्या:ट्रैक्टर रिपेयर कराकर लौट रहा था घर, पुरानी रंजिश में हत्या करने का आरोप

सागर के राहतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुढ़ारी के पास बुधवार रात चलती बाइक पर एक युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार वालों ने पुरानी रंजिश में गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। स्थितियों को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। सीने और पेट के बीच में गोली लगी युवक को बुधवार देर रात खून से लथपथ हालत में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज लाया गया। बीएमसी से मिली जानकारी के मुताबिक युवक को दाहिने तरफ सीने और पेट के बीच गोली लगी है। मृतक की पहचान 36 वर्षीय कुंवर सिंह गौंड निवासी मूढ़री के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चुरी में रखवाया है। जहां गुरुवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। गांव के लोगों पर रंजिश में हत्या करने का आरोप मृतक के भाई वृंदावन गौंड ने बताया कि कुंवर सिंह गांव के गोविंद पटेल के साथ ग्राम मसुरहाई में ट्रैक्टर का काम कराने गया था। ट्रैक्टर...

बंगाली डॉक्टर ने लोगों से की एक करोड़ की ठगी:दीपावली की रात परिवार सहित हुआ फरार; केस दर्ज, तलाश जारी

शिवपुरी जिले के करैरा कस्बे में प्राइवेट डॉक्टर 15 लोगों से करीब एक करोड़ रुपए की ठगी कर परिवार सहित फरार हो गया। शिकायत के बाद करैरा थाना पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू दी हैं। एक साल पहले आकर रहने लगा था जानकारी के अनुसार एक साल पहले बबलू गुचैट ने करैरा कस्बे में आकर बंगाली डाॅक्टर के नाम से टीला रोड पर नगरिया मेडीकल के मकान में क्लिनिक खोल ली थी। साथ ही वह अखिलेश जाटव पूर्व सरपंच दौनी के मकान में किराए से अपने परिवार के साथ रहने लगा था। इसके बाद बबलू गुचैट की पहचान बंगाली डॉक्टर के नाम से हो गई थी। वह कस्बे के कई दुकानदारों और व्यापरियों से दोस्ती कर उनसे लेनदेन करने लगा था। लेकिन कुछ रोज पूर्व बंगाली ड़ॉक्टर बबलू गुचैट परिवार सहित लापता हो गया। वह अपने घर गृहस्थी के सामान को भी समेट कर ले गया था। बता दें बंगाली डॉक्टर बबलू गुचैट ने खुद को बिहार के जिला अररिया, गिधभाष रानीगंज का निवासी बताया था। पार्टनरशिप में लैब खोलने के नाम धोखाधड़ी से हुआ खुलासा बंगाली डॉक्टर बबलू गुचैट द्वारा की गई धोखाधड़ी को खुलासा तब हुआ जब करैरा कस्बे के वार्ड 12 के रहन...

सीलखेड़ा में बन रहे मौसम विज्ञान केंद्र में मिला शव:छत्तीसगढ़ के मजदूर के रूप में पहचान; सांप के डंसने या जहरीले जीव के काटने की आशंका

सीहोर जिले की ग्राम पंचायत सीलखेड़ा में एक हादसे में मजदूर की मौत हो गई। वह दो दिनों से लापता था। आशंका जताई जा रही है कि झाड़ियों में उसे किसी सांप ने डंस लिया या किया जहरीले जीव ने काट लिया। इससे उसकी मौत हो गई। दरअसल मामला सोमवार रात करीब 8 बजे सामने आया। अहमदपुर और दोराहा की पुलिस यहां पर पहुंची थी। उसे अंदर शव के मिलने की सूचना मिली थी। जब उसने अंदर जाकर देखा तो वहां पर 100 एकड़ में में बनकर तैयार हो रहे मौसम विज्ञान केंद्र के परिसर में एक व्यक्ति का शव मिला। उसकी पहचान छत्तीसगढ़ निवासी शंकर कुमार सूर्यवंशी के रूप में हुई। बताया जा रहा कि उक्त व्यक्ति पिछले दो दिनों से लापता था। पुलिस ने प्रथम दृष्टया व्यक्ति को सांप से डंसने या जहरीले जीव के काटने की आशंका है। हालांकि इसकी सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता पड़ेगी। अभी शव को पीएम रिपोर्ट के लिए श्यामपुर भेजा है। कल उसका पोस्टमार्टम होगा। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ZUsN7aG via IFTTT

जारी वित्त वर्ष में जिले में अब तक 94 करोड़ यूनिट बिजली सप्लाई

रतलाम | जिले में जारी वित्त वर्ष में 94 करोड़ यूनिट बिजली की सप्लाई हुई है। बिजली कंपनी क्षेत्र में आने वाले 15 जिलों में सबसे ज्यादा बिजली की सप्लाई इंदौर में हुई है। इंदौर शहर में 242 करोड़ यूनिट और ग्रामीण वृत्त में 282 करोड़ यूनिट बिजली की आपूर्ति हुई है। कंपनी की प्रबंध निदेशक रजनसिंह ने बताया कंपनी क्षेत्र के इंदौर एवं उज्जैन राजस्व संभागीय क्षेत्र के सभी 15 जिलों में राज्य शासन के आदेशानुसार गुणवत्ता के साथ बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। कृषि क्षेत्र के लिए दैनिक 10 घंटे एवं अन्य सभी क्षेत्र के लिए 24 घंटे बिजली सप्लाई की जा रही है। आपूर्ति व्यवस्था को लेकर सतत फीडबैक लिया जा रहा है। जिले, सर्कल में अधीक्षण यंत्री एवं कंपनी स्तर पर कार्यपालक निदेशक आपूर्ति की सतत मॉनिटरिंग कर रहे हैं। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/EFkTI6R via IFTTT

नईगढ़ी थाने की महिला ऊर्जा डेस्क में आग:एसी समेत कई फाइलें और दस्तावेज जले

मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना परिसर स्थित महिला ऊर्जा डेस्क में रविवार रात करीब 8 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे अफरा तफरी का माहौल बन गया। उर्जा डेस्क पर रखी कई फाइलें और अन्य सामग्री जल गईं। पुलिस के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर वाहन चालक राकेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी पहुंचे और आग पर काबू पाया। गनीमत थी कि जब ऊर्जा महिला डेस्क पर आग लगी, उस समय वहां कोई नहीं था। आग की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुराग पांडे ने नईगढ़ी पहुंचकर घटना का जायजा लिया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ImrJacT via IFTTT

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर रायसेन में जिला स्तरीय समारोह:कलाकारों और विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, आतिशबाजी भी हुई

69वें मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को रायसेन के वन परिसर में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं और अन्य कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुति दी। परिसर में भारत का नक्शा भी बनाया गया। कार्यक्रम देर शाम तक आयोजित किया गया, जिसके बाद आसमान में आतिशबाजी की गई। कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। हमारा प्रदेश ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, पर्यटन हर क्षेत्र में समृद्ध- स्वास्थ्य राज्यमंत्री स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने सभी को मप्र स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमारा प्रदेश ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, वन, पर्यटन हर क्षेत्र में समृद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास और समृद्धि की नई ऊंचाईयों को छू रहा है। हमारा प्रदेश एक औद्योगिक राज्य के रूप में भी तेजी से उभर रहा है, जहां निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। मप्र में समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और विकास के लिए विभिन्न योजनाए...

रीवा में की जाएगी पशु गणना:147 कर्मचारी और 29 सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई, टीआरएस कॉलेज में प्रशिक्षण

केन्द्र सरकार हर 5 वर्ष में पशु गणना का काम करवाती है। इस साल रीवा और मऊगंज दोनों जिलों की पशु गणना अलग-अलग होगी। 21वीं पशु गणना के लिए रीवा जिले के सुपरवाइजर और गिनती करने वालों को प्रशिक्षण टीआरएस कॉलेज में दिया जाएगा। बताया गया कि गणना पूरी तरह से टैबलेट के माध्यम से ऑनलाइन की जाएगी, जो सुपरवाइजर के माध्यम से कराई जाएगी। संयुक्त संचालक पशुपालन और डेयरी विभाग डॉ राजेश मिश्रा ने बताया कि भारत सरकार की गाइडलाइन के आधार पर शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र में पशु गणना होगी। प्रत्येक गणना करने वाला व्यक्ति ग्रामीण इलाके के तीन हजार घरों में और शहरी क्षेत्र के चार हजार घरों में पशुओं की गणना करेंगे। गणना के लिए रीवा जिले में 147 गणना करने वाले कर्मचारियों और 29 सुपरवाइजर्स को तैनात किया गया है। इसी तरह मऊगंज जिले में 52 कर्मचारी और 10 सुपरवाइजर्स की ड्यूटी लगाई गई है। संयुक्त संचालक ने बताया कि पशु गणना में सभी पालतु पशुओं को शामिल किया गया है, जिसमें गौवंश, भैंस वंश, बकरी, कुत्ता, गधा, घोड़ा, खच्चर, मुर्गी आदि की गणना नस्ल वार की जाएगी। पशुपालकों से अपील की गई है कि वे जनगणना में अपना योग...

पुलिस ने 100 सीसीटीवी कैमरे खंगाले, युवती की शिनाख्त नहीं:हत्या के बाद बोरे में बंद कर फेंका गया था शव, हाथ-पैर बंधे हुए थे

ग्वालियर में बोरे में बंद मिली युवती की लाश की 45 दिन बीतने के बाद भी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर 4 हफ्ते पहले हत्या का मामला दर्ज किया था। 16 सितंबर को घाटीगांव घेंगोली में सांक नदी के रपटे पर युवती की लाश मिली थी। उसके हाथ - पैर भी बंधे हुए थे। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के मुताबिक, युवती की मौत गला घोंटने से हुई है। सिर, आंख पर गहरे घाव हैं। घाटीगांव थाना प्रभारी जीवन लाल माहौर ने बताया युवती की उम्र 19 से 21 साल के लगभग है। शरीर पर लाल और सफेद रंग का सलवार-सूट था। पीएम रिपोर्ट 18 सितंबर, बुधवार को आ गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। हम अब तक घटनास्थल से लेकर हाईवे और पनिहार टोल पर लगे एक सैकड़ा से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक कर चुके हैं। युवती की शिनाख्त होने पर पुलिस हत्यारों गिरेबान तक पहुंचेगी युवती की शिनाख्त के लिए पुलिस शहर के अलावा दूसरे शहरों तक भी पहुंची, लेकिन पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। पुलिस ने शहर के साथ ही आसपास के सभी जिलों से 15 सितंबर और इससे पहले लापता हुई युवती क...