Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2025

जरूरतमंदों को भोजन कराकर व कंबल वितरण कर होंगे सेवाकार्य

गुना |प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सांसद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता ने बताया कि सेवा 1 जनवरी को सुबह 9 बजे वार्ड 18 नजूल कॉलोनी के नवीन पार्क का नामकरण राजमाता विजयराजे सिंधिया के नाम किया जाएगा तथा पार्क में पौधारोपण किया जाएगा। इसके बाद सुबह 10 बजे कैंट गोशाला में गायों को गुड़ एवं हरा चारा खिलाया जाएगा। सुबह 10.45 बजे जिला अस्पताल स्थित सेवा भारती की अन्नपूर्णा भोजनालय में भोजन प्रसादी का वितरण किया जाएगा। दोपहर 12 गरीब बस्ती कंचनपुरा में कंबल वितरण का कार्यक्रम और शाम 6 बजे वृद्ध आश्रम में वृद्ध जनों को भोजन कराकर आशीर्वाद प्राप्त किया जाएगा। नपा अध्यक्ष ने उक्त कार्यक्रमों में सभी पार्षदगणों, भाजपा के वरिष्ठ जनों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों से सेवाकार्य में उपस्थित रहने की अपील की है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/thx7Zb9 via IFTTT

गोदाम में फटा सिलेंडर गेट तोड़कर बाहर गिरा, अंदर आग:छिंदवाड़ा के लालबाग के गोदाम में हादसा; गाड़ी और सामान क्षतिग्रस्त

छिंदवाड़ा के लालबाग क्षेत्र के गोदाम में ब्लास्ट हो गया। बताया जा रहा है कि गोदाम में रखा एक सिलेंडर फट गया, जिसके चलते गोदाम का गेट फाड़ते हुए आधा सिलेंडर बाहर आ गिरा अंदर भी अचानक आग भड़क गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से तत्काल आज पर काबू पाया गया लेकिन इस बीच गोदाम में खड़ी गाड़ी और आसपास का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची, जिनके द्वारा आज पर त्वरित कार्रवाई करते हुए काबू पा लिया गया। जिस तरह से ब्लास्ट हुआ था उससे बड़े जान माल के खतरे का आशंका था लेकिन स्थान खाली होने के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/e7YdcBU via IFTTT

वॉट्सएप चेक करने को कहा- खाते से 5 लाख गायब:ग्वालियर में रिटायर्ड अधिकारी साइबर ठगी का शिकार, पुलिस कर रही जांच

ग्वालियर में एक रिटायर्ड शासकीय अधिकारी साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने उनसे केवल वॉट्सएप चेक करने को कहा और उनके खाते से 5 लाख रुपए गायब कर दिए। पीड़ित ने मंगलवार शाम एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। यह घटना ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में रहने वाले रिटायर्ड अधिकारी रमेश सिंह के साथ हुई। रमेश सिंह ढाई साल पहले कोल इंडिया एनसीएल सिंगरौली से सुपरवाइजर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। रिटायरमेंट के बाद वे ग्वालियर स्थित अपने घर पर रह रहे थे और हाल ही में उन्हें सेवानिवृत्ति से जुड़ी एक बड़ी रकम मिली थी, जो उनके बैंक खाते में जमा थी। 22 दिसंबर को आया था कॉल रमेश सिंह ने बताया कि 22 दिसंबर को उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। पहली बार उन्होंने कॉल नहीं उठाई, लेकिन दूसरी बार आने पर उन्होंने फोन रिसीव कर लिया। कॉल करने वाले ने उनसे कहा कि उसने वॉट्सएप पर कुछ भेजा है, उसे चेक कर लें। रमेश सिंह को शक हुआ और उन्होंने इसे फ्रॉड कॉल समझा, लेकिन इसी दौरान उनके मोबाइल पर ओटीपी और बैंक से 5 लाख रुपए कटने का मैसेज आ गया। खाता होल्ड होने से बच गए 2 लाख रुपए खाते से अचानक रकम निकलने की जानक...

कांग्रेस ने नकली खाद, अस्पताल अग्निकांड पर प्रशासन को घेरा:कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए, खाद की कालाबाजारी का भी आरोप

राजगढ़ जिले में नकली खाद की आपूर्ति, जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार और बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह ने जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में यह आरोप लगाए। इस दौरान पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी और बापूसिंह तंवर भी मौजूद रहे। प्रियव्रत सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पास जिले में किसानों को नकली और अमानक खाद बेचे जाने के पुख्ता सबूत हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में ब्यावरा से कोरोमंडल कंपनी का एनपीके खाद जब्त किया गया था, जिसमें किसानों ने रेत मिलने की शिकायत की थी। बाद में लैब जांच में भी खाद की गुणवत्ता खराब पाई गई। उन्होंने कहा कि यह नकली खाद कई किसानों तक पहुंच चुकी है, लेकिन प्रशासन ने कार्रवाई केवल एक ही जगह तक सीमित रखी है। इससे साफ है कि मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी ने बताया कि जांच रिपोर्ट में एनपीके खाद में नमी और जरूरी पोषक तत्व जैसे नाइट्रोजन और यूरिया की मात्रा मानक से कम पाई गई, जबकि उसमें रेत की मात्रा ज्यादा थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ...

ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, पत्नी की मौत, पति घायल:ग्वालियर में खरीदारी कर लौट रहे थे घर, 10 मिनट पहले ही बेटा बाइक से उतरा था

ग्वालियर में बाजार से खरीदारी कर वापस घर लौट रहे एक दंपती की बाइक में तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई है, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल है। घटना रविवार शाम आरोन के बोमठ खो के पास हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को निगरानी में लिया है। साथ ही घायल युवक को इलाज के लिए जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। ऐसा भी पता लगा है कि दंपती का बेटा भी साथ में था, लेकिन हादसे से 10 मिनट पहले ही उसे उतारा था। वह पीछे अपने दोस्त की बाइक पर बैठकर आ रहा था। किस्मत से उसकी जान बच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पर मामला दर्ज कर लिया है। ग्वालियर के आरोन थाना क्षेत्र के बेरखेड़ा निवासी चिरोंजी लाल पेशे से किसान है। रविवार को वह पत्नी गुड्डी देवी और बेटा रविन्द्र के साथ खरीदारी करने के लिए घाटीगांव आया था। सामान खरीदने के बाद वह वापस लौट रहे थे। दंपती ने बेटे रविन्द्र को उसके दोस्त करण की बाइक पर बैठा दिया था। चिरोंजी लाल और उसकी पत्नी बाइक पर आगे चल रहे थे जबकि रविन्द्र व करण पीछे चल रहे थे। अभी वह बोमठ...

RSS की तारीफ पर दिग्विजय सिंह को राहुल का तंज:बोले- आपने गलत किया; पूर्व CM ने मोदी की जमीन पर बैठे तस्वीर शेयर की थी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को RSS और भाजपा की तारीफ को लेकर तंज कसा। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय 'इंदिरा भवन' में पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान दोनों नेता आमने-सामने हुए। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, दिग्विजय सिंह से हाथ मिलाते समय राहुल गांधी ने उन्हें मजाकिया लहजे में कहा, 'कल आपने गलत व्यवहार कर दिया।' यह सुनकर आसपास मौजूद नेताओं की हंसी छूट गई। वहां सोनिया गांधी भी मौजूद थीं। वे भी हंसने लगीं। फिर राहुल और दिग्विजय के बीच थोड़ी देर बातचीत हुई। दरअसल, दिग्विजय सिंह ने 27 दिसंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए RSS और BJP के संगठनात्मक ढांचे की सराहना की थी। तस्वीर में नरेंद्र मोदी और लालकृष्ण आडवाणी दिखाई दे रहे हैं। अपने पोस्ट में दिग्विजय सिंह ने लिखा था- यह बहुत ही प्रभावशाली तस्वीर है। किस प्रकार RSS का जमीनी स्वयं सेवक और भाजपा का कार्यकर्ता नेताओं की चरणों में फर्श पर बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री और देश का प्रधानमंत्री बना। यह संगठन की ताकत को दिखाता...

उज्जैन में सोमवार को नहीं होगा जल प्रदाय:पाइपलाइन में टी कनेक्शन और पोल सुधार कार्य के कारण नहीं हो सकी सप्लाई

उज्जैन में सोमवार को जल प्रदाय नहीं किया जाएगा। नगर निगम के पीएचई विभाग ने राइजिंग मेन पाइपलाइन में टी कनेक्शन जोड़ने और बिजली के पोल ठीक करने के कारण यह स्थिति बनी है। नगर निगम से मिली जानकारी के मुताबिक बताया कि 28 दिसंबर रविवार को रातड़िया गांव में बिजली के पोल ठीक किए जाएंगे। इस दौरान सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अम्बोदिया ट्रीटमेंट प्लांट और गंभीर रॉ वाटर के प्लांट बंद रहेंगे। साथ ही, फ्रीगंज ब्रिज के पास आ रही 600 एमएम राइजिंग मेन डीई पाइपलाइन को पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने जोड़ा जाएगा। ब्रिज के नीचे टी कनेक्शन का कार्य भी किया जाएगा। इन सभी कार्यों के चलते, शहर की पानी की टंकियों में पानी नहीं भरा जा सकेगा। इसी कारण 29 दिसंबर सोमवार को पूरे शहर में जल प्रदाय बाधित रहेगा। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/GFsm8fx via IFTTT

बस से मांस से भरा थैला बरामद

भास्कर संवाददाता | पथरिया गुना से मंडी बामोरा के बीच चलने वाली तिरुपति ट्रैवल्स की बस एमपी 10 जैड एच 7722 में शुक्रवार को मांस से भरा थैला मिला। बजरंग दल कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस ने पथरिया थाना के सामने बस को रुकवाया। तलाशी के दौरान बस चालक सानू खान के पास से मांस से भरा थैला बरामद हुआ। पूछताछ में सानू खान ने बताया कि यह थैला उसे सिरोंज में सादिक खान ने दिया था। कुरवाई में किसी अन्य व्यक्ति को देना था। बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि लंबे समय से सिरोंज से बस के जरिए गौमांस ले जाने की सूचना मिल रही थी। थाना प्रभारी रितुराज सिंह ने बताया कि मांस पड़े जानवर का बताया जा रहा है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/78magQM via IFTTT

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने निकाली शौर्य यात्रा:बड़वानी में सेवा, सुरक्षा, संस्कार का संदेश दिया गया

बड़वानी में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में शुक्रवार को शौर्य यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का मकसद समाज में सेवा, सुरक्षा और संस्कार के भाव को सुदृढ़ करना और युवाओं में धर्म, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना के प्रति जागरूकता लाना था। नारे और घोषों के बीच यात्रा का शुभारंभ शौर्य यात्रा का एकत्रीकरण अयोध्या धाम मिडिल स्कूल परिसर में हुआ। यहां कार्यकर्ताओं और युवाओं ने जत्थों के साथ नारे और घोषों के बीच यात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों, चौराहों और बाजार क्षेत्रों से गुजरी। मार्ग में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे। मुम्माई माता मंदिर परिसर में हुआ समापन यात्रा का समापन मुम्माई माता मंदिर परिसर में हुआ। यहां कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदेमातरम् और जयघोष के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि धर्म रक्षा और स्वाभिमान के आह्वान पर हिंदू समाज स्वयं आगे बढ़कर शौर्य यात्रा में शामिल होता है, जिसके लिए निमंत्रण की आवश्यकता नहीं होती। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवजन, कार्यकर्ता, सामाजिक पदाधिकारी और श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के दौ...

झाबुआ के पेटलावद में हुआ 'अनुभूति कार्यक्रम':126 बच्चों ने ली प्रकृति संरक्षण की शपथ; वन्यजीवों के महत्व पर दिया जोर

झाबुआ मध्यप्रदेश ईको पर्यटन बोर्ड और सामान्य वन मंडल झाबुआ के संयुक्त तत्वावधान में पेटलावद वन परिक्षेत्र के जाम्बुकुंडी क्षेत्र में ‘अनुभूति कार्यक्रम’ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बच्चों को प्रकृति संरक्षण और वन्यजीवों के महत्व की जानकारी दी गई और उन्हें ‘धरती के दूत’ बनने की शपथ दिलाई गई। 126 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा जाम्बुकुंडी में आयोजित इस शिविर में शासकीय हाई स्कूल झिरी और शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल उमरकोट के 126 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उनके साथ 8 शिक्षक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी प्रतिभागियों को ईको पर्यटन किट, पानी की बोतल, टोपी और ‘अनुभूति’ मार्गदर्शिका प्रदान की गई। नेचर ट्रेल के माध्यम से प्रकृति को समझा मास्टर ट्रेनर विजय वर्मा और वन परिक्षेत्र अधिकारी ओमप्रकाश बिरला के मार्गदर्शन में छात्रों ने नेचर ट्रेल का भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने जलाशय के किनारे जलीय पक्षियों का अवलोकन किया और जंगल की जैव विविधता को करीब से समझा। उन्हें बाघ, तेंदुआ, लकड़बग्घा, गिद्ध और नीलगाय जैसे वन्यजीवों की जीवनशैली और उनके संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। ...

बड़वानी में टी-20 स्पर्धा, दूसरे दिन हुए तीन मैच:परिंदा क्रिकेट क्लब का आयोजन; 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल

परिंदा क्रिकेट क्लब बड़वानी द्वारा आयोजित अखिल भारतीय टी-20 लेदर बॉल क्रिकेट स्पर्धा के दूसरे दिन तीन मुकाबले खेले गए। मैचों में देश के अलग-अलग राज्यों की टीमों ने भाग लिया और खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहला मुकाबला: धुलिया ने गोवा को हराया पहला मैच गोवा और धुलिया की टीमों के बीच खेला गया। गोवा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 84 रन बनाए। जवाब में धुलिया की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। धुलिया के दीपक जगताप को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने 18 गेंदों में 51 रन बनाए और 4 विकेट भी झटके। दूसरा मुकाबला: दिल्ली की आसान जीत दूसरा मैच जलगांव और दिल्ली के बीच खेला गया। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जलगांव की टीम ने 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 106 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 10 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 7 विकेट से जीत दर्ज की। दिल्ली के कुशाग्र जायसवाल को ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया, जिन्होंने 31 गेंदों पर 40 रन बनाए। तीसरा मुकाबला: राजपुर ने भोपाल को हराया तीसरे मुकाबले ...

बड़वानी नगरपालिका बैठक, टैक्स बढ़ोतरी, उद्यान का नाम बदलने प्रस्ताव:विपक्ष ने जल, संपत्ति कर बढ़ाने और गार्डन नाम बदलने पर जताई आपत्ति

बड़वानी नगर पालिका परिषद की मंगलवार को आयोजित बैठक हंगामेदार रही। देर शाम तक चली इस बैठक में शहर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई, लेकिन जल कर, संपत्ति कर और उद्यानों के नाम बदलने जैसे मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। बैठक का सबसे विवादित मुद्दा नगर पालिका के टैक्स में की गई वृद्धि रहा। नेता-प्रतिपक्ष राकेशसिंह जाधव ने जल कर और संपत्ति कर में की गई बढ़ोतरी को 'अनावश्यक' बताते हुए कहा कि जनता पर डेढ़ से दो गुना बोझ डालना पूरी तरह गलत है। विपक्ष का तर्क था कि यदि शासन ने नगर पालिका के फंड में कटौती कर रहा है, तो उसका खामियाजा शहर की जनता क्यों भुगते? उन्होंने कहा कि सुविधाओं के नाम पर जनता की जेब काटना न्यायसंगत नहीं है। नाम बदलने की राजनीति: 'मिर्ची मोहल्ला गार्डन' बना 'लवकुश उद्यान' बैठक में वार्ड 19 स्थित मिर्ची मोहल्ले के गार्डन का नाम बदलकर 'लवकुश उद्यान' रखने का प्रस्ताव भी रखा गया। नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी निक्कु चौहान ने बताया कि कुशवाह समाज की मांग और आवेदन पर यह प्रस्ताव लाया गया है। हालांकि,...

385 लोगों का परीक्षण, 122 को जोड़ों के दर्द-वात की समस्या, 263 की आंखें जांचीं

भास्कर संवाददाता | सागर गायत्री शक्तिपीठ गोपालगंज में रविवार को गायत्री परिवार के तत्वावधान में आयोजित निशुल्क नेत्र एवं वात रोग व जोड़ों के दर्द संबंधी आयुर्वेदिक कैंप में 385 लोगों ने जांच कराई। आयुर्वेदिक वात रोग शिविर में 122 लोगों ने जांच कराकर निशुल्क दवाएं प्राप्त कीं, जबकि नेत्र शिविर में 263 लोगों की आंखों की जांच की गई। इनमें 145 पुरुष और 118 महिलाएं शामिल हैं। नेत्र परीक्षण के दौरान कई लोगों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई, जिनमें से 25 मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए आनंदपुर बस द्वारा भेजा गया। शिविर में 184 लोगों को निशुल्क आई ड्रॉप वितरित किए गए, वहीं 53 व्यक्तियों को निशुल्क चश्मे भी दिए गए। शिविर का शुभारंभ क्षेत्र प्रचारक सुनील देव, आयुष विभाग की डॉक्टर पारुल सारस्वत एवं डॉ. माधवी वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर मां गायत्री एवं गुरुदेव के चित्र का पूजन कर स्वस्तिवाचन किया गया। संस्था की ओर से शिविर में आए सभी मरीजों के लिए अल्पाहार सहित अन्य व्यवस्थाएं निशुल्क की गईं। आनंदपुर साहिब से आए नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. निकुंज शुक्ला ने बताया कि आगामी 18 जनवरी ...

इंदौर के राऊ में ज्वेलरी शॉप में चोरी:छत के रास्ते घुसे चोर; लाखों के जेवर ले गए; वारदात सीसीटीवी में कैद

इंदौर के राऊ इलाके में सोमवार को एक ज्वेलर्स की दुकान के ताले टूटे मिले। बदमाश छत के रास्ते दुकान में घुसे और लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर ले गए। सीसीटीवी कैमरों में बदमाश चोरी करते दिखे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। राऊ पुलिस के अनुसार, यह घटना सिलिकॉन सिटी स्थित श्री ज्वेलर्स की है, जहां देवेंद्र सोनी दुकान का संचालन करते हैं। सोमवार करीब एक बजे उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद एसीपी निधि सक्सेना सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने बताया कि बदमाश सोने-चांदी के लाखों रुपए के आभूषण चुराकर फरार हो गए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/DqPHk86 via IFTTT

ऊर्जा मंत्री बोले- बिजली चोरी रोकने विद्युत थाने शुरू करेंगे:भोपाल में कहा- हमारी यह कोशिश होगी कि 2028 तक बिजली के रेट न बढ़े

मध्यप्रदेश में बिजली व्यवस्था सुधार, बिजली चोरी पर नियंत्रण और किसानों को सस्ती व भरोसेमंद ऊर्जा उपलब्ध कराने के लिए सरकार एक साथ कई मोर्चों पर काम कर रही है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि प्रदेश में बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष पुलिसिंग व्यवस्था विकसित की जा रही है। किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने के लिए बड़े पैमाने पर सोलर पंप योजनाओं पर काम तेज किया है। मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना और कुसुम योजनाओं के तहत प्रदेश में सैकड़ों मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता विकसित की जा चुकी है। कुसुम-ए योजना में अब तक 603 अनुबंध, जबकि 957 मेगावाट की परियोजनाएं स्थापित की जा चुकी हैं। कुसुम-सी योजना में भी 24 परियोजनाएं स्थापित हैं, जिनसे 136 मेगावाट बिजली उत्पादन होगा। बिजली कंपनियों में 50 हजार नियमित पदों पर भर्ती बिजली कंपनियों में लंबे समय से भर्ती न होने से उपभोक्ता सेवाओं पर असर पड़ा था। इस स्थिति को सुधारने के लिए 50 हजार से अधिक नियमित पदों पर भर्ती को मंजूरी दी गई है। मंत्री ने कहा कि ये सभी भर्तियां रेगुलर होंगी, जिससे व्यवस्था में स्थायित्व आएगा। उपभोक्ताओं को 100 रुपए में 100 ...

मनरेगा नाम बदलने का विरोध, मंदसौर में कांग्रेस का प्रदर्शन:गांधी चौराहे से पैदल मार्च, योजना की मूल भावना कमजोर करने का आरोप

केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलकर विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G) करने के प्रस्ताव के विरोध में मंदसौर में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने गांधी चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने "मनरेगा बचाओ, देश बचाओ" और "महात्मा गांधी का यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान" जैसे नारे लगाए और केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने गांधी चौराहे से जिला हॉस्पिटल रोड और सरदार पटेल चौराहा होते हुए पैदल मार्च निकाला, जो वापस गांधी चौराहे पर समाप्त हुआ। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने वरिष्ठ नेताओं के साथ सरदार पटेल और महात्मा गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में लागू महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कानून है। उन्होंने बताया कि इस कानून ने ग्रामीण गरीबों, किसानों, श्रमिकों और भूमि...

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन आज

भिंड| मनरेगा योजना का नाम बदलने जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा 21 दिसंबर दोपहर 12 बजे शहर के गोल मार्केट परिसर पर धरना और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह जानकारी ब्लॉक अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि धरना और विरोध प्रदर्शन का आयोजन जिलाध्यक्ष शहर धर्मेंद्र सिंह भदौरिया उर्फ पिंकी के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस प्रदर्शन में पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, सेवादल, महिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/PaWIlFB via IFTTT

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फिर रैगिंग:सस्पेंड किए गए सीनियरों ने जूनियर छात्रों को फ्लैट में बुलाकर की मारपीट; धमकाने के साथ जबर्दस्ती शराब पिलाने के आरोप

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक माह में दूसरी गंभीर घटना सामने आई है। जूनियर छात्रों ने सीनियरों पर फ्लैट में बुलाकर मारपीट, डराने-धमकाने और जबरन शराब पिलाने के आरोप लगाए हैं। इन सीनियरों में पूर्व में रैगिंग के मामले में सस्पेंड किए गए दो छात्र भी हैं। यानी सीनियर छात्रों पर पहले की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई के बावजूद रैगिंग की घटनाएं रुक नहीं रही है। इस बार रैगिंग की शिकायत विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) को करने की नहीं बल्कि कॉलेज प्रशासन को एक गुमनाम पत्र मिला। एंटी-रैगिंग कमेटी की जांच में लगाए गए आरोपों की पुष्टि हुई। शिकायत के अनुसार 2025 बैच के जूनियर छात्रों को 2024 बैच के सीनियर छात्रों ने एक निजी फ्लैट पर बुलाया, जहां उनके साथ मारपीट की गई और जबरन नाचने के लिए मजबूर किया गया। पीड़ितों में इंदौर के एक प्रतिष्ठित डॉक्टर का बेटा भी शामिल है। जांच में यह भी सामने आया कि ताजा मामले में नामजद दो सीनियर छात्र 18 नवंबर की रैगिंग घटना में भी शामिल थे। कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें पहले एक माह के लिए निलंबित किया था। खुलकर बोलने से भी डरे जूनियर शि...

आबकारी सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा मामला:उत्तर पुस्तिका में छेड़छाड़ का संदेह, हाईकोर्ट ने एक्सपर्ट कमेटी बनाकर दिए जांच के आदेश

हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में सिंगल बेंच ने शनिवार को आबकारी सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2006-07 से जुड़े एक मामले की सुनवाई हुई है। इस सुनवाई में हाईकोर्ट ने एक अहम आदेश दिया है। असल में आरोप था कि परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिका में छेड़छाड़ की गई है। हाईकोर्ट ने उत्तर पुस्तिका में कथित हेरफेर, काट-छांट और ओवर राइटिंग के आरोपों को गंभीर मानते हुए सक्षम अधिकारी को एक्सपर्ट की कमेटी गठित कर जांच कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही अगली सुनवाई पर जांच रिपोर्ट के साथ तलब किया है। यह याचिका साल 2016 से लंबित थी। याचिकाकर्ता ने यह लगाए थे आरोप इस मामले में याचिका कर्ता शिरोमणि सिंह माहेश्वरी ने न्यायालय में दायर की गई याचिका में आरोप लगाया था कि वह एससी वर्ग विभागीय उम्मीदवार थे। परीक्षा में प्रश्नों का सही उत्तर देने के बाद भी उन्हें कम अंक दिए गए । इस मामले में याचिका कर्ता की ओर से एडवोकेट डीपी सिंह ने तर्क दिया है कि आबकारी सब इंस्पेक्टर परीक्षा के दौरान इस मामले में कुछ स्थानों पर अंक काटे गए, तो कुछ स्थान पर अंक जोड़े नहीं गए। ओवर राइटिंग को आधार बनाकर परीक्षा परिणाम प्रभावित किया गया। जब उ...

भोपाल की 2 कॉलोनियों में बिजली का मुद्दा...मंत्री की मीटिंग:गोकुलधाम पर ₹1.27 करोड़ बकाया; द्वारकाधाम में बिल जमा करने पर फोकस

भोपाल की 2 बड़ी कॉलोनी- गोकुलधाम और द्वारकाधाम सोसाइटी में बिजली की बकाया राशि के मुद्दे पर शुक्रवार को मंत्री विश्वास सारंग को मीटिंग करना पड़ी। गोकुलधाम में पिछले 1 साल से न तो बिल्डर और न ही कॉलोनी के लोगों ने बकाया राशि जमा कराई। इस कारण बकाया राशि 1.27 करोड़ रुपए हो गई। द्वारकाधाम में भी राशि बकाया है। ऐसे में अब सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। गांधीनगर जेल रोड स्थित गोकुलधाम सोसाइटी के करीब 400 घरों के बिजली कनेक्शन पिछले साल नवंबर महीने में काटे गए थे। इसके चलते रहवासियों ने विरोध प्रदर्शन किए थे। मंत्री सारंग की पहल पर मामला शांत हुआ। इस दौरान बिल्डर-कॉलोनी के लोगों द्वारा राशि जमा करने की बात कही थी, लेकिन अब तक राशि जमा नहीं की गई। इससे बकाया राशि का आंकड़ा बढ़ता गया। दोनों कॉलोनियों में आ रही बिजली संबंधित समस्याओं को लेकर शुक्रवार को मंत्री सारंग ने बैठक की। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, निगम कमिश्नर संस्कृति जैन, बिजली कंपनी के एमडी क्षितिज सिंघल भी मौजूद थे। बैठक में बताया कि 29 नवंबर 2024 को लिए गए निर्णय के बाद भी राशि जमा नहीं कराई गई। द्वारकाधाम कॉलोनी में रहवासियों ने 17 लाख ...

लुधियाना की कंपनी बनाएगी इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर:₹1089 करोड़ में ठेका मंजूर; भू-अर्जन की प्रक्रिया में आई तेजी

इंदौर-उज्जैन के बीच बनने वाले ग्रीन फील्ड कॉरिडोर में अधिग्रहित होने वाली जमीन के बाजार भाव से दाम दिलाने के लिए किसान संघर्ष कर रहे हैं, इस बीच सरकार ने इस कॉरिडोर को बनाने का ठेका मंजूर कर दिया है। यह ठेका 1089 करोड़ में लुधियाना की सौगल इन्फा. प्रोजेक्ट प्रा.लि. कंपनी को मिला है। 48 किलोमीटर लम्बे इस ग्रीन फील्ड कॉरिडोर के लिए फिलहाल धारा 21 के तहत भू-अर्जन की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए किए जाने वाले भू-अर्जन का विरोध भी किसानों द्वारा किया जा रहा है। इस रोड पर तीन फ्लाईओवर और छोटे-बड़े 35 पुल-पुलियाएं बनाए जाएंगे। यह एक एक्सेस-कंट्रोल्ड फोर लेन हाईवे होगा, जिसमें दोनों तरफ सर्विस लेन भी होगी, जिससे इंदौर से उज्जैन की यात्रा केवल 30 मिनट में पूरी हो सकेगी और सिंहस्थ 2028 के लिए यह मार्ग बहुत महत्वपूर्ण होगा। इसके बनने से यात्रा का समय भी घटकर 40-45 मिनट रह जाएगा। ऐसे चल रहा है जमीन अधिग्रहण का काम एसडीएम घनश्याम धनगर के मुताबिक, पूर्व में अधिग्रहित की जाने वाली जमीनों के अधिग्रहण के लिए धारा 19 के तह प्रकाशन किया जा चुका है। इसमें किसानों के स्वामित्व, रकबे की जमीन, जमीन का विवरण ...

ग्वालियर में पेट्रोल पंप पर चली गोली:पुरानी रंजिश के चलते पंप संचालक ने चलाई गोली, आरोपी हिरासत में

ग्वालियर में बुधवार रात को विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर विवाद के बाद गोली चली है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और पुलिस ने फायरिंग करने वाले पंप संचालक को ही हिरासत में ले लिया है। झगड़ा पुरानी रंजिश को लेकर हुआ है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर के गोला का मंदिर स्थित पिंटू पार्क अभिनंदन वाटिका के पीछे रहने वाले भूपेंद्र सिंह गुर्जर का प्रमोद शर्मा नामक युवक से विवाद चल रहा है। प्रमोद शर्मा पेट्रोल पंप के संचालक हैं और विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में कलेक्ट्रेट के पास उनका पेट्रोल पंप है। बुधवार रात को भूपेंद्र जब पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो दोनों अचानक आमने-सामने आ गए और झगड़ा हो गया। दोनों में मारपीट हुई है इसके बाद पंप संचालक प्रमोद शर्मा ने अपनी लाइसेंसी राइफल से फायरिंग कर दी। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया पुलिस ने इस मामले में पंप संचालक को हिरासत में लेकर लाइसेंस की बंदूक को जब्त कर लिया है। जमीन के लेन-देन पर है विवाद ऐसा बताया गया है कि फरियादी और आरोपी के बीच में एक जमीन को बेचने के ...

निवाड़ी में 55.65 लीटर अवैध शराब जब्त:आबकारी विभाग ने पथरिया खिरक से पकड़ा आरोपी, केस दर्ज

निवाड़ी जिले में आबकारी विभाग ने बुधवार रात जेरोन क्षेत्र के पथरिया खिरक में दबिश दी गई, जहां से 55.65 लीटर अवैध देसी और विदेशी शराब जब्त की गई। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सूत्रों के अनुसार, पिछले कई दिनों से इस इलाके में अवैध शराब के स्टॉक और बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों की पुष्टि होने के बाद टीम ने मुकेश कुशवाह के ठिकाने पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान 27 हजार रुपए शराब मिली। आरोपी मुकेश कुशवाह के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आबकारी विभाग ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी अवैध कारोबारी को बख्शा नहीं जाएगा। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/yfK7JCQ via IFTTT

संविदा में पहली अनुकंपा नियुक्ति:​​​​​​​एएनएम की मौत के बाद बेटी को मिली नौकरी, डेटा एंट्री ऑपरेटर बनी, बोली- मां के जाने के बाद टूटा घर

जब घर की एकमात्र कमाने वाली मां अचानक दुनिया छोड़ जाती है, तो सिर्फ एक इंसान नहीं जाता, बल्कि पूरा परिवार अनिश्चित भविष्य के अंधेरे में चला जाता है। टीकमगढ़ जिला अस्पताल में संविदा एएनएम के पद पर कार्यरत कर्मचारी की आकस्मिक मृत्यु के बाद कुछ ऐसा ही हुआ। मां के जाने से घर की जिम्मेदारियां, भाई की पढ़ाई और बीमार पिता की देखभाल, सब कुछ एक साथ उनकी बेटी जानकी नामदेव के कंधों पर आ गया। महीनों तक दर-दर भटकने, दफ्तरों के चक्कर लगाने और टूटती उम्मीदों के बीच जब जानकी को नौकरी का नियुक्ति पत्र मिला, तो यह सिर्फ एक कागज नहीं था, बल्कि परिवार के लिए दोबारा जीने का सहारा बन गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश की संविदा नीति के तहत यह पहली अनुकंपा नियुक्ति है, जिसने एक परिवार को फिर से खड़े होने की ताकत दी है। जानकी की जुबानी दर्द और राहत की कहानी जानकी नामदेव बताती हैं कि हमारे घर में मां ही कमाने वाली थीं। उनकी सैलरी से भाई की पढ़ाई चल रही थी, वह अभी कक्षा 10 में है। पापा बीमार रहते हैं, उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और शुगर की समस्या है। मां के जाने के बाद घर की हालत बहुत खराब हो गई थी। कोई आय का ...

प्रिंसिपल की फटकार के बाद हॉस्टल से भागे 2 छात्र:भोपाल के नवोदय से दो नाबालिग छात्र लापता, CCTV में नीलबड़ तक आए नजर

भोपाल के रातीबड़ स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय से 2 नाबालिग छात्रों के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों छात्र वर्तमान में नौवीं कक्षा के विद्यार्थी हैं। ये कक्षा छठवीं से जवाहर नवोदय विद्यालय, रातीबड़ में आवासीय रूप से पढ़ाई कर रहे थे। शुक्रवार को विद्यालय की प्राचार्य पुष्पा सिंह ने दोनों छात्रों अंकित और धीरज को किसी बात को लेकर फटकार लगाई थी। साथ ही अगले दिन अभिभावकों को विद्यालय बुलाने की बात कही थी। बताया जा रहा है कि इस चेतावनी से दोनों छात्र भयभीत हो गए थे। उसी रात करीब एक बजे, जब हॉस्टल के हाल में अन्य छात्र सो रहे थे, तब चुपचाप पीछे की दीवार फांदकर स्कूल परिसर से बाहर निकल गए। स्कूल प्रबंधन ने दर्ज कराई FIR शनिवार सुबह छात्रों के हॉस्टल में नहीं मिलने पर स्कूल प्रबंधन ने रातीबड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें शनिवार सुबह करीब पांच बजे दोनों छात्र नीलबड़ क्षेत्र में पैदल जाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। फिलहाल पुलिस की टीमें संभावित स्थानों पर तलाश कर रही हैं। परिजनों को भी सूचना...

कोर्ट में पदस्थ APO के घर लाखों की चोरी:न दरवाजा टूटा-न समान फैला, टीचर-पड़ोसी सहित तीन संदेह के घेरे में

न घर का ताला टूटा, न सामान अस्त-व्यस्त हुआ...फिर भी अलमारी में रखे लाखों रुपए के जेवरात और नगदी गायब हो गई। यह घटना हुई है सहायक लोक अभियोजन अधिकारी अमित गुप्ता के साथ। जिला कोर्ट में पदस्थ अभियोजन अधिकारी ने अजीबोगरीब ढंग से हुई चोरी की एफआईआर आधारताल थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। अमित गुप्ता ने कुछ संदिग्धों के नाम भी पुलिस को बताए हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। ग्वालियर के रहने वाले सहायक लोक अभियोजन अधिकारी अगस्त 2025 से धनी की कुटिया के पास गोकुलधाम सोसाइटी में किराए का मकान लेकर रह रहे थे। विवाह से लौटे-जेवरात रखे अलमारी में अमित गुप्ता अपने दोस्त की शादी में 29 नंवबर को झांसी उत्तरप्रदेश गए थे। 2 दिसंबर को वापस लौटकर जबलपुर आए। 3 दिसंबर को सोने-चांदी के जेवरात अलमारी में रख दिए, और रोजमर्रा के काम में लग गए। अमित ने 13 दिसंबर को पत्नी से कहा कि अलमारी में रखे रुपए में से 2 हजार लाकर दो। जैसे ही उन्होंने अलमारी खोली तो लाॅकर में चाबी लगी हुई थी। लाॅकर खोलकर देखा तो उसमें रखे करीब 18 हजार रुपए गायब थे। जेवरात के बाॅक्स देखे तो वो रखे हुए थे,...

संजय गांधी अस्पताल में नवजात आग में जला:प्रबंधन ने छुपाई बात, डिप्टी सीएम को पता था- अस्पताल के पास नहीं है फायर NOC

रीवा के संजय गांधी अस्पताल के गायनी वार्ड में रविवार दोपहर करीब 1 बजे आग लग गई। आग ऑपरेशन थिएटर में लगी थी। इस घटना में एक मृत नवजात का शव जिंदा जल गया। अस्पताल प्रबंधन इस बात को दिनभर छुपाता रहा। यहां तक की परिजनों को भी बच्चे का शव नहीं दे रहा था। रात करीब 11 बदे अस्पताल प्रबंधन ने एक मृत बच्चे के शव जलने की पुष्टि की। मृत पैदा हुआ था बच्चा गोविंदगढ़ के गहरा गांव की रहने वाली कंचन साकेत का ऑपरेशन किया गया था, जिसमें नवजात मृत पैदा हुआ। इसी दौरान ओपीडी क्षेत्र में आग लग गई। अफरा-तफरी के माहौल में अस्पताल स्टाफ ऑपरेशन थिएटर से मृत नवजात को निकालना भूल गया, जो बाद में आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गया। आरोप है कि घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने अपनी गलती छिपाने की कोशिश की और बच्चे को चद्दर में छिपाकर ले जाया गया। जब मामला उजागर हुआ और उच्च स्तर तक पहुंचा, तब सच्चाई सामने आई। यह घटना न सिर्फ अमानवीय है, बल्कि अस्पतालों की कार्यप्रणाली और संवेदनशीलता पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। अस्पताल के पास फायर एनओसी नहीं डिप्टी सीएम को थी जानकारी खास बात यह है कि अस्पताल के फायर एनओसी न होने की जा...

ग्वालियर में गालियां देने पर हुआ था विवाद, 5 गिरफ्तार:बेटे के घाव देखकर सदमे में हुई थी पिता की मौत; युवक की हालत नाजुक

ग्वालियर में बेटे के चेहरे पर मारपीट के घाव देखकर सदमे में एक पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। घटना दो दिन पहले ग्वालियर के सिरोल स्थित हुरावली तिराहा की है। घायल भी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत नाजुक है। इस मामले में पुलिस ने हमला करने वाले सभी पांच आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपी दतिया से शादी में शामिल होने के लिए ग्वालियर आए थे। घायल शादी में हलवाई का काम कर अपने गांव वापस लौट रहा था। हमलावरों के एक साथी ने चौराहा पर खड़े हलवाई को गालियां देते हुए कहा था कि इतनी रात को यहां क्या कर रहा है। हलवाई ने गालियां देने से मना किया तो उसने झगड़ा शुरू कर दिया। एक कॉल कर अपने साथियों को बुला लिया था। इसके बाद पास ही खड़े एक ठेले के पाइप को निकालकर तब तक पीटा, जब तक की युवक बेहोश नहीं हो गया। शहर के सिरोल थाना स्थित हुरावली तिराहा पर मारपीट की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया था, क्योंकि इस हमले में घायल युवक से जब उसके पिता ने वीडियो कॉल पर बातचीत की तो उसके घाव देखकर पिता सदमे में आ गया। जब वह उससे मिलने के लिए आ रहा था तो अचानक गिर गया और हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। पुलिस ने CCTV कैमरे ...

एसआईआर फॉर्म भरने आया बदमाश पकड़ाया:इंदौर से भागकर महाराष्ट्र के अकोला में कर रहा था अपराध

इंदौर पुलिस की पकड़ में एक ऐसा चोर आया है। जिस पर सौ से ज्यादा केस दर्ज हैं। वह एसआईआर के लिए अपने माता-पिता की जानकारी लेने अकोला से इंदौर आया था। लेकिन यहां पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जोन-3 के डीसीपी राजेश व्यास ने अब्दुल रशीद की गिरफ्तारी पर कहा कि पलासिया थाना पुलिस ने आरोपी से 7 लाख 50 हजार रुपए का चोरी का माल बरामद किया है। इसमें सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपए की कीमत की चोरी की बाइक शामिल है। अब्दुल पर इंदौर और महाराष्ट्र में चोरी, हत्या और हत्या के प्रयास जैसे 100 से ज्यादा गंभीर मामले दर्ज हैं। 2006 में चोरी में पकड़े जाने के बाद वह अकोला भाग गया था। वहीं रहने लगा और वारदातें करने लगा। 10 दिन पहले वह एसआईआर का फॉर्म भरने इंदौर आया तो यहां एक बाइक चुराई। फिर गीतानगर में हॉस्टल संचालिका के फ्लैट में घुस गया। वहां से 10 लाख रुपए के गहने चुराए और चोरी की बाइक से ही अकोला भाग गया। 800 सीसीटीवी खंगाले और लगातार निगरानी की तो पकड़ाया पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर शिकंजा कसने के लिए विशेष प्लानिंग बनाई थी। 800 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले गए, मुखबिरों को सक्रिय किया गया और कई दिनों की निगर...

ग्वालियर पुलिस पहुंची स्पा सेंटर, मचा हड़कंप:रजिस्टर और CCTV खंगाले; कहा- ध्यान रहे कोई अनैतिक काम न हो

ग्वालियर में पिछले कुछ दिनों में देखने में आया है कि स्पा सेंटर जिस्मफरोशी का अड्डा बनते जा रहे हैं। स्पा सेंटर से ग्वालियर के अलावा दिल्ली, कोलकाता और पश्चिम बंगाल तक की लड़कियां अनैतिक गतिविधियोें में संलिप्त मिली थीं। यही कारण है कि शुक्रवार शाम को महिला पुलिस की अलग-अलग टीम बनाकर स्पा सेंटर पर पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस की टीम अचानक स्पा सेंटर पर जा पहुंची और यहां रजिस्टर खंगाले। पुलिस ने स्पा सेंटर पर लगे CCTV कैमरे भी खंगाले हैं, जिससे कोई अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही हों तो पता चल सके। महिला पुलिस अधिकारियों ने स्पा सेंटर के संचालकों को स्पष्ट शब्दों में कहा है कि ध्यान रहे कि स्पा सेंटर में कोई अनैतिक काम नहीं होना चाहिए। एएसपी विदिता डागर ने बताया कि शुक्रवार को शहर में संचालित स्पा सेंटर पर एक साथ जांच का अभियान चलाया गया था। टीम में डीएसपी शिखा सोनी महिला सुरक्षा शाखा, थाना प्रभारी अजाक अनीता गुर्जर, महिला थाना प्रभारी रश्मि भदौरिया, उप निरीक्षक स्वीटी राजावत, उप निरीक्षक उन्नति उपाध्याय, सउनि लोकेंद्र शर्मा ,आरक्षक प्रिया तोमर, आरक्षक रजनी भदौरिया, आरक्षक जीतू , आरक्ष...

बैढ़न ताली रोड पर दिलाया जमीन का कब्जा:सिंगरौली में कोर्ट के आदेश पर राजस्व-पुलिस टीम ने की कार्रवाई

सिंगरौली सिविल कोर्ट के आदेश पर गुरुवार को बैढ़न ताली मेन रोड स्थित खसरा नंबर 158 की भूमि का कब्जा उसके पट्टेदार शिवमूरत गुप्ता को दिलाया गया। यह कार्रवाई न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में की गई। पूर्व में था अवैध कब्जा जानकारी के अनुसार, इस भूमि पर पहले शिव मूरत गुप्ता के भाई कन्हैया लाल गुप्ता का अवैध कब्जा था। अदालत ने इस अवैध कब्जे को हटाने के निर्देश जारी किए थे। इसके बाद बैढ़न तहसीलदार कविता यादव के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और कब्जा दिलाया। राजस्व टीम ने पंचनामा तैयार किया और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर भूमि का वास्तविक कब्जा शिवमूरत गुप्ता को सौंपा। इस दौरान बैढ़न राजस्व निरीक्षक सुखदेव कुशवाहा, पटवारी उमेश नामदेव और पटवारी चंद्रभान रावत उपस्थित रहे। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोतवाली थाना से पुलिस बल भी तैनात किया गया। भविष्य में भी विधिक कार्रवाई जारी रहेगी राजस्व विभाग ने बताया कि अदालत के आदेशों का पालन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में विधि अनुसार कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि वास्तविक भूमि स...

दो बांग्लादेशी नागरिकों ने फर्जी दस्तावेजों से बनवाया भारतीय पासपोर्ट:भोपाल में मकान मालिक के बयान के बाद धोखाधड़ी का केस दर्ज

भोपाल में 2 बांग्लादेशी नागरिकों ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर भारतीय पासपोर्ट बनवा लिया। दोनों देश छोड़कर चले भी गए। कोलार पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोलार पुलिस के मुताबिक संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद रिहान अंसारी पिता सफकूल हक अंसारी और मोह मकबूल अंसारी पिता सफकूल हक अंसारी ने राजवैद्य कॉलोनी, कोलार रोड के पते का उल्लेख कर भारतीय पासपोर्ट बनवाया था। संदेह होने पर इंटेलिजेंस की ओर से इस मामले की जांच के लिए सहायक पुलिस आयुक्त अंजली रघुवंशी के पास एक पत्र आया था। सहायक पुलिस आयुक्त ने अपनी जांच में पाया कि दोनों आरोपियों ने 7 अगस्त 2014 से 11 माह के लिए कोलार की राजवैद्य कॉलोनी (कोलार रोड) के पते पर मकान मालिक लक्ष्मी ठाकुर के साथ एक नोटरी पर किरायेदारी का अनुबंध पत्र प्रस्तुत किया था। इस एग्रीमेंट के आधार पर उन्होंने आधार कार्ड और मतदाता पत्र बनवाए थे, जिन्हें बाद में पासपोर्ट बनवाने के दौरान प्रस्तुत किया गया था। जांच में पाया गया कि दोनों आरोपी उस मकान में कभी रहे ही नहीं थे। मकान मालिक के बयानों में इस बात की पुष्टि होने के बाद, दोनों आरोपी के ...

ईओडब्ल्यू ने 44.11 लाख की गड़बड़ी पर की FIR:227 सेविंग अकाउंट से तीन साल तक बैंक कर्मचारी निकालते रहे पैसा

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने बैंक ऑफ इंडिया भोपाल जोन के दो कर्मचारियों और पांच खाताधारकों द्वारा किए गए संगठित बैंक धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज की है। यह धोखाधड़ी बैंक की कैटेगराइज्ड मार्केट ब्रांच, हमीदिया रोड, एमपी नगर, भेल एरिया, प्रोफेसर्स कॉलोनी, सैफिया कॉलेज सहित कुल सात से अधिक शाखाओं में वर्षों तक संचालित की जाती रही। इनके द्वारा 227 बचत खातों से लगभग ₹44.11 लाख की राशि निकाली गई है। ईओडब्ल्यू के अनुसार बैंक के दो कर्मचारियों ने पांच खाताधारकों की मिलीभगत से उन बचत खातों को निशाना बनाया जिनमें शासन की सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं राहत राशि जमा होती थी। ये लंबे समय से उपयोग न होने के कारण DORMANT स्थिति में थे। आरोपी कर्मचारियों ने फिनैकल प्रणाली में अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर इन निष्क्रिय खातों को अवैध रूप से एक्टिव किया। जमा राशि को अपने परिचितों के खातों में स्थानांतरित किया तथा एटीएम कार्डों के माध्यम से नकद निकासी कर अवैध धनराशि को अपने बीच बांटते रहे। लगातार तीन साल तक निकालते रहे पैसा बैंक द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेज़, ट्रांजैक्शन विवरण, विजिलेंस रिपोर्ट, वि...

14 की उम्र में घर छोड़ा, 12 साल बाद मिली:98% लाने वाली बेटी मिली तो फूट-फूटकर रो पड़े पिता; 3 लड़कियों की वापसी की भावुक कहानियां

तीन बेटियां… तीन कहानियां… और तीनों में एक बात कॉमन, घर की देहरी छोड़ते वक्त किसी ने नहीं सोचा था कि लौटने में सालों लग जाएंगे। नवंबर में पुलिस की कोशिशों ने इन तीन परिवारों की टूट चुकी उम्मीदों को फिर से जिंदा कर दिया। भोपाल शहर में गुम हुईं 69 बालिकाएं और 11 बालक ढूंढ निकाले। मगर हर फाइल के पीछे दर्द, डर और दुआ की अलग कहानी थी। जिनमें से ये तीन सबसे भावुक सच सामने आए…। 14 की उम्र में घर छोड़ा, 12 साल बाद मिली पिपलानी इलाके की 14 साल की बच्ची 2013 में घर छोड़कर चली गई थी। वजह-पढ़ाई को लेकर मां से झगड़ा था। नादानी में घर की देहरी पार की… फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। रेलवे स्टेशन पहुंचकर वह पहली ही ट्रेन में चढ़ गई, जो गुजरात जा रही थी। स्टेशन–स्टेशन भटकती रही। खाने को नहीं, ठिकाना कहीं नहीं था। कुछ समय बाद फिर भोपाल लौटी, लेकिन घर नहीं गई। इस दौरान स्टेशन पर एक परिचित युवक मिल गया, जो नौकरी के लिए चेन्नई जा रहा था। बच्ची ने अपनी हालत बताई और उसके साथ चल दी। 18 की हुई तो वहीं शादी कर ली। एक बच्चा भी हो गया। इधर, घर वाले हर त्योहार उसी उम्मीद में जीते रहे कि शायद आज दरवाजा बजे। नवंबर म...

भोपाल GMC में रैगिंग विवाद गहराया:एंटी रैगिंग कमेटी ने जारी किए नोटिस, पुलिस भी करेगी बयान दर्ज; FIR वापस लेने की चर्चा

भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) में 4 दिसंबर की रात कैंटीन में मारपीट हुई थी। एंटी रैगिंग कमेटी ने शिकायत में दर्ज नामों वाले सभी सीनियर्स और बैचमेट्स को नोटिस जारी कर दिया है। वहीं, पुलिस ने MBBS छात्र पारस मरैया की FIR के बाद एमएलसी कराकर आरोपियों को नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कॉलेज प्रबंधन की ओर से FIR वापस लेने की कोशिश किए जाने की चर्चाओं ने मामले को और उलझा दिया है। एंटी रैगिंग कमेटी और पुलिस, दोनों स्तरों पर जांच शुरू होने से कई नए खुलासों की संभावना बढ़ गई है। एंटी रैगिंग कमेटी की कार्रवाई तेज जीएमसी भोपाल की एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक सोमवार को आयोजित की गई। जिसमें पारस मरैया की शिकायत के आधार पर आरोपी बताए गए सीनियर और बैचमेट छात्रों को नोटिस जारी कर दिए गए। कमेटी ने मंगलवार को सभी संबंधित छात्रों को बुलाकर बयान दर्ज करने का निर्णय लिया है। यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑन रिकॉर्ड रहेगी। जिसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी और उसे एंटी रैगिंग सेल भेजी जाएगी। उधर, पुलिस ने भी FIR के बाद मेडिकल लीगल केस (MLC) कर लिया है और बुधवार को नोटिस के आधार पर सभी आरोपियों के बयान दर्ज करेग...

सिंगरौली पेड़ कटाई मामले में कांग्रेस ने बनाई जांच टीम:पटवारी, सिंघार सहित 12 नेता 11 दिसंबर को करेंगे जांच-पड़ताल

सिंगरौली के घिराली कोल ब्लॉक के लिए तेजी से हो रही बड़े पैमाने की पेड़ों की कटाई को लेकर राजनीतिक हलचल शुरू हो गई है। पर्यावरणीय नुकसान और वन क्षेत्र पर बढ़ते खतरे को गंभीरता से लेते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने एक तथ्य अन्वेषण समिति गठित कर दी है, जो 11 दिसंबर 2025 तक सिंगरौली पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जांच करेगी। समिति का नेतृत्व प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी कर रहे हैं। कांग्रेस ने कहा है कि सिंगरौली में “अनियंत्रित और असामान्य गति से” पेड़ों की कटाई हो रही है, जो पर्यावरण, स्थानीय आबादी और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा है। पार्टी का आरोप है कि घिराली कोल ब्लॉक में वन संरक्षण कानून व पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी करते हुए मशीनों से पेड़ों को उखाड़ा जा रहा है। कांग्रेस की जांच समिति में ये नेता शामिल 11 दिसंबर तक सिंगरौली में जाकर करेगी ग्राउंड रिपोर्ट कांग्रेस का कहना है कि समिति स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, विस्थापित परिवारों और संबंधित विभागीय अधिकारियों से मुलाकात कर यह जानने का प्रयास करेगी कि पेड़ों की कटाई की वास्तविक मात्रा कितनी है? क्या पर्यावरणीय अनुमति औ...

जीएमसी की हिंसक घटना की विभाग को भेजी रिपोर्ट:रैगिंग के एंगल से भी होगी जांच, डे स्कॉलर और हॉस्टलर्स की रविलरी बनी विवाद की वजह

गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) भोपाल में हुई हिंसा की गंभीर घटना अब सिर्फ कैंपस तक सीमित नहीं रही। कॉलेज प्रबंधन ने पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट चिकित्सा शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी है, जिसके बाद यह मामला अब राज्य स्तर पर पहुंच गया है। रिपोर्ट में घटना की पूरी टाइमलाइन, घायल छात्रों की मेडिकल स्थिति, नामजद आरोपियों की सूची और कॉलेज स्तर पर की गई प्रारंभिक कार्रवाई का उल्लेख भी किया गया है। इस रिपोर्ट के बाद विभागीय स्तर पर जांच और निगरानी और सख्त होने की संभावना है। इस घटना को एक चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि यह मामला मेडिकल कॉलेजों में छात्र सुरक्षा और एंटी-रैगिंग सिस्टम की पोल खोलता नजर आ रहा है। चिकित्सा शिक्षा विभाग तक पहुंचा पूरा मामला पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सौंप दी गई है। जीएमसी प्रबंधन द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार, 4 दिसंबर की रात कैंपस स्थित सुधामृत कैंटीन में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। यह विवाद मैगी बनवाने को लेकर शुरू हुआ, लेकिन कुछ ही मिनटों में यह गंभीर मारपीट में बदल गया। जिसके बाद घायल य...

ग्वालियर में सेना से रिटायर्ड कैप्टन के घर में चोरी:पत्नी का इलाज कराने गए थे गुरुग्राम, 16 तोला सोना, एक किलो चांदी ले गए चोर

ग्वालियर में सेना से रिटायर्ड एक कैप्टन के सूने मकान के ताले चटकाकर चोर गिरोह 20 लाख रुपए से अधिक के गहने-नकदी चोरी कर ले गए हैं। वारदात के समय रिटायर्ड कैप्टन, पत्नी का इलाज कराने के लिए गुरुग्राम (गुडगांव) हरियाणा गए थे। वारदात मुरार के केशव विहार कॉलोनी में हुई है। चोरी का पता शनिवार को परिवार के वापस लौटने पर चला है। चोर सूने मकान से 16 तोला सोना, एक किलो चांदी व नकदी समेट ले गए हैं। वारदात का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी घटना स्थल पर छानबीन की है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। मुरार छावनी स्थित केशव विहार कॉलोनी निवासी गजराज सिंह परमार सेना से रिटायर्ड कैप्टन हैं। उनकी पत्नी संतोष देवी हार्ट पेशेंट हैं। उनका बेटा प्रदीप परमार हरियाणा के गुरुग्राम में रहता है। गुडगांव में ही उनका इलाज चल रहा है। वह रूटीन चेकअप कराने और बेटे से मिलने के लिए तीन दिन पहले निकले थे। घर की देखभाल के लिए किराएदार मुकेश यादव को छोड़ गए थे। इस बीच किराएदार भी परिवार समेत शादी में शामिल होने चला गया था। मकान सूना था और चोर गिरोह ने धावा ब...

KIUG 2025, समरदीप सिंह गिल ने रचा इतिहास:मध्यप्रदेश को मिला स्वर्ण पदक, 19.42 मीटर थ्रो के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में मध्यप्रदेश के युवा थ्रोअर समरदीप सिंह गिल ने कमाल कर दिया है। जयपुर में जारी KIUG के चौथे दिन उन्होंने शॉट पुट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतते हुए नया मीट रिकॉर्ड बना डाला। समरदीप ने 19.42 मीटर की शानदार थ्रो के साथ प्रतिस्पर्धा में दबदबा बनाते हुए यह उपलब्धि हासिल की। खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ा, प्रदर्शन को नई उड़ान समरदीप का यह थ्रो उनके ही नाम दर्ज 18.75 मीटर (लखनऊ KIUG) के पिछले मीट रिकॉर्ड से आगे निकल गया। थ्रो रिलीज़ से लेकर बॉडी बैलेंस और पावर जेनरेशन- हर प्रयास में उन्होंने तकनीकी श्रेष्ठता दिखाई। यही कारण रहा कि वह शुरुआत से अंत तक अपने प्रतिद्वंद्वियों पर भारी पड़े। वहीं मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा- “समरदीप का यह रिकॉर्ड राज्य के लिए गर्व का क्षण है। उनका प्रदर्शन हमारी उभरती खेल प्रतिभाओं की क्षमता को प्रमाणित करता है और दूसरे खिलाड़ियों को नई प्रेरणा देता है। एमपी की पदक उम्मीदें बढ़ीं इस स्वर्ण पदक के साथ मध्यप्रदेश ने KIUG 2025 की एथलेटिक्स स्पर्धाओं में अपनी दावेदारी और मजबूत कर ली है। खेल...

स्कूल जा रहे दो मासूमों को ट्रैक्टर ने टक्कर मारी:गंभीर घायल हुए, हादसे के बाद चालक फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्वालियर में स्कूल जा रहे दो बच्चों को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना गिरवाई थाना क्षेत्र के मथुरा गार्डन के पास हुई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने बाद में तलाश कर गिरफ्तार कर लिया है। घायल बच्चों की पहचान 14 वर्षीय अनुष्का राजपूत (निवासी पंचमुखी नगर, गिरवाई) और 10 वर्षीय रोहित बघेल (निवासी गोकुलपुर) के रूप में हुई है। दोनों बच्चे सुबह के समय स्कूल जा रहे थे, तभी एबी रोड स्थित मथुरा गार्डन के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बच्चे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों के परिजनों को बुलाया और घायल बच्चों को इलाज के लिए कमलाराजा अस्पताल में भर्ती कराया। अनुष्का के पिता दीपक राजपूत ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विक्रम प्रजापति, निवासी बनबार गांव...

रायसेन ब्रिज: रिपोर्ट में बड़ी लापरवाही सामने आई, AGM सस्पेंड:बरेली-पिपरिया हाईवे पर गिरा था ब्रिज; MPRDC की 2 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

रायसेन जिले के बरेली-पिपरिया स्टेट हाईवे स्थित ब्रिज गिरने के मामले में मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी) में 3 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। प्रभारी सहायक प्रबंधक विक्रम सिंह ठाकुर को बुधवार को सस्पेंड कर दिया गया। बता दें कि 1 दिसंबर को ब्रिज ढह गया था। हादसे में घायल बाइक सवार देवेंद्र सिंह धाकड़ (35) की मौत हो गई। वह अपनी बहन की विदाई कर लौट रहा था। वहीं, तीन अन्य लोग घायल हो गए थे। इसी दिन एमडी भरत यादव ने मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई थी। जिसे तीन दिन में रिपोर्ट देना थी। इसी कमेटी ने बुधवार को प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंप दी। रिपोर्ट के अनुसार- प्रथम दृष्ट्या पुल के संधारण में लापरवाही बरतने, पुल की मरम्मत के दौरान सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखने व सुरक्षित यातायात आवागमन का प्रबंध नहीं किए जाने के कारण दुर्घटना होने का उल्लेख किया गया। इसके बाद प्रभारी सहायक महाप्रबंधक ठाकुर को निलंबित कर दिया गया। कार्रवाई नहीं होने से उठे थे सवाल इससे पहले सोमवार को जारी आदेश में कॉर्पोरेशन ने मैनेजर ए.ए. खान को निलंबित कर दिया, जबकि वे भोपाल संभागीय कार...

रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग युवक को जीआरपी आरक्षक ने पीटा-VIDEO:AC कोच के यात्री ने बनाया वीडियो, वायरल होने के बाद आरक्षक निलंबित

उज्जैन के पास नागदा रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग युवक को पीटने का वीडियो वायरल हुआ। दिव्यांग युवक को पीटने वाला कोई आम आदमी नहीं जीआरपी नागदा के आरक्षक था। घटना का वीडियो एसी कोच में बैठे एक यात्री ने बनाकर वायरल कर दिया। जिसके बाद जीआरपी एसपी ने आरक्षक को निलंबित कर दिया। घटना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे के आसपास की बताई जा रही है। नागदा के प्लेटफार्म नंबर एक पर एक दिव्यांग अपने बेग के साथ सोया हुआ था। इस दौरान जीआरपी के प्रधान आरक्षक मानसिंह ने दिव्यांग को प्लेटफार्म पर जमकर पीटा। घटना का वीडियो एसी कोच के यात्री ने बनाकर वायरल कर दिया। जीआरपी के आरक्षक के अनुसार दिव्यांग शराब पीकर अपशब्द बोल रहा था। वायरल वीडियो में आरक्षक मानसिंह दिव्यांग युवक के साथ पहले थप्पड़ मारते हुए और फिर उसके लात मारते हुए दिखाई दे रहा है। इस दौरान दिव्यांग रोता हुआ स्टेशन से जाता हुआ भी दिख रहा है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जीआरपी एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरक्षक मानसिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कर्तव्य निर्वहन में घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता जीआरपी एसपी ने निलंबन पत्र जारी किया वो भ...

देवास में होमगार्ड सैनिक ने नशे में किया हंगामा:बोला- मुख्यमंत्री मेरा मामा, चाहे नौकरी आज जाए या कल…कोई कुछ नहीं कर सकता

देवास जिले के टोंकखुर्द थाने में मंगलवार को पदस्थ होमगार्ड सैनिक रामप्रसाद का एक वीडियो सामने आया है। इसमें सैनिक शराब के नशे में देर रात एक ढाबे पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियां देते हुए दिखाई दे रहा है। यह घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। वीडियो में सैनिक खुद को कानून से ऊपर बताते हुए कह रहा है, “मेरे नाम से पूरी देवास कांपती है… चाहे नौकरी आज जाए या कल… कोई कुछ नहीं कर सकता!” नशे में धुत सैनिक ने खुद को मुख्यमंत्री मोहन यादव का भाणजा बताते हुए उन्हें "मामा" कहकर संबोधित किया। होमगार्ड ने कहा- मुख्यमंत्री मेरा मामा है सैनिक ने धमकी भरे लहजे में कहा, “मुख्यमंत्री मेरा मामा है… पंवासा का रहने वाला हूं… जो कर सकता है कर ले!” वीडियो में वह टोंककला के गौतम सिंह राजपूत को मौके पर बुलाने की धमकी भी दे रहा था। बताया जा रहा है कि ढाबे पर मौजूद एक अन्य युवक से भी उसकी बहस हुई थी। इस घटना के बाद ढाबा संचालक और मौके पर मौजूद युवक ने सैनिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने इस तरह नशे में वर्दी के दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त की है और मामले में ...

सीहोर में गीता जयंती पर 15वें अध्याय का सामूहिक पाठ:वक्ता बोले- गीता मनुष्य को कर्म, ज्ञान-भक्ति मार्ग पर चलना सिखाती

सीहोर में गीता जयंती के अवसर पर आवासीय खेल परिसर में एक जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्याय के सामूहिक पाठ से हुई। इस दौरान गुरुकुल के छात्रों ने गीता के श्लोकों का पाठ किया, जबकि संगीता संगीत कॉलेज ने प्रेरणा गीत गाये। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार विकास के साथ-साथ धर्म-संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का कार्य कर रही है। गीता मनुष्य को कर्म, ज्ञान और भक्ति के समन्वित मार्ग पर चलना सिखाती है। महंत उद्धवदास महाराज ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता का कर्मयोग सिद्धांत व्यक्ति को निष्ठापूर्वक अपने कर्मपथ पर दृढ़ता से चलने की प्रेरणा देता है। महाभारत युद्ध के दौरान अर्जुन के संशयों के समाधान स्वरूप भगवान श्रीकृष्ण ने ज्ञान-योग, कर्म-योग और भक्ति-योग के माध्यम से सनातन चिंतन की आधारभूमि तैयार की, जो आज भी प्रासंगिक है। श्रीमद्भगवद्गीता भारतीय दर्शन और चिंतन का मूल आधार है, जो सद्कर्मों के माध्यम से मनुष्य को स्वयं में दिव्यता का अनुभव कराती है। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रिं...

27 शिक्षकों की याचिका पर फिर हुई सुनवाई:सरकार बोली- डाटा चोरी बिल्कुल नहीं, कोर्ट ने लिया रिकॉर्ड में; 3 दिसंबर को सुनवाई

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में ई-अटेंडेंस को लेकर सोमवार को फिर से सुनवाई हुई। कोर्ट को याचिकाकर्ताओं ने बताया कि ई अटेंडेंस का हमारे शिक्षक एप सुरक्षित नहीं है, जिस पर राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया कि डाटा लीक और सायबर फ्रॉड की बात कही गई थी, वह गलत है। सोमवार को हुई सुनवाई में सरकार की और से बताया गया कि हमारे शिक्षक एप में डाटा चोरी की संभावना बिल्कुल नहीं है। मामले पर सुनवाई करते हुए जस्टिस एमएस भट्टी की एकलपीठ ने जवाब को रिकॉर्ड पर लेते हुए अगली सुनवाई 3 दिसंबर को नियत की है। पिछली सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से दलील दी गई थी कि उक्त एप डाउनलोड के बाद डाटा लीक हुआ है और सायबर फ्रॉड हुआ है। कुछ शिक्षकों के बैंक खाते से रकम भी गायब हुई है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पदस्थ शिक्षकों ने इसमें आने वाली समस्याओं को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता शिक्षकों की ओर से हलफनामा प्रस्तुत कर दलील दी गई कि ई-अटेंडेंस दर्ज कराने में कई बार नेटवर्क सहित अन्य तकनीकी समस्याएं आ रही हैं। जबलपुर निवासी मुकेश सिंह वरकड़े, सतना के सत्येंद्र तिवारी सहित प्रदेश के अलग-अलग जिलों के 27 शिक...