शाजापुर में परशुराम जन्मोत्सव की शोभायात्रा:बालवीर हनुमान मंदिर से निकली यात्रा; कई स्थानों पर हुआ स्वागत
शाजापुर में सर्व ब्राह्मण समाज ने शनिवार शाम को भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली। यात्रा में बच्चियां और महिलाएं सबसे आगे थीं। उनके पीछे समाज के युवा और वरिष्ठजन चल रहे थे। शोभायात्रा वजीरपुरा स्थित बालवीर हनुमान मंदिर से शुरू हुई। यह धानमंडी, किला रोड, आजाद चौक, नई सड़क, फव्वारा चौराहा, काछीवाड़ा, मगरिया और सोमवारिया होते हुए वापस मंदिर पहुंची। यहां भगवान परशुराम की महाआरती की गई। शोभायात्रा में परशुराम कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष पंडित विष्णु राजोरिया और शाजापुर विधायक अरुण भीमावद मुख्य अतिथि रहे। पूर्व विधायक राजगढ़ पंडित हरिचरण तिवारी और सारंगपुर नगर पालिका अध्यक्ष पंकज पालीवाल विशेष अतिथि थे। मीडिया प्रभारी मोहित व्यास ने बताया कि अलग-अलग समाज और संगठनों ने कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। जिले के ग्रामीण अंचल और शहरों से आए समाजबंधु भी शामिल हुए। परशुराम जन्मोत्सव पर सर्व ब्राह्मण समाज ने चार दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें अलग-अलग प्रतियोगिताएं, पूजन-अनुष्ठान और सुंदरकांड पाठ शामिल थे। शोभायात्रा से एक दिन पहले नगर में वाहन रैली निकाली गई। कार्यक्रम के समापन पर समाज अध्यक्ष दिलीप शर्मा और युवा इकाई अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने आभार व्यक्त किया। शोभायात्रा से जुड़ी तस्वीरें...
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/sb7VNJu
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/sb7VNJu
via IFTTT
Comments
Post a Comment