Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2024

ग्वालियर हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला:भिंड के वनखंडेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी की नियुक्त अब नए सिरे से होगी

भिंड शहर के प्रसिद्ध प्राचीन वनखंडेश्वर महादेव मंदिर के पुजारियों की नियुक्ति नये सिरे से होगी। यह आदेश ग्वालियर हाईकोर्ट की खंडपीठ न्यायाधीश आनंद पाठक ने सुनाया है। मंदिर के पुजारियों का कोई रिकार्ड न होने पर उनकी नियुक्तियों को शून्य मानकर नवीन पुजारी की नियुक्ति मप्र सरकार के कानून के अनुसार करने का आदेश पारित किया है। याचिकाकर्ता की तरफ से उच्च न्यायालय में पैरवी एडवोकेट अभिषेक सिंह भदौरिया ने द्वारा की गई थी। गौरतलब है कि वंश परंपरा के इस मंदिर के पुजारी पद पर याचिकाकर्ता अनुराग मिश्रा के पूर्वज पीढ़ी दर पीढ़ी पुजारी रहे हैं। उन्होंने ही वर्तमान में मंदिर पर अपने को पुजारी बताने वाले वीरेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू और राजकुमार शर्मा उर्फ राजू के खिलाफ सर्वप्रथम कलेक्टर न्यायालय में 2008/9 में अपील की थी। तत्कालीन कलेक्टर ने आदेश पारित किया था कि उक्त नियुक्तियों का रिकार्ड न मिलने पर एसडीएम भिंड को एफआइआर कराने के निर्देश देते हुए नवीन पुजारी नियुक्ति प्रक्रिया कानून के अनुसार करने का निर्देश दिया गया था। आदेश के खिलाफ अपर आयुक्त चंबल संभाग मुरैना में प्रतिवादी ने निगरानी प्रकरण लगाया ...

आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में बच्चियों की तबीयत बिगड़ी:आजाक मंत्री के गृहक्षेत्र का मामला, AC बोलीं- घबराहट की शिकायत, 7 एडमिट

खंडवा के आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में रविवार रात अचानक छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर आजाक विभाग के अफसर व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। बच्चियों का हेल्थ चेकअप किया गया। 7 बच्चियों को घबराहट की शिकायत थी, जिन्हें इलाज के लिए खंडवा भेजा गया हैं। मामला आजाक मंत्री विजय शाह की गृह विधानसभा के ग्राम रजूर स्थित हॉस्टल का हैं। विभाग की असिस्टेंट कमिश्नर आशा चौहान का कहना है कि, बच्चियों का स्वास्थ्य बिगड़ने की जानकारी मिली थी। बीएमओ के साथ हॉस्टल पहुंचे हैं। भोजन-पानी में कोई समस्या नहीं हैं। लेकिन बच्चियों को घबराहट की शिकायत हाे रही थी। 7 बच्चियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। हालांकि, उन सभी बच्चियों की हालत स्थिर हैं। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/1m0dOBg via IFTTT

IES पब्लिक स्कूल में सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबाल मैच:अंडर-19 और अंडर-17 वर्ग के कई रोमांचक मैच खेले गए

आईईएस पब्लिक स्कूल भोपाल में मेगा सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबाल प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के लगभग 100 सीबीएसई स्कूलों से 800 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अंडर-19 और अंडर-17 वर्ग के कई रोमांचक मैच खेले गए। अंडर-19 के लीग मैचों में बाल भवन स्कूल, भोपाल ने क्राइस्ट मेमोरियल, भोपाल को 16-0 से हराया। आईबीएस ग्लोबल एकेडमी, उज्जैन ने सागर पब्लिक स्कूल भोपाल को 30-12 से, जबकि सेंट जोसेफ अरेरा भोपाल ने केके शिक्षा निकेतन शहडोल को 36-28 से मात दी। लिटिल एंजेल एचआर सेकेंडरी स्कूल, ग्वालियर ने क्रेयॉन इंटर स्कूल, गाडरवाड़ा को 43-10 से हराया और आर्मी पब्लिक स्कूल महू ने उन्नति अकादमी, बड़नगर को 44-13 से पराजित किया। अंडर-17 वर्ग में, क्राइस्ट स्कूल गुना ने डीपीएस कोलार हुज़ूर को 28-23 से हराया। वैसल्या स्कूल, विदिशा ने वंदना कॉन्वेंट स्कूल, गुना को 28-25 से, जबकि राम शांति स्कूल, छिंदवाड़ा ने सागर पब्लिक स्कूल, रोहित नगर को 15-02 से मात दी। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Oc0xEN5 via IFTTT

मां और बेटे को कुल्हाड़ी मारकर जेवर लूटे:लावाघोघरी के जूना पानी की घटना, गंभीर हालत में छिंदवाड़ा किया गया रेफर

लावा घोघरी थाने के ग्राम जूना पानी के एक मकान में अज्ञात लुटेरे ने घर में घुसकर एक महिला और उसके बेटे को कुल्हाड़ी से घायल कर यहां रखे कीमती आभूषण लूटकर ले गया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मचा हुआ है। घायल अवस्था में महिला को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना रात 3:30 बजे की है। सोमवती शीलू पति कमलेश शीलू उम्र 38 साल अपने 16 साल के बेटे विशाल के साथ घर में अकेली सो रही थी। तभी दरवाजा तोड़कर एक बदमाश घर में घुस आया और मां-बेटे दोनों को कुल्हाड़ी से घायल कर यहां रखे सोने और चांदी के आभूषण चुरा ले गया। घटना के बाद महिला ने अपनी सास को इसकी जानकारी दी जिसके बाद तत्काल ग्रामीणों की मदद से डायल-100 को सूचना दी। पति हैदराबाद में करता है मजदूरी महिला ने बताया कि उसका पति कमलेश हैदराबाद में मजदूरी करता है घर में वहां अपनी सास और बेटे के साथ रहती है देर रात हुई इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/CBmS4LK vi...

नेशनल हाईवे पर हादसा:कार और बाइक की भिड़ंत में 4 घायल, बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर हालत में उज्जैन रेफर

आगर मालवा में नेशनल हाईवे के सुसनेर मार्ग पर गुरुवार देर रात ग्राम निपानिया बैजनाथ के पास एक कार और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस घटना में चार लोग घायल हो गए। जिनमें से 2 गंभीर घायलों को उज्जैन रेफर किया गया है। जिला हॉस्पिटल आगर स्थित पुलिस चौकी प्रभारी एसआई आर एल पवार ने बताया कि हादसे में बाइक सवार सलोनी पति राहुल भिलाला और राहुल पिता पर्वत भिलाला निवासी उज्जैन और कार सवार शिव पिता राधेश्याम मालवीय और कृष्णा पिता हुकुमचंद सांवले निवासी इंदौर घायल हुए हैं। चारों घायलों का जिला हॉस्पिटल आगर में उपचार किया गया, इसके बाद बाइक सवार पति-पत्नी को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर अवस्था में उज्जैन रेफर किया गया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/zRWault via IFTTT

मृत कर्मचारी के परिवार को 30 लाख की आर्थिक सहायता:सीवरेज कार्य के दौरान सड़क धंसने में दबने से हो गई थी मौत

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष एम वेंकटेशन व राज्य सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष प्रताप करोसिया ने बुधवार को रतलाम आए। जिला प्रशासन के साथ बैठक की। पिछले दिनो सीवरेज कार्य के मेंटेनेंस में सड़क धसने से मृत कर्मचारी के घर जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ परिजनों को 30 लाख की मुआवजा राशि स्वीकृति पत्र सौंपा। इसके पहले उन्होंने कलेक्ट्रेट में जिला प्रशासन की बैठक लेकर कहा कि सफाई कर्मचारियों को शासन के निर्देशानुसार समस्त लाभ एवं सुविधाएं मिलना चाहिए। ड्रेनेज एवं सीवर लाइन में काम के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपकरणों हो इस बात का ध्यान रखा जाए। विगत दिनों सीवर लाइन में कार्य के दौरान हुई सफाई कर्मचारी की मृत्यु के मामले में गंभीरता से समीक्षा करते हुए आयोग अध्यक्ष वेंकटेशन द्वारा निर्देशित किया गया कि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति भविष्य में नहीं हो यह ध्यान रखा जाए। ड्रेनेज, सीवर लाइन एवं जोखिम भरे कार्य में सफाई कर्मचारी को आवश्यक मशीन उपकरणों के साथ ही तैनात किया जाए। निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने बताया कि विगत दिनों की घटना में मृत कर्मचारी के परिवार को निगम द्वारा 30 लाख रुपए की आर्थिक...

इंदौर में कई बेसमेंट सील:पार्किंग के स्थान पर कमर्शियल एक्टिविटी की जा रही थी संचालित, बाहर वाहनों से ट्रैफिक हो रहा बाधित

इंदौर में जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने मंगलवार को फिर कई बिल्डिंग के बेसमेंट को सील किया। यहां पार्किंग के स्थान पर व्यवसायिक गति‌विधियां संचालित की जा रही थी। टीम ने स्कीम 54 PU4 में प्लॉट नं. 4 पर स्थित "पिज्जा डॉन" और प्लॉट नं. 6, 7, 8 पर स्थित "पाल नोटरी" सहित कुल 4 बेसमेंट में संचालित दुकानों को सील किया है। इन भवनों में निर्धारित पार्किंग स्थान पर दुकानों का संचालन किया जा रहा था। स्कीम 140 मेन रोड पर बेसमेंट में संचालित "SGN टायर" की दुकान को सील किया गया। इस दुकान का संचालन भी अनुमति के विपरीत बेसमेंट में किया जा रहा था। ऐसे ही अन्नपूर्णा मेन रोड पर बेसमेंट में संचालित "फायरफॉक्स साइकिल" की दुकान और "चन्दन TVS" द्वारा संचालित वर्कशॉप को सील किया गया। वैशाली नगर मुख्य मार्ग पर स्थित 2 दुकानों को नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा सील किया गया। ये दुकानें/क्लिनिक बेसमेंट में संचालित हो रही थी। ऐसे ही 198 कालानी नगर, 621 कालानी नगर और 9 कालानी नगर के भवनों पर भी अवैध निर्माण होने के कारण सीलिंग की कार्रवाई की गई। इन भव...

मुरैना पुलिस ने चोरी की 10 मोटरसाइकिलें की बरामद:एक आरोपी से लूट के 10000 रुपए व मोटरसाइकिल बरामद की

मुरैना की दिमनी थाना पुलिस ने लूट के एक आरोपी सहित 10 मोटरसाइकिलों को बरामद किया है। इन मोटरसाइकिलों को पिछले 2 साल के अंदर चुराया गया था। बता दे कि, जिले के अंदर लूट की वारदातों में कोई कमी नहीं आ रही है। ऐसे ही एक लूट कुछ दिनों पहले हुई थी जिसमें एक नाबालिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक मोटरसाइकिल तथा उसके सवार से 10000 रुपए लूट लिए थे। रुपए लूटने के बाद इसकी रिपोर्ट दिमनीi थाने में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी मोटरसाइकिल लुटेरे को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली। 10 मोटरसाइकिल बरामद पुलिस ने पिछले 2 साल के अंदर थाना अंतर्गत जितने भी मोटरसाइकिलें चोरी गई थी उनको बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। ऐसी 10 मोटरसाइकिलों को पुलिस ने मीडिया के सामने रखा। अतिरिक्त पुलिस अधिक अरविंद ठाकुर ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए इसे पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/RUBNqoQ via IFTTT

एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत, हंगामा:छात्रों का आरोप-डेंगू के लक्षण थे, छात्र छुट्‌टी मांग रहा था प्रबंधन ने नहीं दी

ग्वालियर की एमिटी यूनिवर्सिटी में बी-फार्मा सातवें सेमेस्टर के छात्र आदित्य की बीमारी के चलते मौत हो गई है। उसे रविवार रात को 8 बजे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां एक घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया। छात्र की मौत पर सोमवार शाम से रात तक हंगामा चला है। छात्रों ने एमिटी यूनिवर्सिटी के प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि आदित्य बीमार था उसे डेंगू के लक्षण थे प्लेट्सलेट कम हो रही थी, लेकिन प्रबंधन ने उसे छुट्‌टी नहीं दी। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। छात्र की मौत पर साथियों ने हंगामा कर पोस्टमार्टम की मांग की है। महाराजपुरा थाना पुलिस ने जिला अस्पताल मुरार में पोस्टमार्टम कराया है। ग्वालियर के डीडी नगर निवासी 22 वर्षीय छात्र आदित्य राजपूत एमिटी यूनिवर्सिटी ऑफ ग्वालियर में बी फार्मा सातवें सेमेस्टर का स्टूडेंट था। पिछले सात दिन से उसकी तबीयत खराब थी। लगातार वह प्रबंधन से छुट्‌टी मांग रहा था, लेकिन उसे छुट्‌टी नहीं मिल पा रही थी। रविवार को उसकी हालत बेहद खराब हो गई, जिस पर उसे महाराजपुरा डीडी नगर में ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी प्लेट्सलेट तेजी से डाउन होती चली गईं। उसक...

रीवा में बदमाशों ने मारपीट कर पैसे लूटे:दुकान से सामान खरीदकर घर लौट रहा था युवक ; शिकायत लेकर थाने पहुंचा पीड़ित

रीवा के अमहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मजदूर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जहां तीन की संख्या में आए बदमाशों ने मजदूर के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। मामले की शिकायत लेकर पीड़ित थाने पहुंचा। घटना के बाद घायल आशीष दुबे निवासी ग्राम पुरवा थाना सेमरिया ने बताया कि मैं रीवा में मजदूरी करता हूं। आज दोपहर बाजार से अपने कमरे की तरफ जा रहा था। रास्ते में मैंने दुकान से सामान खरीदने के लिए जेब से पैसे निकाले। उसी समय बदमाशों की नजर पैसे पर पड़ गई। मैंने दुकानदार को सामान के बदले पैसे दिए। बाकी पैसे अपनी जेब में रख लिए। इसी दौरान कला मंदिर के पास बाइक में सवार तीन बदमाश आए। मेरे ऊपर लाठी-डंडे से हमला करते हुए 2400 रूपए छीनकर फरार हो गए। पीड़ित मामले की शिकायत लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचा। जहां से अमहिया थाना क्षेत्र का मामला होने के कारण पीड़ित को अमहिया थाने भेज दिया गया। पीड़ित के दोस्त ने भी बताया कि तीन की संख्या में आए बदमाशों ने उस पर रॉड और डंडे से हमला किया। वहीं हमला करने के बाद बदमाशों ने जेब में रखे पैसे भी छुड़ा लिए। फिलहाल मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस पूरे मामले की जां...

ब्रह्माकुमारीज ब्लेसिंग हाउस भोपाल में प्रवचन का दूसरा दिन:वर्तमान समय धार्मिक सोच में परिपक्वता की नितांत आवश्यकता – राजयोगिनी उषा दीदी

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय भोपाल के ब्लेसिंग हाउस में "सफल एवं सुखी जीवन का आधार - गीता सार" विषय पर आयोजित त्रि-दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन राजयोगिनी उषा दीदी ने अपने प्रवचन में वर्तमान समय में धार्मिक सोच में परिपक्वता की आवश्यकता पर जोर दिया। उषा दीदी ने बताया कि आज समाज में बढ़ती नकारात्मकता का प्रभाव मानसिक प्रदूषण और बीमारियों का कारण बन रहा है। उन्होंने कहा, "दूषित और विकृत मानसिकता भारत को स्वच्छ और स्वस्थ कैसे बना सकती है? धर्मग्रंथों की भूमिका इस दिशा में महत्वपूर्ण हो सकती है और मीडिया भी इसमें अहम योगदान निभा सकता है।" उषा दीदी ने सभी धर्मों को एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि परमात्मा की पहचान एक है, भले ही नाम भिन्न हों। उन्होंने कहा, "हमें एक साथ आना होगा, तभी स्वच्छ और स्वस्थ भारत का सपना साकार हो सकेगा।" कार्यक्रम की आयोजक बी के डॉ. रीना दीदी ने भोपालवासियों से अपील की कि वे धार्मिक परिपक्वता की मिसाल कायम करें और छोटे-मोटे मतभेदों को भुलाकर एकता का संदेश फैलाएं। उन्होंने सभी से 22 सितंबर तक चलने वाले कार्यक्रम में...

हत्या के आरोपी दो सगे भाइयों पर के इनाम:एक व्यक्ति का कत्ल करके भागे दोनों भाइयों पर पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित

मुरैना पुलिस ने दो आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपए का है नाम घोषित किया है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं तथा दोनों पर एक व्यक्ति की हत्या करने का अपराध दर्ज है। मुरैना पुलिस को इनकी सरगर्मी से तलाश है। बता दें कि, आरोपी प्रदीप सिंह पुत्र छोटे सिंह तोमर, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम हर जीवन का पुरा, मौजा बरेह, पुलिस थाना अंबाह का रहने वाला है। दूसरा आरोपी अमरदीप सिंह उर्फ लला, पुत्र छोटे सिंह तोमर, उम्र 24 वर्ष, निवासी हर जीवन का पुरा शामिल है। दोनों अपराधी रिश्ते में सगे भाई हैं। दोनों पर एक सी धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया गया है। दोनों के ऊपर बरेह गांव निवासी एक व्यक्ति की हत्या करने का आरोप है। दोनों भाई पिछले एक माह से फरार चल रहे हैं। काफी कोशिशों के बावजूद पुलिस उनको नहीं पड़ सकी है। पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने दोनों आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस ने अपने सूचना पत्र में स्पष्ट किया है कि जो भी व्यक्ति इनका पता बताएगा उसको यह राशि दी जाएगी। ------ from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/VmiTcMF via IFTTT

सूने घर में वारदात करने घुसा बदमाश दोस्त:पुलिस ने गिरफ्तार कर हवालात पहुंचा, पूछताछ मे जुटी पुलिस

ग्वालियर में वारदात करने की नीयत से घर में घुसा बदमाश अपने मंसूबो में कामयाब हो पाता उससे पहले ही युवक वापस आ गया और उसे पकडऩे का प्रयास किया तो आरोपी धक्का देकर मौके से भाग निकला, भागते समय बदमाश का मोबाइल और मफलर वही पर छूट गया। घटना पनिहार थाना क्षेत्र के बजरंगपुरा की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद बदमाश देर रात को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए बदमाश से पूछताछ कर रही है। ग्वालियर के पनिहार थाना क्षेत्र के बजरंगपुरा निवासी 22 वर्षीय अनिल पुत्र छोटे लाल प्राइवेट जॉब करता है। बीते रोज वह अपने घर से करीब आधा किलोमीटर दूर किसी काम से गया था। वहां पर उसे उसका दोस्त छोटू जाटव पुत्र जयराम जाटव मिला। उससे बातचीत करने के बाद छोटू ने उससे बेला की बावड़ी चलने की कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इसके बाद अनिल थोड़ा आगे चला तो छोटू वापस गांव की तरफ जाने लगा। इस पर उसे शंका हुई और वह भी वापस लौट आया, क्योंकि घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। घर में घुसते ही दबोचा उसका पीछा करता हुआ अनिल घर तक पहुंचा और जैसे ही वह घर में दाखिल हुआ, तो अनिल भी पड़ोसी के घर से अपने घर...

20 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत:घर से एक किमी दूर नहाने माही नदी में गया था

घर से 1 किमी दूर नदी में नहाने गए 20 वर्षीय युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। रावटी थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के लक्ष्मण (20) पिता बाबूलाल सिंगाड़ निवासी गांव सिंगत (रावटी) अपने छोटे भाई राजेश (10) के साथ नहाने के लिए माही नदी पर गया था। नहाने के दौरान पैर फिसलने से वह डूब गया। छोटा भाई राजेश घबरा गया। घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे। इतनी देर में युवक की मौत हो गई। पुलिस को सूचना दी। शव को नदी से निकालकर मेडिकल कॉलेज भिजवाया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा। मृतक के घर में पिता बाबूलाल दिव्यांग है और मां रामीबाई है। पत्नी रामी और तीन माह का बेटा है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/grNu5dF via IFTTT

ग्वालियर में जानलेवा बारिश, दो की मौत:बहोड़ापुर में उफनते नाले में बहा वृद्ध, करियावटी में एक की मौत

ग्वालियर में बुधवार को हुई तेज बारिश में दो लोगों की मौत उफनते नाले में गिरकर डूबने से हो गई है। पहली घटना शहर के बहोड़ापुर इलाके में हुई है, जबकि दूसरी घटना डबरा सिमरिया के करियावटी में हुई है। घटना के बाद पुलिस व स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर दोनों शव को बाहर निकलवाया है। पुलिस ने शवों को निगरानी में लेकर मर्ग कायम किया है। साथ ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिए हैं। इस घटना पर जिला प्रशासन ने दोनों मृतक के परिवारों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। ग्वालियर में मंगलवार रात से तेज बारिश शुरू हुई थी, जो बुधवार दोपहर तक जारी रही है। लगातार बारिश से ग्वालियर के नदी और नाले उफान पर आ गए थे। जिस कारण शहर में कई जगह पानी भर गया था। कई नाले सड़कों पर ओवर फ्लो होकर बह रहे थे। ऐसे ही उफनते और बहते नालों में दो लोग हादसो का शिकार हुए हैं। शहर के बहोड़ापुर क्षेत्र में बुधवार दोपहर नाला उफान पर था। सड़क पर पानी भरे होने के कारण नाला और सड़क में अंतर समझ नहीं आ रहा था। इसी समय इस नाले में इंद्रानगर निवासी 60 वर्षीय सीताराम साहू गिर गया और बहता चला गया। घटना की सूचन...

व्यवसायी को ठगों ने लगाई 11 लाख की चपत:कंपनी से 12 प्रतिशत मुनाफा दिलवाने का दिया था झांसा, डायरेक्टर सहित पांच पर केस दर्ज

ग्वालियर पुलिस ने व्यवसायी की शिकायत पर एक कंपनी के मैनेजर सहित पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। ठगों ने व्यवसायी कंपनी में पैसा इन्वेस्ट करने पर 12 प्रतिशत का लाभ दिलवाने का झांसा दिया था। समय पूरा होने पर जब व्यवसायी कंपनी के ऑफिस पहुंचा तो मालूम चला कि ठग वह पहले ही सब कुछ समेटकर फरार हो गए हैं, ठगी का अहसास होते ही पीड़ित थाने शिकायत करने पहुंचा लेकिन पुलिस ने उसकी वहां कोई सुनवाई नहीं की तो पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने पीड़ित द्वारा पेश किए गए सबूतों के आधार पर पुलिस को मामले में मामला दर्ज करने के निर्देश जारी किए थे। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज ठगों की तलाश शुरू कर दी है। यह है पूरा मामला ग्वालियर थाना क्षेत्र के तुलसी बिहार निवासी रामबाबू अग्रवाल, रानी अग्रवाल और गुंजन अग्रवाल ने शिकायत की है कि वर्ष 2014 में उनके पास अशोक कुमार गुप्ता आए थे और बतया कि वह रिलायबल मल्टी मैनेजेरियल सर्विसेज लिमिटेड में काम करते हैं और उनकी कंपनी में वह इन्वेस्ट करते हैं तो कंपनी उन्हें 12 प्रतिशत का लाभ देगी। साथ ही उन्होंने कंपनी के डायरेक्टर व मैने...

पैथ लैब्स संचालक के घर 6.18 लाख की चोरी: VIDEO:भोपाल में नकाबपोश बदमाशों ने की वारदात, डॉक्टर परिवार सहित गए थे गंजबासौदा

भोपाल में चार नकाबपोश बदमाशों ने डॉक्टर लाल पैथ लैब्स के संचालक के घर के ताले तोड़ दिए। बदमाश यहां से जेवरात और नकदी सहित कुल 6.18 लाख रुपए का माल चोरी कर फरार हो गए। वारदात गौरी शंकर परिसर कटारा कटारा हिल्स में हुई। सोमवार की रात पुलिस ने इस मामले की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। जिसमें तीन नकाबपोश बदमाश घर में दाखिल होते दिखाई दिए हैं। हुलिया के आधा पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। उनके भागने वाले रास्तों का रोड मैप बनाया जा रहा है। डीसीपी श्रृद्धा तिवारी ने बताया कि बताया कि दिनेश मालवीय (42) डॉ लाल पैथ लैब्स के नाम से पैथोलॉजी लैब का संचालन करते हैं। भोपाल के अलग-अलग स्थानों पर उनके पांच लैब्स हैं। दिनेश अपने परिवार के साथ गौरी शंकर परिसर के चौथी मंजिल स्थित फ्लैट में रहते हैं। रविवार शाम 7 बजे वह अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ अपनी ससुराल गंज बासौदा गए थे, अगले दिन सोमवार को लौटे तो फ्लैट के मेन गेट का सेंटर लॉक टूटा था, अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लॉक भी टूटा था, उसमें रखे साने- चांदी के जवर गायब थे और 18 हजार नकद...

नदी में मिली बोरी, खोली तो निकली युवती की लाश:हत्या कर शव को बोरी में बंद कर फेंका, नहीं हुई शिनाख्त

ग्वालियर में सोमवार उस समय सनसनी फैल गई जब एक बोरी में युवती की लाश निकली। घटना ग्वालियर के घाटीगांव थाना क्षेत्र के सांक नदी घेंगोली की पुलिया के पास की है। युवती की हत्या कर उसका शव ठिकाने लगाने बोरी में बंद किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल को निगरानी में लेकर जांच पड़ताल की है। प्रारंभिक पड़ताल में मामला हत्या का साफ नजर आ रहा है। फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फोरेंसिक टीम के अनुसार मृतका की उम्र 19 से 20 साल के लगभग है। पुलिस ने शव को डेड हाउस में रखवा दिया है। साथ ही शिनाख्ती के प्रयास शुरू कर दिए हैं। ग्वालियर के घाटीगांव थाना क्षेत्र के सांक नदी घेंगोली की पुलिया के पास सोमवार शाम एक बोरी पड़ी हुई थी। बोरी के अंदर कुछ होने की आशंका के चलते आसपास के लोगांे ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जब बोरी को खोला गया तो उसमें एक युवती का शव निकला है। युवती का शव गाय के लिए चारा वाली बोरी में रस्सी से बंधा हुआ पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने जब युवती के शव की जांच पड़ताल की तो उसकी पहच...

LIC के अफसर को 40 हजार का लगाया चूना:एप डाउनलोड करा कर दिया वारदात को अंजाम, हजीरा में FIR

ग्वालियर में एलआईसी अफसर की पत्नी के खाते से ट्रांासफर किए गए पंद्रह हजार रुपए में से पांच हजार रुपए फंसने की शिकायत करने पर खाते से चालीस हजार रुपए की ठगी हो गई। घटना हजीरा थाना क्षेत्र के 150 प्रगति नगर बिरला नगर की है। ठगी का पता चलते ही पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की, तो उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर लिया है। हजीरा थाना क्षेत्र के प्रगति नगर बिरला नगर निवासी लक्ष्मीनारायण पुत्र किशोरी लाल आर्य एलआईसी कंपनी में हायर ग्रिड असिस्टेंट अधिकारी हैं। वर्ष 2023 में उन्होंने दिल्ली से पंद्रह हजार रुपए का सामान मंगवाया था, जिसमें से दस हजार रुपए का सामान तो आ गया, लेकिन पांच हजार रुपए का सामान नहीं आया तो लक्ष्मीनारायण ने इसकी शिकायत बैंक व अन्य संबंधित स्थानों पर की थी। लेकिन इसका कोई निराकरण नहीं हुआ। इसी बीच उनके मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने उनसे शिकायत की जानकारी ली और इसके बाद उनके मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने उनसे शिकायत की जानकारी ली। इसके बाद कुछ एप डाउनलोड़ कराने को कहा और इसके बाद बैंक की साइ...

डॉक्टर के साथ हुई मारपीट का विरोध:दशोरा समाज ने टीआई को सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

खंडवा शहर में रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सेवानिवृत्त डॉक्टर सुंदरलाल गुप्ता के साथ हुई मारपीट के विरोध में दशोरा समाज ने सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर टीआई को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए मारपीट करने वाले दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। दशोरा समाज नगर मंडल के सदस्यों ने बताया कि सेवानिवृत्त चिकित्सक एवं समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणीय रहने वाले डॉ. सुंदरलाल गुप्ता के साथ पिछले दिनों कुछ विधर्मियों ने मारपीट की। 80 वर्ष के होने के बाद भी सुंदरलाल अपने क्लिनिक पर समाज सेवार्थ के लिए चिकित्सा सेवाएं निरंतर जारी रखते हुए समाज हित में अपना योगदान दे रहे हैं। ऐसे में उन्हें साथ हुई मारपीट से दशोरा समाज में नाराजगी है। इसके विरोध में दशोरा समाज नगर मंडल ने बड़वानी थाना कोतवाली पहुंचकर एसपी और थाना प्रभारी को दोषियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के समय समाज के वरिष्ठजन और दशोरा मंडल कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Hg87six via IFTTT

मालवीय रजक समाज संघ ने डोल ग्यारस पर निकाला विमान:57 साल पुराने पीतल के डोल में भगवान कृष्ण निकले नगर भ्रमण पर,पालकी में गजानन

शनिवार को मालवीय रजक समाज संघ ने डोल ग्यारस के अवसर पर एक भव्य चल समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर समाज ने 57 साल पुराना पीतल का डोल लेकर श्री कृष्ण भगवान के नगर भ्रमण का आयोजन किया। समारोह में गजानंद महाराज को पालकी में विराजमान किया गया और समाज के अध्यक्ष नरेश मालवीय ने बताया कि समारोह के मार्ग पर विशेष स्वागत किया गया। महिलाओं ने डोल की पूजा की और चावल से नैवेध अर्पित किया। इस बार के चल समारोह में धर्म ध्वज, बैंड, घोड़े-बग्गी, श्री कृष्ण जी का डोल और श्री गणेश जी की पालकी को आकर्षण का केंद्र बनाया गया। सभी मंचों से सम्मान और पूजन आरती की गई। समारोह में समाज के सदस्य नरेश बिल्लोरे, मुकेश मालवीय, विनोद मालवीय, विष्णु मालवीय, विशाल मालवीय, दीपक, अनमोल, केतन और राहुल मालवीय भी मौजूद रहे। समाज के प्रवक्ता प्रकाश मालवीय ने इस आयोजन की जानकारी दी और सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/jGpW0FR via IFTTT

नर्मदापुरम में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च:अनंत चतुर्दशी एवं ईद मिलादुन्नवी के पूर्व सड़कों पर निकले पुलिस अधिकारी-जवान

नर्मदापुरम में शुक्रवार शाम को पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम डॉ. गुरकरन सिंह के निर्देशन में गणेश उत्सव एवं ईद मिलादुन्नवी पर्व के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार शाम को जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को थाने के अधिक से अधिक बल के साथ फ्लैग मार्च पर निकले। कोतवाली से फ्लैग मार्च शुरू हुआ। जो थाना क्षेत्र के व्यस्त एवं संवेदनशील, अपराध संभावित क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर पहुंचा। एसपी डाक्टर गुरकरन सिंह, एएसपी आशुतोष मिश्रा, एसडीओपी पराग सैनी, डीएसपी संतोष मिश्रा, डीएसपी मोहन सारवान समेत पुलिस अधिकारी जवान मौजूद रहे। एसपी सिंह ने निर्देश दिए कि जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारी थाने के अधिक से अधिक बल के साथ थाना क्षेत्र के व्यस्त एवं संवेदनशील में भ्रमण करें। भ्रमण के दौरान पुलिस को कोई भी अवैध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना मिलने पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने के आदेश दिए। इसके अतिरिक्त त्यौहारों की वजह से क्षेत्र में महिलाओं एवं बच्चों की शाम के व्यक्त संख्या बढ़ने से बीट म...

आधी रात दो स्थानों से चंदन के पेड़ काटे:चाचा नेहरू अस्पताल में पार्किंग कर्मचारी को पिस्टल से धमकाया, MGM के डॉक्टर के सरकारी आवास से भी चंदन चोरी

चंदन चोरों ने बुधवार रात चाचा नेहरू अस्पताल और एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में एक डॉक्टर के सरकारी आवास पर धावा बोला। उन्होंने अस्पताल के पार्किंग कर्मचारी को पिस्टल से धमकाया और तीन पेड़ काट लिए। ऐसे ही डॉक्टर के आवास से एक चंदन का पेड़ का प्रमुख हिस्सा काटकर ले गए। वारदात रात 2 बजे बाद हुई। यहां पार्किंग कर्मचारी अनिल पिता तोताराम बलूनी को कुछ आवाज सुनाई दी। तब तक 7-8 बदमाश वहां आ गए। इनमें से एक बदमाश ने उसे हथियार (संभवत: पिस्टल) से धमकाकर चुप रहने को कहा। तब तक अन्य बदमाशों ने तीन पेड़ काट दिए। इस पर अनिल ने शोर मचाया तो बदमाश कटे पेड़ को छोड़ भाग निकले। दूसरी वारदात इसके कुछ देर बाद डॉ. शिखा घनघोरिया के सरकारी आवास में हुई। रात 3 बजे उन्हें भी कुछ आवाज सुनाई दी। इस पर उन्होंने खिड़की से देखा तो 7-8 बदमाश परिसर में पेड़ काट रहे थे। इनके पास हथियार थे। इस पर उन्होंने कंट्रोल रूम पर दो बार फोन लगाया लेकिन नहीं लगा। इस बीच बदमाशों ने पेड़ के बीच का तना काटा। फिर उसके टुकड़े करने के बाद चुराकर भाग गए। सुबह पुलिस दोनों स्थानों पर मौके पर पहुंची और तहकीकात शुरू की। गुरुवार रात संयोगितागंज पुलिस ने...

श्रीराम जानकी भगवान चित्रगुप्त मंदिर भोपाल में राधाष्टमी:महिलाओं ने गाया राधे राधे जपा करो, कृष्ण नाम लिया करो..श्रद्धालुओं ने किया नृत्य

भोपाल के श्रीराम जानकी भगवान चित्रगुप्त मंदिर, चित्रगुप्त नगर, कोटरा में श्री राधा रानी का जन्मोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष भजन संध्या आयोजित की गई, जिसमें "राधे राधे जपा करो, कृष्ण नाम लिया करो" जैसे भजन गाए गए। कार्यक्रम में शोभना श्रीवास्तव ,सुषमा निगम, ममता श्रीवास्तव, आशा जोहरी, निहारिका निगम, मुन्नी चतुर्वेदी, सीमा शुक्ला, सरिता श्रीवास्तव, पुष्पलता शर्मा आदि उपस्थित थे । from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/WbtsaSD via IFTTT

बारिश को लेकर कलेक्टर ने जारी की एडवाइजरी:निचली बस्तियों के निवासियों से बोलीं-जल भराव पर सचेत रहें, अफवाहों से बचें

ग्वालियर में मंगलवार से लगातार झमाझम बारिश हो रही है। बुधवार रात 10 बजे तक सितंबर महीने में एक दिन में अभी तक सबसे ज्यादा बारिश ने कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एक दिन में 115 एमएम (मिलीमीटर) बारिश दर्ज की जा चुकी थी। मौसम विभाग ने बुधवार पूरी रात और गुरुवार को भी इसी तरह बारिश का अलर्ट किया है। लगातार बारिश से निचली बस्तियों में पानी भर गया है। कई जगह बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए हैं। यही कारण है कि कलेक्टर ग्वालियर रूचिका चौहान ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया और एडवाइजरी जारी की है। सोशल मीडिया के माध्यम से निचली बस्तियों में रहने वालों से अपील की है कि जल भराव या क्षतिग्रस्त मकान होने की अवस्था में सावधान रहने और आश्रय भवन में रहने की अपील की है। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने के लिए कहा है। साथ झरनों, नदियों व तालाबों से दूर रहने के लिए कहा गया है। कलेक्टर ने कहा कि सावधान रहें, अफवाहों से बचें ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने जिले में लगातार जारी भारी बारिश को ध्यान में रख कर एडवायजरी जारी की है। उन्होंने अपील की है कि मौसम विभाग द्वारा आगे भी बरसात जारी रहने का पूर्वानुम...

रतलाम एसपी का ट्रांसफर:एसपी रेल बनाया, नए एसपी होंगे अमित कुमार

रतलाम एसपी राहुल कुमार लोढ़ा को मंगलवार रात अचानक ट्रांसफर कर दिया। रतलाम से हटाकर इन्हें एसपी रेल इंदौर बनाया है। नरसिंहपुर एसपी अमित कुमार को रतलाम का नया एसपी बनाया है। आधी रात को भोपाल से जारी ट्रांसफर ऑर्डर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। नए एसपी 2016 बैच के अधिकारी है। रतलाम एसपी को हटाने का कारण शनिवार रात रतलाम में गणेश प्रतिमा के जुलूस में पथराव के बाद एकतरफा कार्रवाई करना बताया जा रहा है। पथराव के आरोप के चलते पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई थी। पुलिस ने पथराव की घटना से भी इंकार किया था। मंगलवार रात करीब 8 बजे सर्व हिंदू समाज प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर राजेश बाथम से पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। इसके अलावा संगठन स्तर पर रतलाम का मामला भोपाल तक पहुंचा था। उसी के बाद यह ट्रांसफर किया गया। देर रात गृह विभाग के सचिव ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/t4GQyYd via IFTTT

पति ने पत्नी में कुल्हाड़ी मारी, हालत गंभीर:थाने पहुंचकर बोला-मैंने पत्नी की हत्या कर दी, पुलिस पहुंची तो पता लगा घायल है

ग्वालियर में मंगलवार रात एक सनकी पति ने गुस्से में आकर पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। दो कुल्हाड़ी गाल व एक सिर में लगी है। पत्नी को मृत समझकर हमलावर पति हाथ में कुल्हाड़ी लेकर भागता हुआ निकला और खुद पुलिस थाने पहुंच गया। आरोपी ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। यह सुनकर और समझ गई। पुलिस स्पॉट पर पहुंची तो पता लगा कि महिला घायल है और उसके बेटे उसे लेकर जेएएच ट्रोमा सेंटर पहुंचे हैं। पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। घटना महलगांव सिटी सेंटर की है। पुलिस ने फिलहाल हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। पति ने पत्नी पर हमला क्यों किया यह नहीं बता रहा है। घायल के बच्चों का कहना है कि पिता दिमागी रूप से अस्वस्थ हैं और गांव की जमीन बेचने की जिद्द कर रहा था। शहर के विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र स्थित महलगांव निवासी 45 वर्षीय मालती पत्नी अंगद कुशवाह पर मंगलवार रात उसके ही पति ने कातिलाना हमला किया है। मालती और अंगद के तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा 22 साल का है। मंगलवार रात को मालती के दो बड़े बेटे काम पर गए थे। छोटा बेटा घर के पास गणेश पंडाल म...

राहुल गांधी ने अमेरिका में कहा-RSS की विचारधारा संकुचित:शिवराज का पलटवार-विदेश में देश की छवि खराब करना देशद्रोह जैसा

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका की यात्रा पर हैं। अमेरिकी टेक्सास में राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जहां RSS और भाजपा पर हमला बोला। वहीं भारत में बेरोजगारी की परेशानी को बताते हुए चीन की तारीफ की। अब राहुल गांधी के इस बयान पर केंद्रीय कृषि मंत्री सांसद शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार किया है। विदेश में देश की छवि खराब करना, देशद्रोह जैसा शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी जी, छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता है। संघ के स्वयंसेवक (RSS) अपना हर एक पल देश को समर्पित कर देश का निर्माण करते हैं। राहुल गांधी कांग्रेस के लगातार तीसरी बार हारने के बाद कुंठित हो गए हैं। राहुल गांधी नेताप्रतिपक्ष है। उन्हें यह पता होना चाहिए कि देश के बाहर, देश की छवि खराब करना, देशद्रोह जैसा अपराध है। राहुल गांधी भारत से नहीं जुड़ पाए केंद्रीय कृषि मंत्री ने आगे कहा कि भारत जोड़ो यात्रा निकालकर भी राहुल गांधी भारत से जुड़ नहीं सके। पीएम नरेंद्र मोदी से सभी प्यार करते हैं। इसलिए वह लगातार तीसरी बार लोगों ने उन पर विश्वास ...

क्षमा धर्म के साथ दसलक्षण पर्व प्रारम्भ:चौक धर्मशाला भोपाल में आर्यिका दृढ़मति के सानिध्य में अभिषेक, शांतिधारा और विधान सम्पन्न

दिगंबर जैन समाज के प्रमुख पर्व पर्युषण की शुरुआत आज से हो गई है। इस पर्व के पहले दिन को उत्तम क्षमा दिवस के रूप में मनाया गया और धर्म के दस लक्षणों की शुरुआत भक्ति भाव से की गई।पंचायत कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज जैन और मंत्री मनोज आर एम ने बताया कि 8 से 17 सितंबर तक चलने वाले इस दस दिवसीय पर्व के पहले दिन, भोपाल के सभी जैन मंदिरों में विशेष तैयारी की गई है। भक्तों ने उत्तम क्षमा के दिन भक्ति भाव से पूजा अर्चना, अभिषेक और अन्य धार्मिक कार्यों का आयोजन किया। शहर के सभी जैन मंदिरों में प्रातः काल से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मंदिरों में विशेष सजावट की गई, जिसमें मनमोहक लाइटों की व्यवस्था भी ट्रस्ट द्वारा की गई। मुख्य कार्यक्रम चौक धर्मशाला में आयोजित किया गया, जहाँ वंदनीय आर्यिका 105 श्री दृढ़ मति माताजी के सानिध्य में अभिषेक, शांतिधारा, पूजन और विधान संगीतमय रूप से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर समाज की नन्ही बालिकाओं द्वारा तत्वार्थ सूत्र के 10 अध्याय का शुद्ध वाचन किया गया। तत्वार्थ सूत्र, जो हजारों वर्ष पूर्व आचार्य उमा स्वामी द्वारा रचित है, जैन समाज का प्रमुख सूत्र है। बालिकाओं ने ए...

अटेर जनपद की विरगवां रानी पंचायत में चुनाव 11 को:पंचायत में चुनाव वाले दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला निर्वाचन ने तैयारी की

भिण्ड जिले के अटेर जनपद के वार्ड क्रमांक एक विरगवां रानी पंचायत में वार्ड मेंबर का निर्वाचन की तारीख जिला निर्वाचन की ओर कर दी गई है। यहां वार्ड क्रमांक एक में 11 सितंबर बुधवार को मेंबरों का चुनाव किया जाएगा। इस दौरान पंचायत में सार्वजनिक सरकारी अवकाश घोषित किया गया है। यह जानकारी भिंड कलेक्ट्रेट से मिली है। निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन भिण्ड संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग का पत्र द्वारा पंचायत के उप निर्वाचन 2024 हेतु निर्वाचन सम्पन्न होना है। संबंधित पंचायत क्षेत्र में एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने के निर्देश प्राप्त हुये हैं। इसलिए अतः जनपद पंचायत अटेर की ग्राम पंचायत विरगवांरानी के वार्ड नं. 01 में मतदान दिवस दिनांक 11 सितंबर.2024 (बुधवार) को एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/TXGAYrS via IFTTT

कलेक्टर ने प्राइवेट स्कूलों की बुक्स के रेट किए फिक्स:भिंड में कक्षा एक से आठवीं के सिलेबर्स की कीमत 800 से 1200 रुपए

भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने जिले की पेरेंट्स को एक बढ़ी राहत दी है। वहीं निजी स्कूलों के बुक्स के रेट की मनमानी पर भी रोक लगाई है। भिंड कलेक्टर द्वारा प्राइवेट स्कूलों में कक्षा एक से लेकर आठवीं कक्षा तक के किताबों की कीमत निर्धारित की है। भिंड कलेक्टर श्रीवास्तव ने जिले भर में प्राइवेट स्कूलों की पढ़ाई जाने वाली किताबों के दामों के लेकर आने वाली शिकायतों पर जिले के अफसर के साथ बीते 23 अगस्त को बैठक कर मंथन किया था। इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ जिला शिक्षा अधिकारी समेत निजी स्कूलों के संचालक गण भी मौजूद रहे थे। ये बैठक कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित की गई थी। इस दौरान निर्णय लिया था कि प्राइमरी और मिडिल में पढ़ने वाले मासूम छात्रों के बच्चे का बोझ बढ़ा हुआ है, उसे कम किया जाए। स्कूल संचालक निजी लाभ को देखते हुए मासूम बच्चों को तादाद से ज्यादा किताबें खरीदने के लिए विवश करते हैं। ऐसे में अभिभावकों की जेब सीधे तौर पर प्रभावित होती है इस कारण से निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए सिलेबर्स की कीमत आम व्यक्ति की पहुंच मे होना आवश्यक है। बैठक के भिंड कलेक्टर में सर्वसम्मति से एक...

सब्सिडी का अवैध लाभ लेने वालों की जियो टैगिंग जांच:रजिस्ट्री से जुटाएंगे जानकारी, कौन से कंज्यमर आलीशान मकान, बंगलों में रहकर ले रहे सब्सिडी का फायदा

प्रदेश में तीनों ही विद्युत वितरण कम्पनियां अब शहरी इलाकों में महंगे प्लाट लेकर और आलीशान बनाकर रहने वाले उपभोक्ताओं की जांच रजिस्ट्री के माध्यम से करेंगी। जिलों में पंजीयन विभाग से रजिस्ट्री के आंकड़े लेकर कलेक्टर गाइडलाइन के आधार पर ऐसे उपभोक्ताओं की कमाई का आकलन किया जाएगा और जो अच्छी कमाई के बाद भी अटल ज्योति योजना में सब्सिडी का लाभ ले रहे हैं, उन्हें अपात्र घोषित करने का काम किया जाएगा। प्रदेश की तीनों विद्युत वितरण कंपनियां पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी और पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी ऊर्जा विभाग के आदेश के बाद इसकी जांच के लिए एक्टिव हो गई हैं। ये बिजली कम्पनियां मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (एमपीएसइडीसी) के सहयोग से जियो टेगिंग तकनीक के माध्यम से अटल योजना का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं की वास्तविक स्थिति की जांच करेंगी। जांच की शुरुआत मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के भोपाल व ग्वालियर के पॉश इलाकों से कर दी गयी है। 150 यूनिट का लाभ ले रहे आलीशान घरों में रहने वाले सरकार को आशंका है कि आलीशान बंगलों और घरों मे...

आठ स्कूल को वापस करने होगें 54,26 करोड़ रुपए:अवैधानिक रूप से बढ़ाई थी फीस, दो लाख का जुर्माना भी लगाया; जिला समिति की बड़ी कार्रवाई

निजी स्कूलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जबलपुर जिला प्रशासन ने 8 निजी स्कूलों के खिलाफ ना सिर्फ जुर्माना लगाया बल्कि निर्देश दिए है कि अभिभावकों से अधिक फीस जो वसूली की गई है उसे जल्द से जल्द वापस किया जाए। जबलपुर कलेक्टर के आदेश पर हुई इस कार्रवाई के बाद निजी स्कूलों के होश उड़ गए है। शुरुआती जांच में जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने पाया कि शहर के आठ निजी स्कूलों ने 54,26 करोड़ रुपए की अवैधानिक रूप से स्कूल फीस बढ़ाई थी। कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने सभी स्कूलों को आदेश देते हुए कहां कि है कि जितनी जल्दी हो उतनी जल्दी बढ़ी हुई फीस जो ली गई है वो वापस किया जाए। कलेक्टर के मुताबिक आने वाले समय में और भी कई स्कूल जांच के घेरे में जो कि अवैधानिक रूप से स्कूल फीस बच्चों के अभिभावकों से वसूल कर रहे थे। समिति ने सभी आठ स्कूलों पर दो-दो लाख का जुर्माना भी लगाया है। मध्यप्रदेश निजी स्कूल ( फीस तथा संबंधित विषयों का विनियमन ) अधिनियम 2017 के तहत गठित जिला स्तरीय समिति ने जांच के उपरांत ये पाया है कि शहर के 8 निजी स्कूलों ने अवैधानिक रूप से फीस में वृद्धि की थी, जिनसे कि अब फीस वसूली की जाए...

रीवा में 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश:10 वर्षीय नाबालिग को न्यायालय में पेश किया गया

रीवा में मोबाइल में अश्लील वीडियो देखकर 10 साल के नाबालिग ने 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की। मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। पूरा मामला रीवा के गुढ़ थाना क्षेत्र का है। एडिशनल एसपी अनिल सोनकर ने बताया कि बच्ची की मां ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि 6 वर्षीय बच्ची को अकेला पाकर 10 वर्षीय बच्चे ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने बालक को अभिरक्षा में लेकर उससे पूछताछ की है। बच्चे को बाल सम्प्रेषण गृह में रखा गया था। जिसे आज न्यायालय में पेश किया गया है। इस तरह की ज्यादातर घटनाएं मोबाइल में अश्लील वीडियो देखने से घटित हो रही हैं। जो मोबाइल बच्चों को पढ़ाई के लिए दिया जाता है। उसी मोबाइल के माध्यम से बच्चे कभी-कभी गलत और अश्लील वीडियो देखने की लत के शिकार हो जाते हैं। मां-बाप को बच्चों को मोबाइल फोन देने के बाद थोड़ा ज्यादा सतर्कता बरतनी चाहिए। ताकि इस तरह के मामले निकलकर सामने ना आए। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/4Tf7EKc via IFTTT

सीएम मोहन यादव का दौरा एक बार फिर निरस्त:कल बीना आने वाले थे मुख्यमंत्री; पिता के निधन के चलते टला

प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अब 4 सितंबर को बीना नहीं आएंगे। लगातार दूसरी बार उनका यह बीना दौरा स्थगित हो गया है। कार्यक्रम में आने से ठीक 16 घंटे पहले इसको लेकर खबर आई है। उधर प्रशासन के द्वारा मुख्यमंत्री की सभा को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई थी। कृषि उपज मंडी परिसर में एक बड़ा टेंट लगाया गया था। हेलीपैड पर भी तमाम व्यवस्थाएं हो गई थीं, पार्किंग व्यवस्था से लेकर यहां ड्यूटी पर लगने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को भोजन पानी की भी व्यवस्थाएं थीं। बता दें कि पिछले 10 दिन में दूसरी बार सीएम का दौरा निरस्त हुआ है। अब एक बार फिर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आगे के लिए टल गया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिताजी का निधन होने के कारण उनका यह दौरा निरस्त किया गया है। इससे पहले बार 28 अगस्त को बीना आने वाले थे। विधायक निर्मला सप्रे ने दैनिक भास्कर डिजिटल से चर्चा करते हुए बताया कि फिलहाल 4 सितंबर को मुख्यमंत्री नहीं आएंगे। यह कार्यक्रम किन्हीं कारणों से आगे बढ़ गया है, जिसकी तारीख जल्द ही सामने आएगी। मुख्यमंत्री के आने से यहां पर करोड़ों की सौगात मिलने वाली थी, कई मांगे पूरी होने वा...

मलेरिया व डेंगू से बचाव के लिए फोगिंग:जिला प्रशासन के आदेश पर फोगिंग की शुरुआत

कलेक्टर अंकित अस्थाना के निर्देशन में सीईओ जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले के मार्गदर्शन में मुरैना जिले की समस्त जनपद पंचायतों में मक्खी, मच्छर निवारण के लिये दवा का छिड़काव किया जा रहा है। निर्देशों के तहत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मुरैना श्री महावीर जाटव के कुशल प्रबंधन में ग्राम पंचायत गड़ोरा, मृगपुरा, देवरी, परीक्षा, खबरौली, जेबराखेडा और देवरी में सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों द्वारा दवा का छिड़काव कर बरसात में होने वाली बीमारियों की रोकथाम कर रहें है। इस कार्य में पंचायतों के सचिव, जीआरएस एवं एडीओ की महत्वपूर्ण भूमिका बनी हुई है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/6VPbNqc via IFTTT

रतलाम में मालगाड़ी के इंजन से टकराया ट्राला:रेलवे पुल पर हादसा, इंजन का बंपर हुआ क्षतिग्रस्त

रतलाम के ढोढर के समीप माननखेड़ा रेलवे पुल पर एक ट्राले का पिछला हिस्सा मालगाड़ी के इंजन से टकरा गया। घटना मे किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। इंजन का आगे हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। जिसे ढोढर में रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा सुधारा जा रहा है। घटना सोमवार शाम माननखेड़ा रेलवे पुल की है। रतलाम से नीमच के बीच रेलवे लाइन दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। ऐसे में मुख्य लाइन के समीप ही ट्रैक समेत अन्य सामग्री रखी हुई है। शाम को माननखेड़ा में रेलवे की छोटी पुल पर ट्राले से जेसीबी रेलवे ट्रैक के समीप उतारी गई। ट्राला जेसीबी उतारकर पलटा, इतने में मंदसौर की तरफ से मालगाड़ी आ गई। ट्राले का पिछला हिस्सा इंजन से टकरा गया। इससे इंजन के नीचे का हिस्सा (बंपर) क्षतिग्रस्त हो गया। रेलवे अधिकारी घटना की जानकारी मिलते ही हरकत में आ गए। रेलवे का इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट व अन्य विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। रात 9.27 बजे मालगाड़ी को ढोढर आई। यहां पर इंजन की नीचे की हिस्से बंपर को रेलवे के इलेक्ट्रिकल विभाग के कर्मचारी वेल्डिंग कर सुधारने में लगे। घटना के कारण रतलाम से शाम को चली रतलाम-उदयपुर पैसेंजर ट्रेन को ढोढ...

बुधनी में ओवरब्रिज के पास चाकूबाजी:दो घायल नर्मदापुरम रेफर; गाड़ी में हवा डलवाने को लेकर हुआ विवाद

बुधनी में ओवरब्रिज के पास एक दुकान पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में दो लोग गंभीर घायल हो गए। घटना रविवार रात करीब 8:30 बजे को हुई, जब बदमाशों ने अचानक दुकान पर हमला बोल दिया। दुकानदार को बचाने के चक्कर में आए दो लोगों को गंभीर चोट आई हैं। घायलों को सिविल अस्पताल बुधनी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद नर्मदापुरम रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बुदनी चौराहे पर दुकान चलाने वाले तुलसीराम (सोनू) वर्मा ने बताया मेरी दुकान पर लड़के आए बोलने लगे हवा डलवाना है, मैंने बोला साहब मेरा काम वॉशिंग का है और गाड़ी रिपेयरिंग होती है, हवा का काम नहीं है। इसके बाद वह बोलने लगे मेरे को जानते हो। मैंने कहा मुझे क्या मतलब मेरा काम मैकेनिक का है, मैं मैकेनिक का काम करता हूं। आपको जानके मैं क्याा करूंगा। इसके बाद शाम के समय 10 लोग आए, उनके पास छुरे थे। वह झगड़ा करने लगे। बीच-बचाव में दो लोग घायल झगड़ा होते देख पास में ही दुकान के असफाक और रेहान बीच बचाव के लिए आए। इस दौरान वह झगड़े में घायल हो गए। उन्हें पहले बुधनी अस्पताल में लाया गया...

कलेक्टर ने देर रात रेत खदान पर दी दबिश:रेंमजा में अवैध तौर खनन होता पाया, मौके से ट्रैक्टर व लोडर पकड़ा

भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने देर रात रोत थाना अंतर्गत आने वाली रेंमजा खदान पर दबिश दी। इस दौरान कलेक्टर को मौके से एक ट्रैक्टर व लोडर मिला। कलेक्टर ने दोनों को ही मौके से जब्त कर लिया। दोनों के वाहनों पर कार्रवाई किए जाने को लेकर खनिज विभाग के सुपुर्द किया है। जानकारी के मुताबिक भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव रविवार की रात करीब 9:00 बजे निजी वाहन से रेंमजा खदान पर पहुंचे। यहां नदी से वेद लाकर ऊपर घाट पर लोडर से रेत को ट्रैक्टर में भरा जा रहा था। तभी रेत माफियाओं ने कलेक्टर को सामने देखा तो वह भाग खड़े हुए। इसके बाद कलेक्टर ने मौके से लीडर व ट्रैक्टर को जप्त किए जाने के लिए मौके पर ही खनिज बात की टीम को बुलाया। दोनों वाहनों को जप्त किए जाने की कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि रौन थाना क्षेत्र में लगातार रेंमजा, निवासी, पड़ौरा में रेत माफिया खदानों को संचालित करते आ रहे हैं। यह अवैध तौर पर रेत को निकाल रहे और इसे डंप करके मार्केट में बेच रहे हैं। इस बात की खबर लगातार भिंड कलेक्टर को मिलती आ रही थी यह सूचना पर भिंड कलेक्टर ने दिन रात छापेमारी की और मौके से दो वाहनों को पकड़ा है। from मध्...