Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2024

भिंड में पंद्रह वर्षीय किशोर से गंदी हरकत:गाड़ी पर घुमाने के बहाने आरोपी दोस्त के भतीजे को ले गया

भिंड शहर के हाऊसिंग कॉलोनी निवासी एक युवक अपने दोस्त के भतीजे को गाड़ी में घुमाने के बहाने पुराने रेलवे स्टेशन के पास ले गया। जहां उसके साथ गंदी हरकत की। साथ ही उसे धमकी दी कि उसने किसी को इस बारे में बताया तो तुम्हारे पिता को जान से खत्म कर दूंगा। इसके बाद आरोपी दूसरे दिन फिर किशोर को डरा धमकाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ फिर वही हरकत की। वहीं जब किशोर के अंडर गारमेंट्स पर खून के दाग माता पिता ने देखे तो उससे पूछताछ की, जिसके बाद उसने पूरी सच्चाई घर वालों को बताई। वहीं कोतवाली पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जानकारी 15 वर्षीय किशोर 23 मार्च की रात करीब आठ बजे अपने घर के बाहर बैठा था, तभी उसके चाचा के दोस्त संदीप जैन अपनी स्कार्पियों गाड़ी लेकर वहां से गुजरे। जहां उसने किशोर से कहा कि चलो तुम्हे कार से घुमाकर लाते हैं। साथ ही संदीप किशोर को कार से पुराने रेलवे स्टेशन सब्जी मंडी के पास ले गया। जहां उसके साथ संदीप ने गंदी हरकत की और उसे धमकी दी कि यदि किसी से कुछ कहा तो तुम्हारे पिता को जान से खत्म कर दूंगा। इसके बाद वह उसे घर छोड़कर चला गया। वहीं किशोर ने डर की वजह से यह...

सिलेंडर में ब्लास्ट से घायल महिला ने दम तोड़ा:तीन मासूम बच्चे, पति अभी लड़ रहे हैं जिंदगी की जंग

ग्वालियर में शनिवार दोपहर एक घर में उस समय कोहराम मच गया था जब अचानक आग लगी और गैस सिलेंडर फट गया। घटना में तीन बच्चों सहित पांच लोग झुलसे थे। इनमें 38 वर्षीय गुड्‌डी देवी पत्नी अवधेश प्रजापति 95 फीसदी तक झुलस गई थी। घटना के बाद से ही महिला की हालत नाजुक बनी हुई थी। शनिवार देर रात महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। मृतका के तीन मासूम बच्चे और पति अभी भी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह चारों भी 60 प्रतिशत से अधिक झुलसे हैं। गर्मी के मौसम में जब तापमान 40 डिग्री के करीब हो तो 60 प्रतिशत झुलसना भी जान पर भारी पड़ सकता है। ऐसे समझिए पूरा मामला शहर के विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र स्थित सिंधिया नगर निवासी 40 वर्षीय अवधेश पुत्र विक्रम प्रजापति अपने परिवार के साथ यहां रहता है। साथ में उसकी पत्नी 38 वर्षीय गुड्‌डी देवी, बच्चे रेशमा (16), कुसुम (7) व यश (5) भी रहते हैं। अवधेश सिटी सेंटर में चाट का ठेला लगाता है। दोपहर 1 बजे के लगभग वह घर पर खाना खा रहा था। पास ही पत्नी उसके लिए गर्म रोटी और पानी की टिक्की तल रही थी। इसी समय ...

बैजाताल पर हुआ कार्यक्रम-“एक शाम मतदाता के नाम”:छात्राओं ने “मोको करनो है मतदान कि पोलिंग ले चल लांगुरिया” पर किया नृत्य

ग्वालियर में मनमोहक रोशनी व जल तरंगों में सराबोर ऐतिहासिक बैजाताल के तैरते रंगमंच पर लोकतंत्र की मजबूती के उद्देश्य को लेकर शनिवार की शाम “एक शाम मतदाता के नाम” कार्यक्रम हुआ है। शासकीय पद्माराजे कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने जब ग्वालियर–चंबल अंचल के सुप्रसिद्ध लांगुरिया लोकधुन में पिरोकर “मोको करनो है मतदान कि पोलिंग ले चल लांगुरिया” संगीतमयी नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। इसे देखकर शहरवासी मंत्रमुग्ध हो गए। इस प्रस्तुति में महिलाओं द्वारा संचालित “पिंक बूथ” की मनोहारी प्रस्तुति को दर्शकों की खूब सराहना मिली। इस अवसर पर संभाग आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने सभी को लोकतंत्र के महापर्व 7 मई को अपने मताधिकार का उपयोग करने की शपथ दिलाई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार, अपर कलेक्टर अंजू अरूण कुमार व टीएन सिंह एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव जैन सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी इस कार्यक्रम के साक्षी बने। साथ ही बड़ी संख्या में शहरवासियों ने इस आयोजन का आनंद उठ...

नाक और दिमाग के बीच में बना ट्यूमर:जिससे चली गई आंख की रोशनी, हमीदिया में ऑपरेशन कर लौटी रोशनी

'म्यूकोसील' एक प्रकार की सिस्ट होती है, जिससे पीड़ित एक महिला हमीदिया अस्पताल में रेफर होकर आई। जो बीस दिन से उल्टी सिर दर्द घबराहट की समस्या थी उनकी नजर कमजोर हो गई थी वह एक आंख से कुछ नहीं देख पा रहीं थी इस गंभीर बीमारी का ऑपरेशन कर वापस महिला की आंख की रोशनी वापस आ सकी है, यह ऑपरेशन हमीदिया हॉस्पिटल के ईएनटी विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर्स द्वारा किया गया। बता दें कि म्यूकोसील सिस्ट जैसा होता है, जिसमें मवाद जैसा भर जाता है, जो आसपास की साइनस की वॉल को खराब करता है। कई अस्पतालों में दिखा चुकी थी महिला दमोह की रहने वाली 32 साल की आरती कई दिनों से उल्टी दर्द और घबराहट से परेशान थीं। इसके चलते करीब दस दिन पहले उन्हें आंख से दिखना भी बंद हो गया। तमाम अस्पतालों में इलाज कराने के बाद भी आरती को आराम नहीं मिला तो वह हमीदिया अस्पताल पहुंची। यहां जांचों में पता चला कि आरती के नाक और दिमाग के बीच में म्यूकोसील (मांस का टुकड़ा) बन गया है। इस मांस के टुकड़े का प्रेशर आंख के विजन वाली नस पर पड़ रहा था, जिससे उसका विजन पूरी तरह चला गया था। ऐसे में चिकित्सकों ने तत्काल दूरबीन पद्धति से इस म्यूकोसील...

रतलाम पुलिस की कार्रवाई:अपराधिक गतिविधियों एवं गैंग से जुड़े 11 बदमाशों भेजा जेल

रतलाम जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने आपराधिकत गतिविधियों एवं गैंग से जुड़े 11 बदमाशों को शुक्रवार शाम जेल भेज दिया है। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने असामाजिक गतिविधियों एवम अपराधिक गैंग से जुड़े बदमाशो पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई के निर्देश सभी पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को दिए है। इसी तारतम्य में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने अनवर पिता जमील अहमद निवासी हरमाला रोड, आसिफ पिता असलम घोसी निवासी अशोक नगर, उमंग पिता रामलाल राठौर निवासी सरस्वती नगर, शैलेंद्र पिता देवीलाल पडियार निवासी चमारिया नाका करमदी रोड, अजय उर्फ सन्नी मिश्रा पिता राजेंद्र मिश्रा निवासी बोहरे की चाल जावरा रोड, गजेंद्र ऊर्फ गनी पिता नाहर सिंह शक्तावत निवासी मुखर्जी नगर. राहुल पिता राधेश्याम सोलंकी निवासी सज्जनमिल रोड, राकेश पिता कैलाश चंद्र चौरसिया निवासी नयागांव राजगढ़, आशीष पिता संजय भामी निवासी धीरजशाह नगर, लक्की पिता नंदकिशोर सोलंकी निवासी ओसवाल नगर एवं लक्की ऊर्फ लखा पिता कैलाश उर्फ पप्पू खटीक निवासी सुभाष नगर सभी रतलाम को जेल भेज दिया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/JdqeZsE via I...

गर्दन पर कुल्हाड़ी मार हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार:सागर में पत्नी को भगाकर ले जाने पर मृतक से पाली रंजिश, घर लौटा तो कर दी हत्या

सागर में राहतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम लखनपुर में कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर युवक की हत्या कर दी गई। मृतक आरोपी की पत्नी को भगाकर ले गया था। तभी से आरोपी ने मृतक से रंजिश पाल रखी थी। वह मौका देख रहा था कि आरोपी कब लौटकर गांव आए। जैसे ही वह गांव लौटा तो उसने हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया। वारदात सामने आते ही पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज किया। कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार बुधवार की रात आरोपी पंचम रावत ने पुरानी बुराई के चलते करोड़ी विश्वकर्मा पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पंचम फरार हो गया। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी की धरपकड़ में पुलिस टीमें लगाई गईं। पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए मुखबिरों की मदद से आरोपी पंचम रावत को पड़ा रसोई और लखनपुर के बीच के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर आरोपी से पूछताछ की गई। राहतगढ़ थाना प्रभारी संदीप तोमर हत्या के आरोपी पंचम को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया। ज...

क्रिकेट टूर्नामेंट में लड़खड़ाए भिंड के खिलाड़ी:बेहतरीन बॉलिंग व बल्लेबाजी की दम पर मुरैना टीम ने फाइनल में बनाई जगह

भिण्ड में लोकेंद्र सिंह भदौरिया स्मृति अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफायनल मुकाबले में गुरुवार को डायमंड क्रिकेट क्लब भिण्ड टीम का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी डयमंड की टीम के खिलाडिय़ों का प्रदर्शन खराब रहा और पूरी टीम के खिलाडिय़ों के विकेट एक एक कर उखड़ते गए। जबाब में तपोभूमि मुरैना के खिलाडिय़ों ने मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए आठ विकेट के बड़े अंतर से भिण्ड टीम को करारी शिकस्त देते हुए मैच अपने नाम किया। गुरुवार को राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित हो रहे अंडर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफायनल में डायमंड क्रिकेट क्लब बनाम तपोभूमि मुरैना के मध्य मैच खेला गया। भिण्ड टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। मैदान में उतरी टीम के खिलाड़ी मुरैना टीम की जबरदस्त बॉलिंग और फील्डिंग के चलते बंधे रहे। यहां निर्धारित 20 ओवर में पूरी टीम महज 95 के मामूली स्कोर पर ही ढेर हो गई। इसमें गेंदबाज सोमू सिकरवार ने शानदार बॉलिंग करते हुए कुल 3 विकेट चटकाए। जबाब में खेलने उतरी तपोभूमि मुरैना टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर ही जीत का स्...

क्राइम ब्रांच, FST-16 ने पकड़े 25 लाख रुपए:मुरार के दो व्यापारी कार में छुपाकर ले जा रहे थे रुपए, AG पुल से पकड़े

ग्वालियर में गुरुवार की शाम क्राइम ब्रांच व FST-16 ने ज्वाइंट चेकिंग चलाकर AG ऑफिस पुल से एक कार में रखे 25 लाख रुपए पकड़े हैं। एक सूटकेस में 24.90 लाख रुपए रखे थे, जबकि 10 हजार रुपए कार सवार की जेब में थे। कार में रुपयों के साथ मुरार के दो व्यापारी मिले हैं, जो अपना इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट का बिजनिस बता रहे हैं। यह रुपए यूरोप से आना बता रहे हैं। पुलिस ने उनके जवाब से संतोषजनक जवाब न मिलने और कोई सबूत नहीं दे पाने के चलते कैश को निगरानी में ले लिया है। साथ ही निर्वाचन आयोग, इनकम टैक्स अधिकारियों का सूचना दे दी है। अब पुलिस मामले की पड़ताल भी कर रही है। लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगाू है। ऐसे में कैश साथ रखने की अधिकतम सीमा सिर्फ 50 हजार रुपए है। इसके ज्यादा रुपए मिलने पर चुनाव में चेकिंग के बनाई गई टीमें जब्त कर चुनाव आयोग को सूचना भेजती हैं। गुरुवार को एसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर क्राइम ब्रांच व FST-16 ने शहर के अंदर संयुक्त रूप से चेकिंग की थी। जिसमें AG ऑफिस पुल के पास एक इंडिया कार को पुलिस ने रोका और चेकिंग की ताे उसमें एक सूटकेस मंे नोट ही नोट रखे मिले हैं। क्राइम ब्रांच एवं एफ...

सागर में 28 लोगों से भरा लोडिंग वाहन पलटा:​​​​​​​गौरझामर से गढ़ाकोटा फाग गाने गए थे, लौटते समय डोंगरसलैया मोड पर पिकअप पलटा, 20 घायल

सागर के देवरी थाना क्षेत्र में रहली-देवरी मार्ग पर बुधवार देर रात डोंगर सलैया के पास मोड़ पर पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में पिकअप में सवार 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घटना देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार गौरझामर से अहिरवार समाज के लोग होली पर्व के चलते गढ़ाकोटा में फाग गाने के लिए गए थे। गढ़ाकोटा में फागों का कार्यक्रम होने के बाद पिकअप वाहन में बैठकर वापस गौरझामर लौट रहे थे। लोडिंग वाहन में करीब 30 लोग सवार थे। इसी दौरान रहली-देवरी मार्ग पर स्थित ग्राम डोंगर सलैया के पास मोड़ पर अचानक पिकअप वाहन अनियंत्रित हुआ और पलट गया। दुर्घटना होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना देख आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को देवरी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं गंभीर घायलों को जिला अस...

MP में कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी:एक मात्र सांसद नकुलनाथ शामिल नहीं; दिग्विजय, कांतिलाल भूरिया का बेटों समेत नाम

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। 40 नाम वाली इस लिस्ट में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से लेकर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट जैसे बड़े नाम शामिल हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह भी कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। इसके अलावा मध्यप्रदेश से कई पूर्व मंत्री और विधायकों को प्रचार का जिम्मा सौंपा हैं। नकुलनाथ को नहीं बनाया स्टार प्रचारक खास बात यह है कि इस लिस्ट में एमपी से कांग्रेस के इकलौते सांसद नकुलनाथ का नाम नहीं है। जबकि इसी लिस्ट में दिग्विजय सिंह, उनके बेटे जयवर्धन सिंह और कांतिलाल भूरिया, उनके बेटे विक्रांत भूरिया का नाम शामिल हैं। इससे पहले विधानसभा चुनाव में नकुलनाथ कांग्रेस के स्टार प्रचारक बनाए गए थे। नकुलनाथ छिंदवाड़ा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। वहीं दिग्विजय सिंह राजगढ़, कांतिलाल भूरिया रतलाम-झाबुआ सीट से कां...

सागर में अनियंत्रित कार डिवाइडर में घुसी:मकरोनिया चौराहे पर हुआ हादसा, बाल-बाल बचे कार सवार

सागर के मकरोनिया चौराहे पर मंगलवार रात एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में कार का पहिया डिवाइडर में फंस गया। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। घटनाक्रम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को सड़क से हटवाया। जानकारी के अनुसार मकरोनिया चौराहे पर एक बुजुर्ग कार लेकर जा रहे थे। कार में महिलाएं सवार थी। तभी अचानक कार अनियंत्रित हुई और चौराहे पर बने डिवाइडर से जा टकराई। घटना देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर जाम की स्थिति बनी। गनीमत रही की कार का पहिया डिवाइडर में लगी जाली में फंस गया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि घटना के समय चौराहे पर वाहनों की काफी भीड़ थी। घटना की सूचना मिलते ही मकरोनिया थाना एसआई शिवम दुबे, आरक्षक नितिन तिवारी, ब्रजेश विश्वकर्मा समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने डिवाइडर में फंसी कार को बाहर निकलवाया। उसे सड़क से हटवाया गया। जिसके बाद मार्ग पर यातायात सुचारू हो सका। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/4P6eXbg via IFTTT

लोकसभा निर्वाचन-2024:कलेक्टर, एसपी ने डबरा में भ्रमण कर मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया

लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों का कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रुचिका चौहान ने पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के साथ डबरा एवं आसपास के गांवों में भ्रमण कर निरीक्षण किया और निर्वाचन के कार्य को समय-सीमा में और पूर्ण गंभीरता से करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डबरा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रुचिका चौहान ने पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के साथ क्रिटिकल तथा बल्नरेबल मतदान केन्द्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने डबरा, बड़ी अकबई, चांदपुर तथा लिधौरा के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि जेंडर रेशियो की वृद्धि के लिए बीएलओ विशेष प्रयास करें। इसके साथ ही निर्वाचन के दौरान अवैध शराब, मादक पदार्थ एवं हथियारों की जब्ती की कार्रवाई भी प्रभावी रूप से की जाए। उन्होंने धारा 107, 116 व 122 की कार्रवाई करने के निर्देश तहसीलदार और थाना प्रभारियों को दिए। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने भ्रमण के दौरान स्थापित किए गए नाकों का भी अवलोकन किया तथा नाकों पर प्रभावी चैकिंग कर...

नर्मदापुरम में होली की शाम युवक ने किया हवाईफायर:खुलेआम फायरिंग के बाद भागे युवक,  VIDEO वायरल

नर्मदापुरम। होली पर्व के अवसर पर नर्मदपुरम शहर के वार्ड नंबर 13 आदर्शनगर क्षेत्र में सोमवार शाम को हवाईफायर हुआ। बाइक से आएं युवकों में पहले जमकर उत्पात मचाया। जिसके बाद एक युवक ने अपने पिस्टल निकालकर लगातार दो हवाई फायर कर दिए। गोली की आवाज सुन कॉलोनी के रहवासी डर गए। दोनों युवक फायरिंग के बाद भाग निकले। घटना शाम 6.45बजे है। सूत्रों के मुताबिक हवाई फायर की वजह प्रेम संबंध होना बताया जा रहा है। जिसके चलते मोबाइल का लेन-देन हुआ। इसी कारण युवकों ने आकर पहले विवाद किया। बाद में दहशत फैलाने के लिए पिस्टल से दो हवाई फायर कर दिए। हवाई फायर के बाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक के हाथ में पिस्टल व दूसरा युवक बाइक चलाते दिख रहा। घटना की सूचना मिलने के बाद देर शाम को देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का मुआयना किया। किसी ने भी घटना को लेकर शिकायत नहीं की है। जिससे पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। वहीं देहात थाना टीआई प्रवीण कुमार चौहान ने हवाई फायर की पुष्टि की है। उनका कहना है कि कोई शिकायत करने नहीं आया है। हवाईफायर करने वाले की तलाश जारी है। शहर में चौक-चा...

होलिका दहन के साथ शुरू हुई होली:सराफा में हुआ शहर की सबसे बड़ी होलिका का दहन, नाचे-गाए मचाया हुड़दंग

ग्वालियर में रविवार रात 11 बजकर 13 मिनट पर पूरे शहर में एक साथ होलिका दहन हुआ है। शहर में करीब 950 स्थानों पर सार्वजनिक छोटी-बड़ी होलिका का दहन हुआ है। शहर की सबसे बड़ी होलिका सराफा बाजार में जलाई गई है। यहां 25 हजार कंडों से 15 फीट ऊंची बनाई गई होलिका का दहन हुआ है। होली जलाते हुए पांच दिवसीय होली उत्सव शुरू हो गया है। होलिका दहन होते ही लोगों ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए होली का हुड़दंग शुरू कर दिया। हर कोई नाचते गाते हुए जश्न मना रहा था। सराफा बाजार के अलावा रात 11 बजे शुभ मुहूर्त में अचलेश्वर महादेव मंदिर, सनातन धर्म मंदिर, मोटे गणेश मंदिर, महलगांव करौली माता मंदिर सहित शहर के प्रमुख मंदिरों में होलिका दहन हुआ है। सराफा बाजार में होलिका दहन के समय मेला सा लग गया था। इन मुहूर्त में हुआ होलिका दहन ज्योतिषाचार्य पं. विजय भूषण वेदार्थी के अनुसार होलिका दहन फाल्गुन शुक्ल पक्ष 24 मार्च को सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और वृद्धि योग में किया गया है। होलिका दहन का श्रेष्ठ मुहूर्त रविवार को भद्रा उपरांत रात्रि 11:13 बजे से 12:29 बजे तक निशीथ काल में करना सर्वोत्तम माना गया था। शहर के ज्यादातर स्थानो...

नशे में हुडदंग तो हवालात में मनेगी होली:होलिका दहन से पहले शहर में पुलिस बल तैनात, सोमवार रात तक रहेगी मुश्तैद

ग्वालियर में होली के त्योहार पर कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। करीब 1400 से अधिक जवान व अफसर रविवार रात (होलिका दहन) से पहले ही शहर के बाजारों, चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर तैनात कर दिए गए हैं। यह पुलिस बल अब सोमवार रात होली तक तैनात रहेगा। पुलिस ने शाम से ही शहर के चौराहों व सड़कों पर कड़ी चेकिंग शुरू कर दी है। पुलिस ने चेकिंग में एक दर्जन वाहन ऐसे पकड़े हैं जिसमें शराब की बोलतें मिली हैं। पुलिस सोमवार सुबह से कड़ी चेकिंग करेगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों और नशे में धुत होकर नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों को हवालात पहुंचाया जाएगा। इस बार होली के त्योहार पर लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता भी लागू है। इसलिए पुलिस अन्य सालों की तुलना में ज्यादा सतर्क व अलर्ट नजर आ रही है। ग्वालियर में होली पर रंग में भंग ना पड़े इसके लिए पुलिस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। रविवार शाम छह बजते ही पुलिस शहर की सड़कों सहित मोहल्ले और गलियों में तैनात हो गई है। जिससे हुडदंगी हंगामा कर त्योहार में खलल ना डाल सकें। साथ ही थाना प्रभारी सहित अन्य अफसर लगातार मॉनीटरिंग कर स्थिति पर...

डॉक्टर ने व्यक्ति के कटे पर को जोड़ा:ट्रक के चढ़ने के कारण युवक के दोनों पर हो गए थे जख्मी, ढाई घंटे तक डॉक्टरों की टीम ने किया ऑपरेशन

मुरैना के जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने मानवता की मिसाल पेश की है। डॉक्टरों की टीम ने ढाई घंटे तक ऑपरेशन करके एक युवक के कटे पैर को जोड़ दिया और उसकी जान बचा ली है। हालांकि बाद में उसको ग्वालियर रैफर कर दिया गया है। एक ट्रक दुर्घटना में युवक की दोनों टांगे बेकार हो गई थी। घटना शनिवार देर शाम की है। बता दे कि, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 44 पर सेंट मैरी स्कूल के सामने ट्रक से टकराकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से युवक को 108 एंबुलेंस से मुरैना जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल व्यक्ति को ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया। गरीब मजदूर है युवक युवक सुनील पुत्र मायाराम सखवार निवासी विचोला गांव सेंट मैरी स्कूल में अपने साथियों के साथ मजदूरी करने के बाद सड़क पार कर रहा था। खुशी दौरान सड़क पर ट्रक से टकराकर वह घायल हो गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को सूचना दी गयी। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घायल की सूचना मिलते ही सिविल सर्जन डॉक्टर गजेंद्र सिंह तोमर ने घा...

भोपाल पुलिस की कॉम्बिंग गश्त शुरू, अपराधियों में हड़कंप:रात भर करेंगे सर्चिंग, वारंटियों और आदत्न अपराधियों की होगी धर पकड़

राजधानी भोपाल में पुलिस ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार देर रात 12 बजे कॉम्बिंग गश्त शुरू की। इस गश्त में नगरीय पुलिस भोपाल के 1000 पुलिसकर्मी सड़कों पर उतरे। इससे पहले रात 11 बजे कंट्रोल रूम में एडिशनल सीपी अवधेश गोस्वामी ने पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया। यह कॉम्बिंग गश्त अल सुबह 5 बजे तक चलेगी। नगरीय पुलिस भोपाल के पूरे 34 थानों में यह अभियान चलाया जा रहा है। इस दिशा में शुक्रवार सुबह से सभी अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए थे। रात करीब 10 बजे सभी पुलिसकर्मी कंट्रोल रूम में एकत्रित हुए। पुलिस कमिश्रर हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के बाद अभियान शुरू हुआ। चारों जोन के डीसीपी समेत क्राइम ब्रांच डीसीपी इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं। एक टीम में 4-6 पुलिसकर्मी शामिल थे, जिनके इलाके बांटे गए। इससे बदमाशों ने खलबली मच गई। पुलिस ने सोते हुए वारंटियों को घर से उठा रही है। इस दौरान जिला बदर भी चेक किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने और त्यौहारों के मद्देनजर सुरक्षा के लिहाजा से शुक्रवार रात कॉम्बिंग गश्त की जा रही है। from मध्य प्...

लोकसभा चुनाव 2024:पिछले अनुभव के आधार पर मतदान सामग्री वितरण के लिए बेहतर व्यवस्थाएं करें

ग्वालियर में लोकसभा आम चुनाव कराने के लिए एमएलबी कॉलेज से मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा। साथ ही मतदान के बाद एमएलबी कॉलेज में ही विधानसभा क्षेत्रवार अलग-अलग स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम रखीं जाएंगी। ईवीएम में दर्ज मत एवं डाक मतपत्रों की गणना भी एमएलबी कॉलेज में की जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रुचिका चौहान के निर्देशन मे मतदान सामग्री वितरण व वापसी एवं मतगणना की तैयारियां जारी हैं। मतदान सामग्री वितरण व वापसी से संबंधित व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द मूर्त रूप देने के सिलसिले में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों के साथ एमएलबी कॉलेज पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर मतदान सामग्री वितरण से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं को संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सम्पूर्ण परिसर का जायजा लिया। ज्ञात हो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र में 7 मई को मतदान होगा। मतगणना के लिए 4 जून की तिथि निर्धारित है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार ने बैठक मे कहा कि मत...

होमगार्ड सैनिक पर चाकू से किया हमला:हाथ व पैर पर मारे चाकू, पीछा किया तो भाग गए बदमाश

रतलाम में एक होमगार्ड सैनिक को अज्ञात कारणों के चलते तीन बदमाशों ने चाकू मार दिया। चाकू के वार से बचने के लिए सैनिक ने एक घर में दौड़ लगाई। लेकिन घर वालों ने उन्हें बाहर कर दिया। फिर खुद अपनी जान बचाने को लेकर एक बदमाश को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वह भाग गए। इस दौरान सैनिक के बाएं पैर व हाथ पर चाकू से हमला किया। घटना गुरुवार शाम की वेदव्यास कॉलोनी की है। सुभाष नगर निवासी अनवर अली (49) पिता मुबारिक अली अपने दोस्त जीतू के साथ ऑटो लेकर वेदव्यास कॉलोनी में किसी के घर फ्रिज लेने गया था। उसी दौरान वहां रोड पर तीन बदमाश में से दो के हाथ में चाकू थे। जो कि हवा में लहरा रहे थे। सैनिक अनवर ने उन्हें देखा तो बदमाश पास में आए और कहने लगे क्या देख रहा है। इसी दौरान उस पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। घायल सैनिक ने अपने परिजनों को खबर की। तब उसे जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। खुद ऑटो चलाकर गया था सैनिक अनवर के अनुसार वह पुलिस डीआरपी लाइन में वायरलेस ऑफिस में तैनात है। उसके पास एक ऑटो है। ड्रायवर के नहीं होने के कारण दोस्त को लेकर वह खुद ऑटो चलाकर लेकर गया था। अनवर ने बताया कि जिन्होंने चाकू मार...

मतदान के लिए जागरुक करने के गाड़ियों पर स्लोगन लगाए:कलेक्टर ने शासकीय वाहनों पर स्लोगन स्टीकर लगाकर कलेक्टर ने किया शुभारंभ

26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान के प्रति जनता को जागरूक के लिए स्वीप प्लान के तहत अलग-अलग एक्टिविटी कराईं जा रहीं है। इसी क्रम में आज गुरुवार को शासकीय वाहनों पर स्लोगन लगाकर प्रचार करने की गतिविधि का शुभारंभ कलेक्टर सोनिया मीना ने स्वयं के वाहन पर प्रचार के लिए स्टीकर लगाकर किया। जिला पंचायत सीईओ सुजान सिंह रावत, अपर कलेक्टर डीके सिंह द्वारा अपने-अपने वाहनों पर भी स्लोगन स्टीकर लगाया गया। मताधिकार व मतदान के संवैधानिक कर्तव्य की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे है। स्वीप प्लान प्रारंभ के बाद आरटीओ अधिकारी निशा चौहान के नेतृत्व में आरटीओ टीम द्वारा बस स्टैंड व शहर के अलग-अलग मार्गो पर बसों व अन्य छोटे वाहनों पर जन-जागरूकता तथा मताधिकार के प्रति जागरुकता की थीम पर बने स्टीकर को लगाया गया। वाहनों में बैठे यात्रियों को वोट की ताकत व ज्यादा से ज्यादा मत के प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/dHxVlIw via IFTTT

रीवा में चुनावी तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक:जिले भर से पहुंचें कांग्रेस कार्यकर्ता

बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। जिले भर के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता इस बैठक में शामिल हुए। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को जीत दिलाने पर चर्चा की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में कांग्रेस पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह से मुस्तैद हो चुकी है। हमने अपनी कार्य योजना भी तैयार कर ली है। इसी क्रम में कल से बैठकें शुरू की जा रही हैं। इसके बाद हम सेक्टर,मंडलम और बूथ स्तर तक लोगों के बीच जाकर मजबूत संपर्क स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे और जनता को वर्तमान सांसद की नाकामी बताएंगे। जिस तरह से 23 सालों के बाद शहर में कांग्रेस का महापौर विजयी हुआ था। उसी तरह लोकसभा चुनाव में भी हम कांग्रेस का सांसद बनाएंगे। सेमरिया विधायक अभय मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस को छोड़कर जिन्हें जाना था। वो सब लोग जा चुके हैं। अब कांग्रेस पार्टी में केवल क़्वालिटी वाले लोग बचे हैं। उन्होंने कहा कि रीवा सांसद...

भगवान बुद्ध के शिष्य की अस्थियां वापस सांची स्तूप पहुंची:25 दिन बाद थाईलैंड से लाया गया, 40 लाख से अधिक बौद्ध श्रृद्धालुओं ने दर्शन किए

भगवान बुद्ध के शिष्य अर्हन्त सारिपुत्र और महामोगल्यान के पवित्र अवशेषों को थाईलैंड से 25 दिन बाद वापस सांची में बौद्ध स्तूप परिसर में स्थित चैत्यगिरी विहार मंदिर में गुरुवार शाम को लाया गया। यहां भारत सरकार की तरफ से अधिकृत और राष्ट्रीय संग्रहालय के प्रतिनिधि डीजे प्रदीप द्वारा अर्हन्त सारिपुत्र और महामोगल्यान के पवित्र अवशेषों को महाबोधी सोसायटी श्रीलंका के प्रमुख वानगल उपतिस्स नायक थेरो तथा कलेक्टर अरविंद दुबे को सौंपा गया। बौद्ध स्तूप परिसर स्थित मंदिर में इन पवित्र अवशेषों को विधिवत पूजा-अर्चना कर सुरक्षित रूप से तल घर में रखा गया। पवित्र अवशेषों को मंदिर में लाते समय गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। सुरक्षित तरीके से पूर्ण प्रक्रिया का अभिलेखीकरण, वीडियोग्राफी तथा पंचनामा भी तैयार कराया गया। इस अवसर पर आईबीसी के डायरेक्टर विजयेंद्र थापा, पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल भी उपस्थित रहे। भारत सरकार द्वारा अनुमति दिए जाने के उपरांत सांची में बौद्ध स्तूप परिसर में स्थित मंदिर में रखे भगवान बुद्ध के शिष्यों अर्हन्त सारिपुत्र और अर्हंत महामोगल्यान के पवित्र अवशेषों को 14 फरवरी 2024 को सांची से भोपाल ...

होली से पहले नर्मदातट के करीब पकड़ाई शराब की खेप:नर्मदापुरम में घर में छिपा रखी थी 1.75लाख की अंग्रेजी शराब की 40 पेटियां

नर्मदापुरम शहर में भलेई पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश के बाद शराब की दुकानों को नर्मदा नदी से 5 किमी दूर कर दिया हो। पर शहर में शराब का अवैध कारोबार और अवैध परिवहन धड़ल्ले से जारी है। शराब माफिया और शराब कारोबार से जुड़े लोग बेखौफ होकर शहर में शराब की खेप पहुंचा रहे है। माफिया मां नर्मदा को भी अपवित्र करने से बाज नहीं आ रहे। लेकिन इसे रोक पाने में आबकारी विभाग विफल हो रहा है। शहर में कितनी बड़ी मात्रा में शहर में देशी और विदेशी शराब का परिवहन और विक्रय हो रहा। इसका अंदाजा कोतवाली थाना पुलिस द्वारा पिछले 3 दिन में की दो बड़ी कार्रवाई से लगा सकते हैं। बुधवार रात को भी कोतवाली थाना पुलिस ने एसडीओपी पराग सैनी के नेतृत्व में राजघाट के पास एक घर से अंग्रेजी शराब की 40 पेटियों का जखीरा पकड़ा है। जप्त शराब करीब 1.75 लाख रुपय की है। पुलिस ने एक युवक सुरेश पिता डालचंद केवट निवासी नावघाट को पकड़ा है। सूत्रों के मुताबिक शराब लोकसभा चुनाव में और होली पर शहर में खपाने के लिए आई थी। जिसे बिकने के पहले ही पुलिस ने छापा मार पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी सुरेश को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी ...

पांढुर्ना में अलग-अलग हादसें में 3 की मौत:भण्डारगोंदी में फंदे पर झूलती मिली महिला, बन्धान में कुए में मिला युवक का शव, उमरी में युवक की मौत

पांढुर्णा में पिछले 24 घंटे में अलग अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जिसमे पहला मामला ग्राम पंचायत भंदारगोंदी निवासी महिला मीनल रामराव आखरे उम्र 24 वर्ष घर के बाथरूम मे फांसी पर झूलती मिली , जानकारी अनुसार मिनल द्वारा इससे पहले भी प्रयास किए गये थे ,जिसके बाद परिवार ने मातम छा गया। दूसरी घटना ग्राम पंचायत बंधान निवासी गोविंदराव इवनाती 50 वर्ष की लाश गांव के निवासी नाम भूतू खापरे के खेत के कुएं में मिली , बता दें कि मृतक रविवार से लापता था और परिवार कि दी गई जानकारी अनुसार गोविंद्र राव मानसिक रोगी था । ग्राम पंचायत उमरी निवासी कमल श्यामलाल सलामे उम्र 40 वर्ष मानसिक रोगी को सोमवार के दिन संदिग्ध अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था , जिसकी उपचार के दौरान से मौत हो गई । परिजन की तलाश के बाद परिवार वाले अस्पताल पहुँचे जिसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया। तीनों मामले पर पुलिस द्वारा मामला कायम कर पंचनामा तैयार करने के बस शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Xm0cVnj via IFTTT

सागर में प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों पर चलाया बुलडोजर:डायवर्सन एक्ट के तहत हुई कार्रवाई, कॉलोनियों की बाउंड्रीवॉल, पानी की टंकी ढहाई

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/xZOXnV4 via IFTTT

लोकसभा चुनाव 2024:कलेक्टर बोलीं-मॉडल एवं पिंक बूथ पर वेलकम ड्रिंक से हो मतदाताओं का स्वागत

गर्मी को ध्यान में रखकर मतदान केन्द्रों पर शीतल पेय के इंतजाम हो from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/dqlNy8S via IFTTT

लोकसभा निर्वाचन-2024, धारा-144 के आदेश जारी:अब जुलूस, रैली, आम सभा के लिए दो दिन पहले लेनी पड़ेगी अनुमति

अनुविभाग में संबंधित एसडीएम और एक से अधिक अनुविभाग का क्षेत्र होने पर एडीएम देंगे अनुमति from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/5UFRg3z via IFTTT

बेंगलुरू में डकैती के दौरान लगी थी गोली, मौत:बाबा बोला-ट्रेन में वेंडर था, बेंगलुरू कैसे पहुंचा, पुलिस ने गोली मारकर की हत्या

परिजन का कहना हत्या का मामला दर्ज किया जाए from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/1P5JyBH via IFTTT

लोकसभा चुनाव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई:लग्जरी कार से तीस लाख रुपए नगद बरामद, तीन युवक गिरफ्तार;दमोह से आ रहे थे जबलपुर

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/shK1V6N via IFTTT

नर्मदापुरम में आचार्यों और कथावाचकों का सम्मान:रेडक्रॉस की पहल पर धर्माचार्य और कथावाचक रक्तदान करने की कर रहे अपील

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/loMrzSt via IFTTT

सांसद प्रत्याशी बनने के बाद दर्शनसिंह का पहला नगर आगमन:नर्मदापुरम में सांसद प्रत्याशी चौधरी का स्वागत, बोले, मैं कार्यकर्ता ही रहूंगा

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/xOFaXq2 via IFTTT

पुलिस के हाथ लगा टीपू सुल्तान:ग्वालियर से किया गया था तड़ीपार, शहर की गलियों में घूमता मिल गया

पड़ाव पुलिस की कार्रवाई from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/SbXDF9i via IFTTT

शेड्यूल जारी कर एग्जाम लेना भूली यूनिवर्सिटी:जबलपुर में RDVV ने MSc फर्स्ट ईयर के पेपर ही नहीं बनाए, हंगामे के बाद दोबारा टाइमटेबल जारी

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/4mP9KgB via IFTTT

लोकसभा चुनाव को लेकर स्ट्रांग रूम का निरीक्षण:सागर में कलेक्टर ने देखी स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाएं, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के दिए निर्देश

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/6189WYc via IFTTT

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में स्वछता प्रेरणा समारोह आज:दोपहर 1 बजे से ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा, एडवाइजरी से समझें पुलिस का प्लान

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/p0kySuR via IFTTT

लिफ्ट ऑफर कर दोस्त ने लूटी आबरू:एक मकान में दो दिन तक छात्रा को बंधक बनाकर रखा, कई बार किया रेप

कंपू थना पुलिस ने दर्ज किया मामला from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/fSPmVFk via IFTTT

पुलिस की पहल, जनता से किया जनसंवाद:लोगों की समस्याओं, सुझावों को सुना, पुलिस अधिकारी बोले-पुलिस से डरो नहीं, अपनी बात कहो

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/N68EpxP via IFTTT

सागर में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव 11 मार्च को:रोजगार कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से होगा आयोजन, साक्षात्कार के बाद होगा चयन

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/mlWAIvj via IFTTT

भोपाल RGPV में 19.48 करोड़ का घोटाला:यूनिवर्सिटी के खाते से प्राइवेट अकाउंट में ट्रांसफर हुए रुपए, तत्कालीन रजिस्ट्रार डॉ. राजपूत निलंबित

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ji69QWx via IFTTT