Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2025

अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत के बाद हंगामा:​​​​​​​सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

राजधानी के पीपुल्स अस्पताल में भर्ती एक गर्भवती महिला की मौत के बाद सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। कटारा हिल्स निवासी 23 वर्षीय वर्षा जाटव ने 7 महीने की बच्ची को जन्म देने के बाद दम तोड़ दिया। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के सामने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस के अनुसार, वर्षा जाटव को तबीयत बिगड़ने के बाद 25 जून को पीपुल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी दिन उनकी प्री-मैच्योर डिलीवरी हुई और उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया। हालांकि, बच्ची के जन्म के बाद से ही वर्षा की हालत बिगड़ने लगी। लगातार इलाज के बावजूद सोमवार दोपहर उनकी मौत हो गई। वर्षा की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर वर्षा का शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया और सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने संभाली स्थिति सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। निशातपुरा थाने से मिली जानकारी के अनुसार, परिजनों की शिका...

अनिल कुमार बने स्पेशल डीजी, सागर कमिश्नर हुए रिटायर:मुख्यमंत्री की सहमति के बाद होंगे संभागायुक्त की पदस्थापना के आदेश

राज्य शासन ने 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी अनिल कुमार को स्पेशल डीजी के पद पर प्रमोट किया है। उधर सागर संभागायुक्त वीरेंद्र सिंह रावत के रिटायरमेंट के बाद कमिश्रर का पद रिक्त हो गया है। जीएडी ने इस पद पर किसी अधिकारी की पोस्टिंग के आदेश जारी नहीं किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग जैन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बीच चर्चा के बाद ही आदेश जारी किए जाएंगे। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अनिल कुमार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक महिला सुरक्षा और पुलिस कल्याण (अतिरिक्त प्रभार) अनिल कुमार को स्पेशल डीजी के पद पर प्रमोट किया गया है। उनकी पदस्थापना स्पेशल डीजी महिला सुरक्षा पुलिस मुख्यालय और अतिरिक्त प्रभार कल्याण पुलिस मुख्यालय के रूप में की गई है। एक माह के लिए स्पेशल डीजी बनाए गए जीपी सिंह के रिटायरमेंट के बाद अनिल कुमार को यह प्रमोशन मिला है। सिंह सोमवार को रिटायर हो गए हैं। इसके साथ ही 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी राजाबाबू सिंह को उनके वर्तमान काम के साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शिकायत पुलिस मुख्यालय के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सागर संभागायुक्त के लिए अफसर की तलाश दूसरी ओर आईएएस अधिका...

विद्यार्थियों को हेल्प डेस्क से दे रही मार्गदर्शन

बड़वानी | ग्राम करी स्थित शासकीय आदर्श कॉलेज में प्राचार्य डॉ. प्रमोद पंडित के निर्देशन में बनाए हेल्प डेस्क से छात्रों को प्रवेश संबंधी जानकारी दे रहे है। दूसरे चरण में जिन छात्रों को कॉलेज आवंटित हुआ है, वे 30 जून तक फीस जमा कर सकते हैं। सीएलसी के तीसरे चरण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून है। इसकी आवंटन सूची 5 जुलाई को जारी होगी। जिन छात्रों को अब तक कॉलेज नहीं मिला है, उन्हें इस सूची का इंतजार करना होगा। जिन्हें कॉलेज मिल गया है, वे सोमवार तक फीस जमा कर प्रवेश सुनिश्चित करें। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/koSWOB3 via IFTTT

इंदौर के MTH में मेल-फीमेल बच्चे को लेकर हंगामा:परिजन बोले- दस्तावेज में लिखा बेटा, बेटी दी गई; समझाइश के बाद मामला हुआ शांत

इंदौर के सरकारी एमटीएच में रविवार को मेल-फीमेल नवजात की अदला-बदली के आरोप को लेकर परिजन ने हंगामा कर दिया। हालांकि कुछ देर बाद ही मामला शांत हो गया। इस मामले में किसी की ओर से कोई शिकायत या रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। दरअसल, यहां एडमिट सावित्री पति बलवीर (30), निवासी शुभम नगर नामक महिला की शनिवार को डिलीवरी हुई थी। ऑपरेशन से उसे 2.1 किलो वजन की बेटी हुई थी। रविवार को परिवार ने इलाज से जुड़े दस्तावेज देखे तो उसमें एक स्थान पर 3 किलो का मेल चाइल्ड लिखा था। इस पर परिजन को शंका हुई। उन्होंने कहा कि मेल चाइल्ड हुआ था, लेकिन फीमेल चाइल्ड दी गई। इसके बाद परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजन का कहना था- हमें गलती से बालिका सौंपी गई परिजन ने कहा कि डिलीवरी के बाद जो बच्चा सौंपा गया, वह बालिका थी। इसके बाद जब हमें एक दस्तावेज दिया गया, उसमें बालिका की जगह बालक लिखा था। परिजन का कहना था कि हमें गलती से बालिका सौंपी गई। हंगामे की सूचना के बाद सुपरिंटेंडेंट डॉ. अनुपमा दवे मौके पर पहुंचीं और पूरी स्थिति को समझा। परिजन को सीसीटीवी फुटेज दिखाए गए, जिसमें डिलीवरी के बाद उन्हें बेटी ही सौंपी गई थी और व...

पीसीसी चीफ पर एफआईआर के विरोध में प्रदर्शन:भोपाल में सीएम को कागज की तलवार देने जार रहे एनएसयूआई कार्यकर्ता गिरफ्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पीसीसी के सामने प्रदर्शन किया। मोहन सरकार के खिलाफ नारे लगाए। एनएसयूआई कार्यकर्ता कागज की तलवार लेकर प्रदर्शन करते रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़े तो पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की झूमाझटकी भी हुई। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे व अन्य कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब-जब जीतू पटवारी शोषितों, दलितों, वंचितों के साथ खड़े होकर उनकी आवाज उठाते हैं, जब उनके साथ खड़े होते हैं, तब तब मोहन यादव सरकार उनके विरोध में कार्यवाही करते हैं। इसी कारण कायरता पूर्ण रवैया दिखाते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई है। एनएसयूआई इसका विरोध कर रही है। कागज की तलवार लेकर सीएम को भेंट करने के लिए निकले हैं। सीएम मोहन सरकार की कार्यप्रणाली कागज की तलवार की तरह शक्ति विहीन है। जब अत्याचार होता है तो सरकार एक पोस्ट तक नहीं करती। अशोकनगर के मुंगावली में जो एफआईआर हुई है उससे पता चलता है कि सरकार विपक्ष से डरी है। यह है पूरा मामला मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी...

भोपाल में लगे ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के पोस्टर:बताया हीरो; डेरे के इमाम बोले- ये कोई सेलिब्रेशन नहीं, एक वैचारिक प्रदर्शन हैं

भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-6 के पास स्थित ईरानी डेरा में इस बार मोहर्रम के मौके पर ईरान के नेताओं के पोस्टर लगाए गए हैं। कई जगहों पर शिया समुदाय के प्रभावशाली धार्मिक और सैन्य नेताओं आयतुल्ला अली खामेनेई, अली अल सिस्तानी, जनरल मोहम्मद बाघेरी, कासिम सुलेमानी और अयातुल्ला खोमैनी के बड़े-बड़े पोस्टर्स लगाए गए हैं। एक जगह आयतुल्ला अली खामेनेई का फोटो तिरंगे के नीचे लगा है। फतेहपुर से भोपाल आए ईरानी डेरे के इमाम शाहकार हुसैन ने कहा कि हर साल पोस्टर्स लगाए जाते हैं, लेकिन इस बार संख्या ज्यादा है। इसकी वजह है 12 दिन की वह जंग, जिसे इजराइल ने बुजदिलाना अंदाज में शुरू किया और ईरान ने करारा जवाब दिया। इजराइल-ईरान के बीच संघर्ष विराम को लेकर उन्होंने कहा कि सीजफायर की मांग खुद इजराइल-अमेरिका ने की। यह सिर्फ ईरान नहीं, इंसाफ पसंद तमाम लोगों की जीत है। खामेनेई सिर्फ धर्मगुरु नहीं, अब आलमी लीडर बन चुके हैं ईरानी डेरे के इमाम शाहकार हुसैन के मुताबिक, आयतुल्ला खामेनेई ने खुद कहा है कि यह जीत मोहर्रम की देन है। हमने इमाम हुसैन से सीखा है कि जुल्म के खिलाफ सिर नहीं झुकाते। मोहर्रम का यही संदेश ...

इंदौर एमजीएम कॉलेज में फार्मासिस्ट-पीए में जमकर मारपीट:ई-मेल की बात पर भिड़े, स्टाफ ने किया बीच-बचाव; FIR दर्ज

इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब डीन ऑफिस के बाहर स्टाफ में मारपीट हो गई। विवाद फार्मासिस्ट राकेश गोरखे और डीन के पर्सनल असिस्टेंट भावेश उपाध्याय के बीच हुआ। इसमें फार्मासिस्ट ने पीए की बेल्ट से पिटाई की जिससे वे घायल हो गए। घटना दोपहर को डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया के कार्यालय के ठीक बाहर हुई, उस समय वे मौजूद नहीं थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद तब शुरू हुआ जब गोरखे ने उपाध्याय से अपनी ओर से एक ईमेल भेजने को कहा। उपाध्याय ने यह कहते हुए मना किया कि ईमेल डीन की आधिकारिक आईडी से भेजा जाना है और इसके लिए अनुमति जरूरी है। इस बात को लेकर तेज बहस हो गई, जो झगड़े में बदल गई। बेल्ट से हमले में पीए लहूलुहान कॉलेज स्टाफ के अनुसार गोरखे अचानक उग्र हो गए, अभद्र भाषा का प्रयोग किया और फिर अपनी बेल्ट निकालकर उपाध्याय की पिटाई शुरू कर दी। हमले के दौरान उपाध्याय को सिर में गंभीर चोट आई, जिसमें तीन से चार टांके लगाने पड़े। शोर सुनकर अन्य स्टाफ सदस्य स्टेनोग्राफर कक्ष की ओर दौड़े और बीच-बचाव कर पिटाई रुकवाई। बताया जाता है कि घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में भी क...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर पहुंचे:हॉस्पिटल पहुंचकर विधायक शुक्ला और ठाकुर का हालचाल जाना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को अल्प प्रवास पर इंदौर पहुंचे। इस दौरान वे अपोलो हॉस्पिटल गए और वहां उपचाररत विधायक गोलू शुक्ला और कालू सिंह ठाकुर से भेंट कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चिकित्सकों से उपचार संबंधी जानकारी लेकर बेहतर चिकित्सकीय सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/WB0AEof via IFTTT

विमान कंपनियों से साझा हुई एमपी की विमानन नीति:पुणे में हुई समिट, वैल्यू चैन को ध्यान में रखकर तैयार पॉलिसी की दी जानकारी

मध्य प्रदेश के विमानन विभाग ने देश भर की विमान कंपनियों से एमपी की उड़ान में सहभागी बनने को कहा है। प्रदेश की विमानन नीति वैल्यू चैन के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इस दौरान निवेशकों को बताया कि प्रदेश में प्रति वर्ष 200 कमर्शियल पायलट्स तैयार किए जा रहे हैं जो देश में सर्वाधिक है। इसके बाद निवेशकों ने भोपाल कर निवेश को लेकर बैठकें करने के लिए आश्वस्त किया है। यह जानकारी प्रदेश के विमानन विभाग के उप सचिव ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू की अध्यक्षता में पुणे (महाराष्ट्र) में हुई हेलिकॉप्टर्स एवं स्माल एयरक्राफ्ट्स समिट में दी। मध्यप्रदेश इस समिट का स्टेट स्पॉन्सर रहा। समिट में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल, असंगबा चुबा एओ, संयुक्त सचिव, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकार एवं फैज अहमद किदवई महानिदेशक डीजीसीए भी उपस्थित थे। समिट में 20 राज्य शामिल हुए। मध्यप्रदेश की उड़ान में सहभागी बनें हेलिकॉप्टर्स एवं स्माल एयरक्राफ्ट्स समिट में मध्यप्रदेश के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए प्रदेश के विमानन विभाग के उप सचिव डॉ. कैलाश बुंदेला ने एमपी की नागर विमा...

सिंधिया जनरल कोच से सफर करते हुए अशोकनगर पहुंचे:ग्वालियर-बेंगलुरु ट्रेन को दिखाई हरी झंडी; कहा- यह ग्वालियर-चंबल की तपिश है, गर्मी से निखार आएगा

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को ग्वालियर से बेंगलुरु के लिए शुरू हो रही वीकली स्पेशल ट्रेन (10085/86 ग्वालियर–एसएमबीटी बेंगलुरु) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सिंधिया खुद जनरल कोच में बैठकर ग्वालियर से अशोकनगर तक यात्रा करते हुए रात 10 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचे। यह ट्रेन पहली बार प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर आई, जबकि कार्यक्रम एक नंबर प्लेटफार्म पर आयोजित था। सिंधिया ने कहा कि मीडिया के लोग एसी डिब्बे में इंतजार कर रहे थे, मैं जनरल डिब्बे में बैठ गया। जब उन्होंने पूछा तो मैंने कहा, यह ग्वालियर-चंबल की तपिश है, गर्मी से और भी निखार आएगा। अशोकनगर भी होगा स्टॉपेज ट्रेन का स्टॉपेज अब अशोकनगर स्टेशन पर भी रहेगा। इसके शुरू होने से अब अशोकनगर से भोपाल, बेंगलुरु और ग्वालियर के लिए अतिरिक्त साप्ताहिक ट्रेन सुविधा मिल गई है। सिंधिया के स्टेशन पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आयोजित सभास्थल पर पहुंचे अचानक से उनकी उंगली में कुछ चुभ गया। मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने करीब 10 मिनट तक उनकी उंगली का इलाज...

निकायों में अटेंडेंस के लिए लागू होगा एफआरएएस:टैक्स कलेक्शन में अच्छा काम करने निकायों को 100 करोड़ प्रोत्साहन राशि मिलेगी

नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त संकेत भोंडवे ने कहा है कि नगरीय निकायों में अधिकारी-कर्मचारियों की हाजिरी के लिये फेस रिकग्निशन अटेंडेंस सिस्टम ( एफआरएएस) लागू किया जाए। इसमें पूरी पारदर्शिता रखी जाए। आयुक्त ने कहा कि पदोन्नति के नए नियम लागू होने के बाद नगरीय निकायों में सफाई मित्र, माली जैसे आवश्यक पदों पर पदोन्नति और नई नियुक्तियां की जा सकेंगी। उन्होंने कहा कि टैक्स कलेक्शन प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत अच्छा परफार्म करने वाले निकायों को 100 करोड़ रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने क्षेत्र में ई-वीकल्स को प्रमोट कर अधिक से अधिक उपयोग पर जोर दें। आयुक्त भोंडवे ने पालिका भवन में हुई बैठक में राज्य सरकार के पदोन्नति संबंधी आदेश की जानकारी भी साझा की। आयुक्त ने कहा कि नगरीय निकायों में नियमित टैक्स कलेक्शन पर ध्यान दिया जाए। टैक्स कलेक्शन में सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम उपयोग किया जाए। निकायों में चल रहे 12 हजार करोड़ के काम उन्होंने नगरीय निकायों के अध्यक्षों के साथ बैठक कर जनप्रतिनिधियों से शहरी क्षेत्र में विकास से जुड़े विभिन्न मुद्...

मास्टर डिग्री के लिए ग्रेजुएशन से अलग सब्जेक्ट चुन सकेंगे:इंटरव्यू लेकर विश्वविद्यालय दे सकेंगे प्रवेश, बीएससी एग्रीकल्चर में एडमिशन पर भी निर्णय

मुख्य विषय या ऐच्छिक विषय को छोड़कर किसी अन्य विषय में मास्टर डिग्री करने वाले स्टूडेंट की पात्रता का निर्धारण विश्वविद्यालय द्वारा साक्षात्कार से किया जाएगा। विद्यार्थियों को स्नातक स्तर के प्राप्तांकों के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। यह निर्णय उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की अध्यक्षता में उच्च शिक्षा विभाग की राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 शीर्ष समिति की बैठक में लिया है। इस बैठक में स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों, स्नातक स्तर पर संचालित कृषि पाठ्यक्रम में प्रवेश तथा अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री प्रोग्राम (AEDP) के संबंध में फैसले लिए गए। तय किया गया है कि आगामी सत्र से बीएससी एग्रीकल्चर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राज्य स्तर पर होने वाली PAT परीक्षा, CUET-UG या विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश दिया जा सकेगा। इस दौरान मंत्री परमार को उच्च शिक्षा विभाग के अफसरों ने महाविद्यालयों में लागू पाठ्यक्रमों और विद्यार्थियों के पंजीयन की भी जानकारी दी। बैठक में अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन, आयुक्त उच्च शिक्षा निशांत बरबड़े, अध्यक्ष प्रवेश एवं शुल्क वि...

ग्वालियर में बाइक सवार पति-पत्नी को कार ने मारी टक्कर:उछलकर जमीन पर गिरे, दोनों की मौत; रिश्तेदारी से लौट रहे थे

ग्वालियर में मुरैना जिले के जौरा से अपने गांव करई पाटई लौट रहे बाइक सवार पति-पत्नी को कार चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों की मौत हो गई। हादसा कांसेर रेलवे क्रॉसिंग के पास पनिहार में सोमवार रात करीब 8 बजे हुआ। सूचना मिलने पर पनिहार थाना पुलिस ने दंपती के बेटे की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। श्यामलाल गौड़ अपनी पत्नी राजकुमारी, बेटे गोपाल और भाई रवि गौड़, सभी निवासी करई पाटई रोड, आसमानी माता मंदिर के पास, पनिहार, दो बाइक से मुरैना जिले के जौरा में रिश्तेदारी में फेरा करने गए थे। फेरा करने के बाद सभी लोग बाइक से ही घर लौट रहे थे। गोपाल अपने चाचा रवि के साथ एक बाइक पर, जबकि श्यामलाल अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ दूसरी बाइक पर सवार थे। बाइक श्यामलाल चला रहे थे। जैसे ही श्यामलाल अपनी पत्नी को लेकर कांसेर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे, सामने से आ रही कार (क्रमांक MP07 ZD 3670) के चालक ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्यामलाल और राजकुमारी उछलकर दूर जा गिरे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। अस्पताल लेकर पहुंचे तो हो चुकी थी मौत गंभीर रूप से घायल...

भोपाल-इंदौर हाईवे पर ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर:सीहोर में डिवाइडर पर पलटी जीप; 5 घायल, एक की हालत गंभीर

सीहोर में भोपाल-इंदौर स्टेट हाईवे पर झागरिया जोड़ के पास सोमवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने यात्रियों से भरी बोलेरो जीप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो जीप उछलकर रोड डिवाइडर पर जा गिरी। हादसे में जीप में सवार 5 यात्री घायल हो गए। घायलों में से एक महिला की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे भोपाल रेफर कर दिया गया है। बाकी चार घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों की यह एक और कड़ी है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ljPThiv via IFTTT

निगम का पेचवर्क 5 दिन में उखड़ गया:कांग्रेस ने प्रदर्शन कर मांगा हिसाब, 5 करोड़ रुपए में हुआ था मार्ग का पेचवर्क

इंदौर नगर निगम ने बारिश के पहले सड़कों का मेंटेनेंस किया है। उस मेंटनेंस की पोल अभी से खुलने लगी है। छावनी रोड पर 5 दिन पहले कराया गया पेंचवर्क उखड़ गया। जिसको लेकर सोमवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया और इस कार्य में हुए भ्रष्टाचार का नगर निगम से हिसाब मांगा है। वहीं उस पूरे मामले के सामने के बाद निगम ने पेंचवर्क करने वाले ठेकेदार पर पेनल्टी लगाने की बात की है। पूर्व पार्षद दिलीप कौशल और कांग्रेस नेता रवि गुरुनानी ने बताया कि नगर निगम द्वारा मधुमिलन चौराहा से लेकर अग्रसेन प्रतिमा चौराहा तक सड़क को चौड़ा करना और उसका नया निर्माण करना निश्चित किया था। इसके बाद में चौड़ाई को लेकर हुए विवाद के कारण इस सड़क का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो सका है। ऐसी स्थिति में सड़क की बदहाली को दूर करने के लिए नगर निगम द्वारा पेचवर्क करवाया गया। निगम के इंजीनियरों की देखरेख में ठेकेदार के माध्यम से यह इतना अच्छा पेचवर्क हुआ कि मात्रा 5 दिन के अंदर उखड़ गया है। इस पेचवर्क को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन का नगर निगम से इस कार्य का हिसाब मांगा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि नगर निगम द्वारा पेचवर्क कार...

315 बोर की 3 राइफल और 37 कारतूस मिले:फर्जी तरीके से बेंचने वाला युवक पकड़ाया; बिना नंबर कार में रखे था

मुरैना की कोतवाली थाना पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने फैक्ट्री मेड 3 रायफल (315 बोर) और 37 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा बिना नंबर की एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो कार भी जब्त की गई है। थाना प्रभारी दीपेंद्र यादव और उपनिरीक्षक शिवम चौहान को सूचना मिली थी कि अंबाह बाईपास के पास एक खाली प्लॉट पर एक बिना नंबर की सफेद स्कॉर्पियो खड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार को घेरकर तलाशी ली। कार में बैठा युवक पकड़ में आ गया। कार से निकली फैक्ट्री मेड रायफलें और जिंदा कारतूस पुलिस जब कार की तलाशी ली तो उसमें से 315 बोर की तीन फैक्ट्री मेड रायफलें और 37 जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी इन हथियारों को कहां ले जा रहा था और किसे सप्लाई किए जाने थे, इस बारे में पूछताछ जारी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान योगेंद्र गुर्जर पुत्र पप्पू गुर्जर (उम्र 19 वर्ष), निवासी बिस्मिल नगर, मुरैना के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अभी अपराध पर कोई बड़ा आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। इस मामले में जान...

तीन निर्माण एजेंसियों पर कार्रवाई करेगा पीडब्ल्यूडी:अनूपपुर की दो और बुरहानपुर की एक सड़क के निर्माण में मिली गड़बड़ी

लोक निर्माण विभाग की सड़कों का घटिया निर्माण करने और काम समय पर पूरा नहीं करने के मामले में अनूपपुर जिले में काम करने वाले, जो सड़क निर्माण एजेंसियों और बुरहानपुर की एक सड़क एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई होगी। लोक निर्माण विभाग के मंत्री ने इसके लिए विभाग के आला अफसरों को निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि सड़क निर्माण के साथ 500 लोक सरोवर बनाए जाएंगे। जिसके निर्माण का इंस्पेक्शन वे खुद करने जाएंगे। लोक निर्माण विभाग की टीम द्वारा किए गए रैंडम इंस्पेक्शन में मुख्य अभियंताओं की सात टीमों ने बैतूल, बालाघाट, श्योपुर, बुरहानपुर, अनूपपुर, मंदसौर एवं दमोह जिलों में 35 कार्यों का निरीक्षण किया। इनमें 14 कार्य लोक निर्माण विभाग के सड़क और पुल, 11 कार्य पी.आई.यू. के भवन, 6 कार्य म.प्र. सड़क विकास निगम, 3 कार्य म.प्र. भवन विकास निगम एवं 1 कार्य एनएचएआई का था। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निरीक्षण दलों से रिपोर्ट की समीक्षा की गई। बैठक में प्रमुख अभियंता (बी एण्ड आर) के.पी.एस राणा, प्रमुख अभियंता (भवन) एसआर बघेल, प्रमुख अभियंता (भवन विकास निगम) अनिल श्रीव...

भोपाल में CBI की सर्च कार्रवाई:रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी के घर मिली आय से अधिक संपत्ति की शिकायत

भोपाल में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम ने गुरुवार देर रात एक रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी के सरकारी आवास पर सर्च कार्रवाई की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में की गई है। अधिकारी सूत्रों के अनुसार, यह सर्च रात करीब 11 बजे शुरू हुई और देर रात तक चलती रही। CBI को मिली शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई भोपाल के निशातपुरा स्थित सरकारी आवास में रहने वाले अशोक शर्मा के यहां की गई। अशोक शर्मा हाल ही में रेलवे विभाग से चीफ लोको पायलट के पद से रिटायर हुए हैं। वे लंबे समय से रेलवे यूनियन से भी जुड़े हैं और वर्तमान में वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लॉयीज यूनियन में महामंत्री के पद पर कार्यरत हैं। जानकारी के अनुसार अशोक शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति होने की एक विस्तृत शिकायत मिली थी। इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद भोपाल स्थित उनके निवास पर सर्च की कार्रवाई की गई। हालांकि, शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी गई है। जानकारी के अनुसार सर्च के दौरान CBI ने दस्तावेज, संपत्ति से जुड़े कागजात, बैंक खातों की जानकारी और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त की है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift...

जबलपुर में नाबालिग रेप पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म:इंस्टा पर दोस्ती के बाद ज्यादती, प्रेग्नेंट हुई तो गर्भपात की गोलियां खिलाई, आरोपी गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद 16 वर्षीय किशोरी से रेप और फिर जबरन गर्भपात कराने की कोशिश करने वाले 21 वर्षीय युवक को जबलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मोहित लोधी जिले से फरार होने की फिराक में था, जिसे मझगंवा थाना पुलिस ने खेत में घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी के खिलाफ बलात्कार, अपहरण और पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। 2 साल पहले हुई थी दोस्ती, खेत में किया रेप आरोपी मोहित लोधी और पीड़िता के बीच करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। सोशल मीडिया के जरिए बातचीत बढ़ी और फिर दोनों बाहर मिलने लगे। अक्टूबर 2024 में मोहित ने अपने जन्मदिन के बहाने किशोरी को मिलने बुलाया। खेत में केक काटने के बाद उसने किशोरी से कहा कि ‘आज मेरा जन्मदिन है, थोड़ा घूमते हैं’। किशोरी को बाइक पर बिठाकर सुनसान खेत में ले गया और वहीं उसके साथ जबरदस्ती की। "जब किशोरी ने घर जाने की बात कही तो आरोपी ने उसे रोकते हुए कहा – 'मेरी कसम है, यह बात किसी को मत बताना।' फिर वह उसे गांव के बाहर छोड़कर चला गया। डर के कारण किशोरी ने यह बात किसी को नहीं बताई।" मेडिकल कॉलेज में हुआ...

मैहर में वन्यजीव का शिकार करते दो बाबा गिरफ्तार:मॉनिटर लिजार्ड का मांस पकाते पकड़ाए; एक जीवित लिजार्ड भी बरामद

मैहर में गुरुवार रात करीब 8 बजे वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण कानून का उल्लंघन करने वाले दो साधुओं को गिरफ्तार किया है। मामला 18 जून का है। पुलघटा क्षेत्र में वन्यप्राणी का शिकार करने की सूचना मिलने पर वन विभाग दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वनमंडल अधिकारी मयंक चांदीवाल के निर्देश पर टीम ने संदिग्ध स्थान की तलाशी ली। दो व्यक्तियों को मॉनिटर लिजार्ड का मांस पकाते हुए पकड़ा गया। उनके पास से एक जीवित मॉनिटर लिजार्ड भी बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान आशिकनाथ सपेरा और नन्हानाथ सपेरा के रूप में बताई। दोनों उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के कपड़ीबारा के रहने वाले हैं। मैहर न्यायालय ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जहां से जेल भेज दिया गया है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/EJGPkNs via IFTTT

करणी सेना के नए जिला पदाधिकारियों की रैली निकली:महाराणा प्रताप चौराहे पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ

शाजापुर में करणी सेना के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सोनू सापखेड़ा और जिला संयोजक भीम सिंह डूंगरगांव का स्वागत किया गया। बुधवार दोपहर 2 बजे मां राजराजेश्वरी माता मंदिर प्रांगण से वाहन रैली शुरू हुई। रैली बस स्टैंड से होते हुए बड़ा चौक, छोटा चौक, सोमवारिया और महूपुरा मार्ग से महाराणा प्रताप चौराहे तक पहुंची। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा और माल्यार्पण से पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। महाराणा प्रताप चौराहे पर जिला अध्यक्ष और संयोजक ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। यहीं रैली का समापन हुआ। करणी सेना के प्रदेश मुखिया ठाकुर जीवन सिंह शेरपुर ने जिले की जिम्मेदारी सौंपने पर आभार जताया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/w0LR93P via IFTTT

ढलान पर तेज रफ्तार से भाग रहे वाहन

बैतूल| शहर की सबसे लंबी सोनाघाटी से हमलापुर जाने वाली सीमेंट-कांक्रीट सड़क पर चक्कर रोड के ढलान पर वाहन तेज और अंधाधुंध रफ्तार से भाग रहे हैं। वाहन चालकों की रफ्तार इतनी रहती है कि टर्निंग पर अन्य वाहन और पैदल राहगीर तक नहीं दिखते । यहां पर दुर्घटनाओं की आशंकाएं बढ़ गई है। क्षेत्र के रहवासियों ने पीडब्ल्यूडी ईई से यहां सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है। जिससे कि यहां पर वाहनों की रफ्तार कम हो सके। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/XL0tQNE via IFTTT

भोपाल के भैसखेड़ा में युवक की पत्थर मारकर हत्या:36 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद, आरोपी अरेस्ट

भोपाल के गुनगा क्षेत्र के ग्राम भैसखेड़ा में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने 36 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शराब पीने के दौरान हुए विवाद में पत्थर से वार कर हत्या करना स्वीकार किया है। एसपी भोपाल देहात प्रमोद कुमार सिन्हा के निर्देशन, एएसपी डॉ. नीरज चौरसिया एवं एसडीओपी बैरसिया सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में गुनगा पुलिस ने यह कार्रवाई की। टीम ने तत्परता से काम करते हुए आरोपी को पकड़कर घटना में प्रयुक्त पत्थर और खून से सने कपड़े जब्त किए हैं। पेड़ के नीचे पड़ा मिला था शव 15 जून की सुबह ग्राम भैसखेड़ा स्थित छप्पन महाराज मंदिर के पास नीम के पेड़ के नीचे एक युवक का खून से सना शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के सिर और चेहरे पर गहरे घाव मिले। मृतक की पहचान अर्जुन सिंह ठाकुर (30) पिता ज्ञान सिंह ठाकुर निवासी ग्राम भैसखेड़ा के रूप में हुई। मामला हत्या का प्रतीत होने पर गुनगा थाना में केस दर्ज किया गया। शराब पीते समय हुआ था झगड़ा जांच के दौरान मृतक के भाई माखन सिंह से पूछताछ की गई। उसने बताया कि गांव के ही कालूराम उर्फ कल...

भोपाल में देर रात 699 पुलिसकर्मियों के तबादले:एक ही थाने और संभाग में 5 साल से जमे पुलिस कर्मियों को किया इधर से उधर

भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के अधीन आने वाले 37 थाने में 5 साल से अधिक समय से जमे 699 पुलिस कर्मियों की तबादला सूची देर रात जारी की गई। इसमें ऐसे पुलिसकर्मी जो एक ही संभाग में अथवा एक ही थाने में 5 साल और इससे अधिक समय से थे, उन्हें इधर से उधर किया गया है। यह सूची पीएचक्यू के आदेश के बाद जारी की गई है। ट्रांसफर हुए पुलिसकर्मियों में शहर के 30 उप निरीक्षक, 56 सहायक उप निरीक्षक, 313 प्रधान आरक्षक और 301 आरक्षक शामिल हैं। पुलिस विभाग में हुए इस ट्रांसफर को लेकर कहा जा रहा है कि एक ही थाने में लंबे से जमे होने की वजह से कई शिकायतें सामने आ रही थी जिसके चलते इस पर संज्ञान लिया गया। जिन पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर किए गए है उनमें ऐसे पुलिसकर्मी भी शामिल है जिनका पहले भी इन थानों से ट्रांसफर हो चुका था, लेकिन बाद में फिर से ये उसी थाने में पदस्थ हो गए थे। ऐसी समस्या प्रदेश भर में सामने आई जिसके बाद पुलिस मुख्यालय ने इस व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए थे, कि लंबे समय से जमे पुलिसकर्मियों को ट्रांसफर कर नए पुलिसकर्मियों को थानों में पदस्थ किया जाए। शहर के सभी थानों में ये फेरबदल किया गया है जिसमें अज...

ग्वालियर में खदान में डूबा युवक:दोस्त के साथ पार्टी करने के बाद नहाने उतरा था, 6 घंटे चला सर्च ऑपरेशन, कल फिर ढूंढेंगे

ग्वालियर में दोस्त के साथ पार्टी कर रहा एक युवक खदान के गड़्ढे में नहाने कूद गया। कुछ देर तक वह पानी की सतह पर दिखा फिर अचानक गायब हो गया। युवक के गुम होने पर पर वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया। तत्काल पुलिस को सूचना दी। महाराजपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। पुलिस ने युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया। करीब छह घंटे की सर्चिंग के बाद भी युवक नहीं मिल सका था। रात होने के कारण पुलिस ने तलाश रोक दी। अब मंगलवार सुबह फिर से तलाश की जाएगी। टीआई महाराजपुरा धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मुरैना के जौरा निवासी हरीश चौधरी ग्वालियर में महाराजपुरा इलाके में विक्रमपुर पहाड़ी के पास रहकर मजदूरी करता है। सोमवार को उसने अपने दोस्त दीपक धानुक के साथ पार्टी की और दोनों पानी में नहाने के लिए चले गए। दोनों दोस्त शताब्दीपुरम स्थित खदान के गड्ढ़े पर पहुंचे, जहां हरीश पानी में कूद गया। लोगों ने बताया कि पहले तो वह तैरता रहा और फिर अचानक गायब हो गया। जब वह पानी की सतह पर कहीं दिखाई नहीं दिया तो आसपास खड़े लोगों काे लगा कि कोई हादसा हुआ है। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर पुलि...

भोपाल में जवान ने थाने में महिला को पीटा, सस्पेंड:जांच में दोषी पाया गया प्रधान आरक्षक सुंदर सिंह, विभागीय कार्रवाई जारी

निशातपुरा थाने में महिला से मारपीट के मामले में पुलिस जवान को निलंबित कर दिया गया है। जांच में पुष्टि हुई कि कार्यवाहक प्रधान आरक्षक सुंदर सिंह राजपूत ने महिला और उसके साथ आए व्यक्ति को डंडे से पीटा था। मामले को गंभीर मानते हुए डीसीपी जोन-4 जितेंद्र सिंह ने जवान को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। पुलिस विभाग ने इसे कर्तव्यों का दुरुपयोग, अनुशासनहीनता और अशोभनीय आचरण की श्रेणी में माना है। मारपीट की घटना सामने आने के बाद एसीपी चूनाभट्टी को मामले की जांच सौंपी गई थी। जांच में सामने आया कि थाने बुलाए जाने पर सुंदर सिंह ने महिला को कंप्यूटर रूम में ले जाकर पीटा। उसकी मां को थाने से बाहर कर दिया गया। महिला को हाथ और पीठ में गंभीर चोटें आईं। कमिश्नर ऑफिस पहुंची थी महिला पीड़ित महिला शुक्रवार को भोपाल पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंची थी। उसने शिकायत की कि उसे पति के संबंध में पूछताछ के नाम पर थाने बुलाया गया और फिर मारपीट की गई। उसने अधिकारियों को अपने हाथ और पीठ पर चोटों के निशान भी दिखाए। शिकायत के बाद जवान को पहले लाइन अटैच किया गया था। अब उसे निलंबित कर दिया गया है। डीसीपी जितेंद्र सिंह ने बता...

जलभराव से बचाव के लिए शाजापुर में जेसीबी से सफाई:नपा अध्यक्ष बोले- पिछली बारिश में डूबे इलाकों को मिली प्राथमिकता

शाजापुर नगर पालिका ने मानसून से पहले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नालों की सफाई शुरू कर दी है। रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन की मौजूदगी में कोतवाली थाने के पास नाले की जेसीबी से सफाई की गई। बीते साल कई जगहों पर हुआ था जलभराव पिछले साल बारिश के मौसम में कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बनी थी। इससे स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इस साल मानसून के जल्द आगमन को देखते हुए नगर पालिका ने समय रहते कार्रवाई शुरू कर दी है। संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान कर होगी सफाई नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन ने बताया कि पिछले साल जहां जलभराव की समस्या आई थी, उन स्थानों को प्राथमिकता के आधार पर साफ किया जा रहा है। साथ ही संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान कर वहां भी सफाई अभियान चलाया जाएगा। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/apbCJxk via IFTTT

नीमच में कुश्ती महादंगल का तीसरा दिन:40 से 65 किलो वजन के पहलवानों के बीच मुकाबला, हजारों लोग देखने पहुंचे

नीमच जिले के मनासा में कृषि उपज मंडी प्रांगण में तीन दिवसीय संभाग केसरी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का आयोजन इंडियन स्टाइल कुश्ती संघ नीमच और श्री पंचमुखी बजरंग व्यायाम शाला करा रही है। आज कुश्ती का तीसरा दिन रहा कुश्ती महादंगल के तीसरे दिन रविवार को शाम 4 बजे शुरू हुआ मुकाबला दुधिया रोशनी में देर रात तक चला। यह कुश्ती 40 किलो से 65 किलो और उससे अधिक वजन के पहलवानों के बीच हुई। जिसमें पहलवानों ने दमखम दिखाया। दूर-दराज से खेल प्रेमी मुकाबले देखने पहुंचे। मैदान में जनसैलाब उमड़ पड़ा। कमेंट्री बाबू बजरंगी ने की। मंच संचालन हरगोविंद दीवान ने संभाला। इससे पहले शनिवार को सुबह 10 बजे से मुकाबले शुरू हुए। मंदसौर से गुरु कहार और अभिषेक ग्वाला ने अपने मुकाबले जीते। नीमच के गज्जू सतोले ने भी अपने प्रतिद्वंदी को पराजित किया। मंदसौर के अजय ग्वाला और प्रिंस ग्वाला ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। उज्जैन से राज बागरी और रोहित बागरी ने अपने मैच जीते। मनासा के शुभम प्रजापत और नवीन ग्वाला ने भी विजय हासिल की। कई लोग कुश्ती देखने पहुंचे प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के रेफरी निर...

शिक्षक घर-घर जाकर कर रहे सर्वे

मोहना | इन दिनों जिले के प्रत्येक ग्राम एवं नगरीय क्षेत्रों के वार्डों में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत असाक्षर सर्वे का कार्य किया जा रहा है। 16 जून तक सर्वे के माध्यम से 15 वर्ष से अधिक आयु सीमा के चिह्नित असाक्षरों को एनआइएलपी एप रजिस्टर करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत ग्राम मोहना के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक सुबह से शाम तक नगर के गली मोहल्ले में जाकर घर-घर प्रचार प्रसार कर रहे हैं एवं उन्हें स्कूल चलो अभियान की जानकारी दे रहे हैं। ग्राम मोहना के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक सत्यनारायण पाटीदार, रीना बैरागी, अनीता पाटीदार, रामबाबू मालवीय एवं प्रधानाध्यापक नंदकिशोर अंबावतिया के मार्गदर्शन में सर्वे कार्य किया जा रहा है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/91ACg04 via IFTTT

सेना में तैनात छात्र के लिए विशेष व्यवस्था:कुपवाड़ा में ड्यूटी के कारण परीक्षा नहीं दे पाए संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्र को मिलेगा मौका

महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय ने एक सैनिक छात्र के लिए विशेष परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। सैनिक सुरेंद्र कुमार उपाध्याय जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनाती के कारण आचार्य द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। कुलपति विजय कुमार मेनन की अध्यक्षता में हुई कार्य परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया। सदस्य गौरव धाकड़ ने देश सेवा में कार्यरत छात्र के लिए विशेष परीक्षा का प्रस्ताव रखा। कुलसचिव डॉ. दिलीप कुमार सोनी ने विद्या परिषद से अनुमोदन की बात रखी। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव को मंजूरी दी। विशेष परीक्षा सितंबर में पूरक परीक्षा के साथ आयोजित की जाएगी। सुरेंद्र कुमार शासकीय वेंकट संस्कृत महाविद्यालय रीवा से स्वाध्यायी परीक्षार्थी हैं। बैठक में अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। विश्वविद्यालय परिसर में महर्षि पाणिनि लोक नक्षत्र वाटिका विकसित की जाएगी। अतिथि विद्वानों की नई नियुक्तियों में विश्वविद्यालय को ए ग्रेड दिलाने में योगदान देने वाले शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी। बैठक में बजट और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के वेतन निर्धारण पर भी चर्चा...

कार पलटी, आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, गेट बाहर निकले:6 लोगों की हालत खराब हुई, सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले

रीवा प्रयागराज में स्थित गढ़ बाईपास में एक कार पलट गई। कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई। उसके आगे का हिस्सा पूरी तरह से टूट गया। गेट बाहर निकल आए। दुर्घटना में एक ही परिवार के 6 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो लोगों की स्थिति गंभीर बताई गई है। घटना शुक्रवार दोपहर की है। हादसा इतना खतरनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना पर एसडीओपी प्रतिभा शर्मा सहित,थाना प्रभारी अवनीश पांडेय मौके पर पहुंचे। जहां से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। एडीएम संजय जैन भी मौके पर पहुंचे। बताया गया है कि कार सवार मैहर से उत्तरप्रदेश जा रहे थे। इसी दौरान अचानक कार अनियंत्रित हो गई। जिसकी वजह से अचानक सड़क हादसा हो गया। डीएसपी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि फिलहाल अभी गंभीर घायलों की पहचान नहीं हो पाई है, गंभीर हालत की वजह से इलाज को प्राथमिकता दी जा रही है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/1YKrBjF via IFTTT

महाराष्ट्र के अफसरों ने समझी सिपरी साफ्टवेयर की वर्किंग:सांची और बैरसिया के गांवों में जाकर काम करने का तरीका देखा, मंत्री से भी की मुलाकात

प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान में खेत तालाब, कूप रिचार्ज और अमृत सरोवर के चयन के लिए उपयोग में लाए जा रहे सिपरी साफ्टवेयर से किए गए काम महाराष्ट्र सरकार की टीम ने विजिट कर देखे। दो दिन के दौरे पर आई महाराष्ट्र सरकार की टीम ने गांवों में जाकर देखा कि कैसे इसके जरिये काम कराए गए हैं। इसके बाद इस टीम के सदस्यों ने प्रदेश के पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल से भी मुलाकात की है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से महाराष्ट्र सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के छह सदस्यीय दल ने मुलाकात की। इस दौरान वर्षा जल के संचय और भू-जल स्तर को बढ़ाने के लिए किए जा सकने वाले प्रयासों पर चर्चा हुई। महाराष्ट्र सरकार के अधिकारियों ने इस दौरान मध्यप्रदेश में वर्षा जल और भूजल प्रबंधन को लेकर किए जा रहे कार्यों और नवाचारों की सराहना की। इस अवसर पर मनरेगा आयुक्त-संचालक वाटरशेड मिशन अवि प्रसाद, महाराष्ट्र सरकार के वाटरशेड विभाग के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलाकर रणदिवे, अवर सचिव मृदा एवं संरक्षण विभाग देवेन्द्र भामरे, प्रकाश पाटिल, क्षेत्रीय जल संरक्षण अधिकारी दिलीप नि...

पत्नी से विवाद पर पति ने मेटाडोर में लगाई फांसी:38 वर्षीय मजदूर की मौत, परिवार ने बताया- रोज वहीं सोता था

ग्वालियर में पत्नी से रात में विवाद के बाद पति इतना नाराज हो गया कि उसने मेटाडोर के एंगल में प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी है। घटना गिरवाई थाना क्षेत्र के राम ईट चिमनी भट्टे में सोमवार-मंगलवार रात करीब 2 बजे की है। घटना का पता उसे वक्त चला जब पत्नी सुबह उसे जगाने पहुंची तो वह फंदे पर लटका हुआ था। पति को फंदे पर लटका देखकर उसकी चीख निकल गई, चीख सुनते ही अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। यह है पूरा मामला गिरवाई थाना प्रभारी सुरेंद्रनाथ सिंह यादव ने बताया कि परिजनों द्वारा सूचना दी गई थी कि ईट भट्टे की चिमनी पर काम करने वाले 38 वर्षीय बल्लू आदिवासी ने मेटाडोर की एंगल पर प्लास्टिक की रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है, सूचना मिलने पर खाने का बल मौके पर पहुंचाया गया था। जहां जांच पड़ताल में मृतक के बड़े भाई मुन्ना आदिवासी पुत्र कदम सिंह निवासी नीमचंदोई मामा प्रिंस ढाबा, बेला की बावड़ी हाल निवासी उटीला ने बताया कि ह...
  Binance Algo Trading Signal ⚡ Binance Algo Trading Signal Symbol: BTC/USDT Loading Price... Calculating Signal...

नाबालिग बोली- मेरे साथ चार लोगों ने गैंगरेप किया:रीवा में पीड़ित पक्ष बोला- पुलिस ने छेड़छाड़ का केस दर्ज किया, समझौते का दबाव बनाया

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में अटेंडर के तौर पर आई एक नाबालिग के साथ कथित गैंगरेप के मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित और उसके परिजन का कहना है कि 8 और 9 मई की दरम्यानी रात अस्पताल के तीन वॉर्ड बॉय और एक अन्य ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज करने में टालमटोल की। सिर्फ छेड़छाड़ की धाराओं में एफआईआर की। परिजन का ये भी आरोप है कि हमें दिन में थाने बुलाने की जगह रात में रेस्ट हाउस बुलाया और बार-बार समझौता करने का दबाव बनाते रहे। दैनिक भास्कर से बात करते हुए पीड़िता के भाई ने बताया कि मेरी बहन के साथ गैंगरेप की घटना हुई है। मामला सामने आने के बाद पूछताछ का कहकर पूरे परिवार को 24 घंटे तक बंधक बनाया गया। इस दौरान खाने-पीने तक के लिए कुछ भी नहीं दिया। पीड़िता के भाई का कहना है कि मां अस्पताल में भर्ती थी। उसकी नाक में समस्या थी, सर्जरी होनी थी। हमने कहा था कि बहुत अधिक लंबे समय के लिए भर्ती मत करवाइए। लेकिन डॉक्टर्स की सलाह पर उन्हें भर्ती रखना पड़ा। पीड़िता के पिता बोले- हमसे अपराधियों की तरह व्यवहार कर रहे पीड़िता के पिता का कहना है कि, मैं बद...

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन के दो छज्जे गिरे:तेज आंधी और बारिश ने पहुंचाया पुरानी बिल्डिंग को नुकसान

बुधवार रात तेज हवा और आंधी ने राजधानी में अचानक कहर बरपा दिया। इसका सबसे बड़ा असर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की पुरानी बिल्डिंग पर देखने को मिला, जहां तेज आंधी के चलते भवन के दो छज्जे भरभराकर नीचे गिर गए। हादसा रात करीब 9 बजे का बताया जा रहा है। छज्जे गिरने से स्टेशन की पुरानी बिल्डिंग के अंदर और बाहर मलबा फैल गया। बाहर स्थित रेस्टोरेंट को भी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा तेज हवाओं के कारण प्लेटफार्म नंबर-5 की तरफ लगे एडवर्टाइजमेंट बोर्ड और स्टेशन की बिल्डिंग के कांच भी टूट गए। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। रेलवे प्रबंधन और बंसल ग्रुप की टीम मौके पर पहुंचकर तुरंत मलबा हटाने के काम में जुट गई है। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं।वहीं घटना के बाद स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, हालांकि कुछ ही समय में स्थिति सामान्य हो गई। अब तक की स्थिति from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eS5Div3 via IFTTT

15 हजार रुपए की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार:पैतृक जमीन के सीमांकन के एवज में मांगी थी रकम

विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बैरसिया तहसील के ग्राम दामखेड़ा में पदस्थ पटवारी अविनाश सिंह को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी पटवारी ने यह रिश्वत सीमांकन के एवज में मांगी थी। शिकायतकर्ता इंसाफ खां पिता इसरार मोहम्मद (उम्र 32 वर्ष, निवासी झलारिया खुर्द, तहसील बैरसिया, जिला भोपाल) ने 10 जून को लोकायुक्त कार्यालय भोपाल में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनके पिता ने ग्राम दामखेड़ा स्थित पैतृक भूमि का बंटवारा एक वर्ष पूर्व चारों बेटों में कर दिया था। अब जब वे भूमि का सीमांकन कराने पहुंचे, तो वहां पदस्थ पटवारी अविनाश सिंह (पिता विजय कुमार सिंह, उम्र 31 वर्ष, निवासी अवधपुरी, तहसील हुजूर, जिला भोपाल) ने प्रति एकड़ 2000 रुपए के हिसाब से कुल 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। शिकायत के आधार पर पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त वीरेंद्र सिंह के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक मंजू सिंह द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान भी पटवारी द्वारा 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगना प्रमाणित हुआ। इसके बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद...

कटनी में मृतकों के परिजन ने कलेक्टर से मुआवजा मांगा:जनसुनवाई में ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर बदलवाने, सीमांकन कराने सौंपा आवेदन

कटनी कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक जनसुनवाई में 149 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। ग्राम हिनौती निवासी बृजेश कुमार यादव ने बताया कि अगस्‍त 2024 में सर्पदंश से मेरी पत्‍नी की मृत्‍यु जिला अस्‍पताल में हो गई थी। मृत्‍यु के बाद मैंने बहोरीबंद तहसील में मुआवजा के लिए आवेदन भी दिया था। लेकिन मुझे मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। जनसुनवाई में इन समस्याओं को लेकर पहुंचे लोग ग्राम गोदाना निवासी ज्ञानी चौधरी ने कहा कि ग्राम गोदाना पटवारी हल्‍का नंबर 1 में स्थित भूमि जिसका खसरा नंबर 1910/4, 1010/7, 1010/13, 3220, 1910/16, 1926/2246/2 और 1927/2 है, राजस्‍व अभिलेख में मेरे नाम पर दर्ज है। 6 महीने पहले मैंने सीमांकन के लिए आवेदन दिया था। लेकिन अभी तक सीमांकन नहीं हो पाया है। ग्राम देवडोंगरा निवासी जितेन्द्र पाण्‍डेय ने कहा कि गांव के आदिवासी मोहल्ला में लगा ट्रांसफार्मर जल गया है। जिसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दी जा चुकी है। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। जनसुनवाई के दौरान कटनी निवासी क्षमा पांडे ने बताया कि मेरे पति अमित पांडे का देहांत दिसंबर 2...

मूंग-खरीदी को लेकर CM से मिले बीजेपी विधायक:मुख्यमंत्री बोले-राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है; किसान कांग्रेस ने चक्की पर दली मूंग

मूंग खरीदी शुरू कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने भी सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कृषि उपज मंडियों में पारदर्शी व्यवस्था बनाकर मूंग खरीदी की जाएगी। प्रदेश के बाहर से व्यापारियों को भी मूंग खरीदी के लिए सुविधाएं प्रदान की जाएंगी और प्रोत्साहित किया जाएगा। मंडियों में किसानों को मूंग विक्रय का उचित दाम मिल सके इसके लिए व्यापारियों को बोली लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मूंग पर मंडी शुल्क में राहत दी जा सकती है या नहीं इसकी जांच की जाएगी। किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) और आईटीसी को मूंग नीलामी में शामिल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। हमारा प्रयास यह है कि मंडियों में मूंग की मॉडल दरे बढ़कर लगभग 7500 रुपए प्रति क्विंटल हो जाए। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से बाहर से आने वाले व्यापारियों को नये मंडी लाइसेंस भी दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है। खेती और किसानी राज्य सरकार की प्राथ...

बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि:बड़वाह में जयस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी, प्रतिमा के पास कैंडल जलाईं

जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) के कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। काटकूट फाटे स्थित बिरसा मुंडा चौराहे पर शाम 7 बजे कार्यकर्ता एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और कैंडल जलाईं। जयस के नगर अध्यक्ष नानूराम डाबर ने बिरसा मुंडा के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे जल, जमीन और जंगल के संरक्षण के लिए निरंतर संघर्षरत रहे। बिरसा मुंडा ने आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वायत्तता की रक्षा के लिए अंग्रेजों के विरुद्ध उलगुलान नामक महाविद्रोह का नेतृत्व किया। उनके स्वतंत्रता संग्राम और सामाजिक योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में जयस प्रभारी चेतन मंडलोई, नगर अध्यक्ष नानू डावर, रवि वास्कले, राकेश अजनरे, रंजीत बामनिया, राहुल लहारे, मांसारम तंवर, विकाश चौहान, मनोज बुरिया और प्रकाश मंडलोई सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3Q2J9Dq via IFTTT

मैं ब्रह्मा, विष्णु और महेश को ईश्वर नहीं मानूंगा:ग्वालियर में बौद्ध धर्म सम्मेलन में दिलाई शपथ का वीडियो; कहा-हिंदू देवी-देवताओं की पूजा नहीं करूंगा

ग्वालियर के भितरवार के धाखड़ खिरिया में हुए बौद्ध धम्म सम्मेलन का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें लोगों को हिंदू देवी-देवताओं को नहीं मानने और उनकी पूजा नहीं करने की शपथ दिलाई जा रही है। शपथ में कहा गया कि 'मैं ब्रह्मा, विष्णु और महेश को कभी ईश्वर नहीं मानूंगा, न मैं इनकी पूजा करूंगा। मैं राम और कृष्ण को ईश्वर नहीं मानूंगा और उनकी पूजा कभी नहीं करूंगा। मैं गौरी, गणपति आदि हिंदू धर्म के किसी भी देवी-देवताओं को नहीं मानूंगा और पूजा नहीं करूंगा।' बता दें कि 96 गांव जाटव समाज सुधार समिति ने 6 से 8 जून तक तीन दिवसीय बौद्ध धम्म सम्मेलन का आयोजन किया था। जिसमें मुख्य धम्मोपदेशक भदंत शाक्यपुत्र सागर महाथेरो (अध्यक्ष द बुद्ध भूमि धम्मदूत संघ भोपाल) ने लोगों को शपथ दिलाई थी। शपथ में ये भी कहा गया- मैं, ईश्वर ने अवतार लिया है, इस पर विश्वास नहीं करूंगा। मैं ऐसा कभी नहीं मानूंगा कि भगवान बुद्ध विष्णु के अवतार हैं। ऐसे प्रचार को मैं पागलपन और झूठा प्रचार मानता हूं। मैं कभी श्राद्ध नहीं करूंगा और ना ही पिंडदान करूंगा। मैं बौद्ध धर्म के विरुद्ध कोई भी कार्य नहीं करूंगा। मैं कोई भी क्रिया कर्म ...

ग्वालियर में मजिस्ट्रेट के घर चोरी:वसंत विहार में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर दिया वारदात को अंजाम

ग्वालियर में चोरों ने दिनदहाड़े एक मजिस्ट्रेट के घर को टारगेट कर लाखों रुपए का माल पार कर दिया। घटना वसंत विहार इलाके की है। चोरों ने ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल कितना सामान चोरी गया है इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार घटना वसंत विहार में रविवार दोपहर की है। मजिस्ट्रेट के घर चोरी की खबर मिलते ही आला अधिकारी स्पॉट पर पहुंच गए थे। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है। ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र स्थित बसंत विहार में रहने वाले मजिस्ट्रेट रिजवी के घर चोरी हुई है। बताया गया है कि मजिस्ट्रेट कुछ दिन पहले शहर से बाहर गए हुए थे। घर की रखवाली एक सिक्योरिटी गार्ड के भरोसे थी। सिक्योरिटी गार्ड रात भर ड्यूटी पर रहता था और सुबह अपने घर चला जाता था। शनिवार पूरी रात गार्ड ने पहरा दिया था और सब कुछ ठीक था। गार्ड रविवार सुबह चला गया था। शाम को वापस ड्यूटी करने आया तो चोरी हो चुकी थी। मामले की सूचना उसने मजिस्ट्रेट रिजवी और पुलिस को दी है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/v3gw70J via IFTTT

सोशल मीडिया पर रील्स डालते ही दो गिरफ्तार:ग्वालियर में कट्टे के साथ बनाई थी "रील्स'; पुलिस ने पूछा- कहां से लाए हथियार?

ग्वालियर में अवैध कट्टे के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। मुरार और विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने यह एक्शन लिया है। इंटरनेट पर डाली गई यह रील जब लोगों ने पुलिस के पास पहुंचाई तो पुलिस ने यह एक्शन लेकर आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब इनसे पूछताछ की जा रही है कि यह अवैध हथियार कहां से लेकर आए हैं, जिससे युवाओं को हथियार की लत लगाने वालों तक पहुंचा जा सके। कट्‌टे के साथ अपलोड की रील्स मुरार थाना पुलिस ने रामलीला मैदान से कट्टा के साथ सोशल मीडिया पर रील शेयर करने वाले नंदू उर्फ शिवशंकर पवैया पुत्र विजय शंकर पवैया को पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ करना शुरू कर दिया है। आरोपी ने कमर पर कट्टा लगाकर अपने मोबाइल से एक वीडियो शूट किया और उसे सोशल मीडिया के एक प्लेटफार्म पर अपलोड किया था। जब रील वायरल हुई तो यह खबर पुलिस के पास पहुंची और पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है। हवा में कट्टा लहराते बनाई रील, पकड़ा गया सीएसपी विश्वविद्यालय हिना ख...

भोपाल में ईद-उल-अजहा पर डायवर्ट रहेंगे कई रूट:सुबह 6 से 11 बजे तक इन रास्तों पर प्रतिबंधित रहेगी वाहनों की आवाजाही

राजधानी में 7 जून को ईद-उल-अजहा के मौके पर हजारों की संख्या में नमाजी ईदगाह पहुंचेंगे। इस दौरान भीड़ को कंट्रोल करने और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए नगरीय यातायात पुलिस ने ट्रैफिक के लिए विशेष डायवर्शन प्लान तैयार किया है। शनिवार सुबह 6 बजे से 11 बजे तक कई रूटों पर भारी और लोक परिवहन वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है। इन रास्तों पर रहेगा डायवर्शन from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/IPt6OYq via IFTTT

उनाव के वार्ड 17 और 18 में पेयजल का संकट

उनाव। पहूज नदी के किनारे पर बसा कस्बा उनाव इन दिनों पेयजल संकट से जूझ रहा है। हालात यह हैं कि, बीते 15 दिनों से गांव के कई मोहल्लों में पानी की भारी किल्लत हो गई है। भीषण गर्मी में पानी न मिलने से ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि परेशानी हो रही है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Ic3RTtW via IFTTT

राजगढ़ और बालाघाट के एसपी बदले:2 दिन में बदले सागर आईजी, 8 आईपीएस अफसरों के तबादले

मध्यप्रदेश सरकार ने सागर रेंज के आईजी को दो दिन में ही बदल दिया है। बुधवार रात में जारी आदेश में आईजी महिला सुरक्षा हिमानी खन्ना को आईजी सागर बनाया है। उन्हें डायरेक्टर जेएनपीए का अतिरिक्त प्रभाव सौंपा है। इससे पहले 1 जून को जारी आदेश में चंद्रशेखर सोलंकी को इंदौर रेंज के एसएएफ आईजी के पद से आईजी सागर के पद पर पदस्थ किया था। बुधवार देर रात जारी आदेश में यह तबादला निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही राजगढ़ और बालाघाट के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं। प्रतिनियुक्ति से लौटे अमित तोलानी को राजगढ़ का नया एसपी बनाया गया है। वहीं, आदित्य मिश्रा बालाघाट के नए पुलिस अधीक्षक होंगे। बुधवार को गृह विभाग ने 8 अफसरों के तबादले के आदेश जारी किए। सुनील कुमार पांडे को डीआईजी सागर बनाया डीआईजी प्रबंध पुलिस मुख्यालय सुनील कुमार पांडे को डीआईजी सागर बनाया है। डी कल्याण चक्रवर्ती को डीआईजी एसएएफ मुख्यालय पुलिस मुख्यालय से डीआईजी छिंदवाड़ा रेंज में पदस्थ किया है। बालाघाट एसपी नागेंद्र सिंह को सेनानी 25वीं वाहिनी विसबल भोपाल पदस्थ किया है। अमित तोलानी बने राजगढ़ एसपी 24वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल सेनानी जावरा र...

NEET में नंबर कम आने से छात्र ने की आत्महत्या:पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, परिजनों ने आवाज सुनकर देखा तो मृत मिला

ग्वालियर में NEET के रिजल्ट में मार्क्स कम आने से आहत होकर एक 18 साल के छात्र ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम में मंगलवार देर रात की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पहुंची और मृतक छात्र के शव को जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नंबर कम आने से डिप्रेशन में था छात्र मृतक छात्र का नाम निखिल प्रताप पुत्र बृजभान सिंह राठौर है। मंगलवार रात करीब 11:00 बजे अपने पिता की लाइसेंस की पिस्टल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक छात्र ने NEET का एग्जाम दिया था और रिजल्ट में नंबर कम आए थे इसलिए वह बहुत ही डिप्रेशन में था। इसी डिप्रेशन के चलते उसने ये कदम उठाया है। घटना का पता उस समय चला जब दूसरे कमरे में बैठे परिजनों को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। ऐसे में परिजन भागकर उसके के कमरे में पहुंचे, जहां निखिल मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। सूचना तत्काल परिजनों ने पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर जा पहुंचा था, जहां जांच पड...

इंदौर के रजत ने दिलाया RCB को गोल्ड:जीत का जश्न मनाने राजवाड़ा पर पहुंचे, जमकर की आतिशबाजी

IPL के 18वें सीजन का फाइनल मैच पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच अहमदाबाद में खेला गया। इंदौर के रजत पाटीदार ने RCB को पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी दिलवाई। इसे लेकर राजवाड़ा पर जश्न का माहौल बन गया। यहां युवा बड़ी संख्या में इकट्‌ठा हुए और आरसीबी की जीत का जश्न मनाने लगे। कई युवाओं ने पटाखे फोड़े और कई ने भारत माता की जय के नारे लगाए। 5 तस्वीरों में देखिए सेलिब्रेशन 2008 से शुरू हुए आईपीएल में यह टीम तीन बार 2009, 2011 और 2016 में फाइनल में पहुंची लेकिन एक बार भी चैंपियन नहीं बन सकी। पिछले तीन साल से फाफ डूप्लेसिस और उसके पहले विराट कोहली भी कप्तान रह चुके हैं, लेकिन टीम एक बार भी ट्रॉफी नहीं उठा सकी। 2025 के आईपीएल में आरसीबी रजत के भरोसे गोल्ड मैडल उठाने की रणनीति बनाई। दरअसल कप्तानी के बारे में रजत को पिछले आईपीएल खत्म होने के बाद ही इशारा कर दिया गया था। तब रजत ने टीम मैनेजमेंट से कहा था कि पहले मैं स्टेट टीम की कप्तानी करना चाहूंगा। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/RJF0rTp via IFTTT

भोपाल में आज इन रास्तों से जाने से बचें:राहुल गांधी के दौरे को लेकर बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था; कई रूट रहेंगे डायवर्ट

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज (मंगलवार को) आएंगे। सुबह लगभग साढ़े 10 बजे से ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। राहुल गांधी एयरपोर्ट से रवाना होकर स्टेट हैंगर तिराहा, लालघाटी, वीआईपी रोड, रेतघाट, पॉलिटेक्निक चौराहा, बाणगंगा चौराहा, रोशनपुरा, अपेक्स बैंक तिराहा, लिंक रोड-एक और 1250 चौराहा होते हुए पीसीसी कार्यालय पहुंचेंगे। सामान्य यातायात कुछ समय के लिए डायवर्ट रहेगा रविन्द्र भवन में कार्यक्रम के दौरान ऐसा रहेगा ट्रैफिक रविन्द्र भवन में कार्यक्रम के दौरान पॉलिटेक्निक चौराहा से केएन प्रधान चौराहा का यातायात परिवर्तित रहेगा। कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सदस्य की पार्किंग व्यवस्था एमवीएम मैदान में की गई है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ZhSg5Xb via IFTTT

ग्वालियर के मोहना में हिट एंड रन:इंदौर से भिंड जा रही थी महिला, रोड क्रॉस करते समय बस ने कुचला

ग्वालियर में एक हिट एंड रन का मामला सामने आया है। इंदौर से गोरमी भिंड जा रही महिला को तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि आरोपी वाहन चालक बस को रोकने के बदले गाड़ी काे भगा ले गया। घटना रविवार शाम को मोहना में आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे की है। पुलिस ने पीछा कर बस को पनिहार के पास रोक लिया लेकिन चालक फरार हो गया है। इधर, शव को निगरानी में लेकर बस चालक की तलाश की जा रही है। इंदौर से बस से ग्वालियर आ रही थी इंदौर से भिंड के गोरमी निवासी शकुंतला प्रजापति (50) बस में सवार होकर ग्वालियर आ रही थी। रविवार शाम बस जब मोहना हनुमान मंदिर स्थित हाइवे पर पहुंची तो चालक ने बस रोक दी। यात्रियों को वॉशरूम और चाय नाश्ता करने के लिए बोल दिया। जिसके बाद सभी यात्री चाय-नाश्ता के लिए उतर गए। बस में सवार शकुंतला प्रजापति भी बस से उतरी और सड़क पार कर वॉशरूम के लिए जा रही थी। अभी उन्होंने बस से चार कदम ही आगे बढ़ाए थे कि तभी इंदौर की तरफ से आ रही अमलताश ट्रैवल्स की बस यूपी 75 जीटी-3303 के चालक ने लापरवाही से अपना वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला सड़क पर गिरकर गंभीर घाय...

वॉटर सैल्यूट के साथ भोपाल-मुंबई फ्लाइट का हुआ स्वागत:यात्रियों ने केक काटकर मनाया जश्न

जधानी के राजा भोज एयरपोर्ट से रविवार को एअर इंडिया की भोपाल-मुंबई फ्लाइट की शुरुआत वॉटर सैल्यूट के साथ हुई। जैसे ही फ्लाइट ने एयरपोर्ट पर लैंड किया, दो वाटर कैनन से उसे सलामी दी गई। यह दृश्य देख वहां मौजूद यात्री और एयरपोर्ट स्टाफ रोमांचित हो उठे। फ्लाइट के रवाना होने से पहले यात्रियों ने एयरपोर्ट पर केक काटा और इस नई उड़ान का जश्न मनाया। एअर इंडिया की इस नियमित सेवा को लेकर यात्रियों में खासा उत्साह देखा गया। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी और एयरपोर्ट अथॉरिटी के स्टाफ ने यात्रियों को एयरपोर्ट की सुविधाओं और नई उड़ान से जुड़ी जानकारियां दीं। 162 सीटों वाली इस फ्लाइट में रविवार को 161 यात्री भोपाल से मुंबई के लिए रवाना हुए, जबकि मुंबई से भोपाल आने वाली फ्लाइट में 160 यात्री राजधानी पहुंचे। यह सेवा अब सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध रहेगी, जिससे भोपाल और मुंबई के बीच हवाई यात्रा पहले से अधिक आसान और सुविधाजनक हो सकेगी। भोपाल में एयरफोर्स के विमान की ट्रायल लैंडिंग भोपाल एयरपोर्ट ने इतिहास रचते हुए मध्य प्रदेश में पहली बार एयरफोर्स के कोड-ई बोइंग 777-300ER विमान की सफल ट्रायल लैंडिंग करवाई है...