Skip to main content

गलत जानकारी से EOW में दर्ज करवाई थी एफआईआर:कलेक्टर की जांच रिपोर्ट में आया सामने- तहसीलदार और पटवारी की नहीं थी कोई गलती

जबलपुर ईओडब्ल्यू ने भूपेंद्र सिंह की शिकायत पर गोरखपुर तहसीलदार और पटवारी के खिलाफ कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है, जिसके विरोध में जबलपुर के तमाम तहसीलदार और पटवारी लामबंद हो गए हैं। शुक्रवार को जिले के तहसीलदार और पटवारियों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि उनके खिलाफ बिना आधार के ईओडब्ल्यू ने जो एफआईआर दर्ज की है, उसे तुरंत ही हटाया जाए। साथ ही ईओडब्ल्यू के उन अधिकारियों के खिलाफ भी जांच होनी चाहिए जिन्होंने कि बिना आधार के मामला दर्ज कर राजस्व अधिकारियों की छवि खराब करने की कोशिश की है। जुलाई 2024 में हुई थी शिकायत प्रेमनगर निवासी भूपेन्द्र सिंह ग्रेवाल ने 8 जुलाई 2024 को आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो जबलपुर में शिकायत की थी। जिसमें बताया था कि भरत कुमार सोनी तहसीलदार गोरखपुर और पटवारी शिखा तिवारी ने गलत तरीके से जमीन का नामांतरण कर दिया था, जिसके बाद दोनों के खिलाफ 24-04-2025 को धारा 420, 467, 468, 471, 120बी के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। शुक्रवार को जिले के तहसीलदार और पटवारियों ने कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना को अपना ज्ञापन देने से पहले बताया कि जिस आवेदक ने ईओडब्ल्यू में शिकायत की है, उसका खाता क्रमांक और खसरा क्रमांक में अदला-बदली कर दी गई। आवेदक ने अपने आवेदन में गलत जानकारी दी, जिसके आधार पर ही आदेश किया गया। जैसे ही तहसीलदार भरत सोनी को इस संबंध में जानकारी लगी तो उन्होंने तत्काल अपने पुराने आदेश को रद्द कर नया आदेश जारी कर दिया। एक शिकायत के आधार पर ईओडब्ल्यू ने तहसीलदार भरत सोनी और पटवारी शिखा तिवारी पर एफआईआर दर्ज की थी, उसको लेकर जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच टीम गठित की, जिसमें दो एडीएम और एक एसडीएम को शामिल किया। एडीएम मिशा सिंह, एडीएम नाथूराम और एसडीएम अभिषेक सिंह ने अपनी जांच रिपोर्ट में पाया कि तहसीलदार और पटवारी ने विधि के अनुसार ही कार्रवाई की है। दोनों की इस मामले में कहीं भी संलिप्तता नहीं है, दोनों ही निर्दोष साबित हुए हैं। टीम की रिपोर्ट के बाद कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने राज्य सरकार के सीएस, पीएस और ईओडब्ल्यू डीजी भोपाल को भेजी है, और एफआईआर रद्द की करने कहा है। जांच रिपोर्ट में यह मिला शिकायतकर्ता अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह ग्रेवाल का आरोप है कि उनके दिवंगत पिता अमर सिंह की मृत्यु का फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर संपत्ति खसरा नं-87, रकबा 3800 वर्गफुट, ग्राम महेशपुर, तहसील गोरखपुर का नामांतरण एक अन्य व्यक्ति हरचंद सिंह के नाम कर दिया गया। राजस्व प्रकरण क्रमांक 265/3-6/ 2024-25 में तहसीलदार ने फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र और विरोधाभासी स्थल निरीक्षण के बावजूद खसरा नं-86/2 का नामांतरण हरचंद सिंह के पक्ष में पारित कर दिया। कलेक्टर ने इसकी जांच कराई तो सामने आया कि आवेदक ने खाता नंबर को गलती से दूसरे खसरा नंबर पर लिखा दिया। जबकि खाता 17 और खसरा 86-2, 87-2 है। पटवारी ने इस गलती को अनदेखा कर खसरा में दर्ज सही नंबर का पंचनामा बनाया। EOW ने अपनी जांच में इसे नजरअंदाज किया। आवेदक की गलती को तहसीलदार और पटवारी की गलती मान ली गई। जबकि इस फर्जीवाड़े को पटवारी ने ही पकड़ा। पटवारी के कहने पर तहसीलदार ने मृत्यु प्रमाण पत्र की जांच करवाई, जिसमें वह गलत पाया गया। तत्काल तहसीलदार ने नामांतरण आदेश रद्द कर दिया। इस पूरे मामले में तहसीलदार भरत सोनी और पटवारी शिखा तिवारी की गलती नहीं थी। तहसीलदार-पटवारी ने सौंपा ज्ञापन तहसीलदार संघ के जिला अध्यक्ष शशांक दुबे ने बताया कि ईओडब्ल्यू ने राजस्व प्रकरण की गलत जांच की, जबकि ऐसे प्रकरण की जांच में राजस्व अधिकारियों की मदद ली जाती है। उनके द्वारा दर्ज की गई एफआईआर गलत है और हमारी मांग है कि इसे तत्काल निरस्त की जाए। मामले में आवेदक की गलती थी। जबकि हर फौती नामांतरण प्रकरण में मृत्यु प्रमाण पत्र का सत्यापन कराने के लिए पीठासीन अधिकारी बाध्य नहीं है। तहसीलदार संघ की ओर से सचिव तहसीलदार विकास चंद्र जैन, उपाध्यक्ष नायब तहसीलदार रवींद्र पटेल, सृष्टि इनवाती, सहायक अधीक्षक राजेश मिश्रा, नायब तहसीलदार भरत सोनी, दिलीत हनवत, डाॅ. आदित्य जंघेला, राकेश कौशिक, दीपक पटेल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और एफआईआर रद्द कराने की मांग की है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/QsOlk5X
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...