Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2026

इंदौर में आज से हाउस लिस्टिंग ब्लॉक सर्वे:41 टीमें गठित, एक माह तक घर-घर पहुंचेंगी; नागरिकों से सहयोग की अपील

इंदौर शहर में जनगणना के तहत हॉउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB) सर्वे का शुभारंभ 1 मई से किया जाएगा। सेल्फ इन्युमरेशन की अवधि समाप्त होने के बाद अब प्रगणक और सुपरवाइजर घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करेंगे। यह सर्वे आगामी एक माह तक चलेगा। कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि सर्वे के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चार्ज ऑफिसर्स की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तृत ब्रीफिंग की गई है और प्रगणकों व सुपरवाइजर्स का प्रशिक्षण भी पूर्ण हो चुका है। इंदौर में 41 अधिकारियों के साथ एक टीम का गठन किया गया है। सभी सदस्यों को अपने-अपने काम की जानकारी और पर्याप्त प्रशिक्षण दिया जा चुका है। आज से सभी टीम के सदस्य घर-घर पहुंचकर सर्वे का काम करेंगे। यह सर्वे जनगणना निदेशालय के निर्देशानुसार संचालित किया जा रहा है। इसमें जुटाए गए आंकड़े देश की विभिन्न नीतियों और योजनाओं के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अब सर्वे टीम शहर के हर क्षेत्र में घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेगी, जिससे सटीक और व्यापक डेटा तैयार किया जा सके। कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि सर्वे टीम के पहुंचने पर सही और पूर्ण जानकारी दें ...

पूर्व CM वसुंधरा राजे का फर्जी पत्र वायरल मामला:कांग्रेस IT सेल के कार्यकर्ता हाईकोर्ट में हुए पेश, राजस्थान पुलिस ने भी पेश की अपनी सफाई

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नाम से फर्जी पत्र वायरल करने के मामले में गिरफ्तार कांग्रेस आईटी सेल के तीन कार्यकर्ताओं को बुधवार को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में पेश किया गया। मामले में परिजनों द्वारा दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने तीनों के बयान दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जयपुर के डीआईजी क्राइम और भोपाल डीसीपी क्राइम से जवाब तलब किया है। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की खंडपीठ में हुई। राजस्थान पुलिस ने निखिल, बिलाल और इनाम नाम के तीनों कार्यकर्ताओं को अदालत के समक्ष पेश किया। गिरफ्तारी तारीख पर पुलिस की सफाई सुनवाई के दौरान राजस्थान पुलिस ने कहा कि कानूनी दस्तावेजों में गिरफ्तारी 22 अप्रैल दर्शाई गई है, क्योंकि तीनों कार्यकर्ता 20 अप्रैल को स्वयं उनके साथ भोपाल से जयपुर गए थे। जांच के बाद 22 अप्रैल को औपचारिक गिरफ्तारी दिखाई गई। पुलिस ने यह भी बताया कि जयपुर कोर्ट से तीनों को जमानत मिल चुकी है और बेल बॉन्ड भरने के बाद उन्हें रिहा कर दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने पुलिस का दावा नकारा जब हाईकोर्ट ने तीनों कार्यक...

जेल से छूटकर भी इंदौर नहीं आ पाएगी सोनम रघुवंशी:कोर्ट की परमिशन के बिना शिलॉन्ग नहीं छोड़ पाएगी; जानिए, कैसे मिली जमानत?

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा मोड़ आया है। मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान पति राजा के मर्डर की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को गिरफ्तारी के करीब 320 दिन बाद जमानत मिल गई है। हालांकि, अदालत ने शर्त रखी है कि ट्रायल के दौरान सोनम को शिलॉन्ग में ही रहना होगा। शिलॉन्ग कोर्ट ने सोमवार को उसकी जमानत मंजूर कर ली। मंगलवार को सोनम के पिता देवी सिंह खुद शिलॉन्ग पहुंचे और जमानत भर दी। इसके बाद मंगलवार शाम को सोनम जेल से रिहा हो गई। रिहाई के बाद मीडियाकर्मियों ने सवाल किए तो पिता और बेटी बिना कुछ कहे ही वहां से निकल गए। बता दें कि कोर्ट ने चौथी सुनवाई के बाद सोनम को राहत दी है। कोर्ट ने गिरफ्तारी प्रक्रिया पर सवाल उठाए सोनम की जमानत की मुख्य वजह गिरफ्तारी प्रक्रिया में खामियां रहीं। उसके वकील ने दलील दी कि 7 जून 2025 को गाजीपुर में गिरफ्तारी के समय कारण स्पष्ट नहीं बताया गया था। अदालत ने जांच में दस्तावेजों में गंभीर त्रुटियां पाईं। कोर्ट ने अनुच्छेद 22(1) का हवाला देते हुए कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति को तुरंत कारण बताना अनिवार्य है। ऐसा न करना मौलिक अधिकारों क...

जीजा ने साले को 24 बार मारे चाकू, VIDEO:बहन को परेशान करते थे, समझाने आया था; जीजा के भाई और पिता ने भी किया हमला

ग्वालियर में एक साले को उसके ही जीजा ने चाकू से 24 वार किए हैं। घटना का एक VIDEO भी सामने आया है जिसमें जीजा सब्जी काटने वाला चाकू मारता हुआ दिख रहा है। चाकू पेट, गर्दन, पीठ व सीने पर लगा है। हमले में बहनोई, उसका भाई व पिता भी शामिल हैं। गंभीर हालत में घायल युवक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना दो दिन पहले की है, लेकिन पुलिस ने हमलावरों को सोमवार को गिरफ्तार किया है। घटना का एक वीडियो भी सोमवार को सामने आया है, जिसमें साले पर उसका जीजा चाकू मारता नजर आ रहा है। आखिर में वह उसे सड़क पर पड़ा छोड़कर बाइक लेकर भाग जाता है। घटना मेहरा कॉलोनी थाटीपुर की है। पुलिस ने जीजा-उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। देखिए युवक पर हमले की तस्वीरें… ऐसे समझिए पूरा मामला मुरैना निवासी देवेन्द्र रजक की बहन की शादी 4 साल पहले ग्वालियर के थाटीपुर मेहरा कॉलोनी में रहने वाले कृष्णा रजक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही देवेन्द्र की बहन को उसका पति कृष्णा, देवर सोनू व ससुर रामअवतार परेशान करते थे। 25 अप्रैल को मुरैना से देवेन्द्र बहन की ससुराल बातचीत करने पहुंचा था, लेकिन उसके आते ही उसके बहनोई कृष्णा ने अभद्र...

ग्वालियर में AI से वीडियो बनाकर छात्रा को किया ब्लैकमेल:पीछा करता था पिता की दुकान का कर्मचारी, छेड़छाड़ की, वीडियो दिखाकर ऐंठे मां के गहने

'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस'(AI) से नाबालिग छात्रा का अश्लील वीडियो जनरेट कर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। मनचला, नाबालिग छात्रा के पिता की दुकान का कर्मचारी है। वह रोज छात्रा का पीछा करता था। रास्ते में कई बार छेड़छाड़ की। 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' से बनाए गंदे वीडियो को दिखाकर छात्रा को ब्लैकमेल किया और उसकी मां के गहने ऐंठ लिए। घटना उपनगर मुरार में 5 फरवरी से अप्रैल 2026 के बीच की है। अब जब गहनों की पड़ताल हुई तो छात्रा के साथ हो रही हरकत का खुलासा हुआ है। छात्रा परिजन के साथ मुरार थाना पहुंची और मामले की शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मुरार में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी जो 12वीं की छात्रा है। छात्रा ने रविवार को मुरार थाना पहुंचकर शिकायत की है कि उसके पिता की सदर बाजार में दुकान है। दुकान पर हर्ष ठाकुर नामक युवक काम करता है। छात्रा बारादरी पर कोचिंग पढ़ने जाती है। फरवरी माह से हर्ष ठाकुर उसका पीछा करने लगा। छात्रा ने मना किया तो उसने प्यार का इजहार किया, जिस पर छात्रा ने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया। ...

नीट परीक्षा में निष्पक्षता और सुरक्षा से समझौता नहीं:आईजी, एसपी से बोले डीजीपी, डिजिटल फ्रॉड, पेपर लीक फर्जीवाड़े पर कड़ी निगरानी रखें

प्रदेश में 3 मई को होने वाली नीट (एनईईटी) 2026 को लेकर सुरक्षा और निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। डीजीपी कैलाश मकवाणा ने इसकी तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। प्रदेश के सभी जिलों में इस परीक्षा के लिए 283 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में एक लाख 18 हजार उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि पेपर लीक, फर्जीवाड़ा, डिजिटल फ्रॉड, कोचिंग संस्थानों की संदिग्ध गतिविधियों और सोशल मीडिया अफवाहों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। साइबर टीम और स्थानीय पुलिस मिलकर हर संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत और सख्त कार्रवाई करेगी। डीजीपी कैलाश मकवाणा ने आज सभी रेंज IG एवं SP के साथ बैठक कर 3 मई की परीक्षा के लिए प्रदेश के 283 केंद्रों पर मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अफसरों से कहा है कि 1.18 लाख परीक्षार्थी इसमें शामिल होने वाले हैं और हमारी जिम्मेदारी है कि हर परीक्षार्थी को बिना डर और पूरी निष्पक्षता के साथ परीक्षा देने का माहौल देना हमारी जिम्मेदारी है। डीजीपी ने सभी परीक्षा केंद्रों व स्ट्रॉन्ग रूम की जांच करने और पर्याप्त पु...

एमवाय अस्पताल परिसर में नर्सिंग हॉस्टल तोड़ने का विरोध:प्रबंधन से 6 माह की मांगी मोहलत; बार-बार नोटिस जारी कर परेशान करने का आरोप

इंदौर में शुक्रवार को एमवाय अस्पताल परिसर में वर्किंग नर्सिंग हॉस्टल को तोड़ने पहुंची टीम के सामने विवाद की स्थिति बन गई। करीब पौन घंटे तक विरोध चला, जिसके बाद टीम को लौटना पड़ा। दरअसल, वर्किंग नर्सिंग हॉस्टल के पास एमवाय अस्पताल की नई बिल्डिंग बननी है, जिसके चलते इसे खाली कराकर तोड़ा जाना है। यहां रहने वाले 15 नर्सिंग स्टाफ को एमजीएम मेडिकल कॉलेज ने पहले भी नोटिस दिए थे, लेकिन वे लगातार समय मांग रहे थे। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की टीम पुलिस बल, बाउंसर और मजदूरों के साथ पहुंची और हथौड़ों से तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस पर नर्सिंग स्टाफ ने विरोध किया, जिससे विवाद की स्थिति बन गई। महिला स्टाफ का कहना था कि वे पहले ही आवेदन देकर छह माह का समय मांग चुकी हैं। इसके लिए क्षेत्रीय विधायक गोलू शुक्ला ने भी उन्हें आश्वस्त किया था, लेकिन बार-बार नोटिस देकर परेशान किया जा रहा है। आईडीए की बिल्डिंग का किराया ही 9 हजार स्टाफ का कहना है कि हॉस्टल के पीछे बने पुराने स्टाफ क्वार्टरों को 6 माह का समय दिया है। इसी तरह केईएच कम्पाउंड और दवा बाजार के सामने सरकारी क्वार्टरों में रहने वाले कर्मचारियों को ...

शॉर्टकट से पैसा कमाने इंदौर में रची किडनैपिंग की साजिश:टारगेट पर थे बड़े परिवार के बच्चे, कई दिन की रेकी; धोखे में नैतिक-सम्राट को उठाया

इंदौर के लालाराम नगर क्षेत्र में गुरुवार देर शाम नैतिक (9) और सम्राट (11) के अपहरण के मामले में पुलिस ने महज 7 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। अपहरण की साजिश बेरोजगारी और जल्दी पैसा कमाने की चाह में पड़ोसियों ने ही रची थी। पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साजिश के मास्टरमाइंड तिलक नगर एक्सटेंशन में विनीत (22) और उसकी बहन राधिका प्रजापति (19) हैं। उन्होंने अपने दोस्त ललित सेन (21) और उसकी पत्नी तनीषा (20) के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने गार्डन में खेलने आने वाले बच्चों को निशाना बनाया और फिरौती वसूलने के लिए कई दिनों तक रेकी की। हालांकि राधिका ने रकी के बाद तनीषा को गार्डन के सामने रहने वाले एक बड़े परिवार के दो बच्चों को उठाने के लिए कहा था, लेकिन वह धाेखे में दूसरे परिवार के बच्चों का अपहरण कर अपने साथ ले गई। आरोपी अपहरण के बाद भी बच्चों के परिवार की आर्थिक स्थिति का सही अंदाजा नहीं लगा सके। पूरे मामले का खुलासा नैतिक उर्फ डग्गू के चचेरे भाई ध्रुव की सतर्कता से हुआ। उसकी होशियारी से समय रहते परिवार और पुलिस सक्र...

भोपाल- पुलिस कमिश्नरेट में टू आईसी मॉडल लागू:एक थाने में दो निरीक्षक करेंगे काम, पहले चरण में निशातपुरा, हबीबगंज थाना शामिल

भोपाल में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम में टू आईसी मॉडल लागू कर दिया गया है। इसके तहत हर थाने में दो थाना प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। जिसका मकसद तत्काल फरियाद सुन त्वरित निराकरण करना होगा। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सबसे पहले यह व्यवस्था भोपाल में लागू की गई है। भोपाल के दो थानों निशातपुरा और हबीबगंज में अतिरिक्त थाना प्रभारी (टीआई) की नियुक्ति की गई है। निशातपुरा थाने में कार्यवाहक निरीक्षक अनिल यादव और हबीबगंज थाने में नीतू कुंसारिया को अतिरिक्त टीआई के रूप में पदस्थ किया गया है। ये अधिकारी थाना प्रभारी के समान ही जिम्मेदारियां निभाएंगे और पुलिस कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने इस बात पर विशेष जोर दिया है कि शिकायतों के निपटारे में किसी तरह की देरी न हो। नई व्यवस्था के तहत अतिरिक्त टीआई सीधे तौर पर शिकायतों की मॉनिटरिंग करेंगे और लंबित मामलों को तेजी से सुलझाने की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। अधिकारियों का मानना है कि इससे थानों में कार्यभार कम होगा और आम नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवाएं मिलेंगी। इन अतिरिक्त निरीक्षकों (टूआईसी) को माइक्रो बीट सिस्टम को मजबूत करने, स...

निर्मला सप्रे दलबदल केस:स्पीकर-नेता प्रतिपक्ष के बीच दो घंटे चर्चा:सिंघार बोले; पहले दिए सबूतों पर अध्यक्ष निर्णय लें....उधर, बीना MLA बांट रहीं निमंत्रण

सागर जिले की बीना सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुनी गई निर्मला सप्रे के दलबदल मामले में आगामी 29 अप्रैल को सुनवाई होनी है। इसके पहले बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच दो घंटे तक लंबी चर्चा हुई। सिंघार ने सप्रे के दलबदल केस से जुड़े दस्तावेज और प्रमाणों के आधार पर विधानसभा अध्यक्ष से एक्शन लेने की बात कही। सिंघार जिस वक्त विधानसभा अध्यक्ष से दलबदल मामले को लेकर चर्चा कर रहे थे। उसी समय बीना विधायक निर्मला सप्रे अपने क्षेत्र में 9 मई से कथावाचक जया किशोरी की कथा में शामिल होने के लिए लोगों को निमंत्रण बांट रहीं थीं। सीएम ने खुद किया था ट्वीट विधानसभा अध्यक्ष से चर्चा के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मीडिया से कहा- हम अपना पक्ष तो पहले ही रख चुके हैं। निर्मला सप्रे ने पार्टी के खिलाफ गतिविधियों में हिस्सा लिया। सारे प्रमाण हैं। मुख्यमंत्री जी ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया। कई अखबारों की कटिंग हम प्रमाण के साथ दे चुके हैं। बीना की जनता विधानसभा अध्यक्ष जी की निष्पक्षता को देख रही है, क्या वे निष्पक्ष रहेंगे या नहीं? मैं समझत...

खनियाधाना में फर्नीचर गोदाम में आग:लाखों का नुकसान; कारण का पता नहीं चल सका

शिवपुरी जिले के खनियाधाना में थाना रोड स्थित तुलसी होटल के पास एक फर्नीचर गोदाम में आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपए का फर्नीचर जलकर खाक हो गया। यह गोदाम सद्दाम खान का बताया जा रहा है, जहां सोफा, डबल बेड और अन्य फर्नीचर बनाने का काम होता था। स्थानीय लोगों ने सुबह करीब आठ बजे गोदाम से धुआं उठता देखा, जिसके बाद मालिक को सूचना दी गई और फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया। दमकल टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए नगर के पानी के टैंकर भी बुलाने पड़े। आग इतनी भीषण थी कि उसे नियंत्रित करने के लिए गोदाम की एक दीवार भी तोड़नी पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सारा फर्नीचर जलकर नष्ट इस घटना में गोदाम में रखा सारा फर्नीचर जलकर नष्ट हो गया, जिससे लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। गनीमत रही कि आग लगने के समय गोदाम में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्क...

ग्वालियर में ई-रिक्शा से सवा दो लाख के गहने चोरी:दिल्ली का व्यवसायी पत्नी के साथ आदित्यपुरम जा रहा था, दो संदेही महिलाओं ने की वारदात

ग्वालियर में ई-रिक्शा में गहने चोरी की एक और वारदात सामने आई है। इस बार दिल्ली के सराफा व्यवसायी निशाना बने। वह पत्नी और बच्चों के साथ गोला का मंदिर से ससुराल आदित्यपुरम जा रहे थे। रास्ते में दो महिलाएं ई-रिक्शा में सवार हुईं और डीडी नगर गेट के पास उतर गईं। कुछ देर बाद व्यापारी की पत्नी ने बैग देखा तो चेन खुली मिली। जांच करने पर गहनों का पाउच गायब था। घटना दो दिन पहले की है। पुलिस ने अब मामला दर्ज कर संदिग्ध महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है। मुरैना निवासी 32 वर्षीय भारत सिंह राठौर, पिता रमेश सिंह राठौर, दिल्ली में ज्वेलरी का कारोबार करते हैं। वह बहन के ससुर के निधन पर मुरैना आए थे और कार्यक्रम के बाद पत्नी के साथ आदित्यपुरम स्थित ससुराल जा रहे थे। गोला का मंदिर पर बस से उतरने के बाद उन्होंने ई-रिक्शा (MP 07 ZJ 0250) लिया। कुछ दूरी पर दो महिलाएं भी उसमें बैठ गईं। डीडी नगर गेट के पास उतरने के बाद किराया देकर वे आगे बढ़े। तभी बैग की चेन खुली दिखी। बैग चेक करने पर गहने गायब मिले। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें थाने ले गई। दो दिन बाद दर्ज हुई एफआई...

कॉम्बिंग गश्त: खोला दरवाजा, खड़ी दिखी पुलिस:आठ घंटे में पुलिस ने 191 पहुंचाए हवालात, 270 गुंडा-हिस्ट्रीशीटर किए चेक

ग्वालियर में लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने रविवार-सोमवार दरमियानी रात कॉम्बिंग गश्त की। बदमाशों द्वारा दरवाजा खोलते ही पुलिस इन्हें दरवाजे पर खड़ी नजर आई। पुलिस ने बिना दिए किए बदमाशों को उठाकर कर थाने पहुंचा दिया। गश्त के दौरान जो भी बदमाश जिस हालत में पुलिस को मिले उसे उठा लाई। इस दौरान कई बदमाशों ने पुलिस को चकमा देने का प्रयास किया, लेकिन पहले से अलर्ट पुलिस ने किसी को मौका नहीं दिया। कुछ ही घंटों में पुलिस ने जिले भर से 191 बदमाशों को पकड़कर हवालात पहुंचाया है। इस दौरान करीब 270 गुंडे व हिस्ट्रीशीटर चेक किए। आमजन चैन से रहें और बदमाशों में पुलिस का खौफ रहे, इसके लिए बीती रात जिले में पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त किया। इस दौरान पुलिस ने उन बदमाशों को पकड़ा जो कई सालों से पुलिस को चकमा दिए हुए थे। वहीं पुराने गैंगस्टरों और बदमाशों को पुलिस ने चेक कर उनकी जानकारी जुटाई, जिससे वह पुन: वारदातों में शामिल न होने पाए। यह हुई कार्रवाई बीती रात किए गए गश्त में पुलिस 191 फरार स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर 270 गुण्डा व हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया...

डेली कॉलेज बना 'सियासी अखाड़ा':BJP के प्रशिक्षण वर्ग पर दिग्विजय सिंह बिफरे, बोर्ड प्रेसिडेंट से पूछा- 'किसने दी मंजूरी?'

इंदौर के प्रतिष्ठित डेली कॉलेज में 22 अप्रैल से आयोजित होने जा रहे भारतीय जनता पार्टी के सात राज्यों के वरिष्ठ नेताओं के प्रशिक्षण वर्ग ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस आयोजन की तैयारियों के बीच प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और संस्थान के संरक्षक दिग्विजय सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। सिंह ने डेली कॉलेज बोर्ड के प्रेसिडेंट को एक पत्र लिखकर परिसर के राजनीतिक इस्तेमाल पर अत्यंत क्षोभ, निराशा और पीड़ा व्यक्त की है। उन्होंने संस्थान की निष्पक्षता और संस्थागत स्वतंत्रता को गंभीर क्षति पहुंचने का दावा करते हुए इस आयोजन की स्पष्ट निंदा की है। दिग्विजय सिंह ने अपने पत्र में तीखे सवाल उठाते हुए कहा है कि डेली कॉलेज कोई साधारण संपत्ति नहीं है जिसे किसी दल की पक्षपातपूर्ण सुविधा के लिए सौंप दिया जाए। उन्होंने इसे एक खतरनाक ‘पैटर्न’ करार देते हुए कुछ पिछली घटनाओं का भी जिक्र किया है। सिंह के अनुसार, सितंबर 2025 में भी कॉलेज के गेट और परिसर में भगवा झंडे व बैनर लगाए गए थे। इसके अलावा, उन्होंने 4 अक्टूबर 2025 को आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर हुए कार्यक्रम और फरवरी 2026 में आयोजित ओडीए रॉयल कुकिंग फेस...

सिवनी में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकली वाहन रैली:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा हुए शामिल; जिले के आठों विकासखंडों में दिखा उत्साह

सिवनी में रविवार को भगवान परशुराम प्राकट्य महोत्सव पर ब्राह्मण समाज ने विशाल वाहन रैली और धर्मसभा का आयोजन किया। मठ मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई इस रैली में पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और पूर्व विधायक संजय शर्मा भी सम्मिलित हुए। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी इस रैली का समापन डूंडासिवनी स्थित नंदकेश्वर धाम में हुआ। झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र, गूंजे परशुराम के जयकारे मठ मंदिर में ध्वजारोहण और पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई रैली में भगवान परशुराम के पराक्रम को दर्शाती सुसज्जित झांकियां शामिल थीं। पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने उत्साह के साथ जयकारे लगाए। रैली के समापन पर नंदकेश्वर धाम मंगल भवन में विद्वान पंडितों द्वारा हवन-पूजन, आरती और विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। प्रतिभाओं का सम्मान और सामाजिक एकजुटता पर जोर नंदकेश्वर धाम में आयोजित धर्मसभा के दौरान समाज के वरिष्ठजनों ने शिक्षा, संस्कृति संरक्षण और सामाजिक उत्थान के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर समाज के प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया गया और वरिष्ठ नागरिकों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम म...

उज्जैन में नर्सरी से 8वीं तक स्कूलों का समय बदला:बढ़ते तापमान और लू के खतरे को देखते हुए प्रशासन का फैसला

उज्जैन में लगातार बढ़ रहे तापमान और लू के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के स्कूलों के समय में बदलाव किया है। यह निर्णय बच्चों को तेज धूप और गर्मी से बचाने के लिए लिया गया है। जिले में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया था। इसी क्रम में, जिला कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन का आदेश जारी किया। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालय अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे। हालांकि, कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है और वे अपने पूर्व निर्धारित समय पर ही चलेंगी। उज्जैन से पहले इंदौर और भोपाल के स्कूलों में भी गर्मी के कारण समय में बदलाव किया जा चुका है। इस फैसले से छात्र-छात्राओं को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/VSv0cds via IFTTT

पन्ना में दो बाइकों की भिड़ंत, मजदूर की मौत:तीन गंभीर घायल, रीवा रेफर; ठाकुर बाबा मोड़ के पास हुआ हादसा

पन्ना जिले के पहाड़ी खेरा रोड पर शुक्रवार को दो तेज रफ्तार बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक 25 वर्षीय मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना ठाकुर बाबा मोड़ की है, जहां तेज रफ्तार के कारण दोनों बाइकों के चालकों ने नियंत्रण खो दिया था। कुछ दिन पहले ही मजदूरी कर घर लौटा था पुलिस के अनुसार, गिरवानी मोहल्ला निवासी रवि अहिरवार (24) और जित्तू रजक (25) पहाड़ी खेरा से लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे रोहित आदिवासी (18) और उमा आदिवासी की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में जित्तू रजक की जान चली गई। वह जिले से बाहर मजदूरी करता था और कुछ ही दिन पहले अपने परिवार से मिलने घर आया था। एक गंभीर, मेडिकल कॉलेज रीवा भेजा हादसे के बाद स्थानीय लोगों और डायल 112 की मदद से सभी घायलों को पन्ना जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सिविल सर्जन आलोक गुप्ता ने बताया कि घायल रोहित आदिवासी की स्थिति नाजुक होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अन्य दो घायलों का इलाज पन्ना में ही किया जा रहा है। घटना की जांच कर रही पुल...

जबलपुर में बिल्डिंग से गिरकर मजदूर की मौत:सेंटरिंग बांधते समय हादसा, पुलिस ने जांच शुरू की

जबलपुर के धनवंतरी नगर चौकी क्षेत्र की परसवाड़ा कॉलोनी में गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। घटना संदिग्ध परिस्थितियों में हुई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि साक्षी किराना के पास बन रही बिल्डिंग में सुबह सेंटरिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान 60 वर्षीय शालिगराम काछी अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गए। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने उन्हें गंभीर हालत में तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद शालिगराम को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही धनवंतरी नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक शालिगराम काछी पाटन के सूखा गांव के निवासी थे। चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार मरावी ने बताया कि मजदूर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2ZmS5HO via IFTTT

युवती से किया रेप, आरोपी के भाई ने पीटा:सरकारी नौकरी लगवाने का दिया था झांसा, घर पहुंचकर किया दुष्कर्म

ग्वालियर के हजीरा क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवती के साथ नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म और बाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युवती एमए पास है और लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसकी पहचान हजीरा के लूटपुरा निवासी करण धाकड़ से हुई। आरोपी ने खुद की पहचान कई मंत्रियों और अधिकारियों से होने का दावा करते हुए युवती को सरकारी विभाग में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। बातचीत के दौरान उसने प्रेम का प्रस्ताव भी रखा। आरोप है कि करीब 15 दिन पहले करण धाकड़ युवती के घर पहुंचा और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह नौकरी के नाम पर लगातार उसका शोषण करता रहा। जब युवती ने नौकरी को लेकर दबाव बनाया, तो आरोपी टालमटोल करने लगा। भाई ने घर में घुसकर की मारपीट पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी का भाई सन्नी धाकड़ एक सप्ताह पहले युवती के घर पहुंचा। उसने युवती पर अपने भाई को फंसाने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दर्ज किया मामला पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत हजीरा थाने में की। ज...

जमीन विवाद में युवक ने पुलिस से की बदसलूकी:वीडियो सामने आने के बाद FIR, SC/ST एक्ट में केस दर्ज

विदिशा जिले के पठारी थाना क्षेत्र के ग्राम कांकलखेड़ी में जमीन विवाद के दौरान एक युवक द्वारा पुलिस टीम से बदसलूकी का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गांव में जमीन को सालाना ठेके पर लेने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस की एफआरवी टीम मौके पर पहुंची और विवाद शांत कराने का प्रयास किया। विवाद के दौरान आकाश कुर्मी नामक युवक पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने लगा। वायरल वीडियो में वह पुलिस जवानों को गाड़ी से नीचे उतरने की धमकी देते हुए गाली-गलौज करता दिख रहा है। स्थिति बिगड़ती देख जब पुलिस टीम वहां से निकलने लगी, तो आरोपी युवक गुस्से में ट्रैक्टर लेकर पुलिस वाहन के पीछे लग गया। एफआईआर दर्ज कर हिरासत में लिया बताया गया कि फरियादिया अंगूरी बाई पिता नाथूया सेहरिया और आरोपी आकाश कुर्मी के बीच जमीन को सालाना ठेके पर लेने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान आरोपी ने फरियादिया के साथ भी अभद्रता की। मामले का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। फरियादी ...

ग्वालियर में ऑनलाइन सट्‌टे में गंवाए 20 लाख, किया सुसाइड:सुसाइड नोट में लिखा- मेरी मौत के जिम्मेदार राजेन्द्र और रौनक हैं, प्रिया को बता देना

‘मेरी, मौत के जिम्मेदार राजेन्द्र शर्मा और रौनक गुप्ता हैं। राजेन्द्र अब जयपुर (राजस्थान) में रहता है, जबकि रौनक डबरा का रहने वाला है। मैं मैच पर ऑनलाइन सट्‌टे में 20 लाख रुपए हार गया हूं। जिसमें रौनक ने डेढ़ लाख रुपए की बेइमानी की है। मेरी मौत के बाद मेरे यह रुपए रौनक से लेकर मेरी मां को दिलाए जाएं। मेरी मौत की खबर राजेन्द्र शर्मा को जरूर दे देना, वो प्रिया को बता देगा, जिससे मेरा बेटा मुखाग्नि दे सके। ’ 47 वर्षीय रवि चौहान ने फांसी लगाने से यह सुसाइड नोट लिखा और हमेशा के लिए खामोश हो गया। घटना मंगलवार शाम सिकंदर कंपू गिरवाई थाना की है। जब उसकी वृद्ध मां घर पहुंची तो बेटा फांसी पर लटका हुआ था। बिजलीघर के पास राजेन्द्र नाथ दुबे के मकान में 47 वर्षीय रवि चौहान उर्फ रवि ठाकुर अपनी वृद्ध मां आशा ठाकुर के साथ किराए से रहता है। वह दिसंबर 2025 से इसी मकान में रह रहा था। रवि शादी शुदा था, लेकिन उसकी नशे और ऑनलाइन मैच सट्‌टे की लत के चलते उसकी पत्नी प्रिया उसे कुछ समय पहले छोड़कर चली गई थी। साथ में अपने बेटे को भी ले गई थी। मंगलवार को रवि घर में अकेला था। शाम को जब मां बाहर से लौटी तो उसने देखा ...

देवास में कलेक्ट्रेट के बाबू समेत चार गिरफ्तार:सील और फर्जी साइन से दर्जनभर आदेश जारी किए; पंजीयन कार्यालय के शक पर पकड़े गए

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी आदेश जारी करने का एक बड़ा मामला मंगलवार को सामने आया है। फर्जीवाड़े को कार्यालय के कुछ बाबुओं ने अन्य लोगों के साथ मिलकर अंजाम दिया। आरोपी अधिकारियों के नाम पर जाली आदेश तैयार कर उन्हें विभिन्न विभागों में जारी कर रहे थे। मामले में नजूल शाखा सहित अलग-अलग तहसीलों में पदस्थ तीन बाबू और एक बिचौलिया लंबे समय से इस फर्जीवाड़े में शामिल थे। आरोप है कि ये लोग आवेदन प्रक्रिया पूरी करवाने के बाद अधिकारियों की जानकारी के बिना उनके हस्ताक्षर और सील की नकल कर फर्जी आदेश जारी करते थे। पंजीयन कार्यालय में संदिग्ध आदेश से पकड़े गए फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ, जब एक संदिग्ध आदेश पंजीयन कार्यालय पहुंचा। जांच के दौरान उसमें गड़बड़ी सामने आई, जिसके बाद पूरे मामले की जांच शुरू की गई। कलेक्टर के निर्देश पर पुलिस को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया। बीएनपी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें नजूल शाखा के बाबू रमेश लोबानिया, एडीएम कार्यालय के रीडर संजय जाटव, विजयागंज मंडी तहसील के बाबू जितेंद्र भद्रे और बिचौलिया महेंद्र कुशवाह शामिल हैं। एक अन...

जेपी में 3 एक्स-रे मशीनें, चालू एक ही:अमरनाथ यात्रियों और मरीजों को 2-3 घंटे करना पड़ रहा इंतजार, सीएमएचओ ने व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

भोपाल के जेपी अस्पताल में तीन एक्सरे मशीनें होने के बावजूद सिर्फ एक ही मशीन चालू है, जिसके चलते मरीजों को 2 से 3 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। स्थिति तब और गंभीर हो गई है। जब अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की बड़ी संख्या मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने पहुंच रही है। चेस्ट एक्सरे अनिवार्य होने के कारण लंबी कतारें लग रही हैं, जिनमें गंभीर दर्द से जूझ रहे मरीज भी शामिल हैं। अस्पताल में डिजिटल समेत तीन एक्सरे कक्ष बने हैं, लेकिन वर्तमान में केवल एक ही कक्ष में जांच हो रही है। एक मशीन पर 100 से अधिक मरीजों का भार पड़ रहा है, जिससे मशीन बार-बार बंद हो जाती है। इसके चलते मरीजों का इंतजार और बढ़ जाता है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा अन्य मशीनों को चालू नहीं किए जाने से समस्या लगातार बनी हुई है। वहीं, मामले में जब अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. संजय जैन से उनका पक्ष जानने के लिए फोन किया गया तो उन्हें कॉल रिसीव नहीं की। सीएमएचओ ने व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी जेपी अस्पताल में सेवाओं का जायजा लेने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. मनीष शर्मा ने सोमवार को अस्पताल का औचक निरीक्षण किया...

हॉकी में उभरा MP, सब-जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन:बेटियों के बाद बेटों ने भी रचा इतिहास, दोनों टीमों ने जीता रजत

मध्यप्रदेश हॉकी में नई ताकत बनकर उभर रहा है। रांची में आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 में प्रदेश की महिला और पुरुष दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाते हुए रजत पदक अपने नाम किए। दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासित रणनीति, आक्रामक खेल और बेहतरीन टीमवर्क का प्रदर्शन कर प्रदेश का मान बढ़ाया। फाइनल में महिला टीम ने झारखंड को हराया मध्यप्रदेश महिला हॉकी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार लय बनाए रखी। फाइनल में मेजबान झारखंड के खिलाफ टीम ने 2–1 के करीबी मुकाबले में अंत तक संघर्ष किया। गीताश्री ने शुरुआती गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई और मैच के दौरान दबाव बनाए रखा। सेमीफाइनल में ओडिशा जैसी मजबूत टीम को हराकर फाइनल तक पहुंचना टीम की तैयारी और संयम का बड़ा प्रमाण रहा। युवा जोश और प्रतिभा से भरी महिला टीम टीम में महक परिहार, साजेदा बेगम, शालिनी सिंह, स्नेहा दवाड़े, मानसी, प्रियंशी केश्त्रे, सुदीप्ता, नौसीन नाज़, गीता श्री, भाविका, जागृति, आक्शा खान, सादफ खान और मुस्कान रघुवंशी सहित कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासन और समर्पण का परिचय दिया। यह...

एनेस्थीसियोलॉजी में बदलाव की आहट:सिस्टम सुधार से बचेगी जान, RSACPCON में उठी सेफ्टी कल्चर की मांग; इंदौर में जुटे देश-विदेश के एक्सपर्ट्स

RSACPCON 2026 (रिसर्च सोसायटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजी क्लिनिकल फार्माकोलॉजी) की 34वीं नेशनल और 5वीं इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में हुआ। पहले दिन देश-विदेश के 500 से अधिक एनेस्थीसिया विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और पीजी विद्यार्थियों ने चार अलग-अलग हॉल में आयोजित वैज्ञानिक सत्रों में भाग लिया। कॉन्फ्रेंस में ऑपरेटिंग थिएटर (OT) में गलतियों की रोकथाम, सुरक्षित प्रसव, आपदा व युद्धकालीन चिकित्सा प्रबंधन और मेडिकल क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। “ऑडिटिंग व्हाट मैटर्स: क्लिनिकल गलतियां और बिना दोष की रिपोर्टिंग” सत्र में विशेषज्ञों ने कहा कि ओटी में होने वाली अधिकांश गलतियां किसी एक डॉक्टर की नहीं, बल्कि थकान, संचार की कमी, उपकरणों की खामियों और उच्च दबाव वाले वातावरण जैसे सिस्टम संबंधी कारणों से होती हैं। अस्पतालों में निष्पक्ष रिपोर्टिंग की संस्कृति विकसित करने पर भी जोर दिया गया, ताकि भविष्य में गलतियों को रोका जा सके। “सेफ बर्थ का वादा” सत्र में प्रसूति से जुड़े जटिल मामलों पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने प्लेसें...

नर्सिंग पदों की भर्ती पर हाई कोर्ट की सख्ती:भर्ती विज्ञापन में विरोधाभास, कोर्ट ने दिए आवेदन स्वीकार करने के निर्देश

मप्र हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर पदों की भर्ती से जुड़ी याचिका पर महत्वपूर्ण अंतरिम आदेश पारित किया है। कोर्ट ने प्रथम दृष्टया पाया कि भर्ती विज्ञापन में स्पष्ट विरोधाभास है, जिससे प्रक्रिया त्रुटिपूर्ण प्रतीत होती है। जस्टिस जय कुमार पिल्लई ने निर्देश दिया कि याचिकाकर्ताओं को नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर श्रेणी में आवेदन करने की अनुमति दी जाए और संबंधित विभाग उनके आवेदन स्वीकार करे। साथ ही कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इन पदों पर होने वाला कोई भी चयन अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि विज्ञापन के एक भाग में पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जबकि अन्य भाग में आरक्षण संबंधी स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। इस विरोधाभास को देखते हुए कोर्ट ने अंतरिम राहत प्रदान की। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि यदि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की तकनीकी बाधा होती है, तो याचिकाकर्ताओं के आवेदन ऑफलाइन माध्यम से भी स्वीकार किए जाएं। प्रकरण में प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए चार हफ्ते जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए...

ग्वालियर में घर में घुसकर नाबालिग छात्रा से रेप:पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की दी धमकी; भागने से पहले आरोपी अरेस्ट

ग्वालियर के हजीरा में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने छात्रा और उसके परिवार को जान से मारने की भी धमकी दी। यह घटना दिसंबर 2025 में हजीरा क्षेत्र की है। बदनामी के डर से छात्रा शुरुआत में चुप रही, लेकिन इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। लगातार शारीरिक शोषण से परेशान होकर छात्रा ने आखिरकार मामले की शिकायत दर्ज कराई। शुक्रवार को शिकायत मिलते ही पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। हजीरा थाना क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय नाबालिग 12वीं की छात्रा है। छात्रा ने शिकायत की है कि दिसंबर 2025 में वह घर पर अकेली थी, तभी उसके घर में गोसपुरा नंबर एक निवासी आयुष खटीक घुस आया और उसका मोबाइल नंबर मांगा। जब नाबालिग छात्रा ने मोबाइल नंबर देने से इनकार किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर रेप किया। घटना के बाद आरोपी उसे धमकी देकर भाग गया। बदनामी और धमकी के कारण नाबालिग चुप रही तो आरोपी उसे ब्लैकमेल कर शोषण करने लगा। अब पीड़ित नाबालिग लगातार शारीरिक शोषण से परेशान हो गई तो शुक्रवार को परिजन को...

नरसिंहपुर जिला अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी भंग:कार्यकाल खत्म होने के 4 माह बाद निर्णय; 11 सदस्यीय टीम कराएगी चुनाव

नरसिंहपुर जिला अधिवक्ता संघ की सामान्य सभा की बैठक में गुरुवार शाम को वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करने का बड़ा फैसला लिया गया। कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त हुए लगभग चार महीने बीत जाने के बावजूद चुनाव न होने से उपजे विवाद और सदस्यों की नाराजगी के बाद यह कदम उठाया गया है। अब नई कार्यकारिणी के गठन तक 11 सदस्यीय तदर्थ समिति संघ का कार्यभार संभालेगी और चुनाव प्रक्रिया पूरी कराएगी। कार्यकाल समाप्त होने के बाद बढ़ रही थी नाराजगी जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी का समय काफी पहले ही पूरा हो चुका था। समय पर चुनाव नहीं कराए जाने के कारण संघ के सदस्यों में असंतोष पनप रहा था। सदस्यों ने वर्तमान नेतृत्व पर मनमाने ढंग से कार्य करने के आरोप भी लगाए थे। इसी गतिरोध को समाप्त करने के लिए गुरुवार को सामान्य सभा बुलाई गई, जिसमें सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया। राज्य परिषद और जिला न्यायाधीश को दी सूचना कार्यकारिणी भंग करने और नई समिति गठित करने के निर्णय की औपचारिक सूचना राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर (State Bar Council) और जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरसिंहपुर को भेज दी गई है। ...

भोपाल में दिनदहाड़े फायर करने वाला गिरफ्तार, पहले से वांटेड:स्कूटी सवार दंपति पर दबाव बनाने किया था फायर, मामूली विवाद के बाद की थी वारदात

ऐशबाग के बाग उमराव दूल्हा में दिनदहाड़े फायरिंग करने वाले बदमाश दिलावर खान ने नकली पिस्टल से फायर किया था। यह पिस्टल सिर्फ आग निकालने के साथ धुंआ फैलाती है। वह लोगों को धमकाने के लिए अपने पास नकली पिस्टल रखता था। मंगलवारा पुलिस ने उसे पकड़ लिया है, क्योंकि वह एक आपराधिक मामले में पहले से ही फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, बुधवार दोपहर बरखेड़ी निवासी एक महिला गमी में जा रही थी। यूटर्न लेते समय उसकी एक्टिवा बाइक से टकराने से बची, इसी बात पर बाइक सवार युवक बहस करने लगा। कुछ देर बाद वह बाइक से उतरा और कमर से पिस्टल निकाल ली। पिस्टल निकलता देख आरोपी से भिड़ गई थी महिला यह देख महिला उससे भिड़ गई और उसे फायर करने से रोकने का प्रयास करती रही। बाद में आरोपी हवाई फायर कर भाग गया था।। इस मामले में भी सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद आरोपी दिलावर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। गुरुवार सुबह मंगलवारा पुलिस ने आरोपी दिलावर को पकड़ लिया। आरोपी बोला नकली पिस्तौल से चलाई गोली पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि उसने नकली पिस्टल से फायर किया था। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपी युवक मंगलवारा थाना इलाके...

ATM फ्रॉड में 7 साल बाद केस दर्ज:झारखंड में एटीएम क्लोनिंग से निकाले थे 1.20 लाख; फ्रेंचाइजी के नाम पर 2.73 लाख ठगे

राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले में 7 साल बाद एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित ठेकेदार मुकेश नायक इस मामले में लगातार थाने के चक्कर लगाता रहा, लेकिन आधा दर्जन टीआई बदलने के बाद भी उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस के अनुसार, कुंदन नगर निवासी मुकेश नायक (37) को जून 2019 में बैंक से किस्त बाउंस होने की जानकारी मिली, जबकि उसके खाते में पर्याप्त राशि थी। बैंक स्टेटमेंट निकालने पर पता चला कि 7-8 मई 2019 को जमशेदपुर (झारखंड) में किसी अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम से 12 बार में 1.20 लाख रुपए निकाल लिए। 7 साल तक भटकता रहा पीड़ित मुकेश ने मई 2019 में ही शिकायत की थी, लेकिन कोरोना काल और अधिकारियों के तबादलों के बीच उसकी सुनवाई नहीं हुई। हाल ही में उसने वर्तमान टीआई नीरज बिरथरे से मुलाकात की, जिसके बाद बुधवार को एफआईआर दर्ज की गई। पीड़ित का कहना है कि वह कीपैड मोबाइल इस्तेमाल करता था और उसने किसी को भी अपना पिन या बैंक डिटेल साझा नहीं की थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। फ्रेंचाइजी के नाम पर ठगी: युवक से 2.73 लाख ऐंठे इधर एमआईजी थाना क्षेत्र में होटल फ्रेंचाइजी दिलाने के ...

जबलपुर में शिक्षकों ने उठाई आवाज:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पहली नियुक्ति से सेवा गणना की मांग

जबलपुर में अध्यापक/शिक्षक संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बढ़ाया है। मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता समाप्त करने और सेवा अवधि की गणना पहली नियुक्ति तिथि से करने की मांग की है। संयुक्त मोर्चा के अनुसार, नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एनसीटीई) की अधिसूचना और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के तहत कई वर्गों के शिक्षकों को टीईटी से छूट मिली हुई है। इसके बावजूद, विभागीय आदेशों के जरिए नॉन-टीईटी शिक्षकों पर परीक्षा अनिवार्य करना नियमों के विपरीत है। डेढ़ लाख शिक्षक मानसिक तनाव में शिक्षक संगठनों ने हाल ही में जारी उन आदेशों को रद्द करने की मांग की है, जिनके कारण प्रदेश के लगभग डेढ़ लाख शिक्षक मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। मोर्चा ने यह भी मांग की है कि शिक्षकों की सेवा अवधि की गणना उनकी प्रथम नियुक्ति तिथि से की जाए। इससे उन्हें पेंशन, ग्रेच्युटी और अन्य सेवानिवृत्ति लाभों का पूरा अधिकार मिल सकेगा। शीघ्र निर्णय लेकर राहत देने का निर्णय लें ज्ञापन में सरकार से इस विषय पर संवेदनशीलता दिखाने और शीघ्र सकारात्म...

भविष्य से भेंट में विद्यार्थियों को कॅरियर विकल्प बताएं

बड़वानी | नए शैक्षणिक सत्र में स्कूल चलें हम अभियान अंतर्गत पीएम श्री शासकीय हाईस्कूल भविष्य से भेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व व उज्ज्वल भविष्य के प्रति प्रेरित करना था। कार्यक्रम में बुनियादी प्रशिक्षण संस्थान प्रभारी अश्विनी गवले व प्राचार्य संतोष मिश्रा ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने छात्रों को शिक्षा के महत्व, लक्ष्य निर्धारण, कॅरियर विकल्पों व जीवन में सफलता के सूत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने अनुशासन, लगातार परिश्रम व सकारात्मक सोच को सफलता की कुंजी बताया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और अपने प्रश्नों के माध्यम से मार्गदर्शन प्राप्त किया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/4RXlekP via IFTTT

पुलिस ने पहली बार पकड़ा पानी में उगने वाला गांजा:ओजी ग्रेड का हाइड्रोपोनिक गांजा मिला, सिर्फ पानी में उगाया जाता है, देश की पांचवीं कार्रवाई

ग्वालियर पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गांजा तस्करों के पास से पहली बार ओजी ग्रेड (ओशियन ग्रोथ) का गांजा पकड़ा है। यह हाइड्रोपोनिक है और इसे जमीन पर नहीं सिर्फ पानी में उगाया जाता है। यह आसानी से घर के अंदर उगाया जा सकता है। मध्य प्रदेश पुलिस ने इस तरह का गांजा पहली बार पकड़ा है। देश में इस तरह का गांजा पकड़ने की यह पांचवीं कार्रवाई है। मध्य प्रदेश में एक बार भोपाल में इस तरह का गांजा पकड़ा गया था, लेकिन वह इंटेलीजेंस का एक्शन था। मध्यप्रदेश पुलिस की यह पहली कार्रवाई है। यह पानी में उगने वाला हाइड्रोपोनिक गांजा की कीमत अंतर राष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपए प्रति किलोग्राम है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए गांजा तस्करों से पता लगा रही है कि वह कहां से गांजा की यह खेप लेकर ग्वालियर आए थे। सीएसपी इंदरगंज रोबिन जैन ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर गांजे की खेप लेकर आने वाले हैं। इसका पता चलते ही कंपू थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। जिस पर एसआई सुमित्रा तिग्गा, प्रधान आरक्षक रविकांत शर्मा, आरक्षक अभिषेक शर्मा, शैलेंद्र धाकड़ और लवकुश को तस्करों की ...

इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:टिगरिया बादशाह क्षेत्र में अवैध गोदाम पर छापा, 22 हजार लीटर सॉल्वेंट जब्त

इंदौर जिला प्रशासन ने टिगरिया बादशाह क्षेत्र के समीप एक गोदाम पर सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर एसडीएम निधि वर्मा के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने छापा मारकर भारी मात्रा में बिना लाइसेंस के संग्रहित सॉल्वेंट बरामद किया। कार्रवाई के दौरान गोदाम में करीब 22,000 लीटर डिस्टिल्ड सॉल्वेंट अवैध रूप से रखा पाया गया। इसके अलावा मौके से ऑयल पेंट मिक्सर और पेंट रिमूवर भी मिले। जांच में सामने आया कि गोदाम संचालक के पास इन ज्वलनशील पदार्थों के भंडारण के लिए आवश्यक वैध लाइसेंस नहीं था। सबसे गंभीर बात यह रही कि गोदाम में किसी प्रकार का फायर सेफ्टी सिस्टम मौजूद नहीं था। ऐसे में किसी भी दुर्घटना की स्थिति में आसपास के क्षेत्र में बड़ा हादसा हो सकता था और जनहानि की आशंका बनी हुई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार नारायण नांदेडा ने मौके पर ही गोदाम को सील करने की कार्रवाई की। इस दौरान तहसीलदार ओंकार मनाग्रे, सहायक खाद्य अधिकारी अविनाश जैन तथा बाणगंगा थाने का पुलिस बल भी मौजूद था। यह गोदाम खातीवाला टैंक निवासी अब्दुल कादिर पिता फखरुद्दीन का है। कलेक्टर ने कहा कि अव...

मझगवां में 11 माह की बच्ची की मौत:श्वास नली में दूध फंसना बताया गया कारण, कुपोषण से मौत की जताई गई थी आशंका

सतना जिले के आदिवासी बहुल मझगवां क्षेत्र में 11 माह की एक बच्ची की मौत के बाद महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर बच्ची की मौत का कारण कुपोषण बताया जा रहा था, लेकिन प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में श्वास नली में दूध फंसने को मौत की वजह बताया गया है। जानकारी के अनुसार, मझगवां ब्लॉक की महतैन ग्राम पंचायत के कैमहा गांव में राजललन की 11 माह 20 दिन की बेटी भारती मवासी की रविवार-सोमवार की दरमियानी रात मौत हो गई। भारती को तीन दिन से बुखार था, जिसका इलाज परिजन गांव के कथित डॉक्टर लालबहादुर से करा रहे थे। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही सोमवार को प्रशासनिक, स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त टीम कैमहा गांव पहुंची। टीम ने प्रारंभिक जांच में पाया कि इलाज के बाद बच्ची को आराम मिल रहा था। कुपोषण से मौत की आशंका को जांच टीम ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। श्वसन नली में दूध जाने की आशंका जांच के दौरान सामने आया कि रविवार रात बच्ची अपनी मां के साथ सो रही थी। मां ने उसे लेटकर दूध पिलाया। रात करीब 12 बजे मां ने देखा तो भारती के शरीर में कोई हलचल नहीं थी। शिशुरोग विश...

भोपाल में बीबीए और बीटेक के स्टूडेंट्स को मारी गोली:कटारा हिल्स में शराब पार्टी कर रहे छात्रों ने की फायरिंग; धमकी देकर आरोपी हुए फरार

भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में एक छात्र ने बीटेक स्टूडेंट्स पर फायरिंग कर दी। तीन राउंड फायरिंग में दो गोलियां दो छात्रों को लगी हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी छात्र अपने साथियों के साथ शराब पार्टी कर रहा था और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए शोर-शराबा कर रहा था। दोनों घायल छात्र अपने साथियों के साथ उसे समझाइश देने पहुंचे। इससे नाराज एक छात्र ने फायरिंग की और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक, 23 वर्षीय वासु गुप्ता और 21 वर्षीय अंशु तेज पाटिल दोनों ही सेज यूनिवर्सिटी के छात्र हैं। वासु बीबीए थर्ड ईयर, जबकि अंशु बीटेक सेकंड ईयर का छात्र है। दोनों ही छात्र साथी छात्रों के साथ सेज सनसिटी फेज-1 कॉलोनी में रहते हैं। रायसेन रोड स्थित एलएनसीटी कॉलेज में रहने वाले सुधांशु सिंह और उसके साथी अक्सर कॉलोनी में रहने वाले अन्य छात्रों के पास मिलने आया करते हैं। देर रात तक शराब पार्टी करते हैं और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। रविवार तड़के सुबह तक आरो...

अब 9-10 अप्रैल से ही शुरू होगी गेहूं खरीदी:मंत्री बोले- युद्ध के कारण बारदाने की व्यवस्था में देरी हुई, अब इंतजाम पर्याप्त है

एमपी में गेहूं की सरकारी खरीदी अब 9-10 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने रविवार को दो बार अफसरों के साथ गेहूं खरीदी को लेकर बैठक की। बैठक में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, पशुपालन मंत्री लखन पटेल और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। छोटे किसानों का गेहूं पहले खरीदा जाएगा बैठक में सीएम ने कहा प्रदेश में इस साल गेहूं की खरीदी तय समय पर शुरू होगी। खास बात यह है कि इस बार खरीदी प्रक्रिया में छोटे किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी। छोटे किसानों का गेहूं पहले खरीदा जाएगा, उसके बाद मध्यम और बड़े किसानों की बारी आएगी। प्रदेश में बारदानों की 3.12 लाख गठानों की जरूरत है, सरकार का दावा है कि बारदानों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने 10 अप्रैल से पहले सभी तौल केंद्रों का गहन निरीक्षण करने के आदेश दिए हैं। कब और कहां होगी खरीदी? 7 अप्रैल से इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभागों के लिए स्लॉट बुकिंग शुरू हो जाएगी। 9-10 अप्रैल से: इंदौर, उज्जैन, भोपाल ...

VIDEO कॉल पर बातकर छात्र ने खुद को मारी गोली:इंदौर में पिता की राइफल से फायरिंग; दोस्त दूसरे कमरे में देख रहे थे IPL मैच

मध्य प्रदेश के इंदौर में बी.फॉर्मा के 19 वर्षीय छात्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वारदात से कुछ मिनट पहले उसने परिवार से वीडियो कॉल पर बात की थी। इसी दौरान पिता का कॉल आया। उन्होंने सब्जी के लिए 75 रुपए ट्रांसफर करने को कहा। छात्र ने ऑनलाइन ट्रांजैक्शन किया था। मामला एमआईजी थाना क्षेत्र का है। गोली की आवाज सुनकर पास के कमरे में बैठे रूममेट्स मौके पर पहुंचे। उस समय छात्र तड़प रहा था। वे घबरा गए और तुरंत पिता को कॉल किया। पिता मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक छात्र की मौत हो चुकी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। किराए के मकान में रहता था छात्र एमआईजी थाना प्रभारी सी.बी. सिंह के मुताबिक, घटना शनिवार शाम करीब 6:40 बजे की है। नेहरू नगर में सौरभ (19) पिता धर्मराज पटेल, निवासी मैहर, अपने दोस्तों नीरज पटेल, नयन पटेल और रवि पटेल के साथ एक साल से जयसिंह राठौर के यहां किराए से रह रहा था। वह मकान की दूसरी मंजिल पर दो कमरों में रहता था। 15 दिन पहले पिता भी साथ रहने आए थे करीब 15-20 दिन पहले सौरभ के पिता इंदौर आए थे। उसके साथ रहने लगे थे। वे एक ज्वेलर्स के यहां सिक्योरिटी गार्ड थे। उनक...

इंदौर में 10 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन:विधानसभा 1 के वार्ड 7 को मिली सौगात, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- इंदौर ने विकास के नए आयाम छुए

रविवार को नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा-1 के वार्ड क्रमांक 7 में 10 करोड़ रुपए से अधिक लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद इंदौर शहर ने विकास के नए आयाम छुए हैं। यह सब इंदौरवासियों के सहयोग, इच्छाशक्ति और शहर को आगे बढ़ाने के दृढ़ संकल्प का परिणाम है। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि सन 2000 के पहले और बाद के इंदौर में जमीन-आसमान का अंतर है। पहले नंदा नगर से अन्नपूर्णा या खजराना जाने में एक से डेढ़ घंटा लग जाता था, क्योंकि सड़कें 12 से 15 फीट चौड़ी थीं। आज चौड़ी सड़कों का जाल बिछ चुका है और शहर के किसी भी कोने में कम समय में पहुंचना संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने शहर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है और इंदौर कई मायनों में देश-दुनिया में अव्वल है। उन्होंने कहा कि महापौर ने शहर के लिए भविष्य का विजन तैयार किया है और आने वाले समय में बेहतर सौगातें मिलेंगी। मेरा बेटा आकाश विधानसभा-1 की गलियों में घूमकर लोगों की समस्याओं की जानकारी लेता है और समाधान की रूपरेखा बनाकर मुझे देता है, जिससे समस्याओं को हल करने ...

राजगढ़ जिला अस्पताल का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण:वार्ड से लेकर शौचालय तक की स्थिति देखी, एनआरसी शुरू करने पर जोर

राजगढ़ जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा और पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी ने संयुक्त रूप से अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने अस्पताल के प्रत्येक फ्लोर पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुधार से जुड़े निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वार्ड, कैंटीन और शौचालयों की स्थिति देखी। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार और जरूरी सुविधाएं मिलना सबसे महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित और सुचारू रहनी चाहिए। अधिकारियों ने अस्पताल भवन के मानचित्र और डिजाइन को भी देखा तथा उससे संबंधित व्यवस्थाओं पर चर्चा की। साथ ही हाल ही में स्थापित मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री सिस्टम और आरओ जल आपूर्ति व्यवस्था का अवलोकन किया, जिसकी कलेक्टर और एसपी ने सराहना की। कहा- एनआरसी कक्ष को जल्द शुरू किया जाए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला अस्पताल में एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) कक्ष को जल्द शुरू किया जाए, ताकि कुपोषित बच्चों को उपचार की सुविधा मिल सके। इसके...

एलपीजी और पेट्रोल-डीजल उपलब्धता का रोज होगा रिव्यू:कलेक्टरों से सीएस अनुराग जैन बोले- मॉनिटरिंग करें और जमाखोरों पर शीघ्र एक्शन लें

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा है कि प्रदेश में एलपीजी सहित अन्य पेट्रोलियम पदार्थ पर्याप्त है और किसी तरह की कोई कमी नहीं है। कलेक्टर्स की जिम्मेदारी है कि वे प्रतिदिन मॉनिटरिंग करें और जमाखोरी के साथ कालाबाजारी की शिकायतों पर त्वरित तथा सख्त कार्रवाई करें। राज्य स्तर और जिला स्तर पर पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता पर प्रतिदिन रिव्यू होगा। मुख्य सचिव जैन ने गुरुवार को मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कलेक्टर्स के साथ जिलों में पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता की समीक्षा की। बैठक में तय किया गया कि राज्य स्तर और जिला स्तर पर पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता पर प्रतिदिन रिव्यू होगा। मुख्य सचिव जैन ने पीएनजी लाइन वाले जिलों में अधिकाधिक घरेलू कनेक्शन देने के लिए संबंधित एजेंसियों को जिला प्रशासन से नियमित समन्वय करने के साथ ही कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं कि वे एजेंसियों को वर्क फोर्स उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के बीच पीएनजी की विशेषताओं का प्रचार-प्रसार करें, जिससे अगले 3 महीने की समय-सीमा में उन क्षेत्रों में अधिकतम घरों तक पाइप से गैस पहुंच सके। बैठक...

दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के साथ सीएम की बैठक:शिवप्रकाश, हेमंत ने सिंधिया, मुरुगन, वीरेंद्र, उइके की मौजूदगी में एमपी के सांसदों से की चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार शाम दिल्ली में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ मप्र के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक की। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन् महामंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह मौजूद थे। बैठक में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, डॉ. वीरेंद्र कुमार, एल मुरुगन, दुर्गादास उईके मौजूद थे। इस बैठक में मध्य प्रदेश के सांसद शिवमंगल सिंह तोमर (मुरैना), आशीष दुबे (जबलपुर), महेंद्र सिंह सोलंकी (देवास), राहुल सिंह लोधी (दमोह), सुधीर गुप्ता (मंदसौर), डॉ. राजेश मिश्रा (सीधी) और राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी मौजूद थे। 6 अप्रैल को 18 जिलों में बीजेपी कार्यालयों का भूमिपूजन भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर 6 अप्रैल को प्रदेश के 18 जिलों में भाजपा के जिला कार्यालयों का एक साथ भूमिपूजन होगा। इन भूमिपूजन समारोहों में सीएम डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल वर्चुअल जुडेंगे। स्थानीय जिला अध्यक्ष, विधायक, सांसद और मंत्री गण अपने जिले में भूमिपूजन में मौजूद रहेंगे। from मध्य प्रदेश...

इंदौर में करोड़ों का पेट्रोल-डीजल मुफ्त में भरवाया:BPCL डिपो में बड़ा घोटाला; 129 करोड़ 55 लाख का पेट्रोल-डीजल बिना भुगतान लिया, 7 लोगों पर केस

इंदौर के मांगलिया स्थित भारत पेट्रोलियम डिपो में एक बड़ी धोखाधड़ी सामने आई है। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के साथ 129 करोड़ 55 लाख रुपए की धोखाधड़ी का चौंकाने वाला केस सामने आया है। पुलिस ने पेमेंट गेटवे प्लेटफॉर्म की साइट हैक कर स्कैम करने का अंदेशा जताया है। मामले में इंदौर के 7 व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि स्कैम देश के कई शहरों में हुआ है। पुलिस ने पेमेंट गेटवे प्लेटफॉर्म की साइट हैक कर स्कैम करने का अंदेशा जताया है। दरअसल, फ्लीट कार्ड एक विशेष प्रकार का पेमेंट कार्ड होता है, जिसे ट्रक, बस और अन्य व्यावसायिक वाहनों के लिए जारी किया जाता है। इससे ड्राइवर बिना नकद पैसे रखे पेट्रोल-डीजल भरवा सकते हैं। कार्ड इस्तेमाल करने पर राशि सीधे कंपनी के खाते से कट जाती है। लॉयल्टी ऐप में तकनीकी गड़बड़ी का फायदा उठाया मांगलिया पुलिस चौकी प्रभारी विश्वजीत सिंह तोमर के अनुसार बीपीसीएल के प्रादेशिक प्रबंधक (रिटेल) विक्रांत हाठे की शिकायत पर विशाल सिंह (एक्जोटिका शालीमार), शशि सिंह (एक्जोटिका शालीमार), दलवीर सिंह (स्कीम-114), बलजिंदर सिं...