Skip to main content

अंबेडकर प्रतिमा विवाद: ग्वालियर कलेक्टर-एसएसपी के साथ वकीलों की बैठक:वकीलों की अपील-यह हमारा हाईकोर्ट का मामला, बाहरी व्यक्ति, संस्थाएं हस्तक्षेप न करें

उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर परिसर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापना से संबंधित विवाद पर बुधवार शाम कलेक्टर-एसएसपी ने दोनों पक्षों के वकीलों को साथ लेकर बैठक की है। बैठक में दोनों पक्षों की बात सुनी गई। जबलपुर में चीफ जस्टिस से क्या बात हुई यह जाना। उसके बाद दोनों पक्षों से कहा गया कि यह हाईकोर्ट परिसर के अंदर अधिवक्ताओं के बीच का विवाद है। इसमें दोनों पक्ष बाहरी व्यक्तियों और संस्थाओं को शामिल न करें। इसके बाद वकीलों ने भी अपने-अपने साथियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति बनाई है। बैठक के बाद हाईकोर्ट परिसर में मूर्ति लगाने के पक्ष के वकीलों ने अपील की है कि यह हमारे अधिवक्ताओं का आपसी मामला है। इसमें कोई भी बाहरी व्यक्ति और संस्था हस्तक्षेप न करे। कलेक्टर रुचिका चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में अधिवक्ताओं के साथ चर्चा की। चर्चा के दौरान उच्च न्यायालय ग्वालियर के बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन पाठक, सचिव महेश गोयल एवं मूर्ति लगाने के पक्षकार अधिवक्ता विश्वजीत रतौनिया, धर्मेन्द्र कुशवाह, अपर कलेक्टर कुमार सत्यम, एडीएम टीएन सिंह, एसडीएम विनोद सिंह, अतुल सिंह एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही बैठक में कलेक्टर चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं से बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापना के संबंध में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के मुख्य न्यायाधिपति से हुई चर्चा के संबंध में जानकारी ली। अधिवक्ताओं द्वारा बताया गया कि मुख्य न्यायाधिपति ने चर्चा के दौरान कहा कि सेवानिवृत्ति के कारण इस संबंध में नवीन न्यायाधिपति से चर्चा के बाद आगामी निर्णय हो सकेगा। कलेक्टर-एसएसपी बोले- आप अपील करो बाहरी व्यक्ति इस विवाद में शामिल न हों बैठक में कलेक्टर चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिंह ने अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा करते हुए कहा कि न्यायालयीन परिसर में प्रतिमा स्थापना का विषय बार एसोसिएशन एवं न्यायालय परिसर प्रशासन का है। इस विषय में बाहर के किसी भी व्यक्ति, संस्था या दल का दखल नहीं होना चाहिए। सोशल मीडिया एवं अन्य प्लेटफार्म के माध्यम से उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर के परिसर में प्रतिमा स्थापना के संबंध में अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं। कलेक्टर और एसएसपी ने कहा कि उच्च न्यायालय ग्वालियर के अधिवक्तागण बाहरी व्यक्तियों से इस प्रकरण में हस्तक्षेप न करने की अपील करें।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/851jm9c
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...