Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2025

पेशाब करने के लिए घर से बाहर निकले युवक को सर्प ने डसा, मौत

श्योपुर| रिश्तेदार के यहां बरगवा गांव आए युवक की जहरीले सांप ने डसने से मौत हो गई। घटना बरगवा थाना कस्बा क्षेत्र के की है। सूचना के बाद अस्पताल पहुंची बरगवा थाना पुलिस ने युवक के शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंपते ​हुए मर्ग दर्ज कर लिया है। बरगवा थाना पुलिस ने बताया कि आवदा निवासी धनराज पुत्र घनश्याम आदिवासी उम्र 22 वर्ष शनिवार को अपने रिश्तेदार के यहां बरगवा आया हुआ था, रात को जब वह पेशाब आदि करने के लिए बाहर निकला तो, इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने उसे डस लिया। इसके बाद रिश्तेदार उसे इलाज के लिए कराहल अस्पताल ले गए, जहां रास्ते में उसकी की मौत हो गई। सूचना के बाद अस्पताल पहुंची बरगवा थाना पुलिस ने युवक के शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंपते ​हुए मर्ग दर्ज कर लिया है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/aYOc7Pn via IFTTT

भाजपा देवास की जिला कार्यकारिणी घोषित:3 महामंत्री समेत कुल 22 पदाधिकारियों की नियुक्ति; 7 जिला उपाध्यक्ष बने

भारतीय जनता पार्टी की जिला देवास इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इस सूची में जिले के 22 वरिष्ठ नेताओं को स्थान मिला है। नई कार्यकारिणी में 7 जिला उपाध्यक्ष, 3 जिला महामंत्री, 6 जिला मंत्री, कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष और कार्यालय मंत्री नियुक्त किए गए हैं। घोषित सूची के अनुसार गोविंद सिंह राजपूत, सोहन पटेल, रजनेश जोशी, मती विमलता मनोहर सिंह पवार, मोहनलाल पटेल, निरंजन सिंह सेंगर और कुटलीप पटेल को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही, महिला नेतृत्व को बढ़ावा देते हुए शोभा नायक भी उपाध्यक्ष पद पर चयनित हुई हैं। नए महामंत्री व मंत्री जिला महामंत्री के पद पर रजनेश यादव, विजय सिंह पवार, और मनीष सोलंकी का चयन किया गया है। मंत्री पद के लिए प्रकाश सिंह ठाकुर, मती नीलम पांचाल पटेल, सचिन जोशी, रामलाल पवार, राजेश मीणा, मती लक्ष्मी देवकरण पाटीदार व मती शोभा गोस्वामी को जिम्मेदारी दी गई है। कोषाध्यक्ष और मुख्य कार्यालय पदाधिकारी अनुप सिंह को कोषाध्यक्ष और यशपाल सिंह बाबेल को सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी तरह वासुदेव परमार कार्यालय मंत्री तथा मती पुष्पलता सोनगरा सह कार्यालय मंत्री ...

जनधन योजना के लिए KYC अपडेट जरूरी:इंदौर के संतृप्ति शिविर में RBI गवर्नर ने की शिरकत; योजना के 11 साल पूरे होने को बड़ी सफलता बताया

इंदौर के ग्राम रंगवासा(राऊ) में शनिवार को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा संतृप्ति शिविर का आयोजन किया। इसमें रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान मीडिया से चर्चा में उन्होंने बताया कि जनधन योजना को आज 11 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं जो की एक बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि जनधन योजना के तहत जो बैंक खाता खोले गए हैं सुरक्षा के साथ ही नियमों के आधार पर उनकी केवाईसी अपडेट करना आवश्यक है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न तरह के बैंक के द्वारा शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले लोग बैंकों तक आते थे, लेकिन अब बैंक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इन शिविर के माध्यम से यह भी बताया जाएगा कि सरकारी योजनाओं के तहत जैसे जनधन योजना, प्रधानमंत्री जन सुरक्षा योजना, जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना सहित तमाम तरह की बीमा की योजनाएं हैं, इनसे लोगों को सीधे तौर पर लाभ मिल सकता है। इन योजनाओं के बारे में भी आम आदमी तक किस तरह से लाभ लिया जा सकता है, इसे बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत क्षेत्र में एक कैंप लगाया जाएगा जिसमें ल...

रेट्रो गरबा सीजन-11 की धूम:94.3 माय एफएम और वान्याज डांस प्लेनेट के साथ थिरकेंगे इंदौरी

इंदौर शहर का सबसे लोकप्रिय और सक्रिय रेडियो स्टेशन 94.3 माय एफएम इस बार वान्याज डांस प्लेनेट के साथ रेट्रो गरबा सीजन-11 लेकर आ रहा है। यह एक ऐसा फैमिली गरबा सेलिब्रेशन है जो पिछले 10 सीजन से इंदौर में धूम मचा रहा है। ये गरबा सेलिब्रेशन 26, 27 और 28 सितंबर वॉटरलीली होटल, बाईपास पर होगा। इसमें 2 ग्रुप होंगे, एक प्रैक्टिस करने वाले मेंबर्स का और दूसरा कॉमन पब्लिक का होगा। शहरवासी अपने परिवार और दोस्तों के साथ रेट्रो गरबा एंजॉय कर सकेंगे। 8 सितंबर से शुरू होगी प्रैक्टिस बता दें कि गरबा की प्रैक्टिस 8 सितंबर से शुरू होगी। वेन्यू हैं वान्याज डांस प्लेनेट-विजय नगर, होटल रेडिसन के सामने-दिव्य शक्ति पीठ, गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल-नवलखा, दि डांस सेंटर-एमजी रोड, तथास्तु फिटनेस जिम- स्कीम 140। प्रैक्टिस रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 7 सितंबर है। उससे पहले रजिस्ट्रेशन करवाकर प्रैक्टिस सेशन का हिस्सा बना जा सकता है। रेट्रो गरबा में माय एफएम आरजेस भी उपस्थित होंगे और पब्लिक के साथ एन्जॉय करेंगे। आज से ही 94.3 माय एफएम, रेट्रो गरबा के साथ शहरवासियों की नवरात्रि यादगार बनाने के लिए तैयार है। from मध्य प्रद...

ग्वालियर में सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मिली धमकी:व्हाट्सएप पर एक शख्स ने जान से मारने की दी धमकी; FIR दर्ज

ग्वालियर में राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद शुक्ला को व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने खुद को अलीगढ़, उत्तर प्रदेश का बताया है। घटना 28 अगस्त की रात की है। भगवती प्रसाद शुक्ला अपने संगठन के कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया। इसके बाद कॉलर ने वॉयस कॉल कर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शुक्रवार को भगवती प्रसाद और संगठन के कार्यकर्ताओं ने ग्वालियर आईजी अरविंद सक्सेना को शिकायती पत्र सौंपा। आईजी के निर्देश पर विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पटेल नगर निवासी भगवती प्रसाद का कहना है कि लखनऊ में उनके संगठन ने लव जिहाद के खिलाफ आंदोलन किया था। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में कार्रवाई की थी। वह देशभर में लव जिहाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। उनका मानना है कि इसी कारण उन्हें धमकी मिल रही है। मामले की जानकारी देते हुए ग्वालियर आईजी अरविंद सक्सेना ने बताया कि जान से मारने की धमकी के संबंध में राष...

भिंड कलेक्टर के साथ MLA की अभद्रता का मामला:IAS ऑफिसर्स एसोसिएशन CM और CS से मिलेगा, दर्ज कराएगा विरोध

भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के बंगले में घुसकर भाजपा विधायक और समर्थकों द्वारा की गई अभद्रता के मामले में आईएएस आफिसर्स एसोसिएशन विरोध में उतर आया है। एसोसिएशन शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन से मिलकर घटनाक्रम को लेकर विरोध जताएगा और अपमानजनक शब्दावली को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट करेगा ताकि भविष्य में प्रशासनिक अफसरों के साथ ऐसी घटनाएं न हों। मध्यप्रदेश आईएएस आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनु श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को भिंड कलेक्टर से साथ हुए घटनाक्रम को लेकर आज मुख्य सचिव अनुराग जैन से मिले थे। इस मामले में विरोध दर्ज कराया गया है। एसोसिएशन के पदाधिकारी और आईएएस अधिकारी एक साथ मुख्य सचिव जैन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फिर मिलेंगे और सम्पूर्ण घटनाक्रम पर एक्शन के साथ ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने की मांग भी करेंगे। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में आज उन्होंने भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव से भी बात की है और संभागायुक्त चंबल संभाग से भी घटना की जानकारी ली है। प्रशासनिक अफसरों के साथ इस तरह की एक्टिविटी रोकने की मांग को लेकर एसोसिएशन पूरी तर...

कुख्यात अपराधी को अवैध हथियार के साथ दबोचा:गोसलपुर पुलिस ने 9 मामलों में शामिल बदमाश को गिरफ्तार किया, भेजा जेल

जबलपुर के गोसलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक आदतन अपराधी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी वीर उर्फ नीरज पटेल, कुड़ा गांव का निवासी है और उसके खिलाफ पहले से ही हत्या, मारपीट, अवैध उत्खनन और अवैध हथियार रखने सहित 9 गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक जबलपुर को लगातार अवैध हथियारों से जुड़ी सूचनाएं मिल रही थीं। इसके बाद पुलिस ने ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दिशा में थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। 27 अगस्त 2025 को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी। दबिश के दौरान नीरज पटेल को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास एक देसी कट्टा और 8 एमएम का जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह देसी कट्टा करीब तीन महीने पहले दमोह निवासी एक व्यक्ति से 3,500 रुपए में खरीदा था। गोसलपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे न्यायालय में पेश किया। अदालत ने आरोपी को 11 सितंबर ...

इंदौेर में सरकारी जमीन पर बना दी नर्सरी:5 करोड़ 43 लाख की 3620 वर्गमीटर की सरकारी जमीन से हटाया कब्जा

इंदौर के ग्राम कैलोद करताल में लगभग 3620 वर्गमीटर की सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया है। कलेक्टर आशीष सिंह और निगमायुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने तहसीलदार और पटवारी की मौजूदगी में संयुक्त कार्रवाई की। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर यहां नर्सरी बना दी थी। दरअसल, जोन 13 वार्ड 77 में लगभग 3620 वर्गमीटर सरकारी जमीन पर लाल सिंह पटेल ने अतिक्रमण कर करीब 5 हजार पौधे रखकर नर्सरी बना ली थी। जिस पर अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया के निर्देशन में ये कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण करने वाले को सामने मौजूद रहकर पौधे हटाने के लिए कहा गया। नियमानुसार उसे 3 दिनों का समय दिया गया। फिलहाल की स्थिति में 20 प्रतिशत पौधे हटाए जा चुके हैं। ट्रैक्टर लगाकर पौधे हटाने का काम किया जा रहा है। सरकारी भूमि की अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ 43 लाख रुपए है। निगमायुक्त बोले- सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं निगमायुक्त शिवम वर्मा ने बताया कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर हित में की जा रही इस कार्रवाई के अंतर्गत जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराकर दोबा...

जबलपुर में सड़क हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत:टक्कर मारकर भागा बोलेरो वाहन चालक; अपराधी को पकड़ने गई थी पुलिस टीम

जबलुपर के संजीवनी नगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अभिषेक शिंडे की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के वक्त वे अपराधी की तालाश में अंधमूक बाइपास के पास घूम रहे थे। तभी अचानक ही तेज रफ्तार एक बोलेरो जीप ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वे सड़क पर दूर जा गिरे। घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी के साथ फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत ही भेड़ाघाट थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद संजीवनी नगर थाना पुलिस सहित भेड़ाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और इलाज के लिए अभिषेक को मेडिकल काॅलेज ले गई, जहां डाक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी के साथ मेडिकल पहुंचे पुलिस अधिकारी ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक अभिषेक शिंडे गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी जबलपुर एसपी संपत उपाध्याय को लगी तो वे उन्हें देखने के लिए मेडिकल काॅलेज पहुंचे। इस दौरान उनके साथ एएसपी क्राइम जितेंद्र सिंह, सीएसपी रितेश शिव के साथ भेड़ाघाट और संजीवनी नगर थाना प्रभारी भी थे। डाक्टरों की टीम ने गंभीर रूप से घायल प्रधान आरक्षक की जान बचाने का प्रयास किया पर वह सफल नहीं हो सके। बुधवार रात को उन्होंने दम तोड़ दिया। अपराधी की तलाश कर रहे थे...

देश के 84 सिद्ध गणेश मंदिरों में से एक सीहोर में; आज दोपहर 12 बजे जन्म आरती

भास्कर संवाददाता | सीहोर बुधवार से दस दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत हो रही है। सीहोर के श्री चिंतामन सिद्ध गणेश मंदिर में दोपहर 12 बजे भगवान गणेश की जन्म आरती होगी। इसी के साथ दस दिन चलने वाले मेले का भी शुभारंभ होगा। मंगलवार को दिनभर मंदिर और मेला स्थल पर तैयारियां चलती रहीं। मंदिर को विद्युत सजावट से सजाया गया है। पंडित चारु चंद्रा व्यास ने बताया कि मंदिर की स्थापना दो हजार साल पहले राजा विक्रमादित्य ने की थी। सीहोर का चिंतामन सिद्ध गणेश मंदिर देशभर के 84 सिद्ध गणेश मंदिरों में से एक है। प​ार्किंग के लिए जगह चिन्हित मेला स्थल पर भी सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। सीहोर के अलावा भोपाल, विदिशा, राजगढ़, रायसेन और इंदौर से भी श्रद्धालु पहुंचेंगे। मेले में बच्चों के लिए खिलौनों की दुकानें और खाने-पीने की सामग्री के स्टॉल लगे हैं। कई तरह के झूले लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पार्किंग की अलग-अलग जगहों पर व्यवस्था की गई है। दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए अलग स्थान चिन्हित किए गए हैं। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/tJGj8V4 via IFTTT

बाचापानी गांव, जहां घरों में नहीं विराजते गणपति:तिल गणेश मंदिर में दाहिनी सूंड वाली है प्रतिमा; यहां मिलता है संतान प्राप्ति का आशीर्वाद

नर्मदापुरम जिले का बाचावानी गांव में गणेश उत्सव की एक विशेष परंपरा निभाता चला आ रहा है। जहां देश भर में गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई जाती है, वहीं बाचावानी में यह पर्व अनूठे ढंग से मनाया जाता है। यहां, केवल प्राचीन तिल गणेश मंदिर में ही भगवान गणेश की आराधना की जाती है। गांव में किसी भी घर या पंडाल में गणेश प्रतिमा की स्थापना नहीं की जाती है। बाचावानी के ग्रामीण मानते हैं कि घरों में गणेश प्रतिमा स्थापित करने से अनिष्ट हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ साल पूर्व ग्राम के बाहर से आए कुछ लोगों के घर में आग लग गई थी। फायर ब्रिगेड से घर की आग बुझाई गई तो पता चला कि उन्होंने अपने घर में भगवान गणेश की स्थापना कर ली थी। गांव वालों का मानना है कि इस तरह की और भी घटनाएं पूर्व में घटित हो चुकी हैं। संतान प्राप्ति की भी मान्यता है। जिन्हें संतान नहीं होती, भगवान गणेश झोली संतान से भरते है। तिल गणेश मंदिर न केवल गाँव का एकमात्र पूजा स्थल है, बल्कि यह एक आश्चर्यजनक किंवदंती का केंद्र भी है। ग्रामीणों का मानना है कि माघ महीने में तिल गणेश चतुर्थी के दिन, भगवान गणेश की प्रतिमा का आकार तिल के बराबर ...

टीचर की पत्नी से लूट का खुलासा:तिरला में KTM बाइक पर सवार दो बदमाश गिरफ्तार, मोबाइल और दस्तावेज बरामद

तिरला पुलिस ने एक महिला से हुई लूट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति बिना नंबर की KTM बाइक के साथ तिरला फाटे पर खड़े हैं। थाना प्रभारी ज्योति पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान रैहान पिता अब्दुल कादरी और बरकद पिता जमालुद्दीन खान के रूप में बताई। दोनों खैरवाजागीर, थाना मनावर के रहने वाले हैं। घटना 31 जुलाई 2025 को दोपहर 3 बजे की है। शीला बारोट अपने पति पिनाकिन बारोट के साथ चिकलिया फाटा तिरला में खरीदारी कर रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका पर्स छीन लिया। पर्स में वीवो मोबाइल, 1500 रुपए नकद, पैन कार्ड, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस था। पुलिस ने आरोपियों से लूटा गया मोबाइल और अन्य सामान बरामद कर लिया है। दोनों आरोपी पहले से ही थाना तिरला में दर्ज एक अन्य मामले में वांछित थे। पुलिस अन्य अपराधों में भी उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3MeBoPZ via IFTTT

पाकिस्तान से क्रिकेट? सुशील दोषी बोले–बिल्कुल नहीं:क्रिकेट सभ्य खेल है; आतंकवाद असभ्य हरकत, पाकिस्तान को क्रिकेट से अलग-थलग करना जरूरी

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान आमने सामने होंगे, जिसको लेकर देशभर में एक विवाद की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच दिग्गज रेडियो कमेंटेटर और पद्मश्री सुशील दोषी ने पाकिस्तान से क्रिकेट खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने कहा कि क्रिकेट सभ्य लोगों का खेल है और आतंकवाद असभ्य हरकत। ऐसे में सभ्य खेल में असभ्य लोगों की कोई जगह नहीं हो सकती। दोषी ने कहा-“मैं तो ये सोचता हूं कि अगर आप आतंकवाद फैलाते हो और दूसरी तरफ क्रिकेट खेलते हो, तो ये साथ-साथ नहीं चल सकता। पाकिस्तान के साथ न खेलकर हमें उसे क्रिकेट से अलग-थलग करना चाहिए। सुशील मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी का वार्षिक अलंकरण समारोह में अलंकृत होने के लिए सोमवार को भोपाल पहुंचे थे। दोषी ने कहा- आप दुनिया को कैसे समझा सकते हैं कि हॉकी तो खेलेंगे, लेकिन क्रिकेट नहीं खेलेंगे, टेनिस खेलेंगे लेकिन क्रिकेट नहीं खेलेंगे, विदेशों में जाकर खेलेंगे लेकिन पाकिस्तान से क्रिकेट खेलेंगे? ऐसा नहीं होना चाहिए। करना ये चाहिए कि भारत न सिर्फ खुद पाकिस्तान का बहिष्कार करे बल्कि दुनिया के देशों को भी इसके लिए प्रेरित करे।” भारत के पास है ताक...

सर्विस सेंटर में कस्टमर से अभद्रता:फरियादी बोला-कार को वर्कशॉप में कर्मचारी ने डैमेज किया

ग्वालियर में एक कार डीलर प्रेम मोटर्स के सर्विस सेंटर में नई कार की सर्विस कराने आए बैंक कर्मचारी के साथ अभद्रता की गई। कर्मचारियों ने उनकी कार को बैक करते में दीवार में दे मारा। उन्होंने विरोध किया तो कर्मचारियों ने कार में नए पार्टस लगाने का वादा किया, लेकिन जब अगले दिन कस्टमर वर्कशॉप पहुंचा तो नए पार्टस न लगाते हुए उसकी डेंटिंग-पेंडिंग कर दी। घटना रविवार शाम की है। कस्टमर ने इसका विरोध करने पर कर्मचारियों द्वारा गालियां देने का आरोप लगाया है। उसने कार को वर्कशॉप में ही छोड़कर झांसी रोड थाना पहुंचकर लिखित शिकायत की है। प्रेम मोटर्स से लाइव वीडियो शूट कर वायरल भी किया। पुलिस का कहना है कि शिकायत आई है जांच की जा रही है। प्रेम मोटर्स से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। ग्वालियर के कॉस्मोवैली निवासी विकास भार्गव ने बताया कि 25 जुलाई 2025 को उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया से फाइनेंस कराते हुए एक मारुति कार प्रेम मोटर्स से खरीदी थी। विकास ने 23 अगस्त दोपहर 12 बजे शिवपुरी लिंक रोड स्थित प्रेम मोटर्स के सर्विस सेंटर पर पहली सर्विस के लिए कार को छोड़ा था। 23 अगस्त की श...

ग्वालियर में फिर धंसी सड़क:पेवर ब्लॉक लेकर जा रहा ट्रक तीन फीट तक गड्‌ढे में फंसा

ग्वालियर में बारिश के बीच फिर सड़क धंस गई है। चेतकपुरी के पास विवेकानंद चौराहा से एजी ऑफिस रोड पर अचानक गहरा गड्‌ढा हो गया। सड़क उस समय धंसी जब पेवर ब्लॉक से भरा ट्रक गुजर रहा था। ट्रक के पहिए 3 फीट तक सड़क में नीचे धंस गए। यह वही वही सड़क है जो बार-बार धंस रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने किसी तरह क्रेन की मदद से ट्रक को बाहर निकलवाया है। गड्‌ढे को भी भरा है। लोगों का कहना है कि ग्वालियर में सड़कों की गुणवत्ता बेहद खराब है। जरा सी बारिश में धंसक जाती है। ट्रक के गड्‌ढे में फंसने का एक वीडियो भी सामने आया है। ट्रक 14 चकों वाला था। यह झांसी से ग्वालियर होते हुए मुरैना पोरसा की तरफ जा रहा था। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर का कहना था कि उसने ग्वालियर में सड़क धंसने के कई किस्से सुने थे, लेकिन आज वह खुद इस घटना का शिकार हो गया। ग्वालियर की सड़कें बेहद खराब ट्रक चालक नीरज कुमार का कहना था कि हम रोड टैक्स अदा करते हैं, लेकिन अच्छी सड़कें नहीं मिल रहीं। अन्य शहरों की हालत से ज्यादा ग्वालियर की सड़कों की हालत बद से बदतर है। स्थानीय लोगों का कहना था कि जरा सी बारिश होती है और सड़क धंस ज...

भोपाल वालों मैं तुम्हें भूल जाऊं ये हो नहीं सकता:मटकी फोड़ महोत्सव में सुनील शेट्‌टी ने बोला डायलॉग; सीएम ने गाया.. गोविंदा आला रे...

भोपाल वालों मैं तुम्हें भूल जाऊं.. यह हो नहीं सकता.. और तुम मुझे भुला दो.. ये मैं होने नहीं दूंगा।... भोपाल में मंच से एक्टर सुनील शेट्‌टी ने जब ये डायलॉग बोला तो पूरा माहौल तालियों से गूंज उठा। फिल्म अभिनेता सुनील शेट्‌टी शनिवार को राजधानी के करोंद चौराहे पर आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता में शामिल हुए। उन्होंने कहा- एमपी तो मेरा आना होता ही है। मैं यहां हर साल फॉरेस्ट देखने आता रहा हूं। सीएम साहब को मुबारकबाद देना चाहता हूं, इतना प्यारा स्टेट, जो देश के दिल में बसा है। इसके अलावा मैं महाकाल के दर्शन के लिए भी आता हूं। सुनील शेट्‌टी ने अपना लोकप्रिय डायलॉग 'अन्ना 24 घंटे चौकन्ना' और 'यह धरती मेरी मां है' भी बोला। साथ ही 'भारत माता की जय' के नारे भी लगवाए। इस कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने इंडियन आइडल फेम गायक सवाई भट्‌ट के साथ 'गोविंदा आला रे..., 'छोटी-छोटी गैया, छोटे-छोटे ग्वाल, छोटो सो मेरो मदन गोपाल.. भजन गाए। मटकी फोड़ महोत्सव की तस्वीरें देखिए कई टीमों ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता में लिया भाग श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव समिति के अ...

डल झील में एमपी का परचम:पहले खेलो इंडिया वॉटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल में 18 पदक जीतकर बना चैंपियन

डल झील पर पहली बार आयोजित खेलो इंडिया वॉटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2025 में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों परचम लहरा दिया। 21 से 23 अगस्त तक चली प्रतियोगिता में एमपी के खिलाड़ियों ने कुल 18 पदक (10 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य) जीतकर चैंपियनशिप अपने नाम की। उड़ीसा 10 पदकों के साथ दूसरे और केरल 7 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। आखिरी दिन जीते 11 पदक चैंपियनशिप के अंतिम दिन शनिवार को मध्यप्रदेश की केनो स्लालम और रोइंग अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और 6 स्वर्ण, 2 रजत व 3 कांस्य सहित 11 पदक अपने नाम किए। इन्होंने जीते पदक खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को दी बधाई प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने चैंपियन बने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा, “मध्यप्रदेश की बेटियों और बेटों ने जल क्रीड़ा के इस महाकुंभ में स्वर्णिम उपलब्धि हासिल की है। यह न सिर्फ प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। खेल संचालक राकेश गुप्ता ने भी सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Sv02tlu via IFTTT

प्रो-पंजा लीग सीजन-2 में किराक हैदराबाद चैंपियन:रोहतक रौडीज को 30-18 से हराकर अपने नाम किया खिताब, स्टीव थॉमस ने 0.09 सेकंड में सबसे तेज पिन लगाई

ग्वालियर में 17 दिनों से चल रही प्रो-पंजा लीग सीजन-2 में किराक हैदराबाद ने चैंपियनशिप पर कब्जा जमा लिया। गुरुवार को हुए फाइनल मुकाबले में किराक हैदराबाद ने रोहतक रौडीज को 30-18 से हरा दिया। विजेता टीम को प्रो पंजा लीग की ओर से 20 लाख रुपए का इनाम भी मिला है। रोहतक रौडीज की निर्मल देव को 'प्लेयर ऑफ द डे' का पुरस्कार दिया गया। किराक हैदराबाद के सतनाम सिंह को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' घोषित किया गया। स्टीव थॉमस ने 'बादशाहों का बादशाह' का खिताब जीता। किराक हैदराबाद पूरे टूर्नामेंट में अंकों के मामले में आगे रहे और प्रतियोगिता के दिन अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत दर्ज की। पिछले सीजन के उपविजेता, जो सिर्फ एक अंक से चैंपियनशिप से चूक गए थे, इस बार ट्रॉफी उठाई और इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया। स्टीव थॉमस ने बनाया रिकॉर्ड किराक के स्टीव थॉमस ने दीपांकर मैच को सिर्फ 0.09 सेकंड में पिन करके प्रो पंजा लीग का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो सचिन गोयल के 0.10 सेकंड के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ता है। कार्यक्रम में प्रो-पंजा लीग के सह-संस्थापक परविन दबास और प्रीति झां...

जिंदा जले मां-बेटी, एक-दूसरे से लिपटे मिले शव:ग्वालियर में आग की लपटें देखी तो पहुंचे पड़ोसी; घटना के वक्त दोनों घर में अकेले थे

ग्वालियर के डबरा में मां-बेटी जिंदा जल गईं। दोनों के शव एक-दूसरे से लिपटी हालत में मिले। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं। ये घटना बुधवार रात को सिमरिया ताल गांव की है। आग की लपटें उठती देख पड़ोसी मौके पर पहुंचे। किसी तरह आग बुझाई। यहां घर के अंदर भूसे वाले कमरे में उमा उर्फ मनीषा बघेल (25) और उसकी बेटी जान्हवी (3) के जले हुए शव मिले। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। महिला का किसी बात पर पति से हुआ था विवाद ग्रामीणों के मुताबिक बुधवार सुबह मनीषा का अपने पति मनीष बघेल (30) से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद सुबह अपनी मां को इलाज के लिए ग्वालियर लेकर गया था। रात तक वापस नहीं लौटा। रात करीब 10 बजे घर के अंदर से आग की लपटें और धुआं उठते देखा। इस पर गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की। घर के अंदर देखा तो मनीषा और उसकी बेटी जले हुए पड़े थे। गांव वालों का कहना है कि मनीषा एक दिन पहले ही ग्वालियर के तिघरा क्षेत्र के अपने मायके सोसा गांव से ससुराल सिमरिया आई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोन...

जबलपुर में स्मार्ट सिटी की मंडी बेकार:3 करोड़ की लागत से बनी मंडी खंडहर में तब्दील, सड़कों पर अब भी लग रही दुकानें

स्मार्ट सिटी योजना के तहत 5 साल पहले 3 करोड़ रुपए की लागत से जबलपुर के संजीवनी नगर, कछपुरा में बनी सब्जी मंडी अब अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है। इस मंडी का मुख्य उद्देश्य सड़कों पर लगने वाली दुकानों को एक व्यवस्थित जगह देना था ताकि ट्रैफिक की समस्या खत्म हो सके। लेकिन, नगर निगम की लापरवाही और उदासीनता के कारण यह महत्वाकांक्षी परियोजना अब खंडहर में तब्दील हो चुकी है। 3 दिन पहले दी सूचना, कार्रवाई नहीं हुई हाल ही में मंडी में लगा शेड गिर गया था। जिससे व्यापारियों में भारी रोष है। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोई वहां मौजूद नहीं था। स्थानीय सब्जी व्यापारियों का आरोप है कि 3 दिन पहले ही शेड में पानी भरने की सूचना नगर निगम को दी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। क्षेत्रीय पार्षद से भी संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया और न ही मौके पर आए। सड़क पर दुकान लगाने वाले ठेले वालों से नगर निगम अधिकारियों द्वारा पैसे लेकर उन्हें हटाने के बजाय वहीं बने रहने देने का आरोप भी व्यापारियों ने लगाया है। सब्जी विक्रेता मोहनी बाई चक्रवर्ती ने बताया- मंडी में बिक्री न होने के कारण लाखों रुपए क...

पूर्व सीएमएचओ कुरेले को क्लीन चिट, निलंबन आदेश भी निरस्त

भास्कर संवाददाता| दतिया जिले में निजी अस्पतालों में बिस्तरों की वास्तविक संख्या की जांच के बाद निलंबित किए गए तत्कालीन सीएमएचओ डॉ. आरबी कुरेले को क्लीन चिट मिल गई है। स्वास्थ्य संचालनालय द्वारा गठित दलों की फरवरी 2025 में की गई जांच के आधार पर डॉ. कुरेले पर पंजीयन में अनियमितता व भौतिक सत्यापन न करने के आरोप लगाए गए थे। हालांकि, डॉ. कुरेले ने अपने जवाब में बताया कि समय-समय पर निरीक्षण कर जानकारी वरिष्ठ कार्यालय को भेजी गई थी। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उन्होंने कई पत्रों के माध्यम से बिस्तरों की संख्या कम करने का आग्रह किया, लेकिन सीएमएचओ पोर्टल पर यह विकल्प उपलब्ध नहीं था। साथ ही, निरीक्षण दल ने यह स्पष्ट नहीं किया कि जांच के समय बिस्तर क्रियाशील थे या नहीं। क्षेत्रीय संचालक कार्यालय ग्वालियर द्वारा दिए गए समर्थन के आधार पर संचालनालय ने स्पष्ट किया कि उनके विरुद्ध गलत मंशा नहीं पाई गई। वरिष्ठ संयुक्त संचालक (शिकायत) राजू निदारिया ने इस पर आदेश जारी कर डॉ. कुरेले का निलंबन समाप्त कर उन्हें जिला चिकित्सालय, ग्वालियर में पदस्थ किया गया है। निलंबन अवधि को कर्तव्यकाल माना गया है। from...

डॉ. अग्रवाल को एलोपैथिक चिकित्सा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान

दतिया| स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. निधि अग्रवाल एलोपैथिक चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, पुलिस उपमहानिरीक्षक जोन अमित सांघी, जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजकुमार आचार्य सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने डॉ. अग्रवाल को सम्मानित किया। समारोह में उनके स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति समर्पण और समुदाय की भलाई हेतु किए गए प्रयासों की सराहना की गई। गणमान्यों ने कहा कि डॉ. अग्रवाल ने रोगी देखभाल और चिकित्सा अभ्यास में नए मानक स्थापित किए हैं। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/SCyreFu via IFTTT

नरसिंहपुर में मोबाइल बैटरी से भरे ट्रक में लगी आग:ड्राइवर और हेल्पर ने कूदकर बचाई जान, नेशनल हाईवे 44 पर हादसा

नरसिंहपुर में मंगलवार को सागर-नागपुर नेशनल हाईवे 44 पर एक हादसा हुआ। दादा महाराज के पास मोबाइल बैटरियों से भरा एक ट्रक अचानक आग की चपेट में आ गया। ट्रक में रखी मोबाइल की स्क्रैप बैटरियों में अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची ट्रक से धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं। हाईवे पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रक ड्राइवर और हेल्पर ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही नरसिंहपुर से फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्टेशनगंज थाना प्रभारी रत्नाकर हिग्वे ने बताया कि नगर पालिका की फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। ट्रक को सड़क किनारे लगाया गया है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/O0tU73h via IFTTT

एमपी के आयुष विभाग को मिला स्कॉच अवार्ड:तीन फेस की प्रजेंटेशन, दो फेज की वोटिंग के बाद हुआ सिलेक्शन, 20 सितम्बर को होगा वितरण

मध्य प्रदेश के आयुष विभाग को स्कॉच अवार्ड मिला है। यह सम्मान आयुष विभाग के ई मॉनिटरिंग सिस्टम परियोजना के क्रियान्वयन और उसके जनता के बीच अच्छे रिजल्ट के लिए दिया है। विभाग को यह अवार्ड तीन चरणों की डिटेल प्रेजेंटेशन और दो चरण के सार्वजनिक डिजिटल वोटिंग के बाद मिला है। इसके बाद इसकी पारदर्शिता और गुणवत्ता को मजबूत माना जा रहा है। विभाग को यह अवार्ड नई दिल्ली में 20 सितम्बर को सौंपा जाएगा। आयुष विभाग के अपर सचिव संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि आयुष ई मॉनिटरिंग सिस्टम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के आयुष चिकित्सालयों में और चिकित्सा महाविद्यालयों में ओपीडी में अधिकतम वृद्धि करना तथा अधिक से अधिक लोगों को आयुष सुविधा के कवरेज में लाना है। लोगों को स्वस्थ और रोग मुक्त बनाने के लिए गुणवत्तापूर्ण आयुष सेवाएं उपलब्ध कराने को भी इसमें प्राथमिकता में रखा गया है। इसके लिए इस विभाग ने कई नवाचार किए हैं जिसके अंतर्गत हर माह दो बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सभी आयुष चिकित्सा अधिकारियों और आयुष मेडिकल कॉलेज के साथ एक्सपीरियंस शेयर किए गए और समस्याओं का समाधान किया गया। मिश्रा ने कहा कि इसके साथ ही लगातार नि...

तेज धूप के बाद दोपहर में हुई बारिश, उमस बढ़ी

दमोह| रविवार को सुबह से तेज धूप खिली रही। दोपहर में तेज बारिश हुई। कुछ देर बार बारिश थमते ही उमस बढ़ गई। जिससे लोग बेचैन रहे। अब तक सीजन में 33.6 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है। जबकि पिछले साल इसी अवधि में 27.9 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। जिले की औसत बारिश 1246.6 मिमी है। रविवार को दिन का तापमान 32 डिग्री एवं रात का तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। रुक रुककर हो रही बारिश से मौसम सर्द गर्म बना हुआ है जिसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। सर्दी खांसी सहित बुखार और गले में तकलीफ के मरीज अस्पताल पहुंचे रहे हैं। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/PcIpvzr via IFTTT

जबलपुर बैंक डकैती का खुलासा, मास्टरमाइंड रहीस गिरफ्तार

दमोह| जबलपुर सिहोरा स्थित इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में 11 अगस्त को हुई 14 करोड़ के सोने और 5 लाख नकद की सनसनीखेज लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का मास्टरमाइंड रहीस सिंह रविवार को दमोह जिले के नोहटा से गिरफ्तार कर लिया गया। ससुराल घाघरी में छिपा था रहीस : पाटन निवासी रहीस लूट की वारदात के बाद दमोह जिले के घाघरी (जनपद जबेरा) स्थित अपने ससुराल आकर छिपा हुआ था। नोहटा थाना प्रभारी अभिषेक पटेल ने बताया कि रहीस यहां से भागने की फिराक में था, लेकिन जबलपुर पुलिस टीम के साथ मिलकर उसे रास्ते में ही दबोच लिया गया। कैश बरामद, सोना अब भी गायब : पुलिस ने आरोपी के पास से कुछ नकदी बरामद की है। हालांकि करीब 14 किलो 875 ग्राम सोना अभी बरामद नहीं हुआ है। रहीस ने पूछताछ में बताया कि सोना बिहार के साथियों के पास छिपा दिया गया है। इधर गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को जबलपुर लेकर रवाना हो गई है। वहां उससे गहन पूछताछ और आगे की बरामदगी की कार्रवाई होगी। जबलपुर आईजी प्रमोद मिश्रा पहले ही इस मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी पर 30 हजार का इनाम घोषित कर चुके हैं। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर ...

कटनी में कांग्रेस को मिली नई टीम:शहर की कमान अमित शुक्ला को; ग्रामीण अध्यक्ष बने सौरभ सिंह

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को 71 नए जिला और ग्रामीण अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है। कटनी जिले में भी नए टीम बनाई है। यहां शहर कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में एडवोकेट अमित शुक्ला को चुना गया है। ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष का दायित्व कुंवर सौरभ सिंह को सौंपा गया है। नई नियुक्तियों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। अमित शुक्ला के नेतृत्व में शहर संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। ग्रामीण इलाकों में सौरभ सिंह की सक्रिय भूमिका से कांग्रेस का जनाधार मजबूत होगा। नए नेतृत्व से आने वाले चुनावी समीकरणों में पार्टी को लाभ मिलने की संभावना है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/KDXtZ0o via IFTTT

ग्वालियर में सेना के जवान ने किया सुसाइड:जहर खाकर दी जान; परिवार समेत बहन-बहनोई के घर आया था

ग्वालियर में बहन-बहनोई के घर पत्नी और बेटे के साथ आए फौजी ने जहर खाकर जान दे दी। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के एयरपोर्ट रोड पर शनिवार शाम की है। घटना का पता उस समय चला जब साले ने बहनोई के मोबाइल पर मैसेज किया तो वह मौके पर पहुंचे। जहां पर उसकी हालत गंभीर देखकर उसे उपचार के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां पर फौजी ने दम तोड़ दिया। फौजी की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल पता नहीं चला है कि उसने किन कारणों के चलते आत्महत्या की है। जैसलमेर में पदस्थ था रामेंद्र सिंह भिंड के गोहद निवासी रामेंद्र सिंह (31) सेना में जवान था। वह अभी राजस्थान के जैसलमेर में पदस्थ था। कुछ दिन पहले ही वह छुट्टी पर आया था। 14 अगस्त को पत्नी पूजा गुर्जर और बेटे आयांश के साथ अपने बहनोई अखिलेश सिंह गुर्जर के घर आदित्यपुरम में आया था। शनिवार दोपहर 2.30 बजे फौजी बाइक लेकर चश्मा लेने के लिए महाराजा कॉम्पलेक्स जाने का कहकर निकला था। शाम करीब सवा सात के वाट्सएप पर मैसेज आया कि उसने एयरपोर्ट रोड पर सल्फास गटक लिया है। फौजी के परिजन उसे तलाशने पहुंचे तो एयरपोर्ट रोड पर वह गंभ...

नेपानगर में विधायक मंजू दादू के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा:अंबेडकर चौराहे से शुरू होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूमी यात्रा

स्वतंत्रता दिवस पर बुरहानपुर के नेपानगर में शुक्रवार शाम 5 बजे भारतीय जनता पार्टी मंडल ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। विधायक मंजू दादू के नेतृत्व में यह यात्रा बाबा साहब अंबेडकर चौराहे से प्रारंभ हुई और शहर के मुख्य रास्तों से होकर वापस वहीं पर समाप्त हुई। प्रभारी मंत्री ने भी निकली यात्रा वहीं दोपहर में प्रदेश के जल संसाधन व जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट के नेतृत्व में ग्राम भावसा में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस सहित अन्य भाजपा नेता कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रवीण काटकर सहित अन्य पार्टी नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया शहर में कई जगह ध्वजारोहण समारोह हुए नगर में कई स्वतंत्रता दिवस पर कई जगह ध्वजारोहण के कार्यक्रम आयोजित, नगर पंचायत भवन, तहसील कार्यालय और नगर के सभी स्कूलों में ध्वजारोहण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। देखिए रैली के दौरान की तस्वीरें from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/rBAxdS8 via IFTTT

महिदपुर में मां ने की दो बेटियों की हत्या:4 साल और 8 महीने की मासूम का गला घोंटा, पिता के लौटने पर हुआ खुलासा

उज्जैन के महिदपुर में शुक्रवार को एक दर्दनाक मामला सामने आया। पूजा, पति अशोक बंजारा ने अपनी दो मासूम बेटियों – चार साल की उमा और आठ महीने की अनिष्का का गला दबाकर हत्या कर दी। घटना का पता तब चला, जब पिता घर लौटे। पुलिस ने बताया कि पूजा मानसिक रूप से विक्षिप्त है। घटना दोपहर करीब 2:30 बजे हुई, जब पूजा घर में अपनी बेटियों के साथ अकेली थी। एसडीओपी सुनील वरकड़े ने बताया कि महिला की जेठानी ने पहले गांव के चौकीदार को और फिर पुलिस को सूचना दी। उन्होंने कहा कि महिला की तीन बेटियां हैं – सात साल की, चार साल की और आठ महीने की और उसने चार साल और आठ महीने की बेटियों की हत्या की। टीआई एनबीएस परिहार ने कहा कि परिजनों से पूछताछ में यह सामने आया कि पूजा मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी महिला की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/7ZJwzRo via IFTTT

जबलपुर में कांग्रेस का कैंडल मार्च:ईवीएम और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, बैलेट पेपर की मांग

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर गुरुवार शाम जबलपुर में शहर कांग्रेस कमेटी ने 'वोट चोरों - गद्दी छोड़ो' जनसंघर्ष मुहिम के तहत मालवीय चौक पर कैंडल मार्च निकाला। इस मार्च में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ "नाटी" शर्मा ने कहा कि भाजपा वोट चोरी करके सरकार बना रही है, चाहे वह प्रांत की सरकार हो या केंद्र की। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के "तोते" की तरह काम कर रहा है और सरकार बनाने में मदद कर रहा है। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा उठाए गए सवालों का जिक्र करते हुए कहा कि जब राहुल गांधी चुनाव आयोग से सवाल पूछते हैं, तो भाजपा के नेताओं को दर्द होता है, जबकि चुनाव आयोग ने खुद अभी तक कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन आरोपों पर जवाब नहीं दिया है। कांग्रेस नेता विजय सक्सेना ने कहा कि पूरा देश जानता है कि वोट चोरी करने वाला कौन है। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं, और चुनाव आयोग नरेंद्...

स्कूल जाने के बहाने घर से निकलीं 4 नाबालिग:ग्वालियर पुलिस ने धौलपुर से किया बरामद, क्लासमेट से मिला सुराग

ग्वालियर में चार नाबालिग बच्चियों स्कूल जाने के बहाने घर से निकलकर धौलपुर पहुंच गईं। लड़कियों की उम्र 14 से 16 साल के बीच है। बुधवार 13 अगस्त को सुबह 10:30 बजे वे सीएम राइज स्कूल जाने के लिए निकली थीं। स्कूल समय पूरा होने के बाद जब लड़कियां घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने स्कूल में पता किया। स्कूल प्रशासन ने बताया कि लड़कियां स्कूल नहीं आईं। परिजनों ने किला गेट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच में पाया कि बच्चियों की बात उनके एक क्लासमेट से हुई थी। उससे पूछताछ और तकनीकी मदद से बच्चियों की लोकेशन धौलपुर रेलवे स्टेशन के पास मिली। पुलिस टीम तुरंत धौलपुर पहुंची, जहां चारों बच्चिया धौलपुर कोतवाली थाने में मिलीं। किला गेट थाना प्रभारी मिर्जा आसिफ बेग के अनुसार, परिजनों को आशंका थी कि कोई उनकी बच्चियों को बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के CCTV फुटेज खंगाले। स्थानीय दुकानदारों से भी पूछताछ की गई। पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद बच्चियों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बच्चियों को चेतावनी दी कि भवि...

विदिशा ने डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका:50% टैरिफ के विरोध में ग्रामीणों ने जताया विरोध, लोगों से की स्वदेशी अपनाने की अपील

विदिशा जिले में ग्रामीणों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका है। अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए। लटेरी तहसील के मुरारिया गांव में सरपंच आशीष जैन के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। स्वदेशी अपनाने की अपील की प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन किया। उन्होंने भारत माता की जय, स्वदेशी अपनाओ-विदेशी वस्तुएं छोड़ो और भारत विरोधी नीतियां बंद करो के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 50% टैरिफ की नीति किसानों, उद्योगपतियों और निर्यातकों के हितों के खिलाफ है। सरपंच आशीष जैन ने ग्रामीणों से विदेशी कंपनियों के सामान का बहिष्कार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वदेशी सामान अपनाने से देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इसी तरह आनंदपुर में जन चेतना मंच के कार्यकर्ताओं ने भी विरोध रैली निकाली गई थी। उन्होंने ट्रंप का पुतला जलाया और चेतावनी दी कि अगर भारत विरोधी नीतियां नहीं रुकीं तो विरोध और तेज होगा। देखिए प्रदर्शन के दौरान की तस्वीरें from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https...

मंदसौर में पंचायत उन्नति सूचकांक का विमोचन:सेमली कंकड़ पंचायत को 11 हजार का पुरस्कार, 20 पंचायतें सम्मानित

मंदसौर जिला पंचायत में मंगलवार को पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI 1.0) वर्ष 2022-23 का विमोचन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार ने की। मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुकूल जैन और अति मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.पी. सिंह पंवार भी मौजूद रहे। सेमली पंचायत को मिला 11 हजार का पुरस्कार इस सूचकांक के तहत पंचायतों का मूल्यांकन 9 विषयों पर किया गया। इसमें सेमली कंकड़ पंचायत को प्रथम स्थान मिला और 11,000 रुपए का पुरस्कार दिया गया। भरतपुरा पंचायत को दूसरा स्थान मिला और 7,100 रुपए मिले, जबकि खजुरी गौड़ पंचायत तीसरे स्थान पर रही और 5,100 रुपए का पुरस्कार मिला। इन पंचायतों को भी मिला सम्मान इसके अलावा हरसोल, सेमली, सांडा अरनिया जटिया, लेडी कला, ऐरा और अजयपुर पंचायतों को 2,100 रुपए के साथ प्रशस्ति पत्र दिए गए। वहीं, जग्गाखेड़ी, बोरदा, लिम्बवास, ओसारा, बाजखेड़ी, कोहला, धंधेडा, लौटखेड़ी, कोटड़ा बहादुर और निमथुर पंचायतों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। टीएमपी पोर्टल पर किया रजिस्टर्ड जिला समन्वयक प्रदीप शर्मा ने बताया कि यह सूचकांक स्थानीय समु...

ग्वालियर में एकात्म मानव दर्शन हीरक जयंती समारोह:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- आज विश्व में अशांति का वातावरण

ग्वालियर में सोमवार शाम को एकात्म मानव दर्शन हीरक जयंती समारोह बनाया गयाा। वैसे तो यह 61वां आयोजन था, लेकिन इसे हीरक जयंती (75वां वर्ष) मानकर कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि एकात्म मानव दर्शन एक सूत्र में पिरोने की बात कहता है। आज विश्व में अशांति का वातावरण है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन से ही भौतिक, मानसिक और आध्यात्मिक दृष्टि से विकास संभव है। इसके बाद सीएम व अन्य अतिथियों ने 11 अगस्त 1964 को दौलतगंज स्थित रामनारायण धर्मशाला में भारतीय जनसंघ के अखिल भारतीय अभ्यास वर्ग में शामिल सदस्यों या उनके परिजन को सम्मानित किया है, क्योंकि इस एकात्म दर्शन की नींव उसी समय डल गई थी। जो दूसरे की पीड़ा को अपनी समझे, यही एकात्म मानव दर्शन का भाव राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में एकात्म मानव दर्शन हीरक जयंती समारोह किया गया है। मुख्य वक्ता एकात्म मानव दर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ.महेश चंद्र शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय क...

ग्राम न्यायालय में 14 मामलों का मौके पर निपटारा:2018 से लंबित आपराधिक प्रकरण भी सुलझा; ग्राम मुगालिया कोट में लगा ग्राम न्यायालय

ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ता और त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से सोमवार को ग्राम मुगालिया कोट में ग्राम न्यायालय का आयोजन किया गया। भोपाल जिला अदालत से लगभग 23 किलोमीटर दूर आयोजित इस न्यायालय में न्यायाधीश भारत सिंह रघुवंशी ने थाना सुखी सेवनिया और ईंटखेड़ी के कुल 14 मामलों की सुनवाई कर मौके पर ही निराकरण किया। इस दौरान वर्ष 2018 से लंबित एक आपराधिक प्रकरण का भी निपटारा किया गया। जिससे संबंधित पक्षकारों को लंबे समय से चल रहे विवाद से राहत मिली। कार्यक्रम में एडीपीओ विष्णुकांत समाधिया, कोर्ट स्टाफ विपिन गुप्ता, मोहित सिंह सिसोदिया, ग्राम मुगालिया कोट की सरपंच प्रतिभा दीवान सिंह लोधी, सचिव दिलीप नेहर, रोजगार सहायक विक्रम सिंह, थाना सुखी सेवनिया के थाना प्रभारी रामबाबू चौधरी, प्रधान आरक्षक राजेश सिंह राजपूत, विष्णु प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। गौरतलब है कि ग्राम न्यायालय अधिनियम 2008 को केंद्र सरकार ने 22 दिसंबर 2008 को पारित कर 2 अक्टूबर 2009 से लागू किया था। इसका उद्देश्य ग्रामीण भारत में न्यायिक प्रक्रिया को गांव तक पहुंचाना, स्थानीय अदालतों का बोझ कम करना और सस्...

मंडला में युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या:जमीन पर पड़ा मिला शव, पुलिस ने दो संदिग्ध को हिरासत में लिया

मंडला में रविवार शाम को लाठी-डंडे से पीटकर युवक की हत्या कर दी गई है। घटना मोतीनाला थाना क्षेत्र में मवई विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सूरजपुरा के पोषक ग्राम बिलाईखार की है। मृतक का नाम अनिल कुशराम है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस बिलाईखार निवासी दो संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है। युवक किसी घर में घुसने का प्रयास कर रहा था, जिसके कारण उससे मारपीट की गई और इस मारपीट में युवक की मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। मामले की जांच के बाद ही मामले का खुलासा किया जाएगा। सूचना मिलते ही मोतीनाला थाना प्रभारी हेमंत बावरिया अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी हेमंत बावरिया ने बताया कि घटना स्थल की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/BdNZkvY via IFTTT

खिलौने खरीदते समय पर्यावरण भूल जाते हैं माता-पिता:बड़ी आबादी केवल रंग और कीमत देखती है; भोपाल एम्स की स्टडी

हम सभी अपने बच्चों के लिए खिलौने खरीदते समय यही सोचते हैं कि वो अच्छे हों, रंग-बिरंगे हों, बच्चों को पसंद आएं और लंबे समय तक टिकें। लेकिन क्या हम यह सोचते हैं कि यह खिलौने पर्यावरण को कितना नुकसान पहुंचा सकते हैं? AIIMS भोपाल के नर्सिंग महाविद्यालय में एमएससी पीडियाट्रिक नर्सिंग की स्टूडेंट प्रगति कुमारी के एक नए अध्ययन ने इसी सवाल का जवाब ढूंढा और नतीजे हैरान करने वाले हैं। कीमत और रंग-रूप पहले, पर्यावरण बाद में रिसर्च के अनुसार, माता-पिता खिलौने खरीदते समय सबसे पहले कीमत (66.9%) और टिकाऊपन (56.6%) को देखते हैं। इसके बाद रंग-रूप और डिजाइन (48.2%), बच्चे की उम्र के हिसाब से उपयुक्तता (45.4%) और सुरक्षा (43.4%) जैसे पहलू आते हैं। इसके अलावा, खिलौना कितना सुंदर दिखता है (37.8%), बच्चे की क्षमता और कौशल (36.7%) और उसकी पसंद-नापसंद (34.7%) भी खरीदारी में अहम भूमिका निभाते हैं। कुछ माता-पिता यह भी देखते हैं कि खिलौना बच्चे की शारीरिक गतिविधियों (34.3%) या सामाजिक मेलजोल (32.7%) में मदद करता है या नहीं। पर्यावरण को भूल जाते हैं माता-पिता सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि केवल 64.1% माता-पिता ह...

शाजापुर में दो सप्ताह बाद हल्की बूंदाबांदी:रक्षाबंधन पर मिली फौरी राहत, मौसम वैज्ञानिक बोले- 17 अगस्त से बारिश की संभावना

शाजापुर में रक्षाबंधन के दिन नगरवासियों को थोड़ी राहत मिली। करीब आधे घंटे तक हल्की बूंदाबांदी हुई। यह बारिश दो सप्ताह के लंबे अंतराल के बाद हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी अच्छी बारिश का इंतजार जारी रहेगा। हालांकि आने वाले एक-दो दिनों में आसमान पर बादल छाए रहने से गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। ठंडी हवाएं भी चलेंगी जिससे तापमान में गिरावट आएगी। लगभग दो सप्ताह पहले नगर में हल्की वर्षा हुई थी। उसके बाद से बादलों ने शहर का रुख नहीं किया है। इसी कारण दो महीने में जिले में केवल 11 इंच वर्षा ही दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि अभी तक कोई ऐसा सिस्टम नहीं बना है, जिससे तेज बारिश हो सके। उन्होंने कहा कि आज से मौसम में बदलाव आएगा। आसमान पर बादल छाए रहेंगे और ठंडी हवाएं चलेंगी। विशेषज्ञों के अनुसार 17 अगस्त से बारिश की संभावना है। इससे पहले अच्छी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/BVDRlAY via IFTTT

शाजापुर में बीमार, घायल गोवंश को बांधे रक्षा सूत्र:रक्षाबंधन पर गोसेवकों ने हरा चारा खिलाया, अच्छी वर्षा की प्रार्थना की

शाजापुर के लालपुरा स्थित गौ उपचार केंद्र कांजी हाउस में रक्षाबंधन मनाया गया। गौरक्षा सेना गोसेवा समिति के सदस्यों ने दोपहर 3 बजे बीमार, घायल और निराश्रित गोमाता और नंदी महाराज को रक्षा सूत्र बांधकर आशीर्वाद लिया। समिति के सदस्यों ने इस अवसर पर गोमाता की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि फसल बचाने के लिए खेतों में तार फेंसिंग और दूध का व्यापार करने वाले लोग दूध न देने वाली गोमाता को सड़क पर छोड़ देते हैं। इससे गोमाता घायल और बीमार हो जाती हैं। गोरक्षकों ने अपर्याप्त बारिश के लिए भी इन्हीं कारणों को जिम्मेदार बताया। उन्होंने प्रार्थना की कि शाजापुर जिले सहित पूरे मध्य प्रदेश में अच्छी वर्षा हो और सभी का जीवन मंगलमय रहे। साथ ही उन्होंने यह भी कामना की कि जो लोग गोमाता का दूध बेचकर उन्हें छोड़ देते हैं या फसल बचाने के लिए गांव से निकाल देते हैं, उन्हें सद्बुद्धि मिले। रक्षा सूत्र बांधने के बाद गोमाता को हरा चारा खिलाया गया। इस दौरान शिवम बिरथरे, अशोक खींची, लोकेश दरिया, सुमित गोस्वामी, प्रीतम चौहान, आकाश माली, कुणाल चौहान, अंकित शर्मा, राम चौहान, विराट, यश गोयल, कपिल चौहान, राजेश...

त्योहार पर बाजार में भीड़, जाम लगा:यातायात थाने से 200 मीटर दूर जाम में फंसे लोग; सूबेदार- बोले व्यवस्थाएं कर रहे

रीवा में रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ गई है। लोग घरों से खरीदी के लिए बाजार का रुख कर रहे हैं। मेन मार्केट से लेकर शहर के दोनों छोर तक गाड़ियों से पटे हुए नजर आ रहे हैं। उधर यातायात पुलिस की लापरवाही की वजह से सड़कों पर कई किलोमीटर नंबर जाम लग गया। जहां शहर के पुराना बस स्टैंड से लेकर कॉलेज चौराहे तक सड़क वाहनों से खचाखच भर गई। उधर यातायात पुलिस के पुलिसकर्मी सड़कों से नदारत नजर आए। लोग किसी कदर वाहन जाम से निकलने के लिए जूझते नजर आए। यज्ञ प्रताप सिंह ने बताया कि जिस तरह से त्योहार पर वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उस तरह से सड़कों पर यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। सड़कों पर कई किलोमीटर तक वाहनों का ताता लग गया है। लेकिन यातायात पुलिस नदारद नजर आ रही है। यह जाम यातायात पुलिस थाने से महल 200 मीटर की दूरी पर लगा हुआ है,जो कई किलोमीटर लम्बा है। ऐसे में महिलाएं और बच्चे भी जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं। यातायात सूबेदार अखिलेश कुशवाहा ने बताया कि यातायात पुलिस यातायात व्यवस्था को बनाने के लिए सड़कों पर मुस्तैद ह...

नेशनल हेल्थ मिशन की रिपोर्ट...भोपाल में डॉग बाइट सबसे कम:6 महीने में 19,285 लोगों को कुत्तों ने काटा; रतलाम में सबसे ज्यादा मामले

भोपाल में 6 महीने में 19 हजार 285 लोगों को कुत्तों ने काटा है। नेशनल हेल्थ मिशन ने पिछले दिनों राष्ट्रीय रैबीज नियंत्रण कार्यक्रम के तहत मध्यप्रदेश के 6 शहरों को शामिल किया है। वहीं, वर्ष 2030 तक रैबीज फ्री शहर बनाने के लिए विस्तृत कार्य योजना मांगी गई थी। साल 2024 और इस वर्ष माह जनवरी से जून 2025 तक की स्थिति में डॉग बाइट्स के मामलों की रिपोर्ट नेशनल हेल्थ मिशन से मांगी गई थी। जिसमें प्रदेश के 6 शहरों की तुलना में भोपाल में सबसे कम डॉग बाइट के मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट में यह दी जानकारी रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2024 में भोपाल में कुल 19 हजार 285 डॉग बाइट्स के मामले दर्ज किए गए। जिसका औसत 0.8 प्रतिशत रहा, जबकि 30 जून को समाप्त हुई वर्ष 2025 की प्रथम छह माही में यह प्रतिशत मात्र 0.07 प्रतिशत था। इस प्रकार नेशनल हेल्थ मिशन की रिपोर्ट में भोपाल में सबसे कम डॉग बाइट्स के मामले रिपोर्ट किए गए। रिपोर्ट के अनुसार- रतलाम में सर्वाधिक डॉग बाइट्स के मामले सामने आए, जबकि उज्जैन दूसरे स्थान पर रहा। इंदौर तीसरे, जबलपुर चौथे और ग्वालियर पांचवें स्थान पर रहा। भोपाल सबसे आखिरी यानी, छठवें नंबर पर रहा...

इंदौर में जन्मी दो सिर वाली बच्ची की मौत:वेंटिलेटर सपोर्ट और मां के दूध पर थी जीवित, घर ले जाने पर तोड़ा दम

इंदौर में पिछले माह महाराजा तुकोजीराव हॉस्पिटल (MTH) में जन्मी दो सिर वाली बच्ची ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। उसे दो हफ्ते तक तक स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) में रखा गया था। इसके बाद परिवार ने उसे घर ले जाने का फैसला किया। गुरुवार को देवास निवासी दंपती के घर पर बच्ची ने दम तोड़ दिया। दो सिर थे, लेकिन शरीर का पूरा हिस्सा एक जैसी विकृति वाली इस बच्ची ने 22 जुलाई को एमटीएच में जन्म लिया था। दो सिर और एक शरीर वाली यह संरचना मेडिकल क्षेत्र में पैरापैगस डायसेफेलस नामक एक दुर्लभ स्थिति होती है। 6 अगस्त को हरनगांव के पलासी गांव की 22 वर्षीय मां ने डॉक्टरों की सलाह के खिलाफ (Leave Against Medical Advice, LAMA) के तहत अस्पताल से बच्ची का डिस्चार्ज ले लिया थ। गुरुवार को उसकी घर पर मृत्यु हो गई। डॉक्टरों ने पहले ही दिन से लगातार अस्पताल में एडमिट रहने की सलाह दी थी, क्योंकि उसके जीवित रहने की संभावना बहुत ह कम थी। उसे 24 घंटे निगरानी की जरूरत थी। ऐसे मामलों में जीवित रहने की उम्मीद 0.1% से भी कम डॉ. प्रीति मालपानी (पीडियाट्रिशियन) ने बताया कि इस बच्ची का शरीर एक था, लेकिन सिर दो थे। फेफड़े, ह...

10 संभागों के लिए 10 आईएएस बनाए गए प्रभारी:राजौरा को उज्जैन, मंडलोई को नर्मदापुरम, संजय दुबे को जबलपुर और संजय शुक्ल को इंदौर का जिम्मा

राज्य शासन ने संभाग स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा, योजनाओं के क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग के लिए अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव स्तर के अफसरों की जिम्मेदारी तय की है। इसके लिए नए सिरे से अपर मुख्य सचिवों को संभागों का आवंटन किया गया है। जहां राज्य सरकार की सभी तरह की योजनाओं और मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले कामों की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी इन अफसरों की रहेगी। इस तरह की संभागीय मॉनिटरिंग की व्यवस्था सरकार ने पहले से लागू कर रखी है। इस नए आदेश में कई नए अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोहन यादव सरकार बनने के बाद संभाग स्तर पर समीक्षा के लिए सवा साल पहले संभाग स्तर पर अफसरों की तैनाती की गई थी। इसमें से कई अपर मुख्य सचिव पूर्व में रिटायर हो चुके हैं और जेएन कंसोटिया इसी माह रिटायर होने वाले हैं। इसलिए सामान्य प्रशासन विभाग ने मुख्यमंत्री कार्यालय की अनुमति के बाद संभागों का आवंटन प्रमुख सचिव और अपर मुख्य सचिव स्तर के अफसरों को नए सिरे से किया गया है। दस संभागों में से आठ संभागों में अपर मुख्य सचिव और दो संभागों में प्रमुख सचिव स्तर के अफसरों को संभागीय प्रभारी बनाया गया है। मुख्यमंत्री ...

इंदौर में नो हेलमेट नो पेट्रोल आदेश लागू रहेगा:हाईकोर्ट का आदेश जारी, कहा- लोगों की सुरक्षा के लिए ये जरूरी

इंदौर में नो हेलमेट नो पेट्रोल का प्रशासन का आदेश जारी रहेगा। एक अगस्त से कलेक्टर के आदेश पर जारी हुए इस आदेश के खिलाफ दो जनहित याचिकाएं इंदौर हाईकोर्ट में दायर की गई थी। इन पर बहस के बाद सोमवार को हाईकोर्ट ने आदेश सुरक्षित रख लिया था। बुधवार को जारी आदेश में इंदौर हाई कोर्ट ने कहा कि नो हेलमेट नो पेट्रोल का आदेश लागू रहेगा। यह आदेश लोगों की सुरक्षा के लिहाज से जरूरी है। हालांकि ट्रैफिक मामले में अब सभी मुद्दों पर हाई कोर्ट आगे सुनवाई जारी रखेगा, लेकिन नो हेलमेट नो पेट्रोल ऑर्डर पर कोई रोक अभी नहीं है। बता दें इंदौर के बाद भोपाल और जबलपुर में भी नो हेलमेट नो पेट्रोल के आदेश जारी हो चुके हैं। बगैर हेलमेट के पेट्रोल नहीं देने पर विवाद करने वाले युवक पर कार्रवाई इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में धार रोड स्थित लकी सेंटर पेट्रोल पंप पर बगैर हेलमेट के पेट्रोल नहीं दिये जाने के संबंध में पेट्रोल पंप कर्मी के साथ मारपीट करने वाले आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। जिला आपूर्ति नियंत्रक एमएल मारू ने बताया कि इस संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इस घटना को गंभीरता से लिया गया है...

मावा और गैस सिलेंडर सप्लायर पर कार्रवाई:1.56 लाख का मावा व मिल्क केक जब्त, 25 दुकानों से लिए नमूने

अवैध मावा सप्लाय पर बुधवार को जिला प्रशासन की टीम ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रखी। दूसरे दिन डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा मूल्य का अवैध मावा जब्त किया गया। वहीं 25 दुकानों से मिठाइयों सहित अन्य खाद्य सामग्रियों के नमूने लिए। प्रशासनिक टीम को सूचना मिली थी कि इंदौर में अवैध मावा सप्लाय हो रहा है। कार्रवाई करने पर वाहन चालक भारत सिंह ने बताया कि यह मावा निलेश पाटीदार (नवीन मिल्क प्रोडक्ट्स, देवास) का है। मौके से 40 किलोग्राम मावा एवं 480 किलोग्राम मिल्क केक जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 56 हजार रुपए है। साथ ही मावा एवं मिल्क केक के नमूने लिए गए। 25 दुकानों से नमूने भी लिए टीम द्वारा मौसा जलेबी भंडार, कालानी नगर, एयरपोर्ट रोड से गुपचुप मिठाई, जलेबी एवं रिफाइंड सोयाबीन (यूज्ड कुकिंग ऑयल) के कुल 3 नमूने लिए गए। शर्मा स्वीट्स एण्ड नमकीन, कनाड़िया रोड से मावा पेड़ा से एक-एक नमूना, अन्नड़ा रेस्टोरेंट कनाड़िया रोड से मिल्क केक, ड्रायफ्रूट लड्डू व गुपचुप के कुल 3 नमूने, सरिता दूध दही भंडार, गोपाल डेरी, अमृत डेरी तथा चंचल डेरी से दूध, मावा व लड्डू के कुल 4 नमूने लिए गए। खाद्य विभाग क...

अभाविप बलवाड़ी की नई कार्यकारिणी का गठन

वरला/बलवाड़ी | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बलवाड़ी नगर इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बड़वानी जिला संगठन मंत्री शिवाजी भाभर की उपस्थिति में हुई छात्र श्याम गोपाल जाधव को नगर मंत्री का दायित्व दिया गया। प्राध्यापक कार्यकर्ता जय माली को नगर अध्यक्ष का दायित्व दिया। आगामी समय में विद्यार्थी परिषद के विस्तार के साथ आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। नगर इकाई में कार्यकर्ता रोशनी नरगांवे, विनायक चौहान, निखिल पवार, सुधीर चौहान, भूपेंद्र जाधव, धर्मराज राठौड, राजा राठौड़, खुशी जाधव, हर्षिता पवार, सरस्वती राठौड़, लतिका पवार, शालू पवार, सोनल राठौड, सरिता जाधव, ज्योति पवार को दायित्व दिए। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/gHdw6Ev via IFTTT

जबलपुर में भाजयुमो के कार्यकारिणी सदस्य कार्यक्रम से अरेस्ट:मानव घनघोरिया पर अवैध वसूली और मारपीट के आरोप, तीन साथी भी पकड़े गए

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य को जबलपुर पुलिस ने सोमवार को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह जीएस कॉलेज में शामिल होने के लिए पहुंचा था। भाजयुमो नेता पर आरोप है कि उसने कुछ दिन पहले अपने साथियों के साथ मिलकर आईएसबीटी दीनदयाल चौक पर एक युवक के साथ जमकर मारपीट की थी। पीड़ित ने माढ़ोताल थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद से ही पुलिस उसे तलाश कर रही थी। सोमवार शाम को मुखबिर से पुलिस को जानकारी मिली कि भाजयुमो नेता मानव घनघोरिया एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। घनघोरिया ने गौरव के साथ मारपीट की थी दरअसल, तीन दिन पहले दीनदयाल नगर निवासी गौरव बाजपेई अपनी पत्नी के साथ घर के सामने अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान काले रंग की स्कॉर्पियो में मानव घनघोरिया अपने 5 से 6 साथियों के साथ वहां पहुंचा और गौरव से अवैध रूप से रुपए की मांग करने लगा। विरोध करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गौरव के साथ जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं, भाजयुमो नेता ने गौरव पर चाकू से वार भी कर दिया और धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। मा...

सेंधवा में निकला शिवडोला, धनेश्वर महादेव ने नगर भ्रमण किया:ढोल नगाड़े और भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भोलेनाथ को फूलों से सजाया

सावन महीने के उपलक्ष्य में सेंधवा से 25 किलोमीटर दूर धनोरा में रविवार शाम को शिवडोले का आयोजन किया गया। धनेश्वर महादेव सुसज्जित बग्घी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। इससे पहले दोपहर 3 बजे धनेश्वर महादेव का अभिषेक कर आकर्षक श्रृंगार किया गया। शाम 5 बजे बाबा धनेश्वर महादेव हनुमान मंदिर प्रांगण से नगर भ्रमण शुरू हुआ। बग्घी में सवार भगवान के साथ ढोल नगाड़े और साउंड सिस्टम भी था। शिवडोला नगर में इन मार्गों से गुजरा शिवडोला हनुमान मंदिर से शुरू होकर बस स्टैंड, सेंधवा रोड, झिरिजामली रोड, भवानी चौक, नाले पार, क्रांति चौक, गायत्री मंदिर और चाचरिया रोड से होते हुए वापस मुख्य मार्ग से हनुमान मंदिर पहुंचा। यहां रात 9.30 बजे महाआरती के बाद शिवडोले का समापन हुआ। श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया। शिवडोले में युवा और बच्चे भगवा पताका लहराते हुए ढोल नगाड़ों और भजनों पर जमकर नाचे और झूमे। नगर में जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर शिवडोले का स्वागत किया गया। शिवडोले में शामिल भक्तों को प्रसादी और स्वल्हार का वितरण भी किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए चाचरिया चौकी प्रभारी संजय शर्मा, एएसआई राकेश मंडलोई ...

डिजी लॉकर पर एमपी की 80 लाख प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट:हाउसिंग बोर्ड से जुड़ी सारी प्रॉपर्टी होंगी ऑनलाइन; आग लगने-चोरी होने पर भी सुरक्षित रहेंगे

मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड से जुड़ी 80 लाख प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट अब डिजी लॉकर पर भी मिलेंगे। ऐसे में अब डॉक्यूमेंट आग लगने या चोरी होने पर भी सुरक्षित रहेंगे। अभी 75 हजार आवंटियों की प्रॉपर्टी को सुरक्षित किया गया है। इतने ही आवंटियों के लिए भी यह पहल की जा रही है। 80 लाख प्रॉपर्टी दस्तावेज और नस्तियां 8 महीने तक स्केन करके ऑनलाइन किए गए हैं। इस डॉक्यूमेंट को हाउसिंग बोर्ड ने डिजी लॉकर एप पर भी अपलोड कर दिया है। यानी, किसी आवंटी को अपने डॉक्यूमेंट की जरूरत है या देखना है तो वह अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करके अपने दस्तावेज डिजी लॉकर पर देख सकता है। कुल 101 तहत के डॉक्यूमेंट ऑनलाइन डिजी लॉकर पर मप्र शासन के 101 तरह के दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध हैं। उनमें अब हाउसिंग बोर्ड भी आ गया है। चोरी होने, आग लगने या किसी प्राकृतिक आपदा में डॉक्यूमेंट गायब होने की समस्या अब खत्म हो जाएगी। बोर्ड से किसी भी तरह की प्रॉपर्टी खरीदने वाले लोग अब बिना ऑफिस के चक्कर लगाए 30-40 साल पुरानी प्रॉपर्टी के भी पेपर ऑनलाइन देख सकते हैं। बोर्ड अपने डेढ़ लाख से ज्यादा आवंटियों के लेजर (खाता) पहले ही ऑनलाइन कर च...

हादसे में घायल कांवड़ियों के किए 15 ऑपरेशन:26 कृत्रिम अंग लगाए गए; ओंकारेश्वर से आते वक्त आयशर वाहन ने मार दी थी टक्कर

ओंकारेश्वर से इंदौर आते वक्त आयशर वाहन की चपेट में आकर घायल हुए 5 कांवड़ियों की जान बचाने की कोशिशें लगातार जारी है l घायल जितेंद्र के हाथ और कालर की हड्डी में फ्रैक्चर है। अन्य घायल शुभम, यश, विकास और दुर्गेश में से किसी की पैर की हड्डी तो किसी की कमर की हड्डी में कई फ्रेक्चर है। हादसे में एक कांवड़िये की मौत हो चुकी है। एमवायएच के सर्जरी और हड्डी विभाग के डाॅक्टर्स ने दुर्गेश का ऑपरेशन किया है। उसकी हालत में सुधार हो रहा है l एमजीएम मेडिकल के डीन सर्जन अरविंद घंघोरिया ने बताया 7 गंभीर कांवड़िये गंभीर हालत में एमवाय हॉस्पिटल लाए गए थे। सब अत्यंत गंभीर अवस्था में केजुअल्टी विभाग शिफ्ट किए गए। इनमें से एक मृत था। एक को उसके परिजन बॉम्बे अस्पताल ले गए। 15 ऑपरेशन किए, 26 इम्प्लांट डाले गए डीन डॉ. घनघोरिया के अनुसार एमवाय में भर्ती 5 कांवड़ियों की हालत में अब तेजी से सुधार हो रहा हैं। सभी का ब्लड प्रेशर नॉन रिकॉर्डडेबल था क्योंकि सभी को मल्टीपल फ्रैक्चर और इंटरनल एब्डोमिनल इंजरी थी। रात में ही सभी को आईसीयू में रख कर मैनेज किया गया और ब्लड ट्रांसफ्यूजन दिया गया। हार्ट और लंग्स को इस्टेबलाइज कर...

शिवपुरी के 20 गांवों में 700 मकानों को नुकसान:70 साल बाद आई बाढ़ ने मचाई तबाही, मकान गिरे, फसलें बहीं, जिंदगी बिखर गई

शिवपुरी जिले में आई विनाशकारी बाढ़ ने पिछले सात दशकों के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कोलारस विधानसभा क्षेत्र के बीस गांवों में सिंध नदी की उफनती लहरों ने जो तबाही मचाई है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक दर्दनाक यादगार बन गई है। 29 जुलाई की रात, जब लोगों को अपनी जान बचाने के लिए अपने घरों को छोड़कर भागना पड़ा, आज भी उनके जेहन में ताजा है। रात के अंधेरे में आई इस आपदा ने न केवल मकानों को निगल लिया, बल्कि लोगों की मेहनत से उगाई फसलों और जीवन भर की जमा पूंजी को भी अपने साथ बहा ले गई। बाढ़ का पानी अब धीरे-धीरे उतर रहा है, लेकिन अब कच्चे मकान मिट्टी में मिल गए हैं। खेतों में लहलहाती फसलें कीचड़ में तब्दील हो गई हैं और घरों में रखा अनाज अंकुरित होकर बेकार हो चुका है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसी भयंकर बाढ़ कभी नहीं देखी। प्रशासन और सेना के जवान राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। करीब 700 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है। स्वास्थ्य शिविरों में बीमारी के मामले भी सामने आ रहे हैं। दैनिक भास्कर की टीम स...

जबलपुर में ATS ने अफगानी नागरिक को किया अरेस्ट:शहर में 10 साल से छिपकर रह रहा था; कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद

जबलपुर में 10 साल से छिपकर रह रहे अफगानी नागरिक को एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वाड) ने गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, एटीएस की टीम एक सप्ताह से लगातार उस पर निगरानी रखे हुए थी। शुक्रवार को उसे जबलपुर शहर के छोटी ओमती क्षेत्र से पकड़ा गया। जबलपुर पुलिस एटीएस की इस पूरी कार्रवाई से अनजान है। बताया जा रहा है कि एटीएस ने जिस युवक को गिरफ्तार किया है, उसका नाम सोहबत खान है, जो किराए के मकान में रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहा था। फिलहाल एटीएस की टीम ने सोहबत खान को किसी अज्ञात स्थान पर ले गई है। उसके पास से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, अफगानी नागरिक सोहबत खान 2015 में एक काम के सिलसिले में पश्चिम बंगाल से होते हुए भोपाल और फिर जबलपुर आया था। इसके बाद सोहबत ने जबलपुर के छोटी ओमती इलाके में रहने वाली एक महिला से दोस्ती की और बाद में उससे निकाह कर साथ रहने लगा। पिछले 10 सालों के दौरान सोहबत ने शहर में कई जगह प्राइवेट जॉब भी किए। भारतीय नागरिकता के लिए मुस्लिम महिला से शादी की बताया जा रहा है कि सोहबत खान ने सिर्फ भारतीय नागरिकता लेने के लिए एक मुस्लिम महिला से शा...

जस्टिस माहेश्वरी की बेंच नहीं सुनेगी बड़ोदिया-नोनागिर केस:SC में सुनवाई शुरू होते ही कहा-जिस बेंच में मैं हूं, उसमें इस मामले की सुनवाई न हो

सागर जिले के खुरई विधानसभा क्षेत्र के बहुचर्चित दलित हत्याकांड मामले से सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जेके माहेश्वरी ने खुद को अलग कर लिया है। शुक्रवार को जैसे ही इस मामले की सुनवाई शुरू हुई। जस्टिस माहेश्वरी ने कहा- मैं इस मामले को नहीं सुनना चाहता। इस केस को उस बैंच में सुना जाए, जिस बेंच में मैं नहीं हूं। जनवरी से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कर रहे थे जस्टिस माहेश्वरी इस साल के शुरुआत में 20 जनवरी को बड़ोदिया नोनागिर का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। जस्टिस जेके माहेश्वरी और विजय बिश्नोई की बैंच इस केस की शुरुआत से सुनवाई कर रहे थे। इस बैंच ने ही राज्य सरकार और सीबीआई को इस मामले में नोटिस जारी किए थे। इस मामले में मृतिका अंजना अहिरवार की मां के वकील मीनेश दुबे ने कहा अचानक जस्टिस माहेश्वरी जी का इस केस से खुद को अलग करना आश्चर्यजनक है, क्योंकि, वो सुप्रीम कोर्ट में शुरू से सुन रहे थे। कोई वजह साफ नहीं हैं। अगर वो खुद को अलग कर रहे हैं तो कोई न कोई गंभीर कारण जरूर होगा। अब जानिए क्या है बडोदिया-नोनागिर का मामला एक ही परिवार के तीन लोग मारे गए थे दरअसल, जनवरी 2019 में सागर में खुरई देहात थाना ...