Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2026

भोपाल मास्टर प्लान का ड्राफ्ट-अब तक 185 आपत्तियां:5 दिन पहले जारी हुआ था; कृषि-ग्रीन बेल्ट भूमि को आवासीय करने की मांग

भोपाल के मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर अब तक 185 से ज्यादा आपत्तियां-सुझाव आ चुके हैं। सबसे ज्यादा मांग कृषि और ग्रीन बेल्ट की जमीन को आवासीय करने की है। बैरागढ़कलां सहित आसपास के गांवों में बसाहट वाली जमीन प्रतिबंधित जोन में रखने पर आपत्ति है। वहीं, लहारपुर में 30 साल से खेती वाली 643 एकड़ जमीन को डूब क्षेत्र से बाहर करने की मांग है। जो आपत्तियां मिली हैं, उनमें 141 ऑनलाइन, 35 ई-मेल से और 11 ऑफलाइन शामिल हैं। अलाइनमेंट, 18 मीटर चौड़ी सड़कों और बाघ मूवमेंट वाले क्षेत्रों से प्रस्तावित सड़कें हटाने को लेकर भी आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। कैसे दें सकते हैं आपत्ति mptownplan.gov.in/Scheme.aspx पर ऑपलाइन आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती है। वहीं, ई-मेल से bhopal@mp.gov.in पर अपनी आपत्ति या सुझाव भेज सकते हैं। लिखित आपत्ति दर्ज कराना है तो आप संयुक्त संचालक, टीएंडसीपी कार्यालय भोपाल में जा सकते हैं। आपत्तियां दर्ज कराने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है। नया प्रारूप जारी हुए 5 दिन बीत चुके हैं। 26 सितंबर को ड्राफ्ट जारी हुआ था। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.t...

ठगी कर क्रिप्टो के जरिए पाकिस्तान भेजते थे रुपए:NRI दूल्हा बन करते थे ठगी, 11 करोड़ के ट्रांजैक्शन; 7-8 राज्यों में फैला था गिरोह

मंदसौर के शामगढ़ में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए महिला से साढ़े 7 लाख रुपए की साइबर ठगी में अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन सामने आया है। आरोपियों को पाकिस्तान में बैठे लोगों से निर्देश मिल रहे थे। पुलिस अब सबूतों के आधार पर इस एंगल से जांच कर रही है। दरअसल, 29 सितंबर को पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का खुलासा किया था। इसमें 6 आरोपियों गिरफ्तार भी किया गया था। जांच आगे बढ़ने के बाद आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन सामने आए। गिरोह का मुख्य सरगना बिहार निवासी टोनी कुमार है। वह ठगी की रकम को क्रिप्टोकरेंसी के जरिए पाकिस्तान भेज रहा था। पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन, बैंक खातों, सिम कार्ड और क्रिप्टो वॉलेट की डिटेल खंगाल रही है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस राष्ट्रीय एजेंसियों का सहयोग लेगी। डीआईजी बोले- विदेशी लिंक की जांच जारी रतलाम रेंज डीआईजी निमिष अग्रवाल ने बताया कि मेट्रीमोनियल साइट पर पहचान के बाद गिफ्ट और कस्टम क्लीयरेंस के नाम पर ठगी की शिकायत मिली थी। जांच में सामने आया कि गिरोह अलग-अलग हिस्सों में बंटकर काम करता था। पकड़े गए आरोपियों का काम अलग-अलग खातों म...

इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई:रोमियो लेन का किचन बंद, बिना लाइसेंस बन रहे मोमोज पर भी रोक

इंदौर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने दो प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की है। हाई स्ट्रीट अपोलो, एबी रोड, निपानिया स्थित ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी (रोमियो लेन) के किचन में खाद्य सुरक्षा संबंधी कई अनियमितताएं मिलने पर खाद्य पदार्थों के निर्माण का काम तत्काल रुकवा दिया गया। वहीं खातीवाला टैंक की बैराठी कॉलोनी में बिना लाइसेंस मोमोज का निर्माण और सप्लाई किए जाने का मामला सामने आने पर निर्माण बंद कराया गया। टीम ने ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी का निरीक्षण किया। मौके पर होटल के जनरल मैनेजर अमोघ शरण मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान किचन के फ्रीजर में शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थ एक साथ रखे मिले। खाद्य पदार्थों की टैगिंग भी उचित तरीके से नहीं की गई थी। जांच के दौरान खसखस और मशरूम पुराने एवं कीटग्रस्त पाए गए। इन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया। परिसर में पानी की जांच रिपोर्ट और खाद्य कर्मियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध नहीं मिले। खाद्य पदार्थों के भंडारण में FIFO और FEFO व्यवस्था का पालन भी नहीं पाया गया। 5 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए टीम ने मौके से पनीर, दही, मूंगफली दाना, खड़ा धनि...

MP के खिलाड़ियों का एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन:नीरू का गोल्ड, मनीषा का सिल्वर; देव ने पोल वॉल्ट में अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा

एशियन गेम्स 2026 में मध्यप्रदेश की खेल अकादमियों से निकले खिलाड़ियों ने भारतीय दल में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के देव कुमार मीना ने पुरुष पोल वॉल्ट में 5.50 मीटर की छलांग लगाकर अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहतर किया, जबकि मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वहीं मनीषा कीर ने महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में भारत को रजत पदक दिलाया। देव ने 5.50 मीटर पार कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स के पुरुष पोल वॉल्ट फाइनल में देव कुमार मीना ने 5.50 मीटर की ऊंचाई पार की। यह उनका नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड है। इससे पहले देव के नाम 5.46 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड था, जो उन्होंने जून 2026 में भुवनेश्वर में हुई 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बनाया था। देव ने फाइनल में 5.05 मीटर पहली कोशिश में पार किया। इसके बाद 5.20 मीटर दूसरी कोशिश और 5.35 मीटर पहली कोशिश में पार किया। 5.50 मीटर उन्होंने दूसरे प्रयास में पार कर नया राष्ट्...

पहली बार शहर तक पहुंचा तेंदुआ:कटारा हिल्स में दो दिन से दहशत, 0-12 जगह ट्रैप कैमरे, लाहरपुर इकोलॉजिकल पार्क में वॉकिंग पर रोक

राजधानी के शहरी इलाके में पहली बार तेंदुए की मौजूदगी से कटारा हिल्स क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वार्ड नंबर 55 के लाहरपुर स्थित इकोलॉजिकल पार्क के आसपास जंगल में तेंदुए का मूवमेंट सामने आने के बाद वन विभाग की टीमें दो दिन से 20-25 किमी के दायरे में सर्चिंग कर रही हैं। हालांकि, अब तक तेंदुए की लोकेशन ट्रेस नहीं हो सकी है। रात में उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 10 से 12 स्थानों पर ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इकोलॉजिकल पार्क में मॉर्निंग और इवनिंग वॉक पर रोक लगा दी गई है। आसपास के रहवासी क्षेत्रों में भी अलर्ट जारी किया गया है। वन विभाग की टीमें ग्रामीणों के साथ अलग-अलग हिस्सों में सर्चिंग कर रही हैं। गांवों में मुनादी कराकर लोगों को रात के समय विशेष सावधानी बरतने और तेंदुआ दिखाई देने पर उसके करीब नहीं जाने की हिदायत दी जा रही है। सोसायटियों में मैसेज भेजकर लोगों को किया अलर्ट अरविंद विहार रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजीव दीक्षित ने बताया कि सोसायटी के सदस्यों से पार्क की ओर नहीं जाने और रात में बेह...

बुरहानपुर में एक महीने से तेंदुए का डेरा:डालमहू में बकरी का शिकार किया, गोराड़िया में वन विभाग ने लगाया पिंजरा

बुरहानपुर के नावरा रेंज के गांवों में एक महीने से तेंदुए का डर बना हुआ है। रविवार को तेंदुए ने डालमहू गांव में एक बकरी का शिकार कर लिया। इससे पहले तेंदुआ गोराड़िया, दूधिया और केरपानी गांवों में भी देखा गया था। गोराड़िया में लगातार तेंदुए की हलचल के बाद वन विभाग ने पिंजरा लगाया था। लेकिन पिंजरा लगने के बाद तेंदुए ने अपना ठिकाना बदल लिया। रविवार को डालमहू में रूईदास पवार की बकरी का शिकार कर दिया गया। ग्रामीणों में बढ़ी दहशत बकरी के शिकार के बाद ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है। उन्हें डर है कि तेंदुआ इंसानों पर भी हमला कर सकता है। ग्रामीणों ने वन विभाग पर पिंजरा लगाने में देरी का आरोप लगाया है। उन्होंने इलाके में गश्त बढ़ाने और तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है। वन विभाग बोला- दूसरा तेंदुआ भी हो सकता है नावरा रेंजर पुष्पेंद्र जादौन ने बताया कि डालमहू में तेंदुए ने बकरी का शिकार किया है। उन्होंने आशंका जताई कि यह दूसरा तेंदुआ भी हो सकता है, क्योंकि केरपानी और दूधिया से डालमहू की दूरी ज्यादा है। वन विभाग ग्रामीणों को अलर्ट कर रहा है। साथ ही लोगों से झुंड में बाहर निकलने की ...

छात्रावास की अव्यवस्थाओं से नाराज छात्रों ने किया चक्काजाम:भोजन और सफाई को लेकर जताई नाराजगी, अधिकारियों ने दिया आश्वासन

शाजापुर के मक्सी से लगे उज्जैन जिले के कनासिया गांव में अनुसूचित जाति जूनियर बालक छात्रावास के छात्रों ने रविवार को सड़क पर जाम लगाया। वे खराब भोजन, गंदगी और सुविधाओं से नाराज थे। कई छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं मिलता, सुबह नाश्ता नहीं दिया जाता और खराब दाल-रोटी मिलती है। उन्होंने अधीक्षक पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया। पंचायत सदस्य ने दिया सहयोग तराना जिला पंचायत सदस्य विकास भारती भी छात्रों के समर्थन में आए। मक्सी पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीएम अनिरुद्ध मिश्रा और आदिम जाति कल्याण विभाग के सीओ जगदीश सोलंकी ने समस्याएं हल करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्रों ने धरना खत्म किया। छात्रावास अधीक्षक फूल सिंह बडाल ने कहा, दो छात्रों के मोबाइल जब्त करने पर हंगामा हुआ। उन्होंने मेन्यू के अनुसार भोजन देने और समस्याओं को हल करने की बात कही। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/hvFylG2 via IFTTT

ग्वालियर में रायरू डिस्टलरी के कर्मचारी की मौत:ड्यूटी के दौरान अचानक फर्श पर गिरे; अस्पताल ले जाने से पहले तोड़ा दम

ग्वालियर के तिघरा के कुलैथ गांव निवासी रामबाबू गौड़ (51) की शनिवार शाम रायरू डिस्टलरी में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। काम करते समय वे अचानक फर्श पर गिर पड़े। साथी कर्मचारी जब तक उन्हें अस्पताल ले जाते, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। शुरुआती तौर पर मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट (हृदयाघात) मानी जा रही है। बेटे ने कहा- फोन आने पर पहुंचा तो फर्श पर पड़ा था शव मृतक के बेटे चंद्रपाल गौड़ ने बताया कि पिता के सहकर्मी धर्मेन्द्र चौहान ने फोन कर घटना की जानकारी दी थी। सूचना मिलते ही जब वे डिस्टलरी पहुंचे, तो पिता का शव फर्श पर ही पड़ा हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह घटना की सूचना पर पहुंची पुरानी छावनी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। थाना प्रभारी डॉ. संतोष यादव के अनुसार, मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। मौत के असल कारणों का सटीक खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/KYNx7XS via IFTTT

कलेक्टर जिस बस से जन विश्वास कार्यक्रम में पहुंचे:रीवा में उसी को करा दिया सीज; RTO ने भी फिटनेस निरस्त किया

रीवा जिले के गुढ़ में शनिवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम में पहुंचे कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने जिस बस से सफर किया। उसी के जांच के निर्देश दे दिए। रास्ते में बस से तेज आवाज आने और चलने के दौरान हिलने की बात सामने आई थी। जांच के बाद आरटीओ की टीम ने बस को सीज कर दिया। उसका फिटनेस प्रमाण-पत्र भी निरस्त कर दिया गया। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी समेत अधिकारी इसी बस से कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे। सफर के दौरान बस से तेज आवाज आने और उसके चलने के दौरान हिलने की बात सामने आई। बस की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने मौके पर ही इसकी जांच कराने के निर्देश दिए। आरटीओ की टीम ने बस को सीज किया इसके बाद क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की टीम ने बस की स्थिति और दस्तावेजों की जांच की। जांच में अनियमितताएं मिलने के बाद परिवहन विभाग ने कार्रवाई की। आरटीओ की टीम ने बस को सीज कर दिया। साथ ही बस का फिटनेस प्रमाण-पत्र निरस्त करने की कार्रवाई की गई। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/9DAitLb via IFTTT

भोपाल के मास्टर प्लान के ड्राफ्ट की तैयारी में सरकार:लैंडयूज में बदलाव का प्रस्ताव आया, तो भी नहीं हटेगी सीलिंग; 23 नवंबर को अगली सुनवाई

भोपाल के रहवासी इलाकों में कमर्शियल एक्टिविटी करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में सुनवाई की। इसके बाद सरकार मास्टर प्लान के ड्राफ्ट जारी करने की तैयारी कर रही है। हालांकि, प्लान में लैंडयूज का प्रस्ताव आया तो भी सीलिंग नहीं हटेंगी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपने ऑर्डर में साफ किया है। बता दें कि भोपाल में सीलिंग से राहत के लिए व्यापारियों की उम्मीद नए मास्टर प्लान पर टिकी है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के 22 सितंबर के आदेश के बाद यह साफ है कि नए प्लान के ड्राफ्ट में किसी आवासीय क्षेत्र का लैंडयूज बदलने का प्रस्ताव आ भी जाए, तो वहां चल रही दुकान तत्काल वैध नहीं होगी। प्रस्तावित बदलाव लागू होगा या नहीं, यह नए मास्टर प्लान को अंतिम रूप देने के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिलने वाली अनुमति पर निर्भर करेगा। 22 को सुनवाई, आदेश सार्वजनिक हुआ जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई का 22 सितंबर का आदेश शुक्रवार को सार्वजनिक हुआ। आदेश के पैरा 17 से 26 में भोपाल का जिक्र है। राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया कि भोपाल के नए मास्टर प्लान का ड्राफ्ट तैयार है। सरकार ने इसे प्रकाशित...

एमपी का अटल एक्सप्रेस वे यूपी के बटेश्वर तक बनेगा:गडकरी बोले- कान्हा राष्ट्रीय उद्यान की कनेक्टिविटी नागपुर, जबलपुर, रायपुर से बढ़ेगी

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का बटेश्वर (उत्तर प्रदेश) से विशेष संबंध रहा है। अटल एक्सप्रेस-वे का निर्माण बटेश्वर तक किया जाएगा। उन्होंने सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत उज्जैन को जोड़ने वाले सभी मार्गों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। गडकरी ने कान्हा राष्ट्रीय उद्यान की सड़क कनेक्टिविटी नागपुर, जबलपुर और रायपुर से बढ़ाने के लिए कार्य योजना बनाने के लिए एनएचएआई के अफसरों को निर्देशित किया है। सड़क परियोजनाओं के निर्माण में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। हर प्रोजेक्ट का डिजाइन सड़क सुरक्षा की दृष्टि से भी तकनीकी मानकों के अनुरूप हों। ऐसे स्थानों पर जहां क्षेत्रीय निवासियों को हो रही कठिनाईयों के कारण, सड़क परियोजनाएं लम्बित हो रही है, वहां परस्पर संवाद और समन्वय से समाधान निकाला जाए। भूमि अधिग्रहण और वन स्वीकृति के प्रकरणों में राज्य सरकार के अधिकारी केन्द्रीय मंत्रालयों से परस्पर सम्पर्क में रहें। किसी भी स्थिति में परियोजनाओं को पूर्ण करने में विलंब न हों। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैठक में केन्द्रीय मंत्री गडक...

बेटा बोला- पुलिस की पिटाई से पिता की मौत:हिंडोरिया अस्पताल में हंगामा, भीड़ जमा, जुआ खेलने के आरोप में पकड़ा था

दमोह जिले के हिंडोरिया स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार रात 50 वर्षीय शिव सिंह लोधी की मौत के बाद हंगामा हो गया। परिजन ने पुलिस पर पुलिस कस्टडी में बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है, जिससे उनकी जान गई है। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और ग्रामीण हिंडोरिया अस्पताल पहुंच गए और देर रात तक हंगामा चलता रहा। मृतक शिव सिंह लोधी हिंडोरिया थाना क्षेत्र के टिकरी पिपरिया के रहने वाले थे। उनके बेटे ने बताया कि बांदकपुर और हिंडोरिया पुलिस ने हिनौता गांव में एक जुए के अड्डे पर छापा मारा था। वहां से पुलिस उनके पिता को पकड़कर ले गई, जबकि बाकी लोग भाग निकले। बेटा बोला- पिता हार्ट के मरीज थे परिजन का आरोप है कि पुलिस ने कस्टडी में उनके साथ बुरी तरह मारपीट की। बाद में उन्हें फोन कर बताया गया कि पिता की तबीयत खराब है, लेकिन जब वे अस्पताल पहुंचे तो उनकी मौत हो चुकी थी। बेटे ने यह भी साफ किया कि हालांकि उसके पिता हार्ट पेशेंट थे और उन्हें स्टंट (छल्ले) डले थे, लेकिन उनकी मौत बीमारी से नहीं बल्कि पुलिस की पिटाई से हुई है। अस्पताल में रातभर हंगामा, एसपी ने नहीं उठाया फोन ...

मेट्रो प्रोजेक्ट- बीच में बेरिकेड्स, दोनों ओर उखड़ी सड़कें:भोपाल के रायसेन रोड के बुरे हाल; बस-लोडिंग गाड़ियां फंस रहे, कांग्रेस ने VIDEO जारी किया

बारिश की वजह से भोपाल की सड़कों के हाल बुरे हैं। जब बारिश होती है तो गड्‌ढे और कीचड़ मुश्किल बढ़ाते हैं, तो थमने के बाद धूल के गुबार उड़ते हैं। रायसेन रोड, करोंद, एमपी नगर, पॉलीटेक्निक चौराहा, अवधपुरी, रोहित नगर, अयोध्या बायपास समेत कई बड़े इलाकों में सड़कें उखड़ गई हैं। रायसेन रोड के भी बुरे हाल है। यहां बस, लोडिंग गाड़ियां फंस रही है। इसे लेकर कांग्रेस ने भी एक वीडियो जारी किया है। सुभाषनगर चौराहे से रत्नागिरी तक सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई है। कॅरियर कॉलेज से रत्नागिरी के बीच की जगहों पर सड़कें गायब है। यहां मेट्रो की ब्लू लाइन का काम भी चल रहा है। इस वजह से बीच में बेरिकेड्स लगाए गए हैं। ऐसे में सड़क संकरी हो गई है। ऊपर से जर्जर सड़क लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। कांग्रेस ने वीडियो जारी किया कांग्रेस नेता अभिनव बारोलिया ने जर्जर सड़क, उसमें फंस रहे गाड़ियों का वीडियो जारी कर जिम्मेदारों को कठघरे में खड़ा किया है। उनका कहना है कि राजधानी की सड़कों के ऐसे हाल है तो बाकी शहरों की कैसी तस्वीर होगी? यह समझा जा सकता है। रायसेन रोड पर हर रोज 15 से 20 गाड़ियां फंस जाती है। कभी लोडिंग गाड़...

युवक को पीठ में चाकू मारा:मंडला से जबलपुर रेफर, जिन 2 युवकों से 1 लाख 80 उधार लेने उन्हीं ने किया हमला

मंडला शहर की राजीव कॉलोनी में बुधवार रात पैसों के लेन-देन के विवाद में चाकूबाजी की घटना सामने आई। मोंटफोर्ट स्कूल के पास रात करीब 8 बजे 36 वर्षीय इम्तियाज खान पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। पीठ और हाथ में गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया है। घायल इम्तियाज खान ने बताया कि उन्हें मोहल्ले के ही रहने वाले सलमान से 80 हजार और आरिफ से करीब 1 लाख रुपए लेने हैं। इसी उधारी की रकम को लेकर वे बात कर रहे थे, तभी सलमान, आरिफ और शिब्बू समेत अन्य लोग वहां आ पहुंचे। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरिफ ने इम्तियाज की पीठ पर चाकू से वार कर दिया, वहीं दूसरा हमला रोकने में उनके अंगूठे में चोट आ गई। जिला अस्पताल के डॉक्टर प्रवीण उइके ने बताया कि पीड़ित की पीठ पर 5 से 6 सेंटीमीटर गहरा घाव है, जिस पर टांके लगाए गए हैं। डबल मनी कारोबार से जुड़े तार, जांच शुरू वारदात के बाद इलाके में 'डबल मनी' के कारोबार को लेकर चर्चाएं गर्म हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चाकूबाजी की असली वजह व आरोपि...

भोपाल में वकीलों ने जहांगीराबाद थाना घेरा, नारेबाजी:एडवोकेट से बदसलूकी, बेवजह मारने का आरोप; दोषी पुलिसकर्मियों पर एक्शन की मांग

भोपाल में मंगलवार देर रात तक करीब 50 वकीलों ने जहांगीराबाद थाने पर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि पुलिस ने उनके एक साथी से बेवजह बदतमीजी की। आपत्ति जताने पर उसे लाठियों से पीटा। प्रदर्शनकारी वकील थाना प्रभारी राजन अहिरवार और उनके साथी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। एडिशनल सीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि मामले के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। शिकायतकर्ता अधिवक्ता राकेश रावल (45) ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 8 बजे वे खटलापुरा मंदिर की तरफ से आ रहे थे। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने उनका वाहन रोक लिया। उनसे थाने चलने के लिए कहा। उन्होंने वाहन में पेट्रोल नहीं होने की बात कही तो पुलिसकर्मी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर कीचड़ में पटककर डंडे बरसाए। देखिए, तीन तस्वीरें… वीडियो जारी कर दिखाईं चोट वकीलों ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें अधिवक्ता राकेश रावल के पैरों पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। उनके कपड़े भी कीचड़ से सने हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वकील के साथ मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए। ये खबर भी पढ़ें… जिम से लौट र...

बामनिया-पेटलावद मार्ग पर चापलदा घाटी में कार पर पथराव:लूट की आशंका में बदमाशों ने किया हमला, तेज स्पीड में चालक पुलिस चौकी पहुंचा

झाबुआ जिले के बामनिया-पेटलावद मार्ग पर मंगलवार रात करीब 9:30 बजे चापलदा घाटी के पास एक कार पर अचानक बदमाशों ने पथराव कर दिया। बामनिया के रहने वाले जयेश सोलंकी पेटलावद से अपने परिवार के साथ लौट रहे थे, तभी यह हमला हुआ। सड़क पर पत्थर बिछे होने और घाटी का इलाका होने से लूट की मंशा जताई जा रही है। पथराव में कार के शीशे और दरवाजे टूट गए, लेकिन जयेश ने घबराने की जगह हिम्मत दिखाई और कार रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी। गाड़ी भगाकर वे सीधे बामनिया पुलिस चौकी पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शुरू किया तलाशी अभियान खबर मिलते ही बामनिया और पेटलावद पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई। पेटलावद थाना प्रभारी निर्भयसिंह भूरिया ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और पूरे इलाके में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश जारी है। शुरुआती पड़ताल में कुछ और गाड़ियों पर भी पथराव की बात सामने आई है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/tMw5pPy via IFTTT

शिवपुरी में 3 मोबाइल झपटमारी का खुलासा:आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग सहआरोपी पकड़ा; 3 मोबाइल और स्कूटी बरामद

शिवपुरी में मोबाइल झपटमारी की तीन घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके साथ एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने तीन मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई है। कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे के मुताबिक, पहली घटना 31 अगस्त को हुई थी। पोहरी के बीलवराकला निवासी अरुण वर्मा मनियर टोल टैक्स के पास खड़े थे। इसी दौरान स्कूटी सवार दो युवक उनका एप्पल मोबाइल छीनकर भाग गए। दूसरी घटना 12 सितंबर को हुई। अभिषेक ओझा खंडेलवाल फैक्ट्री के पास खड़े थे। तभी स्कूटी सवार दो युवक उनका वीवो मोबाइल छीनकर फरार हो गए। वहीं तीसरी घटना 18 सितंबर को हुई। शाहरुख खान खंडेलवाल फैक्ट्री बायपास रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान स्कूटी सवार बदमाशों ने उनका ओप्पो मोबाइल छीन लिया। एक ही तरीके से मोबाइल छीनकर भागते थे पुलिस के मुताबिक, तीनों घटनाओं में आरोपियों ने एक जैसा तरीका अपनाया। वे स्कूटी से आते थे और राह चलते लोगों का मोबाइल छीनकर फरार हो जाते थे। लगातार हो रही घटनाओं को द...

लोचन नगर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग:बिना नंबर की गाड़ी से आए बदमाशों ने घर के बाहर चलाईं 10-12 गोलियां, पुलिस को मिले खाली खोके

ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के एसएलपी कॉलेज के पास स्थित लोचन नगर में सोमवार देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से सनसनी फैल गई। पैसों के लेनदेन के पुराने विवाद को लेकर बिना नंबर की गाड़ी से आए बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाकर 10 से 12 राउंड गोलियां दाग दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से हवाई फायर करते हुए भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास की सड़कों से खाली खोके बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। 'पति और देवर का लगातार पीछा कर दे रहा था धमकियां' लोचन नगर निवासी पीड़िता जूली ने बताया कि राहुल गुर्जर निवासी पारसेन नाम के युवक से उनका पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोपी राहुल पिछले कुछ समय से लगातार उनके पति और देवर का पीछा कर रहा था और उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहा था। सोमवार रात आरोपी बिना नंबर की गाड़ी से अपने साथियों के साथ आया और घर के बाहर पहुंचते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई इस गोलीबारी से क्षेत्र में दहशत का ...

192 घंटे की ड्यूटी का नियम, कराई 392 घंटे:PG डॉक्टर ने की जान देने की कोशिश की, शिकायत की नहीं हुई सुनवाई, कमेटी करेगी जांच

एमजीएम मेडिकल कॉलेज के एमटीएच अस्पताल में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की 28 वर्षीय पीजी प्रथम वर्ष की जूनियर रेजिडेंट डॉ. सिमी यादव ने इंसुलिन का इंजेक्शन लगाकर जान देने की कोशिश की। उन्हें उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को पूरे मामले की जांच कमेटी जांच करेगी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर उनका बयान लिया है। डॉक्टर के परिजनों ने सीनियर डॉक्टरों पर मानसिक प्रताड़ना, अत्यधिक ड्यूटी, गैर-चिकित्सकीय काम कराने और शिकायत के बाद कथित तौर पर टार्गेट किए जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजन ने बताया कि पीजी डॉक्टर के लिए महीने में 192 घंटे की ड्यूटी का रोस्टर है, लेकिन उनसे 392 घंटे तक काम करवाया गया। हमारे पास इसका सबूत भी है। शुरुआत में 36-36 घंटे की लगातार ड्यूटी कराई गई। बाद में 12 घंटे का रोस्टर जारी हुआ, लेकिन आरोप है कि कई दिन ड्यूटी रात 10.30, 11 और 12 बजे तक खिंचती रही। लंबे समय से शिकायत के बाद भी प्रबंधन ने कार्रवाई नहीं की। 14 फरवरी को जॉइन किया, कुछ ही समय बाद 36 घंटे की ड्यूटी परिजन के मुताबिक डॉ. सिमी ने 14 फरवरी को MGM मेडिकल कॉलेज में ...

आईडी से छेड़छाड़ कर स्कूल का टैक्स 6.62 लाख घटाया:पासवर्ड बदला, क्षेत्रफल घटाया; निगम की जांच में संदिग्ध सिस्टम एक्सेस और कूटरचना का खुलासा हुआ

भोपाल के नगर निगम के जोन-2 की जोनल अधिकारी की यूजर आईडी से छेड़छाड़ कर सेंट जोसफ स्कूल, ईदगाह हिल्स के संपत्ति कर खाते में बड़ा बदलाव किए जाने का मामला सामने आया है। जांच में सामने आया कि स्कूल की ₹7.71 लाख की मूल मांग घटाकर ₹1.09 लाख कर दी गई। यानी निगम की मांग में ₹6.62 लाख की कमी कर दी गई। जांच के दौरान केवल टैक्स की राशि ही नहीं, बल्कि स्कूल की संपत्ति का दर्ज क्षेत्रफल भी बदले जाने की बात सामने आई। 31 मार्च 2026 को जोनल अधिकारी की आईडी से क्षेत्रफल 34,872.3 से घटाकर 5,856 किया गया। इसी दौरान ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और व्यावसायिक शुल्क की मांग भी शून्य कर दी गई। पासवर्ड बदलकर आईडी का इस्तेमाल जोनल अधिकारी मोहित मालवीय के मुताबिक अप्रैल में संपत्ति कर वसूली के दौरान स्कूल का देयक निकाला गया तो राशि काफी कम मिली। ऑनलाइन रिकॉर्ड की जांच में पता चला कि 31 मार्च को स्कूल के खाते से ₹1,09,423 जमा किए गए थे। पुराने देयक की छायाप्रति निकलवाने पर संपत्ति कर ₹4,49,870, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं अधिभार ₹2,71,311 और व्यावसायिक लाइसेंस शुल्क एवं अधिभार ₹50 हजार समेत कुल मांग ₹7,71,1...

भैसा में 60 लीटर कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार:बाइक से ले जा रहे थे, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा; एक लाख का सामान जब्त

नरसिंहपुर के स्टेशनगंज थाना क्षेत्र में सिंहपुर चौकी पुलिस ने शनिवार रात भैसा गांव के पास दो लोगों को 60 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ पकड़ा। आरोपी मोटरसाइकिल से शराब ले जा रहे थे। पुलिस ने शराब और मोटरसाइकिल समेत करीब 1 लाख रुपए का सामान जब्त किया है। घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सवारों को पकड़ा पुलिस को अवैध शराब ले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद सिंहपुर चौकी पुलिस ने भैसा गांव के पास घेराबंदी की। इसी दौरान मोटरसाइकिल से शराब ले जा रहे दो लोगों को पकड़ा गया। मोहद गांव के रहने वाले हैं आरोपी पूछताछ में आरोपियों की पहचान मुकेश पिता नारायण कतिया और अन्नीलाल पिता कढ़ोरीलाल के रूप में हुई। दोनों करेली थाना क्षेत्र के ग्राम मोहद के रहने वाले हैं। आबकारी अधिनियम में केस दर्ज पुलिस ने आरोपियों के पास से 60 लीटर कच्ची महुआ शराब और शराब ले जाने में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त की। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/zuTZNqg via IFTTT

भोपाल कलेक्टर के नाम से फेक फेसबुक ID बनाई:ऑफिशियल अकाउंट से मैसेज- न फॉलो करें, न कोई संदेश का जवाब दें

भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के नाम से फेसबुक पर फेक ID बनाई गई है। यह जानकारी खुद जिला प्रशासन के ऑफिशियल अकाउंट से दी गई। जिसमें कहा गया कि न तो फेक आईडी को फॉलो करें और न ही संदेश का कोई जवाब दें। कलेक्टर की 'प्रियंक मिश्रा आईएस' नाम से फेसबुक आईडी बनी है। इसमें लगी तस्वीर में कलेक्टर के साथ एडीएम सुमित पांडेय, जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी है। यह मैसेज जारी किया ऑफिसियल अकाउंट से मैसेज जारी किया गया है। जिसमें लिखा कि 'यह फेक प्रोफाइल है। कृपया इसे फॉलो या सब्सक्राइब न करें और इससे प्राप्त किसी भी संदेश का जवाब न दें। इस प्रोफाइल को तुरंत रिपोर्ट एवं ब्लॉक करें। कलेक्टर कार्यालय भोपाल'। पूर्व कलेक्टर सिंह के नाम से रुपए मांगने के आ चुके मैसेज भोपाल के पूर्व कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के नाम पर करीब दो साल पहले ग्रामीणों से ठगी का मामला सामने आया था। ठगों ने कलेक्टर की फोटो की फर्जी आईडी बनाई थी। ताकि, लोगों को लगे कि वह सही में कलेक्टर ही हैं। इसके बाद ठग संबल योजना की राशि डालने के नाम पर 3 हजार से 10 हजार रुपए तक की मांगे। खास बात ये है कि भोपाल...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर नर्मदा तट पर दीपोत्सव:पचमढ़ी और बनखेड़ी में हुई आतिशबाजी; 7600 दीपक जलाकर मनाया जश्न

पिपरिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार शाम सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपोत्सव मनाया गया। जनपद पंचायत की ओर से शिवनी घाट पर 5 हजार दीप जलाए गए। इसके अलावा पिपरिया के मंगलवारा चौक पर करीब 2 हजार और बनखेड़ी में 1,500 दीप जलाए गए। शिवनी घाट पर 5 हजार दीप जलाए शिवनी पुल घाट पर विधायक ठाकुरदास नागवंशी, एसडीएम आकिप खान और जनपद अध्यक्ष संध्या सिंगारे की मौजूदगी में मंदिर में पूजा-अर्चना और आरती की गई। इसके बाद घाट पर दीप जलाए गए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्कूली बच्चे, तहसीलदार वैभव बैरागी, नायब तहसीलदार नीरज बैंस और ग्राम पंचायतों के सदस्य भी शामिल हुए। मंगलवारा चौक पर आतिशबाजी के साथ दीप जलाए पिपरिया के मंगलवारा चौक पर नगर पालिका अध्यक्ष नीला नवनीत नागपाल और विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने महिला मोर्चा व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आतिशबाजी की। यहां करीब 2 हजार दीप जलाए गए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को लेकर भी वक्ताओं ने विचार रखे। बनखेड़ी में 1500 दीपों से हुआ आयोजन बनखेड़ी के नर्मदा पासीघाट पर पटाखे फोड़कर करीब 1,500 दीप जलाए गए। जनप...

शराब टेंडर में मिलीभगत की जांच जारी रख सकेगा सीसीआई:देशी शराब की थोक सप्लाई के टेंडरों का मामला , हाईकोर्ट ने याचिकाएं खारिज कर अंतरिम रोक हटाई

एमपी में देशी शराब की थोक सप्लाई के टेंडरों में डिस्टिलरीज के बीच मिलीभगत और टेंडर फिक्सिंग की जांच अब भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) जारी रख सकेगा। हाईकोर्ट जबलपुर ने एसोसिएटेड अल्कोहल्स एंड बेवरेजेस लिमिटेड समेत अन्य डिस्टिलरीज की याचिकाएं खारिज कर दी हैं। इसके साथ ही CCI की जांच पर लगी अंतरिम रोक भी हटा दी गई है। अब आयोग जांच प्रक्रिया आगे बढ़ाकर अंतिम आदेश जारी कर सकेगा। हाईकोर्ट के जस्टिस विवेक रूसिया और जस्टिस प्रदीप मित्तल की पीठ ने गुरुवार को यह फैसला सुनाया। पूरा मामला भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की वर्ष 2016-17 की ऑडिट रिपोर्ट के बाद सामने आया था। रिपोर्ट में 2012-13 से 2016-17 के दौरान देशी शराब के सरकारी टेंडरों में अलग-अलग डिस्टिलरीज की बोलियों के बीच बेहद कम अंतर होने पर सवाल उठाए गए थे। इसके बाद CCI ने वर्ष 2020 में मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान आबकारी विभाग के अधिकारियों के बयान दर्ज किए गए और संबंधित डिस्टिलरीज के परिसरों की तलाशी ली गई। इस दौरान ‘एमपी डिस्टिलर्स एसोसिएशन’ नाम के वॉट्सऐप ग्रुप, ईमेल और अन्य डिजिटल सामग्री मिलन...

रायसेन में पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा-संकल्प अभियान:जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर, महामाया चौक हजारों दीपों से रोशन होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर रायसेन जिले में कल 17 सितंबर से सेवा-संकल्प अभियान शुरू होगा। यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। इसकी शुरुआत जिला अस्पताल में एक बड़े रक्तदान शिविर और शाम को महामाया चौक पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम से होगी। स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल 17 सितंबर को सुबह 11:30 बजे जिला अस्पताल में होने वाले रक्तदान शिविर को शुरू करेंगे। वहीं शाम 7 बजे महामाया चौक पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। इस दौरान हजारों दीपों से महामाया चौक रोशन होगा और नागरिक सेवा व राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेंगे। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देश पर अभियान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान में स्वच्छता, सेवा, सामाजिक सहभागिता, जनकल्याण और जनभागीदारी से जुड़े कई कार्यक्रम होंगे। अभियान के तहत 19 से 26 सितंबर तक 'मेरे सपनों का भारत' कार्यक्रम में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। 19 सितंबर से 5 अक्टूबर तक 'नमो सेवा-अनकही कहानियां' के तहत सार्वजनिक जग...

फर्जी IAS केस: जांच करते-करते खुद घिरे ASI:रुपए मांगने के आरोप में लाइन अटैच,धोखाधड़ी की जांच में फरियादियों-आरोपियों से पैसे मांगने की शिकायतें

फर्जी IAS तृप्ति सिंह के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के मामले की जांच कर रहे बाग सेवनिया थाने के ASI मनोज शर्मा और हवलदार सुनील राठौर खुद ही जांच के घेरे में आ गए हैं। दोनों पर धोखाधड़ी के मामलों में कार्रवाई और जांच के नाम पर फरियादियों व आरोपियों से रुपए मांगने के आरोप लगे हैं। तृप्ति सिंह केस में भी रुपए मांगने की शिकायत सामने आने के बाद DCP जोन-2 विकास शहवाल ने दोनों को लाइन अटैच कर दिया। तृप्ति सिंह केस में भी रुपए मांगने का आरोप पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ASI मनोज शर्मा बाग सेवनिया थाने में दर्ज धोखाधड़ी के कई मामलों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान उनके और हवलदार सुनील राठौर के खिलाफ शिकायतें वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचीं। आरोप था कि दोनों पुलिसकर्मी जांच में कार्रवाई का दबाव बनाकर फरियादियों और आरोपियों से रुपए मांगते थे। शिकायतों की जांच के दौरान फर्जी IAS तृप्ति सिंह से जुड़े मामले में भी दोनों पर रुपए मांगने के आरोप सामने आए। DCP को लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को थाने से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया। होटल-रिसॉर्ट की लीज दिलाने के...

200 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ किसानों का भोपाल कूच:ईंटखेड़ी में रुके, यहीं भोजन किया; रात में कलेक्टर के वीडियो कॉल पर माने

अधिक बारिश से बर्बाद हुई फसलों को लेकर मंगलवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। इसके बाद भारतीय किसान संघ के बैनर तले नजीराबाद, बैरसिया और हुजूर के सैकड़ों किसान 200 से ज्यादा ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भोपाल कूच कर गए। रात में बैरसिया रोड स्थित ईंटखेड़ी रुके और यही पर भोजन किया। किसानों की बुधवार को कलेक्टोरेट घेरने की रणनीति थी। इसके चलते उन्होंने रात में ही ईंटखेड़ी में डेरा डाल दिया। किसानों के प्रदर्शन के चलते कलेक्टोरेट के मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग कर दी गई। रात 10.30 बजे तक किसान अपनी जिद पर अड़े रहे, लेकिन मौके पर एडीएम प्रकाश नायक ने कलेक्टर प्रियंक मिश्रा से वीडियो कॉल पर किसानों की बात कराई। प्रदर्शन की देखिए 3 तस्वीरें… 5 मिनट चली बातचीत किसान और कलेक्टर के बीच करीब पांच मिनट तक वीडियो कॉल पर बातचीत चलती रही। जिसमें कलेक्टर मिश्रा ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों का उचित निराकरण किया जाएगा। कलेक्टर के आश्वासन के बाद किसान मान गए और उन्होंने कलेक्टोरेट घेराव का कार्यक्रम स्थगित कर दिया। भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री देवेंद्र सिंह दांगी ने बताया कि कलेक्टर, एडी...

MP मेडिकल यूनिवर्सिटी,जबलपुर का विखंडन:मामला पहुंचा हाईकोर्ट,जबलपुर विश्वविद्यालय की 4 और उज्जैन यूनिवर्सिटी को 6 संभाग देने को चुनौती

जबलपुर स्थित मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के दो हिस्सों में किए गए पुनर्गठन को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि प्रदेश की इकलौती मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी के बंटवारे में जबलपुर के साथ भेदभाव किया गया। हाईकोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार और चिकित्सा शिक्षा विभाग को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है। याचिका के मुताबिक, पुनर्गठन के बाद जबलपुर विश्वविद्यालय के हिस्से में 4 संभाग आए हैं, जबकि उज्जैन में गठित धन्वंतरि विश्वविद्यालय को 6 संभाग दिए गए हैं। यह याचिका जबलपुर निवासी डॉ. पीजी नाजपांडे सहित अन्य की ओर से दायर की गई है। इसमें राजपत्र में प्रकाशित संशोधन अधिनियम और मध्य प्रदेश धन्वंतरि विश्वविद्यालय अधिनियम, 2026 की वैधानिकता को चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि पुनर्गठन की प्रक्रिया समानता के सिद्धांत के अनुरूप नहीं है और यह संविधान के अनुच्छेद 14 के तहत मिले अधिकार का उल्लंघन है। विशेषज्ञ अध्ययन के बिना पुनर्गठन का आरोप याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता दिनेश उपाध्याय ने कोर्ट को बताया कि विश्वविद...

सबलगढ़ में 12 से अधिक पंडालों में विराजे गणपति:कहीं 8 तो कहीं 10 फीट की मूर्ति स्थापित, कई स्थानों पर शाम को महाआरती

सबलगढ़ नगर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ स्थापित की। बप्पा के आगमन को लेकर भक्तों की टोलियों में खास उमंग दिखाई दी। बारिश की आशंका को देखते हुए भक्तों ने प्रतिमाओं को पॉलिथीन से ढंककर पूरी सुरक्षा के साथ पंडालों तक पहुंचाया। सोमवार रात 9 बजे राम मंदिर से मंडी संतर नंबर 2 तक भगवान गणेश की 10 फीट ऊंची प्रतिमा की सवारी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसके बाद भक्तों ने 8 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा की स्थापना की। देर रात तक पंडालों में आकर्षक लाइटिंग और सजावट का काम चलता रहा और कई स्थानों पर देर शाम महाआरती आयोजित की गई। दर्जन भर से ज्यादा जगहों पर सजे पंडाल नगर में एक दर्जन से अधिक प्रमुख स्थानों पर गणपति बप्पा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। प्रमुख पंडालों में मंडी संतर नंबर 1, 2 और 3, धर्मपुरी गली, तिपटा बाजार, डिगर्रा गली, विवेक शर्मा (पूर्व पार्षद) के सामने, लक्ष्मण गली, रामसहाय गली, पिपरधान रोड, सीतापुर बस्ती, बेनीपुरा, रानी कुआं रोड, पोस्ट ऑफिस के पास, चंबल कॉलोनी और बद...

इंदौर में होटलों-खजराना मंदिर में खाद्य विभाग की जांच:फेयरफील्ड के स्टोर में मिले कॉकरोच;खजराना में गंदे फर्श पर बन रहे थे लड्डू, सैंपल लिए

इंदौर में गणेश चतुर्थी के मौके पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने शहर के प्रमुख होटलों और श्री खजराना गणेश मंदिर परिसर में सघन जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, रसोई की स्वच्छता, भंडारण, तापमान नियंत्रण और खाद्य निर्माण प्रक्रिया की जांच की गई। टीम ने अलग-अलग प्रतिष्ठानों से 31 खाद्य नमूने लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है। सबसे गंभीर स्थिति फेयरफील्ड बाय मैरियट के स्टोर रूम में सामने आई। निरीक्षण के दौरान यहां कॉकरोच मिले। खाद्य पदार्थों की सुरक्षा के लिहाज से इसे स्वच्छता संबंधी गंभीर कमी माना गया। इसके अलावा शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों का स्टोरेज एक साथ पाया गया। लगभग सभी कूड़ेदान खुले मिले और गीले-सूखे कचरे का अलगाव भी उचित तरीके से नहीं किया जा रहा था। बुफे में कई तैयार खाद्य पदार्थ बिना ढके रखे मिले। इससे बाल, धूल अथवा अन्य माध्यमों से खाद्य पदार्थों के दूषित होने की आशंका जताई गई। स्टोरेज रूम में कच्ची खाद्य सामग्री के पैकेट पर आसानी से हटाए जा सकने वाले लेबल भी मिले। पानी की जांच ...

ड्रोन से निगरानी के बाद जुए की फड़ पर छापा:एक किमी दूर तक कैमरों से नजर, पुलिस पहुंचने से पहले जुआरी भागे

क्राइम ब्रांच ने रविवार तड़के स्टेशन बजरिया इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए जुए की फड़ का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई निगरानी बदमाश शफीक उर्फ मास्साब के घर पर की गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी हाईटेक तरीके से जुए का नेटवर्क संचालित कर रहे थे। इसके लिए घर के आसपास कैमरे लगाए गए थे, जिनकी मदद से करीब एक किलोमीटर दूर तक निगरानी की जाती थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने ड्रोन से इलाके की निगरानी करने के बाद मकान पर दबिश दी। हालांकि, पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही घर में जुआ खेल रहे कई लोग मौके से भाग निकले। पुलिस ने जब्त की कारें पुलिस को मौके से जुए में इस्तेमाल ताश के पत्ते और हजारों रुपए की नकदी मिली है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआ संचालित करने के आरोप में शफीक उर्फ मास्साब समेत तीन अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, शफीक का बेटा और स्टेशन बजरिया इलाके का कुख्यात बदमाश रूसी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से रूसी की BMW कार समेत चार कारें जब्त की हैं। अब पुलिस फरार रूसी की तलाश कर रही है। साथ ही, जुए के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और पैसों के लेन-देन क...

इंदौर में टूटते रिश्तों को लोक अदालत ने जोड़ा:24 दंपतियों ने मतभेद खत्म, फिर साथ रहने राजी, 103 पारिवारिक मामले हुए खत्म

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर में शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत में आपसी सुलह और समझाइश से 241 मामलों का निराकरण किया गया। कुल 537 प्रकरण सुनवाई के लिए रखे गए थे। निराकृत मामलों में करीब 3 करोड़ 19 लाख रुपए के अवार्ड पारित हुए। इससे 1170 पक्षकार लाभांवित हुए। फैमिली कोर्ट में 512 केस रखे गए। इनमें से 103 मामलों का राजीनामे के आधार पर निराकरण हुआ। खास बात यह रही कि इनमें करीब 24 दंपतियों ने आपसी मतभेद खत्म कर दोबारा साथ रहने का फैसला किया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देश पर आयोजित वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ के प्रशासनिक न्यायाधिपति सुबोध अभ्यंकर, न्यायाधिपति राजेंद्र कुमार वाणी और न्यायाधिपति जय कुमार पिल्लई ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। हाई कोर्ट में 537 मामले रखे, 241 का निराकरण लोक अदालत में सिविल, एमएसीटी, रिट, क्रिमिनल और अन्य प्रकृति के कुल 537 मामले सुनवाई के लिए रखे गए थे। न्यायाधिपति राजेंद्र कुमार वाणी और न्यायाधिपति जय कुमार पिल्लई की खंडपीठों के समक्ष मामलों की सुनवाई हुई। आपसी सहमति और सुल...

पं. खुशीलाल कॉलेज की कैंटीन में सड़ी प्याज मिली:ब्रेड की एक्सपायरी डेट 10 दिन पहले खत्म हुई; फिर भी उपयोग कर रहे थे

भोपाल के पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में संचालित कैंटीन में स्वच्छता, हाइजीन, खाद्य पदार्थों के सुरक्षित निर्माण एवं भंडारण को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई। यहां सड़ी हुई प्याज रखी थी। वहीं, जिस ब्रेड की एक्सपायरी डेट 10 दिन पहले खत्म हो गई थी, उसका उपयोग किया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों के लिए संचालित नवीन कैंटीन का निरीक्षण किया। इस दौरान कैंटीन में खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं भंडारण से संबंधित व्यवस्थाओं में कई अनियमितताएं पाई गईं। कैंटीन में सेलिब्रेशन इवेंट एंड इंटरटेंमेंट केटरिंग के जरिए भोजन तैयार किया जाना सामने आया। निरीक्षण में कैंटीन में साफ-सफाई एवं हाइजीन की उचित व्यवस्था नहीं होना, खाद्य सामग्री का उचित एवं सुरक्षित तरीके से भंडारण नहीं किया जाना और खाद्य पदार्थों के निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता एवं भंडारण व्यवस्था संतोषजनक नहीं होना पाया गया। वहीं, सैंडविच ब्रेड की बेस्ट बिफोर अवधि समाप्त होने के लगभग 10 दिन बाद भी उसे कैंटीन में सैंडविच तैयार करने के लिए उपयोग किया जाना पाया गया। इसके...

उज्जैन में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पकड़ाया:सुलभ कॉम्प्लेक्स में वारदात, भागने की कोशिश के बाद कोर्ट ने भेजा जेल

उज्जैन के जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में 9 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 9 सितंबर को जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के तिलकेश्वर इलाके में हुई थी। आरोप है कि तिलकेश्वर तिराहे पर बने सुलभ कॉम्प्लेक्स में 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। बच्ची के परिवार ने 10 सितंबर को जीवाजीगंज थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांसापुरा तलाई निवासी अकबर उर्फ भय्या पिता असलम हेला (35) के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(m), 65(2), 351(3) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(एल)/6 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम बनाई गई थी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद घटनास्थल पर कार्रवाई के लिए आरोपी को ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने पुलिस हि...

निगम की 31 गाड़ियां 9.40 लाख में बेचने पर सवाल:13 वाहन अभी चालू, JCB 1 लाख और स्कॉर्पियो 30 हजार में मूल्यांकित

उज्जैन नगर निगम के वर्कशॉप विभाग द्वारा 31 वाहनों को नीलामी के जरिए बेचने की तैयारी पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। नेता प्रतिपक्ष डॉ. रवि राय के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों ने गुरुवार शाम निगम आयुक्त के नाम अपर आयुक्त संतोष टैगोर को ज्ञापन सौंपकर वाहनों की बिक्री तुरंत रोकने और पूरे मामले की जांच की मांग की। ज्ञापन के अनुसार, निगम वर्कशॉप विभाग के प्रभारी अधिकारी कार्यपालन इंजीनियर जगदीश मालवीय और सहायक इंजीनियर कृष्णा भूरिया ने 31 वाहनों का मूल्यांकन कराने के लिए मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान को पत्र भेजा था। मूल्यांकन के बाद इन 31 वाहनों की कुल नीलामी कीमत 9 लाख 40 हजार 103 रुपए तय की गई है। कांग्रेस का कहना है कि इन वाहनों में से 13 वाहन अभी भी चालू हालत में हैं। इनका उपयोग निगम के विभिन्न जोन कार्यालयों, उद्यान विभाग, ट्रेंचिंग ग्राउंड, कपिला गौशाला, पुल वाहन, अतिक्रमण गैंग और एमआर-5 कचरा प्लांट में किया जा रहा है। डॉ. रवि राय ने आरोप लगाया कि चालू हालत की जेसीबी, जिसकी नई कीमत करीब 40 से 42 लाख रुपए है, उसका मूल्यांकन सिर्फ 1 लाख रुपए किया गया है। इ...

सीवरलाइन कार्यों की धीमी रफ्तार से कलेक्टर नाराज:बोले- क्वालिटी के साथ सीवर लाइन और सड़कों के रेस्टोरेशन के कार्य हो

जिले के शहरों में चल रहे सीवर लाइन के काम की गुरुवार को कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने समीक्षा की। कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में उन्होंने सीवर लाइन के काम की धीमी गति पर नाराजगी जताई। उन्होंने एमपीयूडीसी के अधिकारियों को तय समय सीमा में काम पूरा कराने और काम के बाद सड़कों का रेस्टोरेशन गुणवत्ता के साथ कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सीवर लाइन के काम से सड़कों की स्थिति प्रभावित नहीं होनी चाहिए। जिन स्थानों पर सीवर लाइन का काम पूरा हो चुका है, वहां तुरंत सड़क रेस्टोरेशन कराया जाए। उन्होंने सीवर लाइन के बाद सड़क रेस्टोरेशन से जुड़ी सीएम हेल्पलाइन और अन्य माध्यमों से मिलने वाली शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश भी दिए। वार्डवार तैयार होगी काम की रिपोर्ट कलेक्टर ने नगर के सभी वार्डों की वार्डवार जानकारी तैयार करने को कहा। इसमें सीवर लाइन के काम को तीन श्रेणियों में बांटकर ग्रीन, ऑरेंज और लाल रंग से चिन्हित किया जाएगा। ग्रीन में पूरे हो चुके, ऑरेंज में प्रगतिरत और लाल रंग में अधूरे कामों को दिखाया जाएगा। सभी वार्डों की अपडेट जानकारी पीपीटी के माध्यम से प्रस्...

20 साल की युवती ने चुना संन्यास का रास्ता:परिवार के विरोध पर हाई कोर्ट का आदेश; जीवन का फैसला खुद लेने के लिए स्वतंत्र

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने 20 वर्षीय युवती के जैन दीक्षा लेने के फैसले को उसके धार्मिक और मौलिक अधिकार से जुड़ा मामला मानते हुए उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि बालिग व्यक्ति को अपनी पसंद के अनुसार धर्म का पालन करने और धार्मिक जीवन अपनाने का अधिकार है। इस अधिकार से किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जा सकता। युवती ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बताया कि वह श्वेतांबर जैन धर्म से प्रभावित है और सांसारिक जीवन छोड़कर जैन साध्वी के रूप में दीक्षा लेना चाहती है। हालांकि, उसके माता-पिता और अन्य रिश्तेदार उसके इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। युवती ने आशंका जताई कि परिवार के सामाजिक प्रभाव के कारण उसकी स्वतंत्रता प्रभावित हो सकती है और उसे अपनी धार्मिक इच्छा के अनुसार जीवन अपनाने से रोका जा सकता है। कोर्ट बोला बालिग अपने जीवन का फैसला लेने के लिए स्वतंत्र मामले की सुनवाई जस्टिस संदीप एन. भट्ट की एकल पीठ ने की। कोर्ट ने युवती के माता-पिता की भावनाओं और उनकी पीड़ा के प्रति सहानुभूति जताई, लेकिन साथ ही स्पष्ट किया कि युवती बालिग ...

MP में यात्री परिवहन विजन समिट-2026:75% ग्राम पंचायतों को बस सेवा से जोड़ने की तैयारी, 15 हजार से ज्यादा सार्वजनिक बसें चलेंगी

मध्यप्रदेश में यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित, सुगम और पर्यावरण-अनुकूल बनाने के लिए यात्री परिवहन विजन समिट-2026 आयोजित किया जा रहा है। समिट में प्रदेश की परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ निवेश, रोजगार और उद्योग के नए अवसर बढ़ाने पर मंथन होगा। समिट में देशभर से परिवहन विशेषज्ञ, निजी बस ऑपरेटर, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और नीति-निर्माता शामिल होंगे। विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यात्री परिवहन का रोडमैप तैयार किया जाएगा। प्रदेश की 75% ग्राम पंचायतों को बस सेवा से जोड़कर ग्रामीण कनेक्टिविटी मजबूत करने की भी योजना है। 15 हजार से ज्यादा सार्वजनिक बसें चलेंगी मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना लिमिटेड के ‘मोबिलिटी विजन: 2030’ के तहत प्रदेश में 15 हजार से अधिक आधुनिक सार्वजनिक बसें संचालित करने का लक्ष्य है। इनसे प्रतिदिन 30 लाख से अधिक यात्रियों को सुरक्षित परिवहन सुविधा मिलने का दावा किया गया है। इसके साथ ही 180 से अधिक बस स्टैंड, टर्मिनल और डिपो का कायाकल्प किया जाएगा। इलेक्ट्रिक बसों के विस्तार पर जोर कार्बन ...

जेल गए दंपती के बेटे को अचानक तबीयत बिगड़ी:जहर देने का आरोप, बुजुर्ग पिता को कुएं में फेंकने के आरोप में बंद हैं माता-पिता

बैतूल के बोरदेही थाना क्षेत्र के टुराबोरगांव में बुजुर्ग पिता को कुएं में फेंकने के आरोप में जेल गए दंपती के मानसिक रूप से कमजोर बेटे की मंगलवार को तबीयत बिगड़ गई। परिजन ने आरोप लगाया कि उसे कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया। युवक को पहले मुल्ताई CHC ले जाया गया, जहां से बैतूल जिला अस्पताल रेफर किया गया। उसका इलाज चल रहा है। युवक के भाई अजय पवार के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे सोनम नाम की महिला और दो-तीन अन्य लोग उनके घर आए थे। अजय का आरोप है कि इन लोगों ने कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर युवक को पिलाया। अजय के मुताबिक, कोल्ड ड्रिंक पीने के कुछ देर बाद युवक को चक्कर आने लगे और उल्टियां होने लगीं। घटना के समय अजय घर पर नहीं था। लौटने पर उसने भाई को उल्टी करते देखा। युवक ने बताया कि कुछ लोग घर आए थे। ठंडा बताकर उसे कुछ पिला गए। अजय ने बताया कि उसे घर में एक डिब्बी मिली, जिसे वह कथित जहरीले पदार्थ का बता रहा है। उसने इसका फोटो भी लिया है। हालत बिगड़ने पर उसने 108 एंबुलेंस बुलाकर युवक को मुल्ताई अस्पताल पहुंचाया। भाई ने जमीन विवाद से जोड़ा मामला ...

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में महिला की मौत:नाराज परिजनों ने किया हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप, डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग

रीवा में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती सतना निवासी अर्चना गुप्ता की सोमवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद नाराज परिजनों ने हंगामा किया। मंगलवार को परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के मेन गेट के बाहर धरना शुरू कर दिया। वे जिम्मेदार डॉक्टरों पर कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि अर्चना की देखरेख में लापरवाही बरती गई, उसके शरीर पर कीड़े पड़ गए थे। हादसे के बाद अस्पताल में कराया था भर्ती परिजनों के मुताबिक, 30 अगस्त को स्कूटी हादसे के बाद अर्चना को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका कहना है कि भर्ती के समय वह बातचीत कर रही थीं। करीब पांच दिन बाद तबीयत बिगड़ने पर उन्हें ICU-2 में शिफ्ट किया गया। परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप परिजनों ने इलाज और देखरेख में लापरवाही का आरोप लगाया। उनका दावा है कि मरीज की हालत गंभीर होने के बावजूद बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर नहीं किया गया। आईसीयू में वीडियो बनाने पहुंचे परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने उनका मोबाइल भी जब्त कर लिया। अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों को बताया निरा...

रविदास जयंती के उपलक्ष्य में निकली समरसता यात्रा:पिपरिया विधायक बोले- भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए भेदभाव मिटाना होगा

पिपरिया में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 'समरसता संकल्प यात्रा' निकाली जा रही है। इसी कड़ी में पिपरिया ग्रामीण मंडल के खापरखेड़ा में रविवार शाम 'सामाजिक समरसता संकल्प कलश यात्रा' का आयोजन हुआ। कलश यात्रा का शुभारंभ ग्राम पंचायत हथवास स्थित रविदास मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद यात्रा झील पिपरिया होते हुए खापरखेड़ा पहुंची। गांव में निकाली गई यात्रा में विधायक ठाकुरदास नागवंशी और नगर पालिका अध्यक्ष नीना नागपाल सहित तमाम जनप्रतिनिधि अपने सिर पर कलश रखकर शामिल हुए। ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया। विधायक नागवंशी ने क्या कहा? समारोह के मुख्य अतिथि विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने कहा कि भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए समाज से छुआछूत और भेदभाव मिटाकर समानता लानी होगी, अन्यथा हिंदू समाज जातियों में बंटा रहेगा। पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त किए। बड़ी संख्या में मौजूद रहे जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य बृजकुमार पठारिया, अरविंद राय, अनिल साहू, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष...

ग्वालियर की महल रोड पर सड़क हादसा:सिंधिया छतरी के सामने रात में डिवाइडर में घुसी अनियंत्रित स्कॉर्पियो, कई राहगीर बाल-बाल बचे

शहर के अति-व्यस्त क्षेत्र महल रोड पर रविवार रात को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। महाराज सिंधिया की छतरी के ठीक सामने एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो गाड़ी सीधे सड़क के डिवाइडर पर जा चढ़ी और जोर का धमाका हुआ। गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क पर चल रहे कई राहगीर वाहन की चपेट में आने से बच गए और बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्कूटी को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, भिंड के निवासी की है कार सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्कॉर्पियो गाड़ी को अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू की। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस ने जब पड़ताल की, तो पता चला कि यह कार भिंड निवासी सोनी दीक्षित के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस द्वारा संपर्क किए जाने पर कार मालिक सोनी दीक्षित ने बताया कि उनका एक रिश्तेदार कार मांगकर ग्वालियर लेकर गया था। कार में सवार युवक सुरक्षित, पुलिस कर रही पड़ताल कार में सवार युवक हादसे में पूरी तरह सुरक्षित है। प्राथमिक पूछताछ में चालक का कहना था कि अचानक सामने आई एक स्कूटी को बचाने के प्रय...

नर्मदापुरम में नाबालिग का अपहरण कर रेप:शादी का झांसा देकर राजस्थान ले गया प्रेमी, किराए के रूम में किया गलत काम

नर्मदापुरम के माखननगर थाना क्षेत्र में 17 साल की नाबालिग को शादी का झांसा देकर राजस्थान ले जाने और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक गांव का ही आरोपी राहुल कहार (24) नाबालिग को 22 अगस्त को घर से भगाकर राजस्थान के भीलवाड़ा ले गया था। वहां उसने किराए का कमरा लेकर नाबालिग को रखा और पुलिस से बचने के लिए मोबाइल बंद कर लिया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन का पता लगाया। शुक्रवार को भीलवाड़ा से नाबालिग को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर नर्मदापुरम लाया गया। शनिवार को मेडिकल और कार्रवाई के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मोबाइल बंद कर पुलिस से बचने की कोशिश माखननगर थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर ने बताया कि नाबालिग के पिता ने उसके लापता होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। परिजनों ने गांव के ही राहुल कहार पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने का शक जताया था। आरोपी भी घटना के बाद से गायब था और उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया था। इसके बावजूद पुलिस लगातार तकनीकी साक्ष्यों के जरिए उसकी गतिविधियों...

भारत आदिवासी पार्टी ने जिला-तहसील कार्यकारिणी का विस्तार किया:हरीश भील जिला उपाध्यक्ष और शौकीन तावड़ मनासा तहसील अध्यक्ष बने

नीमच में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने संगठन को मजबूत करने और गांवों में सक्रियता बढ़ाने के लिए बैठक की। यह बैठक शनिवार को मेसी शोरूम चौराहे के पास अंबेडकर सर्किल पर हुई। इसमें जिला और तहसील कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। पार्टी ने कई बड़े पदों पर नए पदाधिकारी और सदस्य बनाए हैं। जिला अध्यक्ष राजवीर खराड़ी ने सभी नए पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने उनसे संगठन की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने और जल, जंगल, जमीन व समाज के हक-अधिकारों के लिए आवाज उठाने को कहा है। इनकी हुई नियुक्ति जिला कार्यकारिणी में हरीश भील (रावणरुंडी) को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। राकेश मॉल (मोरका, जावद) जिला महामंत्री और विजय चौहान (नीमच) जिला प्रचार मंत्री बने हैं। इसके साथ ही, रिटायर्ड फौजी ओमप्रकाश कंडारा, विनोद नायक, अरुण खड़गे, गोपाल, अरुण भील और विक्रम भील को जिला कार्यकारिणी में सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। तहसील स्तर पर संगठन को तेज करने के लिए शौकीन तावड़ (पिपलियाखुर्द) को मनासा तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। विक्रम वडेरा (गुजरखेड़ी) को जावद तहसील अध्यक्ष बनाय...

इंदौर में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के सामने विवाद:श्याम टेलर को खाना खिलाने घर ले जाने की बात पर दो पक्षों में बहस

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर शुक्रवार रात इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के राजमोहल्ला स्थित कॉलोनी में गोगा नवमी के अवसर पर आयोजित छड़ी पूजा में शामिल होने पहुंचे थे। पूजा में करोसिया और बैरवे समाज के लोग मौजूद थे। पूजा संपन्न होने के बाद श्याम टेलर के वहां से निकलने के दौरान एक व्यक्ति द्वारा उन्हें घर ले जाकर खाना खिलाने की बात कहने पर विवाद की स्थिति बन गई। खाना खिलाने की बात पर शुरू हुई बहस सूत्रों के मुताबिक, रात करीब 10 बजे श्याम टेलर छड़ी पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कॉलोनी में पहुंचे थे। पूजा पूरी होने के बाद जब वे वहां से रवाना होने लगे, तभी हेमंत नाम के व्यक्ति ने उन्हें अपने घर ले जाकर खाना खिलाने की बात कही। इस पर दूसरे पक्ष के अभिषेक के लोगों ने मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते बहस बढ़ने लगी। मौके पर विवाद की स्थिति बनती देख श्याम टेलर को तत्काल वहां से रवाना कर दिया गया। अध्यक्ष के जाने के बाद इलाके में हुआ विवाद श्याम टेलर के मौके से निकलने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद और बढ़ गया। सूच...

जन्माष्टमी पर जिला जेल में कंस वध समेत अनेक झांकियां:रिमझिम बारिश में उमड़े श्रद्धालु; भगवान को झुलाने लंबी कतार लगीं

मंदसौर जिला जेल में शुक्रवार रात कृष्ण जन्माष्टमी पर भक्ति और आस्था का अनोखा नजारा दिखा। जन्माष्टमी के लिए जेल को बिजली की रोशनी से दुल्हन की तरह सजाया गया था। जेल परिसर में भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी सुंदर झांकियां बनाई गईं, जिन्हें देखने और कान्हा के दर्शन के लिए जिलेभर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जेल में कंस वध, रासलीला और भगवान शिव की झांकियां लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहीं। झूले में बैठे भगवान श्रीकृष्ण को झूला झुलाने के लिए भी भक्तों की लंबी लाइन लगी थी। हल्की बारिश के बावजूद लोगों की आस्था कम नहीं हुई और देर रात तक वे जेल आते रहे। मंदसौर जिला जेल में जन्माष्टमी पर झांकियां बनाने और उत्सव मनाने की यह परंपरा कई दशकों से चली आ रही है। जेल प्रशासन के मुताबिक, इसकी तैयारी हर साल करीब एक महीने पहले से शुरू हो जाती है। जन्माष्टमी की रात जिलेभर से लोग यहां झांकियां देखने और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए आते हैं। जेल अधीक्षक यशवंत मांझी ने बताया कि जिला जेल में कृष्ण जन्माष्टमी मनाने की परंपरा बहुत पुरानी है। इस बार भी सुंदर झांकियां तैयार की गई हैं। रात 12 ब...

बारिश से सड़कें बनीं तालाब, घरों में घुसा पानी:गोहद में पानी में बैठकर लोगों ने किया प्रदर्शन, भिंड-लहार में भी जलभराव

भिंड जिले में पिछले दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश के चलते 24 घंटे से ज्यादा समय से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। भिंड, गोहद और लहार में कई इलाके पानी में डूब गए हैं। सड़कें तालाब बन गईं और निचले इलाकों के घरों में पानी घुस गया। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से नाराज गोहद क्षेत्र के लोगों ने बारिश के पानी में बैठकर प्रदर्शन किया। भिंड में घरों तक पहुंचा बारिश का पानी भिंड शहर की पुरानी बस्ती, राज होली, डॉक्टर लाइन, ऊषा कॉलोनी, ऑफिसर कॉलोनी, रतनपुरा समेत कई इलाकों में जलभराव है। कई जगह पानी घरों तक पहुंच गया। कुछ बेसमेंट में भी पानी भरने के बाद उन्हें खाली कराया गया। लोगों को पानी के बीच से होकर आवाजाही करनी पड़ी। गोहद में पानी में बैठकर प्रदर्शन गोहद क्षेत्र में जल निकासी के उचित इंतजाम नहीं होने से बारिश का पानी सड़कों और मोहल्लों में जमा हो गया। इससे नाराज कांग्रेस नेता पिंकी उंचाहरिया समेत क्षेत्रीय लोग बारिश के पानी में बैठ गए और विरोध दर्ज कराया। लोगों ने जल निकासी की स्थायी व्यवस्था किए जाने की मांग की। मुख्य सड़कों पर पानी, आवाजा...

बायपास पर आबकारी की बड़ी कार्रवाई:कंटेनर में भरी थीं हरियाणा की सैकड़ों पेटियां; अंतरराज्यीय तस्करी की आशंका, नेटवर्क की जांच शुरू

इंदौर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने इंदौर बायपास क्षेत्र में एक कंटेनर की जांच के दौरान हरियाणा निर्मित शराब की सैकड़ों पेटियां जब्त कीं। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपए बताई जा रही है। आबकारी विभाग की टीम बायपास क्षेत्र में जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कंटेनर को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान कंटेनर में बड़ी मात्रा में शराब मिली। शराब के संबंध में आवश्यक दस्तावेज और परिवहन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की गई, जिसके बाद विभाग ने शराब को जब्त कर कंटेनर को भी जब्त किया। मनोज कुमार अग्रवाल (डिप्टी कंट्रोलर, आबकारी) के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जब्त शराब हरियाणा निर्मित है। इतनी बड़ी मात्रा में दूसरे राज्य की शराब इंदौर तक पहुंचने से इसके अवैध अंतरराज्यीय परिवहन और तस्करी से जुड़े नेटवर्क की आशंका है। नेटवर्क की तलाश शुरू आबकारी विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि शराब को हरियाणा से कहां से रवाना किया गया था और इसे इंदौर अथवा आसपास के किस क्षेत्र में पहुंचाया जाना था। इसके साथ ही कंटेनर के मालिक, चालक, शराब भेजने वाल...

इंदौर मेट्रो की पहली TBM ‘नर्मदा’ लॉन्च:1000 टन से ज्यादा भार उठाने वाली तकनीक से उतारी TBM; मेट्रो का अंडरग्राउंड मिशन शुरू

इंदौर मेट्रो के भूमिगत निर्माण कार्य ने अब एक महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश कर लिया है। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) ने भूमिगत सेक्शन के लिए पहली टनल बोरिंग मशीन (TBM) ‘नर्मदा’ को एयरपोर्ट स्थित शाफ्ट में सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया। इस मशीन के जरिए एयरपोर्ट से बड़ा गणपति के बीच भूमिगत सुरंग बनाने का काम आगे बढ़ेगा। TBM की लॉन्चिंग के साथ ही इंदौर मेट्रो के अंडरग्राउंड कॉरिडोर के निर्माण को गति मिलने की उम्मीद है। यह काम आधुनिक तकनीक और निर्धारित सुरक्षा मानकों के तहत किया जाएगा। एमडी ने मौके पर पहुंचकर देखा पूरा काम TBM ‘नर्मदा’ की लॉन्चिंग के दौरान मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक एस. कृष्ण चैतन्य मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने लॉन्चिंग की पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया और इस चुनौतीपूर्ण तकनीकी कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने वाली इंजीनियरिंग टीम और मेट्रो अधिकारियों को बधाई दी। 410 टन की मशीन, पहले जमीन पर तैयार की गई ‘नर्मदा’ कोई सामान्य मशीन नहीं है। इसका वजन करीब 410 मीट्रिक टन है। इतनी भारी और विशाल TBM को पहले ग्राउंड लेवल पर असेंब...

नामांतरण घोटाले के बाद अब नई व्यवस्था लागू:पारदर्शिता के लिए की व्यवस्था, अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएगी लेजर की प्रति

इंदौर नगर निगम में हुए नामांतरण घोटाले के बाद नामांतरण प्रकरणों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अब नगर निगम ने नई व्यवस्था लागू की है। नामांतरण दाखिला के साथ आवेदक को अनिवार्य रूप से लेजर कॉपी (प्रति) भी उपलब्ध कराई जाएगी। नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल के निर्देश पर नगर पालिक निगम, इंदौर ने संपत्तियों से संबंधित नामांतरण प्रकरणों में पारदर्शिता के उद्देश्य से ये नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत नामांतरण की कार्रवाई पूरी होने के बाद संबंधित आवेदक को नामांतरण दाखिला के साथ नामांतरण बाद प्राप्त लेजर की कॉपी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएगी। नगर निगम ने जनता से अपील भी की है कि नामांतरण दाखिला प्राप्त करते समय संबंधित आवेदक लेजर की प्रति अवश्य प्राप्त करें और उसमें दर्ज संपत्ति, संपत्तिकर खाते और नामांतरण से संबंधित विवरण का भली-भांति अवलोकन कर लें। लेजर में दर्ज विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि अथवा विसंगति पाए जाने पर आवेदक तत्काल संबंधित ऑफिस में इसकी जानकारी देकर आवश्यक सुधार करा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि हालही में हुए नामांतरण घोटाले के बाद व्यवस्था म...

इंदौर में एक घंटे में दो कोबरा सांप का रेस्क्यू:एक का फन कटा मिला, साढ़े 4 फीट का कोबरा 10 मिनट में आया थैली में

शहर में बुधवार को करीब एक घंटे के अंतराल में दो अलग-अलग इलाकों से कोबरा सांपों का रेस्क्यू किया गया। पहला कोबरा बिचौली इलाके के एक घर में मिला। करीब ढाई फीट लंबे इस कोबरा का फन आधा कटा हुआ था। इसके कुछ देर बाद सर्पमित्र महेंद्र श्रीवास्तव को बिजलपुर के एक घर में साढ़े चार फीट लंबे कोबरा के होने की सूचना मिली। यह जूतों की रैक के नीचे छिपा था। उसे पकड़ने में करीब 20 से 25 मिनट लगे। रेस्क्यू के दौरान कोबरा एक बार थैली में लगभग पूरी तरह जाने के बाद अचानक वापस बाहर निकल आया और फन फैलाकर खड़ा हो गया। बाद में दोनों सांपों को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। बिचौली में मिला ढाई फीट का कोबरा, फन कटा था बिचौली इलाके के एक घर में कोबरा के होने की सूचना मिलने पर सर्पमित्र महेंद्र श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू किए गए कोबरा की लंबाई करीब ढाई फीट थी, लेकिन उसका फन आधा कटा हुआ था। सर्पमित्र के मुताबिक फन किस वजह से कटा, यह स्पष्ट नहीं है। संभावना है कि किसी दूसरे जानवर के हमले में उसका फन चोटिल हुआ हो। हालांकि फिलहाल सांप की स्थिति ठीक है और उसे कोई परेशानी नजर नहीं आई। उनके मु...