Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2025

शिवपुरी में हत्या के 9 आरोपियों को उम्रकैद:ट्रांसफॉर्मर में तार डालने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद हुआ था विवाद

शिवपुरी जिले के करैरा कोर्ट के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने गुरुवार को हत्या के मामले में 9 आरोपियों को दोषी करार दिया। अदालत ने सभी आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक पर 9-9 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। इस मामले में शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक सुनील कुमार भदौरिया ने पैरवी की। मामला करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर का है। यहां 13 अगस्त 2021 को ट्रांसफॉर्मर में तार डालने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के जगत सिंह पर दूसरे पक्ष के 9 लोगों ने हमला कर दिया। आरोपी आदर्श बुंदेला, राजदीप परमार, राजपाल बुंदेला, पुष्पेंद्र बुंदेला, बहादुर सिंह ठाकुर, कैहर सिंह ठाकुर, रामराजा परमार, प्यारेलाल परमार और युवराज परमार ने मिलकर कुल्हाड़ी, लाठी, लोहे के सरिए और लुहांगी से हमला किया। हमले में जगत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उन्होंने वहीं दम तोड़ दिया। करैरा पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी 9 आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया। लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों क...

पहला TDR लेनदेन, कनाड़िया रोड प्रोजेक्ट में होगा उपयोग:बियाबानी की 42 वर्गमीटर जमीन का टीडीआर डेवलपर ने खरीदा, पिछले साल अगस्त में सीएम ने लॉन्च किया था टीडीआर पोर्टल

इंदौर में ट्रांसफरेबल डेवलपमेंट राइट्स (टीडीआर) का पहला लेनदेन हो गया है। बियाबानी में सड़क निर्माण के बदले अपनी 42 वर्गमीटर जमीन देने वाली साधना जैन को ये सर्टिफिकेट मिला था, जिसे उनसे एक प्रोजेक्ट ला रहे डेवलपर ने खरीदा है। डेवलपर इसके बदले मिले 84 वर्गमीटर के सर्टिफिकेट का उपयोग कनाड़िया रोड पर मौर्या हिल्स के प्रोजेक्ट में करेगा। इससे डेवलपर को अपने प्रोजेक्ट में वहां मिल रहे एफएआर (फ्लोर एरिया रेशो) के साथ अतिरिक्त निर्माण की मंजूरी भी मिल जाएगी। कनाड़िया रोड की जिस लोकेशन पर डेवलपर का काम चल रहा है, वहां अभी 1.5 एफएआर का प्रावधान है। ये सर्टिफिकेट झंवर ग्रुप ने बहुमंजिला प्रोजेक्ट हिलक्रेस्ट के लिए लिया है। इसे टीएंडसीपी ने मंजूरी भी दे दी है। स्मार्ट सिटी एरिया की चार प्रमुख सड़कों के लिए 1211 परिवारों से जमीन ली गई थी 2008 में बनी थी योजना, अब शुरू हुई : टीडीआर योजना को पहली बार 2008 में प्रस्तावित किया गया था, लेकिन इसे लागू होने में 17 साल लगे। टीडीआर खरीदी–बिक्री का यह पहला लेनदेन है। इससे रियल एस्टेट डेवलपर्स को अतिरिक्त एफएआर का लाभ मिलेगा, वहीं जमीन देने वालों को पारदर्शी मुआ...

नरसिंहपुर में युवक के पैर में गोली मारी:विवाद के बाद आरोपी फरार; पीड़ित का अस्पताल में इलाज जारी

नरसिंहपुर जिले के करेली थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 11 बजे एक विवाद के बाद गोलीबारी की घटना हुई। प्रकाश ठाकुर (55) नामक युवक ने स्थानीय निवासी अमित भाटिया को पैर में गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल अमित को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वर्तमान में उसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। यह विवाद धीरे-धीरे हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी प्रकाश ने अमित पर फायर कर दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर करेली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। फिलहाल करेली में तनाव का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच की जा रही है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/csxLz0W via IFTTT

तालाब में नहाते समय डूबी नाबालिग लड़की, मौत:निवाड़ी में एसडीआरएफ ने निकाला शव, प्रशासन की लोगों से सावधानी बरतने की अपील

निवाड़ी जिले के ज्योरा मोरा गांव में तालाब में नहाने गई नाबालिग लड़की की मौत हो गई। दरअसल, मंगलवार दोपहर को तालाब में नहाने गई 15 साल की साक्षी पानी में डूब गई। वह भगवान दास अहिरवार की बेटी थी। घटना दोपहर लगभग 3 बजे की है। साक्षी तालाब में नहाने गई थी। नहाते समय वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। एसडीईआरएफ टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एसडीईआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और बच्ची के शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। पुलिस कहना है कि प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और तालाबों में नहाने से बचने की अपील की है। बारिश के मौसम में पानी का स्तर बढ़ जाता है और गहराई का अंदाजा नहीं होता। इस कारण ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/aOi8RCM via IFTTT

विदिशा में 80 परिवारों को राहत शिविर में किया शिफ्ट:कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अच्छे इंतजाम करने के सख्त निर्देश

विदिशा जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव की स्थिति के कारण प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर बनाए गए राहत शिविरों में स्थानांतरित किया है। मंगलवार को कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने जतरापुरा स्थित प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में संचालित राहत शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां ठहरे पीड़ितों से मुलाकात की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने एसडीएम क्षितिज शर्मा और मुख्य नगरपालिका अधिकारी दुर्गेश ठाकुर को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राहत शिविरों में ठहरे लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई, बिजली आपूर्ति और चिकित्सकीय सेवाओं में कोई लापरवाही न बरती जाए। अधिकारियों ने कलेक्टर को बताया कि राहत शिविर में 80 परिवारों के लिए रहने, भोजन और चिकित्सा की समुचित व्यवस्था की गई है। कलेक्टर ने आवश्यकता पड़ने पर वस्त्रों की पूर्ति करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने को कहा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अनिल डामोर और संयुक्त कलेक्टर मोहिनी शर्मा भी मौजूद रहे। प्रभावित प...

पति को मारने वाली प्रोफेसर पत्नी को जाना होगा जेल:हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, तत्काल ट्रायल कोर्ट में सरेंडर के निर्देश

छतरपुर जिले में 3 साल पहले 2021 में हुए बहुचर्चित डॉ. नीरज हत्याकांड मामले में सेशन कोर्ट ने उनकी प्रोफेसर पत्नी ममता पाठक को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। उन पर आरोप था कि अवैध संबंधों के शक के चलते उन्होंने डॉक्टर पति को जहर देने के बाद नींद में करंट लगाकर मार डाला था। सेशन कोर्ट के आदेश को प्रोफेसर ने हाईकोर्ट में चुनौती दी। 2 माह पहले मामले पर जस्टिस विवेक अग्रवाल और जस्टिस देवनारायण मिश्रा की कोर्ट ने सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रखा था। मंगलवार को हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए डाॅक्टर पति को करंट देकर मारने की आरोपी पत्नी प्रोफेसर ममता पाठक को मिली उम्रकैद की सजा को कायम रखा है। हाईकोर्ट ने पूर्व में सुनवाई के दौरान सुरक्षित रखे फैसले में साफ किया था, कि घटना के दिन जब कोई अन्य व्यक्ति बाहर से नहीं आया था। परिस्थितियों की पूरी कड़ी इस तरफ इशारा कर रही थी कि पत्नी ममता पाठक ने ही पति को पहले नशीली दवा देकर बेहोश किया और बाद में करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया। कोर्ट ने पूर्व में सजा पर दिया गया अस्थायी निलंबन निरस्त करते हुए ममता पाठक को शेष कारावास भुगतने के लिए और तत्काल ट्रायल कोर्...

सीजन में पहली बार एक दिन में 15 घरों में मिला डेंगू का लार्वा, सभी पर जुर्माना

जैसे-जैसे बारिश बढ़ रही है, वैसे-वैसे डेंगू के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। नगर निगम की टीम को सोमवार को 15 घरों में डेंगू का लार्वा मिला। यह इस सीजन में डेंगू का लार्वा मिलने का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इन घरों से 1500 रुपए का जुर्माना वसूला गया। टीम ने रविवार को वार्ड 56, 57, 60 एवं 61 के कई इलाकों के घरों का निरीक्षण किया। इस दौरान पानी की टंकियों, पुराने मटके व अन्य बर्तन, टायर, गमलों आदि में भरे पानी की जांच की गई। इसमें गंदगी एवं डेंगू लार्वा पाए गए। ऐसे में 15 लोगों के खिलाफ स्पॉट फाइन लगाया गया। रविवार को सिर्फ एक घर में, जबकि शुक्रवार को 8 घरों में ही लार्वा मिला था। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/unqh9UC via IFTTT

ओंकारेश्वर से 75 KM पैदल चलकर पहुंचे 5000 कांवड़िए:भोलेनाथ का जलाभिषेक, सावन के तीसरे सोमवार पर जय हिंदू राष्ट्र कांवड़ यात्रा

खंडवा में सावन के तीसरे सोमवार को शहर भगवामय हो गया। ओंकारेश्वर से 75 किलोमीटर पैदल यात्रा कर 'जय हिंदू राष्ट्र' कांवड़ यात्रा खंडवा पहुंची। नर्मदा जल लेकर आए 5 हजार से अधिक कांवड़ियों ने ढोल-डीजे की गूंज और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। सुबह 11 बजे यात्रा का प्रवेश इंदौर रोड स्थित होटल परिसर से हुआ। भगवा ध्वज लहराते हुए कांवड़िए मुख्य मार्गों से होते हुए आगे बढ़े। इस बार यात्रा अलग-अलग खंडों में बंटी हुई नजर आई। यात्रा मार्ग: घंटाघर चौक, केवलराम चौराहा, बुधवारा बाजार, स्टेशन रोड, कहारवाड़ी, महादेवगढ़। कहारवाड़ी चौराहे पर सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात रहा। यहां सीएसपी अभिनव बारंगे, एसडीएम बजरंग बहादुर, तहसीलदार महेंद्र सिंह सोलंकी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस ने यात्रा मार्ग की गलियों को बेरिकेड्स लगाकर सील कर दिया था। दोपहर 12:15 बजे के आसपास कांवड़िए महादेवगढ़ पहुंचे और भोलेनाथ का विधिवत अभिषेक पूजन किया। सावन की इस आस्था यात्रा में शहरभर से श्रद्धालु शामिल हुए और वातावरण "बोल बम" की गूंज से भक्तिमय हो गया। from मध्य प...

राखी बनाकर छात्राओं ने की 1500 रुपए की कमाई:बालाघाट के कॉलेज में लगी प्रदर्शनी, आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम कदम

बालाघाट के कॉलेज में छात्राओं ने स्वयं बनाई राखियों की प्रदर्शनी लगाई। स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन के माध्यम से छात्राओं को राखी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया था। सोमवार से शुरू हुई इस प्रदर्शनी में छात्राओं की बनाई गई राखियां 20 रुपए से लेकर 120 रुपए तक की कीमत पर उपलब्ध हैं। पहले ही दिन कॉलेज के शैक्षणिक स्टाफ और छात्राओं ने 1500 रुपए की राखियां खरीदीं। महाविद्यालय कौशल विकास प्रभारी डॉ. सीमा श्रीवास्तव और स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रभारी डॉ. प्रतिमा बिसेन के मार्गदर्शन में यह पहल की गई है। डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि उनका प्रयास है कि अगर एक छात्रा भी इसे रोजगार के रूप में अपनाती है तो उनका प्रयास सफल होगा। डॉ. प्रतिमा बिसेन के अनुसार यह प्रदर्शनी दो दिन तक और लगाई जाएगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में कौशल विकास के साथ-साथ उन्हें रोजगार के अवसर भी प्रदान करना है। छात्राओं ने न केवल राखी बनाना सीखा, बल्कि प्रदर्शनी लगाकर रोजगार के रूप में आय भी अर्जित की। यह पहल छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https:...

नागपंचमी पर महाकाल मंदिर में नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले:उज्जैन में बरसते पानी में उमड़े लाखों श्रद्धालु; साल में एक बार होते हैं दर्शन

नागपंचमी में उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर की तीसरी मंजिल पर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट रात 12 बजे खोले गए। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़ा के महंत श्री विनीत गिरी महाराज ने त्रिकाल पूजन किया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ। बता दें कि श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट हर साल सिर्फ एक बार नागपंचमी के दिन 24 घंटे के लिए खोले जाते हैं। श्रद्धालु आज रात 12 बजे तक दर्शन कर सकेंगे। यहां 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। प्रशासन ने भीड़ को संभालने और सुरक्षा के लिए 200 वरिष्ठ अधिकारी, 2,500 कर्मचारी, 1,800 पुलिसकर्मी और 560 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। रात 12 बजे बंद होंगे मंदिर के पट मंगलवार दोपहर 12 बजे फिर से महानिर्वाणी अखाड़ा की ओर से पूजन होगा। शाम को भगवान महाकाल की आरती के बाद पुजारियों और पुरोहितों द्वारा अंतिम पूजन किया जाएगा। इसके बाद रात 12 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। देखिए तस्वीरें 11वीं शताब्दी की श्री नागचंद्रेश्वर भगवान की दुर्लभ प्रतिमा श्री नागचंद्रेश्वर भगवान की प्रतिमा 11वीं शताब्दी की मानी जाती है। इस अद्भुत प्रतिमा में शिवजी और म...

एमपी नगर:मेट्रो के कारण बंद रास्ते और अतिक्रमण से व्यापारी परेशान

एमपी नगर जोन-1 में मल्टीलेवल पार्किंग और आसपास के इलाके के व्यापारी पिछले पांच साल से परेशान हैं। मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए यहां बैरिकेडिंग लगाकर एंट्री बंद कर दी गई थी। एमपी नगर व्यवसायी अशोक वसंता ने बताया कि बैरिकेड हट गया है, लेकिन वहां मेट्रो ने स्टेशन के पास स्ट्रक्चर बनाकर सड़क को बंद कर दिया है। नतीजा इस क्षेत्र में व्यापारियों और ग्राहकों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा इस पूरे इलाके में सड़क पर पार्किंग और अतिक्रमण के कारण भी परेशानी हैं। व्यापारियों ने कई बार प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी, लेकिन कोई हल नहीं निकला। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/jVMbc4T via IFTTT

4300 करोड़ का कर्ज लेकर बांटेंगे राखी का पैसा:लाड़ली बहनों को 250 रुपए अलग से देने की सीएम कर चुके हैं घोषणा

9 अगस्त को रक्षाबंधन त्योहार पर लाड़ली बहनों को 250 रुपए अतिरिक्त देने के लिए मोहन यादव सरकार एक माह में दूसरी बार 4300 करोड़ का कर्ज लेने जा रही है। यह कर्ज 30 जुलाई को आरबीआई के जरिए लिया जाएगा। इसके पहले 8 जुलाई को सरकार 4800 करोड़ रुपए कर्ज ले चुकी है। इस तरह अकेले जुलाई माह में 9100 करोड़ रुपए का कर्ज सरकार लेगी। इस कर्ज के बाद राज्य सरकार पर कुल कर्ज का आंकड़ा 440340 करोड़ को पार कर जाएगा। 17 और 23 साल की अवधि के होंगे कर्ज एमपी सरकार 29 जुलाई को कुल 4300 करोड़ रुपए के दो कर्ज लेने के लिए ऑक्सन करने जा रही है। इस कर्ज की अदायगी 30 जुलाई को होगी। चालू वित्त वर्ष में लिए जा रहे दोनों कर्ज सातवें और आठवें कर्ज के रूप में होंगे। इसके बाद वित्त वर्ष 2025-26 में लिए जाने वाले कर्ज का आंकड़ा 18600 करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा। सरकार ने इसके पहले आठ जुलाई, 4 जून और सात मई को कर्ज लिया है। यह कर्ज रिजर्व बैंक के माध्यम से गवर्नमेंट सिक्योरिटीज बेच कर लिया जाएगा। मोहन सरकार नए वित्त वर्ष में चौथी बार 2000 और 2300 करोड़ रुपए के कर्ज लेने जा रही है। दोनों ही कर्ज 17 साल और 23 साल की अवधि के लिए आरबीआई के...

सीहोर विधायक बोले- प्रसूताओं को डराकर भोपाल भेजा जा रहा:डॉक्टर कहते हैं, 'यहीं रही तो मर जाएगी'; कहा- CM से शिकायत करूंगा

सीहोर में शनिवार को हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक में विधायक सुदेश राय ने जिला अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कलेक्टर बालागुरू और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में कहा कि अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी प्रसूताओं को डरा-धमकाकर भोपाल रेफर कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि मरीज को बोला जाता है कि यहीं रह गई तो मर जाएगी, जल्दी रेफर करवाओ। सामान्य डिलीवरी के मामलों में भी डर का माहौल बना दिया जाता है ताकि रेफर किया जा सके। बोले- एक आशा कार्यकर्ता को बना रखा है 'लेडी डॉन' सुदेश राय ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने एक आशा कार्यकर्ता को अस्पताल की ‘लेडी डॉन’ बना रखा है, जो तय करती है कि किसका ऑपरेशन यहीं होगा और किसे भेजा जाएगा। विधायक राय ने सिविल सर्जन डॉ. प्रवीर गुप्ता को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अस्पताल की व्यवस्थाएं नहीं सुधरीं तो वे मुख्यमंत्री से सीधे शिकायत करेंगे। बैठक में अस्पताल की सुविधाएं, मौसमी बीमारियां, डॉक्टरों की कमी, दवाइयों की उपलब्धता और साफ-सफाई जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधीर डहेरिया, समाजसेवी अखिलेश राय, भाजपा जिला ...

डायल 100 पायलटों की नौकरी पर संकट

विदिशा| डायल 100 वाहन चलाने वाले पायलट शुक्रवार कोकलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने एसपी और कलेक्टर के जरिए मुख्यमंत्री से मांग की गई है। पायलटों ने बताया कि अब डायल 100 की जगह 112 नंबर की नई सेवा शुरू हो गई है। इसके चलते कई पुराने कर्मचारियों को हटाया जा रहा है। हटाने का कारण सिर्फ यह बताया जा रहा है कि वे दसवीं पास नहीं हैं। पायलटों ने कहा कि वे 15 साल से सेवा दे रहे हैं। इसके बावजूद उनके अनुभव को नजरअंदाज किया जा रहा है। इससे वे बेरोजगार हो गए हैं। परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। विदिशा में डायल 100 की 21 से ज्यादा गाड़ियां चल रही हैं। पायलट सुनील और राजेश धाकड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री को इस मामले में सहानुभूति से विचार करना चाहिए। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2cdiCyU via IFTTT

ग्वालियर में आज स्कूलों की छुट्‌टी:24 घंटे में 120.9 एमएम बारिश हुई, बारिश से शहर में जगह-जगह भरा पानी

ग्वालियर में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश ने शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। गुरुवार रात और शुक्रवार दिन भर हुई बारिश के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव हो रहा है। शुक्रवार सुबह विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बंगले में घुटनों तक पानी भर गया था। शनिवार को तेज बारिश की चेतावनी पर कलेक्टर ग्वालियर ने स्कूलों में छुट्‌टी की घोषणा की है। मौसम विभाग के अनुसार- रात से लेकर शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक लगभग 90.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके बाद शुक्रवार सुबह से रात 8.30 बजे क 30 एमएम बारिश और हुई है। शहर में रात भर में तेज बारिश हुई है। इतनी तेज बारिश के कारण शहर की निचली बस्तियों में घुटनों तक पानी भर गया। तिघरा बांध का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा बारिश का असर तिघरा बांध पर भी देखने को मिला। जल संसाधन विभाग के अधीक्षण यंत्री राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि तिघरा में वाटर लेवल लगातार बढ़ रहा था। पहले इसे 738 फीट पर स्थिर रखा जा रहा था। बाद में इसे बढ़ाकर 739 फीट किया गया। जब तिघरा का पानी इस लेवल से भी ऊपर निकल गया, तो शुक्रवार सुबह नौ बजे तिघरा के छह गेट खोलने पड़े। लो प्रेशर बनने के कारण...

पानी मांगने पर विवाद, वेयरहाउस संचालक ने किसान को पीटा:घटना के चार वीडियो सामने आए, पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ दर्ज किया केस

नरसिंहपुर जिले के गाडरवाड़ा में बुधवार को एक किसान के साथ मारपीट की घटना ने किसान समाज में आक्रोश पैदा कर दिया। नूर वेयरहाउस, केंकरा रोड पर मूंग बेचने पहुंचे कामती गांव के किसान सतीश कौरव को वेयरहाउस संचालक, उसके पिता और अन्य युवकों ने बुरी तरह पीटा। घटना के चार वीडियो सामने आए हैं। सतीश कौरव 8 दिन से वेयर हाउस में मूंग तुलाई के लिए लाइन में खड़े थे। बुधवार को जब उन्होंने पीने के लिए पानी मांगा तो वहां मौजूद संचालक ने अपशब्द कहते हुए उन्हें डांट दिया। जब मूंग तुलाई में सतीश का नंबर आया तो वेयरहाउस संचालक ने उनकी मूंग को खराब बताकर लेने से मना कर दिया। किसान ने इसका विरोध किया और अपनी मूंग की गुणवत्ता को सही बताया। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और संचालक नजीद खान (नगर पालिका गाडरवाड़ा में शासकीय कर्मचारी), उसके पिता और अन्य दो युवकों ने किसान के साथ हाथापाई की। घटना की शिकायत थाने में पहुंची तो वेयरहाउस पक्ष ने भी किसान सतीश कौरव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। किसान संगठनों और राजनीतिक दल...

टीकमगढ़ के सरकारी स्कूल में निकला कोबरा:चपरासी को स्टोर रूम के पास दिखा, वनरक्षक ने सुरक्षित तरीके से किया रेस्क्यू

टीकमगढ़ के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल क्रमांक 2 में गुरुवार को कोबरा सांप निकला। स्कूल के चपरासी ने सांप को देखते ही स्कूल स्टाफ को जानकारी दी। प्राचार्य एनडी अहिरवार ने तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। स्टोर रूम में निकला कोबरा सूचना मिलते ही वन रक्षक दीपेश प्रजापति मौके पर पहुंचे और सांप का रेस्क्यू किया। स्कूल के शिक्षक करीम खां ने बताया कि स्कूल की पिछली बिल्डिंग के बगल में स्टोर रूम है। चपरासी जब वहां पहुंचा तो उसे सांप दिखाई दिया। सुरक्षा के लिए बच्चों को पीछे के क्लास रूम की ओर जाने से रोक दिया गया। वन रक्षक ने स्टिक से सांप को आंगन की ओर निकाला। फिर उसे सुरक्षित तरीके से पकड़कर कपड़े की थैली में रखा। वन रक्षक ने किया रेस्क्यू वन रक्षक दीपेश प्रजापति ने बताया कि यह काले रंग का कोबरा था। कोबरा काले, गहरे भूरे से लेकर पीले-सफेद तक विभिन्न रंगों में पाए जाते हैं। इनकी गर्दन में विशेष मांसपेशियां और पसलियां होती हैं। खतरा महसूस होने पर कोबरा अपने शरीर को ऊपर उठाकर, फन फैलाकर और जोर सेफुफकारते हैं। रेस्क्यू के दौरान भी कोबरा ने कई बार फुफकार लगाई। वनरक्षक ने सांप को सुरक्षि...

पीडब्ल्यूडी के छह ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 5 इंजीनियरों पर कार्रवाई:35 सड़क, पुल के औचक निरीक्षण में मिली गड़बड़ी, सड़कों में जलभराव रोकने कहा

बारिश के कारण उखड़ी सड़कों और भवन निर्माण के मामले में लोक निर्माण विभाग ने छह ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। वहीं सहायक यंत्री और उपयंत्री समेत पांच इंजीनियरों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। एमपी सड़क विकास निगम के एमडी भरत यादव की अध्यक्षता में हुई सड़कों की औचक जांच की रिव्यू मीटिंग में यह फैसला किया गया है। इस दौरान चीफ इंजीनियरों को यह निर्देश भी दिए गए हैं कि बारिश के कारण मार्गों पर जलभराव रोकने के लिये स्थानीय प्रशासन से समन्वय कर कार्रवाई करें। जरूरत हो तो यातायात रोकने के निर्णय भी लिए जा सकते हैं। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने नर्मदापुरम, सिवनी, ग्वालियर, खरगोन, सीधी, उज्जैन और सागर जिलों में 35 सड़कों और निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। चीफ इंजीनियरों की सात टीमों ने कुल 35 कार्यों को रैंडम आधार पर इंस्पेक्शन किया। इनमें 21 सड़क व पुल के काम, 6 कार्य प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन यूनिट (भवन), 7 कार्य मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम और एक कार्य मध्यप्रदेश भवन विकास निगम का था। इंस्पेक्शन टीमों की रिपोर्ट की समीक्षा गुरुवार को एमपी सड़क विकास निगम के एमडी भरत यादव ...

भोपाल समेत MP में बढ़ा कोलोरेक्टल कैंसर:एम्स भोपाल ने जारी की चेतावनी, 25% नए मरीज 40 साल से कम उम्र के

कभी पश्चिमी देशों की बीमारी माने जाने वाला कोलोरेक्टल कैंसर अब भोपाल समेत मध्यप्रदेश में भी तेजी से फैल रहा है। इससे बड़ी चिंताजनक बात यह है कि यह 40 साल से कम आयु के लोगों को तेजी से प्रभावित कर रहा है। एम्स भोपाल ने इस खतरे को देखते हुए समय पर जांच और जागरूकता को सबसे प्रभावी हथियार बताया है। इसको लेकर बुधवार को एडवाइजरी भी जारी की है। एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक डॉ. अजय सिंह ने कहा कि यह बीमारी बड़ी आंत (कोलन) या रेक्टम को प्रभावित करती है। इंडियन जर्नल ऑफ कैंसर (2021) की एक रिपोर्ट के अनुसार, 25% नए मरीज 40 साल से कम उम्र के मिल रहे हैं। पहले इसे उम्रदराज लोगों की बीमारी माना जाता था, लेकिन बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान, मोटापा, धूम्रपान और शराब सेवन जैसे कारक इसे युवाओं में भी बढ़ा रहे हैं। शुरुआती लक्षणों को न करें नजरअंदाज एम्स ने आधिकारिक बयान में कहा कि कोलोरेक्टल कैंसर के शुरुआती चरण में लक्षण स्पष्ट नहीं होते, लेकिन जैसे-जैसे बीमारी बढ़ती है, कई संकेत दिखाई देने लगते हैं। इनमें मल त्याग की आदतों में अचानक बदलाव, लगातार पेट में दर्द या असहजता, मल में खून आना, वजन का अचानक...

सीएस ने ली राह वीर योजना की रिव्यू मीटिंग:परिवहन, स्वास्थ्य और पीडब्ल्यूडी जॉइंट वर्क करें, समय पर काम होना चाहिए

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा है कि सड़क दुर्घटना में घायल होने वालों को त्वरित उपचार के लिए परिवहन, स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग मिलकर संयुक्त रूप से कार्य करें। सभी जिलों में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाये। ऐसा सिस्टम विकसित किया जाए कि नीयत समय में कार्य हो सके। सड़क दुर्घटना पीड़ितों का नकदी रहित उपचार स्कीम, 2025 एवं राह-वीर योजना के प्रदेश में क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विभागों द्वारा की जाने वाली कार्यवाही की मुख्य सचिव अनुराग जैन ने मंत्रालय में एक बैठक में बुधवार को समीक्षा की। मुख्य सचिव जैन ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को गोल्डन ऑवर मे इलाज मिल सके, इसके लिए संबंधित-विभाग मिलकर मिशन मोड में कार्य करें। दुर्घटना से होने वाली मृत्यु से लोगों को बचाने के सभी संभव प्रयास किये जाने चाहिये। संभावित दुर्घटना स्थलों को चिह्नांकित कर दुर्घटना के कारणों को दूर किया जाना चाहिए। सड़क सुरक्षा को मजबूत करने तथा नागरिकों को जागरूक करने का कार्य किया जाये। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाये और परिवहन, स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग मिलकर संयुक्त रूप स...

श्रावण मास के भौम प्रदोष पर मंगलनाथ मंदिर में भक्तों:एक दिन में 1609 पूजन से 3.37 लाख की आय, भात पूजन के लिए उमड़े श्रद्धालु

श्रावण मास में भौम प्रदोष के विशेष संयोग पर मंगलनाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर में 22 जुलाई को देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने भात पूजा समेत विभिन्न पूजन कराए। मंदिर समिति के प्रशासक केके पाठक ने बताया कि इस दौरान 1609 शासकीय कम्प्यूटरीकृत और मैन्युअल रसीदें जारी की गईं। इससे मंदिर को एक ही दिन में 3 लाख 37 हजार रुपए की आय प्राप्त हुई। सुबह की आरती के बाद सात बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक विभिन्न अनुष्ठान संपन्न हुए। इनमें भात पूजन के अलावा भूमि प्राप्ति, धन प्राप्ति, शीघ्र विवाह, यश प्राप्ति, मंगल दोष निवारण और विभिन्न रोगों के निवारण के लिए पूजाएं की गईं। श्रावण मास में मंगलवार को प्रदोष का संयोग विशेष माना जाता है। इस शुभ मुहूर्त में भात पूजा का विशेष महत्व है। यही कारण है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजन के लिए मंदिर पहुंचे। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Nt85EJh via IFTTT

फर्जी गोलीकांड का मास्टरमाइंड साथी सहित मुरैना से गिरफ्तार:9 बीघा जमीन की रंजिश को लेकर दुश्मन को फंसाना चाहता था, सिनेमा हॉल से पकड़ा

ग्वालियर पुलिस ने मुरैना के एक सिनेमा हॉल से फर्जी गोलीकांड के आरोपी सचिन फागुना, उसके साथी अरुण गुर्जर को गिरफ्तार किया है। हत्या के प्रयास के मामले में एक महीने पहले ही वह जमानत पर बाहर आया था। बाहर आने के बाद 7वें दिन ही उसने 9 बीघा जमीन की रजिस्ट्री की रंजिश का बदला लेने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी गोलीकांड को अंजाम दिया था। खुद अपने साथी को गोली मारकर दुश्मनों के नाम FIR दर्ज कराने की साजिश रची थी। यह पूरी साजिश की प्लानिंग वह सेन्ट्रल जेल से ही करके आया था, लेकिन पुलिस ने फर्जी गोलीकांड का खुलासा कर कथित फरियादी को ही आरोपी बनाया है। पकड़े गए आरोपी से अब पुलिस पूछताछ कर रही है। ग्वालियर क्राइम ब्रांच व उटीला थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि फर्जी गोलीकांड का मास्टर माइंड सचिन गुर्जर उर्फ सचिन फागुना अपने साथी अरुण गुर्जर के साथ मुरैना में छुपा हुआ है। जिस पर उटीला थाना प्रभारी शिवम सिंह राजावत व क्राइम ब्रांच की टीम ने मुरैना में बदमाश की घेराबंदी की। जब पुलिस सिविल यूनिफॉर्म में दोस्त बनकर उनके ठिकाने पहुंची तो पता लगा कि मुरैना बैरियर चौराहा पर गोल्ड सिनेमा में मूवी देख...

हाईकोर्ट ने खारिज की सहायक खनिज अधिकारी की याचिका:कहा-ऐसा प्रतीत होता है वे ग्वालियर छोड़ना नहीं चाहते, स्थानांतरण आदेश में कमी नहीं

ग्वालियर हाईकोर्ट की एकल पीठ ने सहायक खनिज अधिकारी राजेश कुमार गंगेले के ट्रांसफर आदेश के खिलाफ लगी याचिका को खारिज कर दिया है। याचिकाकर्ता ने ट्रांसफर आदेश को दुर्भावनापूर्ण बताया था। लेकिन कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा कि ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है। साथ ही कोर्ट ने टिप्पणी की है कि ऐसा प्रतीत होता है कि ये ग्वालियर छोड़ना नहीं चाहते हैं। इस याचिका के अलावा कोर्ट ने सहायक खनिज अधिकारी गंगेले के पक्ष में दिए गए अंतरिम आदेश को भी निरस्त कर दिया है। 17 जून को श्योपुर हुआ था तबादला दरअसल, ग्वालियर के सहायक खनिज अधिकारी राजेश कुमार गंगेले का 17 जून 2025 को श्योपुर के जिला खनिज अधिकारी पद पर स्थानांतरण किया गया है। अपने ट्रांसफर आदेश को राजेश कुमार गंगेले ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। तर्क था कि उनका ट्रांसफर दुर्भावनापूर्ण से किया गया है। इसमें न तो हाईकोर्ट के एक आदेश को देखा गया बल्कि उस आदेश की अनदेखी की गई है, जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। सहायक खनिज अधिकारी की याचिका का शासन की ओर से पुरजोर विरोध किया गया है। 3 साल का कार्यकाल भी पूरा कर लिया कोर्ट ने माना कि गंगेले का श्योपुर में उच्च पद प...

आज निकलेगी MP की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा:1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु होंगे शामिल; स्कूलों की छुट्टी, तेज आवाज और DJ पर रोक

जबलपुर में मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी संस्कार कांवड़ यात्रा आज (सोमवार) सुबह 6 बजे नर्मदा तट स्थित गौरी घाट से शुरू होगी। करीब 35 किलोमीटर की यह यात्रा खमरिया स्थित कैलाशधाम मंदिर में पहुंचकर संपन्न होगी। आयोजकों के मुताबिक इस बार यात्रा में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्कूलों में छुट्टी, रूट डायवर्ट यात्रा के दौरान शहर के कई मार्गों को डायवर्ट किया गया है। भारी भीड़ को देखते हुए कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने जबलपुर के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी घोषित की है। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का कड़ाई से पालन हो। तेज आवाज वाले डीजे पर बैन श्रद्धालुओं की संख्या और सुरक्षा के मद्देनज़र तेज आवाज वाले डीजे पर प्रतिबंध लगाया गया है। यात्रा में किसी भी झांकी, मंच या वाहन पर दो से अधिक साउंड बॉक्स की अनुमति नहीं होगी, और स्पीकर का आकार 12 इंच से ज्यादा नहीं होगा। ध्वनि की अधिकतम सीमा 50 डेसिबल तय की गई है, जबकि हॉर्न स्पीकर का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधि...

बैतूल में छात्र की मौत, अस्पताल पर FIR की मांग:परिजनों का आरोप- ऑपरेशन में देरी की वजह से गई जान, हमें गुमराह किया गया

बैतूल जिले के गुवाड़ी गांव निवासी 12वीं के छात्र पीयूष धुर्वे की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पीड़ित परिवार कोतवाली थाने में धरने पर बैठ गया और अस्पताल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग कर रहा है। दरअसल, शनिवार को पीयूष की उंगली ईंट बनाने की मशीन में फंसकर बुरी तरह घायल हो गई थी। उसे इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार, शाम 4 बजे ऑपरेशन होना था, लेकिन रात 8 बजे तक ऑपरेशन शुरू नहीं हुआ। छात्र को लगभग दो घंटे ऑपरेशन थिएटर में रखने के बाद शतायु अस्पताल रेफर किया गया। वहां से उसे नागपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप परिजनों का कहना है कि पीयूष को ऑपरेशन थिएटर में ले जाने के बाद उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई और मुलाकात भी नहीं करने दी गई। उन्हें अंतिम समय तक गुमराह किया गया और इलाज में जानबूझकर लापरवाही बरती गई। रविवार को जब नागपुर से पीयूष का शव बैतूल लाया जा रहा था, तब परिजनों को बताया गया कि शव कोतवाली लाया जाएगा। परिजन एक घंटे से अधिक समय तक थाने में इंतजा...

भोपाल की बेटी नितिशा त्रिवेदी बनीं नेवी अफसर:5 बार असफलता के बाद भी नहीं मानी हार, छठवें प्रयास में मिली सफलता

भोपाल निवासी और विदिशा की बेटी नितिशा त्रिवेदी का भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट पद पर चयन हुआ है। शुक्रवार-शनिवार रात नेवल हेडक्वार्टर डीएमपीआर से जारी हुए चयन आदेश के साथ ही नितिशा का संघर्षमयी सफर सफलता में तब्दील हो गया। यह केवल एक नियुक्ति नहीं, बल्कि उस जिद, जज्बे और जुनून की कहानी है जिसमें एक बेटी ने पांच बार असफल होने के बावजूद हार नहीं मानी और छठवें प्रयास में वह मुकाम हासिल किया, जिसके लिए देशभर के हजारों युवा प्रयास करते हैं। नितिशा ने इसी वर्ष 15 फरवरी को कोलकाता स्थित सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (SSB) से भारतीय नौसेना में रिकमेंडेशन प्राप्त किया था। इसके बाद 18 जुलाई को नेवल हेडक्वार्टर से उनका चयन आदेश जारी हुआ। यह उनकी मेहनत, आत्मविश्वास और देशसेवा के प्रति समर्पण का प्रमाण है। NCC से मिली सैन्य जीवन की प्रेरणा नितिशा का यह सफर NCC से शुरू हुआ। उन्होंने न केवल ‘सी’ प्रमाणपत्र प्राप्त किया, बल्कि भारतीय नौसेना अकादमी (INA) में आयोजित एनसीसी कैंप में देशभर से बेस्ट कैडेट अवॉर्ड भी जीता। वह कहती हैं कि यहीं से उन्हें सशस्त्र बल में जाने की प्रेरणा मिली। एनसीसी में मिले अनुशासन,...

अशोकनगर में महिला की संदिग्ध हालत में मौत:ससुराल पक्ष पर जबरन जहर देने का आरोप, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप; थाने में हंगामा

अशोकनगर जिले के भैलवासा गांव में 24 वर्षीय महिला की शनिवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मायका पक्ष ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उसे जबरदस्ती जहर पिलाया। घटना की सूचना दो दिन बाद दी गई। मामला ईसागढ़ थाने तक पहुंचा है। मृतका रक्षा यादव के चाचा के अनुसार, एक महीने पहले रक्षा का पति अर्पित किसी अन्य लड़की के साथ भाग गया था। ससुराल वाले कहते थे तुम्हारे घर वालों ने पैसा नहीं दिया, हमसे 5 लाख रुपये भी ले लिए। अर्पित को नशा मुक्ति केंद्र भेजा गया, जहां वह 15 दिन रहा और फिर वहां से चला गया। दोनों की एक साल पहले शादी हुई थी। 16 को जहरीला पदार्थ देने का आरोप, 18 को मिली जानकारी परिजनों के मुताबिक, 16 जुलाई को रक्षा को जहरीला पदार्थ खिलाया गया, लेकिन इसकी जानकारी 18 जुलाई को दी गई। जब रिश्तेदार अशोकनगर जिला अस्पताल पहुंचे, तो पता चला कि महिला की हालत गंभीर है। वहां से भोपाल रेफर किया गया, लेकिन किसी कारण से बैरसिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। बैरसिया में हुई मौत, पोस्टमॉर्टम के बाद थाने में हंगामा शनिवार सुबह मायका पक्ष के लोग बैरसिया पहुंचे, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। पोस्टमॉर्टम के ब...

डेढ़ साल के बच्चे ने गलती से पीया जहर,मौत:एमवाय लेकर आए परिजन, भिंड का रहने वाला है परिवार

इंदौर के पास खुडै़ल में एक डेढ़ साल के बच्चे की जहरीला पदार्थ पीने से मौत हो गई। उसने गुरुवार रात डेढ़ बजे घर के बाहर बरामदे में रखी बोतल उठाकर मुंह में ले ली। मुंह से खून निकलने पर नजदीक के निजी अस्पताल लेकर आया गया। यहां से उसे एमवाय भेजा गया। यहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। खुडै़ल पुलिस के मुताबिक डेढ़ साल के प्रियांश को उसके पिता ओमकार व परिवार के लोग रात करीब 11 बजे एमवाय लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि प्रियांश पड़ोसी के बच्चो के साथ खेल रहा था। इस दौरान बाहर एक बोतल में कीटनाशक दवाई रखी थी। जिसे प्रियांश ने उठाकर पी ली थी। कुछ देर बाद उसके मुंह से खून निकला तो उसकी मां ने उसे देखा। बाद में उसे लेकर नजदीक के अस्पताल पहुंचे। यहां कुछ देर डॉक्टरों ने आईसीयू में उपचार किया। फिर बच्चे को एमवाय ले जाने की सलाह दी। प्रियांश के पिता बारदाना बनाने वाली कंपनी में काम करते हैं। परिवार मूल रूप से भिंड के पास बरथरा ग्राम में रहता है। ओमकार का बड़ा बेटा 7 साल का है। वह दादा-दादी के साथ रहता है। एक 8 साल की बेटी खुड़ैल में साथ में रहती है। ओमकार के...

CBI ने नारकोटिक्स अधिकारी और दलाल को गिरफ्तार किया:किसान से 1 करोड़ मांगे थे, डोडा चूरा के केस में फंसाने की धमकी दी थी

सीबीआई ने दलाल जगदीश मेनारिया को गुरुवार रात 9 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। पूछताछ में इसने नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी महेन्द्र सिंह का नाम लिया। दोनों ने अफीम किसान मांगीलाल गुर्जर से एक करोड़ रुपए की मांग की थी। चित्तौड़गढ़ के आलाखेड़ी गांव के किसान मांगीलाल ने 15 जुलाई को सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई थी। दलाल जगदीश मेनारिया ने उसे नारकोटिक्स अधिकारी महेन्द्र सिंह से मिलवाया। अधिकारी ने किसान को केस में फंसाने की धमकी दी थी अधिकारी ने किसान को धमकी दी कि उसकी जमीन से 400 किलो डोडा चूरा जब्त किया गया है। एक करोड़ रुपए न देने पर उसे और परिवार को मादक पदार्थों के केस में फंसाने की धमकी दी। किसान ने तीन किश्तों में 44 लाख दिए किसान ने डर से पिछले 2-3 महीने में तीन किश्तों में 44 लाख रुपए दे दिए। फिर भी 13 जुलाई को दलाल ने 9 लाख रुपए और मांगे। परेशान किसान ने सीबीआई को पत्र लिखा। सीबीआई ने जाल बिछाकर गुरुवार रात दलाल को गिरफ्तार किया। बाद में नारकोटिक्स अधिकारी को भी मंडफिया से पकड़ा। सीबीआई ने शुक्रवार शाम को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। जांच जयपुर स...

23 लाख का गांजा, कार, अवैध देसी कट्टा पकड़ाया:झांसी बायपास पर तीन तस्कर गिरफ्तार, बोरे में भरकर ले जा रहे थे गांजा

दतिया में 23 लाख 44 हजार रुपए का 54 किलो 320 ग्राम गांजा, एक अवैध 314 बोर का देसी कट्टा, एक जिंदा राउंड, तीन एंड्रॉइड मोबाइल फोन, और एक इनोवा कार (UP80 BF 0776) बरामद की गई है। पुलिस ने झांसी बायपास स्थित महिंद्रा एजेंसी के पास से एक इनोवा कार में सवार तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई बुधवार रात हुई। गुरुवार को पुलिस ने गांजा तस्करी की बात को बताया। मामले की सूचना पुलिस को मुखबिर के जरिए मिली थी। सिविल लाइन थाना प्रभारी सुनील बनोरिया के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को दबोचा। तलाशी के दौरान इनोवा से डक टेप में लिपटे 27 पैकेट गांजे, हथियार और मोबाइल मिले। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर NDPS एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/8mL2hnA via IFTTT

ग्वालियर में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष:पुरानी रंजिश पर लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला, दोनों पक्षों में केस दर्ज

ग्वालियर के माधौगंज थाना क्षेत्र के कब्रिस्तान रोड आपगंज में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई। पड़ोस में रहने वाले इम्तियाज, फजल खान, इमरान सलमान, अंसार रिजवान और जुबेर खान का एक गुट था। दूसरे गुट में रहीश, नाजिम सोहेल, निजाम और नदीम खान शामिल थे। विवाद गाली-गलौज से शुरू हुआ। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला किया। इस झड़प में दोनों पक्षों के युवकों को सिर, पैर और हाथों में चोटें आईं। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे। मेडिकल जांच और शिकायती आवेदन के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों गुटों के बीच पहले से रंजिश चल रही थी। इसी कारण यह झड़प हुई। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत पर आगे की कार्रवाई कर रही है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ZIWXcaw via IFTTT

बुरहानपुर में कल दो घंटे बिजली कटौती:लक्ष्मीनगर और ओपीएच फीडर से जुड़े इलाकों में सप्लाई बंद रहेगी

बुरहानपुर में कल यानी गुरुवार को दो अलग-अलग फीडरों पर मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। बिजली कंपनी ने निर्धारित इलाकों में कुछ घंटों की बिजली कटौती की घोषणा की है। 11 केवी लक्ष्मी नगर फीडर पर दोपहर 12 से 2 बजे तक बिजली संबंधी रखरखाव कार्य किया जाएगा। इस दौरान पापा इलेक्ट्रिकल्स, होटल श्रीमाया, सैफी मार्बल, सिद्धी हॉस्पिटल और बैंक कॉलोनी में बिजली नहीं रहेगी। ओपीएच फीडर पर सुबह 10 से 12 बजे तक कटौती इसी दिन 11 केवी ओपीएच फीडर पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक मेंटेनेंस किया जाएगा। इस दौरान आदर्श कॉलोनी और आसपास के इलाकों की सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी के शहर कार्यपालन यंत्री अभिषेक रंजन ने बताया कि कार्य की प्रकृति के अनुसार कटौती के समय में बदलाव संभव है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/enlWKmI via IFTTT

उज्जैन को स्वच्छता के लिए राष्ट्रपति देगी अवॉर्ड:सुपर स्वच्छ लीग सिटी में दूसरे पायदान पर रहा; महापौर- निगम कमिश्नर दिल्ली पहुंचे

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देशभर के स्वच्छता मिशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शहरों को आज सम्मानित करेंगी। मध्यप्रदेश के आठ शहरों को अलग-अलग श्रेणियों में यह पुरस्कार मिलेगा। सुपर लीग श्रेणी में इंदौर, उज्जैन और बुधनी को शामिल किया गया है। पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए उज्जैन नगर निगम से महापौर मुकेश टटवाल, निगमायुक्त आशीष पाठक सहित 10 सदस्यीय दल दिल्ली के लिए रवाना हुआ है। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति उज्जैन को सुपर लीग श्रेणी में दूसरे स्थान पर आने के लिए पुरस्कार प्रदान करेंगी। इसके अलावा इंदौर, देवास, शाहगंज और बुधनी को भी स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किया जाएगा। इन श्रेणियों में मिलेंगे अवॉर्ड उज्जैन को 3 से 10 लाख जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में अवॉर्ड मिलेगा। निगमायुक्त आशीष पाठक ने बताया कि, इस बार हमने स्वच्छता मिशन के मानकों के अनुसार एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) को बेहतर ढंग से अपनाया। यही कारण है कि उज्जैन को यह सम्मान मिला है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्...

CM मोहन यादव के ससुर का यूपी में निधन:सुल्तानपुर से रीवा लाई जा रही पार्थिव देह; यहीं होगा अंतिम संस्कार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर ब्रह्मादीन यादव का 98 साल की उम्र में निधन हो गया। सुल्तानपुर के विवेकानंद नगर स्थित अपने आवास पर उन्होंने मंगलवार रात को अंतिम सांस ली। बुधवार को रीवा में उनका अंतिम संस्कार होगा। जानकारी मिलने के बाद रीवा में स्थानीय बीजेपी नेता उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। 27 जून की रात ब्रह्मादीन यादव का स्वास्थ्य बिगड़ गया था। उन्हें सांस और पेट से संबंधित बीमारी के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज के ICU वार्ड में एडमिट कराया गया था। 28 जून को उनकी बेटी और सीएम मोहन यादव की पत्नी सीमा यादव अपनी बेटी के साथ उन्हें देखने पहुंची थीं। फिर वो मध्यप्रदेश लौट आई थीं। सीएम के साथ विदेश यात्रा पर हैं पत्नी सीमा यादव सीएम डॉ. मोहन यादव सात दिनों की दुबई और स्पेन की यात्रा पर हैं। सीएम के साथ पत्नी सीमा यादव भी विदेश दौरे पर हैं। जिस वक्त उनके ससुर के निधन की खबर आई उस दौरान सीएम दुबई से स्पेन के लिए रवाना चुके गए थे। स्पेन में सीएम की उद्योगपतियों, निवेशकों, फिल्म निर्माताओं के साथ बैठकें होनी हैं। 3 तस्वीरें देखिए... घर में थे, अचानक बिगड़ी हालत 30 जून को हालत में सुधार...

19 जुलाई को जबलपुर आएंगे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष:मंत्री राकेश सिंह ने ली बैठक, बोले-बारिश हो या तूफान, हमारा कार्यक्रम सफल हो

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल 19 जुलाई को जबलपुर आएंगे। मंगलवार को संभागीय कार्यालय में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने पदाधिकारियों की बैठक ली और प्रदेश अध्यक्ष के आने पर सभी को जिम्मेदारी सौंपी। राकेश सिंह ने कहा कि उनके जबलपुर आगमन पर कार्यक्रम भव्य और ऐतिहासिक होगा। इस दौरान राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक, सांसद आशीष पटेल सहित विधायक और नगर अध्यक्ष मौजूद रहे। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए खुशी और गौरव का पल होता है जब हमारे प्रदेश अध्यक्ष का प्रथम आगमन अपने जिले में होता है। राकेश सिंह ने कहा वर्षा ऋतु है, बारिश की संभावना भी होती है पर चुनौती तो यही है कि बारिश हो या तूफान आए पर हमारा कार्यक्रम सफल हो। यह कार्यकर्ताओं की परीक्षा का समय होता है, और हमारे कार्यकर्ता हर चुनौती को अवसर के रूप में लेकर उसे पूरा करते हैं, ऐसा हम सभी का विश्वास है। लोक निर्माण मंत्री ने संभागीय कार्यालय में हुए बैठक में बताया नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का 19 जुलाई को आगमन होगा, और जिले में प्रवेश के बाद मार्ग पर...

इंदौर में महिलाओं ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन:आकाश विजयवर्गीय बोले- कांग्रेस राज में अच्छे बगीचे और सामुदायिक भवन महंगे इलाकों में होते थे

भाजपा सरकार ने मध्यमवर्गीय और गरीब वर्ग के क्षेत्रों में विकास पर जोर दिया और इन इलाकों को सुविधा संपन्न करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कांग्रेस राज में पिछड़े इलाके कहलाने वाले क्षेत्र आज विकास के नए आयाम रच रहे हैं। यह बात पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय विधानसभा 1 के वार्ड 15 में भूमिपूजन के अवसर पर कही। सोमवार को विजयवर्गीय ने 50 लाख की लागत के 3 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। खास बात यह रही की इन विकास कार्यों का भूमिपूजन महिलाओं से करवाया गया। आकाश विजयवर्गीय ने कहा- वार्ड 1 में भाजपा के बूथ अध्यक्षों में मातृभक्ति की प्रधानता है। यह अच्छी बात है। बूथ अध्यक्ष एक प्रभावशाली पद होता है और राष्ट्रीय राजनीति में इसकी अहम भूमिका होती है। भूमिपूजन आप सभी लोगों से मिलने का एक बहाना है। बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पाती थी आकाश विजयवर्गीय ने कहा- कांग्रेस के राज में अच्छे बगीचे, सामुदायिक भवन, बेहतर अस्पताल सारी आवश्यक सुविधाएं शहर के महंगे इलाकों में होती थी। कांग्रेस राज में सामान्य आदमी को बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पाती थी। प्रदेश में 10 से 12 घंटे तक बिजली गायब रहती थी, लेकिन जब भाज...

छतरपुर में 24 घंटों में 110.4 MM औसत बारिश:जिले में बाढ़ जैसे हालात, कई मार्ग बंद; एक हफ्ते तक भारी बारिश का अलर्ट

छतरपुर जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले 24 घंटों में जिले में 110.4 एमएम यानी कुल 4.3 इंच औसत बारिश दर्ज की गई। इसमें सबसे अधिक बारिश बिजावर में 303 मिमी रही। इसी तरह बड़ामलहरा में 170.6 मिमी और नौगांव में 169.4 मिमी वर्षा हुई। छतरपुर में 107.02 मिमी, राजनगर में 69 मिमी, लवकुशनगर में 22 मिमी, गौरिहार में 21 मिमी और बक्सवाहा में 20.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। बता दें कि, जिलेभर में 1 जून से 13 जुलाई तक कुल 5556.8 मिमी वर्षा हो चुकी है। यह आंकड़ा पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में काफी अधिक है। पिछले वर्ष इस दौरान मात्र 83.2 मिमी वर्षा हुई थी। 28 डिग्री रहा अधिकतम तापमान रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। सटई-सिलावट मार्ग डूबा बारिश के कारण कई मार्ग बाधित हो गए हैं। सटई-सिलावट मार्ग पानी में डूब गया है। छतरपुर-सटई मार्ग रौरा गांव के पास बंद है। मौसम विभाग ने आगामी सप्ताह तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/PgNiup5 ...

मां के सामने कार से बेटे को कुचलने का CCTV-फुटेज:मृतक पर 15, आरोपी पिता-पुत्र पर तीन केस दर्ज, दोनों आरोपी गिरफ्तार

दमोह के पठानी मोहल्ला में राकेश रैकवार नाम के युवक की कार से कुचलकर हत्या करने वाले आरोपी अकील खान और उसके पिता आरोपी नासिर खान को गिरफ्तार करने के बाद रविवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी, राकेश को कार से कुचलते हुए दिखाई दे रहा है। शनिवार शाम हत्या के आरोपी अकील के पिता आरोपी नासिर खान से राकेश रैकवार का किसी बात पर विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपी पिता के कहने पर उसके बेटे अकील ने राकेश के ऊपर कार चढ़ा दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस मामले की प्रत्यक्ष दर्शी मृतक राकेश की मां खिलौना बाई थी। उन्होंने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया और उनकी गिरफ्तारी की। सीएसपी बोले- जहां भी अतिक्रमण होगा, तोड़ेंगे सीएसपी एचआर पांडे के मुताबिक, मृतक और आरोपी दोनों ही अपराधी प्रवृत्ति के हैं। मृतक राकेश पर मारपीट से जुड़े करीब 15 मामले दर्ज हैं, वहीं आरोपी नासिर खान पर एक और उसके बेटे अकील खान पर दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। सीएसपी के मुत...

इंदौर के सुधारगृह से तीन लड़कियां भागीं:चौकीदार से मारपीट कर दी चकमा; पिता, पति की हत्या में लिप्त हैं दो युवतियां

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र स्थित विशेष गृह बालिका (सुधारगृह) से तीन लड़कियां फरार हो गईं। संगीन अपराधों में लिप्त इन युवतियों ने सुधारगृह की महिला चौकीदार के साथ मारपीट की और उसे चकमा देकर भाग निकलीं। घटना शुक्रवार रात नौ बजे की है। तीन लड़कियों में एक नाबालिग और दो बालिग हैं। इसमें से एक सिंगरौली और दूसरी कन्नौद की है। टीआई पीएल शर्मा ने बताया कि एक के खिलाफ अपने पिता के हत्या का आरोप है ,वहीं दूसरी पर पति की हत्या का मामला कोर्ट में चल रहा है। तीसरी नाबालिग युवती गैंग रेप मामले में सह आरोपी है। एक महिला को कन्नौद (देवास) से पकड़ लिया गया है। टीआई ने बताया कि इनमें से एक युवती ने भागने के बाद देवास में एक व्यक्ति को डराया धमकाया है। इस पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। डीपीओ रजनीश सिन्हा ने बताया कि तीनों लड़कियों ने शुक्रवार रात विशेष गृह की केयर टेकर महिला के साथ पहले मारपीट की और फिर बाद भाग गई। तीनों के केस अंडर ट्रायल हैं। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/FwzaG4h via IFTTT

मिशन 2028: 21-22 जुलाई को कांग्रेस विधायकों की रणनीतिक ट्रेनिंग:मांडू में सीखेंगे कानूनी दांव-पेंच; राहुल गांधी वर्चुअली जुड़ेंगे

21 और 22 जुलाई को धार जिले के मांडू में कांग्रेस विधायकों की ट्रेनिंग होगी। यह रणनीतिक ट्रेनिंग कैम्प 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर केन्द्रित होगी। कांग्रेस विधायकों को अलग-अलग विषयों के एक्सपर्ट्स जानकारी देंगे। राहुल गांधी वर्चुअली जुड़ेंगे 21 जुलाई को संसद का सत्र शुरू हो रहा है। ऐसे में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मप्र कांग्रेस के विधायकों के प्रशिक्षण शिविर को वर्चुअल संबोधित करेंगे। राहुल गांधी कुछ विधायकों से वर्चुअल संवाद भी कर सकते हैं। देश के एक्सपर्ट्स आएंगे कांग्रेस ने विधायकों के प्रशिक्षण के लिए अलग-अलग फील्ड के विशेषज्ञों को बुलावा भेजा है। इनमें लीगल, आईटी, मीडिया, सोशल मीडिया, राजनीतिक रणनीतिकार जैसे विषय विशेषज्ञ सत्रों में संबोधन देंगे। इन विषयों पर ट्रेनिंग लेंगे विधायक कानूनी मामलों, फर्जी केस, जांच एंजेसियों के प्रेशर से निपटने की रणनीति- ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स जैसी केन्द्रीय संस्थाओं द्वारा राजनीतिक दबाव में की जाने वाली कार्रवाइयों, पुलिस के फर्जी केस और कानूनी मामलों को कैसे सुलझाया जाए। इस विषय पर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा संबोधन दे सकते ह...

नर्सिंग के बाद अब पैरामेडिकल फर्जीवाड़ा:हाईकोर्ट ने जनहित याचिका की स्वीकार; पैरामेडिकल चेयरमैन, रजिस्ट्रार को पक्षकार बनाने के निर्देश

जबलपुर हाईकोर्ट में मध्यप्रदेश के पैरामेडिकल काॅलेजों की मान्यता देने में फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए जनहित याचिका दायर की गई है। शुक्रवार को हाईकोर्ट ने आवेदन को स्वीकार कर लिया है। याचिका में बताया है कि बिना एनरोलमेंट छात्रों को काॅलेजों में दाखिला दिए गए हैं। हाईकोर्ट ने मध्यप्रदेश के पैरामेडिकल काउंसिल के चेयरमैन और रजिस्ट्रार को पक्षकार बनाने के निर्देश दिए हैं। अगली सुनवाई हाईकोर्ट ने 16 जुलाई को तय की है। लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन द्वारा दाखिल की गई नर्सिंग मामले की जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर शुक्रवार को एक और आवेदन पेश किया गया। जहां हाईकोर्ट को बताया गया कि नर्सिंग की तरह पेरामेडिकल कोर्स को लेकर भी मध्यप्रदेश में फर्जीवाड़ा व्याप्त है। एमपी पैरामेडिकल काउंसिल के द्वारा गुजरे हुए सत्रों 2023-2024 एवं 2024-2025 की मान्यता बिना किसी जांच के प्रभाव के कारण बांट दी गई है। इतना ही नहीं बगैर असम्बद्धता प्राप्त किए सरकारी तथा निजी पैरामेडिकल कॉलेजों के द्वारा अवैध रूप से छात्रों के प्रवेश दिए जा रहे हैं और नर्सिंग घोटाले की जांच में जिन कॉलेजों को सीबीआई ने अनसूट...

शादी से नाराज महिला ने प्रेमी के घर लगाई आग:जबलपुर में डेढ़ साल पहले लिफ्ट के दौरान हुई थी दोस्ती, बोली- मुझसे किया था वादा

मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक महिला अपने प्रेमी की शादी करने की बात सुनकर इस कदर नाराज हुई कि उसने घर जाकर आग लगा दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आग को जैसे-तैसे तो बुझा दिया, पर तब तक घर में रखा लाखों रुपए का समान जलकर राख हो गया था। महिला नेहा की करीब डेढ़ साल पहले डिलीवरी बाॅय युवक से पहचान हुई थी, इसके बाद दोनों की आपस में बात शुरू हो गई। महिला का कहना था कि उसके प्रेमी ने उसे धोखा दिया है, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। आधारताल थाना पुलिस ने आगजनी का मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना कुदवारी क्षेत्र के प्रधानमंत्री आवास की है। महिला ने मांगी लिफ्ट-दोस्ती हो गई करीब डेढ़ साल पहले रांझी निवासी महिला नेहा जब तीन पत्ती चौक पर खड़ी थी, उस दौरान बाइक में जा रहे विजय सोनी से लिफ्ट मांगी। विजय ने महिला को रेलवे स्टेशन में छोड़ दिया, इस बीच दोनों ने एक दूसरे को अपना-अपना मोबाइल नंबर दे दिया। जिसके बाद दोनों की अक्सर फोन पर बात होने लगी। विजय और नेहा के बीच दोस्ती हुई, फिर प्यार हो गया। दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे। साथ में कई बार घूमना, दोनों को एक दूसरे के घर आना-जाना भी होने लगा...

अचानक बिना काफिले के फल लेने न्यू मार्केट पहुंचे सीएम:आमजन से मिले; सिग्नल पर रेड लाइट देखकर रोकी गाड़ी

सीएम डॉ. मोहन यादव गुरुवार रात अचानक न्यू मार्केट में फल खरीदने पहुंच गए। उन्होंने बाजार में आम जनता से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। सीएम ने ठेले वालों से बातचीत की और उनके व्यवसाय के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने एक ठेले वाले से फल खरीदे और भुगतान डिजिटल माध्यम से किया। बाजार में सीएम को देख चौंके लोग सीएम को अचानक बाजार में देख लोगों को उनकी सादगी पसंद आई। लोगों को यकीन ही नहीं हुआ कि उनके मुख्यमंत्री इतनी सहजता से उनके बीच खड़े हैं। अचानक सीएम को अपने बीच में देखकर लोग अचंभित नजर आए। काफिले में नहीं, सिर्फ दो गाडियों से पहुंचे न्यू मार्केट मुख्यमंत्री डॉ. यादव सादगी के साथ सिर्फ दो वाहनों में बाजार पहुंचे और 15 मिनट रुक कर फल खरीदे और निवास लौट गए। ट्रैफिक सिग्नल का किया पालन आमतौर पर सीएम का काफिला जिस रूट से गुजरता है। अमूमन 10-15 मिनट पहले पुलिस उस रूट पर ट्रैफिक रोक देती है लेकिन, सीएम ने अपने दौरे की किसी को जानकारी नहीं दी। वे जब फल लेकर वापस सीएम हाउस की तरफ जाने लगे तो सिग्नल पर रेड लाइट देखकर उनकी गाड़ी रुक गई। सीएम ने सिग्नल पर ट्रैफिक नहीं रोकने दिया। बल्कि, ग्रीन सिग्...

डॉ. ऋचा पांडे के पति पर चलेगा हत्या का केस:भोपाल कोर्ट में आरोप तय, परिजनों ने जहर देकर मारने के लगाए थे आरोप

भोपाल में नवविवाहिता डॉ. रिचा पांडे की संदिग्ध मौत के मामले में पति डॉ. अभिजीत पांडे के खिलाफ आरोप तय कर दिए गए। बुधवार को अपर सत्र न्यायाधीश नीलू संजीव श्रंगीऋषि की कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अभिजीत पांडे पर पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने, दहेज हत्या, हत्या, दहेज प्रताड़ना और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत आरोप तय किए हैं। बता दें, 21 मार्च 2025 को डॉ. रिचा पांडे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिजन ने दहेज की मांग को लेकर पति पर जहर देकर हत्या की आशंका जताई थी। शाहपुरा पुलिस को बंसल अस्पताल से डॉ. रिचा पांडे की संदिग्ध मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने 24 मार्च को रात 10 बजे अभिजीत के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया था। 27 जून को पेश किया चालान जांच में डॉक्टर रिचा के हाथ में इंजेक्शन लगाने के निशान मिले थे। एनेस्थीसिया का इंजेक्शन देकर हत्या किए जाने के आरोप मृतिका के परिजन ने आरोपी डॉ. अभिजीत पांडे पर लगाए थे। पुलिस ने मामले की जांच के बाद‌ आरोपी डॉ. अभिजीत पांडे के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, दहेज हत्या और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर...

दो ट्रैक्टर चालकों में पहले मुरम डालने को लेकर विवाद:आगर में एक ने दूसरे पर किया चाकू से हमला, तनाव के चलते गांव में पुलिस तैनात

आगर मालवा के ग्राम निपानिया बैजनाथ में सामाजिक धर्मशाला के निर्माण के लिए डाली जा रही मुरम को लेकर एक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। धर्मशाला के लिए भूमि समतलीकरण में मुरम भराव का काम चल रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर लगाने की बारी को लेकर दो चालक तोहिद और धर्मेंद्र पुरी गोस्वामी में विवाद हो गया। चाकू से किया वार, घायल अस्पताल में भर्ती तोहिद ने अपना ट्रैक्टर बीच में लाकर पहले मुरम डालने की जिद की। इस बात पर दोनों में कहासुनी हुई। अन्य चालकों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। लेकिन कुछ देर बाद तोहिद चाकू लेकर लौटा। उसने धर्मेंद्र पर तीन बार चाकू से वार किया। घायल धर्मेंद्र को आगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में पुलिस तैनात, आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी तोहिद को हिरासत में ले लिया है। एएसपी रविंद्र बोयट के अनुसार, मामले को सांप्रदायिक रंग लेने से रोकने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके पर सीएसपी मोतीलाल कुशवाहा, एसडीएम मिलिंद ढोके और थाना प्रभारी शशि उपाध्याय भी मौजूद हैं। घटना के बाद तोहिद के परिवार के सदस्य घर पर ताला लगाकर कहीं और चले गए हैं। from मध्य प्रद...

मनासा में गर्भवती को सांप ने डसा:जिला अस्पताल में 3 दिन के बाद महिला ने तोड़ा दम

नीमच जिले की मनासा तहसील में कंजार्डा पठार स्थित धाप्पड़ा गांव में सांप डसने से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई है। घटना बीते शुक्रवार सुबह 4 बजे की है। परिजनों ने गर्भवती को तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया। 3 दिन बाद सोमवार को महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 25 वर्षीय संगीता भील आठ माह की गर्भवती थी। शुक्रवार देर रात वह सो रही थी। तभी जहरीले सांप ने उसे काट लिया। घटना के बाद अचानक वह चिल्लाने लगी। इसके बाद अपने पति देवीलाल भील को जगाया। देवीलाल ने सांप को देखकर जान से मार दिया। परिजन तुरंत संगीता को जिला चिकित्सालय ले गए। जहां पर संगीता का तीन दिन तक इलाज चला। इस दौरान उसकी स्थिति लगातार बिगड़ती गई। रविवार की आधी रात के बाद संगीता और उसके अजन्मे बच्चे की मौत हो गई। सोमवार दोपहर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/4oVOckH via IFTTT

अनूपपुर में पुलिया टूटने से कार में 4 लोग बहे:पत्नी की मौत; पति और 2 बच्चों की तलाश जारी; 7-8 जुलाई को स्कूलों में छुट्टी घोषित

अनूपपुर जिले में भारी बारिश के कारण रीवा-अमरकंटक मुख्य मार्ग पर किरर घाट की सजहा पुलिया टूट गई। इस हादसे में एक स्विफ्ट डिजायर कार पानी में बह गई। कार में सवार अनूपपुर निवासी प्रीति यादव अपने पति चंद्रशेखर यादव और दो बच्चों के साथ अमरकंटक घूमने गए थे। पुलिस ने महिला का शव बरामद कर लिया है। प्रीति यादव जिला अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत थीं। वहीं इनके पति और दो बच्चों की तलाश जारी है। राहत और बचाव दल मौके पर कार्यरत हैं। दो दिनों तक स्कूलों की छुट्टी घोषित भारी बारिश के कारण क्षेत्र में आवागमन बाधित हो गया है। स्थिति को देखते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने एहतियाती कदम उठाए हैं। उन्होंने 7 और 8 जुलाई को जिले के सभी शासकीय और अशासकीय शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। स्कूलों में बाधित हुई पढ़ाई की भरपाई अन्य कार्य दिवसों में अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर की जाएगी। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/tie5c8V via IFTTT

भोपाल में कल इन रास्तों से जाने से बचें:मोहर्रम जुलूस के चलते ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट; पुलिस ने सहयोग की अपील की

6 जुलाई को मोहर्रम के मुख्य जुलूस को देखते हुए पुराने शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया गया है। शनिवार दोपहर 1 बजे से वीआईपी रोड समेत शहर के कई इलाकों में यातायात दबाव रहेगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और ट्रैफिक नियमों का पालन कर सहयोग दें। जुलूस दोपहर 12 बजे इमामीगेट से शुरू होकर पीरगेट, भवानी चौक, रॉयल मार्केट, हमीदिया अस्पताल, कोहेफिजा तिराहा होते हुए करबला तक जाएगा। कुछ ताजिए वीआईपी रोड होकर गिन्नौरी की ओर बढ़ेंगे। इस दौरान रॉयल मार्केट, शहजादाबाद, कोहेफिजा समेत कई इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। इन मार्गों पर लगेगा प्रतिबंध भारत टॉकीज, अल्पना तिराहा, नादरा बस स्टैंड, भोपाल टॉकीज, शहजादाबाद, रॉयल मार्केट, कोहेफिजा तिराहा और करबला तक भारी वाहन, मालवाहक और व्यवसायिक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। बस और बड़े वाहन होंगे डायवर्ट इंदौर, उज्जैन, राजगढ़ और ब्यावरा की ओर से आने-जाने वाली बसें हलालपुर बस स्टैंड पर ही समाप्त होंगी। रॉयल मार्केट-शहजादाबाद मार्ग पर सिटी बसें लालघाटी से कोहेफिजा और बस स्टैंड मार्ग से डायव...

ग्वालियर में पकड़ाया फर्जी CBI अधिकारी:खुद को बताता था ऑफिसर, फूड इंस्पेक्टर बनवाने के नाम पर ठगे 9 लाख रुपए

ग्वालियर में पुलिस ने शुक्रवार रात एक फर्जी सीबीआई अधिकारी को पकड़ा है। यह लोगों को बताता था कि यह सीबीआई में ऑफिसर है। कुछ लोगों को यह भी बताया था कि अभी प्रतिनियुक्ति पर गृह मंत्रालय में पदस्थ है। इसकी कार पर मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष की नेम प्लेट भी लगी थी। यह मंत्रालय में बड़े-बड़े काम के नाम पर लोगों से ठगी करता था। कुछ समय पहले ही ग्वालियर में रहने वाले एक युवक को फूड इंस्पेक्टर की नौकरी दिलाने के नाम पर 9 लाख रुपए ठगे थे। यकीन दिलाने के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिलवा दिया था। न नियुक्ति मिली न ही रुपए वापस मिले। शुक्रवार को शहर के एक मॉल में आरोपी को ठगी के शिकार युवक ने पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। जनकगंज थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। कई विभागों में अच्छी पहचान, लगवा देगा नौकरी शहर के नई सड़क उदाजी की पायगा निवासी अमित पुत्र नरोत्तम सिंह रावत के साथ ठगी हुई थी। अमित ने पुलिस को बताया कि बहन की शादी के लिए मेट्रोमोनियल वेबसाइट के माध्यम से उसकी एक युवक से पहचान हुई थी। युवक ने अपनी पहचान मोहित शेखावत के रूप में दी थी। उसने बताया था कि वह सीबीआई में अधिका...

देवास विकास योजना 2041 में 32 गांव शामिल:विधायकों और अधिकारियों की बैठक में योजना का प्रारूप तैयार, सोमवार तक मांगे सुझाव

देवास विकास योजना 2041 (प्रारूप) को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को जिला समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक सुझाव दिए। समिति सदस्यों से सोमवार तक लिखित सुझाव व आपत्तियां मांगी गई हैं। इसके बाद संशोधित योजना राज्य शासन को अनुमोदन के लिए भेजी जाएगी। बैठक में देवास विधायक गायत्री राजे पवार, हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी, कलेक्टर ऋतुराज सिंह, रायसिंह सेंधव, डिप्टी कलेक्टर अभिषेक शर्मा और टीएनसीपी की डिप्टी डायरेक्टर अनिता कुरोठे सहित कई अधिकारी व समिति सदस्य शामिल रहे। 32 गांव वर्धित निवेश क्षेत्र में शामिल डिप्टी डायरेक्टर टीएनसीपी अनिता कुरोठे ने बताया कि विकास योजना 2041 में कुल 32 गांव वर्धित निवेश क्षेत्र में सम्मिलित किए गए हैं। उन्होंने विकास कार्यों के विस्तृत प्रस्तावों की जानकारी दी और कहा कि समिति सदस्यों से प्राप्त सुझावों और आपत्तियों का निराकरण कर अंतिम योजना तैयार की जाएगी। विकास को मिलेगी दिशा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए कि योजना को प्रभावी ढंग स...

2047 के लिए तैयार हो रहा मध्यप्रदेश:22 प्रमुख मिशन, 300 एक्शन पॉइंट्स, पंचायत स्तर तक SDG लक्ष्य लागू करने की तैयारी

वर्ष 2047 के लिए तैयार प्रदेश की योजना में 22 प्रमुख मिशन और 300 से ज्यादा एक्शन पॉइंट्स शामिल हैं, जिनमें से 200 से अधिक लक्ष्यों को आगामी पांच वर्षों में पूरा किया जा सकता है। पंचायत स्तर पर 22 हजार 519 ग्राम पंचायतों को 9 विषयों पर सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल के लिए प्रशिक्षित किया गया है। यह जानकारी मध्यप्रदेश राज्य नीति आयोग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋषि गर्ग ने देते हुए कहा है कि सस्टेनेबल डेवलपमेंट केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें निजी क्षेत्र, नागरिक समाज और आमजन की साझेदारी जरूरी है। प्राइवेट सेक्टर एंगेजमेंट इन एसीलेरेटिंग एसडीजी इंप्लीमेंटशन इन मध्यप्रदेश विषय पर गुरुवार को भोपाल में कार्यशाला मध्यप्रदेश राज्य नीति आयोग और जीआईजेड इंडिया के जाइंट वेंचर में हुई। यह कार्यशाला इंडो-जर्मन ग्रीन एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट पार्टनरशिप (जीएसडीपी) परियोजना के अंतर्गत की गई जिसका उद्देश्य सतत विकास लक्ष्यों (एडीजीएस) को स्थानीय स्तर पर तेज़ी से लागू करना, निजी क्षेत्र की सक्रिय भागीदारी तय करना और राज्य की विकास योजनाओं को अंतर्राष्ट्रीय सहयोग से जोड़ना था। वैश्विक एसडीजी चिंता...

दीक्षारंभ समारोह में छात्राओं को बताई योजनाएं

बड़वानी | शासकीय कन्या महाविद्यालय में दीक्षारंभ कार्यक्रम हुआ। दूसरे दिन बुधवार को डॉ. प्रियंका देवड़ा ने गतिविधियों की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. कविता भदौरिया ने कहा शिक्षित व जागरूक होकर ही आप इस जगत में अपने पैर जमा सकते हैं। नोडल अधिकारी डॉ. इंदु डावर ने नए सत्र में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। भोपाल से आई पूजा कपूर ने उच्च‍ शिक्षा विभाग की जानकारी दी। वहीं अन्य प्राध्यापकों ने उनके विभाग से संचालित योजनाओं व कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/1Xx9GOA via IFTTT

राजा की बहन सृष्टि पर असम में FIR:धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप; वीडियो में किया था दावा- राजा की हत्या नरबलि के तहत की

असम पुलिस ने राजा रघुवंशी से जुड़े एक पुराने वीडियो को लेकर उसकी मौसेरी बहन सृष्टि रघुवंशी के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस वीडियो में सृष्टि ने दावा किया था कि राजा की हत्या असम में नरबलि के तहत की गई है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की टिप्पणी धार्मिक भावनाएं भड़काने और क्षेत्रीय तनाव पैदा करने वाली है। पुलिस ने उस पर बीएनएस की धारा 196 (2), 299, 302 के तहत केस दर्ज किया है। वहीं राजा के भाई विपिन ने कहा कि इस मामले में हमें कोई जानकारी नहीं है। हालांकि नरबलि की आशंका राजा की मां उमा और भाई विपिन भी जता चुके हैं। सृष्टि ने सोशल मीडिया पर मांगी माफी राजा के लापता होने से लेकर शव बरामद होने तक सृष्टि सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रही थी और मदद की गुहार लगाती रही। इसी दौरान उसने एक वीडियो में नरबलि जैसा बयान दिया, जो अब विवाद में आ गया है। मामले के तूल पकड़ने के बाद सृष्टि ने सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए कहा कि उसने यह बयान भावुक होकर दिया था। उसका उद्देश्य किसी धर्म या समुदाय की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था। सृष्टि के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि सृष्टि पहले ही सार्वजनिक रूप से माफी मांग च...

भोपाल में GST शुरुआत की 8वीं वर्षगांठ मनाई:करदाता और अधिकारी हुए सम्मानित; देश में 22 लाख करोड़ पहुंचा जीएसटी संग्रह

भोपाल स्थित रविंद्र भवन में मंगलवार को वस्तु एवं सेवा कर (GST) की शुरुआत की 8वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस मौके पर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर नवरत्न सोनी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और व्यापार संघों के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में जीएसटी और आयकर विभाग के उत्कृष्ट अधिकारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही हिमालयन फूड एंड डर्बिटीज लिमिटेड, ट्राइडेंट लिमिटेड जैसे देश के प्रमुख जीएसटी करदाताओं को भी सम्मानित किया है। हिमालयन फूड ने अब तक 260 करोड़ रुपए से अधिक का जीएसटी जमा किया है और 393% की वृद्धि दर्ज की है। जीएसटी बना आर्थिक मजबूती का संकेतक प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर नवरत्न सोनी ने कहा कि सरकार कर प्रणाली को सरल बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। वर्ष 2024-25 में देशभर में 22 लाख करोड़ रुपए का जीएसटी संग्रह हुआ है, जो 9.4% की वृद्धि को दर्शाता है। वहीं मध्यप्रदेश से 44,780 करोड़ रुपए का संग्रह हुआ, जो राज्य की भागीदारी को रेखांकित करता है। डेलॉयट रिपोर्ट से मिली सकारात्मक पुष्टि कार्यक्रम में डेलॉयट की एक सर्...