नीमच में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर लोक परिवहन वाहनों की विशेष जांच अभियान चल रहा है। यातायात पुलिस और आरटीओ की संयुक्त टीम 13 मई से यह अभियान चला रही है। यातायात थाना प्रभारी उर्मिला चौहान के नेतृत्व में टीम ने मैशी शोरूम चौराहे सहित कई स्थानों पर जांच की। टीम ने वाहनों में फिटनेस, परमिट, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स और ओवरलोडिंग की जांच की। जांच में कुल 100 चालान काटे गए। इनमें फिटनेस के 2, परमिट के 4 और अग्निशमन यंत्र के 13 मामले सामने आए। फर्स्ट एड बॉक्स के 8, बीमा का 1, बिना वर्दी के 11 और वायु प्रदूषण का 1 मामला पाया गया। ओवर स्पीड के 5 और अन्य 55 मामलों में भी कार्रवाई की गई। बस संचालकों को यात्रियों की सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। आगे स्कूल बसों की जांच की योजना है। स्कूल संचालकों को सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन भेजी गई है। स्कूल बस चालकों का चरित्र सत्यापन भी कराया जाएगा।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/yQ0h1Df
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/yQ0h1Df
via IFTTT
Comments
Post a Comment