Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2025

शराब दुकानों पर 50-60% डिस्काउंट, ठेकों पर भीड़:सतना में दोपहर में ही खत्म हुई प्रीमियम ब्रांड; दुकानों के बाहर सड़क पर लगा जाम

सतना में वित्त वर्ष के आखिरी दिन शराब की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ पहुंची। दुकानों पर 50 से 60 फीसदी तक का डिस्काउंट दिया मिला। प्रीमियम ब्रांड की शराब का स्टॉक दोपहर तक ही समाप्त हो गया। मध्यम श्रेणी की शराब के लिए शाम से देर रात तक लोगों की भीड़ जमी रही। कई ग्राहक अपनी पसंदीदा ब्रांड नहीं मिलने से निराश होकर लौटे। रात 10 बजे तक केवल सस्ती ब्रांड की शराब ही दुकानों में उपलब्ध थी। कुछ ग्राहक कैरेट में शराब खरीदकर गाड़ी में ले गए। कई लोग झोला लेकर आए थे, लेकिन स्टॉक कम होने के कारण उन्हें सीमित मात्रा में ही शराब मिल सकी। शाम होते ही दुकानों के बाहर वाहनों का जाम लग गया। लोग अपनी गाड़ियां यथासंभव खड़ी करके दुकानों की ओर दौड़ पड़े, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। नए वित्त वर्ष में 1 अप्रैल से शराब की कीमतें 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ने वाली हैं। यह वृद्धि इसलिए होगी क्योंकि दुकानदारों को आबकारी विभाग को 10 से 15 प्रतिशत अधिक राजस्व देना होगा। शराब ठेकेदारों के अनुसार, इस अतिरिक्त लागत का बोझ ग्राहकों पर पड़ेगा। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2TyWzDF via IFTTT

कमरे में लटका मिला शव:मां की धोती से बना था फंदा; मामले की जांच में जुटी पुलिस

मुरैना शहर के उत्तमपुरा में एक युवक का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना सोमवार की है। मृतक अर्जुन जाटव (30) अविवाहित था। वह अपनी मां के साथ रहता था, उसके पिता की बहुत पहले ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया वह शराब पीकर दिन-रात नशे में रहता था। इस बात को लेकर उसकी मां भी बहुत परेशान रहती थी। सोमवार को उसका शव मां की धोती के फंदे में लटका मिला। सूचना मिलते ही आस-पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। स्टेशन रोड थाना पुलिस युवक के शव को लेकर जिला अस्पताल मुरैना लाई। यहां पर भी उसे मृत बता दिया गया। थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार ने कहा युवक अविवाहित था तथा शराब पीने का बहुत आदी था। शराब के नशे में ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही सही पता लग सकेगा। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/WyBm5U3 via IFTTT

बकायेदारों पर नगर निगम की कार्रवाई:जबलपुर में 6.29 लाख रुपए बकाया वाली दो संपत्तियां कुर्क, 1 अप्रैल से और सख्ती

जबलपुर नगर निगम ने बकाया राजस्व वसूली के लिए बड़ी कार्रवाई की है। निगमायुक्त प्रीति यादव के निर्देश पर जोन क्रमांक 10 रांझी में दो बड़ी कार्रवाई की गई। संभागीय अधिकारी नरेश शर्मा ने लाला लाजपत राय वार्ड के क्षीर सागर माने गांव में कार्रवाई की। यहां आनंदी पटेल पर 5 लाख 16 हजार 773 रुपए बकाया था। इस राशि की वसूली न होने पर उनकी संपत्ति कुर्क कर ली गई। इसी तरह माया बाई पर 1 लाख 13 हजार 111 रुपए का भूमि कर बकाया था। राशि जमा न करने पर उनकी संपत्ति का अधिग्रहण किया गया। नरेश शर्मा ने बताया कि दोनों संपत्ति मालिकों को कई बार नोटिस दिए गए। दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया। लेकिन दोनों ने कोई रुचि नहीं दिखाई। इसलिए यह कार्रवाई करनी पड़ी। निगम ने चेतावनी दी है कि 1 अप्रैल से बकायेदारों के खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी जोन में बकाया वसूली के लिए भवन कुर्क करने के साथ जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई भी की जा रही है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/FfrToJz via IFTTT

सम्राट विक्रमादित्य के जीवन से प्रेरित नाट्य मंचन हुआ

भास्कर संवाददाता| विदिशा शहर में विक्रम महोत्सव 2025 और कोटि सूर्य उपासना कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। रविंद्र नाथ टैगोर सांस्कृतिक ऑडिटोरियम में हुए कार्यक्रम की शुरुआत पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्य मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री लखन पटेल ने दीप जलाकर की। उन्होंने हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। कहा, भारतीय शिक्षा पद्धति प्राचीन काल से जीवन जीने की कला सिखाती रही है। विक्रम संवत की महत्ता पर बोलते हुए उन्होंने कहा, हमारी काल गणना पद्धति को दुनिया ने स्वीकार किया है। हर घर में दीप जलाने और नई पीढ़ी को हिंदू कैलेंडर की जानकारी देने का आह्वान किया।विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने नई शिक्षा नीति में भारतीय शिक्षा पद्धति को शामिल करने की बात कही। उन्होंने विक्रम संवत की ऐतिहासिकता को भी रेखांकित किया। कार्यक्रम में भोपाल से आए संस्कृति विभाग के कलाकारों ने सम्राट विक्रमादित्य के जीवन, शासन और विक्रम संवत की शुरुआत पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। दर्शकों ने इसे खूब सराहा। ब्रह्म ध्वज स्थापना वंदन कार्यक्रम भी हुआ। इसमें मंत्री लखन पटेल ने ध्वजारोहण कर पूजा-अर्चना की। ह...

चित्रकूट में दिनदहाड़े कपड़ा दुकान में लूट:दो युवक कट्टा दिखाकर ले गए कपड़े, CCTV में कैद हुई वारदात

चित्रकूट के पुरानी लंका तिराहे पर स्थित एक कपड़े की दुकान में रविवार शाम लूट की वारदात हुई। दो युवक बाइक से आए और ग्राहक बनकर कपड़े खरीदने लगे। मौका पाकर उन्होंने दुकानदार को कट्टा दिखाया और कपड़े लेकर भाग निकले। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। कट्टा दिखाकर दुकानदार को डराया दुकान के मालिक सीतापुर निवासी अंकित केसरवानी ने बताया कि दोनों युवक दुकान में आए और 4 हजार रुपए के कपड़े पसंद किए। जब भुगतान करने की बारी आई, तो वे मोलभाव करने लगे और पैसे कम करने की जिद करने लगे। दुकानदार ने जब मना किया, तो एक युवक ने कट्टा निकाल लिया और धमकाने लगा। डर के मारे अंकित मदद के लिए चिल्लाने लगे, जिससे आरोपी घबरा गए। जल्दबाजी में वे अपनी बाइक वहीं छोड़कर कपड़ों के साथ भाग निकले। CCTV फुटेज से हुई आरोपियों की पहचान घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दुकान में लगे CCTV कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई। फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है। उन्हें पकड़ने के लिए कर्वी की तरफ एक पुलिस टीम रवाना की गई है। पहले भी दुकान पर आए...

मोइन-मोना की तलाश में टीकमगढ़ में दबिश:फर्जी कॉल सेंटर मामले में एसआईटी ने की कार्रवाई

भोपाल में साइबर ठगी का कॉल सेंटर संचालकों को बचाने के एवज में रिश्वत देने लेने वाले एएसआई पवन रघुवंशी, एएसआई मनोज सिंह और प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र सिंह अब भी फरार हैं। मामले की जांच कर रही एसआईटी तीनों की तलाश कर रही है। वहीं मुख्य आरोपी अफजल खान के साले मोइन खान और अंशुल जैन उर्फ मोना पार्षद की तलाश में एसआईटी की टीम टीकमगढ़ में उनकी तलाश कर रही है। आरोपियों के सहयोगियों और परिचितों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। शनिवार को मोइन के साले अरमान और अन्य करीबी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। ट्रैप कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज इधर, एएसआई को रिश्वत लेते ट्रैप करने वाले पुलिस जवानों के बयान एसआईटी ने शनिवार को दर्ज किए। ऐशबाग में पकड़े गए फर्जी कॉल सेंटर के तीन आरोपियों के बचाने एएसआई पवन रघुवंशी 4.94 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया था। आरोपी मोइन खान, उसकी पत्नी जायदा और भाई को बचाने के लिए 25 लाख रुपए की डील हुई थी। पार्षद आया था रकम देने डील की रकम लेकर टीकमगढ़ से आया पार्षद अंशुल जैन सहित सभी आरोपी फरार हैं। एसआईटी प्रमुख एसीपी निहित उपाध्याय ने बताया- आरोपियों के मोबा...

रीवा में जिला पंचायत की बैठक में हंगामा:महिला सदस्य ने कार्यों में देरी पर अधिकारियों को घेरा ; बोलीं-पहले जवाब दो,तभी बैठक आगे बढ़ेगी

रीवा जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। दरअसल शनिवार को जिला पंचायत सदस्य नंदिनी हर्ष वर्धन तिवारी ने अधिकारियों से कुछ सवाल किए और तत्काल जवाब मांगा। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें बाद में इस संबंध में चर्चा करने की बात कही। लेकिन वो इस मांग पर अड़ गई कि जब तक जवाब नहीं मिलता तब तक बैठक आगे नहीं बढ़ेगी। दरअसल रीवा के वार्ड 18 से जिला पंचायत सदस्य ने अनदेखी और अपने क्षेत्र के विकास कार्यों में देरी का आरोप लगाया। उन्होंने अधिकारियों पर राशि के दुरुपयोग किए जाने का भी आरोप लगाया। इसके साथ ही तुरंत जवाब पाने की मांग पर अड़ गई। तकरीबन 15 मिनट तक यह पूरा हंगामा चलता रहा। पूरे मामले में नंदिनी हर्ष वर्धन तिवारी का कहना है कि मैं इसके पहले कई बार अपनी मांग शांति पूर्ण तरीके से रख चुकी हूं। मैं अधिकारियों से समाधान की गुजारिश भी कर चुकी हूं। लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। इसलिए मुझे अपने क्षेत्र की जनता के लिए मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा। मैंने जिला पंचायत में आयोजित सामान्य सभा में क्षेत्र के विकास के लिए राशि आवंटन को लेकर अधिकारियों के द्वारा की गई गड़बड़ी को सदन में उठाय...

व्यापार मेले का शुभारंभ:विधायक फीटा काटकर बोले- मेला भिंड की पहचान; दूर-दूर से लोग आते हैं

​भिंड व्यापार मेला का शुभारंभ शुक्रवार रात विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने फीता काटकर किया। उन्होंने मेले में घूमकर व्यापारियों से बात की। विधायक ने कहा कि ये मेला भिंड शहर की पहचान है। जब मैं छोटा था तब ​मेला घूमने आया करता था। मेला देखकर बचपन की यादें ताजा हो जाती है। उन्होंने कहा कि ये मेला 65 साल से ज्यादा पुराना हो चुका है। इसमें दूर-दूर से व्यापारी आते है, उन्हें अच्छा व्यापार मिलता है। भिंड वासियों समेत आसपास के ग्रामीणों का भी मनोरंजन होता है। लोग मेले का इंतजार करते हैं। दूर-दूर से वस्तुओं को खरीदने के लिए लोग पहुंचते हैं। आज का युग मॉल संस्कृति की ओर दौड़ता है, परंतु हमारे जेहन में मेला की अलग ही सुंदर दुनियां बसी हुई है। इस दौरान वे झूला सेक्टर, खानपान सेक्टर समेत अन्य स्थानों पर घूमे। उन्होंने व्यापारियों के सुख सुविधाओं का ख्याल रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर नपा अध्यक्ष वर्षा बाल्मीक, उपाध्यक्ष भानुप्रताप भदौरिया, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, सीएमओ यशवंत वर्मा समेत कई पार्षद गण मौजूद रहे। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/XgDKuib via IFTTT

बिजली कंपनी ने अकोदिया स्टेशन की लाइट काटी:दो कनेक्शन का 3 लाख से अधिक बिल बकाया, डेढ़ साल से नहीं किया जमा

अकोदिया रेलवे स्टेशन पर बिजली विभाग ने बकाया बिल के कारण लाइट काट दी है। गुरुवार देर शाम बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर गोपाल मावलीय ने कहा कि स्टेशन के दो कनेक्शन पर कुल 3.27 लाख रुपए बकाया है। यह राशि डेढ़ साल से नहीं चुकाई गई है। दो कनेक्शन की राशि है बकाया पहले कनेक्शन पर 2.66 लाख रुपए और दूसरे पर 61 हजार रुपए बकाया है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश मिलने तक बिजली बहाल नहीं की जाएगी। अंधेर में प्लेटफार्म पर खड़े रहे यात्री गुरुवार शाम 6 बजे से प्लेटफॉर्म और रेलवे कॉलोनी की बिजली काट दी गई। इससे यात्रियों को अंधेरे में असुविधा का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने बिजली बहाली की मांग की है। स्टेशन काम प्रभावित नहीं हुआ स्टेशन मास्टर चमन राय ने बताया कि ट्रेन परिचालन सामान्य रूप से जारी है। ट्रेन सिग्नल और मशीनरी के लिए अलग बिजली लाइन है। इस कारण ट्रेनों का आवागमन प्रभावित नहीं हुआ है। इस मामले में जब जानकारी लेने इंदौर रेलवे पीआरओ से संपर्क किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं उठाया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/h1vVTxd via IFTTT

ग्वालियर में प्राॅपर्टी विवाद में महिला की हत्या:ससुर और देवर ने चाकू से गोदा; सबूत मिटाने के लिए CCTV-DVR तोड़कर हुए फरार

ग्वालियर में प्रॉपर्टी विवाद में घर में घुसकर एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। महिला की हत्या करने वाले ससुर और देवर बताई जा रहे हैं। महिला की हत्या करने के बाद ससुर और देवर घर में लगे CCTV और DVR तोड़कर फरार हो गए हैं। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के रविदास नगर में बुधवार रात करीब 10:30 की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे थे, जहां जांच पड़ताल के बाद महिला के शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भेजा गया। वहीं, आरोपी देवर और ससुर की तलाश के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई है। पहले से चल रहा था विवाद ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित रविदास नगर में 40 वर्षीय महिला भारती जाटव का मकान को लेकर अपने देवर राहुल और ससुर अतर सिंह से विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर बुधवार रात करीब 10:30 बजे राहुल और अतर सिंह भारती के घर पहुंचे थे और मकान को लेकर झगड़ा हो गया था। जब झगड़ा ज्यादा बढ़ गया तो देवर राहुल और ससुर अतर सिंह ने मिलकर महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। कई बार हो चुका था मकान को लेकर झगड़ा बताया जा रहा है कि महिला भारती जाटव का पति संजय स्मैक तस्करी के मामल...

देर रात रीवा के नए डीआईजी गड़रा गांव पहुंचे:मऊगंज में दोहरे हत्याकांड स्थल का निरीक्षण किया, पीड़ित परिवार से मिले

रीवा जोन के नवनियुक्त डीआईजी राजेश सिंह चंदेल ने बुधवार रात को शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव का दौरा किया। उन्होंने 15 मार्च को हुए दोहरे हत्याकांड के घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। ग्रामीणों के हमले से युवक सहित ASI की मौत हो गई थी गड़रा गांव में 15 मार्च को हुई घटना में आदिवासियों ने सनी द्विवेदी नामक युवक को घर में बंधक बनाकर उसकी हत्या कर दी थी। जब बचाव के लिए पुलिस टीम पहुंची, तो उस पर भी हमला किया गया। इस हमले में पुलिस लाइन में तैनात एएसआई रामचरण गौतम शहीद हो गए। एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनका इलाज अभी भी चल रहा है। घटना के बाद सरकार ने कलेक्टर-एसपी को हटाया था इस गंभीर घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार ने बड़ी कार्रवाई की। मऊगंज कलेक्टर अजय श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर और रीवा जोन के डीआईजी साकेत प्रकाश पांडेय को हटा दिया गया। डीआईजी ने कहा- मऊगंज में पुलिस बल की कमी दूर की जाएगी डीआईजी चंदेल ने कल 25 मार्च को पदभार संभाला था। मऊगंज जिले में पुलिस बल की कमी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जैसे ही बल उपलब्ध होगा,...

भदभदा पुल से महिला ने लगाई छलांग:राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने बाहर निकाला, गंभीर हालत में हमीदिया में भर्ती

राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में स्थित भदभदा पुल से मंगलवार सुबह करीब 9 बजे महिला ने छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जैसे ही महिला ने पुल से छलांग लगाई, वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने महिला को नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार, महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला कौन है और उसने आत्महत्या का प्रयास क्यों किया। राहगीरों के अनुसार, महिला अकेली थी और अचानक पुल पर आकर नीचे कूद गई। पुलिस के अनुसार महिला की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है, और उसका इलाज जारी है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/sdBf0CS via IFTTT

अव्यवस्थाओं का अंबार:48 करोड़ का आईएसबीटी बना कबाड़ बसों का अड्डा, यात्री बसों ने आधा मेन रोड घेरा

राजधानी में 15 साल पहले 48 करोड़ रुपए की लागत से बने अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी)पर अव्यवस्थाओं का अंबार है। बस स्टैंड के अंदर गंदगी फैली रहती है, डिस्पले भी खराब हैं। इसके साथ ही यहां सिर्फ बीसीएलएल की कंडम बसें ही दिखाई देती हैं। वहीं, आईएसबीटी के बाहर दिन और रात के समय बड़ी संख्या में यात्री बसें मेन रोड पर खड़ी रहती हैं। 20 फीट चौड़ी सड़क पर बसों के खड़े होने से यहां 10 फीट जगह बचती है, जिसके कारण सड़क पर जाम लगता है। जबकि 100 मीटर दूर तिराहे पर ही ट्रैफिक पुलिस चैकिंग करती है, लेकिन यहां व्यवस्था नहीं सुधारती। आईएसबीटी के अंदर का हाल यात्रियों का कहना है कि आईएसबीटी से बसों की कोई जानकारी नहीं मिलती। गंदगी इतनी है कि यहां बैठना मुश्किल है। बिजली बोर्ड खुले पड़े हैं, पंखे बंद हैं, प्याऊ सूखे पड़े हैं। एक कर्मचारी ने बताया कि टॉयलेट कई सालों से बंद पड़ा है। 10 बजे यहां से आखिरी बस निकलती है, इसके अलावा अन्य बसें बाहर से ही निकलती है। मेंटेनेंस को लेकर बीसीएलएल के अधिकारी यह भी नहीं बता पा रहे हैं कि आखिरी बार बस स्टैंड का मेंटेनेंस कब हुआ था। सिर्फ यह कहा कि सफाई व्यवस्था नगर निगम देखता...

मंगेतर ने किया दुष्कर्म, अब शादी से मुकरा:सगाई के बाद घुमाने ले गया था, होटल में रूम बुक कर की गंदी हरकत

ग्वालियर में सगाई के बाद घुमाने के बहाने युवती को उसका मंगेतर होटल ले गया। यहां पहले से बुक रूम में उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद युवती का शोषण करता रहा। अब उसने सगाई तोड़ दी। घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के नाका चंद्रवदनी की है। घटना एक दिन पहले झांसी रोड इलाके की है। सगाई तोड़े जाने के बाद पीड़ित युवती थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। झांसी रोड थाना प्रभारी मंगल सिंह पपोला ने बताया कि झांसी रोड थाना क्षेत्र के नाका चंद्रवदनी निवासी 21 वर्षीय युवती ने शिकायत की है कि उसकी सगाई 1 जुलाई 2024 को देवांश साहू निवासी इंदरगढ़, दतिया से तय हुई थी। सगाई होने के बाद उनके बीच बातचीत होने लगी। अगस्त माह में देवांश का कॉल आया और साथ घूमने चलने को कहा। युवती ने अपनी मां को बताया तो मां ने परमिशन दे दी। दोपहर में देवांश बाइक से आया और बताया कि वह बैजाताल घूमने जा रहे हैं। इसके बाद वह उसे ग्वालियर थाना क्षेत्र स्थित तानसेन होटल में लेकर पहुंचा। यहां पर उसका एक रूम बुक था। कमरे में पहुंचते ही वह उसके साथ गलत हरकत करने लगा। जब युवती ने उसे रोकने...

दिन में कटे कनेक्शन रात में जोड़ने पर कार्रवाई:बिजली कंपनी की 4 टीमें कर रही चेकिंग

बिजली कंपनी ने बकाया बिजली बिल वसूली के लिए कड़ा रुख अपनाया है। मार्च की क्लोजिंग को देखते हुए कंपनी ने विशेष अभियान शुरू किया है। कंपनी ने गांवों में डोमेस्टिक और कृषि कनेक्शन काटने के साथ कई जगह ट्रांसफॉर्मर भी उतार दिए हैं। शहरी क्षेत्रों में बकायादारों के कनेक्शन काटकर चेतावनी दी जा रही है। कई बकायादार दिन में काटे गए कनेक्शन को रात में फिर से जोड़ लेते हैं। इस बिजली चोरी को रोकने के लिए कंपनी ने रविवार रात से विशेष रात्रि चेकिंग अभियान शुरू किया है। इसके लिए चार टीमें बनाई गई हैं, जो शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में गश्त कर रही हैं। रविवार रात 8 बजे से शुरू हुआ यह अभियान देर रात तक चला। टीमें बकायादारों के घर जाकर न केवल बिल की वसूली कर रही हैं, बल्कि अवैध कनेक्शन भी काट रही हैं। कंपनी के एई अजीत भूमरकर ने बताया कि कुछ लोग कटे हुए कनेक्शन को फिर से जोड़ रहे हैं। ऐसे लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। कंपनी की टीमें रात में भी घर-घर जाकर चेकिंग कर रही हैं। कटे कनेक्शन को जोड़ा तो बनेगा चालान इस रात्रिकालीन अभियान में वसूली के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। पहली टीम में खेमराज नागर...

सिरोंज में अग्रवाल समाज का होली मिलन समारोह:विधायक ने समाज के विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की

सिरोंज में अग्रवाल समाज ने रविवार को होली मिलन समारोह किया। शाम 6 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में समाज के स्त्री, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। सभी ने होली के भजनों पर नृत्य का आनंद लिया। शाम 7:40 बजे कार्यक्रम में सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा पहुंचे। उन्होंने अग्रवाल समाज की सांस्कृतिक विरासत की सराहना की। उन्होंने सिरोंज के गौरवशाली इतिहास का जिक्र करते हुए बताया कि यहां का मलमल यूनान तक निर्यात होता था। सिरोंज की हुंडी का भुगतान देश की प्रमुख व्यापारिक मंडी सूरत में होता था। विधायक ने क्षेत्र के विकास के लिए तीन महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। पहली, सिरोंज को जिला बनाने का प्रयास। दूसरी, ब्यावरा-लटेरी-सिरोंज-बीना रेल लाइन का निर्माण। तीसरी, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार। उन्होंने कृषि मंडी को भोपाल रोड पर शिफ्ट करने की योजना के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में विधायक ने अग्रवाल समाज के विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की। समाज की ओर से राजेश मित्तल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन रात्रि 8:45 बजे बाद स्नेह भोज के साथ हुआ। from मध्य प्रदेश | दैनिक...

भोपाल में महिला डॉक्टर की मौत पर पिता का दावा:सेक्स रैकेट चलाता था दामाद, बेटी खुलासा करती उससे पहले मार डाला

भोपाल में अपने ही घर में मृत हालत में मिली महिला डॉक्टर की शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट रविवार को पुलिस को मिल गई है। इसमें मौत का कारण बॉडी में सस्पेक्टेड पॉइजन होना पाया गया है। साथ ही हाथ पर इंजेक्शन के ताजे निशान होने की भी पुष्टि भी हुई है। इससे पहले शनिवार को महिला डॉक्टर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बता दें कि डॉक्टर का शव शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसके ही घर पर मिला था। एक तरफ पुलिस मामले को सुसाइड मानकर जांच कर रही है। टीआई लोकेंद्र सिंह ठाकुर का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की जांच तय करेंगे। शुरुआती जांच में केस सुसाइडल ही नजर आ रहा है। हालांकि, डॉक्टर के पिता विनोद चंद्र पांडे ने दामाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बेटी को पति की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिल गई थी। वह इसका खुलासा करने वाली थी। इससे पहले ही उसे मार दिया गया। बेटी की मौत के बाद हमें दामाद की हकीकत पता चली है। अब लोग उसकी हरकतों की जानकारी दे रहे हैं। वह सरल स्वभाव की थी। पति को कभी रोकती-टोकती नहीं थी। पढ़िए.. पहले घटनाक्रम जान लीजिए दामाद के क्लीनिक पर आते थे किन्...

बौद्ध अनुयायियों ने निकाली रैली

बैतूल | जिला मुख्यालय पर शनिवार शाम 5 बजे बुद्धिष्ट इंटरनेशनल नेटवर्क, भारत मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। रैली के माध्यम से सरकार से महाबोधि महाविहार से ब्राह्मणों का कब्जा हटाने, टेंपल एक्ट 1949 को रद्द करने, ओबीसी जाति जनगणना कराने, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराने, किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य एएसपी देने, बेरोजगारों को रोजगार देने और जब तक रोजगार नहीं मिलता तब तक बेरोजगारी भत्ता देने की मांग उठाई। इसके अलावा महिलाओं पर अत्याचार रोकने, आदिवासियों को उनके जल, जंगल और जमीन से उजाड़ना बंद करने, नई शिक्षा नीति 2020 को खत्म करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि इन मांगों पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो 9 अप्रैल 2025 को जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। रैली डॉ. आंबेडकर चौक निकाली गई। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/21NzZXI via IFTTT

'अर्थ आवर' में जल और ऊर्जा संरक्षण का संदेश:पुलिस बैंड और नन्ही कलाकार ने मोहा मन; मार्च के अंतिम शनिवार को मनाया जाता है

डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया द्वारा शनिवार को डीबी सिटी मॉल में अर्थ आवर का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस बैंड और नन्ही कलाकार इशिता कौर सोढ़ी ने जल एवं ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया। मध्य प्रदेश पुलिस के प्रतिष्ठित बैंड ने अपने शानदार प्रदर्शन से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य कार्यालय की राज्य संचालिका संगीता सक्सेना ने शहरवासियों से जल और बिजली बचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि, जल और ऊर्जा संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके प्रति हमें गंभीरता से कदम उठाने होंगे। इस कार्यक्रम में भोपाल की उभरती हुई नन्ही कलाकार इशिता कौर सोढ़ी ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से जल एवं ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने भोपालवासियों से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में जल और बिजली की बचत को प्राथमिकता दें, ताकि पर्यावरण सुरक्षित रह सके। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और उन्होंने जल व ऊर्जा संरक्षण का संकल्प लिया। क्या है अर्थ आवर अर्थ आवर (Earth Hour) एक वैश्विक पर्यावरणीय पहल है। जिसे वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर ...

आंगनवाड़ियों में बर्तन खरीदी में गड़बड़ी:ग्लास 162 में, थाली 610 रुपए में खरीदी, गड़बड़ी पकड़ाई तो भुगतान रोका, जिला कार्यक्रम अधिकारी सस्पेंड

आंगनवाड़ी केंद्रों में बर्तन खरीदी में अफसरों ने हद पार कर दी। स्टील का ग्लास 162 रुपए, थाली 610 रुपए और चम्मच 38 रुपए में खरीदी गई। रीवा कमिश्नर की जांच में शुरुआत में ही गड़बड़ी सामने आ गई। सिंगरौली के जिला कार्यक्रम अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल ने इस भ्रष्टाचार को लेकर सवाल पूछा था। महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने बताया कि आदेश अनुसार सामग्री प्रदाय की प्रक्रिया जारी है और भुगतान अभी नहीं हुआ है। विधायक ने सवाल किया कि 2024-25 में आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए बर्तन खुले बाजार से कई गुना अधिक दर पर जैम पोर्टल से खरीदे गए, जिससे सरकार को नुकसान हुआ। जिलों में यह खरीदी जिला कार्यक्रम अधिकारी एक ही फर्म से कर रहे हैं। सिंगरौली में प्रति केंद्र 30 थाली 610 रुपए की, 46500 नग ग्लास 162 रुपए में, चम्मच 38 रुपए में, 6200 नग करछुल 355 रुपए में और 3100 नग स्टील बाल्टी 1000 रु. में खरीदी। यह खरीदी दिसंबर 2024 तक जय मातादी कार्पो., बैकुंठपुर, कोरिया (छत्तीसगढ़) से की गई। इंदौर भिक्षावृत्ति मुक्त योजना में 1.3 करोड़ भुगतान अभी बाकी इंदौर नगर निगम को भिक्...

ग्वालियर के बंधन गार्डन में लगी आग:बुझाने में जुटी 6 फायर ब्रिगेड; घटना के वक्त गार्डन में चल रहा था कार्यक्रम

ग्वालियर के झांसी रोड स्थित बंधन मैरिज गार्डन में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात आग लग गई। घटना रात करीब 1 बजे की है। आग लगने का पता चलते ही पुलिस ओर दमकल अमला मौके पर पहुंचा और आग बुझाने में जुट गया। आग लगने के समय मैरिज गार्डन में कार्यक्रम चल रहा था। आग पर काबू पाने के लिए 6 से ज्यादा फायर ब्रिगेड पानी लग चुका है। काफी तेजी से फैली आग मैरिज गार्डन में लगी आग कुछ ही देर में काफी तेजी से फैली और आग को देखते हुए दमकल की आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ी पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। आग पूरे मैरिज गार्डन में लगी है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/LXAfiNu via IFTTT

RTO के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा की मां पर FIR:छोटे बेटे की अनुकंपा नियुक्ति के लिए छिपाई बड़े बेटे की सरकारी नौकरी

आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के लिए अब नई मुश्किल ग्वालियर से शुरू हो गई है। बेनामी संपत्ति कमाकर चर्चित हुए सौरभ शर्मा और उसकी मां उमा शर्मा के खिलाफ ग्वालियर के सिरोल थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला सहायक परिवहन आयुक्त (शिकायत) को आवेदन पर दर्ज किया गया है। साल 2016 में परिवहन विभाग में अनुकंपा नियुक्ति लेते समय सौरभ और उसकी मां उमा शर्मा ने शपथ पत्र में बड़े भाई सचिन शर्मा की छत्तीसगढ़ सरकार में सरकारी नौकरी की बात छिपाई थी। मुख्यालय से हरी झंडी मिलने के बाद अब ग्वालियर में दोनों पर मामला दर्ज कराया गया है। सौरभ की नियुक्ति को लेकर आरटीआई एक्टिविस्ट संकेत साहू पहले ही लोकायुक्त में शिकायत कर चुके थे। सौरभ पर झूठे शपथ पत्र में मामला दर्ज होने वाला है। इसका खुलासा 20 दिन पहले ही दैनिक भास्कर कर चुका है। सिरोल थाना पुलिस को आवेदन देकर सहायक परिवहन आयुक्त शिकायत ने बताया कि, उनको एक जनवरी 2025 को संयुक्त परिवहन आयुक्त (प्रशासन) की ओर से एक पत्र मिला था। जिसमें सेवा निवृत परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा की नियुक्ति को लेकर दिए गए शपथ पत्र की जांच के निर्देश दिए गए थे...

करीला मंदिर में मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक, जांच शुरू:भोपाल आईजी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, कहा- जल्द तैयार की जाएगी रिपोर्ट

अशोकनगर के करीला मंदिर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा में हुई चूक की जांच शुरू हो गई है। बुधवार को रंगपंचमी के अवसर पर जब मुख्यमंत्री मंदिर में दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे, तभी लोहे की सीढ़ियां अचानक टूट गईं। गनीमत रही कि सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता से मुख्यमंत्री को किसी भी तरह की चोट नहीं आई। घटनास्थल पर पहुंची जांच टीम घटना की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार को भोपाल के पुलिस महानिरीक्षक (IG) अंशुमान यादव ने मौके का निरीक्षण किया। उनके साथ ग्वालियर के पुलिस महानिरीक्षक अरविंद सक्सेना भी मौजूद रहे। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने जिला कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन के साथ बैठक कर पूरी घटना की समीक्षा की। वीआईपी मार्ग और सुरक्षा इंतजामों की जांच आईजी अंशुमान यादव ने कई घंटों तक स्थल का निरीक्षण किया और वीआईपी मार्ग एवं टूटी हुई सीढ़ियों की बारीकी से जांच की। उन्होंने कहा कि यह गंभीर सुरक्षा का मामला है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही पूरी रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/bGW67DK via ...

फर्जी कॉल सेंटर मामला:रिश्वत लेने के आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज

ऐशबाग में पकड़े गए फर्जी कॉल सेंटर के आरोपियों को बचाने के लिए रिश्वत लेने के मामले में कोर्ट ने भाजपा पार्षद अंशुल जैन और प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। यह फैसला प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम प्रताप मिश्र की अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए सुनाया। सरकारी पक्ष की ओर से लोक अभियोजक पीएन सिंह राजपूत ने पैरवी करते हुए जमानत का विरोध किया। उन्होंने तर्क दिया कि यह मामला फर्जी कॉल सेंटर और उसमें शामिल आरोपियों को बचाने से जुड़ा है, इसलिए आरोपियों को जमानत का लाभ नहीं मिलना चाहिए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद शाम 4:30 बजे कोर्ट ने फैसला सुनाया। रिश्वत लेने वाला एएसआई अब भी फरार फर्जी कॉल सेंटर के आरोपियों को बचाने के लिए 4.94 लाख रुपये की रिश्वत लेने वाला एएसआई पवन रघुवंशी अब भी फरार है। इसके अलावा टीआई जितेंद्र गढ़वाल, एएसआई मनोज, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र सहित अन्य आरोपी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। वहीं, कॉल सेंटर का संचालन करने वाला मुईन, उसकी पत्नी जायदा, भाई और डील की रकम लाने वाला पार्षद भी फरार हैं। एसआईटी ने शुरू की जांच एसआईटी प्रमुख एस...

लापरवाह बाइक चालक की टक्कर से बुजुर्ग घायल:बरेठ में घर के बाहर टहल रहे 52 वर्षीय व्यक्ति को पीछे से मारी टक्कर, चालक फरार

बरेठ गांव में बुधवार रात एक लापरवाह बाइक चालक ने घर के बाहर टहल रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग को सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। घटना रात करीब 10:30 बजे की है। स्वरूप सिंह यादव (52) भोजन करने के बाद अपने घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घायल की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत 108 एंबुलेंस और डायल 100 को सूचना दी। घायल स्वरूप सिंह को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल गंजबासौदा ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार बाइक चालक की तलाश जारी है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/mfBhM29 via IFTTT

हलवाई की हत्या में दूसरा आरोपी गिरफ्तार:मूर्ति पहाड़ी पर हाथठेला पर सोता मिला, छुपकर रह रहा था

ग्वालियर में बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के रविदास नगर में हलवाई की सूजा मारकर हत्या के बाद फरार मुख्य आरोपी कृष्णा को पुलिस ने मूर्ति पहाड़ी से गिरफ्तार किया है। जिस समय पुलिस ने आरोपी को पकड़ा उस समय उसे बुखार आ रहा था और वह एक ठेले पर सो रहा था। एक दिन पहले उसके भाई शुभम को पुलिस ने दिल्ली में उसकी मौसी के घर से गिरफ्तार किया था। पुलिस पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई है, जिससे हत्या के असल कारण का पता लगाया जा सके। बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह तोमर ने बताया... 4 मार्च को हलवाई जुगराज सिंह भदौरिया की हत्या में फरार दूसरे आरोपी कृष्णा को मूर्ति पहाड़ी पर एक ठेले से सोते में पकड़ा है। इससे पहले आरोपी की तलाश में पुलिस टीम बीना भेजी थी, जहां से सुराग मिला था कि पुलिस के आने से दो घंटे पहले ही वह ग्वालियर के लिए निकला है। उसकी तबीयत खराब है। इसका पता चलते ही पुलिस टीम वापस लौटी और उसके घर तथा परिचितों के घर दबिश दी, लेकिन वह वहां पर नहीं मिला। बुधवार रात को पुलिस को पता लगा कि वह मूर्ति पहाड़िया पर छुपकर रह रहा है। अभी वह घर के बाहर एक ठेले पर सो रहा है। पता चलते ही...

स्वच्छता का संदेश देता दमोह का गीत रिलीज:बॉलीवुड सिनेमैटोग्राफर हरीश पटेल ने किया डायरेक्ट

दमोह में स्वच्छता का संदेश देने वाला गीत "मत करो ना यार" यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में गीत का विशेष प्रीमियर किया गया। इस दौरान गीत के निर्माता-निर्देशक हरीश पटेल और उनकी टीम मौजूद रही। कलेक्टर सुधीर कोचर और एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने गीत की सराहना की। कलेक्टर ने कहा कि यह गीत लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने में मददगार साबित होगा। मूल रूप से दमोह के निवासी हरीश पटेल मुंबई में सिनेमैटोग्राफर हैं। वे कई बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं। कुछ महीनों से दमोह में रह रहे हरीश ने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए यह गीत बनाने का विचार रखा। उन्होंने कलेक्टर से मिलकर इस विचार को साझा किया। कलेक्टर की सहमति के बाद गीत की शूटिंग की गई। मुंबई में इसकी एडिटिंग पूरी की गई। गीत में शहर के सभी वर्गों के लोगों को शामिल किया गया है। इससे हर वर्ग का व्यक्ति इस गीत से जुड़ाव महसूस कर सके और शहर की स्वच्छता में अपना योगदान दे सके। गीत का मुख्य संदेश है कि लोग सड़कों पर कचरा न फेंके और शहर को स्वच्छ रखें। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर htt...

वन विहार की 100 मीटर सीमा ईको सेंसेटिव जोन घोषित:जानवरों की सुरक्षा के लिए सरकार का बड़ा कदम; सर्वे में नहीं आई कोई आपत्ति

भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के 100 मीटर के दायरे को ईको सेंसेटिव जोन घोषित कर दिया गया है। जानवरों की सुरक्षा के लिए सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया। सर्वे में कोई आपत्ति भी नहीं आई। अफसरों के अनुसार, पिछले 15 दिन में राजस्व विभाग और वन विभाग की एक संयुक्त समिति ने वन विहार की सीमा का सीमांकन किया। इस प्रक्रिया के दौरान, स्थानीय निवासियों से कोई आपत्ति प्राप्त नहीं हुई है। आसपास के गांवों का भी सीमांकन अधिकारियों ने बताया कि यह कदम वन्य प्राणियों को सुरक्षित रखने और समाज के सभी लोगों को शांतिपूर्ण ढंग से अपना काम करने देने के सरकार के लक्ष्य के अनुरूप है। इस क्षेत्र में आने वाले तीन गांव- प्रेमपुरा, आमखेड़ा और धरमपुरा का सीमांकन किया गया। धरमपुरा में जलभराव के कारण सांकेतिक सीमांकन किया गया है, जबकि अन्य क्षेत्रों में पूरी प्रक्रिया का पालन करते हुए सीमांकन किया गया है। सरकार का यह निर्णय वन विहार के वन्यजीवों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और आसपास के क्षेत्रों में पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में मदद करेगा। दुकानें 100 मीटर से बाहर इधर, बोट क्लब वाले गेट के पास इको सेंसेटिव जोन...

किसानों से 7650 रुपए क्विंटल तुअर दाल खरीदेगी सरकार:अविरल निर्मल नर्मदा योजना में खर्च होंगे 124 करोड़; 1290 हेक्टेयर जमीन आपसी सहमति से लेंगे

मोहन यादव सरकार ने तय किया है कि इस साल प्रदेश के किसानों से 7650 रुपए क्विंटल तुअर दाल की खरीदी करेगी। साथ ही इंदौर पीथमपुर के 17 गांवों की जमीन आपसी सहमति के आधार पर खरीदने और आगरा मुंबई मार्ग से कनेक्ट करने के लिए भी कार्रवाई करने को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। सरकार ने तय किया है कि अविरल निर्मल नर्मदा योजना में सात साल में 124 करोड़ रुपए खर्च कर नर्मदा किनारे दस किमी एरिया में पौधरोपण कराया जाएगा। यह पौधरोपण कैम्पा फंड से कराया जाएगा। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए परिवहन और स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि 11 हजार कैपिटल मद और 7 हजार से अधिक की अनुपूरक बजट की राशि का उपयोग 31 मार्च तक विभाग करेंगे। विभागीय योजनाओं में जो राशि खर्च होना है उसके लिए मंत्री अफसर बैठक कर समीक्षा करेंगे। नए वित्त वर्ष के लिए पेश बजट की चार लाख 21 हजार करोड़ की राशि समुचित उपयोग करने को लेकर भी बैठक में निर्देश दिए गए हैं। आयुष्मान कंट्रोल सेंटर बनेगा झागरिया खुर्द में राजधानी के झागरिया खुर्द में 4.940 हेक्टेयर जमीन पर आयुष्मान भारत योजना की स्थापना के लिए नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) ब...

बैतूल में हार्डवेयर दुकान संचालक की गोली मारकर हत्या:क्लोज रेंज से सीने में लगी बुलेट, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

बैतूल के गंज इलाके में स्थित श्याम हार्डवेयर के संचालक अशोक पवार (55) की मंगलवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय वे दुकान पर अकेले थे। गोली लगने के बाद परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। क्लोज रेंज से मारी गई थी गोली डॉ. विनोद बर्दे ने बताया कि अशोक पवार को छाती के बाईं तरफ बेहद करीब से गोली मारी गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा टीआई अरविंद कुमरे के मुताबिक, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुकान के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। आसपास के दुकानदारों से भी सीसीटीवी फुटेज जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या किसने और किस वजह से की। श्याम मशीनरी दुकान का संचालन अशोक पवार और उनके दोनों भाई मिलकर करते थे। पुलिस व्यक्तिगत रंजिश, लूट और अन्य एंगल से मामले की जांच कर रही है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ANHU8q2 via IFTTT

गर्मी-उमस से राहत:अभी छाए रह सकते हैं बादल, इसके बाद 2 दिन हो सकती है बूंदाबांदी

शहर में सोमवार को मौसम के तेवर नरम पड़ गए। दिन के तापमान में 3 डिग्री और रात के तापमान में 4.2 डिग्री की गिरावट हुई। इस कारण गर्मी और उमस से राहत भी मिली। सोमवार को दिन का तापमान 32.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.5 डिग्री कम रहा। सुबह से बादल छाए थे। इस कारण पारे की चाल भी धीमी थी । दोपहर में हल्की धूप निकली लेकिन ठंडी हवा चलने से यह बेअसर रही। शहर में पिछले 48 घंटे में दिन के तापमान में 5.2 डिग्री की गिरावट हुई । रात का तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से 0.2 डिग्री कम रहा। रात में ठंडी हवा भी चली। इस कारण बादलों का तापमान पर ज्यादा असर नहीं हुआ। 24 घंटे पहले रात का तापमान 22.2 डिग्री पर पहुंच गया था। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले 2 दिन और बादल के कारण गर्मी कम बनी रह सकती है। फिर दो विपरीत दिशा की हवाओं के आपस में टकराने से बूंदाबांदी और बारिश होने की संभावना है। बूंदाबांदी का यह दौर 48 घंटे जारी रह सकता है। तीसरी बार हुआ बदलाव सोमवार को मार्च के 17 दिन बीत गए। इन 17 दिनों में अब तक मौसम तीन बार बदल चुका है। मौसम के इस उतार चढ़ाव में 72 घंटे पहले गर्मी का एक...

जबलपुर नगर निगम में कचरा परिवहन घोटाला:स्वास्थ्य अधिकारी-सहायक स्वास्थ्य अधिकारी सहित 3 के खिलाफ EOW ने दर्ज की FIR

जबलपुर नगर निगम में कचरा घोटाला सामने आया है। मामला 2014 का है जब तत्कालीन स्वास्थ्य अधिकारी और सहायक स्वास्थ्य अधिकारी ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस, सफाई कामगार सहकारी समिति के अध्यक्ष के साथ मिलकर लाखों रुपए का हेरफेर कर ड़ाला। 11 साल बाद जांच के दौरान आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। नगर निगम के इन अधिकारियों ने फर्जी नोटशीट बनाकर ठेकेदार को लाखों रुपए का भुगतान कर दिया था। तत्कालीन मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक ने मामले की लिखित में शिकायत कमिश्नर को दी थी, जिसके बाद स्वास्थ अधिकारी को पद से हटा दिया था, जबकि सहायक स्वास्थ्य अधिकारी को निलंबित कर दिया गया था। तत्कालीन सीएसआई ने की थी शिकायत जबलपुर नगर निगम के संभाग क्रमांक 8 भान तलैया में पदस्थ सीएसआई केके दुबे ने आरपी गुप्ता से चार्ज लेने के बाद जब जांच की तो पता चला कि कर्मचारी सफाई के काम में कम लगाए थे, इतना ही नहीं वरिष्ठ अधिकारियों को अधूरी जानकारी दी जा रही थी। तत्कालीन सीएसआई ने 6 लाख 4 हजार रुपए का बिल बनाकर नोटशीट संभाग कार्यालय में भेज दी। तत्कालीन स्वास्थ्य अधिकारी विनोद श्रीवास्तव और सहायक स्वास...

9 साल के बच्चे पर जंगली जानवर ने किया हमला:मां ने बचाया, कहा- चीता था, अधिकारी बोले- तेंदुआ भी हो सकता

श्योपुर जिले के विजयपुर में ऊमरीकला गांव में एक जंगली जानवर ने 9 साल के बच्चे पर हमला कर दिया। घटना रविवार रात करीब 8 बजे की है। बच्चे की मां का कहना है कि मेरा बेटा अविनाश धाकड़ घर के गेट की बाउंड्री पर बैठा था। तभी चीता उसे घसीटने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान मैं पास में मवेशियों को चारा डाल रही थी। मैंने देखा तो तुरंत दौड़ी और बच्चे को बचाया। बेटे के सिर, चेहरे और हाथों में गहरी चोटें आई हैं। बच्चा ग्वालियर रेफर गंभीर हालत में घायल बच्चे को प्राथमिक इलाज के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। अधिकारी बोले- तेंदुए या चीते ने किया होगा हमला घटना के बाद मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची है। अधिकारियों का कहना है कि हमला तेंदुए या चीते ने किया होगा। लेकिन बच्चे की मां का दावा है कि यह चीता था। हम मामले की जांच कर रहे हैं। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/dHPjwTK via IFTTT

हमीदिया रोड जाम:क्योंकि क्षमता हर घंटे 10 हजार वाहनों की, चल रहे 15 हजार; 55 साल में वाहनों के हिसाब से चौड़ी नहीं हुईं रोड

शहर की पहली और सबसे व्यस्त सड़कों में शामिल हमीदिया रोड हांफ रही है। इस सीमेंट कांक्रीट का तो बना दिया गया है लेकिन दिनभर रह रहकर होने वाला ट्रैफिक जाम अब भी बदस्तूर जारी है। शहर के पहले मास्टर प्लान (1975) के मुताबिक साल 1971 में हमीदिया रोड से हर घंटे गुजरने वाले वाहनों की संख्या (पीसीयू) सिर्फ 1700 थी। वह आज बढ़कर 15 हजार से ज्यादा हो गई है। लेकिन जगह की कमी का हवाला देकर रोड की चौड़ाई नहीं बढ़ाई गई और न ही यहां कोई फ्लाईओवर प्रस्तावित किया गया। यही हाल नए और पुराने शहर की कई सड़कों का है। तुलसी नगर, शिवाजी नगर और अरेरा कॉलोनी क्षेत्र की सड़कों की चौड़ाई भी कभी नहीं बढ़ी। साल 1971 में शहर में 17 हजार 253 गाड़ियां थीं, उस समय शहर में वाहनों की संख्या भी साल दर साल 90 फीसदी तक बढ़ रही थी, इस आधार पर अनुमान लगाया गया था कि 1991 तक 5 लाख वाहन होंगे। इस आधार पर सड़कों की चौड़ाई तय हुई थी। इतने वर्षों में सड़कों की चौड़ाई नहीं बढ़ने का नतीजा है कि शहर की सड़कों पर अब जाम लगने लगा है। ज्योति टॉकीज रोड का यही हाल चेतक ब्रिज चौड़ा हो गया, लेकिन ज्योति टॉकीज की सड़क जस की तस है। 1975 में भेल एरिया की शहर से कन...

ग्वालियर में क्राइम शो देखकर रची हत्या की साजिश:पत्नी का मर्डर कर रचा सड़क हादसे का नाटक; आरोपी पति गिरफ्तार, 4 पर केस

ग्वालियर के कंपू इलाके में एक पति ने अपनी 25 साल की पत्नी की हत्या कर दी। एक्सीडेंट दिखाने के लिए उसने रोड पर लाश फेंक दी। यह घटना 12 फरवरी 2025 की है। पुलिस भी हादसा मान रही थी। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद मर्डर का खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि आरोपी पति ने बेरहमी से पीट-पीटकर महिला की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी पति, ससुर और दो चचेरे देवरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को लेकर घटना स्थल पर पहुंची और यह पता लगाने का प्रयास किया कि सड़क हादसे का यह नाटक किस तरह रचा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि कुछ समय पहले एक क्राइम सीरियल में देखा था कि किस तरह हत्या को आरोपी सड़क हादसे में बदलकर कई सालों तक पुलिस से बचते रहे थे। उसका सोचना था कि सड़क हादसा दिखाऊंगा तो मायके वाले भी विरोध नहीं करेंगे और कोई कुछ समझ भी नहीं पाएगा। हादसे की आड़ में छुपी थी हत्या की साजिश सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि नौगांव निवासी 25 वर्षीय पूजा पत्नी प्रदीप गुर्जर की 12 फरवरी की रात 11.30 बजे ग्वालियर से नौगांव लौटते समय शीत...

गुना में फागुन के गीतों पर थिरके कलेक्टर:मानस भवन में होली मिलन समारोह आयोजित; कलाकारों ने दी भजनों की प्रस्तुति

मानस भवन समिति द्वारा शुक्रवार शाम होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में फूलों से होली खेली गई। समिति के पदाधिकारियों ने नागरिकों पर फूल बरसाए। वहीं भजन गायकों ने अपने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। समिति के सचिव सुनील अग्रवल शुभम ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि दुनिया में भारत एकमात्र ऐसा देश है, जहां इस तरह का त्योहार मनाया जाता है। होली पर सभी लोग बैर भूल जाते हैं। सभी एक-दूसरे को होली की बधाई देते हैं और रंग लगाते हैं। यह सनातन धर्म का बड़ा त्योहार है। उन्होंने कहा कि आगे भी मानस भवन समिति इस तरह के कार्यक्रम करती रहेगी। कार्यक्रम में स्वागत भाषण के बाद कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद बांसुरी वादक ने अपनी प्रस्तुति दी। मथुरा से आए कलाकारों ने फाल्गुन के गीत गाए। इस दौरान भगवान कृष्ण और राधा के रूप में दो बालिकाओं ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में उपस्थित लोग भजनों पर जमकर थिरके। कलेक्टर किशोर कुमार कान्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार, नपाध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता सहित अतिथियों ने भी गीतों पर डांस किया। तस्वीरों में द...

जबलपुर में पुलिस और पूर्व विधायक में बहस:युवकों को होली खेलने से रोकने पर भड़के अंचल सोनकर, वीडियो वायरल

जबलपुर के घमापुर चौक पर होली का त्योहार मनाते युवकों और पुलिस के बीच विवाद हो गया। इसके बाद पुलिस ने मिट्टी से होली खेल रहे युवकों को खदेड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक अंचल सोनकर अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सीएसपी और थाना प्रभारी सहित मौजूद पुलिस कर्मियों का विरोध किया। सोनकर ने पुलिस को चेतावनी दी कि युवकों को त्योहार मनाने से न रोका जाए और न ही उनके साथ मारपीट की जाए। घटना के समय घमापुर चौक पर पुलिस तैनात थी। पूर्व विधायक के समर्थकों ने पुलिस पर युवकों के साथ मारपीट का आरोप लगाया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/rTdp2ab via IFTTT

बैतूल में 150 स्थानों पर होलिका दहन:कोठी बाजार में 80 स्थानों पर जली होली, बालाजीपुरम में राक्षसी सेना ने मशाल जुलूस निकाला

बैतूल में गुरुवार शाम 7 बजे से होलिका दहन का कार्यक्रम शुरू हुआ। कोठी बाजार इलाके में 80 और गंज थाना क्षेत्र में 70 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। इन स्थानों में दोनों थाना क्षेत्रों के ग्रामीण इलाके भी शामिल थे। सबसे पहले भारत के पांचवें धाम श्री रुक्मिणी बालाजी मंदिर बालाजीपुरम में विशेष उत्सव के साथ होलिका दहन हुआ। मंदिर परिसर में होलिका की गोद में भक्त प्रहलाद को बिठाया गया था। शाम से ही यहां लोगों की भीड़ जमा होने लगी थी। भगवान की पालकी यात्रा निकाली गई होलिका दहन से पहले राक्षसी सेना ने मशाल जुलूस निकाला। होलिका में आग लगाने के बाद भक्त प्रहलाद को बाहर निकाला गया। इसके बाद पूजा-अर्चना की गई। मंदिर के सभी देवी-देवताओं की पालकी यात्रा भी निकाली गई। मंदिर संस्थापक सेम वर्मा और उनकी पत्नी जय देवी वर्मा ने भगवान की पूजा-अर्चना की। भगवान को गुलाल लगाया गया। मौजूद भक्तों ने भी एक-दूसरे पर गुलाल लगाया और होली की बधाई दी। बैतूल के करीबी गांव खेड़ी के बाजार चौक में दो होलिकाएं बनाई गईं। एक लकड़ी की और दूसरी कंडे की होली का पूजन किया गया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/kZ...

मऊगंज में बाइक की टक्कर से युवक घायल:रीवा रेफर, शादी से लौट रहे दो बाइक सवार भी घायल

कटरा-मऊगंज मुख्य मार्ग पर माडौं गांव के पास बुधवार रात करीब 9 बजे बाइक ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में अर्जुन कोल हो गए। हटवा पुतुलखी थाना शाहपुर के निवासी प्रभुनाथ कोल अपने साथी इंद्रमणि साकेत के साथ बाइक पर करह पहाड़ी से लौट रहे थे। दोनों एक रिश्तेदार की पार्टी में शामिल होकर वापस अपने घर जा रहे थे। ये दोनों भी घायल हैं। दो घायल रीवा रेफर स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को सिविल अस्पताल मऊगंज पहुंचाया गया।जहां इनका प्राथमिक इलाज किया गया। वहीं पैदल जा रहे अर्जुन कोल और बाइक सवार प्रभुनाथ कोल को बेहतर इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/QMzXu7E via IFTTT

कांग्रेस नेता बोली-प्रदेश महासचिव ने रात बिताने की डिमांड की:ग्वालियर में टिकट के बदले 10 लाख भी मांगे; महिला ने आत्मदाह की धमकी दी

ग्वालियर में कांग्रेस की महिला नेता ने पार्टी के प्रदेश महासचिव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है। उसने आरोप लगाया कि प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा की ओर से पार्षद के टिकट के लिए 10 लाख रुपए मांगे गए, साथ ही एक रात बिताने की शर्त रखी गई। महिला ने आरोप लगाया कि 2021 से प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। उनका कहना है कि शर्मा के करीबी पार्षद विकास जैन ने ये डिमांड उसके सामने रखी थी। मांग पूरी न करने पर टिकट भी नहीं दिया गया। महिला बोली- सामाजिक रूप से बदनाम कर रहे महिला ने पार्टी के लेटर पैड पर अपनी बात लिखकर कार्रवाई की मांग की है। उसने चेतावनी दी है कि एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं होने पर वह एसपी कार्यालय में आत्मदाह कर लेगी। उसका आरोप है कि अब सुनील शर्मा अपने लोगों के जरिए उसे सामाजिक रूप से बदनाम कर रहे हैं। शर्मा बोले- साजिश के तहत लगाए गए आरोप दूसरी तरफ, कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि ये राजनीतिक द्वेष के कारण साजिश के तहत लगाए गए आरोप हैं। उन्होंने मामले की निष्पक...

छिंदवाड़ा में पार्षद को सड़क पर मिले 6800 रुपए; VIDEO:स्थानीय लोगों के साथ मिलकर इक्कठा किए, थाने में जमा कराई रकम

छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद को मंगलवार रात सड़क पर 6800 रुपए मिले। जिसे उन्होंने तुरंत पुलिस थाने में जमा करा दिया। यह घटना रात 8 बजे पार्षद आकाश मोखलगाय के निवास के सामने घटी। पार्षद को सड़क पर गिरी नकदी मिली, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी उनके पास उपलब्ध है। जिम्मेदारी और ईमानदारी का परिचय देते हुए पार्षद आकाश मोखलगाय ने पूरी रकम कोतवाली थाना में जमा करा दी और पुलिस से अनुरोध किया कि असली मालिक की पहचान कर उसे यह राशि लौटाई जाए। सीसीटीवी फुटेज की मदद ले रही पुलिस थाना प्रभारी उमेश गोलहानी ने बताया कि जिसे भी इस रकम का दावा करना हो, वह उचित प्रमाण के साथ कोतवाली थाना संपर्क कर सकता है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से रुपये गिराने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/vEUm6VR via IFTTT

हरदा में आज 5 घंटे बिजली रहेगी बंद:हनुमान मंदिर फीडर पर मेंटेनेंस, 6 कॉलोनियों में सप्लाई प्रभावित रहेगी

हरदा में मंगलवार को बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस दौरान कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर राकेश सिलोरिया ने बताया कि 11 मार्च को सुबह 12 बजे से दोपहर 5 बजे तक 33/11 केवी छोटी हरदा उपकेंद्र पर मेंटेनेंस कार्य होगा। इस दौरान 11 केवी हनुमान मंदिर फीडर से जुड़ी कॉलोनियों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में ड्रीमलैंड कॉलोनी, पिंक एवेन्यू, सुदामा नगर, शिव कॉलोनी, बृजधाम और वृंदावन कॉलोनी शामिल हैं। निवासियों से पांच घंटे तक असुविधा के लिए सहयोग की अपेक्षा की गई है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/aWlve8d via IFTTT

फाल्गुन की रंगभरी एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में मनाई:विदेशी फूलों से श्रृंगार, कोलकाता से आई खास पोशाक; लोगों ने किए दर्शन

बड़वानी के अंजड़ नगर स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में फाल्गुन महीने की रंगभरी एकादशी धूमधाम से मनाई गई। हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए। श्याम बाबा का विशेष श्रृंगार कोलकाता से मंगाई गई खास पोशाक (बागा) और दिल्ली से मंगाए गए विदेशी फूलों से किया गया। मंदिर में विराजमान श्री पशुपतिनाथ महादेव, श्री सालासर बालाजी, श्रीराम व श्रीकृष्ण दरबार को भी आकर्षक रूप से सजाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। आस-पास के नगरों से कई भक्त पैदल निशान लेकर पहुंचे। बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने ढोलक और मंजीरों के साथ श्याम भजन गाए। आज मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया सैकड़ों भक्तों ने मन्नत मांगी और कई भक्तों ने अपनी मन्नतें पूरी होने पर अर्जियां खोलीं। मंदिर समिति के अनुसार, फाल्गुन महीना श्याम बाबा को विशेष प्रिय है। मंदिर परिसर को फूलों, छातों और झंडियों से सजाया गया। आकर्षक विद्युत सज्जा भी की गई। शाम को की गई महाआरती वैभव पंडित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन किया। सुबह 7:30 बजे प्रातः आरती, 11 बजे भोग आरती और शाम 7 बजे संगीतमय संध्याकालीन महाआरती की गई। श्याम एकाद...

जिला अस्पताल... 7 दिन 24 घंटे खुला रहता है निशुल्क औषधि वितरण केंद्र

दवाइयों की जरूरत किसी को भी और कभी भी हो सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए, जिला अस्पताल के सरदार वल्लभ भाई पटेल निशुल्क औषधि वितरण केंद्र को सातों दिन चौबीसों घंटे खोला जाता है। इससे मरीजों को दवाइयों के लिए परेशान नहीं होना पड़ता। अवकाश का दिन हो या रात का समय, हर समय जिला अस्पताल से आम लोगों के लिए दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे उन्हें बड़ी राहत मिलती है। खासकर बीपी, शुगर और हार्ट के मरीजों को अचानक दवाइयों की जरूरत पड़ जाती है। इस तरह से हर स्थिति में जिला अस्पताल के औषधि केंद्र द्वारा दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। नजदीकी जिला विदिशा जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में औषधि वितरण केंद्र ओपीडी के समय पर ही खोला जाता है। इस समय के अलावा औषधि वितरण केंद्र बंद रहता है। अवकाश के दिन भी औषधि वितरण केंद्र बंद रहता है। आम लोगों को ओपीडी के समय पर ही औषधि वितरण केंद्र से दवाई मिल पाती है। 8 कर्मचारी के जिम्मे औषधि केंद्र जिला अस्पताल में जो औषधि केंद्र चौबीसों घंटे और सातों दिन संचालित किया जाता है, उसके लिए 8 कर्मचारियों की टीम तैनात की गई है। तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी औषधि वि...

निलंबित टीआई के खिलाफ कोर्ट में सबूत पेश:रिश्वत नहीं दी तो घर से उठाया, फिर चरस तस्करी में फंसाया, फोन करके पुलिस वाले ने मांगा था हिस्सा

भोपाल का ऐशबाग थाना एक बार फिर सुर्खियों में है। भ्रष्टाचार और फर्जी कार्रवाई के आरोप में निलंबित थाना प्रभारी (टीआई) जितेंद्र गढ़वाल और उनके सहयोगी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दायर किया गया है। आरोप है कि थाने के पुलिसकर्मियों ने जुआ संचालक से हफ्ता वसूली के लिए दबाव बनाया, और जब रकम नहीं मिली, तो फरहान खान नामक युवक पर चरस तस्करी का झूठा आरोप लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। एडवोकेट शारिक चौधरी का कहना है कि पुलिस की फर्जी कार्रवाई के पुख्ता सबूत कोर्ट में पेश कर दिए गए हैं, यह पूरी साजिश निलंबित टीआई जितेंद्र गढ़वाल के इशारे पर रची गई थी। सीसीटीवी फुटेज और ऑडियो रिकॉर्डिंग पेश की मामले में फरहान की पत्नी रेशमा ने कोर्ट में सीसीटीवी फुटेज और ऑडियो रिकॉर्डिंग पेश की है और कहा कि इन वीडियो से साबित होता है कि पुलिसकर्मियों ने फरहान को पहले ही हिरासत में ले लिया था और बाद में रेलवे ट्रैक से गिरफ्तारी दिखा दी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, फरहान को 28 जनवरी की रात 10:30 बजे रेलवे ट्रैक के पास से चरस की डिलीवरी देने के दौरान पकड़ा गया, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में उसे उसी दिन सुबह 11:30 बजे...

खंडवा में भारत की जीत का जश्न:बड़ी स्क्रीन पर हुआ मैच का प्रसारण; तिरंगा लहराते हुए सड़कों पर निकले लोग

भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीत लिया है। इस ऐतिहासिक जीत का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है और खंडवा भी इससे अछूता नहीं रहा। शहर में खेल प्रेमियों ने केवलराम पेट्रोल पंप चौराहे पर बड़ी स्क्रीन पर मैच का प्रसारण देखा और भारत की जीत के साथ ही जश्न में डूब गए। बड़ी स्क्रीन पर मैच का प्रसारण केवलराम पेट्रोल पंप चौराहे पर भारत-न्यूजीलैंड के फाइनल मैच का बड़ी स्क्रीन पर प्रसारण किया गया, जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में खेल प्रेमी उमड़ पड़े। मैच के दौरान दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिला, और जैसे ही भारत ने विजयश्री प्राप्त की, लोग खुशी से झूम उठे। ढोल-ढमाकों और आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न मैच में जीत मिलते ही खेल प्रेमी हाथों में तिरंगा लेकर ढोल-ढमाकों और आतिशबाजी के साथ सड़कों पर निकल पड़े। उन्होंने जमकर नारेबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। केवलराम पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़ शहर के साथ केवलराम पेट्रोल पंप पर जश्न का माहौल देखते ही बन रहा था। यहां हजारों की संख्या में खेल प्रेमी इकट्ठा हुए और उन्होंने भारत की जीत का जमकर जश्न मनाया।...

ग्वालियर शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में 42 फिल्मों की स्क्रीनिंग:संस्कृति मंत्री बोले- समाज और संस्कृति को दिशा देती हैं फिल्में

ग्वालियर पहुंचे प्रदेश के संस्कृति मंत्री धर्मेन्द्र लोधी ने IITTM में दो दिवसीय ग्वालियर शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ करते हुए कहा कि, जिस तरह साहित्य समाज का दर्पण होता है, उसी तरह फिल्में समाज की प्रतिबिंब होती हैं। समाज में जिस तरह से बदलाव आया है, आज की फिल्मों में भी यह दिखाई दे रहा है। आज बन रही फिल्मों में भारत की बात दिखाई दे रही है। पहले एक खास वर्ग के फिल्म निर्माताओं ने हमारे वास्तविक इतिहास को छिपाया और समाज को भ्रमित करने का प्रयास किया। लेकिन आज ऐसी फिल्में बन रही हैं जो वास्तविकता को दर्शा रही हैं। ग्वालियर शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल निश्चित रूप से फिल्म निर्माण के क्षेत्र में समाज और संस्कृति को सही दिशा देने में सहायक सिद्ध होगा। मध्यप्रदेश सरकार भी फिल्म क्षेत्र को आगे ले जाने का काम करेगी। संस्कृति मंत्री कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं। सतपुड़ा चलचित्र समिति और विश्व संवाद केंद्र मध्यप्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में हो रहे कार्यक्रम के विशेष अतिथि प्रख्यात फिल्म निर्देशक देवेंद्र मालवीय, फिल्म प्रोड्यूसर अतुल गंगवार, उद्यमी दीपक जादौन थे। अध्यक्षता स...

मृतक छात्रा की बहन बोली-:लड़के ने उसे इतना प्रताड़ित किया कि वह दीवारों पर सिर मारती थी

छोला मंदिर इलाके में जहर खाकर खुदकुशी करने वाली इंजीनियरिंग की छात्रा के मामले में नया खुलासा हुआ। छात्रा जिस लड़के से प्यार करती थी, उसी ने उसे सबसे ज्यादा प्रताड़ित किया। मरने से पहले छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में यह सारी बातें बताईं। वहीं मृतका की बहन ने आरोप लगाए- शेज नाम के लड़के से मेरी बहन बहुत प्यार करती थी। लेकिन वो बहन को मेंटली हैरेस और टॉर्चर करता था। वो बहन से मारपीट करता था। कई बार उसके हाथ-पैरों पर चोट के निशान भी दिखे। उस युवक ने पिछले एक साल में बहन को इतना परेशान किया कि वो दीवारों पर सिर फोड़ती थी। कभी हाथ दीवारों पर दे मारती। दिमागी तौर पर वह काफी डिस्टर्ब हो चुकी थी। परेशान करने वालों में एक युवती का नाम भी सामने आया है। थाना प्रभारी सुरेश नागर ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकाली जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। लड़की कौन, पता कर रही पुलिस : परेशान करने वालों में एक लड़की का नाम भी सामने आया है। समझा जा रहा है वह युवक की दोस्त है। पुलिस लड़की की जानकारी निकाल रही है। पुलिस के मुताबिक...

तीन बाइक सवार आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्राली में घुसे:कुक्षी में एक मजदूर की मौत, दो घायल बड़वानी रेफर

कुक्षी-मनावर रोड पर शुक्रवार रात 8 बजे बाइक आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो अन्य युवक घायल हैं। तीनों कुक्षी में मजदूरी कर वापस अपने घर ग्राम धूकनी जा रहे थे। तभी कुक्षी पुल के पास सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में नवल (19) पिता पदम की जान चली गई है। वहीं करण (पिता सोहन) और राम (पिता दिनेश) गंभीर रूप से घायल हैं। इन दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद बड़वानी जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इधर, पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/T9s0kru via IFTTT

भिंड कलेक्टर को हाईकोर्ट ने फटकारा:कहा-ऐसा अधिकारी फील्ड में रहे या नहीं मुख्य सचिव खुद तय करें

हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के एक मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा किया है। कोर्ट ने साफ शब्दों में टिप्पणी की है कि भिंड कलेक्टर ने पुरानी सुनवाई से कोई सबक नहीं सीखा। उनके द्वारा लोक निर्माण विभाग की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई मात्र दिखावा है। अब ऐसा अधिकारी फील्ड में रहना चाहिए या नहीं, यह प्रदेश के मुख्य सचिव खुद तय करें। यह भी कहा कि इस आदेश की कापी मुख्य सचिव को भी भेजी जाएगी। कोर्ट ने अवमानना के लिए दोषी मानते ही 11 मार्च को सुबह 10.30 बजे हाईकोर्ट में मौजूद रहने के आदेश दिए हैं। आदेश कोर्ट को गुमराह करने के लिए मध्य प्रदेश के भिंड में लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों के वेतन भुगतान के मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को एक बार फिर फटकार लगाई है। पिछले महीने भी इसी मामले में दूसरे कर्मचारी के भुगतान के लिए हाईकोर्ट ने कलेक्टर को कड़ी फटकार लगाई थी। कलेक्टर अक्षम अधिकारी बताया था। शुक्रवार को फिर इस मामले में सुनवाई हुई तो हाईकोर्ट जस्टिस का गुस्स...

खिरकिया के गुप्तेश्वर मंदिर में लगेगा आयुर्वेदिक शिविर:सुबह 10 बजे से शाम 4 तक मरीजों की मुफ्त जांच और दवाएं

खिरकिया के गुप्तेश्वर मंदिर चारुवा परिसर में शुक्रवार को निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर लगेगा। आयुष विभाग और जन अभियान परिषद की संस्था युवा उपभोक्ता कल्याण समिति इस शिविर का आयोजन कर रहे हैं। शिविर में जिला आयुष अधिकारी के मार्गदर्शन में मरीजों की आयुर्वेद पद्धति से जांच की जाएगी। मरीजों को निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाइयां भी वितरित की जाएंगी। गुप्तेश्वर मंदिर ट्रस्ट भी इस आयोजन में सहयोग कर रहा है। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। युवा उपभोक्ता कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष संजय गंगराड़े ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ लेने की अपील की है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/8WENfCe via IFTTT

भोपाल में इंजीनियरिंग स्टूडेंट का सुसाइड:परिजनों का आरोप युवक की प्रताड़ना के चलते दी जान

भोपाल में इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया। घटना गुरुवार की दोपहर की बताई जा रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में एक युवक की प्रताड़ना से तंग आकर युवती द्वारा खुदकुशी की बात सामने आई है। गुरुवार की शाम कार्रवाई की मांग को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाना घेराव कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक साक्षी निराला पुत्री मनोज निराला (20), कुटीर नगर छोला मंदिर में रहती थी। वह निजी कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे साक्षी ने अपने घर में रखा जेहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने छात्रा को अस्पताल पहुंचाया, जहां दोपहर करीब तीन बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्रा की मौत की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता थाने पहुंच गए थे। हलाकि पुलिस के आश्वासन के बाद कार्येकर्ता लौट गए। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Pd7pZjL via IFTTT

हनी सिंह के कॉन्सर्ट के लिए नगर निगम का नोटिस:मार्केट विभाग ने किया जारी, बिना टैक्स कार्यक्रम करने पर लोकायुक्त से शिकायत की चेतावनी

सिंगर-रैपर हनी सिंह के इंदौर में 8 मार्च को होने वाले कॉन्सर्ट के कैंसिल होने की अटकलें हैं। एमआईसी मेंबर निरंजन सिंह चौहान ने महापौर पुष्यमित्र को लेटर लिखकर मनोरंजन कर लेने के बाद ही ऐसे कार्यक्रम कराने की बात कही है। उन्होंने ऐसा न किए जाने पर लोकायुक्त में शिकायत करने और कार्यक्रम न होने देने की चेतावनी भी दी है। हालांकि महापौर ने पुलिस आयुक्त को लेटर लिखकर ऐसे व्यवसायिक आयोजनों के लिए निर्धारित कर जमा कराने के बाद ही विभागीय अनुमति देने की बात कही है। इसके साथ ही गुरुवार देर रात नगर निगम के मार्केट विभाग ने कॉन्सर्ट के आयोजकों को डिमांड लेटर जारी करते हुए कार्यक्रम के लिए तय टैक्स जमा करने के लिए कहा है। टैक्स जमा नहीं करने पर कार्यक्रम आयोजित नहीं करने के लिए कहा गया है। यह पूरा घटनाक्रम इंदौर में कुछ माह पहले हुए सिंगर दिलजीत सिंह दोसांझ के कॉन्सर्ट के बाद भी कर न मिलने से जोड़कर बताया गया है। उस आयोजन के मनोरंजन कर की राशि नहीं मिली, इसलिए नगर निगम पहले ही हनी सिंह के कॉन्सर्ट में मनोरंजन कर की राशि जमा कराने के बाद ही आयोजन कराए जाने पर जोर दिया जा रहा है। एमआईसी मेंबर ने महापौ...

कार शोरूम के पास के भवन में हादसा:एंटीक वस्तुओं के शोरूम में आग, निगम ने टैंकर भेजे, लेकिन पंप खराब थे तो आग बुझा नहीं सके

एबी रोड स्थित एमजी हेक्टर कार शोरूम के ठीक पास एक मल्टी की दुकान में बुधवार रात आग लग गई। बताया जाता है कि दुकान में एंटीक सामान बेचा जाता है। इसी मल्टी में 18 परिवार भी रहते हैं। आग लगने से पूरी मल्टी में धुआं भर गया। फ्लैट्स में रहने वाले लोगों का दम घुटने लगा तो वे बाहर की ओरए दौड़े। विडंबना यह थी कि नगर निगम के पानी के टैंकर आग बुझाने के लिए आए, लेकिन पानी खींचने का पंप खराब होने से पानी की बौछार ही नहीं कर पाए। फायर ब्रिगेड के 20-25 कर्मचारी लाचार होकर दुकान को जलता हुआ देखते रहे। काफी देर बाद दूसरे टैंकर भेजे गए फिर आग बुझाना शुरू किया। बुधवार रात आग को जैसे-जैसे हवा लगी, वह फैलती चली गई। शोरूम के पास ही एक नई कार रखी थी। उसका आगे का हिस्सा जल गया, वहीं शोरूम के मालिक भी ताबड़तोड़ शोरूम के बाहर आकर खड़े हो गए। उन्होंने शोरूम में रखी कारों को निकालने का प्रयास किया। रहवासियों ने फ्लैट से बाहर आने के बाद आरोप लगाए कि आग की सूचना देने के बाद पौन घंटे तक फायर ब्रिगेड का अमला नहीं पहुंचा। वहीं डीसीपी अमित सिंह भी मौके पर पहुंच चुके थे। उधर, धार रोड स्थित ग्राम पंचायत सिंहासा में एक टें...

ग्वालियर में फिल्मी स्टाइल में जेब काटी:बदमाश ने बुजुर्ग के ₹50 हजार उड़ाए; बेटा दौड़ता रह गया, चोर साथी संग फरार

ग्वालियर में चलती बाइक पर एक बुजुर्ग की जेब काटकर चोर 50 हजार रुपए ले उड़े। वारदात बुधवार शाम उपनगर ग्वालियर के गोशपुरा नंबर-1, साहनी बिल्डिंग के पास हुई। बुजुर्ग बैंक से बीमा के पैसे निकालकर अपने बेटे के साथ बाइक से लौट रहे थे। वारदात के बाद बुजुर्ग के बेटे ने बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे रफ्तार बढ़ाकर फरार हो गए। घटना पास ही लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जेबकतरों की तलाश शुरू कर दी। बदमाशों ने चलती बाइक पर जेब काटी ग्वालियर थाना क्षेत्र की कारीगरों की बगिया निवासी 29 वर्षीय गौरव नामदेव पुत्र माधौसिंह भोपाल की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। बुधवार को वह अपने पिता माधौसिंह के साथ बैंक से 50 हजार रुपए निकालने गया था। बैंक से रुपए निकालने के बाद उसने रकम पिता को दे दी, जिसे उन्होंने कुर्ते की जेब में रख लिया। बाप-बेटे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। जब वे साहनी बिल्डिंग के पास पहुंचे और कॉर्नर पर बाइक मोड़ रहे थे, तभी एक युवक आया और झपट्टा मारकर माधौसिंह की जेब से 50 हजार रुपए निकालकर भागने लगा। जेब कटने की बात माधौसिंह ने...

टीचर माता-पिता को बेटे ने मारा सब्बल, मां की मौत:हमले में पिता की हालत गंभीर; बालाघाट में देर राततक मोबाइल देखने से रोका था

बालाघाट के वारासिवनी में सोमवार को देर रात तक मोबाइल देखने से मना करने पर एक युवक ने अपने मां-बाप पर सब्बल से हमला कर दिया। दोनों को गोंदिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मंगलवार रात करीब 10 बजे मां की मौत हो गई। वहीं पिता गंभीर रूप से घायल हैं, उनका आईसीयू में इलाज चल रहा है। घटना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास कॉलेज टोला की है। वारासिवनी एसडीओपी अभिषेक चौधरी ने बताया कि किशोर कटरे और प्रतिभा कटरे सरकारी टीचर हैं। दोनों अलग-अलग सरकारी स्कूलों में पढ़ाते हैं। उनका इकलौता बेटा सत्यम (20) नीट की तैयारी कर रहा है। सत्यम मई से अगस्त तक कोटा में नीट की कोचिंग कर चुका है। वह मोबाइल एडिक्ट है। माता-पिता उसे पढ़ाई करने के लिए समझाते थे, लेकिन वह अक्सर मोबाइल में बिजी रहता था। इस पर सोमवार रात को उनमें बहस हुई और सत्यम ने गुस्से में आकर हमला कर दिया। उससे पूछताछ की जा रही है। सत्यम ने खुद डायल 100 को वारदात की सूचना दी थी। हमले से सिर, कान और दिमाग में चोटें आई सत्यम के बड़े पापा अरविंद कटरे ने बताया कि मैं अपने घायल भाई के साथ गोंदिया के जानकी मल्टी स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में हूं। बेटे सत्यम क...

मऊगंज के खटखरी बाजार में लगी भीषण आग:5 दुकानें जलकर हुईं खाक; फूट-फूटकर रोए व्यापारी, विधायक मौके पर पहुंचे

मऊगंज के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खटखरी बाजार में मंगलवार को अचानक आग भड़क गई। 5 दुकानें बुरी तरह से जलकर खाक हो गईं। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। उधर पीड़ित व्यापारी फूट फूटकर रोने लगे। फिलहाल आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही खटखरी चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दिया। बाजार में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। व्यापारी अपनी दुकानों को बचाने की कोशिश करते दिखे। पुलिस के मुताबिक आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। विधायक प्रदीप पटेल मौके पर पहुंचे सूचना पाकर मौके पर मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल पहुंचे। इस दौरान व्यापारियों का दर्द छलक पड़ा और वे रोने लगे। विधायक ने व्यापारियों से मुलाकात करते हुए हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। आग की घटना से दुकानदारों का कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है, साथ ही पता लगाता जा रहा है कि आग किन कारणों से लगी। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। देखिए मौके की तस्वीरें... from मध्य ...

इंदौर रोजगार मेले में 652 युवाओं का चयन:70 से ज्यादा युवाओं ने स्वरोजगार के लिए लिया मार्गदर्शन

इंदौर में सोमवार को ढक्कनवाला कुआ, ग्रामीण हाट बाजार में रोजगार मेला आयोजित किया गया। जिसमें 1334 युवक-युवतियों ने भाग लिया। मेले में 45 कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इन्होंने साक्षात्कार लेकर 652 युवक-युवतियों का प्रारंभिक रूप से चयन किया। युवाओं का चयन सेल्स एक्जीक्युटिव, टेलीकॉलर, पैकिंग, सेल्स, टीम लीडर, ड्राइवर, बैक ऑफिस, हेल्पर, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर आदि पदों के लिए किया गया। 73 आवेदकों को शासन द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं को लेकर मार्गदर्शन दिया गया। पीएस मंडलोई (डिप्टी डायरेक्टर, रोजगार) ने बताया कि, शासन की अप्रेंटिसशिप योजना के तहत 57 आवेदकों का चयन कर जानकारी कंपनियों को भेजी गई। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/gEUVhpS via IFTTT

खजुराहो में राष्ट्रीय लोक नृत्य महोत्सव:गुजरात से सिद्धि धमाल नृत्य तो राजस्थान से तेराताली और घूमर की प्रस्तुति दी

दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर और संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में खजुराहो के शिल्पग्राम में राष्ट्रीय लोक नृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया। शिल्पग्राम के मुक्तकाशी मंच पर विभिन्न राज्यों के लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में गुजरात से सिद्धि धमाल नृत्य, कर्नाटक से ढोलू कुनिथा नृत्य और आंध्र प्रदेश से थपेटू गुल्लू नृत्य प्रस्तुत किया गया। जम्मू कश्मीर के कलाकारों ने बाचा नगमा नृत्य की प्रस्तुति दी। राजस्थान से तेराताली और घूमर नृत्य का प्रदर्शन हुआ। मध्य प्रदेश की संस्कृति को बधाई, नौरता नृत्य, कछियाई गायन और बुंदेली रितु गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। छत्तीसगढ़ से पंडवानी गायन और महाराष्ट्र से ढोल ताशा की प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित कला प्रेमियों ने तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन राजीव शुक्ला ने किया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/5SFmYkf via IFTTT

तहसीलदार को सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली जमानत:कोर्ट ने जमानत के लिए कहा रेगुलर कोर्ट में जाएं, अब तहसीलदार पर गिरफ्तारी का संकट

शादी का झांसा देकर 17 साल तक महिला से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान को अब सुप्रीम कोर्ट से भी झटका लगा है। तहसीलदार ने सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था। 28 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद कोर्ट ने तहसीलदार को अग्रिम जमानत के लिए रेगुलर कोर्ट में ही उपस्थित होने के लिए कहा है। सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत नहीं मिलने के बाद अब आरोपी तहसीलदार पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। साथ ही पुलिस पर उसे गिरफ्तार करने के लिए दबाव बढ़ गया है। दुष्कर्म पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। जिसका फायदा उठाकर भिंड में आरोपी उनके परिजन को परेशान करवा रहा है। सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिला अग्रिम जमानत तहसीलदार पर एक 34 वर्षीय महिला ने 17 साल तक पत्नी बनाकर रखने और बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इस मामले में 15 जनवरी को तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान पर महिला थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। दुष्कर्म का मामला दर्ज हुए 46 दिन बीत गए हैं और तहसीलदार पर 5 हजार रुपए का इनाम तक घोषित है, लेकिन इसके ब...

स्कीम नंबर 78 से नवलखा चौराहा तक मिलेंगे ग्रीन सिग्नल:इंदौर में ITMS सिंक्रोनाइज्ड ग्रीन कॉरिडोर से सुगम होगी यातायात व्यवस्था

इंदौर नगर निगम ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर के प्रमुख मार्ग एबी रोड पर स्थित विभिन्न चौराहों को आईटीएमएस (ITMS) सिंक्रोनाइज्ड ग्रीन कॉरिडोर के रूप में विकसित किया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव और आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर यह महत्वपूर्ण पहल की गई है, जिससे नगर के ट्रैफिक को ज्यादा सुगम और व्यवस्थित बनाया जा सके। स्कीम नंबर 78 चौराहे से लेकर नवलखा चौराहे तक के प्रमुख चौराहों को इस योजना में शामिल किए गए हैं। हर सिग्नल मिल सकेगा ग्रीन इस पहल के तहत ट्रैफिक को एक साथ समन्वित किया है, जिससे वाहन चालकों को निर्धारित गति में चलने पर बिना किसी अवरोध के कॉरिडोर के प्रत्येक चौराहे पर ग्रीन सिग्नल मिल सकेगा। इससे न केवल ट्रैवल में लगने वाला समय कम होगा बल्कि ईधन की भी बचत होगी और प्रदूषण में भी कमी आएगी। ग्रीन कॉरिडोर से होगा फायदा लोगों को मिलेगी सुविधा इस परियोजना के तहत मॉडर्न इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) का उपयोग किया गया है, जो ट्रैफिक लाइट्स को एक निश्चित समयानुसार सिंक्रोनाइज्ड करता है। इसके माध्यम से शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की गति को सुचारू रूप से बनाए रख...

भोपाल के कमला पार्क में जाली तोड़ते रंगेहाथ पकड़ा:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए निगम ने लगाई थी रंगीन जाली; थाने में शिकायत

भोपाल में 24-25 फरवरी को हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए नगर निगम ने शहर में सौंदर्यीकरण के काम कराए थे। इनमें रंगीन जाली भी शामिल हैं। इसी तरह की जाली को तोड़ते हुए नगर निगम की टीम ने एक व्यक्ति को पकड़ा। मामले में थाने में भी शिकायत की है। जाली कमला पार्क में लगी है। इसे तोड़ते हुए एक व्यक्ति को रंगेहाथों पकड़कर कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले किया। साथ ही तलैया थाने में आवेदन भी दिया है। शहर में निरीक्षण करने निकले थे अफसर, तभी नजर पड़ी शनिवार को निगम के अधीक्षण यंत्री उदित गर्ग व सीवेज प्रकोष्ठ के कार्यपालन यंत्री आरके त्रिवेदी विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे थे। तभी कमला पार्क में सौंदर्यीकरण के लिए लगाई गई जाली को तोड़ते हुए व्यक्ति पर उक्त दोनों अधिकारियों की नजर पड़ी। अधिकारियों ने तत्काल अपना वाहन रोककर जाली तोड़ने वाले मोहम्मद अख्तर को पकड़ा और पुलिस के हवाले करते हुए आवेदन दिए। इस मामले में पुलिस भी कार्रवाई कर रही है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Ibwin2P via IFTTT