बारिश के बाद शहर में फ्लू का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। एक हफ्ते में मरीजों की संख्या आठ गुना तक बढ़ गई। संक्रमितों को आंखों में जलन, तेज खुजली और दर्द की शिकायत हो रही है। डॉक्टरों का कहना है कि अगले 15 दिनों में यह संक्रमण और बढ़ सकता है। जेपी-हमीदिया की ओपीडी में दोगुनी भीड़ - जेपी अस्पताल में, जहां पहले 80-100 मरीज आते थे, अब वहां 150 से ज्यादा मरीज हर दिन पहुंच रहे हैं। हमीदिया अस्पताल में भी ओपीडी 100 से बढ़कर 130 तक पहुंच गई। डॉक्टरों का कहना है कि नमी और उमस के कारण संक्रमण तेजी से फैल रहा है। एक्सपर्ट ने कहा-मौसम में बदलाव से इम्यूनिटी कमजोर होती है डॉ. निशा मिश्रा, आई स्पेशलिस्ट, जेपी अस्पताल भोपाल संक्रमण का कारण और बचाव वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कविता कुमार के मुताबिक, आई फ्लू बैक्टीरिया और वायरस के कारण फैलता है। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने, तौलिया-तकिया शेयर करने से यह तेजी से फैलता है। आंखों को मसलना, बिना हाथ धोए छूना खतरनाक हो सकता है। बिना परामर्श आई ड्रॉप न लें डॉक्टरों का कहना है कि आई फ्लू होने पर ...