Skip to main content

कोठीबाजार सड़क निर्माण की रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाएगी:नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल, अधिवक्ता कोर्ट में करेंगे शिकायत

बैतूल में कोर्ट और विधायक की सख्ती के बाद बन रही कोठीबाजार क्षेत्र की मुख्य सड़क के निर्माण की स्टेट्स रिपोर्ट 14 मई को कोर्ट में पेश की जाएगी। इसको बनाने में की जा रही देरी के लिए फरियादी ने नगरपालिका को जिम्मेदार ठहराया है। वह नपा प्रशासन की बहानेबाजी को इसकी खास वजह बता रहे है। वे कोर्ट में इसकी शिकायत भी करेंगे। जबकि सड़क को सिर्फ लल्ली चौक तक बनाए जाने पर भी आपत्ति जताएंगे। बैतूल के व्यवहार न्यायालय वरिष्ठ खंड 1 की अदालत में अधिवक्ता मनोज राने ने कोठीबाजार इलाके में पेट्रोल पंप से लेकर थाना कोठीबाजार तक सड़क चौड़ीकरण के लिए स्थायी लोकपयोगी अदालत के आदेश के क्रियान्वयन के लिए वाद दायर किया था। जिस पर लोक अदालत ने 26 अगस्त 2022 को आदेश पारित कर नपा प्रशासन को आदेश दिया था। कोर्ट ने कहा था कि वह इस मार्ग पर गुणवत्ता पूर्ण सड़क बनाए, लेकिन नपा ने अदालत के इस आदेश का पालन नहीं किया। जिस पर मनोज राने ने अधिवक्ता गिरीश गर्ग के जरिए सिविल कोर्ट में एक्ज्यूकेशन के लिए केस लगाया था। इसी केस में 14 मई को अदालत ने सीएमओ को स्टेट्स रिपोर्ट पेश करने को कहा है। अदालत लगा चुकी कई बार फटकार एक्ज्यूकेशन के इस केस में पिछले 23 जनवरी को अदालत ने सीएमओ और ईई PWD को आवश्यक रूप से सुने जाने का आदेश किया था। जिसके बाद 18 फरवरी को अदालत ने सीएमओ की मौजूदगी में फटकार लगाते हुए कहा था कि वे न्यायालय की उदारता का अनुचित लाभ न ले अन्यथा कारवाई की जाएगी। जिस पर सीएमओ ने जवाब देते हुए कहा था कि एमपीईबी और अतिक्रमण हटाने में आ रही दिक्कतों का हवाला दिया। 22 अप्रैल को नपा के एई नीरज धुर्वे ने कोर्ट में शपथ पत्र देकर कहा था कि सड़क के किनारे पुलिस विभाग ने सर्विलांस कैमरे लगाए है वहीं उन्हें ट्रांसफॉर्मर भी हटाना है, इसलिए देरी हो रही है। अधिवक्ता करेंगे बहानेबाजी की शिकायत इस मामले में फरियादी मनोज के अधिवक्ता गिरीश गर्ग ने बताया कि नपा प्रशासन सड़क बनाने में दो साल से बहानेबाजी करता रहा है। अब भी वह केस में हुए ऑर्डर के हिसाब से सड़क नहीं बना रहा है। वे 14 मई को कोर्ट के सामने सारे तथ्य रखेंगे। नगरपालिका लल्ली चौक तक ही बनाएगी सड़क इस केस के बाद नपा प्रशासन ने पेट्रोल पंप से थाना तक 2 करोड़ 95 लाख रु में सड़क बनाना प्रस्तावित किया था। लेकिन अब उसने इससे हाथ पीछे खींच लिए है। नगरपालिका अब 1 करोड़ 18 लाख रुपए में लल्ली चौक तक ही सड़क बना रही है। बाकी की जिम्मेदारी उसने PWD को सौंप दी है। यहां भी नाली और पोल शिफ्टिंग का काम नगरपालिका को ही करना है, लेकिन उसने ऐसा कोई काम नहीं किया है। 25 अप्रैल को एई ने एसई को पत्र लिखकर इसका रिवाइज इस्टीमेट भेजा है। PWD ढाई करोड़ में बनाएगी बाकी सड़क PWD के अधिकारियों का दावा हैं कि वे एक दो दिन में लल्ली चौक से थाने तक सड़क की लेवलिंग, मिलिंग करेंगे। जिसके बाद इस पर व्हाइट टॉपिंग सड़क बनाई जाएगी। अभी मौके पर जितने सड़क है वे उसे उतनी ही बना देंगे। इसके लिए भोपाल की एक कंपनी को जिम्मेदारी भी दे दी गई है। इस रकम में चौपाटी और बैल बाजार की सड़क भी शामिल है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/JD5KqCI
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...