Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2026

पार्थिव शिवलिंग निर्माण का 13वां साल, भागवत कथा कल से

विदिशा| शहर के विनायक बैंक्विट हॉल, स्वर्णकार कॉलोनी में 2 अगस्त से पार्थिव शिवलिंग निर्माण शुरू होगा। अष्टोत्तर भागवत पारायण भी होगा। 108 भागवत पाठ होंगे। संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव भी होगा। यह आयोजन इस बार 13वें वर्ष में पहुंच गया है। शहर के हजारों लोग इसमें शामिल होते रहे हैं। एक दिन में 50 हजार से ज्यादा पार्थिव शिवलिंग बनाए जाते हैं। कथा वाचन पंडित संतोष शास्त्री करेंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दंडोतिया हैं। संयोजक विधायक मुकेश टंडन हैं। प्रधान यजमान ओपी दुबे हैं। रघुनंदन सोनी भी हैं। सह संयोजक घनश्याम बंसल हैं। नीतेश भल्ला हैं। गोपालदास राठी हैं। राकेश मरखेड़कर हैं। मोहन लाल साहू हैं। कमल सिलाकारी हैं। विष्णु नामदेव हैं। कार्यक्रम को लेकर 1 अगस्त को कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा राधारमण मंदिर से शुरू होगी। अग्रवाल धर्मशाला ट्रस्ट, माधवगंज से होकर निकलेगी। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंचेगी। 2 अगस्त से सुबह 9 बजे पार्थिव शिवलिंग निर्माण होगा। दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा चलेगी। शाम 5 बजे अभिषेक होगा। शाम 6 बज...

देवपुर मेले की तैयारी तेज एसडीएम ने दिए निर्देश

विदिशा| अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिरोंज ओमनारायण सिंह बड़कुल ने सोमवार से शुरू हो रहे प्रसिद्ध देवपुर मेले के सफल, सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर बैठक ली। बैठक में मंदिर समिति के पदाधिकारी शामिल हुए। अलग-अलग विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। मेले के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने पर चर्चा हुई। सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कराने के लिए जरूरी निर्देश दिए गए। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/asMZNUj via IFTTT

मामा की हत्या करने वाले भांजे को उम्रकैद की सजा:पैसे नहीं देने पर गर्दन पर पैर रखकर मारा था, खुरई कोर्ट का फैसला

खुरई के द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने मामा की हत्या के मामले में आरोपी भांजे नरेंद्र अहिरवार को उम्रकैद की सजा सुनाई है। शुक्रवार को कोर्ट ने आरोपी पर 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने पर उसे एक साल की अतिरिक्त सख्त जेल काटनी होगी। सहायक जिला अभियोजन अधिकारी (एजीपी) बलवीर सिंह ने बताया कि यह घटना 10 दिसंबर 2025 की है। खुरई देहात थाना क्षेत्र के सहोद्रा राय वार्ड का रहने वाला नरेंद्र अहिरवार अपनी मां और मामा रम्मू अहिरवार के साथ रहता था। रम्मू अहिरवार लंबे समय से बीमार और शारीरिक रूप से कमजोर थे। घटना के दिन सुबह करीब 9 बजे नरेंद्र ने पहले अपनी मां से खर्चे के लिए पैसे मांगे। पैसे न मिलने पर उसने अपने मामा रम्मू से रुपए मांगे। जब मामा ने पैसे न होने की बात कही, तो आरोपी गुस्से में आ गया और उसने उनकी गर्दन पर पैर रखकर दबा दिया। इससे रम्मू के गले में गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। कोर्ट ने माना दोषी घटना के समय मोहल्ले के कुछ लोगों ने भी यह विवाद देखा था। अगले दिन मृतक की बहन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के दौरा...

भोपाल में पहली बार PIT-NDPS के तहत कार्रवाई:जेल से छूटते ही फिर शुरू की तस्करी; भोपाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भोपाल पुलिस ने शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए पहली बार PIT-NDPS एक्ट, 1988 के तहत एक आदतन गांजा तस्कर के खिलाफ निवारक निरोध (प्रिवेंटिव डिटेंशन) की कार्रवाई की है। भोपाल संभाग के आयुक्त ने शेलू उर्फ शैलेश संकत के खिलाफ छह माह के निरोध का आदेश जारी किया है। आरोपी को केंद्रीय जेल इंदौर में निरुद्ध किया जाएगा। पुलिस के अनुसार बागसेवनिया निवासी 35 वर्षीय शेलू उर्फ शैलेश संकत वर्ष 2020 से लगातार अवैध गांजा के संग्रहण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित कुल 42 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस का दावा है कि हाल ही में जेल से रिहा होने के बाद उसने फिर से मादक पदार्थों की तस्करी शुरू कर दी थी और पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए बिचौलियों और एजेंटों के जरिए अपना नेटवर्क संचालित कर रहा था। मुख्यमंत्री के "नशे से दूरी" अभियान के तहत थाना बागसेवनिया पुलिस ने आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड, गतिविधियों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर PIT-NDPS एक्ट के तहत विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर भोपाल संभाग आयुक्...

कांग्रेस बोली- ड्राइवर-जेएमएस कंपनी अफसरों पर कार्रवाई हो:टक्कर के बाद युवक तड़पता छोड़कर भागा था चालक, 5 दिन का अल्टीमेटम दिया

अनूपपुर जिले के कोतमा में जिला कांग्रेस कमेटी ने एक सड़क हादसे को लेकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा है। कांग्रेस ने 29 जुलाई को कोतमा-निगवानी रास्ते पर हुए हादसे के दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए 5 दिन का अल्टीमेटम दिया है। चेतावनी दी गई है कि मांगें पूरी न होने पर थाने का घेराव किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुड्डू चौहान के नेतृत्व में गुरुवार को यह ज्ञापन सौंपा गया। इसमें बताया गया कि 29 जुलाई को कोतमा-निगवानी मार्ग पर जेएमएस कंपनी की एक गाड़ी ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद ड्राइवर घायल को मौके पर ही तड़पता छोड़कर गाड़ी लेकर भाग गया। कंपनी के अफसरों पर भी उठे सवाल कांग्रेस ने इसे सीधा 'हिट एंड रन' का मामला बताया है। आरोप लगाया गया है कि हादसे के वक्त गाड़ी में कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे। इसके बावजूद उन्होंने घायल को अस्पताल पहुंचाने या पुलिस को खबर देने की इंसानियत और कानूनी जिम्मेदारी नहीं निभाई। कांग्रेस ने रखीं यह प्रमुख मांगें ड्राइवर पर हिट एंड रन समेत दूसरी धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्ता...

खुदाई के दौरान फटी गैस पाइपलाइन:तेज धमाके के साथ उठीं आग की लपटें टला बड़ा हादसा

मुरैना जिले के जौरा कस्बे में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पुराने रेलवे स्टेशन के सामने पानी की पाइपलाइन बिछाने के दौरान जेसीबी मशीन से खुदाई करते समय गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद तेज धमाके के साथ आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि घटना शाम करीब 4 बजे हुई, जब सड़क पर आवाजाही कम थी। इसलिए किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जेसीबी की खुदाई के दौरान अचानक गैस पाइपलाइन टूट गई और कुछ ही क्षणों में आग भड़क उठी। धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकानों तक कंपन महसूस किया गया। आग की लपटें देखकर लोग घबराकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे वाली जगह से कुछ ही दूरी पर नाश्ते की दुकानों की भट्टियां जल रही थीं। यदि आग वहां तक पहुंच जाती तो बड़ा विस्फोट हो सकता था और गंभीर जनहानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने क्षेत्र को सुरक्षित कर स्थिति पर नियंत्रण पाया और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए...

राजा मर्डर केस-सोनम का शिलॉन्ग की कोर्ट में सरेंडर:अदालत ने जेल भेजा; सुप्रीम कोर्ट ने कहा था-तकनीकी कमी के आधार पर जमानत देना उचित नहीं

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने बुधवार को मेघालय की शिलॉन्ग कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इससे पहले 23 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने सोनम की जमानत रद्द करते हुए उसे तीन सप्ताह के भीतर संबंधित अदालत में सरेंडर करने का निर्देश दिया था। ये अवधि पूरी होने से पहले ही सोनम सरेंडर करने कोर्ट पहुंच गई। अब इस बहुचर्चित हत्याकांड की न्यायिक प्रक्रिया और ट्रायल में तेजी आने की संभावना है। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष अदालत के सामने सबूत और गवाहों के आधार पर अपना पक्ष रखेगा जबकि बचाव पक्ष अपनी दलीलें पेश करेगा। सोनम के सरेंडर पर राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा- मैं मेघालय सरकार का धन्यवाद देना चाहूंगा कि उनकी वजह से आज हमें न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था- जमानत देकर गलती की इससे पहले 23 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने सोनम को तीन हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने कहा था- हाईकोर्ट और ट्रायल कोर्ट ने गिरफ्तारी के आधारों की जानकारी दिए जाने में कथित खामियों के आधार पर ...

7 अगस्त से गांव-गांव पहुंचेंगे अफसर, मौके पर सुलझेंगी शिकायतें:CS ने कलेक्टरों को दिए निर्देश, बोले- जन विश्वास अभियान में लापरवाही नहीं चलेगी

राज्य सरकार के प्राथमिकता वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की शुरुआत 7 अगस्त से होगी। इससे पहले बुधवार को मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने प्रदेशभर के कलेक्टरों, संभागायुक्तों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। बतौर मुख्य सचिव पहली बार कलेक्टरों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वार्ड और पंचायत स्तर पर इकाइयां बनाकर शिविर से एक सप्ताह पहले क्षेत्र की समस्याओं और लंबित आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि अभियान के दौरान लोगों को त्वरित राहत मिल सके। अभियान की तैयारियों के दिए निर्देश वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कलेक्टर, संभागायुक्त, जिला पंचायतों के सीईओ और अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारी शामिल हुए। मुख्य सचिव ने कहा कि वार्ड और पंचायत स्तर पर इकाइयां बनाकर शिविर आयोजित किए जाएंगे। संबंधित क्षेत्रों में शिविर से पहले लंबित समस्याओं और नागरिकों के आवेदनों के निराकरण की कार्रवाई पूरी की जाए। उन्...

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर था बेटा, इधर पिता को हुआ कैंसर:बीमारी छिपाई, चिट्ठी ने बदली जिंदगी, अब टीम इंडिया तक पहुंचा इंदौर का सारांश

क्रिकेटर बनने का सपना हर खिलाड़ी देखता है, लेकिन इंदौर के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन का टीम इंडिया तक पहुंचने का सफर केवल मेहनत का नहीं, बल्कि भावनाओं, संघर्ष और पिता के हौसले का भी है। जब सारांश का चयन मध्यप्रदेश टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हुआ, उसी दौरान उनके पिता को मुंह के कैंसर का पता चला। परिवार ने पिता की इच्छा पर यह बात सारांश से छिपाए रखी, ताकि उनका ध्यान क्रिकेट से न भटके। ऑस्ट्रेलिया से लौटने पर जब सारांश ने पिता की बिगड़ी हालत देखी तो वे टूट गए। उन्होंने क्रिकेट मैदान जाना तक छोड़ दिया। बेटे की यह हालत देखकर कैंसर से जूझ रहे पिता ने एक चिट्ठी लिखी, जिसमें कहा- "तू जितना अच्छा क्रिकेट खेलेगा, मैं उतनी जल्दी ठीक हो जाऊंगा।" पिता के इन शब्दों ने सारांश को फिर संभाला। उन्होंने खुद को दोबारा क्रिकेट में झोंक दिया और दिन-रात मेहनत शुरू कर दी। उसी संघर्ष और समर्पण का परिणाम है कि अब बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के लिए घोषित भारतीय टेस्ट टीम में सारांश जैन को भी जगह दी है। इंदौर के इस युवा क्रिकेटर की कहानी आज सिर्फ खेल की सफलता नहीं, बल्कि पिता के...

ऊर्जा विभाग में पदोन्नति की शिकायत पर फैसला:जिनके प्रमोशन रोके गए, सबके प्रमोशन करेंगी बिजली कंपनियां, 8500 हुए पदोन्नत

प्रदेश के ऊर्जा विभाग में अभियंताओं की पदोन्नति में गड़बड़ी को लेकर की गई शिकायत के बाद राज्य सरकार ने तय किया है कि सभी इंजीनियरों के प्रमोशन किए जा सकेंगे। जिनके प्रमोशन रोके गए थे, वे जांच के बाद प्रमोशन की पात्रता के दायरे में पाए गए हैं। इसके लिए दिए गए अभ्यावेदन के बाद विभाग ने इस पर निर्णय लेते हुए इसके आदेश जारी कर दिए हैं। ऊर्जा विभाग ने विद्युत कंपनियों में मंडल कर्मियों की पदोन्नति से जुड़े आरक्षित पदों के संबंध में प्राप्त आपत्तियों के निराकरण को लेकर आदेश जारी किए हैं। यह आदेश ऊर्जा विभाग के उप सचिव द्वारा एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी, तीनों विद्युत वितरण कंपनियों तथा पावर ट्रांसमिशन एवं जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालकों को भेजा गया है। आदेश के अनुसार जुलाई 2026 में विभिन्न संवर्गों के लगभग 8,500 से अधिक विद्युत कर्मियों को पदोन्नति प्रदान की गई है। पदोन्नति प्रक्रिया के दौरान वर्ष 2011 में मंडल कर्मियों के लिए आरक्षित पदों पर कंपनी कर्मियों को पदोन्नति दिए जाने के समर्थन एवं विरोध में विभाग को आपत्तियां प्राप्त हुईं। ऊर्जा विभाग ने स्पष्ट किया है कि मध्यप्रदे...

ग्वालियर नगर निगम की बैठक में नहीं पहुंचे अधिकारी:पार्षदों ने किया हंगामा, सभापति भी हुए नाराज; बैठक 7 अगस्त स्थगित

ग्वालियर नगर निगम परिषद की अभ्याचित बैठक सोमवार को अधिकारियों की अनुपस्थिति और पार्षदों के हंगामे के कारण स्थगित कर दी गई। सभापति ने नाराजगी व्यक्त करते हुए बैठक को 7 अगस्त तक के लिए टाल दिया। पार्षदों ने अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने साफ कहा कि यदि अधिकारियों को परिषद की बैठक में आना ही नहीं है तो फिर ऐसी बैठक आयोजित करने का कोई औचित्य नहीं रह जाता। विरोध के बीच बैठक का माहौल गरमा गया और कई पार्षदों ने बैठक के बहिष्कार तक की चेतावनी दे दी। एक महिला पार्षद तो बैठक छोड़कर ही चली गईं। दरअसल, परिषद की इस बैठक में शहर से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा प्रस्तावित थी। बैठक में महापौर और पार्षद तो समय पर पहुंच गए, लेकिन अधिकांश जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं थे। इसे लेकर सत्ता और विपक्ष दोनों पक्षों के पार्षदों ने नाराजगी जताई। उनका कहना था कि परिषद में उठाए जाने वाले मुद्दों पर अधिकारियों की मौजूदगी जरूरी होती है, ताकि समस्याओं का समाधान और निर्णय सुनिश्चित हो सके। अधिकारियों के बिना चर्चा केवल औपचारिकता बनकर रह जाती है। स्थिति को देखते हुए सभाप...

ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन में तैनात हवलदार की मौत:चार दिन पहले ड्यूटी के बाद बिगड़ी थी तबीयत, मिलिस्ट्री हॉस्पिटल में तोड़ा दम

ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत 40 विंग एयरफोर्स स्टेशन में तैनात एक हवलदार की इलाज के दौरान मिलिट्री हॉस्पिटल (MH) मुरार में मौत हो गई। चार दिन पहले (22 जुलाई) हवलदार की तबीयत ड्यूटी के बाद कैंपस में ही अपनी बैरक में आराम करते समय अचानक बिगड़ गई थी। तबीयत बिगड़ने के बाद तत्काल उसे मिलिट्री हॉस्पिटल मुरार में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार शाम को हवलदार की मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर डेड हाउस में रखवा दिया है। मृतक के परिजन को सूचना दी गई है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 22 जुलाई की रात बिगड़ी थी तबीयत सूचनाकर्ता सूबेदार सुधीर दुबे पुत्र स्व. विष्णु प्रसाद दुबे, निवासी 40 विंग एयरफोर्स स्टेशन ने थाना महाराजपुरा पहुंचकर इस दुखद घटना की सूचना दर्ज कराई। बताया गया है कि 40 विंग एयरफोर्स स्टेशन में तैनात 55 वर्षीय हवलदार नरेश कुमार मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की जावली तहसील के गांव भारमर के निवासी थी। वे 22 जुलाई 2026 की रात करीब 12:00 बजे ड्यूटी समाप्त कर डीएससी लाइन एयरफोर्स कैंपस में अपने बेड पर आर...

रीवा के रघुनाथगंज में भीषण सड़क हादसा:अल्टो और अर्टिगा की टक्कर में एक महिला समेत 5 घायल

रीवा जिले के रघुनाथगंज क्षेत्र में रविवार को अल्टो और अर्टिगा कार के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत राहत कार्य में जुट गए। जानकारी के अनुसार, अल्टो कार में सवार लोग बनारस की ओर से रीवा आ रहे थे। इसी दौरान सामने से रॉन्ग साइड से आ रही अर्टिगा कार से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में सवार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को वाहनों से बाहर निकालकर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल सभी लोगों का उपचार चल रहा है। दुर्घटना के चलते कुछ देर तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और आवागमन बहाल कराया। इस...

ग्वालियर में खाना पैक कराने गए युवक से मारपीट:ईदगाह में होटल स्टाफ ने कस्टमर को बेरहमी से पीटा, मारपीट का वीडियो आया सामने

ग्वालियर के माधौगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ईदगाह कंपू इलाके में शनिवार रात एक शर्मनाक वारदात सामने आई है। यहां होटल में खाना पैक कराने पहुंचे एक युवक के साथ बहस होने पर होटल संचालक और उसके पूरे स्टाफ ने मिलकर बेरहमी से मारपीट कर दी। दबंगों द्वारा युवक को सरेराह पीटने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी, लेकिन उसके बाद फरियादी खुद भी माधौगंज थाना पहुंच गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खाना पैक कराने को लेकर शुरू हुई थी बहस पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, चिटनिस की गोठ निवासी करण शाक्य शनिवार रात ईदगाह कंपू क्षेत्र में स्थित एक स्थानीय होटल पर खाना पैक कराने गया था। ऑर्डर देने के दौरान किसी बात को लेकर करण की होटल संचालक से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि होटल मालिक के समर्थन में उसका पूरा स्टाफ और आसपास मौजूद कुछ अन्य लोग भी आ गए। इसके बाद आरोपियों ने कानून हाथ में लेते हुए करण को घेर लिया और लात-घूसों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट...

इंदौर में मराठी समाज की एकजुटता:हजारों श्रद्धालुओं के साथ निकली अहिल्याबाई होल्कर को समर्पित दिंडी यात्रा

सर्व मराठी भाषी संघ के तत्वावधान में शनिवार देर शाम को इंदौर ने मराठी संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का ऐतिहासिक दृश्य देखा। राजवाड़ा से शाम 6.30 बजे शुरू हुई हरसिद्धि चौराहा स्थित पंढरीनाथ मंदिर तक निकली भव्य दिंडी यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भगवान श्री हरि विट्ठल के जयघोष, भजन-कीर्तन, ढोल-ताशे, लेझीम और पारंपरिक वाद्यों की गूंज से पूरा शहर भक्तिमय माहौल में रंग गया। रात 9.30 बजे पंढरीनाथ पर यात्रा का समापन हुआ। इस आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण मातोश्री अहिल्याबाई होल्कर को समर्पित पालकी यात्रा रही। करीब 252 वर्ष पहले अहिल्याबाई होल्कर के शासनकाल में निकलने वाली पारंपरिक यात्रा की ऐतिहासिक परंपरा को एक बार फिर इंदौर की सड़कों पर जीवंत किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवा ध्वजों और मातोश्री की प्रतिमा के साथ उत्साहपूर्वक यात्रा में भाग लिया। 40 साल में पहली बार सातों दिंडियां एक मंच पर इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इंदौर में पिछले लगभग 40 सालों से अलग-अलग निकल रही सातों दिंडियां पहली बार एक मंच पर एकत्रित हुईं। इससे मराठी समाज की अभूतपूर्व एकज...

MP में 20 IAS अफसरों के तबादले, 6 कलेक्टर बदले:यूसीसी ड्राफ्ट बनाने वाले अफसर बने रतलाम कलेक्टर, CM सचिवालय पहुंचे डॉ. सुदाम खाड़े

मध्यप्रदेश सरकार ने शनिवार आधी रात 20 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। अशोक बर्णवाल को मुख्य सचिव बनाए जाने के 24 घंटे बाद हुई इस पहली बड़ी प्रशासनिक सर्जरी में 6 कलेक्टर बदले गए हैं। इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम पी. खाड़े को मुख्यमंत्री सचिवालय लाया गया है, जबकि भास्कर लक्षकार को इंदौर संभागायुक्त बनाया गया है। समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करने में अहम भूमिका निभाने वाले सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव अजय कटेसरिया को रतलाम का कलेक्टर बनाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव नीरज मण्डलोई को जनवरी 2027 में भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 की कमान सौंपी गई है। इसके लिए उन्हें उद्योग और एमएसएमई विभाग की जिम्मेदारी भी दी गई है। यह विभाग अभी प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह के पास था। कटेसरिया बने रतलाम कलेक्टर सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव अजय कटेसरिया को सरकार ने उनकी मेहनत का इनाम दिया है। उन्हें रतलाम कलेक्टर बनाया गया है। पहले दस साल तक बं...

पुरानी रंजिश पर फायरिंग, गोली लगने से तीन दोस्त घायल:जिम से लौट रहे चार दोस्तों पर हमला, छह बदमाशों ने रास्ता रोककर की ताबड़तोड़ फायरिंग

ग्वालियर के ग्वालियर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गौसपुरा नंबर-1 के ठाकुर मोहल्ला में शुक्रवार रात 10.30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर बेखौफ बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई हैं। जिम से कसरत कर अपने घर लौट रहे चार दोस्तों पर पहले से घात लगाए बैठे आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने रास्ता रोककर मारपीट की फिर गोलियां चला दीं। अचानक हुई इस गोलीबारी में चारों युवक छर्रे लगने और गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद इलाके में सनसनी और दहशत फैल गई, जिसका फायदा उठाकर सभी हमलावर मौके से भाग गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। जिम से लौट रहे थे युवक, रास्ते में अचानक घेरा जानकारी के मुताबिक, सुभाष नगर के रहने वाले करन तोमर, अभि यादव, योगेश राठौर, गुरुदत्त सिंह भदौरिया शुक्रवार रात को अपनी रोजाना की दिनचर्या के तहत जिम से वर्कआउट कर अपने-अपने घर लौट रहे थे। देर रात जिम से लौटने का कारण यही चारो जिम के खाली होने के बाद ताला लगाकर आते थे। जैसे ही चारों युवक गौसपुरा नंबर-1 स्थित ठाकु...

जबलपुर में साले ने जीजा को मारा चाकू:पीठ में जाकर धंसा, अस्पताल पहुंचा घायल;डॉक्टर ने ऑपरेशन कर निकाला बाहर, आरोपी फरार

शहर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। 28 वर्षीय युवक पर उसके ही सगे साले ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। चाकू युवक की पीठ में धंस गया, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीठ में धंसे चाकू के साथ घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने चाकू निकालकर उसकी जान बचाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। रास्ते में रोका, फिर चाकू से किया हमला लॉर्डगंज थाना क्षेत्र के यादव कॉलोनी से आगे कछपुरा ओवरब्रिज के पास गुरुवार रात शिवनगर निवासी संतोष ठाकुर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनके सगे साले पीयूष ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। दोनों के बीच पहले कहासुनी और गाली-गलौज हुई। विवाद बढ़ने पर पीयूष ने चाकू निकालकर संतोष की पीठ पर वार कर दिया। हमला इतना जोरदार था कि चाकू पीठ में ही फंस गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। लॉर्डगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो संतोष गंभीर रूप से घायल थे और उनकी ...

सुप्रीम कोर्ट सख्त, अवैध रेत खनन पर राज्यों को फटकार:चंबल में अवैध खनन कराने वालों को हिरासत में लें, उदाहरण पेश करें: सुप्रीम कोर्ट

राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में अवैध रेत खनन के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकारों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अदालत ने स्पष्ट कहा कि अवैध खनन को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ प्रिवेंटिव डिटेंशन (एहतियाती हिरासत) जैसे कड़े कदम उठाए जाएं, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त संदेश जाए। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में अवैध खनन और इससे संकटग्रस्त जलीय वन्यजीवों पर पड़ रहे प्रभाव से जुड़े स्वत: संज्ञान मामले की सुनवाई कर रही थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि मुरैना जिले में अवैध रेत खनन में सहयोग करने वाले 551 लोगों की पहचान की जा चुकी है। इस पर पीठ ने सवाल किया कि जब इनकी पहचान हो गई है तो इन्हें हिरासत में क्यों नहीं लिया गया। कोर्ट ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ एहतियाती हिरासत के आदेश जारी किए जाएं और कुछ समय तक उन्हें हिरासत में रखा जाए, ताकि दूसरों के लिए भी यह कार्रवाई नजीर बने। प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुंचाने वालों पर नरमी नहीं सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चंबल नदी और...

दमोह में युवक के सिर पर चाकू मारा:गला रेतने का भी प्रयास किया, जटाशंकर कॉलोनी का आरोपी फरार

दमोह के कोतवाली थाना क्षेत्र की जटाशंकर कॉलोनी में बुधवार शाम एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। पुराने विवाद को लेकर हुए इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी ने युवक का गला रेतने की भी कोशिश की। घटना बुधवार शाम करीब 4:30 बजे की है। घायल युवक की पहचान जटाशंकर कॉलोनी के रहने वाले 40 साल के किशोरी ठाकुर के रूप में हुई है। किशोरी ठाकुर ने बताया कि वह अपने घर के पास खड़ा था, तभी आरोपी ने अचानक उसके सिर पर चाकू से वार कर दिया। हमले से वह तुरंत जमीन पर गिर पड़ा। दो दिन पुराने विवाद में किया हमला घायल के मुताबिक, हमला करने वाला शख्स जटाशंकर कॉलोनी का ही रहने वाला दिलावर मुड़ा है। किशोरी का दिलावर से दो दिन पहले मामूली विवाद हुआ था। हमले के बाद आरोपी ने चाकू से उसका गला रेतने की कोशिश भी की, लेकिन किशोरी के जोर-जोर से चिल्लाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। जिला अस्पताल में भर्ती, आरोपी की तलाश में पुलिस किशोरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। वे तुरंत उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए और कोतवाली पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली ...

'भास्कर समाधान' का असर... हटा कचरे का ढेर:श्रद्धा सुधीर दुबे बनीं आज की 'पब्लिक स्टार'; आपकी शिकायत भी पहुंच सकती है जिम्मेदारों तक

भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का 'भास्कर समाधान' सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी शिकायतें सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को समय पर राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें...) वार्ड 71 की पार्षद श्रद्धा सुधीर दुबे बनीं आज की 'पब्लिक स्टार' वार्ड 71 के न्यू अशोका गार्डन निवासी मनीष जैन ने 'भास्कर समाधान' पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि नगर निगम कर्मचारी रोज उनकी दुकान के सामने कचरा डाल देते थे। कई बार शिकायत और संबंधित कर्मचारियों को जानकारी देने के बावजूद कचरा नहीं हटाया जा रहा था, जिससे दुकान संचालन और ग्राहकों को परेशानी हो रही थी। शिकायत पोस्ट होते ही आज की 'पब्लिक स्टार' वार्ड 71 की पार्षद श्रद्धा सुधीर दुबे ने मामले में संज्ञान लिया। उन्होंने मौके पर सफाई...

मैहर में NH-30 पर बस-ट्रक की टक्कर, 12 यात्री घायल:5 गंभीर, रीवा से नागपुर जा रही थी बस; सवारी उतारते समय ट्रक ने टक्कर मारी

मैहर जिले के अमरपाटन में नेशनल हाईवे-30 पर रीवा से नागपुर जा रही एक यात्री बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें से 5 की हालत गंभीर है। हादसा ग्राम पड़हा के पास सोमवार रात करीब 10 बजे हुआ। सवारी उतारते वक्त हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, यात्री बस ग्राम पड़हा के पास बस से उतरने वाले यात्रियों को उतारने के लिए रुकी हुई थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस से उतर रहे यात्री और ट्रक चालक दोनों इसकी चपेट में आ गए। घायलों में 5 की स्थिति गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी हादसे की सूचना मिलते ही अमरपाटन थाना प्रभारी विजय सिंह पारस्ते पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल अमरपाटन पहुंचाया। घायलों में मऊगंज, रीवा, मैहर और पड़हा के स्थानीय निवासी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल 5 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की टक्कर मारने वाला ट्रक चालक विजय प्रताप (निवासी मिर्जा...

नेपानगर में 57 लाख के तीन विकास कार्यों का भूमिपूजन:अटल सेवा सदन, मंगल भवन और डोम बनेंगे, विधायक ने पौधारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सागफाटा और हसनपुरा में 57.49 लाख रुपए की लागत से स्वीकृत तीन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इन कार्यों का उद्देश्य पंचायतों को सशक्त बनाना, ग्रामीणों को बेहतर सामाजिक सुविधाएं प्रदान करना और जनसुविधाओं का विस्तार करना है। विधायक मंजू दादू ने ग्राम सागफाटा में 37.49 लाख रुपए की लागत से बनने वाले अटल सेवा सदन पंचायत भवन की आधारशिला रखी। इस भवन के निर्माण से पंचायत के प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ अधिक सुव्यवस्थित ढंग से मिल सकेगा। इसके बाद ग्राम हसनपुरा में 10 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक मंगल भवन का भूमिपूजन किया गया। साथ ही, पंधार वाले हनुमान मंदिर के समीप 10 लाख रुपए की लागत से डोम निर्माण कार्य की भी आधारशिला रखी गई। इन निर्माण कार्यों से सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों के लिए ग्रामीणों को स्थायी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता भूमिपूजन के दौरान विधायक ने कहा कि विकास केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि समयबद...

सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए दौड़े मंत्री:सिंधिया ने 'हाईकमान' के लिए खरीदीं चूड़ियां; महिला मंत्री का 'ड्रिंक' वाला प्रयोग

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए दौड़े मंत्री सीएम डॉ. मोहन यादव के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए मंत्री दिलीप अहिरवार ने दौड़ लगा दी। इसका वीडियो सामने आया है। अब लोग इसे चटकारे लेकर शेयर कर रहे हैं। वाकया टीकमगढ़ का है। यहां आयोजित कार्यक्रम के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव को खजुराहो के लिए रवाना होना था। वे हेलिपैड पर पहुंच चुके थे, लेकिन मंत्री दिलीप अहिरवार काफिले में पीछे रह गए थे। उन्हें भी सीएम के साथ जाना था। सीएम हेलिकॉप्टर में बैठ चुके थे। हेलिकॉप्टर का दरवाजा भी बंद हो गया था और उसके पंखे घूमने लगे थे। हेलिकॉप्टर उड़ान भरने के लिए तैयार था। तभी 'आज कुछ तूफानी करते हैं' वाले अंदाज में मंत्री दिलीप अहिरवार की एंट्री हुई। वे दौड़ लगाते हुए हेलिकॉप्टर तक पहुंचे और आखिरकार उसमें सवार हो ही गए। खरी बात ये है कि राजनीति में भी ऊंची उड़ान भ...

उज्जैन में घर के बाहर घेरकर युवक को मारी गोली:ताबड़तोड़ किए चार राउंड फायर; लाठी, डंडे, तलवार और पत्थरों से भी किया हमला

उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र में शनिवार रात करीब 11 बजे दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दरबार फूड रेस्टोरेंट के सामने हुई इस सनसनीखेज वारदात में लाठी, डंडे, तलवार और पत्थरों के साथ खुलेआम चार राउंड फायरिंग की गई। गोलीबारी की चपेट में आने से लोकेश गोरकर नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसे बचाने आए उसके भाई जय और दिलीप सहित गोरकर परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। होली के त्योहार से सुलग रही थी विवाद की चिंगारी एडिशनल एसपी गुरु प्रसाद पराशर ने बताया कि पासी परिवार और गोरकर परिवार के बीच बीते होली के त्योहार पर एक महिला को लेकर विवाद हुआ था। उस समय पुलिस ने मामला शांत करा दिया था, लेकिन दोनों पक्षों के बीच रंजिश और तनाव लगातार बना रहा। शनिवार रात इसी पुरानी दुश्मनी ने बड़ा रूप ले लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। फिलहाल कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। घर के बाहर घेरकर मारी गोली चश्मदीदों के मुताबिक, शनिवार रात करीब 11 बजे द...

'नाजायज औलाद' जैसी धारणा होगी खत्म:यूसीसी को आज मिलेगी कैबिनेट में मंजूरी, जगदीशपुर में जुटेगी एमपी सरकार

मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल की आज जगदीशपुर (पुराना इस्लामनगर) में होने वाली बैठक में दो बड़े सुधारों पर फैसला हो सकता है। कैबिनेट के सामने रखे जा रहे समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के ड्राफ्ट में 'अवैध बच्चा' या 'नाजायज औलाद' जैसी कानूनी अवधारणा समाप्त कर सभी बच्चों को समान कानूनी दर्जा देने का प्रस्ताव है। साथ ही विवाह, तलाक और लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़े नए नियम भी लागू करने की तैयारी है। इसी बैठक में प्रदेश की एकमात्र मेडिकल यूनिवर्सिटी को दो हिस्सों में बांटने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा, जिसके बाद भोपाल सहित मध्य और पश्चिम मध्यप्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज उज्जैन मेडिकल यूनिवर्सिटी के अधीन आ जाएंगे। विवाह और तलाक: ये होंगे बड़े बदलाव यूसीसी ड्राफ्ट के अनुसार सभी समुदायों के लिए एक समय में केवल एक ही विवाह मान्य होगा। विवाह और तलाक का पंजीयन अनिवार्य रहेगा, हालांकि केवल पंजीयन नहीं होने के आधार पर विवाह अमान्य नहीं माना जाएगा। यदि पति विवाह के समय किसी दूसरी महिला को गर्भवती कर चुका था तो पत्नी को भी अदालत में विवाह निरस्त कराने का अधिकार मिलेगा। अभी यह अधिकार सीमि...

ग्वालियर हाईकोर्ट ने उम्रकैद में बदली फांसी की सजा:9 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाले को अंतिम सांस तक जेल में रहना होगा

ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र में 9 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म और उसकी बेरहमी से हत्या करने वाले दरिंदे कल्लू राठौड़ उर्फ कल्ला की फांसी की सजा को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की डबल बेंच ने उम्रकैद में तब्दील कर दिया है। हालांकि, यह सामान्य उम्रकैद नहीं है। आरोपी को अंतिम सांस तक जेल में ही रहना होगा। कोर्ट ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए यह सजा सुनाई है। इससे पहले विशेष पॉक्सो कोर्ट (11वें अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश) ने 12 दिसंबर 2023 को इस जघन्य हत्याकांड को अत्यंत क्रूर मानते हुए कल्लू को फांसी की सजा सुनाई थी। नियम के मुताबिक, मृत्युदंड की पुष्टि (कन्फर्मेशन) के लिए मामला हाईकोर्ट भेजा गया था। वहीं, दोषी ने भी अपनी सजा के खिलाफ अपील दायर की थी। आइसक्रीम का लालच देकर किया दुष्कर्म यह रूह कंपा देने वाली वारदात हजीरा थाना क्षेत्र की है। 9 साल की एक मासूम बच्ची अपने घर के पास स्थित मंदिर परिसर में खेल रही थी। तभी वहां रहने वाले कल्लू राठौड़ की नीयत खराब हो गई। उसने बच्ची को आइसक्रीम खिलाने का लालच दिया और बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो...

दिल्ली में MP को मिले ₹20,193 करोड़ के निवेश प्रस्ताव:सीएम ने निवेशकों के साथ कीं दो बैठकें; 27 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

दिल्ली में आयोजित 'भारत टेक्स-2026' और 'इंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश' में एमपी को रोजगार की दिशा में बड़ा आश्वासन मिला है। इन दोनों बड़े आयोजनों के माध्यम से मप्र को कुल ₹20,193 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इससे प्रदेश में लगभग 27,592 लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के नए अवसर पैदा होने की संभावना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि मध्यप्रदेश देश के अग्रणी निवेश गंतव्यों में अपनी स्थिति को और मजबूत करते हुए 'विकसित भारत-2047' के लक्ष्य में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देगा। निवेशकों को मुख्यमंत्री की 10 गारंटियां और GIS-2027 का आमंत्रण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली के होटल द लीला पैलेस में देश-विदेश के उद्योगपतियों और वैश्विक ब्रांड प्रतिनिधियों को संबोधित किया। उन्होंने मध्यप्रदेश को देश का उभरता हुआ औद्योगिक एवं टेक्सटाइल हब बताते हुए कहा कि राज्य निवेशकों के लिए नीति, नीयत, प्रतिभा, प्रवृत्ति, सुविधा, सामर्थ्य, ऊर्जा, उत्साह, सेवा और सुरक्षा की 10 गारंटियां लेकर आय...

उज्जैन रथयात्रा में पुलिस की सतर्कता, 24 संदिग्ध गिरफ्तार:जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान कार्रवाई; दो टीमों को ₹10-10 हजार का इनाम

उज्जैन में भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा के दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखते हुए 24 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आशंका है कि ये संदिग्ध भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरी या चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। सभी गिरफ्तार संदिग्धों से पूछताछ जारी है। रथयात्रा मार्ग पर, जो आगर रोड से देवास रोड तक फैला था, और संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। इसी दौरान उप पुलिस अधीक्षक कमल निगवाल और थाना प्रभारी नागझिरी के नेतृत्व वाली टीम ने सात संदिग्ध व्यक्तियों को रोका। उनकी संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया और आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित थानों को सौंप दिया गया। एक अन्य घटना में, नगर पुलिस अधीक्षक माधव नगर श्रीमती दीपिका शिंदे के नेतृत्व में तैनात टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से एक धारदार चाकू बरामद हुआ। आरोपी को तुरंत थाना पुलिस के हवाले कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। यह कार्रवाई सीएसपी माधव नगर दीपिका शिंदे, सीएसपी नानाखेड़ा श्वेता गुप्ता, डीएसपी वि...

आचार्यश्री समय सागर ने मांस निर्यात पर जताई चिंता:बोले- पशु-पक्षियों के लिए भी हो काम; प्रवचन में दी अहिंसा की सीख

जैन धर्म के महान तपस्वी संयम, सत्य और अहिंसा के प्रतीक, आचार्य विद्यासागर महाराज के शिष्य आचार्य 108 समय सागर महाराज का बुधवार सुबह नर्मदापुरम शहर में आगमन हुआ। रसूलिया डबल फाटक पर आचार्य श्री के साथ 20 पिच्छी मुनिराजों का शहर में मंगल प्रवेश हुआ। जहां सकल जैन समाज और शहरवासियों ने आचार्य श्री का स्वागत किया। दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उनके स्वागत में जगह-जगह टेंट, बैंड-बाजे और रंगोलियां बनाकर शहर को सजाया गया। आचार्य श्री रसूलिया, भोपाल तिराहा, एनएमवी तिराहा, सतरस्ते होते हुए बड़े दिगंबर जैन मंदिर, मंगलवारा पहुंचे। यहां आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन, पूजन-अर्चना के बाद प्रवचन हुए। जिसमें उन्होंने अहिंसा की सीख दी। भारत से हो रहे मांस निर्यात पर चिंता जताई। प्रवचन की मुख्य बातें सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष संतोष जैन ने बताया आचार्य श्री 108 समय सागर महाराज का नर्मदापुरम आगमन नगर के इतिहास में एक अविस्मरणीय एवं स्वर्णिम अध्याय रहेगा। नगर प्रवेश यात्रा में नगर के जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी, व्यापारी वर्ग, सकल जैन समाज के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य...

डायबिटीज के आधार पर बीमा कंपनी ने क्लेम खारिज किया:उपभोक्ता आयोग ने लगाई फटकार, कहा- क्लेम रोकना अनुचित; भुगतान का दिया आदेश

ग्वालियर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि पैर टूटने के इलाज का हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम केवल इस आधार पर खारिज नहीं किया जा सकता कि मरीज डायबिटीज से पीड़ित है। आयोग ने माना कि आज के समय में मधुमेह एक सामान्य लाइफस्टाइल बीमारी है और इसका एंकल फ्रैक्चर से कोई सीधा संबंध नहीं है। जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शर्मा और सदस्य रेवती रमण मिश्रा की पीठ ने रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को फटकार लगाते हुए बीमाधारक के पक्ष में फैसला सुनाया। आयोग ने कहा कि बिना ठोस चिकित्सीय साक्ष्य के केवल तकनीकी आधार पर बीमा दावा खारिज करना उपभोक्ता के साथ अन्याय और सेवा में गंभीर कमी है। गिरने से टूटा पैर, ऑपरेशन में डली प्लेट ग्वालियर निवासी सुनील गुप्ता ने रिलायंस जनरल इंश्योरेंस से हेल्थ पॉलिसी ली थी। 16 सितंबर 2024 को अचानक गिरने से उनके पैर के टखने के ऊपर गंभीर फ्रैक्चर हो गया। उन्हें सर्वोदय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां ऑपरेशन कर पैर में प्लेट डाली गई। इलाज पूरा होने के बाद उन्होंने अस्पताल में हुए खर्च का बीमा क्लेम कंपनी...

क्राइम ब्रांच की टीम ने भाजपा नेता से की पूछताछ:तबादले के नाम पर ₹ 5 लाख मांगने का विवाद, सचिव के खिलाफ वायरल पोस्ट पर हुई FIR

मध्य प्रदेश के उद्यानिकी विभाग में तबादले के नाम पर 5 लाख रुपए मांगने और विभाग के सचिव पर सोशल मीडिया के जरिए गंभीर आरोप लगाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में भाजपा नेता शाहरुख खान के खिलाफ भोपाल क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर के बाद बुधवार को भोपाल क्राइम ब्रांच की विशेष टीम ग्वालियर पहुंची और भाजपा नेता शाहरुख खान से कई घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के बाद टीम उन्हें नोटिस देकर वापस भोपाल लौट गई। पुलिस जल्द ही दोबारा ग्वालियर आकर आगे की कार्रवाई करेगी। तबादले के नाम पर 5 लाख रुपए की मांग का आरोप पुलिस सूत्रों के अनुसार, शाहरुख खान ने उद्यानिकी विभाग के एक अधिकारी से मनचाहा तबादला कराने के एवज में 5 लाख रुपए की मांग की थी। इसी दौरान अधिकारी ने अपने स्तर पर प्रयास कर स्वयं ही अपना तबादला करवा लिया। बताया जा रहा है कि जब शाहरुख खान को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने विभाग के सचिव को निशाना बनाते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर दी। पोस्ट में सचिव पर पैसे लेकर तबादले करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए। सचिव की शिकायत पर दर्ज हुई एफआईआर सोशल मीडिया पोस्ट की जानक...

दतिया उपचुनाव से पहले 10 शस्त्र लाइसेंस निलंबित:एसपी की रिपोर्ट पर कलेक्टर की कार्रवाई, चुनाव में कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर फोकस

दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल की रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने 10 शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं। यह कार्रवाई आयुध अधिनियम, 1959 की धारा 17(3) के तहत प्रकरण के अंतिम निराकरण तक के लिए की गई है। प्रशासन के अनुसार संबंधित लाइसेंस धारकों पर शस्त्र लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करने और लाइसेंसी हथियारों के जरिए क्षेत्र में दहशत का माहौल बनाने के आरोप हैं। इसी आधार पर उनके शस्त्र लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। इन लोगों के लाइसेंस हुए निलंबित जिन लोगों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, उनमें अनूप तिवारी, तेज सिंह यादव, आनंद शर्मा, गुरुदेव रावत, भगवान सिंह कुशवाह, रामेश्वर निरंजन, मानवेन्द्र सिंह, प्रहलाद पाल, रामहेत रावत और पवन रजक शामिल हैं। जिला प्रशासन और पुलिस का कहना है कि विधानसभा उपचुनाव के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। संवेदनशील मामलों पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के ल...

डोडाचूरा तस्करी मामले में पूर्व नपाध्यक्ष प्रतिनिधि गिरफ्तार:2023 के तस्करी मामले में फरार था; नीमच की मनासा पुलिस ने पकड़ा

नीमच जिले की मनासा पुलिस ने 2023 के बहुचर्चित अवैध डोडाचूरा तस्करी मामले में लंबे समय से फरार चल रहे ₹5,000 के इनामी आरोपी सुरेश जाट (51) को गिरफ्तार कर लिया है। सरवानिया महाराज निवासी आरोपी क्षेत्र का रसूखदार राजनीतिक चेहरा माना जाता है।वह सरवानिया महाराज की पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष पुखराज जाट के पति है, जो 2014 से 2019 तक नगर परिषद अध्यक्ष थी। पुलिस को चकमा देकर पहले हुआ था फरार पुलिस के अनुसार, तीन दिन पहले भी कंजार्डा चौकी पुलिस ने आरोपी सुरेश जाट को पकड़ने की कोशिश की थी। उस समय वह अपने ठिकाने पर ही मौजूद था, लेकिन पुलिस टीम को चकमा देकर मौके से भागने में सफल रहा था। इसके बाद से ही मनासा पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी कर रही थीं। 2023 के तस्करी मामले में नाम आने पर था फरार यह पूरा मामला 11 अक्टूबर 2023 का है, जब मनासा थाना पुलिस ने एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अवैध डोडाचूरा जब्त किया था। इस मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया था। मामले में पकड़े गए अन्य आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया था कि जब्त डोडाचूरा की सप्ल...

ग्वालियर महाठगी का 'चेन्नई से लेकर कश्मीर' कनेक्शन:चेंबर के चीफ इलेक्शन ऑफिसर से हड़पे ₹21.06 करोड़, देश में 20 हजार बैंक ट्रांजैक्शन से खपाया

मध्य प्रदेश के प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) और मध्य प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के मुख्य निर्वाचन अधिकारी 70 वर्षीय अशोक विजयवर्गीय से हुई 21 करोड़ 6 लाख रुपए की साइबर ठगी ने देश की जांच एजेंसियों को भी चौंका दिया है। राज्य साइबर सेल ग्वालियर की शुरुआती जांच में सामने आया है कि अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगों ने इस पूरी रकम को चार लेयर में 20 हजार से ज्यादा बैंक ट्रांजेक्शन के जरिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक फैले हजारों बैंक खातों में खपा दिया। जांच में सामने आए 99 फर्स्ट लेयर बैंक अकाउंट अब साइबर टीम के रडार पर हैं। राहत की बात यह है कि पुलिस अब तक करीब 2 करोड़ रुपए फ्रीज (होल्ड) कराने में सफल रही है। देशभर में फैला ट्रांजेक्शन नेटवर्क साइबर जांच में पता चला है कि ठगों ने रकम को एक-दो शहरों तक सीमित नहीं रखा। पैसा कन्याकुमारी से कश्मीर और गुजरात से कोलकाता तक फैले हजारों बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया। इसके बाद रकम को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर आगे भेजा गया ताकि जांच एजेंसियों के लिए उसकी ट्रेल पकड़ना मुश्किल हो जाए। देश के हर कोने में हुआ ट्रांजेक्शन साइब...

'लापता लड़कियों को ढूंढने में पुलिस गंभीर नहीं':हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- जांच अधिकारियों को सिर्फ फेसबुक-इंस्टाग्राम का ही पता

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ ने राज्य में लापता लड़कियों और गुमशुदा इंसानों की बरामदगी को लेकर पुलिस प्रशासन के ढीले रवैये पर तीव्र आक्रोश व्यक्त किया है। कोर्ट ने बेहद सख्त लहजे में कहा कि पुलिस ऐसे मामलों को अत्यंत हल्के में ले रही है और जांच का जिम्मा ऐसे लापरवाह और अक्षम अधिकारियों को सौंप दिया जाता है, जिन्हें आधुनिक या प्रभावी तफ्तीश का ककहरा तक नहीं मालूम। भिंड के आलमपुर थाने में दर्ज एक गुम इंसान मामले में गंभीरता से कार्रवाई नहीं करने के केस पर हाईकोर्ट की डबल बेंच सुनवाई कर रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए माननीय न्यायालय ने भिंड एसपी को वर्तमान जांच अधिकारी को तत्काल हटाने और मामले की कमान 'अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक' स्तर के वरिष्ठ अधिकारी को सौंपने के कड़े निर्देश दिए हैं। ASI बोले- इंस्टाग्राम-फेसबुक देख लिया, सुराग नहीं मिला यह पूरा मामला भिंड जिले के आलमपुर थाने से जुड़ा है, जहां एक पिता ने अपनी लापता बेटी की बरामदगी के लिए हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की है। जस्टिस जीएस अहलूवालिया और जस्टिस अनुराधा शुक्ला की डब...

भोपाल की 30 कोचिंग नहीं दिया फायर प्लान:आज से सील करने की कार्रवाई होगी; भौतिक सत्यापन करेगी निगम टीमें

लखनऊ में अग्निकांड के बाद भोपाल शहर की कोचिंग क्लॉसेस में फायर सेफ्टी को लेकर जिम्मेदार अलर्ट मोड पर है। निगम अब कार्रवाई करने के लिए मैदान में उतरेगा और कोचिंग को सील करेगा। कोचिंग संस्थानों को शपथ पत्र और फायर प्लान जमा करने के लिए दिया गया अल्टीमेटम भी खत्म हो गया है। सोमवार तक नोटिस पाने वाले 61 संस्थानों में से सिर्फ 30 ने ही 200 रुपए के न्यायिक स्टॉम्प पर शपथ पत्र के साथ फायर प्लान जमा किया, जबकि 31 ने कोई जवाब नहीं दिया। निगम की टीम ने उन्हें फोन कर शपथ पत्र देने के लिए भी कहा, लेकिन कुछ संस्थानों ने बताया कि उन्होंने कोचिंग ही बंद कर दी है। अब मंगलवार से निगम की टीम सभी कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण शुरू करेगी। शपथ पत्र नहीं देने वालों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई होगी। एक सप्ताह पहले मीटिंग की थी फायर अधिकारी सौरभ पटेल ने बताया कि एक सप्ताह पहले नगर निगम मुख्यालय (अटल भवन) में अपर आयुक्त की अध्यक्षता में हाई-लेवल बैठक हुई थी। इसमें नोटिस पाने वाले 61 संस्थानों समेत 70 से ज्यादा कोचिंग संचालक और भवन स्वामी शामिल हुए थे। सभी को सोमवार तक 200 रुपए के न्यायिक स्ट...

अपना ऑफिस टूटा तो सड़क पर बैठ गए पार्षद:भोपाल में खुले आसमान के नीचे दफ्तर खोला; 4 दिन पहले तोड़ा था

भोपाल के वार्ड-62 में आनंद नगर चौराहे के पास नगर निगम की दुकानों के ऊपर बन रहे भाजपा पार्षद राजेश चौकसे के निजी कार्यालय को 10 जुलाई को ढहा दिया गया था। इसके बाद पार्षद की नाराजगी सामने आई थी। चौकसे का कहना था कि निगम कमिश्नर की अनुमति से ही दफ्तर बनवा रहे थे, लेकिन मंत्री के बहने पर वह तोड़ दिया गया। इसके बाद सोमवार से पार्षद चौकसे ने खुले आसमान के नीचे ही दफ्तर खोल लिया। सोमवार शाम को पार्षद ने सड़क पर मंदिर के पास ही कार्यालय शुरू कर दिया। इसकी तस्वीरें भाी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। निगम दुकानों के ऊपर बनाया था ऑफिस बता दें कि 10 जुलाई को आनंद नगर में सरकारी दुकानों के ऊपर बन रहे प्राइवेट ऑफिस को शुक्रवार सुबह जमींदोज कर दिया गया था। यह ऑफिस पार्षद बनवा रहे थे। उनका कहना है कि मैंने निगम कमिश्नर संस्कृति जैन से मौखिक अनुमति ली थी। बावजूद ये कार्रवाई की गई। 450 वर्गफुट क्षेत्र में निर्माण कार्रवाई के दौरान लगभग 450 वर्गफुट क्षेत्र में किए जा रहे अवैध अतिक्रमण को तोड़ा गया था। कार्रवाई से नगर निगम की लगभग 30 लाख रुपए कीमत की शासकीय भूमि/संपत्ति को अतिक्रमण से मुक्त...

दो दिनों में 200 किमी साइकिल यात्रा करेंगे जीतू पटवारी:रास्ते के हर जिले में 500 साइकिल यात्री जुड़ेंगे...युवाओं और छात्रों से संवाद करेंगे

नीट यूजी की परीक्षा, सीबीएसई एग्जाम में गड़बड़ी पेपर लीक बेरोजगारी जैसी समस्याओं को लेकर एमपी कांग्रेस इंदौर से भोपाल तक साइक्लोथॉन यानी साइकिल यात्रा निकालने जा रही है। एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी खुद इस पूरी यात्रा का नेतृत्व करते हुए साइकिल चलाते हुए दो दिनों में इंदौर से भोपाल तक का सफर तय करेंगे। इंदौर में RNT मार्ग से शुरू होगी यात्रा 14 जुलाई को सुबह करीब 8 बजे इंदौर के डीएवीवी के करीब RNT (रवीन्द्र नाथ टैगोर) मार्ग से यात्रा शुरू होगी। इंदौर में एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स का यह सबसे बड़ा सेंटर है। कांग्रेस यहां से छात्रों की समस्याओं और सरकार की अव्यवस्थाओं के कारण हो रहे पेपर लीक को लेकर बड़ा संदेश देगी। हर जिले में 500 साइकिल यात्री जुड़ेंगे इंदौर से भोपाल तक रास्ते में पड़ने वाले हर जिले से 500 साइकिल यात्री इस यात्रा में जुड़ेंगे। इंदौर, देवास, सीहोर और भोपाल जिले को मिलाकर दो हजार से ज्यादा साइकिल यात्रियों के साथ जीतू पटवारी भोपाल पहुंचेंगे। स्थाई साइकिल यात्रियों की लिस्ट बन रही इंदौर से लेकर भोपाल तक जीतू पटवारी के साथ आने वाले स्थाई साइकिल य...

CM बोले-मनमोहन सिंह ने जनधन योजना पर उठाए थे सवाल:प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा- आज 80 करोड़ गरीबों को मिल रहा सीधा लाभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बड़ा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गरीबों के लिए जीरो बैलेंस पर खाता खोलने की घोषणा की थी, तब बड़े अर्थशास्त्री कहे जाने वाले मनमोहन सिंह ने इसका मजाक उड़ाया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक 'चाय वाले' (पीएम मोदी) ने जमीन की हकीकत को समझा और आज देश में 80 करोड़ से अधिक जनधन खाते खोलकर गरीबों का हक सीधे उनके खातों में पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल के रवींद्र भवन में दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 591 मेधावी छात्रों के 'प्रतिभा सम्मान समारोह' को संबोधित कर रहे थे। तीसरे वर्ष में 591 बच्चों का हुआ सम्मान रवींद्र भवन में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन दक्षिण पश्चिम सीट से भाजपा विधायक भगवानदास सबनानी द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ ट्रिपलआईटी के डायरेक्टर डॉ. आशुतोष कुमार सिंह और मिनी मेहरा भी मंचासीन रहे। कार्यक्रम की रूपरेखा रखते हुए विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि क्षेत्र के ...

इंदौर के राजवाड़ा से गूंजा हरियाली का संकल्प:लोगों ने किया ‘एक पेड़ मां के नाम’ का वादा; पोहा-चाय के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “एक पेड़ में के नाम” अभियान को इंदौरवासियों का काफी समर्थन मिल रहा है। शनिवार को राजवाड़ा पर आयोजित विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम में काफी संख्या में नागरिकों ने हस्ताक्षर कर अपनी मां के नाम एक पौधा लगाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों ने भाग लिया। लोगों ने न केवल हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया, बल्कि निःशुल्क पोहा और चाय का आनंद लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी जन-जन तक पहुंचाया। मां के नाम पौधा लगाने का दिलाया संकल्प अभियान के दौरान एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा मामा स्वयं लोगों के बीच पहुंचे। उन्होंने नागरिकों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया और अपने खुद पोहा परोसा।। साथ ही सभी से अपनी मां के नाम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल का संकल्प लेने का आग्रह किया। मंत्री विजयवर्गीय ने भी कार्यक्रम का उत्साहवर्धन किया और लोगों को अपने हाथों से पोहे दिए। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण 21 घंटे तक लगातार चलने वाला संगीतमय जन-जागरूकता अभियान रहा। इस दौरान ...

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग:श्रीराम सेना मैहर से बागेश्वर धाम तक निकाल रही जन जागरण संकल्प यात्रा

मैहर में 'श्रीराम सेना' ने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर 'जन जागरण संकल्प यात्रा' की शुरुआत की। शनिवार शाम को मां शारदा मंदिर में पूरी विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ इस यात्रा का आगाज हुआ, जो बागेश्वर धाम तक जाएगी। श्रीराम सेना के प्रांत मंत्री शिवम पांडेय के नेतृत्व में शुरू हुई इस यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं और संगठन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह लोगों को गौ संरक्षण करने और भारतीय संस्कृति को बचाने का संदेश दिया। संगठन ने जनता से अपील की कि वे गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की इस मुहिम से जुड़ें और अपनी आवाज बुलंद करें। जनसमर्थन जुटाने की कोशिश, सरकारों को सौंपेंगे ज्ञापन संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि श्रीराम सेना लंबे समय से गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग उठाती रही है। इसी सिलसिले में देश और प्रदेश के लोगों का समर्थन जुटाने के लिए इस भव्य जन जागरण संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया है। यात्रा के समापन के बाद, आने वाली 27 जुलाई को इस मांग को लेकर मैहर कलेक्टर के...

भोपाल में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:कथित प्रेमिका के घर फंदे पर लटका मिला शव; दीवार फांदकर पहुंचा था

भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब चला, जब घर के परिजन ने किचन में युवक का शव फंदे पर लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, मृतक मुकेश मालवीय निवासी पामाखेड़ी, सिरोंज (विदिशा) किसान परिवार से था और इन दिनों राहुल नगर स्थित अपने चाचा के यहां रह रहा था। जांच में सामने आया कि उसकी पास में रहने वाली युवती से दोस्ती थी। परिजन द्वारा युवती का मोबाइल रख लेने और दोनों की बातचीत बंद कराए जाने के बाद युवक मानसिक तनाव में था। गुरुवार देर रात वह दीवार फांदकर युवती के घर में घुसा और किचन में फांसी लगा ली। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/agfdi2Y via IFTTT

इंदौर में बाइक को टक्कर मारकर पकड़ा वाहन चोर:दो साथी फरार, चोरी करने के लिए किराए पर लाते थे बदमाश

इंदौर के हीरा नगर पुलिस ने ऐसे बदमाश को पकड़ा है, जो अपने साथियों के साथ शहर में आकर वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी गांव से युवकों को किराए पर लेकर आता था। उन्हें 1500 से 2000 रुपए दिए जाते थे। पुलिस अब उसके फरार साथियों की तलाश में जुटी है। टीआई सुशील पटेल ने बताया कि रात में गश्त के दौरान पुलिस इलाके में सर्चिंग कर रही थी। इसी दौरान धार निवासी दिलीप पिता मदन भूरिया अपने साथियों के साथ बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए इलाके में पहुंचा था। पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो आरोपी अलग-अलग बाइक से भागने लगे। पुलिस ने टक्कर मारकर दिनेश को गिरा दिया और उसे पकड़कर थाने ले आई। पूछताछ में उसके कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद हुईं। उसने ये बाइक इंदौर और देपालपुर क्षेत्र से चुराना कबूल किया। किराए पर लाते थे युवक दिनेश ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कई वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपी ने बताया कि वे गांव से 1500 से 2000 रुपए में युवकों को किराए पर लेकर चोरी करने इंदौर आते थे। फिलहाल पुलिस दिनेश के फरार साथियों की तलाश कर रही...

ओंकारेश्वर बंजारा समाज धर्मशाला के संचालन हेतु 51 सदस्यीय समिति गठित

खंडवा | ओंकारेश्वर स्थित बंजारा समाज धर्मशाला में गुरुवार को समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में खरगोन, बड़वानी, धार, इंदौर, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा एवं देवास जिलों के समाजजन शामिल रहे। बैठक में धर्मशाला के सुचारु संचालन एवं नवीन ट्रस्ट गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ट्रस्ट का विधिवत पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) होने तक धर्मशाला के संचालन के लिए 51 सदस्यीय अंतरिम समिति का गठन किया जाएगा। बैठक में उपस्थित सभी समाजजनों ने सर्वसम्मति से अर्जुन नायक (खंडवा) , महेंद्र सिंह पवार (अटूद खास )ज्ञानसिंह नायक (झाबर ) भारत राठौड़ (झाबर), रमेश नायक (नव टांडा ) को 51 सदस्यीय समिति के प्रमुख के रूप मे मनोनीत किया। उपस्थित सभी सदस्यों ने उनके नेतृत्व में समाजहित एवं धर्मशाला के विकास के लिए कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी तीन दिनों के मे धर्मशाला के सभी कमरों को व्यवस्थित किया जाए तथा भवन की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए धर्मशाला पर सफाई जाएगा। साथ ही यह भी तय किया गया कि समिति की अगली बैठक शीघ्र...