सिंगरौली में पीएम आवास योजना में धोखाधड़ी:23 लोगों ने पैसे लेकर नहीं बनाए मकान, अब संपत्ति कुर्क होगी
सिंगरौली में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत कई लाभार्थियों ने सरकार से अनुदान राशि तो ले ली, लेकिन मकान नहीं बनाया। इस धोखाधड़ी के सामने आने के बाद नगर निगम ने वार्ड नंबर 28 के 23 हितग्राहियों को नोटिस जारी किया है। नगर निगम आयुक्त डीके शर्मा ने बताया कि छोटे लाल कुशवाहा, गोविंद प्रसाद साकेत, जीतलाल कुशवाहा, गंगा प्रसाद साकेत समेत अन्य लोग शामिल हैं। आयुक्त ने बताया कि इन लोगों को कई बार आवास निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। समझाइश भी दी गई कि यह राशि सिर्फ मकान बनाने के लिए है। निगम आयुक्त ने चेतावनी दी है कि अगर तय समय में मकान नहीं बनाए गए तो इन लोगों की अचल संपत्ति कुर्क कर राशि वसूली जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी योजना का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/jNQZLHt
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/jNQZLHt
via IFTTT
Comments
Post a Comment