Skip to main content

रामायण-महाभारत को मिले सिलेबस में जगह:भोपाल की सीबीएसई 12वीं टॉपर श्रुतिका जैन बोलीं– खुद के बनाए नोट्स और नियमित पढ़ाई से हासिल की सफलता

भोपाल की सागर पब्लिक स्कूल अरेरा कॉलोनी की छात्रा श्रुतिका जैन ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में 99.4% अंक प्राप्त कर राजधानी की टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम से पढ़ाई करने वाली श्रुतिका का मानना है कि भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर जैसे रामायण और महाभारत को भी स्कूली पाठ्यक्रम में उतनी ही प्राथमिकता मिलनी चाहिए, जितनी यूरोपियन हिस्ट्री को दी जाती है। पढ़िए दैनिक भास्कर से बातचीत के प्रमुख अंश... पूरे साल की पढ़ाई और खुद के नोट्स बने सफलता की चाबी श्रुतिका कहती हैं कि उनकी सफलता का कोई जादुई फॉर्मूला नहीं है, लेकिन नियमितता, समर्पण और खुद से बनाए गए नोट्स ने उन्हें यह मुकाम दिलाया। उन्होंने बताया- मैंने स्कूल की हर क्लास को गंभीरता से लिया, सभी विषयों के कॉन्सेप्ट्स क्लास में ही क्लियर हो जाते थे। फिर घर आकर सिर्फ जरूरी टॉपिक्स को दोहराती थी। सेल्फ स्टडी सबसे बेहतर, कोचिंग पर निर्भर नहीं रहीं श्रुतिका का मानना है कि अगर छात्र स्कूल में ध्यान से पढ़ाई करें और घर पर खुद से रिविजन करें तो कोचिंग की जरूरत नहीं पड़ती। “मैंने खुद के नोट्स बनाए, जिससे एग्जाम टाइम में जल्दी रिवाइज हो गया। पहले एनसीईआरटी से शुरुआत की, फिर सैंपल पेपर और पुराने प्रश्नपत्र सॉल्व किए। ह्यूमैनिटीज को बताया- भविष्य की स्ट्रीम, यूपीएससी की तैयारी का इरादा ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम को चुनने के पीछे श्रुतिका का स्पष्ट उद्देश्य है – यूपीएससी और ज्यूडिशियरी जैसे क्षेत्र में जाना। “हिस्ट्री और सोशल साइंस में मेरा बचपन से रुझान रहा है। आज हर चीज सोशल साइंस से जुड़ी है, और यह हर कॉम्पटेटिव एग्जाम का जरूरी हिस्सा भी है। रामायण-महाभारत जैसे ग्रंथों को बनाना चाहिए सिलेबस का हिस्सा पाठ्यक्रम को लेकर श्रुतिका की राय बेहद परिपक्व है। “हमारे सिलेबस में यूरोपियन हिस्ट्री का वर्चस्व है, जबकि भारतीय इतिहास के कई हिस्से गायब हैं। रामायण और महाभारत जैसे ग्रंथ हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं, इन्हें बच्चों को कक्षा 6 से ही पढ़ाया जाना चाहिए। इससे उनकी सोच को दिशा मिलेगी और भारतीय इतिहास के प्रति गर्व भी बढ़ेगा।” आर्ट एंड क्राफ्ट से रहती हैं कूल शैक्षणिक तनाव से उबरने के लिए श्रुतिका ने अपनी हॉबी – आर्ट एंड क्राफ्ट को अपना सहारा बनाया। “मैं पेंटिंग करती हूं, स्कूल के हर आर्ट कॉम्पटीशन में भाग लिया। प्रदेश स्तरीय कला उत्सव में भी हिस्सा लिया है। इससे पढ़ाई के बीच खुद को कूल और बैलेंस्ड बनाए रखने में मदद मिलती है।” परिवार और शिक्षकों का समर्थन रहा सबसे मजबूत आधार श्रुतिका अपनी सफलता का श्रेय अपने पेरेंट्स और शिक्षकों को देती हैं। “मेरे हर कदम पर घर से सहयोग मिला और शिक्षकों ने पढ़ाई में पूरा सपोर्ट किया। बिना उनके यह मुमकिन नहीं था,” उन्होंने कहा। श्रुतिका जैन अब यूपीएससी और लॉ के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सपना देख रही हैं। वे चाहती हैं कि देश की नई पीढ़ी को भारतीय इतिहास की गहराई और गौरवशाली विरासत से जोड़ने का अवसर स्कूली स्तर से ही मिले।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/6h4fdHb
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...