सीहोर की वेदिका ने 12वीं में हासिल किए 96%:JEE मेंस में 99.08 परसेंटाइल, NDA परीक्षा की मेरिट में भी जगह बनाई
सीहोर के बकतरा कस्बे की मेधावी छात्रा वेदिका चौहान ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफलता हासिल की है। भोपाल के कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा ने PCM में 500 में से 480 अंक प्राप्त किए हैं। वेदिका ने JEE मेंस में 99.08 परसेंटाइल हासिल कर और UPSC की NDA परीक्षा की मेरिट सूची में स्थान बनाकर तिहरी सफलता हासिल की है। इससे पहले उन्होंने 10वीं कक्षा में भी 97.4% अंक प्राप्त किए थे। प्रतिदिन 12-13 घंटे की नियमित पढ़ाई प्रतिदिन 12-13 घंटे की नियमित पढ़ाई के साथ स्वस्थ दिनचर्या और पर्याप्त नींद पर ध्यान देने वाली वेदिका का लक्ष्य IIT से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में पढ़ाई कर देश की सेवा करना है। उनके पिता महेंद्र सिंह चौहान बकतरा में सामाजिक कार्यकर्ता हैं। क्षेत्र के शिक्षकों, परिजनों और गणमान्य नागरिकों ने वेदिका की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई दी है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/NMatRKs
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/NMatRKs
via IFTTT
Comments
Post a Comment