Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2025

दतिया में दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी:आज अधिकतम टेम्परेचर 27.8 डिग्री और न्यूनतम 11.2 डिग्री रहा

दतिया में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में एक बार फिर बदलाव दर्ज किया गया है। शुक्रवार को दिन और रात दोनों समय के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शनिवार की तुलना में 1.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो बीती रात की तुलना में 1 डिग्री अधिक है। तापमान में यह वृद्धि सीधे तौर पर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के बाद देखी गई है। दिनभर उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलीं, जिनकी वजह से सुबह और देर शाम हल्की ठंडक बनी रही, लेकिन दोपहर के समय धूप तेज निकलने से गर्माहट का एहसास हुआ। सुबह के समय कोहरा रहेगा मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय है, जिसका प्रभाव मैदानी इलाकों में भी दिखाई दे रहा है। इसी कारण दिन के तापमान में हल्की उछाल देखने को मिल रही है। हालांकि रात का तापमान भी बढ़ा है, फिर भी सर्दी का असर पूरी तरह कम नहीं हुआ है। आने वाले 24 से 48 घंटों तक इसी तरह तापमान में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं जारी रहने से सुबह के समय कोहरा और हल्की ठंडक बन...

इंदौर में युवती से नाम बदलकर दोस्ती:दो वर्ग विशेष के युवकों ने किया रेप, ब्लैकमेलिंग कर 5 लाख रुपए भी ठगे

इंदौर की एक युवती ने करणी सेना पदाधिकारियों की मदद से दो युवकों पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, धर्म परिवर्तन के दबाव और करीब 5 लाख रुपए ठगने का मामला दर्ज कराया है। युवती के साथ संगठन के पदाधिकारी मानसिंह राजावत, नितिन ठाकुर सहित अन्य लोग लसूडिया थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने मोहित उर्फ सुफियान अंसारी और उसके साथी अमन उर्फ आमिर अली के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। लसूडिया पुलिस के मुताबिक युवती की आरोपी मोहित से पहचान 2021 में एक कैफे में हुई थी। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई। आरोप है कि 6 मार्च 2022 को मोहित महालक्ष्मी नगर स्थित युवती के फ्लैट पर आया और जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में पता चला कि उसका असली नाम सुफियान इरशाद अंसारी है। इसी दौरान उसने युवती से 5 लाख रुपए भी ले लिए। इसके बाद युवती की पहचान अमन से हुई, जो खुद को अमर बताता था। 2025 में युवती को पता चला कि उसका असली नाम आमिर उर्फ गोल्डन है। बातचीत बंद करने पर वह बार-बार मिलने का दबाव बनाने लगा। 23 जुलाई 2025 को वह युवती को साकेत रोड से होटल श्री कृष्णा पैलेस ...

धार के स्कूल में फर्स्ट फ्लोर से कूदी स्टूडेंट:जिला अस्पताल में भर्ती; आरोप- चौकीदार बंद करके चला गया था

धार जिले के तिरला क्षेत्र के प्रेम नगर स्थित मॉडल स्कूल में शनिवार को एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया। छुट्टी के बाद स्कूल के चौकीदार ने भवन की ठीक से जांच किए बिना ताला लगा दिया, जिससे कक्षा 6 की एक छात्रा स्कूल के अंदर ही बंद रह गई। बाहर निकलने का कोई रास्ता न मिलने पर छात्रा छाया (पिता दिलीप) ने डर के कारण स्कूल की पहली मंजिल से कूदने का फैसला किया। कूदने से वह घायल हो गई। परिजन उसे तुरंत धार जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल के डॉक्टर डॉ. अविनाश पटेल ने बताया कि छात्रा को गंभीर दर्द है। उसका एक्स-रे कराया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद आगे के उपचार की दिशा तय की जाएगी। घायल छात्रा के पिता ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, "मेरी बेटी घायल होकर पड़ी रही, लेकिन चौकीदार, प्रिंसिपल या स्कूल का कोई भी स्टाफ मौके पर नहीं आया। किसी ने उसे देखने तक की कोशिश नहीं की।" अन्य छात्रों ने बताया कि छुट्टी के समय आमतौर पर घंटी बजती है, लेकिन उस दिन घंटी की आवाज नहीं आई। साथ ही, ठंड के कारण छात्रों को छत पर धूप में बैठाया गया था, जिससे उन...

थाने आने वाले को FIR बगैर न लौटना पड़े:सीएस ने कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस में किया रिव्यू, हेलमेट और लॉ एंड ऑर्डर पर दिया जोर

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा है कि थानों में पहुंचने वाले लोगों से एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने की शिकायतें नहीं मिलनी चाहिए। कानून व्यवस्था के मामले में पुलिस अधीक्षकों की जिम्मेदारी है कि हर बात मीडिया तक पहुंचाई जाए। साथ ही हेलमेट का उपयोग जिला में अनिवार्य किया जाना चाहिए ताकि दुर्घटनाओं में कमी आ सके। जिलों में खाद-बीज का इश्यू नहीं रहना चाहिए। इसके साथ ही धान, सोयाबीन की खरीदी को लेकर भी कलेक्टरों को सतर्कता से काम करना है।सीएस जैन ने ये बातें शनिवार को प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई मीटिंग में कहीं। बैठक में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक वर्चुअल शामिल हुए। अक्टूबर में हुई कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में लिए गए फैसले की समीक्षा के लिए बुलाई गई इस बैठक में मुख्य सचिव ने सभी विभाग प्रमुखों के साथ विभागवार हर बिन्दु पर चर्चा की। विभागों की ओर से इस दौरान डेढ़ माह की प्रोग्रेस को लेकर प्रजेंटेशन भी दिए गए और कहा गया कि सरकार की प्राथमिकता वाले कामों और कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के निर्णयों पर अमल के लिए तेजी से काम करना है। इसको लेकर...

राज्यपाल से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:दिल्ली में वीडी की अमित शाह से मुलाकात, 13 को एमपी आ सकते हैं केन्द्रीय गृह मंत्री

गुरुवार को दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से खजुराहो सांसद और बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मुलाकात की। इधर, देर शाम राजभवन पहुंचकर सीएम डॉ मोहन यादव ने राज्यपाल मंगू भाई पटेल से भेंट की। राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट राज्यपाल से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा- शिष्टाचार भेंट हुई है। विधानसभा का सत्र शुरू होने वाला है। इसके अलावा योजनाओं और किसानों को दी जाने वाली राहत राशि की भी जानकारी राज्यपाल को दी है। प्रदेश के विकास कार्यों के विषय में उनको जानकारी दी है। शाह हो सकते हैं चीफ गेस्ट एमपी की मोहन सरकार के 12 दिसंबर को दो साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर 13 दिसंबर को एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हो सकते हैं। सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी भी मोहन सरकार के दो साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित कर सकते हैं। 13 दिसंबर को भोपाल के साथ ही इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर में भी बडे़ कार्यक्रम होंगे। प्रदेश भर में इनका लाइव प्रसारण होगा। दो दिनों में का...

अज्ञात महिला मासूम को अस्पताल में छोड़कर भागी:पुलिस ने बच्चे को शिशु वार्ड में भर्ती कराया, CCTV कैमरे खंगाल रही पुलिस

ग्वालियर के कमला राजा अस्पताल में बुधवार दोपहर एक अज्ञात महिला अपने मासूम बच्चे को एक व्यक्ति के पास छोड़कर फरार हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को अस्पताल के शिशु वार्ड में भर्ती कराया है। घटना दोपहर करीब 3:30 से 4 बजे के बीच की है। जानकारी के अनुसार कम्पू थाना क्षेत्र स्थित कमला राजा अस्पताल में विपिन सेन नामक व्यक्ति अपनी बेटी की डिलीवरी के बाद उसे देखने आया था। इसी दौरान एक अज्ञात महिला उसके पास पहुंची और उसे अपना बच्चा यह कहकर थमा दिया कि वह “थोड़ी देर में लौटकर बच्चे को ले जाएगी।” महिला बच्चे को छोड़कर चली गई, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। महिला के न लौटने पर विपिन सेन ने इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन और पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल अस्पताल पहुंची और मौके की जांच करने के बाद बच्चे को शिशु वार्ड में भर्ती कराया। CCTV खंगाल रही पुलिस पुलिस अब बच्चे को छोड़कर भागी महिला की पहचान करने के लिए अस्पताल परिसर में लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है। घटना के बाद विपिन सेन का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह बता रहा है कि वह बेटी की डिलीवरी देखने अस्...

कैबिनेट में मंत्रियों के सवालों से घिरे डिप्टी सीएम देवड़ा:खराब आर्थिक स्थिति, जीएसटी कलेक्शन पर विजयवर्गीय, प्रहलाद ने उठाए सवाल

मोहन सरकार की बिगड़ती आर्थिक स्थिति को लेकर आज कैबिनेट बैठक में डिप्टी सीएम और वित्त एवं वाणिज्य कर मंत्री जगदीश देवड़ा अपने ही साथी मंत्रियों के निशाने पर आ गए। मुख्यमंत्री की समीक्षा के बाद जीएसटी की कम वसूली को लेकर नाराजगी जताई गई। मंगलवार को कैबिनेट बैठक में सीनियर मंत्रियों कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल ने वित्तीय वसूली न होने पर सवाल खड़े किए। मामला खिंचता देख मुख्यमंत्री ने हस्तक्षेप कर कहा कि इस पर अलग से चर्चा करेंगे। इसके बाद डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विभागीय अफसरों की अलग बैठक की और वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। कैबिनेट में पहले विजयवर्गीय ने किया विरोध कैबिनेट बैठक में वित्त विभाग के अनुपूरक बजट और अन्य प्रस्तावों पर चर्चा के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सरकार का विरोध नहीं है, लेकिन GST कलेक्शन लगातार घट रहा है। उन्होंने कहा कि देशभर में जीएसटी बढ़ रहा है, लेकिन मध्यप्रदेश में गिरावट क्यों? उन्होंने यह भी कहा कि वित्त विभाग को स्पष्ट बताना चाहिए कि कमी का कारण क्या है और इसे सुधारने के लिए क्या योजना है। वित्त विभाग के अनुपूरक बजट पर ...

आंध्रप्रदेश हादसे में मृत श्रद्वालुओं के शव खंडवा-खरगोन पहुंचे:नर्मदा किनारे अंतिम संस्कार हुआ; पिता के अंतिम दर्शन कर ससुर को दी विदाई

आंध्रप्रदेश में रविवार रात हुए सड़क हादसे में खंडवा और खरगोन के चार श्रद्धालुओं की जान चली गई थी। हादसे के 40 घंटे बाद सोमवार देर रात को शव खंडवा और खरगोन पहुंचे। दो एम्बुलेंस में दो-दो शवों को लाया गया। चारों शवों का अंतिम संस्कार नर्मदा नदी किनारे दो अलग-अलग जगह किया गया। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग आपस में रिश्तेदार थे। दो मृतक पुरूष तो समधी थे। सनावद निवासी महिला अनिताबाई ने बेटी और बहू दोनों का फर्ज निभाते हुए पहले अपने पिता के अंतिम दर्शन किए, फिर अपने ससुर को विदाई दी। खंडवा के खजूरी गांव निवासी खुश्यालसिंह चौहान और सनावद निवासी विजयसिंह तोमर का अंतिम संस्कार मोरटक्का (खेड़ीघाट) में नर्मदा किनारे हुआ। वहीं खरगोन जिले के भोपाड़ा ग्राम निवासी भूरेसिंह पंवार और संतोषी बाई का अंतिम संस्कार नर्मदा किनारे ग्राम तेली भट्याण में किया गया। स्थानीय सरकार, संघ के लोगों ने मदद की समाजसेवी दिग्विजयसिंह तोमर (संटू दादा) ने बताया कि आंध्रप्रदेश में हुए हादसे की जानकारी जैसे ही उन्हें मिली थी, उन्होंने इसकी सूचना खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को दी। उन्होंने आंध्र सरकार के एक मंत्री से संपर्क...

भोपाल में ASI की कार ने बुजुर्ग को टक्कर मारी:बेटी के निकाह वाले दिन दम तोड़ा; परिजन बोले- अब महिला अधिकारी बदसलूकी करती हैं

भोपाल EOW की आवक-जावक शाखा में पदस्थ एएसआई परवीन नकवी की कार ने बुजुर्ग गार्ड को टक्कर मार दी। हादसे में घायल गार्ड की रविवार (23 नवंबर) को इलाज के दौरान मौत हो गई। एक दिन पहले उनकी बेटी का निकाह था, जिसे पिता की हालत को देखते हुए टाल दिया गया। मामले में कोहेफिजा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, अब्दुल शफीक (58) शाहजहांनाबाद इलाके में बकरी वाली मस्जिद के पास रहते थे। कोहेफिजा की हाईप्रोफाइल रिगालिया हाइट्स में बतौर सिक्योरिटी गार्ड नौकरी करते थे। 7 नवंबर 2025 को नाइट ड्यूटी के बाद सुबह घर जा रहे थे। कोहेफिजा अस्पताल सिग्नल पर उनकी बाइक को एएसआई परवीन नकवी की नेक्सा कार ने टक्कर मार दी। इस दौरान कार खुद परवीन नकवी ड्राइव कर रही थीं। वे घायल को लेकर हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचीं। जहां से परिजन उन्हें भैंसाखेड़ी चिरायु अस्पताल ले गए। यहां करीब दो हफ्ते तक इलाज चला। परिजन बोले- इलाज का आश्वासन दिया, अब बदसलूकी करती हैं दामाद राशिद ने बताया कि ससुर अब्दुल शफीक को परवीन नकवी ने हमीदिया में भर्ती कराया। चिंताजनक हालत देखकर एएसआई ने उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती ...

भोपाल के ग्रीन पार्क कॉलोनी में 12 कारों में तोड़फोड़:सड़क पर पार्क कार को लेकर हुआ था विवाद, 2 आरोपी हिरासत में

भोपाल के गौतम नगर थाना इलाके की ग्रीन पार्क कॉलोनी में शनिवार रात बदमाशों ने करीब 12 वाहनों में तोड़फोड़ की और फरार हो गए। आरोपी तीन बाइकों पर सवार होकर आए थे। पुलिस के मुताबिक आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। शनिवार-रविवार की रात को आए आरोपियों ने कॉलोनी की सड़क किनारे खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की है। पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त कर ली है। सभी टीला जमालपुरा इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपी लड्डू और सोनू पंथी को हिरासत में लेकर उनके साथियों के संबंध में पूछता शुरू कर दी है। अड़ीबाजी को लेकर हुआ था विवाद फरियादी चंदन इंदौरिया ने बताया कि घटना से पहले हम सीहोर से लौटे थे। अपनी कार को घर के सामने रोड पर पार्क किया था। इसी दौरान लड्डू और साथी वहां से गुजरे थे। उन्होंने कार को रोड पर देख गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की, घबराकर चंदन ने अपने आप को घर में कैद कर लिया। इसी बीच आरोपियों ने सड़क पर पार्क अन्य कार्य के भी कांच छोड़ दिए। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/8Q4OWuc via IFTTT

25 साल से राजनीति में हूं-भाजपा का वर्किंग सिस्टम हैं:संस्कारधानी की अश्विनी को बनाया महिला मोर्चा अध्यक्ष, ABVP से शुरू हुई थी राजनीति

एमपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की टीम में शनिवार को नई नियुक्तियां की आखिरकार घोषणा हो गई हैं। टीम में प्रदेश कार्यालय व्यवस्था प्रभारी, प्रदेश मोर्चा प्रभारी और प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी की नई जिम्मेदारी पार्टी नेताओं को सौंपी गई है। युवा मोर्चा और महिला मोर्चा अध्यक्षों की नियुक्ति की सूची भी जारी कर दी गई। मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेल को बनाया गया तो वहीं सबसे चौंकाने वाला नाम सामने आया प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष अश्विनी परांजपे का। मध्यप्रदेश में कई दिग्गज नेत्री के बीच प्रदेश अध्यक्ष ने जबलपुर की अश्विनी परांजपे को यह जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं शनिवार को देवास जिले के पार्टी पदाधिकारी प्रीतम सिंह सोलंकी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजपा का वर्किंग सिस्टम है मध्यप्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अश्विनी परांजपे ने कहा कि बीते 25 सालों से राजनीति में हूं। अखिल विद्यार्थी परिषद से राजनीति शुरू करने के बाद संगठन ने कई अलग-अलग जिम्मेदारी दी, जिसका निर्वहन किया और लगातार कोशिश भी की गई। अब जबकि संगठन ने नई जिम्मेदारी दी, तो उसका ना सिर्फ निर्वहन होग...

ग्वालियर में बारातों से लगा जाम, रेंगते हुए निकले वाहन:शहर से लेकर हाइवे तक 2 किमी लंबे जाम में दो घंटे तक फंसे रहे वाहन

ग्वालियर में शनिवार को तगड़ा सहालग (शादियां) का असर शहर की सड़कों पर भी साफ दिखाई दिया है। शहर से लेकर हाइवे तक ट्रैफिक जाम रहा है। सबसे ज्यादा खराब हालात ग्वालियर-झांसी हाइवे पर सिकरौदा पॉइंट व आगरा-मुम्बई नेशनल हाइवे पर निरावली पॉइंट पर रहे हैं। यहां दो किलोमीटर लंबा जाम लगा था और डेढ़ से दो घंटे वाहन ट्रैफिक जाम में फंसे रहे और रेंगते हुए ही निकले हैं। ट्रैफिक जाम की खबर मिलते ही शहर से लेकर हाइवे तक पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल करती हुई नजर आई है। रात 11 बजे तक सड़कों से यातायात सामान्य नहीं हो सका था। पुलिस जाम खुलवाने में जुटी नजर आई है। एक तरफ तो हाइवे पर जाम के कारण वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। सबसे ज्यादा हालत निरावली और सिकरौदा चौराहे पर हुई और स्थिति को संभालने के लिए डीएसपी यातायात सहित सभी यातायात निरीक्षक व पुलिस बल जाम खुलवाने में जुट गया। शहर की सड़कों पर बारातों और नाचते बारातियों के कारण ट्रैफिक जाम हो रहा था। जिस कारण शहर के थानों का बल ने अपने-अपने क्षेत्र में एक्टिव होकर जाम खुलवाया है। जहां से निकली बारात लगता गया जाम जाम लगने का मुख्य कारण शहर में निकल रही बारात थी, जिस मार...

एमवाय अस्पताल में तीन नर्सिंग स्टाफ पर कार्रवाई:नेशनल कबड्डी प्लेयर को एक्सपायर्ड दवा चढ़ाने की पुष्टि; पति के बनाए VIDEO बने सबूत

प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी एमवाय अस्पताल में नेशनल कबड्डी प्लेयर रोशनी को एक्सपायरी दवाई चढ़ाए जाने का मामला जांच में सही पाया गया है। पांच सदस्यीय समिति की रिपोर्ट के बाद एक नर्सिंग ऑफिसर को निलंबित कर दिया गया, जबकि दो अन्य पर भी कार्रवाई हुई है। खिलाड़ी के पति सागर सिंह द्वारा बनाए गए वीडियो इस पूरे मामले में सबसे मजबूत सबूत साबित हुए। डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने बताया कि मरीजों के साथ खिलवाड़ के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी दोषी है, उन पर कार्रवाई की गई है। दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा। चढ़ाई गई एक्सपायर्ड दवा, जांच में पुष्टि एमवाय अस्पताल में भर्ती नेशनल कबड्डी प्लेयर रोशनी को लगातार दो दिन एक्सपायरी दवाई चढ़ाई गई थी। घटना सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने पांच सदस्यीय समिति गठित की। समिति ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में पुष्टि की कि मरीज को एक्सपायर्ड दवा दी गई थी। पति द्वारा बनाए गए वीडियो बने सबूत रोशनी के पति सागर सिंह ने शुरू से ही आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी को एक्सपायरी दवा दी गई है। उन्होंने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर सबूत के रूप में पेश...

भोपाल में युवक को बंधक बनाकर निर्वस्त्र कर पीटा:प्राइवेट पार्ट पर मारे बेल्ट, गले पर चाकू रखा, पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर एफआईआर की

भोपाल के छोला मंदिर इलाके में युवक को बंधक बनाकर बेल्ट और डंडे से पीटने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने उसे निर्वस्त्र कर पीटा और उसके प्राइवेट पार्ट पर भी बेल्ट से वार किया। उसके गले पर भी चाकू रखा गया। पूरी घटनाक्रम का आरोपियों ने वीडियो शूट किया था। वारदात जुलाई महीने की है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गुरुवार रात को केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। पुलिस ने मामले में मोहम्मद सईद और अमन बाबा नाम के युवक को हिरासत में ले लिया है, अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया गया है। छोला इलाके में ही रहने वाले अमन बाबा और मोहम्मद जैद को हिरासत में लिया है। दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक को कमरे में बंधक बनाकर निर्वस्त्र किया और बेरहमी से पीटा था। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि जिस युवक को पीटा था वह पूर्व परिचित नहीं था। एक दोस्त के कहने पर वारदात को अंजाम दिया था। वहीं, पुलिस वीडियो में देख रहे हैं और आरोपियों के साथियों की उन्हीं की निशानदेही पर तलाश कर रही है। मामले में पीड़ित य...

सलाम इंदौर...60 घंटों में 6 देहदान,दिया गार्ड ऑफ ऑनर:14 नेत्र दान से 28 की अंधेरी दुनिया में होगा उजियारा; मेडिकल स्टूडेंट्स करेंगे अध्ययन

इंदौर में पिछले 60 घंटों में 6 देह दान हुए हैं। यह चिकित्सा के क्षेत्र में छह परिवारों द्वारा दिया गया अनमोल योगदान है। दान की गई इन देहों पर मेडिकल स्टूडेंट्स अध्ययन करेंगे और उन्हें नई दिशा मिलेगी। खास बात यह कि इसी दौरान 14 लोगों के निधन के बाद उनके नेत्र दान किए गए हैं जिनसे 28 लोगों की अंधेरी दुनिया में उजियारा होगा। दरअसल, ये देह दान से मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स के लिए एक अलग प्रकार का उपहार है जिनसे वे एनाटॉमी स्टडी करेंगे। यह नेक काम छह परिवारों के साथ मुस्कान ग्रुप और अन्य सामाजिक संगठनों के सामूहिक सहयोग से हुआ है। इनके परिवारों ने किया देहदान... इन सभी देहदानियों को उनकी अंतिम यात्रा से पहले मध्य प्रदेश शासन द्वारा शासकीय सम्मान स्वरूप 6 सदस्यीय पुलिस दल द्वारा 'गॉड ऑफ ऑनर' दिया गया। इनमें से तीन देहदान अरविंदो मेडिकल कॉलेज, दो एमजीएम मेडिकल कॉलेज और एक देहदान इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में संपन्न हुआ। 14 की आंखें, 6 की त्वचा परिजनों ने डोनेट की इन 6 देह दानों के अलावा 14 लोगों की आंखें और 6 लोगों की त्वचा उनके परिजन ने डोनेट की है। ये अनेक लोगों को नया जीवन प्रदान करेंगे...

ग्वालियर के नूरगंज इलाके से लापता युवक का शव मिला:भाई बोला- शराब पीने का आदी था; 21 दिन से था गायब, पुलिस जांच में जुटी

ग्वालियर के नूरगंज इलाके में 21 दिन से लापता युवक शाहरुख खान का शव एक बावड़ी में मिला है। मंगलवार शाम को एक परिचित युवक ने बावड़ी में शव पड़ा देखा, जिसके बाद उसने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। शाम करीब 5:30 बजे शव का पता उस समय चला जब दरगाह पर चढ़ाई जाने वाली चादर को ठंडा करने के लिए एक युवक बावड़ी के पास पहुंचा था। जहां उसने शव पड़ा देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। मृतक की पहचान सेवानगर स्थित ख्वाजा नगर निवासी 36 वर्षीय शाहरुख खान के रूप में हुई है। शाहरुख पिछले महीने 29 अक्टूबर से घर से बिना बताए लापता हो गया था। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया था, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला, जिसके बाद उन्होंने उसकी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक के भाई हितेश खान ने बताया कि शाहरुख शराब पीने का आदी था। उन्होंने पुलिस से मामले की गहनता से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शाहरुख किस...

21 नवंबर को जगदीप धनखड़ आएंगे भोपाल:उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद पहले सार्वजनिक कार्यक्रम में होंगे शामिल

इसी साल 21 जुलाई को संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन उप राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने वाले जगदीप धनखड़ 21 नवंबर को भोपाल आएंगे। पद छोड़ने के बाद धनखड़ का यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम होगा। जिसमें वे संबोधन देंगे। मनमोहन वैद्य की किताब के विमोचन में होंगे शामिल भोपाल के रवीन्द्र भवन में 21 नवंबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह मनमोहन वैद्य की किताब "हम और यह विश्व" का विमोचन होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ संबोधन देंगे। कार्यक्रम में वृंदावन के श्री आनंदम धाम आश्रम के पीठाधीश्वर रीतेश्वर जी महाराज और वरिष्ठ पत्रकार विष्णु त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस्तीफा देने के बाद उप राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण में आए थे नजर 21 जुलाई को उप राष्ट्रपति के पद से इस्तीफा देने के बाद जगदीप धनखड़ नजर नहीं आए। 12 सितंबर को नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह में वह शामिल हुए थे। लेकिन, पद छोड़ने के बाद जगदीप धनखड़ किसी ऐसे कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। जिसमें उन्होंने मंच से कोई भाषण या मीडिया में कोई बय...

जेएएच में शराब पीने का मामला, डीन से अभद्रता:ब्लड रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि, जूडा के अल्टीमेटम के बाद हुई FIR

ग्वालियर के जेएएच न्यूरोलॉजी-न्यूरोसर्जरी भवन (गर्ल्स हॉस्टल) के पास कार का दरवाजा खोलकर खुलेआम शराब पी रहे युवकों ने मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ और उनके वाहन चालक से अभद्रता की थी। घटनाक्रम दो दिन पहले का बताया जा रहा है। अभद्रता और बहसबाजी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था। जिस पर कंपू थाना में मामले की शिकायत की गई थी। पुलिस ने घटना के समय मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को पकड़कर उनका जांच सैंपल लिया था। ब्लड सैंपल फोरेंसिक लैब भेजा गया था। रविवार को एफआईआर की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टरों ने आईजी को ज्ञापन देकर 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। सोमवार को फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद कंपू थाना में अभद्रता करने वाले दोनों युवकों पर मामला दर्ज किया गया है। कंपू थाना में शिकायत करते हुए ग्वालियर के गजराराजा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ के वाहन के चालक सौरभ कुशवाह ने बताया था कि शनिवार की रात वह डीन के साथ अस्पताल व परिसर के निरीक्षण पर था। निरीक्षण के दौरान जब मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. धाकड़ जेएएच के न्यूरोलॉजी-न्यूरोसर्जरी भवन (गर्ल्स हॉस्टल) के सामने पहुंचे तो यहां दो यु...

खरगोन में राष्ट्रसेविका समिति का पथ संचलन:500 से अधिक महिला स्वयंसेवकों ने किया कदमताल, लोगों ने बरसाए फूल

खरगोन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्र सेविका समिति का नगर पथ संचलन निकाला गया। रविवार शाम को नूतननगर स्थित सिद्धिविनायक परिसर से शुरू हुए इस संचलन में 500 से अधिक महिला स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में अनुशासन के साथ कदमताल की। संचलन के दौरान महिला स्वयंसेवकों ने अपनी कदमताल से अनुशासन का प्रदर्शन किया। मार्ग में जगह-जगह विभिन्न समाजसेवी संगठनों और स्थानीय लोगों ने वंदे मातरम और भारत माता के जयकार ऑन केसाथ पुष्प वर्षा कर संचलन का स्वागत किया। यह लगभग 2 किलोमीटर लंबा संचलन नूतननगर से शुरू होकर विश्वसखा कॉलोनी, बिस्टान रोड़, सब्जी मंडी, पोस्ट ऑफिस चौराहा, राधावल्लभ मार्केट, जवाहर मार्ग, छठी माता मंदिर, टीआईटी कॉम्प्लेक्स, बस स्टैंड और श्रीराम धर्मशाला से होते हुए वापस नूतननगर परिसर में समाप्त हुआ। कार्यक्रम में डॉ. रक्षा मुजाल्दे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। मुख्य वक्ता भारती दीदी ठाकुर ने अपने संबोधन में परिवारों से महापुरुषों के संस्कारों को बच्चों में विकसित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हर घर में विवेकानंद, अहिल्याबाई और रानी दुर्गावती जै...

डॉक्टर के घर चोरी, CCTV कैमरे में चोर कैद:ताला तोड़कर 27 हजार रुपए, गहने और भगवान की चांदी की मूर्तियां ले गए

ग्वालियर में एक डॉक्टर के सूने घर के ताले चटकाकर चोरों ने नकदी, गहने और भगवान की मूर्ति सहित अन्य सामान पार कर दिया। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर में 10 नवंबर की है। रविवार को चोरी का CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। घटना का पता उस समय चला, जब डॉक्टर ड्यूटी कर वापस लौटा। मामले की जानकारी मिलते ही उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को जांच में लिया। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर निवासी 63 वर्षीय अजय भाले पुत्र आरवी भाले डॉक्टर हैं और अभी वह झांसी में पदस्थ हैं। इस मकान में डॉ. अकेले ही रहते हैं। 10 नंवबर को वह घर पर ताला डालकर झांसी में ड्यूटी करने के लिए चले गए थे। रविवार को वह घर पहुंचे तो पता चला कि ताले टूटे हुए हैं और सामान बिखरा पड़ा है। इसका पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चोर उनके घर से मंदिर में रखी भगवान गणेश, हनुमान जी और लक्ष्मण जी की चांदी की प्रतिमाएं भी ले गए। इसके अलावा घर में रखे करीब 27 हजार रुपए...

झाबुआ में आंगनवाड़ी का खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत:11 बच्चों को उल्टी-दस्त; 6 जिला अस्पताल रेफर, सीडीपीओ को नोटिस जारी

झाबुआ जिले के थांदला क्षेत्र स्थित एक आंगनवाड़ी केंद्र में दाल-रोटी खाने के बाद 11 बच्चे बीमार पड़ गए। शुक्रवार को सभी बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद देर शाम 6 बच्चों को झाबुआ जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि 5 बच्चों का इलाज थांदला में चल रहा है। दाल-रोटी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत घटना थांदला क्षेत्र के बोरवा आंगनवाड़ी केंद्र की है। अभिभावकों ने बताया कि गुरुवार को बच्चों को दाल-रोटी परोसी गई थी। भोजन करने के कुछ समय बाद ही बच्चों को उल्टी-दस्त की समस्या शुरू हो गई। हालत बिगड़ने पर शुक्रवार को सभी 11 बच्चों को थांदला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। 6 बच्चे झाबुआ रेफर जानकारी के अनुसार, शनिवार को 6 बच्चों की स्थिति ज्यादा खराब होने पर उन्हें झाबुआ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, शेष 5 बच्चों का उपचार थांदला के सिविल अस्पताल में जारी है। डॉक्टरों के अनुसार बच्चों की हालत अब स्थिर है। प्रशासन ने शुरू की जांच मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया है। एसडीएम महेश मंडलोई ने बताया कि सीडीपीओ को नोटिस जारी किया जा रहा है। यह भी...

बिहार चुनाव में भाजपा की बढ़त पर मैहर में जश्न:पार्टी ने विजय जुलूस निकाला, विधायक बोले-विकास को जनता को चुना

मैहर में बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बढ़त पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जश्न हो गया। भाजपा और एनडीए गठबंधन की सफलता के बाद कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतंत्र और विकास की जीत बताते हुए शहर में विजय जुलूस निकाला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस विजय जुलूस का नेतृत्व मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी और भाजपा जिला अध्यक्ष कमले सुहाने ने किया। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता शामिल हुए। जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से गुजरा, जहां कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, ढोल-नगाड़ों पर नृत्य किया, मिठाई बांटी और भाजपा नेतृत्व के समर्थन में नारे लगाए। जनता का विश्वास ही इस जीत की असली ताकत विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के मतदाताओं ने विकास और स्थिर शासन के पक्ष में जनादेश दिया है। उन्होंने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और भाजपा संगठन की मजबूती का परिणाम बताया। जिला अध्यक्ष कमले सुहाने ने कहा कि पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और जनता का विश्वास ह...

सिविल जज:इस बार पुरुषों ने बाजी मारी, 47 में से 24 लड़के सेलेक्ट, बीते 3 साल में 60% महिलाएं हुई सफल

मध्यप्रदेश सिविल जज परीक्षा के परिणाम में इस बार पुरुषों ने बाजी मारी है। हालांकि, मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। कुल 47 लोग सिविल जज परीक्षा में चयनित हुए। उसमें से 24 पुरुष और 23 महिला अभ्यर्थी रहीं। प्रथम स्थान भामिनी राठी ने प्राप्त किया। उनके कुल 291.83 अंक प्राप्त किए। वहीं, गत परीक्षा परिणाम (2021) में युवराज दीक्षित प्रथम स्थान पर आए थे। उनके अंक 304.33 थे। बीते तीन साल के परिणाम पर नजर डालें तो कम से कम 55% महिला अभ्यर्थी सिविल जज परीक्षा पास करने में सफल रहीं थी। इसमें भी 2019 के परीक्षा परिणाम में तो कुल 137 चयनित में 93 महिला अभ्यर्थी थीं। टॉप टेन में 6 महिला अभ्यर्थी टॉप टेन सूची की बात करें तो इसमें महिला अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा है। उनकी संख्या 6 है, पुरुष अभ्यर्थियों की संख्या 4 है। परिणाम की क खास बात ये भी है कि टॉपर भामिनी के 291.83 अंक हैं। दूसरे स्थान पर आईं हरप्रीत कौर परिहार के 281.83 अंक हैं। 2021 के परीक्षा परिणाम में टॉपर युवराज दीक्षित के अंक 304.33 थे, दूसरे स्थान पर रहीं शिखा पिसाल के 300.18 अंक थे। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/YRPHSme v...

डेली कॉलेज बोर्ड को हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत:पुराने मामले हल होने तक नहीं हो सकता संविधान संशोधन, कलेक्टर ने भी दिया था आदेश

अपने फायदे के लिए डेली कॉलेज का संविधान बदलने पर तुले डीसी बोर्ड को हाईकोर्ट से भी झटका लगा है। हाईकोर्ट ने कहा है कि जो केस रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसाइटी भोपाल तथा सहायक रजिस्ट्रार इंदौर के समक्ष पेंडिंग है, जब तक उनका निराकरण नहीं हो जाता तब तक डेली कॉलेज संस्था संविधान संशोधन संबंधी विषयों पर कोई फैसला नहीं लेगी। दरअसल डीसी बोर्ड संविधान संशोधन के लिए लगातार कोशिश कर रहा है। बोर्ड के कुछ लोग चाहते हैं कि चुनाव ही नहीं हो और वे हमेशा इस पद पर बने रहे हैं। इसकी शिकायत कलेक्टर शिवम वर्मा तक भी पहुंची थी। कुछ पेरेंट्स ने कहा था कि डीसी बोर्ड 12 नवंबर को बैठक कर संविधान में संशोधन करने जा रहा है। पैरेंट्स ने इस मामले में अब तक चली कवायद और कुछ लंबित प्रकरणों का भी हवाला दिया था। इसके बाद कलेक्टर ने सहायक रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसाइटी बीडी कुबेर को इस संबंध में आदेश दिए थे। इसमें पुराने लंबित केसों का हवाला देकर कहा गया था कि 12 नवंबर की बैठक में संविधान संशोधन संबंधी कोई फैसला नहीं लिया जाए। इस मामले में डीसी बोर्ड के सदस्य संदीप पारीख ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। 12 नवंबर सकी सुनवाई जस्ट...

ग्वालियर के सिविल हॉस्पिटल में चोरी:इलाज कराने गए बुजुर्ग की जेब से 25 हजार पार, CCTV खंगाल रही पुलिस

ग्वालियर में सिविल अस्पताल हजीरा में इलाज कराने गए 64 वर्षीय बुजुर्ग के साथ जेबकटी की घटना हो गई। 10 दिन तक पीड़ित यही समझता रहा कि शायद किसी परिचित ने उसके साथ रुपए निकालने का मजाक किया है, लेकिन जब इतने दिनों के बाद भी कोई रुपए वापस करने नहीं आया तो बुजुर्ग बुधवार को ग्वालियर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस ने बुजुर्ग की बात सुनने के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला कायम कर लिया है। उमेश तिवारी निवासी सिविल अस्पताल के सामने किरार प्लाजा के पास नोट एक्सचेंज करने का काम करते हैं। पुराने नोटों के बदले नए नोटों की गड्डियां देने के एवज में यह कमीशन लेते हैं। 1 नवंबर को उमेश तिवारी की तबीयत खराब हुई तो वह घर के सामने स्थित सिविल अस्पताल हजीरा इलाज कराने के लिए पहुंचे। किसी को बदलकर नोटों की गड्डियां देनी थीं, इसलिए 25 हजार रुपए अपनी जेब में रखे हुए थे। अस्पताल के अंदर किसी अज्ञात बदमाश ने इनकी जेब से रुपए निकाल लिए और गायब हो गया। घर पहुंचने के बाद उमेश तिवारी ने अपनी जेब में हाथ डाला तो नोटों की गड्डियां गायब थीं। गड्डियां गायब होने पर उमेश तिवारी पहले ध्यान करते रहे कि किसी को...

आदि शंकराचार्य ने विश्व को एकात्मता के सूत्र में जोड़ा:भारत भवन में 'एकात्म संवाद' में पद्मश्री जोनास मसेट्टी बोले-तकनीक से डरें नहीं, उसे समझें

आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास, संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा भारत भवन भोपाल में ‘एकात्म संवाद का आयोजन हुआ। जिसमें अद्वैत वेदांत पर एकाग्र विषय पर ब्राजील के पद्मश्री आचार्य जोनास मसेट्टी, अद्वैत आश्रम के अध्यक्ष स्वामी शुद्धिदानंद एवं प्रसिद्ध युवा कहानीकार विनय लक्ष्मी वाराणसी (बेंगलोर) ने संवाद किया। संस्कृति विभाग के अपर मुख्य सचिव शिव शेखर शुक्ला ने स्वागत वक्तव्य देते हुए कहा कि ओंकारेश्वर में एकात्मता के वैश्विक केंद्र के रूप में एकात्म धाम को विकसित किया जा रहा है। पद्मश्री जोनास मसेट्टी ने कहा कि स्वयं को जानने के लिए वेदांत का अध्ययन आवश्यक है, विश्व को एकात्मता के सूत्र में जोड़ने का कार्य आदि शंकराचार्य ने किया, विश्व की समस्त समस्याओं का समाधान अद्वैत वेदांत में निहित है। आध्यात्म जीवन जीने की विद्या है। उन्होंने कहा ब्राजील में, हमारे लिए किसी धर्म पर विश्वास करना कठिन है, लेकिन हम आध्यात्मिकता के लिए खुले हैं। आगे जोनास मसेट्टी ने कहा वेदांत एक ऐसा साधन है, जो सभी के लिए उपलब्ध है। सच्चा सुख भीतर से आता है और उसके लिए श्रद्धा की आवश्यकता होती है। आदि शंकराचार...

बीएल संतोष की सीएम, हेमंत, हितानंद संग दो घंटे चर्चा:निगम- मंडलों और प्रदेश कार्यसमिति के नामों पर हुआ मंथन

बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद ही एमपी में राजनीतिक नियुक्तियों का दौर शुरु हो सकता है। बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने सोमवार को दिन भर एमपी बीजेपी के संगठन् और सरकार से जुडे़ मसलों पर दिग्गजों के साथ मंथन किया। बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीएम डॉ मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के साथ करीब दो घंटे तक लंबी चर्चा की। बिहार चुनाव परिणाम के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर मंथन बीएल संतोष के साथ हुई बैठक में एमपी के निगम-मंडल,बोर्ड और आयोगों के साथ ही प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर तक बनने वाली समितियों में पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ ही जिला स्तर के कार्यकर्ताओं को एडजस्ट करने पर भी चर्चा हुई है। बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद ये राजनीतिक नियुक्तियां शुरू करने की तैयारी चल रही है। इस बैठक में इस बात पर चर्चा हुई है कि लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी में शामिल हुए दूसरे दलों के प्रभावशाली नेताओं को कहां किस स्तर पर एडजस्ट किय...

स्वच्छता के बाद अब ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर इंदौर:महापौर बोले-210 एकड़ में 60 मेगावाट क्षमता का सोलर पावर प्रोजेक्ट बन रहा, 97% काम पूरा

स्वच्छता में 8 बार नंबर वन इंदौर अब ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भी बड़ा कदम उठा रहा है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शनिवार को जलूद स्थित सोलर पावर प्लांट, जल शोधन संयंत्र एवं पंपिंग स्टेशन का काम देखने पहुंचे थे। उनके साथ जल कार्य प्रभारी अभिषेक (बबलू) शर्मा एवं विभागीय अधिकारी भी थे। इस मौके पर महापौर ने परियोजना की प्रोग्रेस, तकनीकी संरचना और ऊर्जा बचत की संभावनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इंदौर नगर निगम द्वारा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के संरक्षण में ग्राम सामराज एवं ग्राम आसुखेड़ी की 210 एकड़ जमीन पर 60 मेगावाट क्षमता का सोलर पावर प्रोजेक्ट स्थापित किया जा रहा है। महापौर ने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण संचालन से नगर निगम को प्रतिमाह लगभग 80 लाख यूनिट बिजली की बचत होगी, जिससे 3 से 4 करोड़ रुपए मासिक विद्युत बिल में कमी आएगी। यह कदम इंदौर को ऊर्जा आत्मनिर्भर शहर के रूप में नई पहचान देगा। 210 एकड़ में 1.23 लाख सोलर मॉड्यूल से 60 मेगावाट बिजली उत्पादन नवीनतम तकनीकी उपकरण लगे इस मॉडर्न संयंत्र में 1.23 लाख सोलर मॉड्यूल, 21 इनवर्टर, 7 इनवर्टर ड्यूटी ट्रांसफॉर्मर, 2 पावर ट्...

खरगोन छात्र की मौत, 2 माह बाद भी कार्रवाई नहीं:परिजन बोले- CBI जांच होना चाहिए; पुलिस-कॉलेज पर साक्ष्य छिपाने का आरोप

महाराष्ट्र के शिरपुर स्थित NMIMS इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में खरगोन के 20 वर्षीय बीटेक थर्ड सेमेस्टर छात्र अथर्व पुरोहित की संदिग्ध मौत हो गई थी। घटना के दो माह बाद भी महाराष्ट्र पुलिस की ठोस कार्रवाई न होने से परिजनों में रोष है। रविवार को राष्ट्रपति के नाम एसडीएम वीरेंद्र कटारे को पत्र सौंपकर मामले की सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने प्रधानमंत्री, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्रियों से भी न्याय की गुहार लगाई है। अथर्व की 14 सितंबर 2025 को शिरपुर में हॉस्टल के कमरे में मौत हुई थी। घटना के बाद कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ छात्रों ने प्रदर्शन भी किया था। अथर्व के पिता अमिय पुरोहित ने कहा दो माह बाद भी पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। उन्हें मर्ग की कॉपी और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सहित अन्य दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं कराए। पुलिस जांच किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। पुलिस साक्ष्य छिपाकर मामले को खत्म करने की तैयारी में है। उन्होंने पुलिस निरीक्षक किशोर कुमार परदेशी पर मामले को रफा-दफा करने का आरोप लगाया। अथर्व के चाचा आशुतोष पुरोहित ने बताया कि 13 अक्टूबर 2025 को शिरपुर थाने में एक रिम...

ग्वालियर में ममेरे भाई पर की फायरिंग:गिरवी रखी कार भी ले गया, डेढ़ लाख रुपए वापस मांगे तो चलाई गोलियां

ग्वालियर में गिरवी रखी कार को फुफेरा भाई कहीं जाने की कहकर मांगकर ले गया तो फिर वापस करने नहीं आया। जब ममेरे भाई ने उधार दिए डेढ़ लाख रुपए वापस मांगे तो आरोपी ने उस पर फायरिंग कर दी। इतना ही नहीं धमकाया कि जो करना है कर ले, लेकिन न रुपए मिलेंगे न कार। घटना शनिवार शाम 7 बजे पुरानी छावनी स्थित पर्वत ढाबा इलाके की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी के घायल नहीं होने पर राहत की सांस ली है। पुलिस ने हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रुपए देने के बदले गिरवी रखी थी कार मुरैना के रामपुर निवासी शैलेंद्र सिंह पुत्र राजपाल सिंह यादव हाल में पुरानी छावनी इलाके में निवास करते हैं। शैलेंद्र से उसकी बुआ के लड़के आकाश यादव ने डेढ़ लाख रुपए उधार लिए थे। रुपए जब उधार लिए तो आकाश यादव ने अपनी कार शैलेंद्र के पास बतौर गिरवी रख दी थी। इसके बाद शैलेंद्र ने कुछ दिन पहले आकाश से उधार दिए डेढ़ लाख रुपए वापस मांगे तो उसने कहा कि वह जल्द वापस कर देगा। लेकिन, आकाश के मन में तो कुछ और ही चल रहा था। वह रुपए के साथ कार भी हड़पने की तैयारी कर रहा था। इसी प्लान के तहत उसने कुछ दिन पहले शैलेंद्र के ...

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पर किराना दुकानदार से मारपीट का आरोप:पोरसा में सामान के पैसे मांगने पर भाई-बहन को पीटा, गिरफ्तार

मुरैना जिले के पोरसा नगर में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दीपेंद्र भदौरिया पर किराना व्यापारी मुकेश जैन और उनकी बहन गीता जैन से मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। यह घटना शुक्रवार देर रात बरगद चौराहे स्थित किराना दुकान पर हुई। आरोप है कि भाजपा नेता ने दुकान से सामान लिया लेकिन भुगतान नहीं किया, और जब व्यापारी ने पैसे मांगे तो गुस्से में आकर उन्होंने अपने दो साथियों के साथ मिलकर दुकानदार की पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान मुकेश जैन की बहन गीता जैन जब भाई को बचाने आईं तो उनके साथ भी मारपीट की गई। महिला ने आरोप लगाया कि दीपेंद्र भदौरिया और उनके साथियों ने न केवल बाल खींचे बल्कि साड़ी फाड़कर अपमानित किया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित मुकेश जैन और गीता जैन द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एफआईआर में दर्ज है कि शुक्रवार रात करीब 10:45 बजे दीपेंद्र भदौरिया अपनी गाड़ी से दुकान पर आए, कुछ सामान लिया और पैसे दिए बिना चले गए। जब दुकानदार ने भुगतान मांगा तो भदौरिया ने गाली-गलौज करते हुए मुकेश जैन को पीटते हुए उसके घर तक खींच ले गए। इस दौरान बहन गीता बीच बचाव करने पहु...

ला नीना इफेक्ट का हृदय रोगों पर पड़ेगा सीधा असर:​​​​​​​डॉक्टर बोले- छाती में भारीपन या दोनों हाथों में दर्द हो तो तुरंत लें डिस्प्रिन, सॉर्बिट्रेट से रहें दूर

ला नीना प्रभाव के चलते इस साल प्रदेश में सामान्य से अधिक ठंड पड़ने की संभावना है, और इसका सीधा असर हृदय रोगियों पर पड़ेगा। वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वप्निल गर्दे ने चेताया कि ठंड में रक्त वाहिकाएं सिकुड़ती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर और हृदय पर भार बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को अचानक छाती में भारीपन, दोनों हाथों में दर्द या ऐसा लगे कि छाती पर कोई पत्थर रखा है, तो तुरंत डिस्प्रिन खाकर डॉक्टर से संपर्क करें। थोड़ी सी लापरवाही भी हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा सकती है। ठंड में बढ़ता है हार्ट अटैक का खतरा डॉ. गर्दे ने बताया कि ठंड का मौसम हृदय रोगियों के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण होता है। जैसे-जैसे तापमान गिरता है, शरीर की रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और दिल को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि ब्लड प्रेशर का बढ़ना अक्सर बिना लक्षण के होता है, लेकिन सिरदर्द, थकान, सांस फूलना या धड़कन तेज होना इसके संकेत हैं। ऐसे में नियमित बीपी जांच बेहद जरूरी है। बिना सलाह दवा लेने से बचें डॉ. गर्दे ने सोशल मीडिया पर फैल रहे भ्रामक संदेशों से सावधान किया। उन्...

जमीन को लेकर गांव में हुआ बलवा:VIDEO:दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, 20 से अधिक घायल, पीड़ित बोले-सरपंच पति ने की है लूट

जमीन के विवाद में ग्राम झिंगरई के सरपंच पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गांव में हथियारों से लैस होकर बवाल मचाया। घटना के बाद से गांव में 24 घंटे बाद भी दहशत फैली हुई है। वारदात बुधवार शाम की है। सरपंच प्रगति पटेल के पति जितेंद्र पटेल ने हथियारबंद बदमाशों के खिलाफ गांव में घुसकर जमकर हंगामा किया। राजेंद्र पटेल के घर में लूट भी की। इस वारदात में एक महिला सहित कई लोग घायल हुए है। गंभीर रूप से घायल एक महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। महिला को धारदार बका लगने के कारण उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। गुरुवार शाम को जब विवाद का विडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ बलवा का मामला दर्ज किया है। जमीन को लेकर शुरू हुआ विवाद दरअसल खितौला थाना के ग्राम झिंगरई में रहने वाले राजेंद्र पटेल और सरपंच पति जितेंद्र पटेल के बीच गांव के बाहर एक- दो एकड़ जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। दोनों एक ही परिवार के थे, लिहाजा प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इस पर दखल देते हुए विवाद को शांत करवाने की कोशिश की। सरपंच के चुनाव हुए तो जितेंद्र की पत्नी प्रगति पटेल सरपंच बन गई, इसके ब...

कलेक्टर शिवम वर्मा पहुंचे गाजिंदा गांव:चौपाल पर की चर्चा, ग्रामीणों से जानी गांव की जमीनी हकीकत

कलेक्टर शिवम वर्मा बुधवार को रात्रि विश्राम कार्यक्रम के तहत आयोजित “चौपाल पर चर्चा” में ग्रामीणों से रूबरू होने के लिए खंडवा रोड पर स्थित जिले के दूरस्थ गांव गाजिन्दा पहुंचे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ ग्रामीणों से संवाद कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की मैदानी स्थिति जानी और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर वर्मा ने स्कूली बच्चों को कॉपियां और पेन वितरित किए तथा उन्हें प्रेरित किया कि वे नियमित रूप से स्कूल जाएं, अच्छी पढ़ाई करें और जीवन में आगे बढ़ें। कलेक्टर वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी समस्याओं का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री सिद्धार्थ जैन, एसडीएम महू श्री राकेश परमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। चर्चा के दौरान कलेक्टर वर्मा ने गांव को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया। ग्रामीणों ने आवासहीन परिवारों की समस्या बताई, जिस पर कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्देश दिए कि सभी पात्र लोगों को शीघ्र आवास उपलब्ध कराए जाएं और आवास योजना ...

स्कूल में पानी पीते ही छात्र-छात्राओं की बिगड़ी तबीयत:जबलपुर के जिला अस्पताल में करवाया भर्ती,सेंट फ्रांसिस स्कूल के हैं बच्चे, दो की हालत नाजुक

जबलपुर के घाना में स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में पढ़ने वाले एक दर्जन से अधिक बच्चे मंगलवार की शाम को अचानक ही पढ़ाई के दौरान बीमार हो गए। बच्चों को उल्टियां होने लगी तो आनन-फानन में स्कूल प्रबंधन बीमार बच्चों को लेकर रांझी सिविल अस्पातल पहुंचे, जहां उनकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया। बच्चे अचानक से ही बीमार हो गए हैं, यह जानकारी जब कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को लगी, तो उन्होंने सीएमएचओ को फौरन जिला अस्पताल भेजा और जांच के निर्देश दिए। दो बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है, जबकि अन्य छात्रों को जनरल वार्ड में रखा गया है। बच्चों का कहना है कि किसी शरारती छात्र ने वाटर कूलर में जहरीली वस्तु मिला दी है, जिसके चलते पानी पीते ही तबीयत बिगड़ने लगी। इधर खमरिया थाना पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। पेट में दर्द और उल्टियां होने लगी घाना का सेंट फ्रांसिस स्कूल 10 वीं तक है। मंगलवार की दोपहर की शाम को छुट्टी का समय हो गया था, इसी बीच बच्चे वाटर कूलर का पानी पीने के बाद क्लास में आए। अचानक ही तबीयत बिगड़ी तो, टीचर ने उन्हें संभालते हुए परिजनों को सूचना देत...

इंदौर में विधायक मेंदोला के घर के सामने धरना:29 परिवारों ने लगाई गुहार; रोड की चौड़ाई 60 फीट से 40 फीट करवा दीजिए

मालवीय नगर बर्फानी धाम के पास गली नंंबर 2 की लिंक रोड चौड़ी करने के कारण यहां रहने वाले 29 परिवारों को नगर निगम ने नोटिस जारी किया है। उन्हें बताया गया है कि मकान खाली कर दें अन्यथा 4 नवंबर को नगर निगम द्वारा रिमूवल की कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर रहवासियों में आक्रोश है। इन रहवासियों में जिनमें अधिकांश महिलाएं हैं। आज दोपहर विधायक रमेश मेंदोला से मकान बचाने की गुहार लेकर निवास पर पहुंची। इस दौरान मेंदोला के बाहर होने के कारण वे नहीं मिले। इस पर महिलाएं वहीं धरने पर बैठ गईं। उनका कहना है कि उन्हें पीएम योजना के तहत मकान दिए जा रहे हैं, लेकिन वहां कोई व्यवस्था नहीं है। उनकी मांग है कि रोड 60 फीट की बजाय 40 फीट बनाई जाए ताकि उनके मकान न टूटे। वे 40 सालों से रहे हैं। अगर उन्हें हटाया तो काफी परेशानियां खड़ी हो जाएंगी। देर रात तक वे विधायक से मिलने के लिए उनका इंतजार कर रही हैं। ये खबर भी पढ़ें... कलवार में किसानों का अनशन 40वें दिन जारी देवास जिले के कलवार गांव में इंदौर-बुधनी रेल लाइन परियोजना के तहत उपजाऊ कृषि भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों का आंदोलन 40वें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को अन...

सागर में राहतगढ़ ओवरब्रिज से अनियंत्रित बोलेरो नीचे गिरी:दो महिलाओं समेत चार लोग घायल; हादसे के बाद ड्राइवर फरार

सागर के राहतगढ़ बस स्टैंड के पास स्थित ओवरब्रिज से शनिवार रात बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गिर गया। दुर्घटना में कार में सवार दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हुए हैं। घटना देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 13 सीए 0871 शनिवार रात मोतीनगर चौराहे की ओर से होते हुए खुरई रोड तरफ जा रहा था। तभी राहतगढ़ ओवरब्रिज पर बोलेरो अचानक अनियंत्रित हुई और रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे गिर गई। घटना में बोलेरो में सवार चार लोगों को सामान्य चोटें आई। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घटना देख वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। आसपास के लोगों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हुई बोलेरो सागर से भानगढ़ की ओर जा रही थी। वाहन में एक पुरुष, दो महिला और एक बच्ची सवार थी। मोतीनगर थाना के एसआई शिवम दुबे ने बताया कि राहतगढ़ बस स्टैंड के पास ओवरब्रिज से बोलेरो नीचे गिरी है। घटना में चार लोग घायल हुए हैं। घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भ...