Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2024

'आबकारी विभाग और पुलिस की मनमानी लोग परेशान':बेटे पर FIR होने पर कांग्रेस नेत्री बोलीं- झूठी कार्रवाई कर आरोपी बनाया गया

विदिशा में इन दिनों आबकारी विभाग, आबकारी ठेकेदार और पुलिस की मनमानी से सभी लोग परेशान हैं। पूर्व में शराब का ठेका लेकर काम करने वाले ठेकेदार भी इससे अनछुआ नहीं है। चुन-चुनकर आबकारी ठेकेदार पुलिस और आबकारी विभाग की मिलीभगत से झूठे प्रकरण बनाए जा रहे हैं। यह गंभीर आरोप विदिशा शहर और जिले में पूर्व में शराब ठेकेदार के रूप में काम करने वाली और कांग्रेस की नेत्री आशा सिंह राजपूत ने प्रेसवार्ता के जरिए लगाए हैं। प्रेस क्लब संघ कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि 27 मई को कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए एक युवक पर बर्बरता पूर्ण मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल भी किया गया था। आशा सिंह ने कहा कि उसके साथ में उनके बेटे सोहन उर्फ सोनू राजपूत को अवैध शराब के मामले में झूठा आरोपी बना दिया। जबकि वह इस कार्रवाई के दौरान घर पर ही मौजूद था, इसके अलावा भी सोनू पर पहले भी झूठे प्रकरण बनाए गए हैं। वहीं उन्होंने मीडिया से बात करते हुए यह आरोपी लगाए कि वह 25 सालों से कांग्रेस की समर्पित कार्यकर्ता हैं, उन्हें भाजपा में शामिल करने के लिए भी दबाव बनाया गया था। संभव है कि राजनैतिक स्वार्थ क...

जबलपुर में पिता-भाई की हत्या का आरोपी ने किया सरेंडर:मुंह पर कपड़ा बांधकर पहुंचा थाने, बोला- मैं मुकुल सिंह, राजकुमार और तनिष्क की हत्या की थी

जबलपुर में पिता-भाई की करने करने वाली लड़की का बॉयफ्रेंड और वारदात का मास्टरमाइंड मुकुल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार रात करीब 11:45 बजे उसने सिविल लाइन थाने में सरेंडर कर दिया। वह चेहरे पर कपड़ा बांधकर थाने पहुंचा। यहां पहुंचकर कहा- मैं मुकुल सिंह हूं। पुलिस ने जैसे ही उसे देखा, तो होश उड़ गए। वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि मुकुल सिंह ने रेलवेकर्मी राजकुर्मा विश्वकर्मा और तनिष्क की हत्या कबूल कर ली है। जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी सिविल लाइन थाने पहुंचे। मुकुल सिंह को गाड़ी में बिठाकर अज्ञात जगह ले गई। बता दें कि हरिद्वार से एक दिन पहले नाबालिग लड़की को पुलिस ने पकड़ा था। तब वह पुलिस की गिरफ्त से भाग गया था। सूत्र बताते हैं कि इसके बाद वह जबलपुर आ गया। मुंह पर कपड़ा बांधकर पहुंचा सूत्रों के मुताबिक सिविल लाइन थाने में रोजाना की तरह गुरुवार रात करीब 11:45 मिनट पर पुलिसकर्मी मौजूद थे। इसी दौरान मुंह पर कपड़ा बांधकर एक युवक थाने पहुंचा। बोला- मुझे इंस्पेक्टर सर से मिलना है। युवक को देखने के बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने कहा कि क्या काम है...

आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 7 से 11 बजे तक खुलेंगे:सुबह की पाली बच्चों को मिलेगा नाश्ता-भोजन, गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ने लिया निर्णय

भिण्ड में भीषण गर्मी को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदला कर दिया गया है। यह आदेश भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने गुरुवार की शाम को जारी किया गया है। अब आंगनबाड़ी केंद्र जिलेभर में सुबह 7 से 11 बजे तक खुलेंगे। गौरतलब हैकि भिंड जिला गर्मी की वजह से रेड जोन में है। नौतपा में गर्मी का पारा 48 डिग्री तक पहुंच चुका है। आंगनबाड़ी पर आने वाले बच्चों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया है। इस संबंध में जिला कलेक्टर द्वारा आदेश जारी करते हुए आंगनबाडी केन्द्र के संचालन का समय सुबह 7 बजे से 11 बजे तक किया है। जारी आदेश में प्रशासन ने बताया कि वर्तमान में अधिक गर्मी होने के कारण अंागनबाड़ी के बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उसके खुलने के समय में परिवर्तन किया जा रहा है। जिसमें सुबह 7 से 8 बजे तक बच्चों को नाश्ता, 9 बजे तक भोजन वितरित किया जाएगा। इसके बाद 11 बजे केन्द्र की छुट्टी की जाएगी। इसके बाद 11 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक केन्द्र के कार्यकर्ताओं द्वारा गृह भेंट, अभिलेखों का संधारण एवं अन्य गतिविधियाँ पूर्ववत: संचालि...

देर रात प्रशासन का छापा, खजराना की राधे विहार कॉलोनी में अवैध रूप से रखे 67 गैस सिलेंडर जब्त

इंदौर | जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने देर रात खजराना थाना क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। यहां राधे विहार कॉलोनी में स्थित एक प्लॉट से 67 गैस सिलेंडर जब्त किए गए। जिला आपूर्ति नियंत्रक एम.एल. मारू ने बताया कि सूचना के आधार पर खजराना पुलिस के साथ हुई कार्रवाई में 39 भरे हुए और 28 खाली कमर्शियल सिलेंडर मिले हंै, जिसे जब्त किया गया है। आरोपी मोहम्मद इसराफिल पिता मोहम्मद अली हसन के प्लॉट नंबर 18 से यह जब्त की गई है। देर रात तक मौके पर एचपी कंपनी के 29 भरे हुए, 19 खाली, भारत गैस के 3 खाली, इंडेन गैस के 10 भरे हुए और 6 खाली सिलेंडर मिले हंै। पूछताछ की जा रही है। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2AzLT3g via IFTTT

खराब ट्रांसफॉर्मर से तार निकालकर चला रहे काम:करोड़पति बिजली कंपनी में कॉपर वायर की तंगी, फॉल्ट के बाद इसीलिए घंटों गुल रहती है बिजली

करोड़पति बिजली कंपनी के पास इन दिनों कॉपर वायर की ऐसी तंगी है कि खराब ट्रांसफॉर्मर से तार निकालकर काम चलाना पड़ रहा। पर्याप्त तार नहीं होने से फॉल्ट के बाद गुल बिजली घंटों तक नहीं आ रही। कंपनी ने पिछले वित्तीय वर्ष में 11 हजार 344 करोड़ रुपए की बिल वसूली की थी। अकेले इंदौर शहर से ही कंपनी को 1200 करोड़ रुपए मिले थे। इतनी भारी-भरकम कमाई के बाद भी कंपनी भीषण गर्मी में लोगों को नियमित सप्लाय नहीं कर पा रही है। झुलसाने वाली गर्मी में पूरे शहर में लोड बढ़ते ही फॉल्ट हो रहे हैं, बिजली गुल हो रही है। कभी एक तो कभी दो घंटे बाद चालू होती है। जोन कार्यालयों पर इस लेटलतीफी की पड़ताल की तो पता चला फॉल्ट की शिकायत आने पर सहायक, जूनियर इंजीनियर, लाइनमैन, हेल्पर को पहले तो उपकरण की जुगाड़ करना पड़ती है। इसके बाद प्राथमिकता देखी जाती है कि पहले किस शिकायत को अटैंड किया जाए। ज्यादातर शिकायत ट्रांसफॉर्मर के नीचे लगी डीपी में कॉपर वायर जलने की आ रही है। 10 में से 8 शिकायतें इसी की होती हैं। 32 जोन, हरेक में 2 किलो तार चाहिए हर जोन में 400 से ज्यादा डीपी हैं, लेकिन कटआउट में महज 10 के लिए ही कॉपर वायर मिल प...

कोलार लाइन फूटी:400 एमएम की पाइप लाइन से बहा 5 लाख लीटर पानी, ई-6 में सड़कों से लेकर घर-दफ्तर पानी-पानी...

कोलार डेम के 400 एमएम व्यास की पानी की सप्लाई लाइन मंगलवार को फूट गई। अरेरा कॉलोनी ई-7 में कैंपियन स्कूल पास से गुजर रही पाइप लाइन शाम करीब पांच बजे धमाके साथ फूटी और सड़क पर पानी ही पानी हो गया। यह पानी अरेरा कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रो में घरों और ऑफिसों में घुस गया। शाम को इन इलाकों में पानी सप्लाई नहीं हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम ने पाइप लाइन सुधारने का काम शुरू कर दिया। जल कार्य शाखा के जिम्मेदारों का दावा है कि पाइप लाइन का ज्वाइंट खुलने से लाइन में लीकेज हुआ है। इसको सुधारने का काम शुरू हो गया है। रात में करीब 10 बजे तक लाइन सुधर जाएगी। ऐसे में आशंका है कि बुधवार सुबह नए और पुराने शहर के कुछ इलाकों में पानी सप्लाई बाधित होगी। बह गया 3300 लोगों की जरूरत का पानी जिस लाइन में लीकेज हुआ वह कोलार डेम से आई मेन लाइन की ब्रांच है। लाइन फूटने से 5 लाख लीटर से ज्यादा पानी बह गया। एक व्यक्ति 24 घंटे में 150 लीटर पानी उपयोग करता है, ऐसे में बहा यह पानी 3300 लोगों की एक दिन की जरूरत पूरी कर सकता था। लाइन शिफ्टिंग के दौरान हुई गड़बड़ी जहां पर लीकेज हुआ वहां पर नाला बनाने का ...

जबलपुर में "द बर्निंग कार" VIDEO:कुछ ही देर में कार जलकर हुई खाक, डूडी गांव की घटना

रिश्तेदारों को छोड़कर वापस अपने गांव आ रहें कृष्ण कुमार शर्मा की कार में अचानक ही भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग पूरी तरह से जलकर कृष्ण कुमार के सामने ही राख हो गई। हालांकि कार को जलते देख मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की पर नाकाम हुए। जानकारी के मुताबिक कृष्ण कुमार की कार में गैस किट लगी हुई थी। कार में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रहीं हैं। जानकारी के मुताबिक पाटन थाना गुरु मोहल्ला में रहने वाले कृष्ण कुमार शर्मा के घर पर मंगलवार को सुहागले का कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने रिश्तेदार की महिलाएं जो कि मनकेडी गांव के पास रहती हैं। कृष्ण कुमार महिलाओं को अपनी ईको कार से छोड़ने के लिए गए थे। वापस लौटकर जब अकेले आ रहें थे, उसी दौरान ग्राम डूडी के पास जैसे ही उनकी कार पहुंची तो इंजन के पास से धुँआ निकलने लगा। कृष्ण कुमार ने कार रोकी और बाहर उतर आए, तभी अचानक ही कार ने भीषण आग पकड़ ली और धू-धूकर जलने लगी। जिस समय कार में आग लगी थी, उस दौरान गांव में बिजली गुल थी। चारों तरफ अंधेरा था, सिर्फ आग में जल रहीं कार ही दिख रहीं थी। ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश...

भिंड में 13 वर्षीय बालिका के साथ छेड़छाड़:घर में अकेला देख पड़ोसी ने की हरकत, पुलिस ने किया मामला दर्ज

भिण्ड के अमायन थाना क्षेत्र के ग्राम मढ़ेपुरा में एक बालिका के साथ युवक ने छेडख़ानी कर दी है। पीड़िता नाबालिग की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। जानकारी के अनुसार 13 वर्षीय बालिका ने पुलिस को बताया कि 21 मई को जब वह अपने घर के कमरे में थी। तभी वहां पर पड़ोस में रहने वाला आआरोपी गोलू चौहान पुत्र गोटी सिंह चौहान निवासी मढ़ेपुरा आया और बुरी नियत से छेड़छाड़ करने लगा। बालिका ने जब चिल्लाना शुरु किया तो आरोपी वहां से भाग गया। बालिका के द्वारा घटना को परिजनों को बताया गया। जिसके बाद परिजन थाने लेकर उसे पहुंचे और पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eKA9TBM via IFTTT

रीवा में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर:युवक की मौके पर हुई मौत ; दो लोग हुए घायल

रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास में एक अज्ञात ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका इलाज संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है। बाइक में कुल तीन लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक तीनों लोग सतना के रहने वाले हैं। जो रविवार को रीवा में उपचार कराने आए थे। तीनों बाइक से सतना वापस जा रहे थे। जैसे ही बाईपास के पास पहुंचे अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। मृतक की पहचान शिवनारायण साहू के रूप में हुई है। वहीं रामसिया साहू समेत महिला घायल हुई है। जिन्हें इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2GCFcdm via IFTTT

न्यायालय का आदेश: आरोपी हाजिर नहीं हुआ तो होगी कुर्की:नौकरी का सपना दिखाकर 40 लाख रुपए की ठगी में है फरार

ग्वालियर में नौकरी के सपने दिखाकर लोगों से करीब चालीस लाख रुपए से ज्यादा की ठगी कर फरार हुआ आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया है। आरोपी के हाथ नहीं आने पर पुलिस कप्तान ने उसकी गिरफ्तारी पर तीन हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इसके बाद भी आरोपी हाथ नहीं आया। आरोपी के पकड़े नहीं जाने पर न्यायालय ने उसको हाजिर होने का आदेश दिया है। साथ ही कहा है कि अगर आरोपी न्यायालय में हाजिर नहीं होता है तो उनके खिलाफ धारा 83 के तहत कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। यह है पूरा मामला ग्वालियर के थाटीपुर थाना प्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि एक साल पहले खाटू श्याम कॉलोनी न्यू आदित्यपुरम निवासी विक्रम राणा पुत्र रमेश सिंह राणा ने भोले-भाले लोगों को नौकरी का सपना दिखाकर ठगी की थी। इस मामले में उस पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। उसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में लगी है, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया तो पुलिस कप्तान ने उसकी गिरफ्तारी पर तीन हजार रुपए का इनाम घोषित किया था, लेकिन इसके बाद भी वह पुलिस के हाथ नहीं आया। आरोपी का सुराग नहीं मिलने पर जेएमएफसी तपन भार्गव ने आरोपी को न्यायालय में पेश होने के निर्देश दिए हैं। उसके प...

खाटू श्याम मंदिर भोपाल के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए विधायक:मां भगवती एवं बाबा खाटू श्याम को मुकुट व छत्र अर्पण किए

प्लेटिनम प्लाजा स्थित वैष्णोदेवी नवदुर्गा मंदिर के वार्षिकोत्सव में विधायक भगवान दास सबनानी शामिल हुए। उन्होंने भोले के दरबार संत नगर के प्रमुख कथा वाचक मुकेश महाराज, संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के व्यवस्थापक चंद्रशेखर तिवारी, राष्ट्रीय सिंधी मंच के जिला अध्यक्ष हीरो हिंदू, भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश मंत्री नानक दादलानी, प्रभु दास मूलचंदानी, अशोक कुमार तनवानी, मधु घनश्यानी, प्रवीण होतवानी, नरेंद्र टहिलयानी के साथ मां भगवती और बाबा खाटू श्याम को मुकुट एवं छत्र अर्पित किया। वे भजन संध्या में भी शामिल हुए। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/NbROIFp via IFTTT

भोपाल में किरण फाउंडेशन एवं अन्य संस्थाओं ने लगाया शिविर:चिकित्सा शिविर में 350‎ मरीजों की नि:शुल्क जांच, ‎‎7 लोगों ने देहदान का फार्म भरा

‎जीवन सार्थक संस्था, फूड ‎लवर्स, पावनी, किरण फाउंडेशन, ‎शरद फाउंडेशन सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं ने 10 नंबर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया, जिसमें 350 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें दवा वितरित की गई। शिविर में पहुंचीं महापौर मालती राय ने 7 लोगों का देहदान और अंगदान का फार्म भरा। शिविर में ‎मुंह के कैंसर, हृदय रोग, किडनी ‎एवं शुगर रोग, महिला एवं प्रसूता‎ रोग, दांत की जांच, त्वचा रोग समेत ईसीजी जैसी जांचें की गईं।‎ शिविर में डॉ. दिव्या निगम वरिष्ठ,‎ डॉ. अंकिता निगम, डॉ. राकेश‎ भार्गव, डॉ जस्टिन लोबो, डाॅ.‎शैलेंद्र दुबे सहित टीम ने अपनी ‎सेवाएं दीं।‎ from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/hsFS6O4 via IFTTT

खजुरिया कला में गैस सिलेंडर फटा, VIDEO:घर में खाना बनाते समय आग लगने के बाद हादसा, गृहस्थी का सामान खाक

सीहोर जनपद पंचायत के ग्राम खजुरिया कलां गुरुवार रात एक गैस सिलेंडर में आ लग गई। आग लगने के बाद सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। गनीमत रही कि अग लगने के बाद घर के सभी लोग बाहर निकल आए थे, इसलिए हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हादसा गुरुवार रात करीब 10:30 बजे हुआ। गांव में पानी की टंकी के पास रहने वाले धर्मेंद्र अहिरवार पिता कैलाश अहिरवार के मकान में रात में खाना बन रहा था, तभी गैस चूल्हे से आग भड़क गई। घर में मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। मकान कच्चा होने से आग ने विकराल रूप ले लिया। जब वे आग पर काबू नहीं पा सके तो घर से बाहर निकल आए। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को जद में ले लिया। कुछ देर बाद सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। आग से मकान पूरी तरह जल चुका है। घर में आग लगने के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। कुछ समय बाद पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/AMqetbz via IFTTT

व्यापारी ने की फांसी लगाकर आत्महत्या:सूदखोरों की प्रताड़ना से था परेशान, पुलिस को आवेदन देने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

झाबुआ कोतवाली क्षेत्र में एक युवक शशिकांत खत्री ने गुरुवार की दोपहर 1:30 बजे के आसपास फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने आधा दर्जन के लगभग लोगों के खिलाफ उधार लिए पैसे पर मूल और ब्याज से अधिक राशि मांगने पर झाबुआ कोतवाली में मय सबूतों के साथ आवेदन दिया था। मृतक युवक विगत कई माह से झाबुआ के सूदखोरों की प्रताड़ना से परेशान था। आवेदन देने के बाद सूदखोर और उनके चमचों ने लगातार मृतक और उसके के पुत्र को आवेदन वापस लेने और समझौता करने के लिए डरा और धमका रहे थे। मृतक इससे पहले भी अपनी नसों में हवा वाला इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास कर चुका था। झाबुआ कोतवाली प्रभारी राजू सिंह बघेल ने बताया कि शशिकांत खत्री ने पुलिस को पैसे के लेनदेन को लेकर आवेदन दिया है। उन आवेदन पर जांच चल रही थी। इसी बीच गुरुवार 23 मई को युवक खत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। शव का पीएम कर शव को परिजनों के दे दिया गया है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/iXgY1Ku via IFTTT

कुवैत से पत्नी को ट्रिपल तलाक:वाट्सएप कॉल कर कहा, पत्नी की रिपोर्ट पर केस दर्ज

तीन तलाक को को कानूनी रुप से प्रतिबंधित कर दिया है। लेकिन फिर भी तीन तलाक देने के मामले लगातार सामने आ रहे है। ऐसा ही एक मामला रतलाम शहर का आया है। पति ने कुवैत से पत्नी को वाट्सएप कॉल कर तीन तलाक दे दिया। महिला ने पति के खिलाफ पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है। चार दिन में रतलाम जिले में तीन तलाक का दूसरा मामला है। माणकचौक थाना पुलिस के अनुसार उमेहरा बेलीम (26) पति यासीर बेलीम निवासी ओझा खाली कुंजडो का वास ने अपने पति यासीर पिता अब्दुल कलाम बेलीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि उसका निकाह 6 मई 2017 को यासिर पिता अब्दुल कलाम बेलीम से हुआ था। दो लड़के मो. हसन बेलीम (5) व छोटो बेटा मो. हुसेन बेलीम (10) माह का है। शादी के दो माह बाद से हम दोनों पत्नी पत्नी में विवाद होता रहता था। तब मेरे पति कहते थे कि तुम्हें तलाक दे दूंगा। उसके बाद पति आए दिन घर की छोटी छोटी बातों से को लेकर लड़ाई झगड़ा कर तलाक देने की धमकी देकर मानसिक रुप से प्रताड़ित करने लगे। मैं अपना घर नहीं तोड़ना चाहती थी। इसलिए रिपोर्ट नहीं की। छोटा बेटा मो. हुसैन बेलीम बीमार होने की वजह से इलाज के लिए पिछले दो दिन से ...

8 महीने की बच्ची के हाथ-पैर, कमर में फैक्चर:अनूपपुर में मां बोली- मेरे पति ने ही मासूम को पीटा; आरोपी बोला-खाट से गिरी

अनूपपुर में 8 महीने की एक बच्ची के दोनों हाथ, एक पैर और कमर में कई फ्रैक्चर हैं। वह दर्द से कराह रही है। लगातार रो रही है। मासूम की मां का आरोप है कि उसकी इस हालत का जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि बच्ची का पिता ही है। आरोप है कि उसी ने अपनी बेटी की बेरहमी से पिटाई की है। हालांकि आरोपी का कहना है कि खाट से गिरने के चलते बच्ची की ये हालत हुई है। बच्ची को बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। इस मामले में एसडीओपी सुमित केरकेट्टा ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। मां ने कहा- पति ने ही मासूम बेटी को मारा घायल बच्ची की मां का कहना है कि वह अपनी बच्ची को घर में जमीन पर लिटा कर बाहर गई थी। वापस लौटी तो बच्ची रो रही थी। पूछने पर पति ने कहा कि बच्ची खाट से गिर गई है। उसे जिला अस्पताल ले कर आई तो पता चला कि उसके दोनों हाथ, एक पैर, कमर की हड्डियां टूट गई हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इतनी चोट खाट से गिरने से नहीं आ सकती है। बच्ची की मां ने कहा कि मेरे पति ने ही मेरी मासूम सी बेटी को मारा ह...

राहुल गांधी बोले-न्याय सबके लिए समान हो:पुणे एक्सीडेंट में एमपी के इंजीनियर्स की मौत पर कहा- ट्रक-बस ड्राइवर से निबंध नहीं लिखवाते?

पुणे हिट एंड रन केस में मध्यप्रदेश के दो इंजीनियर्स की मौत पर सांसद राहुल गांधी ने 'X' पर वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा, 'अगर ओला-उबर, ऑटो, बस और ट्रक ड्राइवर गलती से किसी को मार देते हैं तो 10 साल की सजा हो जाती है। अगर अमीर घर का लड़का पोर्शे कार से दो लोगों की हत्या कर देता है तो उससे सिर्फ निबंध लिखवाया जाता है। बस ड्राइवर से क्यों नहीं लिखवाया?' राहुल ने आगे कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा गया- दो भारत बन रहे हैं। एक अरबपतियों और दूसरा गरीबों का। उनका जवाब आता है- क्या मैं सबको गरीब बना दूं? सवाल ये नहीं। सवाल ये है कि अमीरों और गरीबों... दोनों को न्याय मिलना चाहिए इसलिए हम लड़ रहे हैं। अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं।' दरअसल, 18 मई की रात 2.15 बजे पुणे में बाइक सवार अश्विनी कोष्टा और अनीश अवधिया को हाई स्पीड पोर्शे कार ने कुचल दिया था। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। अश्विनी जबलपुर और अनीश उमरिया का रहने वाला था। कार पुणे के बिल्डर का नाबालिग बेटा चला रहा था। वह नशे में था। किशोर न्याय बोर्ड की कोर्ट ने नाबालिग को घटना के 15 घंटे के अंदर ही जमानत...

नो फ्लाइंग डे को विवेक तन्खा का समर्थन:बोले- कब तक जनता सहन करेगी, ये पब्लिक मूवमेंट है; देश-विदेश में आंदोलन की चर्चा

साढ़े चार सौ करोड़ रुपए की लागत से जबलपुर डुमना एयरपोर्ट का विस्तारीकरण तो जरुर हुआ, पर जैसे-जैसे एयरपोर्ट डेवलप हुआ, वैसे-वैसे फ्लाइट भी बंद होने लगी। देश के अलग-अलग शहरों के लिए 12 फ्लाइट चलती थी, पर दो साल के भीतर ये फ्लाइट सिर्फ 5 बची है। बताया जा रहा है कुछ फ्लाइट और बंद होने वाली है। बड़े शहरों से जबलपुर की फ्लाइट कनेक्टिविटी लगातार घटने और फ्लाईट्स बंद होने के विरोध में जबलपुर में बड़ा आंदोलन खड़ा हो रहा है। 6 जून को जबलपुर में नो फ्लाइंग डे मनाया जाएगा, जिसे कि राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने भी समर्थन दिया है। आंदोलनकारियों ने राज्यसभा सांसद से मुलाकात कर उनसे शामिल होने की मांग की। विवेक तन्खा ने कहा कि निश्चित रूप से ये आंदोलन बहुत पहले हो जाना चाहिए था। क्योकि ये जबलपुर शहर की उपेक्षा है, इसलिए जरूरत पड़ी तो मैं फ्लायर कंपनी के मालिक से भी मुलाकात कर उनसे मांग करूंगा कि बंद फ्लाइट को फिर से शुरू करे। शहर के नागरिकों ने मिलकर वायु सेवा संघर्ष समिति बनाई है। इसके मुताबिक 6 जून को जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से एक भी यात्री हवाई सफर नहीं करेगा और बड़ी संख्या में लोग एयरपोर्ट पहुंचक...

रीवा कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश:7 दिनों के भीतर सीएम हेल्पलाइन के मामलों का करें निराकरण

सोमवार को कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें कलेक्टर प्रतिभा पाल ने सीएम हेल्पलाइन मामलों की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन में लंबित मामलों का सात दिनों के भीतर निराकरण करें। अब केवल मतगणना का काम ही बचा है। कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग,राजस्व विभाग,ग्रामीण विकास विभाग,नगरीय निकाय विभाग,खाद्य विभाग,पुलिस विभाग,पीएचई विभाग,महिला एवं बाल विकास विभाग और वित्त विभाग में बड़ी संख्या में मामले लंबित हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला और बाल विकास विभाग लाड़ली बहना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के आवेदनों का निराकरण कराएं। वहीं सभी एसडीएम सीमांकन, बंटवारा और राजस्व मामलों का निराकरण कराएं। सभी राजस्व अधिकारी हर दिन अपने न्यायालय में राजस्व प्रकरणों की सुनवाई करें। खसरा सुधार और भू अर्जन के मामलों का तत्काल निराकरण करें। कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कुल 1056 और जिला अस्पताल से संबंधित 452 शिकायतें हैं। स्वास्थ्य अधिकारी जिनका तत्काल निराकरण करवाएं। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/...

गर्मी लगने पर व्यापारियों ने रोकी नीलामी:रतलाम कृषि उपज मंडी में हंगामा, भड़के किसान, मंडी गेट बंद कर किया विरोध

सोमवार को रतलाम का पारा 45 डिग्री पर पहुंच गया है। जो कि अभी तक का सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा है। भीषण गर्मी को देखते रतलाम के कृषि उपज मंडी में व्यापारियों ने नीलामी रोक दी। इससे किसान नाराज हो गए। मंडी का गेट बंद कर जमीन पर बैठ प्रदर्शन करने लगे। रविवार की छुट्‌टी के बाद उपज लेकर किसान बड़ी संख्या में मंडी आए थे। किसानों की ट्रैक्टर-ट्रालियां धूप में खड़ी थी। गर्मी के कारण नीमाली में परेशानी आ रही थी तो व्यापारियों ने नीलामी रोक दी। व्यापारियों का कहना था कि ट्रालियों को छाया में खड़ी करवाए जाए। जिससे ताकि नीलामी कर सकें। नीलामी रुकते ही किसान भड़क गए। मंडी का मेन गेट बंद कर दिया। जमीन पर बैठ नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामें की सूचना पर एसडीएम संजीवकेशव पांडेय पहुंचे। किसानों से बातचीत की। लेकिन किसान मानने के लिए तैयार नहीं थे। बाद में किसान नेता राजेश पुरोहित, समरथ पाटीदार, संजय पाटीदार ने किसानों को समझाया। तब किसान माने और नीलामी शुरू हुई। हंगामे के कारण करीब एक घंटे तक नीलामी रुकी रही। मंडी सचिव एमएस मुनिया ने बताया छाया में नीलामी करने को लेकर व्यापारियों ने नीलामी रोकी। इस पर किसान नारा...

अस्पताल में मधुमक्खियों का हमला:पत्नी ने पति को साड़ी के पल्लू से ढांका,कर्मचारी ने पन्नी ओढ़कर हमले से बचने दंपत्ति को दिया चादर

रविवार दोपहर 12 बजे के लगभग मक्खियों ने अस्पताल परिसर में जमकर आतंक मचाया। अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक दंपत्ति उनकी चपेट में आ गए। महिला ने अपनी सूझबूझ से पति को पल्लू से ढक्कर तकरीबन आधा घंटे बैठी रही। इस बीच एक अस्पताल कर्मी ने हिम्मत जुटाते हुए एक बड़ी पॉलीथिन ओढक़र दमपति के पास गया। उन्हें एक चादर उपलब्ध कराया। इसके बाद महिला ने अपने पति को चादर ओढ़ाकर सुरक्षित मक्खियों के आतंक से बचाया। वही तकरीबन आधा दर्जन से अधिक लोगों पर भी मक्खियों ने हमला किया है। हालांकि इस हमले में लोग ज्यादा घायल नहीं हुए। यदि मक्खियां ज्यादा विफराई होती तो यह घटना विकराल हो सकती थी। बता दें कि अस्पताल के तीसरे मंजिल पर मधुमक्खि का छत्ता लगा हुआ है। आज दोपहर 12 बजे करीब मक्खियां अचानक विफरा गई। उन्होंने एक दमपति सहित आधा दर्जन लोगों पर हमला कर दिया। हालांकि सभी ने यहां वहां भागकर अपने आप को सुरक्षित किया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/jQFoJ6h via IFTTT

CBI इंस्पेक्टर 10 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार:भोपाल में घर से मिले सोने के बिस्किट; आरोपी पर नर्सिंग घोटाले की जांच का जिम्मा

भोपाल में सीबीआई के एक इंस्पेक्टर को सीबीआई ने ही 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि घूस लेते पकड़ाए इंस्पेक्टर राहुल राज पर मध्यप्रदेश के बहुचर्चित नर्सिंग कॉलेज घोटाले की जांच की जिम्मेदारी है। रविवार को सीबीआई की एक टीम ने भोपाल में आरोपी इंस्पेक्टर के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित घर पर छापा मारा और उन्हें रिश्वत लेते पकड़ा। राहुल राज के घर से तलाशी में 7 लाख 88 हजार रुपए नकद और 100-100 ग्राम के सोने के बिस्किट भी मिले हैं। रिश्वत देने वाले भी सीबीआई के हत्थे चढ़े सीबीआई निरीक्षक राहुल राज को रिश्वत देने वाले भोपाल के मलय कॉलेज ऑफ नर्सिंग के चेयरमैन अनिल भास्करन, प्रिंसिपल सूना अनिल भास्करन और एक मीडिएटर सचिन जैन को भी सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। राहुल राज सही सुइटबिलिटी रिपोर्ट देने के नाम पर रिश्वत ले रहे थे। आरोपियों को 29 मई तक रिमांड पर भेजा गिरफ्तारी के बाद चारों आरोपियों को भोपाल में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार शर्मा की कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने सभी आरोपियों को 29 मई तक पीआर पर भेज दिया है। सीबीआई ने भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7, 7A,...

महाराणा प्रताप जयंती की पूर्व संध्या पर युवाओं ने निकाली वाहन रैली

भास्कर संवाददाता | आलीराजपुर असाड़ा राजपूत समाज द्वारा महाराणा प्रताप जयंती महोत्सव की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को वाहन रैली निकाली। रैली की शुरुआत शाम 7 बजे महाराणा प्रताप भवन (राजपूत समाज) से हुई। बड़ी संख्या में समाजजन ने भाग लिया। दो पहिया वाहन पर सवार युवा रास्ते भर जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। वाहन रैली बस स्टैंड, एमजी, नीम चौक, पोस्ट ऑफिस, रामदेव मंदिर, फतेह क्लब, हाट गली, रणछोड़राय मंदिर, उमराली रोड होते हुए पुनः समाज भवन पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में महाराणा प्रताप के जयकारों व भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों से वातावरण गुंजायमान हो रहा था। पश्चात समाज के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान किया गया। समाज के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान समारोह समाज के पूर्व अध्यक्षों एवं अनुशांगिक संगठनों के अध्यक्ष की मौजूदगी में हुआ। उन्होंने अपने विचार रखते हुए समाजजन की सक्रियता से सामाजिक संगठनों के सदस्यों से दायित्वों का निर्वहन का आग्रह कियाl शौर्य यात्रा की चलती रही तैयारी : शनिवार को शौर्य यात्रा की तैयारी चलती रही। राजपूत समाज के अध्यक्ष रिंकेश सिंह तंवर एवं मीडिया संयोजक उमेश सिंह वर्मा (कछवाहा...

सागर में खड़ी ट्राली में घुसी कार, एक की मौत:​​​​​​​गमी में शामिल होकर लौट रहे थे, पांच घायल

सागर में मोतीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बेरखेड़ी के पास देर रात खड़ी ट्राली में कार अनियंत्रित होकर घुस गई। दुर्घटना में कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं महिलाओं समेत पांच लोग घायल हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक और घायल नरयावली एक गमी में गए थे। जहां से वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। पुलिस के अनुसार रात करीब 1 बजे बेरखेड़ी के पास खड़ी ट्राली में कार क्रमांक एमपी 04 पीएल 0634 आकर टकरा गई। घटना के समय कार में छह लोग सवार थे। घटना देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार से घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां लखन सौर उम्र 30 साल निवासी ढोगा गड़रिया को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घायल ललता बाई, तीजा बाई, बृजेश सौर, गनपत सौर और संजय सौर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/LZqjA83 via IFTTT

आकाशीय बिजली से टूटा सात जन्मों का साथ:आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, पति भी झुलसा, हॉस्पिटल में चल रहा इलाज

जुनारदेव के तामिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुत्तोर में आकाशीय बिजली गिरने से 2 पति पत्नी का सात जन्मों का साथ छूट गया। जिसमें पत्नी की मौत हो गई तथा पति बुरी तरह से झुलस गया जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। पूरी घटना शनिवार शाम की है जब पति-पत्नी गेहूं काटकर खेत से लौट रहे थे तभी अचानक तेज गडगडाहट के साथ बिजली गिरी तो उससे पत्नी बुरी तरह से झुलस गई जिससे उसकी मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम को अचानक हुई बिजली गिरने की घटना से मुत्तोर के निवासी किसान परिवार की रँगवती कुमरे उम्र 45 से 50 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। बिजली गिरने से मृतिका के पति वीरसा कुमरे भी बुरी तरह घायल हुए है। दोनो खेत से गेंहू काटकर लौट रहे थे अचानक मौसम बदला और बिजली गिरने की घटना सामने आई। फिलहाल उसके पति को आंशिक चोट आई है जिसका इलाज जारी है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/8fyY5De via IFTTT

बॉयफ्रेंड ने बनाई ब्लू फिल्म गर्लफ्रेंड को किया ब्लैकमेल:प्यार का इजहार कर किया शादी का वादा फिर करने लगा दुष्कर्म, बनाए वीडियो

ग्वालियर में एक युवती को उसके ही बॉयफ्रेंड ने ब्लैकमेल किया है। बॉयफ्रेंड ने प्यार का इजहार किया और शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने गर्लफ्रेंड के न्यूड फोटो-वीडियो शूट कर लिए। जब गर्लफ्रेंड ने उससे दूरी बनाई तो उसने वीडियो की ब्लू फिल्म बनाकर वायरल करने की धमकी दी। करीब तीन साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। अब छात्रा ने मामले की शिकायत विश्वविद्यालय थाना में की है। पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार हो गया है। ग्वालियर निवासी 24 वर्षीय युवती की तीन साल पहले भिंड मेहगांव में रहने वाले माधव सिंह भदौरिया से दोस्ती हुई थी। सोशल मीडिया पर इनकी बातचीत और दोस्ती शुरू हुई थी। माधव शुरू में उससे हमदर्दी दिखाता रहा और दोस्ती की आड़ में माधव उसे सिटी सेंटर में द स्काई गेस्ट हाउस ले गया। जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसके कुछ अश्लील फोटो और वीडियो बनाए। फिर इन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसे होटल में बुलाकर दुष्कर्म करता रहा। हर बार उसके फोटो और वीडियो भी बनाता था। दो साल तक माधव ने उसका शारीरिक शोषण किया। जब युवती ने माधव से दूरी बनाई तो वह...

मेहगांव में किसान का मर्डर:बड़े भाई के साले ने दी थी धमकी, शाम को खेत पर हुई हत्या, पुलिस जांच में जुटी

भिंड के मेहगांव थाना अंतर्गत देवरी गांव में 53 वर्षीय व्यक्ति की सरिया से हमला करके हत्या कर दी गई है। प्राथमिक जांच में पुलिस मृतक के भाई के साले पर शक कर रही है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने हत्या के मामले में शव जब्त कर लिया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक देवरी गांव में रहने वाले किसान रामप्रकाश व्यास पुत्र रामसहाय व्यास छह भाई है। रामसहाय का परिवार में जमीन बंटवारे पिछले दिनों से चल रहा था। शनिवार की सुबह परिवार में सभी का बंटवारा चल रहा था। तभी मौके पर यूपी के इटावा जिले के चरनगर का रहने वाला आशुतोष शर्मा मौके पर आ गया। यहां आशुतोष शर्मा ने अपने भांजे सौरभ की बात का बंटवारे के बीच सपोर्ट किया। इस पर रामप्रकाश ने बड़े भाई का साला अर्थात सौरभ के मामा को डांटते हुए परिवार के निजी बंटवारे में दूर रहने की हिदायत दी। इस पर आशुतोष ने स्वयं के बेज्जती महसूस हुई और उसने सबक सिखाने की बात कही थी। इस मौके पर जाते समय आशुतोष कह गया कि तुम्हें देख लेंगे। इसके बाद वो चला गया। शाम के सात बजे जब रामप्रकाश अपने खेत पर था तभी उसकी हत्या हुई। बताया जाता हैकि ...

खेत में मजदूरों पर मधुमक्खियों का हमला:एक मजदूर ज्यादा घायल होने पर जिला अस्पताल रेफर,देखिए VIDEO

छिंदवाडा के पौनार में मधुमक्खियों के काटने से गंभीर घायल हुए युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गुरुवार सुबह 10 बजे पौनार में खेत में काम करते समय मजदूरों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया था। सवरी के पौनार निवासी उमेश वानखड़े ने बताया कि आज सुबह 10 बजे श्याम बनके (35) पिता मेहताब बनके उनके खेत में पाइप लाइन सुधारने का काम कर रहा था। इसी दौरान नजदीक के पीपल के पेड़ में लगी मधुमक्खियों ने श्याम और उन पर हमला बोल दिया। उन्हें भी मधुमक्खियों ने डंक मारा है। घायल श्याम को प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र सांवरी में उपचार के बाद जिला अस्पताल लाया गया है। खेत में काम करने के दौरान हमला खेत मालिक उमेश वानखड़े मजदूरों के साथ मिलकर खेत की पाइप लाइन को ठीक कर रहे थे। इसी दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने मजदूर श्याम बनके के चेहरे सहित हाथ पैर और खेत मालिक उमेश वानखड़े के चेहरे में डंक मारा। इसी दौरान घटनास्थल पर मौजूद अन्य मजदूर सोहन सूर्यवंशी ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/JdeQXv3 via IFTTT

पुलिसकर्मी से झुमाझटकी करने वाली महिला पहुंची SPदफ्तर, बोली:मुझसे महिला कांस्टेबलों ने मारा, फिर झूठा केस दर्ज किया

नर्मदापुरम के सोहागपुर थाने में एचसीएम कक्ष में महिला कांस्टेबल से झूमाझटकी व मारपीट करने वाली महिला आज गुरुवार को एसपी ऑफिस पहुंची। महिला ने 12 साल के बच्चे को लेकर पहुंची और एएसपी आशुतोष मिश्रा के सामने हाथ जोड़कर रोते हुए अपने साथ हुए अन्याय के बारे में बताया। महिला ने कहा मेरे साथ गलत हुआ है। महिला कांस्टेबलों ने ही मुझे थाने में मारा, फिर मेरे खिलाफ ही झूठा प्रकरण दर्ज कर दिया। एएसपी मिश्रा ने महिला की बात सुनकर उसे कहा कि आपकी शिकायत पर हम जांच कराएंगे। जो दोषी होगा, उस पर कार्रवाई करेंगे। महिला शिवानी बाथरे ने कहा मेरा 17 साल का बेटा खो गया था। जो बाद में मिल गया। उसी सिलसिले में 11 मई को थाने गई। लेकिन थाना परिसर में ही मेरे सास, ससुर व देवर ने झूमाझटकी कर मारपीट की। 13 मई शाम 4बजे मैं थाने पहुंची और कहा कि मेरे साथ दो दिन पहले थाने में हुई घटना में कार्रवाई करें, चाहे तो आप सीसीटीवी कैमरे में घटना देख सकते हो, तो महिला कांस्टेबल ने मुझे गाल पर थप्पड़ मारे और कहा तु हमें कानून सिखाएगी। फिर दो पुलिसकर्मियों ने भी झूमाझटकी की। मेरे खिलाफ झूठा शासकीय कार्य में बाधा व मारपीट का केस द...

शिवराज बोले-कांग्रेस समाप्ति की ओर जा रही:दिल्ली में कहा-तीन दिन युद्ध विराम ना होता तो पूरा कश्मीर हमारा होता, नेहरु ने पाप किया

एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को दिल्ली में दो लोकसभा सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन मे प्रचार किया। पूर्व सीएम ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में आयोजित दलित महा सम्मेलन में और चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। पीओके हमारा है, हम उसे लेकर रहेंगे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर पर हमला किया था। हमारी सेनाएं बहादुरी के साथ लड़ रहीं थीं, अगर 3 दिन और युद्ध विराम नहीं होता तो पीओके होता ही नहीं, पूरा कश्मीर हमारा होता। कांग्रेस और पंडित जवाहर लाल नेहरू ने पाप किया और युद्ध विराम कर दिया और पीओके पाकिस्तान में रह गया। आज भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है कि, अब पीओके हमारा है और हम उसे लेकर रहेंगे, वो भारत का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि, ये एतिहासिक भूल, अपराध और पाप है जो पंडित जवाहर लाल नेहरू ने किया। क्या-क्या नहीं किया, एक देश में 2 निशान 2 विधान, 2 प्रधान कौन लेकर आया। कश्मीर हमारा था हम लोग नारे लगाते रहे एक देश में 2 निशान, 2 विधान, 2 प्रधान नहीं चलेंगे लेकिन कांग्रेस ने ये पाप ...

रामलीला मैदान में मिला युवक का शव:मृतक के मुंह, नाक से निकल रहा था खून, नहीं हुई है पहचान

ग्वालियर के मुरार रामलीला मैदान में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के नाक और मुंह से खून निकल रहा था। घटना मुरार थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान बुधवार की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। मृतक की मौत कैसे हुई है, अभी इसका पता नहीं चला है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजकर मामला दर्ज कर लिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस पड़ताल कर रही है। यह है पूरा मामला मुरार थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक की खून से सनी लाश रामलीला मैदान में पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर मृतक की शिनाख्ती के प्रयास किए, लेकिन उसकी कोई पहचान नहीं कर सका। पुलिस ने शव को डेड हाउस में रखवा दिया है। साथ ही मर्ग कायम कर लिया है। युवक का यह था हुलिया मृतक की उम्र करीब 30 से 35 साल के बीच की है और उसने पेंट व शर्ट पहने हुए है। मृतक का रंग गेहूंआ था और वह औसत कद काठी का है। पुलिस ने उसकी शिनाख्ती के लिए आस-पास के थानों के साथ ही अन्य जिलों को सूचना दे दी है। फिलहाल पता नहीं चला ह...

सड़क हादसो में तीन की मौत, तीन घायल:बेटे से मिलकर लौट रहा था पिता, बाइकें भिड़ीं, पिता की मौत

ग्वालियर के हस्तिनापुर में दो बाइक की भिडंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक घायल हुए हैं। मृतक अपने बेटे से मिलने के लिए बिजौली आया था। जब वापस लौट रहा था तो यह हादसा हुआ। घटना मंगलवार दोपहर हस्तिनापुर के दहेली गांव के पास की है। इसके अलावा सोमवार-मंगलवार दरमियानी रात गोला का मंदिर को सिमको पुल पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन युवक को टक्कर मार गया है। जिसमें युवक की मौत हो गई है। तीसरा हादसा मंगलवा रात हुआ है मोहना में हाइवे पर एक हलवाई को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने रौंद दिया। हलवाई की मौके पर ही मौत हो गई। बेटे से मिलकर घर नहीं लौट पाया पिता हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के बिलारा निवासी 45 वर्षीय सत्यभामा पुत्र तखत सिंह किसान है। उनका बेटा अपने मामा के पास बिजौली में रहता है। वह बेटे से मिलने के लिए बिजौली आए थे और बेटे से मिलने के बाद मंगलवार को वापस अपने घर जा रहे थे। अभी वह दहेली के पास पहुंचे थे कि तभी सामने से तेज रफ्तार आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सत्यभामा की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार गिर्राज और कोमल निवासी जीगनी मुरैना की हा...

साढ़े चार करोड़ का मिला सड़ा हुआ गेंहू:राघव वेयरहाउस में प्रशासन का छापा ,तीन सस्पेंड; कलेक्टर बोले-कई पर गिरेगी कार्रवाई की गाज

जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना के निर्देश पर शहपुरा तहसीलदार ने राघव वेयर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान वेयर हाउस में भारी अनियमितता के साथ हजारों क्विंटल सड़ा हुआ और घुन लगा गेहूं मिला। ताजुब की बात तो यह है कि वेयर हाउस में बड़ी ही चालाकी से नए गेहूं के बीच में पुराना गेहूं का स्टॉक रख दिया गया था। जिसके चलते किसी की नजर उस पर ना पड़े। तहसीलदार की रिपोर्ट पर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने तीन कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया है, जबकि कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को वेयर हाउस कारपोरेशन के एमडी को पत्र लिखा है। कलेक्टर का कहना है कि निश्चित रूप से ये एक गंभीर किस्म का अपराध है जो किसानों के नाम पर किया जा रहा था। कलेक्टर के आदेश पर तहसीलदार ने वेयर हाउस को सील कर दिया है। डीएमओ-कंट्रोलर ने किया था विजिट जिस वेयर हाउस पर कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार रविन्द्र पटेल ने छापामार कार्रवाई की है, उसी वेयर हाउस की जांच करने के लिए कुछ दिन पहले जिला मुख्यालय से राघव वेयरहाउस गए और मौके का निरीक्षण करने के बाद उसे क्लीन चिट दे दी। तहसीलदार रवीन्द्र पटेल का कहना था कि निरीक्षण के दौरान पु...

सागर में सिलवानी हाईवे पर बस और डंपर की भिड़ंत:ओवरटेक करने में हुआ हादसा, 15 से अधिक यात्री घायल, ड्राइवर स्टेरिंग में फंसा

सागर के जैसीनगर थाना क्षेत्र में सागर-सिलवानी स्टेट हाईवे पर सोमवार रात तेज रफ्तार डंपर और यात्री बस की भिड़ंत हो गई। आमने-सामने की भीषण टक्कर में बस में सवार 15 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। वहीं बस ड्राइवर स्टेरिंग में फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ड्राइवर को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में ड्राइवर को जिला अस्पताल रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार राधा ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 15 पीए 0197 सोमवार रात सागर से बेरखेड़ी गोसाई जा रही थी। तभी जैसीनगर में वंदना भवन के पास सिलवानी स्टेट हाईवे पर कार को ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे डंपर से बस की भिड़ंत हो गई। टक्कर में बस के आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया। वहीं 15 से अधिक यात्री घायल हुए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़े और बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। बस ड्राइवर स्टेरिंग में फंस गया। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को जैसीनगर अस्पताल भेजा गया। घायलों में महिला, बच्चों समेत पुरुष शामिल हैं। जेसीबी की मदद से ड्राइवर ...

CBSE ने जारी किया 10वीं, 12वीं का रिजल्ट:पलक बोली- मेहनत से मिली सफलता, माता-पिता और टीचर को दिया श्रेय

ग्वालियर ग्लोरी स्कूल की 12 क्लास की छात्रा पलक गाबरा ने CBSE बोर्ड परीक्षा परिणाम मे 94 प्रतिशत अंक हासिल किये है। पलक कॉमर्स की स्टूडेंट है, रिजल्ट में अच्छे अंक हासिल करने पर पलक के परिवार में खुशी का माहौल है। पलक का कहना है कि पढ़ाई के दौरान कभी घूमने का मन करता था कभी पढ़ाई न करने का मन भी होता था लेकिन इन सभी पर काबू पाकर अच्छा परिणाम प्राप्त किया जा सकता है। पलक ने यह भी बताया कि पढ़ाई में सब्जेक्ट वह चुनना चाहिए जो आपको पसंद हो। किसी के दबाव में सब्जेक्ट सेलेक्ट नहीं करना चाहिए। जो भी सब्जेक्ट आप ले रहे हो उससे डरना नहीं चाहिये, लोग आपको डराएंगे लेकिन आपको डरना नहीं चाहिए। आप पढ़ाई के दौरान अपने कॉन्सेप्ट को क्लियर करके चलोगे तो सफलता जरुर हासिल होगी। परीक्षा के समय पलक ने अपना सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम का आईडी भी लॉक कर दिया था, उन्हें लगता था कि सोशल मीडिया यूज करने से उनके पढ़ाई पर असर पड़ेगा। पलक ने अपनी इस सफलता का श्रेय परिवार, साथ ही अपने टीचर को दिया है।पलक अब आगे अच्छे कॉलेज से एमबीए करना चाहती हैं और मैनेजर बनना चाहती हैं। पलक की इस मेहनत पर मां कंचन का कहना है कि उन...

MP में 8 सीटों पर 74 उम्मीदवार मैदान में:इंदौर में सबसे ज्यादा 14, खरगोन में सबसे कम 5 कैंडिडेट के लिए वोटिंग

मध्यप्रदेश में चौथे और अंतिम चरण के लिए हो रहे लोकसभा चुनाव में 74 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे अधिक प्रत्याशी इंदौर लोकसभा सीट और सबसे कम कैंडिडेट खरगोन लोकसभा सीट पर हैं। इस दौरान 1.63 करोड़ से ज्यादा मतदाता वोट करेंगे। चौथे चरण में सोमवार को इंदौर, खरगोन, धार, रतलाम, देवास, उज्जैन, खंडवा और मंदसौर सीट पर वोटिंग होगी। वोटिंग को लेकर मतदान दलों को रविवार दोपहर मतदान केंद्रों में पहुंचाया गया। इसके लिए पीठासीन अधिकारियों को हर दो घंटे में मतदान प्रतिशत अपडेट करने के लिए कहा गया। इसके आधार पर वोटिंग प्रतिशत की जानकारी सामने आ सकेगी। चुनाव आयोग के निर्देश पर हर मतदान केंद्र पर रैम्प, पानी, फर्नीचर, मेडिकल किट, बिजली, हेल्प डेस्क और संकेतक लगाकर वोटर के आसानी से आने-जाने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, मतदान केंद्रों में टाॅयलेट, गर्मी से बचने के लिए टेंट लगाकर छाया रखने का इंतजाम, वालंटियर्स की तैनाती, शिशु गृह की व्यवस्था, दिव्यांगों के लिए वाहन का इंतजाम और क्यू मैनेजमेंट के सथ मतदाता सुगमता पोस्टर की व्यवस्था भी चुनाव आयोग के आदेश पर की गई है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https...

सड़क के अभाव 13साल से बंद भवन में लगेगा स्कूल:दान की जमीन पर बने भवन के लिए नहीं था पहुंच मार्ग

नर्मदापुरम जिले के ग्राम आरी में सड़क के अभाव में 13 साल से बंद पड़े हाईस्कुल भवन में इस साल से बच्चें पढ़ सकेंगे। बच्चों के स्कुल भवन तक पहुंचने का रास्ता तय हो गया है। कुछ ही दिनों में रास्ता बनकर तैयार हो जाएगा। जिसके बाद नए सत्र से 13 से बंद पड़े भवन में ही स्कुल लगना शुरू हो जाएगी। ग्राम आरी में वर्ष 2006 में दान की जमीन पर शासकीय हाई स्कुल भवन बनाया गया था। जिसके चारों खेत ही खेत थे। हाई स्कूल जाने के लिए पहुंच मार्ग नहीं था, जिससे स्कूल तक पहुंचने में बच्चों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। पिछले 13 वर्षों से स्कुल बंद पड़ा था। पिछले दिनों कलेक्टर सोनिया मीना ने समयसीमा बैठक में शिक्षा विभाग एवं नायब तहसीलदार माखननगर को निर्देश दिए थे कि की मौके पर पहुंचकर समस्या के निराकरण के लिए ठोस कार्यवाही करें। जिसके परिपालन में नायब तहसीलदार माखननगर नीरू जैन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की एवं स्कूल पहुंच मार्ग के लिए खेतों का सीमांकन करने के लिए खेत मालिकों को सहमत किया गया। नायब तहसीलदार माखननगर जैन ने बताया है कि निजी भू स्वामी अनीता साहू एवं गौरव सेठ ...

नाबालिग भतीजी की हत्या की, नहर किनारे फेंका शव:जबलपुर में साड़ी दिलाने की बात कहकर साथ ले गया था फूफा; गिरफ्तार

जबलपुर में एक शख्स ने 17 साल की लड़की की हत्या कर दी। आरोपी ने उसके सिर पर पत्थर से कई वार किए। शव नहर किनारे फेंक दिया। वारदात खमरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात की है। शुक्रवार सुबह शव मिला।पुलिस ने आरोपी विक्रम सिंह (37) को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की उसके साले की बेटी थी। उसे फूफा कहती थी। पुलिस के मुताबिक, लड़की जबलपुर में भरे-पूरे परिवार के साथ रहती थी। उसकी छोटी बुआ की शादी शुक्रवार 10 मई को होनी थी। इसके लिए मंडला से बड़ी बुआ, फूफा विक्रम सिंह और अन्य रिश्तेदार घर आए थे। साड़ी दिलाने की बात कहकर ले गया था आरोपी गुरुवार शाम को हल्दी की रस्म थी। मंडप के नीचे देर रात तक महिलाओं का कार्यक्रम चलता रहा। लड़की भी सहेलियों और बहनों के साथ इसमें मौजूद थी। वह बड़ी बुआ से कह रही थी कि छोटी बुआ की शादी में नई साड़ी पहनना है। इस पर लड़की की मां ने हामी भर दी। पास ही खड़ा उसका फूफा विक्रम सिंह यह सुन रहा था। उसने थोड़ी देर बाद लड़की से पूछा- क्या मांग रही हो बुआ से? लड़की ने कहा कि मुझे नई साड़ी चाहिए। कल जब बारात आएगी तो मैं वही पहनूंगी। इस पर विक्रम ने कहा, 'मेरे साथ चलो। दिला देता हूं।' इस...

भोपाल में कर्ज से परेशान शख्स ने किया सुसाइड:पत्नी को वीडियो मैसेज भेजा- पार्टनरशिप के बाद पेमेंट नहीं दिया, आरोपियों को सजा दिलवाएं

भोपाल के लिंक रोड नंबर 1 स्थित आनंद विहार स्कूल के पास व्यक्ति ने कार में सुसाइड कर लिया। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें कर्ज से परेशान होने की बात कही है। इससे पहले, सुबह करीब 11 बजे पत्नी को वीडियो मैसेज भेजा था। इसमें एक कंपनी में 2003 में पार्टनरशिप दिए जाने और पेमेंट नहीं दिए जाने की बात कही गई है। बच्चों को कर्ज मुक्त कराए जाने की गुहार लगाई गई है। सूचना पर टीटी नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। टीटी नगर पुलिस के मुताबिक नीलबड़ में रहने वाले राधेश्याम सेन (52) ने आनंद विहार स्कूल के नजदीक कार में जहरीला पदार्थ खा लिया। राधेश्याम ने सुसाइड से पहले पत्नी नीता सेन को वीडियो मैसेज भेजा था। इसमें खुद को सॉरबिन नामक कंपनी में 2003 के बाद कंपनी में पार्टनरशिप दिए जाने और इसके बाद पेमेंट नहीं किए जाने की बात कही है। कंपनी का संचालक जगदीश अरोरा, अनिल अरोरा और अजय अरोरा को बताया है। 2022 में 15 लाख रुपए देकर चुप कराया वीडियो में राधेश्याम सेन ने कहा है कि कंपनी में पार्टरनिशप के बाद 2021 तक पेमेंट नहीं किया गया। वीडियो में कहा कि साल 2022 में कंपनी के संचालकों ने 15 लाख ...

चमक पड़ी फीकी...:100 एकड़ में फैले साई सेंटर में खेल और खिलाड़ी दोनों की संख्या रह गई आधी

15 साल पहले साई रीजनल सेंटर भोपाल का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स सेंटर था लेकिन अब वो चमक-धमक नजर नहीं आ रही है। खेलों और खिलाड़ियों की संख्या भी लगभग आधी हो गई है। जब यह सेंटर खुला था, तब धनराज पिल्लै , एमसी मेरीकॉम, एल सरिता देवी समेत देश के लगभग सभी बड़े स्टार प्लेयर यहां कैंप में ट्रेनिंग लेकर ही विदेशी टूर को जाते थे। यहां छह खेलों हॉकी, बॉक्सिंग, जूडो, वुशू, एथलेटिक्स और कयाकिंग-केनोइंग की ट्रेनिंग दी जाती थी, लेकिन अब यहां मात्र 4 खेल ही बचे हैं जिनकी ट्रेनिंग दी जा रही है। दो खेल पूरी तरह बंद कर दिए हैं। पहले बॉक्सिंग बंद की, फिर वुशु भी बंद कर दिया गया। पहला कारण, पहले जब भोपाल में साईं ट्रेनिंग सेंटर चलता था, तब यहां परमानेंट कोचों की भरमार थी। हॉकी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो, बैडमिंटन, क्रिकेट, जूडो, बास्केटबॉल, स्विमिंग के परमानेंट कोच थे। समय के साथ-साथ हॉकी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, क्रिकेट, बास्केटबॉल, स्विमिंग के कोच रिटार्ड होते चले गए। दूसरा कारण साई भोपाल को जूडो सेंटरिक कर दिया गया है। यहां पर देश भर के टॉप जूडो प्लेयर एकत्रित कर दिए गए हैं। जो यहां पर ट्रेनिंग ले रहे ह...

नलजल योजना की सीईओ के निरीक्षण में खुली पोल:टंकी में मिला लीकेज, घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी

नर्मदापुरम जिले के आदिवासी ब्लॉक ग्राम छीतापुरा में नल जल योजना में बनी पानी की टंकी और पेयजल सप्लाई में बरती जा रहीं लापरवाही की पोल गुरुवार को जिला पंचायत सीईओ एसएस रावत निरीक्षण में खुली। कुछ साल पहले ही बनी पानी की टंकी से पानी लीकेज होते मिला। सीईओ रावत ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग की उपयंत्री को निर्देश दिए गए की उक्त टंकी का मूल्यांकन डीपीआर अनुसार करें। गुणवत्ता की रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर भेजे। सीईओ रावत ने छीतापुरा भ्रमण कर नल जल योजना के कार्यों, मनरेगा एवं 15 वित्त से किया जा रहे कार्य आरोग्य केंद्र आदि का निरीक्षण किया गया। नल जल योजना के तहत बनाई गई टंकी एवं नल कनेक्शन का घर-घर जाकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभाग द्वारा घरों में नल कनेक्शन किए गए हैं, लेकिन पानी का रिसाव होने के कारण घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है। पाइपलाइन सुधार के निर्देश दिए गए। विभाग द्वारा जल सप्लाई के लिए बनाए गए कूप का निरीक्षण भी किया गया। मनरेगा योजना से अमृत सरोवर का निर्माण देखा। शीघ्र पिचिंग पूर्ण करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत में...

मेंटेनेंस की खुली पोल:सिर्फ आधे घंटे की बौछारों में 2 घंटे गुल रही बिजली, 1 लाख आबादी होती रही परेशान

बुधवार शाम 4 बजे के बाद हुई करीब आधे घंटे की बारिश ने बिजली कंपनी के मेंटेनेंस की पोल खोल दी। 50 फीडर्स पर ट्रिपिंग आई। नए और पुराने शहर के कई इलाकों में बिजली लाइनों के जंपर खराब हो गए। 1250 क्वार्टर्स के पास बिजली लाइन पर पेड़ की एक बड़ी डाल गिर गई थी। कुछ हिस्सों में एक घंटे तो ज्यादातर इलाकों में 2 घंटे बिजली गुल रही। इस दौरान इन इलाकों की 1 लाख आबादी प्रभावित हुई। मालूम हो कि पिछले दो महीने से बिजली कंपनी प्री मानसून मेंटेनेंस के नाम पर शटडाउन ले रही है। 1250 क्वार्टर्स से लेकर कोटरा सुल्तानाबाद, नेहरू नगर, कमला नगर समेत आसपास बिजली गुल हो गई थी। पुराने शहर में लालघाटी, ईदगाह हिल्स, कोहेफिजा, हलालपुर बस स्टैंड से लेकर संत हिरदाराम नगर तक कई जगह बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। होशंगाबाद रोड, रोहित नगर, कोलार के भी कई इलाकों में बिजली गुल हुई थी। बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि शाम छह बजे तक सही जगह सप्लाई बहाल कर दी गई थी। कहां-कितने फीडर हुए थे ट्रिप ये है एक लाख आबादी का गणित... जानकारों के मुताबिक एक फीडर से औसतन करीब 2 हजार लोग जुड़े हैं। इस मान से 50 फीडर का आंकड़ा 1 लाख होगा।...

सागर में निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर दो उपयंत्री निलंबित:लापरवाही से निर्वाचन प्रक्रिया में हुई बाधा, कलेक्टर ने की कार्रवाई

सागर में मतदान के दिन कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य ने नगर पालिक निगम के दो उपयंत्री राजकुमार साहू और आशिमा तिर्की को निलंबित किया है। लोकसभा निर्वाचन में सागर विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए उपयंत्री राजकुमार साहू और आशिमा तिर्की को दिए गए निर्वाचन दायित्वों का निर्वाहन गंभीरता से नहीं किया गया। जिससे निर्वाचन प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न हुई है। उनका यह कृत्य मप्र सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 का स्पष्ट उल्लंघन है जो कि अवचार की श्रेणी में आता है। जिसके चलते दोनों उपयंत्रियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी सागर निर्धारित किया गया है। बताया जा रहा है कि मतदान दलों के खाना वितरण में लापरवाही होने पर उपयंत्रियों पर कार्रवाई की गई है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/yMr7q3A via IFTTT

अक्षय तृतीया पर होने वाली शादियों पर रहेगी नजर:बाल-विवाह की मिलते ही मौके पर पहुंचेगी टीम, मोबाइल-टेलीफोन नंबर किए जारी

अक्षय तृतीया 10 मई के अवसर पर होने वाले सामूहिक‍ एवं निजी विवाह कार्यक्रमों में महिला बाल विकास विभाग की नजर रहेगी। बाल विवाह की सूचना मिलते ही कुछ देर में टीम मौके पर पहुंचेगी। संचालनालय महिला एवं बाल विकास भोपाल के निर्देशानुसार नर्मदापुरम जिले में परियोजना स्‍तर एवं जिला स्‍तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जिले में कहीं पर भी बाल विवाह होने पर 07574-253009 नंबर या चाइल्‍ड हेल्‍प लाइन नंबर 1098 पर दी जा सकती है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ललित डेहरिया ने बताया नगरीय एवं विकासखंड स्तर पर भी निम्‍नानुसार अधिकारियों को भी सूचित किया जा सकता है। विकासखण्ड बनखेडी के लिए अनिल कुमार चौधरी प्रभारी परियोजना अधिकारी बनखेड़ी मो.नं 9588443053, 07574-228343, विकासखण्ड पिपरिया के लिए प्रभारी परियोजना अधिकारी अनिल कुमार चौधरी मो.नं 9588443053, 07574-224963, विकासखंड सोहागपुर के लिए परियोजना अधिकारी सोहागपुर जसिता तिग्गा मो.नं 9424437438, 07574-278144, विकासखण्ड माखननगर के लिए परियोजना अधिकारी म.बा.वि. माखननगर सुषमा चौरसिया मो.नं 7999584492, 07574-259349, विकासखण्ड नर्मदापुरम क...

पूरे माह बने रहेंगे गर्मी के तेवर:बादल छंटे, रात का तापमान 2 डिग्री गिरा, दिन का 1 डिग्री बढ़ा

रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ। 38.4 डिग्री से बढ़कर तापमान 39.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। सुबह 10 बजे तक तो गर्मी ज्यादा असरदार नहीं थी, लेकिन दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक गर्म हवाओं ने खूब तपाया। रविवार को हलके बादल थे, वह सोमवार को पूरी तरह साफ हो गए। इस कारण पूरे समय धूप बनी रही। आज शाम से फिर बादल मंगलवार से गर्मी के तेवर और तीखे हो जाएंगे। सुबह होने के साथ ही गर्मी का एहसास होने लगेगा। शाम 5 के करीब हलके से बादलों की वजह से कुछ राहत मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ अब बेअसर हो गया है। इस कारण धूप रास्ते पर आ जाएगी। अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री के बीच रिकॉर्ड होगा। राजस्थान तरफ से आने वाली गर्म हवाओं की वजह से दिन का तापमान अधिक रहेगा। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/flctgjn via IFTTT

रामाकोना शराब दुकान में उपद्रवियों ने की तोड़फोड़:दो पक्षों के बीच हुआ विवाद,दुकानदार का आरोप पैसे मांगने पर हुआ विवाद,पुलिस जांच में जुटी

आज यहां एक विवाह समारोह में शामिल होने आए उपद्रवियों ने रामाकोना स्थित शासकीय शराब दुकान में कर्मचारियों से विवाद करते हुए जमकर तोड़फोड़ की.इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने की खबर भी है.विवाद के पीछे शराब के मूल्य निर्धारण की वजह बताई जा रही है गत अप्रेल मेें हुये नये शराब ठेके में कई स्थानों के ठेकेदार बदलने के बाद में विवाद की घटनायें सामने आ रही है। बीते दिवस ग्राम रंगारी में शराब की उपदुकान खुलने के बाद में ग्रामीणों द्वारा इसका विरोध दर्ज किया गया तो वही सोमवार को ग्राम रामाकोना में संचालित शासकीय शराब दुकान में भाव के अंतर को लेकर बाराती और दुकान के कर्मचारियों के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ गया कि, बारातियों द्वारा दुकान में तोडफोड की।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खुटामा में विवाह समारोह था जहा पर छिंदवाडा से बारात आई थी। सोमवार की दोपहर 2.30 बजें के आसपास की है, बाराती स्कॉर्पियो क्र. एम पी 28 जेड सी 6769 एवं एम पी 28 बी डी 3509 से शराब खरेदी करने के लिये दुकान पर पहुचे। जहा उनके द्वारा आठ सौ रूपये में एक शराब की बोतल ली। उसके कुछ ही देर बाद फिर शराब की बोतल और...

मतदान होने के लिए काउंटडाउन शुरू:17 हजार दल-बल के पहरे में कल सांसद चुनेगा ग्वालियर

लोकसभा चुनाव का मतदान होने के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया। रविवार शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार का शोरगुल थम गया है और अब जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की टीमें मैदान में उतरकर मतदान के लिए लागू 48 घंटे की सख्त गाइडलाइन का पालन कराने की कार्रवाई कर रहे हैं। मतदान खत्म होने तक कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रूचिका चौहान ने शराब दुकान बंद, चेकिंग नाके से लेकर अन्य व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग के आदेश जारी किए हैं। रविवार को प्रेस काॅफ्रेंस में चौहान ने बताया कि 7 मई को होने वाले मतदान के लिए आचार संहिता, कानून व्यवस्था को लेकर सभी टीमें अपने मोर्चे पर काम कर रही हैं। सोमवार को सुबह 6 बजे एमएलबी कॉलेज से मतदान दलों को केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि मतदान केंद्रों की मैपिंग कर फोर्स तैनात किया है। मतदान की तैयारी आचार संहिता में कार्रवाई मतदान पर अफसरों का दावा ये है तैयारी... सुबह 5 बजे से बुलाए दल, वेलकम और मेडिकल किट मिलेगी मतदान सामग्री/दल: एमएलबी कॉलेज में सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग क्षेत्रवार कलर कोडिंग की है। सामग्री वितरण के 123 सेक्टर ...

भोपाल में बेरोजगरों को ठगने वाले पर FIR:कंसल्टेंसी ऑफिस का संचालक है आरोपी, मल्टी नेशनल कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर की जालजसाजी

राजधानी भोपाल में नौकरी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। कोहेफिजा पुलिस ने जालसाज के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी ने बेरोजगारों को मल्टी नेशनल कंपनियों में नौकरी दिलाने का कहकर लाखों रुपए ठग लिए, लेकिन नौकरी नहीं लगवाई। पीड़ित बेरोजगार उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। थाने के सामने चलता था ठगी का अड्‌डा पुलिस के मुताबिक तलैया इलाके में रहने वाले कबीर अहमद (35) प्रायवेट काम करते हैं। पिछले साल उनकी मुलाकात सैफिया कालेज रोड पर रहने वाले उमर खान से हुई थी। वह कोह ए फिजा थाने के सामने नादरा काम्पलेक्स में कंसल्टेंसी का आफिस चलाता था। उमर ने कबीर को बताया कि वह अमेजन, फ्लिपकार्ड और वोडाफोन जैसी मल्टी नेशनल कंपनियों में नौकरी लगवाने का काम करता है। कंसल्टेंसी फीस के नाम पर हड़पता था रकम अक्टूबर 2023 में कबीर ने नौकरी के लिए उसके पास रजिस्ट्रेशन करवाया और बताई गई फीस जमा कर दी। कई महीनों तक जब नौकरी नहीं मिली तो उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, इस पर उमर टालमटोल करने लगा। इस दौरान क...

सात गांवों के ट्रांसफार्मर चोरी

अशोकनगर| कचनार थाना क्षेत्र में 7 गांवों में बिजली कंपनी के पुराने ट्रांसफार्मर अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया। तूमेन बिजली कंपनी के लाइनमैन रामवीर ने आवेदन दिया था। उसमें बताया था कि महुआखेड़ा, डोंगरा सेमरा, खजूरिया कला, अमाही कचनार, सेमरा बामोरा, करैया राय, मसीदपुर में पुराने उपयोग किए ट्रांसफार्मर अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। जिनकी कीमत करीब 35 हजार होगी। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/EnzLtle via IFTTT

पकड़ा गया महिला को जिंदा जलाने वाला तीसरा आरोपी

अशोकनगर | शाढ़ौरा के जघन्य हत्या के अपराध का तीसरा आरोपी भी पुलिस ने पकड़ लिया। एक दिन पहले ही पुलिस ने दूसरे आरोपी को पकड़ा था। अब तीसरा आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जिसे ज्यूडिशियल रिमांड पर न्यायालय में पेश किया। उल्लेखनीय है कि अमोदा रोड पर 28 सितम्बर 2023 को नीतू साहू को जली हुई हालत में शाढ़ौरा अस्पताल लाया गया था। प्रारंभिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया। जिसकी 5 अक्टूबर को मौत हो गई थी। पुलिस ने धारा 302, 34 आईपीसी की कायमी की। आरोपी सुनील साहू के मृतिका से अनैतिक संबंध हो गए थे। वह अपने पति तथा परिवार को छोड़कर सुनील के साथ ही रहना चाहती थी, परंतु सुनील का परिवार उसे रखने को तैयार नहीं था। जब नीतू सुनील के घर पर रहने को गई तो उसके पिता सुरेश ने नीतू के हाथ पकड़ लिए और सतीश ने पेट्रोल डाल दिया। इसके बाद उसे आग लगा दी, जिससे वह 50% जल गई। जिसकी इलाज के दौरान हमीदिया अस्पताल में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी सुरेश साहू, सुनील को पकड़ लिया था। फरार चल रहे सतीश को भी पुलिस ने पकड़कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी को जुडिशयल रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है। from मध्य प्रदेश...

डीएलएड परीक्षा 24 जून से शुरू होगी

विदिशा| माशिमं ने डीएलएड (द्विवर्षीय पाठ्यक्रम) की प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी है। प्रथम वर्ष की परीक्षा 24 और द्वितीय वर्ष की परीक्षा 25 जून से शुरू हो जाएगी। यह सुबह 8 से 11 बजे तक की पाली में होगी। मंडल ने शैक्षणिक संस्थान प्राचार्यों से कहा है कि डेट शीट को नोटिस बोर्ड पर लगाएं। डीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षा 26 जून से शुरू होकर 13 जुलाई तक चलेगी, वहीं द्वितीय वर्ष की परीक्षा 25 जून से शुरू होकर 11 जुलाई तक चलेगी। परीक्षा के दौरान शासन द्वारा कोई अवकाश घोषित किया जाता है तो भी परीक्षाएं यथावत कार्यक्रम के अनुसार ही चलेंगी। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3FSUxQq via IFTTT

मंत्री का वीडियो, कहा-विक्रांत भूरिया बहुत भयंकर भुगतेगा:कांग्रेस विधायक का जवाब- मैं भी डॉक्टर, अच्छे अच्छो का इलाज किया है

मध्यप्रदेश के वन मंत्री नागर सिंह चौहान का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें झाबुआ से कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया को लेकर उन्होंने कहा है कि वो जिस तरह मेरे बारे में बोल रहा है, आने वाले टाइम में बहुत भयंकर भुगतेगा। मंत्री नागर सिंह के इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने जवाब दिया। उन्होंने कहा- मैं भी डॉक्टर हूं। अच्छे अच्छो का इलाज कर दिया है। मंत्री नागर सिंह चौहान का ये वीडियो 2 मई का बताया जा रहा है। वे आलीराजपुर जिले के जोबट विधानसभा क्षेत्र के आम्बुआ में भाजपा के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। बता दें कि भाजपा ने झाबुआ लोकसभा सीट पर मंत्री नागर सिंह चौहान की पत्नी अनीता चौहान को प्रत्याशी बनाया है। उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया से है। वीडियो में ये कह रहे मंत्री नागर सिंह चौहान वीडियो में मंत्री नागर सिंह ये कहते नजर आ रहे हैं- 'देख लेना, विक्रांत भूरिया जिस प्रकार मेरे बारे में बोल रहा है, ये बहुत भयंकर भुगतेगा आने वाले टाइम में। देख लेना तुम। ये बहुत भयंकर भुगतेगा। अभी तक पाला किसी से पड़ा नहीं है। पाला नागर सिंह चौहान से ...

रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी भोपाल में 'शोध शिखर-2024' 3 मई से:रिसर्च पेपर 'अनुशोधन' और रिसर्च प्रोजेक्ट 'नवनिर्माणी' प्रतियोगिता का होगा आयोजन -कुलपति

रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी भोपाल में दो दिवसीय तीसरा अंतर्राष्ट्रीय 'शोध और नवाचार सम्मेलन' शोध शिखर 2024 का आयोजन शुक्रवार से किया गया। 'विकसित भारत नया भारत' विषय पर आधारित इस सम्मेलन में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। कुलपति प्रो. रजनीकांत ने कहा कि इस साल भी शोध शिखर के अंतर्गत रिसर्च पेपर 'अनुशोधन' और रिसर्च प्रोजेक्ट 'नवनिर्माणी' प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/J7KIrlk via IFTTT

पत्नी की हत्या करने वाले पति को उम्रकैद:दो साल पहले सोते समय सिर कुचल कर की थी हत्या, न्यायालय ने सुनाया फैसला

भिण्ड में घरेलू विवाद को लेकर शराबी पति द्वारा नींद पर पत्नी का सिर पत्थर से कुचल कर हत्या करने वाले आरोपी पति को सुनवाई के दौरान साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने दोषी पाया। जिसके आधार पर न्यायालय ने आरोपी पति को आजीवन कारावास की सजा से दण्डित करने का फैसला सुनाया। मामले में जानकारी देते हुए अपर लोक अभियोजक उत्तम सिंह राजपूत ने बताया कि देहात थाना क्षेत्र में आने वाले निवासी कृष्णा नगर निवासी रहमान खां उर्फ गुड्डू पुत्र बुद्धे खां जो कि ऊदल वर्मा के मकान में किराए पर रहता था। 10 अप्रेल 2022 की रात को शराब के नशे में अपने घर पहुंचा। यहां उसकी पत्नी रेशमा एवं उसकी बेटी अंजली सो रही थी। रात 12 बजे के करीब आरोपी पति गुड्डू ने घरेलू विवाद को लेकर मन में चल रही। रंजिश के चलते पत्थर से रेशमा का सिर कुचल दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से भाग गया। मां की हत्या किए जाने की जानकारी जैसे ही पास में सो रही, बेटी अंजली को हुई तो वह पड़ोसियों के पास पहुंची और उन्हें जानकारी दी। जिस पर आसपास के लोग एकत्रित हुए और लहूलुहान रेशमा को जिला अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोष...

श्रीकृष्ण के जरिए सीएम ने यादव समाज को साधा:बोले-जैसे श्रीकृष्ण ने अमन-चैन के लिए निकले थे, यादव समाज भारत सिंह के लिए निकले

ग्वालियर-चंबल अंचल के प्रवास पर आए प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर में जातिगत समीकरण को साधा है। उन्होंने यादव समाज की बैठक ली है। बैठक में भगवान श्रीकृष्ण के जरिए यादव समाज को साधने का प्रयास किया है। बैठक में सीएम डॉ. यादव ने कहा कि अब यादव समाज को बाहर निकलना चाहिए। जैसे श्रीकृष्ण अमन चैन के लिए बाहर निकले थे वैसे ही अब यादव समाज को बाहर निकलकर अमन चैन के लिए काम करना चाहिए। भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह की जीत सुनिश्चित करनी चाहिए। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के वो रॉकेट हैं जिनको बार-बार लॉन्च किया जा रहा है पर वह गिरता जा रहा है। लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने पिछले कुछ दिन से ग्वालियर-चंबल अंचल की कमान थाम रखी है। वह लगातार ग्वालियर-चंबल के शहरों मंे प्रचार कर रहे हैं। बुधवार को वह भिंड और ग्वालियर के चीनौर में जनसभाओं काे संबोधित करने के बाद ग्वालियर के आदित्याज होटल में यादव समाज की बैठक मंे पहुंचे। यहां डॉ. मोहन यादव ने समाज के लोगों को कहा कि अब समय आ गया है कि या...