अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर भाजपा की तैयारी:हरदा में 21 से 31 मई तक चलेगा कार्यक्रम; कार्यकर्ता करेंगे जन-जन से संवाद
हरदा में भाजपा जिला कार्यालय कमल कुंज में आयोजित बैठक में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम 21 से 31 मई तक आयोजित किए जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेशसिंह वर्मा ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन आदर्श था। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनकी न्याय और नीति का अनुसरण करते हैं। अहिल्याबाई ने कठिनाइयों का सामना करते हुए जनता के लिए न्यायप्रिय शासन स्थापित किया। जिला महामंत्री देवीसिंह सांखला ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता इन कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचेंगे। कार्यक्रम की सह संयोजक प्रियंका दुबे और अनिता अग्रवाल ने अहिल्याबाई के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। बैठक में बताया गया कि अहिल्याबाई शिव की अनन्य भक्त थीं। उन्होंने कई शिव मंदिरों का पुनर्निर्माण कराया और घाट, कुएं व बावड़ियों का निर्माण करवाया। कार्यक्रम में गजेंद्र शाह, दर्शन सिंह गहलोद, भागवत शाह ढोके समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सह संयोजक सुनील दुबे ने आभार व्यक्त किया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Dsh1Rig
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Dsh1Rig
via IFTTT
Comments
Post a Comment