कलेक्टर आदित्य सिंह ने बुधवार को नवीन कृषि उपज मंडी का निरीक्षण किया। मंडी कार्यालय पहुंचकर उन्होंने विभिन्न शाखाओं में अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी ली। मंडी परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। फसल नीलामी प्रक्रिया को देखा। किसानों से चर्चा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि व्यापारी फसल की तुलाई मंडी से दूर कराते हैं। इससे समय और पैसे दोनों का नुकसान होता है। इस पर कलेक्टर ने मंडी सचिव को निर्देश दिए कि तुलाई नवीन मंडी परिसर में ही कराई जाए। अव्यवस्थित ट्रालियों को क्रम से लगाने और नीलामी प्रक्रिया भी तय क्रम से कराने के निर्देश दिए। किसानों की उपज की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को भी कहा। निरीक्षण के दौरान गेहूं खरीदी की व्यवस्था ठीक नहीं मिली। साफ-सफाई नहीं थी। कई कर्मचारी मौजूद नहीं थे। सीसीटीवी कैमरे भी ठीक से काम नहीं कर रहे थे। इस पर कलेक्टर ने मंडी सचिव भागीरथ अहिरवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qJ7UVSd
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qJ7UVSd
via IFTTT
Comments
Post a Comment