Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2026

हर 24 में से एक महिला को ब्रेस्ट-कैंसर का खतरा:30 साल की उम्र में भी सामने आ रहे केस; मिडकॉन-2026 में विशेषज्ञों ने जताई चिंता

देश में ब्रेस्ट कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार हर 24 में से एक महिला को जीवनकाल में ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा है और हर वर्ष दो लाख से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। चिंताजनक तथ्य यह है कि लगभग आधे मरीज गंभीर स्टेज में अस्पताल पहुंचते हैं। यह बात एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया (ABSI) की मिड टर्म कॉन्फ्रेंस ‘मिडकॉन-2026’ के पहले दिन एसोसिएशन के नेशनल प्रेसीडेंट डॉ. डी.जी. विजय ने कही। उन्होंने बताया कि रिसर्च और दवाइयों में निरंतर सुधार हो रहा है। अब कई मामलों में पूरा ब्रेस्ट हटाने की आवश्यकता नहीं पड़ती, बल्कि टार्गेटेड सर्जरी और आधुनिक तकनीकों से ब्रेस्ट को सुरक्षित रखा जा सकता है। कॉस्मेटिक सर्जरी और फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन तकनीक के जरिए कम उम्र की महिलाएं इलाज के बाद मातृत्व का सुख भी पा सकती हैं। आयोजन समिति के चेयरपर्सन डॉ. मनीष कौशल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी के कारण महिलाएं तीसरी और चौथी स्टेज में डॉक्टर के पास पहुंचती हैं। वैज्ञानिक समिति के प्रमुख डॉ. दिलीप आचार्य ने बताया कि नई दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता, अहमदाबाद, भोपाल, बेंगलुरु ...

बैतूल में सामाजिक संगठन बोले-शराब बंदी की जाए:अवैध शराब बिक्री से बिगड़ रहा पारिवारिक माहौल, अपराध बढ़ने का लगाया आरोप

बैतूल में शुक्रवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जिले में शराबबंदी और अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। संगठनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और खुलेआम सेवन से सामाजिक एवं पारिवारिक माहौल बिगड़ रहा है। इससे महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है, साथ ही घरेलू हिंसा और अपराध के मामलों में वृद्धि हो रही है। संगठनों ने बताया कि बैतूल, भैंसदेही, आमला सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब बिक्री का कारोबार तेजी से फैल रहा है। इसके चलते ग्रामीण समाज में असुरक्षा का माहौल है और सामाजिक समरसता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। संगठनों ने कहा-सख्त कार्रवाई की जाए संगठनों ने प्रशासन से अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और विक्रय पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने सार्वजनिक एवं धार्मिक आयोजनों में शराब परोसने या सेवन करने वालों के खिलाफ भी दंडात्मक कदम उठाने की अपील की। ज्ञापन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023 और मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की विभिन्न ध...

भोपाल में घर में नमाज पढ़ने को लेकर विवाद:पड़ोसियों ने पुलिस से की शिकायत, कहा- मस्जिद के रूप में हो रहा उपयोग

भोपाल के साकेत नगर इलाके में एक मकान में नमाज अदा किए जाने को लेकर विवाद सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने थाने में आवेदन देकर आपत्ति दर्ज कराई है। आवेदन में आरोप लगाया है कि संबंधित मकान का उपयोग मस्जिद के रूप में किया जा रहा है। एडीशनल डीसीपी गौतम सौलंकी ने बताया कि साकेत नगर क्षेत्र से एक आवेदन प्राप्त हुआ है। शिकायत में कहा है कि एक घर में नमाज पढ़ी जा रही है और उसे मस्जिद के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस ने आवेदन को जांच में लिया है और तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में अब तक वहां किसी प्रकार की मस्जिद संचालित होने की पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित स्थल एक आवासीय मकान है। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने जताई नाराजगी ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी के संरक्षक शमशुल हसन ने इस मामले पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि राजधानी की गंगा-जमुनी तहजीब को खराब करने की कोशिश की जा रही है। उनके मुताबिक, यदि कोई व्यक्ति अपने निजी मकान में इबादत कर रहा है और वह सार्वजनिक स्थल पर आयोजन नहीं कर रहा, तो उस पर आप...

कर्मचारी चयन मंडल की भर्ती सवालों के घेरे में:बिना डिग्री वाले मेरिट लिस्ट में,योग्य को नहीं मिली जगह; हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

कर्मचारी चयन भर्ती परीक्षा पर सवाल खड़े हो गए है, जिसके बाद यह मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। आरोप है कि जहां मास्टर्स डिग्री अनिवार्य थी, वहां पर बिना योग्यता वाले अभ्यार्थियों के नाम मेरिट लिस्ट में दिए गए। मामले पर अब 7 अप्रैल को सुनवाई होगी। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने ईसीबी और विभाग से पूछा है कि मेरिट लिस्ट में कितने अभ्यार्थी है, जिनके पास मास्टर्स की डिग्री नहीं है। विभाग ने जवाब के लिए समय मांगा है। कोर्ट ने राज्य सरकार ,संचालनालय नगरीय प्रशासन और विकास और एमपीएसईबी को नोटिस जारी किया है। दरअसल 2022-23 मे एमपीईएसबी ने गुप्र 2 सब गुप्र 4 के तहत 9 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला था। जिसमें कि सहायक नगर निवेशक और सहायक अतिक्रमण निरोधक अधिकारी के पद शामिल थे। भोपाल, इंदौर,ग्वालियर,जबलपुर,रीवा, सतना, छिंदवाड़ा जिलों में 86 पद खाली थे। पोस्ट के लिए विज्ञापन निकले तो परीक्षा हुई और रिजल्ट जारी हुए, लेकिन पदों पर नियुक्तियां नहीं हुई। परीक्षा फार्म भरते समय विभाग ने ना ही दस्तावेज अपलोड किए और ना ही प्रारंभिक जांच की। नतीजन ऐसे अभ्यार्थीयों ने परीक्षा दे दी, जिनके पा...

MANIT में भारतीय ज्ञान परंपरा फेयर का आयोजन:मॉर्डन युग में पुरानी संस्कृति का संगम, छात्रों ने छावा फिल्म के दृश्य की नाट्य प्रस्तुति की

भोपाल स्थित मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्लोलॉजी में IKS यानि इंडियन नॉलेज सिस्टम फेयर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन इंस्पायर क्लब द्वारा किया गया था। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और परंपरा को आधुनिक युग की शिक्षा के साथ जोड़ना था। मुख्य अतिथि चैतन्य चरण प्रभु और पंडित जसराज से के शिष्य पंडित गौतम काले थे, जिन्हें 2019 में उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इंस्पायर क्लब: अनुशासन और आध्यात्मिक जीवन की पहल इंस्पायर क्लब MANIT की एक टेक्नो स्पिरिचुअल सोसाइटी है। इसकी स्थापना प्रोफेसर डॉ. साविता दीक्षित ने रैगिंग जैसी समस्याओं को कम करने और छात्रों को सकारात्मक दिशा देने के उद्देश्य से की थी। क्लब में करीब 200 छात्र जुड़े हुए हैं। इन छात्रों के लिए अलग हॉस्टल की व्यवस्था है। सदस्य सादा जीवन अपनाते हैं, लहसुन प्याज तक का सेवन नहीं करते और प्रतिदिन सुबह ध्यान, योग, माला जाप और मंदिर में पूजन करते हैं। भारतीय परंपरा का व्यापक स्वरूप है IKS IKS यानी इंडीयन नॉलेज सिस्टम भारतीय ज्ञान परंपरा का व्यापक स्वरूप है। इसमें वेद, आयुर्वेद, गणित, खगोल ...

इंदौरी कंपनी के पूर्व डायरेक्टर तीसरी बार रिमांड पर:कंपनी की जीएसटी सस्पेंड, करोड़ों का ट्रांजैक्शन और करोड़ों की साजिश सामने आई

शहर की कंफेक्शनरी कंपनी में करोड़ों रुपए की कथित अंदरूनी साजिश का मामला उलझता जा रहा है। जीआरवी कंपनी के पूर्व डायरेक्टर संजय कलवानी से पूछताछ के लिए बाणगंगा पुलिस को तीसरी बार रिमांड लेना पड़ा है। पुलिस का कहना है कि कलवानी पूछताछ में पूरा सहयोग नहीं कर रहे हैं और अहम जानकारियां छिपा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक कलवानी ने अब तक अपना मोबाइल फोन और कंपनी से तैयार बिस्कुट व चॉकलेट के स्टॉक से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए हैं। जांच में मोबाइल को महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है। मामले में रशियन नागरिक गोरव अहलावत और विजय पांचाल का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों की तलाश तेज कर दी है। 19 फरवरी को कंपनी के शेयर होल्डर दिनेश मिश्रा ने बाणगंगा थाने में संजय कलवानी के खिलाफ धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितताओं का केस दर्ज कराया था। शिकायत में करोड़ों रुपए के लेन-देन और गबन के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान कलवानी ने कथित तौर पर गोरव अहलावत के जरिए अपने खाते में बड़ी रकम आने की बात स्वीकार की है। साथ ही कंपनी के जीएसटी नंबर को अहलावत और विजय पांचाल के माध्यम से सस्पे...

मंदसौर में मॉडिफाइड साइलेंसर वाली 12 बाइक जब्त:तेज आवाज और पटाखों पर पुलिस का एक्शन; बुलेट चलाने वालों पर विशेष नजर

मंदसौर जिले में पटाखे जैसी तेज आवाज निकालने वाले और मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार शाम से बड़ा अभियान शुरू किया है। एसपी विनोद कुमार मीना के निर्देश पर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान अब तक 12 मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं। इनमें 10 रॉयल एनफील्ड (बुलेट) और दो अन्य बाइक शामिल हैं। फिलहाल, पुलिस इन वाहनों को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कर रही है और यह कार्रवाई पूरे जिले में निरंतर जारी रहेगी। यातायात पुलिस द्वारा मंदसौर शहर के रामटेकरी, पुलिस पेट्रोल पंप के पास और सरदार वल्लभ भाई पटेल चौराहे पर विशेष चेकिंग पॉइंट लगाए गए हैं। वहीं सिटी कोतवाली पुलिस ने प्रतापगढ़ पुलिया और 10 नंबर नाका सहित विभिन्न संवेदनशील इलाकों में सर्चिंग तेज कर दी है। जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जा रही है। बुलेट के साइलेंसर की बारीकी से जांच इस अभियान के दौरान पुलिस का विशेष फोकस रॉयल एनफील्ड (बुलेट) मोटरसाइकिलों पर है। अधिकारी खुद वाहनों के साइलेंसर की जांच कर रहे हैं कि उनसे पटाखे जैसी आवाज या चिंगारियां तो नहीं निकल रही हैं। जिन भी वाहन...

गुना में बेटे की हत्या के आरोपों से मां बरी:अभ्युदय जैन केस में हाईकोर्ट का फैसला, कहा-बिना सबूत कार्यवाही जारी रखना न्याय का उल्लंघन

गुना में 14 वर्षीय बेटे अभ्युदय की हत्या के आरोपों का सामना कर रही अलका जैन पर दर्ज एफआईआर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने गुना सीजेएम कोर्ट द्वारा मां पर हत्या और सबूत छुपाने के मामले में लिए गए संज्ञान को भी रद्द कर दिया है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि बिना ठोस सबूत के आपराधिक कार्यवाही जारी रखना न्याय का उल्लंघन है। इस आदेश के बाद अलका जैन अपने बेटे की हत्या के आरोपों से पूरी तरह से मुक्त हो गई हैं। 14 वर्षीय अभ्युदय जैन का शव 14 फरवरी 2025 को घर के बाथरूम में मिला था। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर उसकी मां अलका जैन को हत्या का आरोपी माना था। 22 फरवरी को इस मामले में कोतवाली थाने में FIR दर्ज की गई थी। 8 मार्च को पुलिस ने अलका जैन को गिरफ्तार किया था। 17 जून को उन्हें जमानत मिली थी। पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं थे अभ्युदय के पिता अभ्युदय के पिता अनुपम जैन पुलिस की शुरुआती पड़ताल से संतुष्ट नहीं थे, जिसके बाद आईजी के निर्देश पर शिवपुरी डीएसपी अवनीत शर्मा के नेतृत्व में एक एसआईटी बनाई गई थी। एसआईटी ने भोपाल क...

इंदौर में कार सवार युवक से मारपीट:रुपए देने से मना करने पर चार आरोपी ने पीटा; कार में भी तोड़फोड़ की, सभी हिरासत में

इंदौर के लसूड़िया इलाके में खालसा चौक पर रविवार रात चार लड़कों ने कार सवार एक युवक के साथ बुरी तरह मारपीट की। इस मामले में लसूड़िया पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपियों ने रुपए की मांग को लेकर युवक को लकड़ी और पत्थरों से बेरहमी से पीटा था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। एडिशनल डीसीपी जोन-2 अमरेंद्र सिंह के मुताबिक, विशेष पुत्र विजय खेडकर, निवासी स्कीम नंबर 78, विजयनगर ने शिकायत में बताया कि रात करीब 2:30 बजे वह अपने साथियों के साथ कार से जा रहे थे। खालसा चौक के पास वे टॉयलेट लिए रुके। तभी वहां राम चौहान निवासी परदेशीपुरा, दीपांश और अमन आकर खड़े हो गए। आरोपी नशे में दिख रहे थे। उन्होंने पहले कपड़ों की तलाशी ली, फिर शराब के लिए रुपए मांगने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने अपशब्द कहे, मारपीट की और विजय की कार में तोड़फोड़ कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित युवकों ने डायल 112 पर सूचना दी। रात में एफआरवी-16 में तैनात आरक्षक नरेंद्र मंडेलिया और राधेश्याम कुशवाह गश्त के दौरान मौके पर पहुंचे। इसके बाद स्कीम 136 रोड पर तीन-चार युवक पुलिस वाहन को देखकर भागने लगे। पीछा करन...

छावनी रोड चौड़ीकरण विवाद- फिलहाल टला तोड़फोड़ का खतरा:एक सड़क- 18 मीटर बनाम 24 मीटर; हाईकोर्ट के दखल के बाद बैकफुट पर इंदौर निगम

इंदौर के मधुमिलन से छावनी पुल तक सड़क चौड़ीकरण को लेकर छावनी रोड इन दिनों शहर की नई सियासी-प्रशासनिक बहस का केंद्र बनी हुई है। 24 मीटर चौड़ाई के आधार पर बाधक निर्माण हटाने के नोटिस जारी होने के बाद क्षेत्र में असंतोष बढ़ा, मामला अदालत पहुंचा और अब इंदौर नगर निगम ने नोटिस प्रभावहीन कर दिए हैं। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि रहवासी अब भी असमंजस में हैं। कुछ दिन पहले सड़क पर सेंटर लाइन डाले जाने के बाद रहवासियों को चौड़ीकरण की आशंका हुई। जोन-11 के भवन अधिकारी ने 24 मीटर चौड़ाई में आ रहे हिस्सों को हटाने के नोटिस जारी कर दिए। इसके विरोध में रावत परिवार सहित अन्य प्रभावितों ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की शरण ली। एडवोकेट जयेश गुरनानी का कहना है कि वर्षों पहले 18 मीटर चौड़ाई के हिसाब से भवन निर्माण की अनुमतियां दी गई थीं। जब निगम ने खुद नक्शा पास किया, टैक्स लिया और अब अचानक 24 मीटर का हवाला देकर नोटिस दे दिया, तो रहवासी जाएं तो जाएं कहां जाएं? दो मानक, एक सड़क इंदौर विकास योजना 2021 में इस मार्ग की चौड़ाई 24 मीटर दर्शाई गई है। वहीं, पुराने रिकॉर्ड में 18 मीटर के आधार पर निर्माण अनुमति दी गई। यह...

NRI सीटों को जनरल कोटे में नहीं बदलें:NEET PG-2026; NRI को अंतिम राउंड तक मौका दें, हाई कोर्ट ने DME को दिए निर्देश

NEET PG काउंसलिंग 2026 के तहत NRI कोटे की सीटों को लेकर विवाद सामने आया है। इसे लेकर NRI अभ्यर्थियों ने डायेरक्टोरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन (DME) द्वारा चौथे मॉप-अप राउंड में बची हुई NRI सीटों को जनरल कोटे में परिवर्तित किए जाने के फैसले को चुनौती देते हुए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की थी। इसमें सोमवार को इंदौर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। इसमें कोर्ट ने DME को निर्देश दिए हैं कि NRI को अंतिम राउंड में मौका दें। याचिकाकर्ता डॉ.अभि शर्मा की ओर से एडवोकेट हेमेंद्र जैन ने कोर्ट को बताया कि मौजूदा नियमों के अनुसार NRI अभ्यर्थी फर्स्ट राउंड, सेकंड राउंड और मॉप-अप राउंड तक NRI कोटे में प्रवेश पाने के पात्र होते हैं। इसके बावजूद DME द्वारा चौथे मॉप-अप राउंड में शेष NRI सीटों को जनरल कोटे में बदल दिया गया, जिससे पात्र NRI छात्रों के संवैधानिक और वैधानिक अधिकार प्रभावित हुए। अन्य याचिकाकर्ताओं की ओर से सीनियर एडवोकेट अजय बागड़िया ने दलील दी कि यदि अंतिम राउंड तक पात्र NRI अभ्यर्थी उपलब्ध हैं, तो नियमानुसार उन्हें NRI कोटे की सीटों पर ही प्रवेश दिया जाना चाहिए। सीटों को समय से पहले जनरल को...

AI समिट में प्रदर्शन: दो और कांग्रेस नेता गिरफ्तार:जम्मू-कश्मीर, ग्वालियर के नेता दिल्ली IYC कार्यालय से हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने AI इंपैक्ट समिट में प्रदर्शन के आरोप में दो और कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किया है। जम्मू-कश्मीर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान चिब और मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व राष्ट्रीय महासचिव मितेन्द्र दर्शन सिंह यादव को सोमवार दोपहर दिल्ली स्थित इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) कार्यालय के बाहर से हिरासत में लिया गया। तिलक मार्ग थाना पुलिस ने इन दोनों नेताओं को तब गिरफ्तार किया, जब वे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए IYC कार्यालय पहुंचे थे। इन सभी कांग्रेस नेताओं पर 16 से 21 फरवरी तक भारत मंडपम में आयोजित AI इंपैक्ट समिट कार्यक्रम में टी-शर्ट उतारकर और अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने का आरोप है। प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेताओं के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थे। इन्हीं वीडियो के आधार पर पुलिस ने सभी को चिन्हित कर गिरफ्तार किया है। इससे पहले, दिल्ली पुलिस ग्वालियर से यूथ कांग्रेस के नेता राजा गुर्जर, अजय कुमार और जितेंद्र यादव को भी हिरासत में ले चुकी है। इससे पहले रविवार और एक उसके एक दिन पहले दिल्ली (तिलक नगर थाना) पुलिस की टीम ग्वालियर आई...

पुलिस अभिरक्षा में मौतों पर उठे सवाल:मानव अधिकार आयोग पहुंचेगी मुस्लिम त्योहार कमेटी, करेंगे निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

प्रदेश में कथित रूप से बढ़ती पुलिस अभिरक्षा में मौतों और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी ने मानव अधिकार आयोग को ज्ञापन सौंपने की घोषणा की है। कमेटी का आरोप है कि मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है और पुलिस पर लगाए जा रहे गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच नहीं हो रही है। कमेटी के संरक्षक शमशुल हसन का कहना है कि आम नागरिक के खिलाफ हत्या के मामलों में धारा 302 के तहत प्रकरण दर्ज किए जाते हैं, लेकिन यदि किसी व्यक्ति की मौत पुलिस अभिरक्षा में होती है तो जांच के नाम पर लीपापोती की जाती है। उन्होंने इसे “एक प्रदेश में दो कानून” जैसी स्थिति बताया है। ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी ने मांग की है कि पुलिस अभिरक्षा में हुई मौतों की अविलंब निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किए जाएं। कमेटी के अनुसार, 23 फरवरी 2026 को सुबह 11:30 बजे मानव अधिकार आयोग परिसर में एकत्र होकर आयोग को ज्ञापन सौंपा जाएगा। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Oce3u06 via IFTTT

मातृभाषा दिवस पर गूंजा अपनी जड़ों से जुड़ने का संदेश:इंदौर में विविध भाषाओं का भव्य उत्सव, भारतीय भाषा पर्व में वक्ताओं ने जताई चिंता

अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर शहर में ‘भारतीय भाषा पर्व’ का भव्य आयोजन हुआ। डॉक्टर हेडगेवार स्मारक समिति एवं भारतीय भाषा संवर्धन समिति के संयुक्त तत्वावधान में नूतन स्कूल (चिमन बाग) के फुटबॉल ग्राउंड पर आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न भाषाई समाजों ने अपनी संस्कृति, साहित्य और पारंपरिक व्यंजनों के माध्यम से भारत की विविधता में एकता का जीवंत संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि पी. नरहरि, प्रमुख सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक एकता उसकी भाषाई विविधता में निहित है। उन्होंने कहा कि बच्चों के बौद्धिक और मानसिक विकास के लिए मातृभाषा में शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने श्री कृष्ण देव राय का उदाहरण देते हुए भाषाओं के संरक्षण और संवर्धन को राष्ट्र निर्माण से जोड़ा। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त मेजर जनरल सरबजीत सिंह ने कहा कि मातृभाषा हमें परिवार से विरासत में मिलती है और यह हमारी पहचान का आधार है। सेना केवल देश की सीमाओं की रक्षा नहीं करती, बल्कि संस्कृति और मूल्यों की भी सुरक्षा करती है। उन्होंने युवाओं स...

जनजातीय संस्कृति के रंग में रंगा इंदौर:जात्रा–2026 में आदिवासी धुन 'अमू काका बाबा' और 'क्यों मारी रे' पर जमकर थिरके इंदौरी

गांधी हॉल परिसर में चल रहे तीन दिवसीय आदिवासी महोत्सव ‘जात्रा–2026’ ने दूसरे दिन ऐसा रंग जमाया कि पूरा इंदौर जनजातीय सुरों और तालों पर थिरकता नजर आया। शाम 7 से 10 बजे तक आयोजित लाइव म्यूजिकल नाइट में कलाकार आनंदीलाल भावेल और उनकी टीम की प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सव में बदल दिया। झाबुआ और अलीराजपुर की लोक संस्कृति इंदौर में सजीव हो उठी। ‘अमू काका बाबा’, ‘चिलम तमाखू का डब्बा’, ‘क्यों मारी रे, क्यों पीटी रे’ और ‘छोटी-सी उमर में म्हारी शादी कराई दी’ जैसे लोकप्रिय लोकगीतों पर युवाओं से लेकर परिवारों तक ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। पारंपरिक वेशभूषा, मांदल की थाप और लोक धुनों की गूंज ने शहर और जनजातीय अंचलों के बीच की दूरी को मानो मिटा दिया। संस्कृति के साथ स्वास्थ्य और प्रकृति का संगम 20 से 22 फरवरी तक आयोजित ‘जात्रा-2026’ केवल सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि जनजातीय जीवनदृष्टि का परिचायक बनकर उभरा है, जहां स्वास्थ्य और प्रकृति एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हैं। जनजातीय सामाजिक सेवा समिति के तत्वावधान में धार, झाबुआ और अलीराजपुर की पारंपरिक औषधियां, वनोपज और हस्तशिल्प आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण...

राजस्थान में बोलेरो-बाइक टकराए, 4 की मौत:मृतकों में मंदसौर के तीन लोग; एमपी आते समय झालावाड़ में हादसा

राजस्थान के झालावाड़ में बोलेरो और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें एमपी के मंदसौर के तीन लोग शामिल हैं। बाइक सवार चारों लोग राजस्थान से मध्य प्रदेश आ रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को चौमहला अस्पताल में मॉर्च्युरी में रखवाया। बैग में मिले आधार कार्ड से 3 व्यक्तियों की पहचान हुई है, जो मंदसौर के रहने वाले थे। दस्तावेज नहीं मिलने के कारण एक अन्य मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। हादसा शुक्रवार देर शाम करीब 7:30 बजे गंगधार थाना क्षेत्र में हुआ। हादसे की 3 तस्वीर देखिए… एक ही बाइक पर बैठे थे 4 लोग डीएसपी हेमंत गौतम ने बताया- डग-चौमहला रोड पर करनपुरा गांव के पास बोलेरो और बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। बाइक डग से गंगधार की तरफ आ रही थी, जबकि बोलेरो गंगधार से डग की तरफ जा रही थी। इसी दौरान करनपुरा गांव के पास दोनों गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि मरने वाले चारों लोग एक ही बाइक पर सवार थे। बैग से 3 आधार कार्ड मिले, मध्यप्रदेश के निवासी डीए...

दूसरे राज्यों की हेरिटेज शराब पर नहीं लगेगी ड्यूटी:डिप्टी सीएम देवड़ा ने सदन में दी जानकारी; कैबिनेट ने मंजूर की आबकारी पॉलिसी

प्रदेश में अब दूसरे राज्यों की हेरिटेज शराब की बिक्री ड्यूटी फ्री रखी जाएगी। इसके साथ ही एक अप्रैल से शराब की कीमतों में 20 प्रतिशत की वृद्धि हो जाएगी। डिप्टी सीएम और वित्त व वाणिज्यिक कर विभाग के मंत्री जगदीश देवड़ा ने यह जानकारी विधानसभा में आबकारी नीति को कैबिनेट द्वारा मंजूरी दिए जाने के साथ दी है। एक अप्रैल से लागू होने वाली नीति को लेकर कहा गया है कि शराब दुकानों के नर्मदा के तट से 5 किलोमीटर की दूरी तक कोई भी शराब दुकान नहीं खुली रहेगी। पहले से लगा प्रतिबंध लागू रखा गया है। पवित्र शहरों में भी शराब दुकानों के प्रतिबंध को लागू रखा गया है। कोई भी नई शराब दुकान नहीं खोली जाएगी। शराब दुकानों के अहाते नहीं खोले जाएंगे, उन्हें पूर्ववत बंद रखा जाएगा। शराब दुकानों के नवीनीकरण का विकल्प समाप्त कर दिया गया है। ई-टेंडर और ई-ऑक्शन से होगी दुकानों के आवंटन की कार्रवाई अब सभी 3553 मदिरा दुकानों के आवंटन की कार्रवाई ई-टेंडर और ई-ऑक्शन के माध्यम से की जाएगी। ई-टेंडर और ई-ऑक्शन के लिए शराब दुकानों का आरक्षित मूल्य, वर्तमान वर्ष के मूल्य में 20 प्रतिशत की वृद्धि कर तय किया जाएगा। ई-टेंडर और ई-ऑक्श...

मध्यप्रदेश के बजट की वीडियो पाठशाला:7 पॉइंट में समझिए कहां से आएगा पैसा, कहां जाएगा; सरकार ने किसको-क्या दिया?

मध्यप्रदेश का बजट 2026-27 विधानसभा में पेश किया जा चुका है। करीब 4.38 लाख करोड़ रुपए के इस बजट में युवा, महिला, किसानों के साथ-साथ सरकारी कर्मचारियों पर फोकस किया गया है। 6 ऐसे सेक्टर्स हैं, जहां बजट का सबसे ज्यादा पैसा खर्च किया जाएगा। बजट की इस वीडियो पाठशाला में 7 पॉइंट में समझिए कि सरकार चलाने के लिए पैसा कहां से आएगा? किस मद में कितनी राशि खर्च होगी और सरकार ने किस वर्ग के लिए क्या प्रावधान किए हैं? क्लिक करें वीडियो… from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Oav6eLV via IFTTT

आगर मालवा में मावठे की बारिश से ठंडक:किसानों की फसलों को नुकसान का डर; 3 दिनों से बादल छाए रहे

आगर मालवा में पिछले तीन दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं। बुधवार देर रात करीब 10:30 बजे जिला मुख्यालय पर मावठे की बारिश शुरू हुई, जो लगभग आधे घंटे तक रुक-रुक कर जारी रही। इससे पहले मंगलवार रात को भी हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई थी। इस लगातार बदलते मौसम के कारण शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ठंडक बढ़ गई है। अचानक हुई इस बारिश का असर सामान्य जनजीवन पर स्पष्ट दिखाई दिया। सड़कों पर फिसलन और विजिबिलिटी कम रही सड़कों पर फिसलन बढ़ने और विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहनों की गति धीमी हो गई। तेज हवा, बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली की चमक के बीच लोग अपने घरों में ही रहे। हालांकि, अभी तक कोहरे का कोई विशेष प्रभाव नहीं देखा गया है, जिससे सुबह की आवाजाही सामान्य रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में इस गिरावट के कारण एक बार फिर ठंडक महसूस की जा रही है। बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान का डर इस बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में गेहूं, चना और सरसों जैसी फसलें लगभग पककर तैयार हैं। ऐसे में यदि...

इंदौर में बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने पर FIR:3 थानों में मामला दर्ज; सोशल मीडिया पर की जारी थी झूठी खबरें

इंदौर पुलिस कमिश्नर के आदेश के बाद बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वाली 3 सोशल मीडिया आईडी के खिलाफ धारा 223 BNS के तहत कार्रवाई की गई है। इन आईडी के माध्यम से भ्रामक खबरें प्रसारित की गई थीं। हीरानगर क्षेत्र में Sacchi_khabar_Indore नामक इंस्टाग्राम आईडी के यूजर द्वारा एक व्यक्ति को बच्चा चोर बताकर इंदौर में ऐसी गैंग के सक्रिय होने की झूठी अफवाह फैलाई गई थी। अधिकारियों के आदेश के बाद इस मामले में कार्रवाई की गई है। दूसरी ओर, थाना राऊ क्षेत्र में AADITYA SINGH नामक इंस्टाग्राम आईडी के यूजर द्वारा यह भ्रामक वीडियो पोस्ट किया गया कि राऊ क्षेत्र में एक बच्चा चोर महिला पकड़ी गई है और सभी माता-पिता सतर्क रहें। इस झूठी पोस्ट के मामले में भी धारा 223 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। खजराना क्षेत्र में नमस्ते इंदौर और द इंदौर सोशल नामक इंस्टाग्राम पेजों पर एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें यह दिखाया गया कि कुछ महिला-पुरुष एक बुजुर्ग महिला से बच्चा छीनकर ले जा रहे हैं। जांच में पाया गया कि वह बच्ची अपनी दादी दुर्गाबाई के साथ थी और बच्ची की मां पिंकी ही उसे अपने साथ ले जाने के लिए जबरदस्ती कर रही थी। ...

महाकाल विवाह के बाद उज्जैन में रिसेप्शन शुरू:हरसिद्धि घाट पर 56 भोग, साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के बाद उज्जैन में रिसेप्शन का दौर शुरू हो गया है। बुधवार शाम महाकाल शयन आरती युवा परिवार ने हरसिद्धि मंदिर के पीछे नर्सिंग घाट पर भंडारे का आयोजन किया। इस अवसर पर भगवान को 56 प्रकार का भोग अर्पित किया गया, जिसे बड़ी संख्या में साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया। यह आयोजन प्रतीकात्मक रूप से बाबा के रिसेप्शन के रूप में प्रस्तुत किया गया। रिसेप्शन स्थल पर विशाल आदियोगी और बालाजी की मूर्तियां तथा आकर्षक सेटअप लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। महाशिवरात्रि पर्व के बाद उज्जैन में भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह से जुड़ी परंपराएं श्रद्धा और उल्लास के साथ निभाई जा रही हैं। इसी क्रम में यह भव्य भंडारा आयोजित किया गया। इस बीच, बाबा की शादी की पत्रिकाएं भी बांटी जा रही हैं। श्री महाकाल शयन आरती युवा शक्ति परिवार द्वारा 1 मार्च को भंडारे के रूप में एक और भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सेवा भाव का भी प्रतीक है, जिसमें हर वर्ग के लोग एक साथ प्रसाद ...

ग्वालियर-मुरैना रोड पर ट्रक ने कार चालक को कुचला:एक्सीडेंट के बाद भाग रहे ट्रक को रोक रहा था, ट्रक की चपेट में आने से मौत

ग्वालियर में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर एक कार चालक की मौत हो गई है। ट्रक ने पहले कार में कट मारा था। एक्सीडेंट के बाद कार चालक ने ओवर टेक कर कार रोकी और उतरकर ट्रक को रोकने का प्रयास किया। पर ट्रक की चपेट में आकर वह पहिए के नीचे कुचल गया। घटना मंगलवार रात पुरानी छावनी में रायरू स्थित पेट्रोल पंप के सामने हुई है। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर स्थिति को नियंत्रण में लिया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। साथ ही मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मुरैना की तरफ से आ रहा था ट्रक ग्वालियर शहर में शेख की बगिया निवासी शिवांग पिता चवणप्रकाश धनावत (33) मंगलवार को अपनी कार से मुरैना की ओर से ग्वालियर शहर की तरफ आ रहा था। वह रायरू पर पहुंचा ही था कि तभी तेज रफ्तार आ रहे एक ट्रक ने उसकी कार में कट मार दिया। इससे नाराज होकर शिवांग ने अपनी कार सड़क किनारे लगाई और ट्रक चालक को पकड़ने के लिए ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह खुद ही ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक की चपेट में आकर शिवांग ट्रक के पहियों क...

हज हाउस में शाम 4 बजे तक लगेगी वैक्सीन:अधिकारियों की अपील-कवर नंबर, पासपोर्ट की कॉपी और 2 फोटो साथ लाएं, तभी मिलेगा हेल्थ कार्ड

भोपाल से हज पर जाने वाले यात्रियों के लिए स्वास्थ्य विभाग और मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी द्वारा की गई विशेष स्वास्थ्य व्यवस्था का मंगलवार को अंतिम दिन है। दरअसल, हज यात्रियों को अनिवार्य रूप से टीकाकरण, ओरल पोलियो डोज और स्वास्थ्य परीक्षण कराना होता है। यह सभी एक ही स्थान पर 17 फरवरी तक हज हाउस में उपलब्ध रहेंगी। यह कैंप भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार लगाया गया। अधिकारियों का कहना है कि हज यात्रा के दौरान यात्रियों की सेहत सुरक्षित रहे और उन्हें किसी तरह की समस्या ना आए, इसके लिए यह अभियान चलाया गया। हज हाउस में लगेगा स्वास्थ्य शिविर मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी के माध्यम से हज-2026 पर जाने वाले भोपाल जिले के यात्रियों के लिए सिंगारचोली गुलमोहर गार्डन, एयरपोर्ट रोड स्थित हज हाउस परिसर में स्वास्थ्य शिविर लगाया। यह सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगा। यहां यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ जरूरी टीके भी लगाए जाएंगे। कमेटी ने यात्रियों से अपील की है कि टीकाकरण के लिए कवर नंबर, पासपोर्ट की कॉपी और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आएं। टी...

एमवाय अस्पताल के बाहर वीडियो वायरल:इंदौर में भरे ट्रैफिक में स्ट्रेचर पर दो महिलाएं मरीज को ले जाती दिखीं

देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में पहचान रखने वाले इंदौर की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तीखी बहस छेड़ दी। यह वीडियो सरकारी अस्पताल एमवाय के बाहर का बताया जा रहा है, जिसमें दो महिलाएं एक मरीज को पहिए वाले स्ट्रेचर पर लेकर सड़क पार करती नजर आ रही हैं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों महिलाएं, जो संभवतः मरीज की परिजन हैं, भरे ट्रैफिक के बीच शासकीय डेंटल कॉलेज के सामने से गुजरती हुई एमवाय अस्पताल की ओर बढ़ती हैं। अस्पताल का मुख्य गेट बंद होने के कारण उन्हें मरीज को स्ट्रेचर पर ही धकेलते हुए अगले गेट तक जाना पड़ता है। यह पूरी घटना करीब 1 मिनट 21 सेकंड के वीडियो में कैद है। इस वीडियो ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहला, यदि यह स्ट्रेचर सरकारी अस्पताल का है तो वह अस्पताल परिसर से बाहर सड़क पर कैसे पहुंचा? दूसरा, ऐसी कौन-सी परिस्थितियां रहीं कि परिजनों को मरीज को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए खुद इस तरह संघर्ष करना पड़ा? यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इंदौर निवासी संदीप मीणा द्वारा (इंदौर अपडेट) पेज पर अपलोड किया गया है। संदीप मीणा के अनुसार, यह ...

महाशिवरात्रि पर महामृत्युजंय मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़:50 हजार से ज्यादा लोगों ने किए दर्शन ; प्रशासन ने संभाली व्यवस्था

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर किला परिसर स्थित महामृत्युंजय मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर के पट रात 3 बजे खोल दिए गए थे और सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। सुबह से लेकर रात 8 बजे तक करीब 50 हजार से अधिक भक्तों ने दर्शन किए। किला परिसर के मुख्य द्वार से लंबी कतार लगी रही। श्रद्धालु लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था के लिए प्रशासन व समिति के स्वयंसेवक तैनात रहे। 1001 छिद्रों वाला अद्वितीय शिवलिंग मंदिर के मुख्य पुजारी वनस्पति प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि रीवा के इस प्राचीन मंदिर को लेकर विशेष मान्यता है। यहां स्थापित स्वयंभू महामृत्युंजय शिवलिंग पर जल चढ़ाने से असाध्य रोगों से मुक्ति मिलती है। सावन माह में पूजा करने से अकाल मृत्यु भी टल जाती है। मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता 1001 छिद्रों वाला शिवलिंग है। बताया जाता है कि इस तरह का शिवलिंग विश्व के किसी अन्य मंदिर में नहीं है। भगवान शिव को सहस्त्र नेत्रधारी माना जाता है, इसी आस्था के कारण यहां विशेष श्रद्धा उमड़ती है। स्थानीय श्रद्धालुओं ने बताया अनुभव स्था...

सिवनी में कृषि विज्ञान मेला, किसानों ने जानी नई तकनीकें:सांसद बोले- किसान अब ड्रोन से खाद-दवा का छिड़काव और मिट्टी की जांच करें

सिवनी के शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज मैदान में शनिवार को कृषि विज्ञान मेला लगा। 'आत्मा योजना' के तहत लगे इस मेले में जिले के कोने-कोने से आए किसानों ने आधुनिक और वैज्ञानिक खेती के गुर सीखे। मेले में लगे सरकारी विभागों के स्टॉलों पर किसानों को नई तकनीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने बताया कि साल 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' के रूप में मनाया जा रहा है। इसका मकसद किसानों की आमदनी बढ़ाना और खेतों तक नई तकनीक पहुंचाना है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अब ड्रोन से खाद-दवा का छिड़काव करने और मिट्टी की जांच (मृदा परीक्षण) कराने जैसी आधुनिक आदतों को अपनाएं। सिर्फ फसल नहीं, कमाई के दूसरे जरिए भी चुनें विधायक दिनेश राय ने किसानों को सलाह दी कि वे सिर्फ पारंपरिक खेती के भरोसे न रहें। उन्होंने समन्वित खेती (Integrated Farming) पर जोर देते हुए कहा कि फसल के साथ-साथ पशुपालन, मछली पालन और मधुमक्खी पालन को भी अपनाएं, ताकि कमाई के रास्ते बढ़ें। वहीं विधायक कमल मर्सकोले ने खेती को मुनाफे का धंधा बनाने और खाद-बीज की समय पर सप्लाई तय करने की बात कही। ...

ग्वालियर के मोहना में तालाब में डूबा छात्र, मौत:3 बहनों का इकलौता भाई था कृष्णा; नहाते समय फिसला पैर, दोस्तों संग गया था

ग्वालियर के मोहना में तालाब में डूबने से एक 13 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मोहना बाजार में रहने वाला छठवीं का छात्र कृष्णा भदौरिया परिवार में इकलौता बेटा था। वह अपने कुछ दोस्तों के साथ शनिवार दोपहर तालाब में नहाने के लिए गया था, जहां पैर फिसलने के चलते वह तालाब की गहराई में चला गया। जब वह डूब रहा था तो दोस्तों ने शोर मचाकर उसे बचाने के लिए मदद मांगी, लेकिन जब तक कोई पहुंचता, वह गहरे पानी में समा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। टीआई मोहना राशिद खान ने तत्काल रेस्क्यू शुरू कराया। देर शाम रेस्क्यू टीम को छात्र का शव मिल गया। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। साथ ही मर्ग कायम कर लिया है। मोहना बाजार निवासी 13 वर्षीय कृष्णा पुत्र अरुण प्रताप सिंह भदौरिया परिवार में इकलौता बेटा था। अरुण भदौरिया ट्रक चालक हैं और उनकी तीन बेटियों के बाद मन्नत मांगने पर कृष्णा का जन्म हुआ था। वह मोहना के कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा 6वीं का छात्र था। शनिवार दोपहर वह स्कूल से घर लौटा। इसी समय उसके दोस्त उसे बुलाने आ गए। वह दोस्तों के साथ बाजार के पीछे स्थित तालाब में नहाने ...

ग्वालियर में युवती से विदेशी पार्सल के नाम पर फ्रॉड:शादी डॉट कॉम पर प्रोफाइल देखकर कॉल किया; खुद को इंग्लैंड का बताकर जाल में फंसाया

ग्वालियर में एक युवती के साथ 95 हजार रुपए का ऑनलाइन फ्रॉड हुआ है। युवती ने कुछ समय पहले अपना प्रोफाइल शादी डॉट कॉम वेबसाइड पर अपडेट किया था। 31 जनवरी 2026 को उसे एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने उसके प्रोफाइल में रूचि दिखाई और बताया कि वह इंडियन है, लेकिन आठ साल से इंग्लैंड में रह रहा है। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। अभी कुछ दिन पहले युवक ने उसे इंग्लैंड से पार्सल भेजा। इसके बाद डीएचएल कंपनी के नाम पर कॉल आया। एयरपोर्ट पर पार्सल फंसने की बात कहकर कभी एयरपोर्ट चेक इन चार्ज, कभी जीएसडी, कभी इंग्लैण्ड डॉलर के कन्वर्ट चार्ज के नाम पर 95 हजार रुपए विभिन्न अकाउंट में जमा करा लिए। इसके बाद भी ठग और रुपए मांग रहे थे। इसके बाद युवती को अहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो रही है। तत्काल पुलिस के पास पहुंची और मामले की शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शहर के सिटी सेंटर पटेल नगर निवासी 27 वर्षीय साक्षी पुत्री रविन्द्र कुमार गुप्ता ने पुलिस अफसरों को बताया कि उसने शादी डॉट काम पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। उसकी प्रोफाइल को देखकर 31 जनवरी को उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आया। ...

भोपाल का आदमपुर कचरा खंती केस में CS भी प्रतिवादी:सुप्रीम कोर्ट में 19 फरवरी को होगी सुनवाई; निगम पर लग चुका ₹1.80 करोड़ का जुर्माना

भोपाल की आदमपुर कचरा खंती में आग लगने के केस में अब मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन भी प्रतिवादी होंगे। इनके साथ 6 नए प्रतिवादी भी शामिल किए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 19 फरवरी को होगी। यह मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) से जुड़ा है। पर्यावरणविद् डॉ. सुभाष सी. पांडे ने आदमपुर खंती में आग लगने की घटनाओं को लेकर एनजीटी में मार्च 2023 में याचिका दाखिल की थी। इस पर 31 जुलाई-23 को नगर निगम पर 1 करोड़ 80 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था। एनजीटी के इस आदेश के खिलाफ निगम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। जिस पर 16 मई-25 को सुनवाई हुई थी। इसमें निगम की ओर से जुर्माने की राशि माफ किए जाने की मांग रखी गई थी। इन्हें बनाया गया प्रतिवादी इसी मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। दो दिन पहले मामले में सुनवाई हुई। पर्यावरणविद् डॉ. पांडे ने बताया, सुप्रीम कोर्ट का यह ऐतिहासिक निर्णय है। करीब डेढ़ घंटे चली सुनवाई में बैंच ने कहा कि अनेकों जमीनी कारणों के चलते संवैधानिक व्यवस्था और प्रक्रिया से चाहे परिणाम नहीं मिल पा रहे हैं। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि 2026 के नए नियम लाना एक स्वा...

राज्यसभा में भिड़े दिग्विजय–शिवराज:दिग्गी ने पूछा- सीहोर-हरदा को मूंग क्लस्टर में क्यों नहीं डाला? शिवराज बोले- मेरे क्षेत्र की बड़ी चिंता हो रही

राज्यसभा में मध्य प्रदेश में मूंग की खरीदी और उसे क्लस्टर में शामिल न किए जाने के मुद्दे पर जमकर बहस हुई। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र होशंगाबाद (नर्मदापुरम), सीहोर और हरदा का हवाला देते हुए पूछा कि यहां थर्ड क्रॉप के रूप में बड़े पैमाने पर मूंग उत्पादन हो रहा है, फिर भी इसे किसी श्रेणी/क्लस्टर में क्यों नहीं रखा गया और इस सीजन में कितनी खरीदी हुई। दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि राज्य के अधिकारियों ने अधिक केमिकल पेस्टिसाइड उपयोग को वजह बताते हुए मूंग को “अनहेल्दी” बताया, जिसके कारण खरीदी देर से शुरू हुई। तब तक किसान फसल बेच चुके थे और इसका फायदा व्यापारियों ने उठा लिया। उन्होंने पूछा कि सरकार ने मूंग उत्पादक जिलों को क्लस्टर में क्यों नहीं जोड़ा। शिवराज बोले- मेरे क्षेत्र की बड़ी चिंता हो रही इस पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि पूर्व मुख्यमंत्री को उनके संसदीय क्षेत्र की चिंता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय दलहन उत्पादन कम था और एक ही फसल होती थी, जबकि वर्तमान ...

हरदा में आज दो घंटे बिजली गुल:कृषि उपज मंडी क्षेत्र में नपा करेगी पेड़ों की छंटनी; सुबह 10 से 12 तक लाइट बंद

हरदा में शनिवार, 14 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती 33/11केवी उपकेंद्र आदर्श कृषि उपज मंडी से निकलने वाले 11 केवी कैंटीन फीडर पर होगी। बिजली कंपनी के जेई राकेश सिलोरे ने बताया कि कैंटीन फीडर के अंतर्गत कृषि उपज मंडी क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा पेड़ों की छंटनी का कार्य किया जाएगा। इसी कारण विद्युत सप्लाई बंद रखी जाएगी। इस बिजली कटौती से शकूर सत्तार कॉलोनी, शर्मा कॉलोनी, शुक्ला कॉलोनी, पीलियाखाल और शिवम वाटिका जैसे क्षेत्र प्रभावित होंगे। विद्युत वितरण कंपनी ने स्पष्ट किया है कि कार्य की आवश्यकता और परिस्थितियों के अनुसार विद्युत आपूर्ति बंद रहने की अवधि को घटाया या बढ़ाया जा सकता है। कंपनी ने उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/y6bxo32 via IFTTT

सीमांकन कराने पहुंचे बिल्डर की बंधक बनाकर पिटाई:आसाराम आश्रम के लोगों ने की मारपीट, मर्सिडीज में की तोड़फोड़

भोपाल के गांधी नगर थाना इलाके में संत आसाराम नगर आश्रम से लगी जमीन का सीमांकन करवाने पहुंचे बिल्डर और उनके कर्मचारियों को बंधक बनाकर मारपीट का मामला सामने आया है। किसी तरह जान बचाकर गेट से कूदकर भागे बिल्डर और कर्मचारी अस्पताल पहुंचे, वहां अपना इलाज कराने के बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई। हमला करने वाली भीड़ ने बिल्डर की मर्सिडीज कार में भी तोडफ़ोड़ की। पुलिस के मुताबिक माउंट व्यू विला चूनाभट्टी निवासी नमन अग्रवाल (31) कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं। उनकी फर्म की कुछ जमीन आसाराम आश्रम में दबी हुई है। उनकी जमीन गुरुकुल आश्रम के पास है। जमीन के सीमांकन की कार्रवाई के लिए उन्होंने तहसीलदार बैरागढ़ को आवेदन दिया था। गुरुवार को राजस्व की टीम सीमांकन के लिए गई। राजस्व की ओर से नमन अग्रवाल को सीमांकन के दौरान उपस्थित रहने के लिए नोटिस दिया था। फरियादी ने पुलिस को क्या बताया फरियादी नमन का कहना है कि गुरुवार सुबह वह चूनाभट्टी स्थित अपने घर पर थे। तभी दोपहर करीब सवा 12 बजे राजस्व निरीक्षक प्रदीप यादव का फोन आया और उन्होंने कहा कि सीमांकन के लिए आपको उपस्थित होना पड़ेगा। लिहाजा वह अपने ड्रायवर मनोज ...

मुख्यमंत्री मोहन यादव बागेश्वर धाम आएंगे:कन्या विवाह महोत्सव में होंगे शामिल; गुरुकुलम का भी करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को बागेश्वर धाम आएंगे। वे यहां आयोजित सप्तम कन्या विवाह महोत्सव में शामिल होंगे, जहां 300 बेटियों का विवाह कराया जा रहा है। महोत्सव के मंडप कार्यक्रम के अवसर पर हल्दी की रस्म भी की जाएगी। मुख्यमंत्री के दोपहर 3 बजे पहुंचने की सूचना है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, वे दोपहर 3:45 बजे हेलीकॉप्टर से बागेश्वर धाम पहुंचेंगे। कार्यक्रम के बाद, शाम 5:20 बजे वे खजुराहो एयरपोर्ट से विमान द्वारा भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे। इसी दिन, पूज्य संतों की उपस्थिति में गुरुकुलम का भी शुभारंभ किया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्रों को शस्त्र और शास्त्र दोनों की शिक्षा प्रदान करना है। यहां वैदिक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा भी दी जाएगी। गुरुकुलम के शुभारंभ के लिए अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक रमेश भाई ओझा और सीहोर वाले प्रदीप मिश्रा बागेश्वर धाम पहुंच रहे हैं। ये दोनों प्रख्यात संत पहली बार धाम आ रहे हैं। गुरुकुलम की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और इसकी शुरुआत गौशाला परिसर में होगी। प्राकृतिक परिवेश में 31 बच्चों को गुरुकुल परंपरा के तहत शिक्षा दी जाएगी, जिसके लिए बनारस के विद्वान...

मेयर के पाइंट पर पहुंची थी निगम की रिमूवल गैंग:तराजू उठाकर हमला करने की कोशिश, पुलिस को दिया आवेदन

इंदौर के धार रोड पर नगर निगम के मेयर के पाइंट पर सड़कों पर लगने वाली सब्जी की दुकान लगाने वाले व्यापारियों को हटाने के लिए नगर निगम की रिमूवल गैंग बुधवार रात पहुंची थी। यहां पर सड़कों पर ठेला लगाने वालों ने नगर निगम की गैंग से विवाद किया और मारने के लिए तराजू उठा लिया। इस मामले में नगर निगम की टीम छत्रीपुरा थाने पहुंची। यहां हमला करने वाले को लेकर लिखित में आवेदन दिया है। छत्रीपुरा थाने पर नगर की गैंग बुधवार रात पहुंची थी। यहां पर निगम की टीम से जितेन्द्र सोलंकी तरफ से जाकिर पुत्र शाकिर निवासी धार रोड़ पर हमला करने का मामले में शिकायत की गई है। जितेन्द्र ने अपने आवेदन में बताया कि रिमूवल अफसरों के कहने पर वह अतिक्रमण की कारवाई को लेकर पहुंची थे। इस दौरान जाकिर ने टीम के साथ धक्कामुक्की की और मारने के लिए तराजू उठा लिया। इस दौरान नगर निगम की कारवाई को रोकने का भी प्रयास किया। इस मामले में अफसरों ने आवेदन लिया है। वहीं पूरे मामले की जांच की जा रही है। मेयर के पिता के अस्पताल के आसपास जाम मेयर पुष्पमित्र भार्गव के पिता जीएनटी मार्ग पर खुद का अस्पताल संचालित करते हैं। यहां लगने वाले सब्जी के ...

'अगर लगता है कि नहीं कर पाएंगे तो बता दें':CM मोहन यादव ने की सिंहस्थ के कार्यों की समीक्षा, बोले- बेहतर काम वाले अधिकारियों की पदस्‍थापना करें

उज्जैन में मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को नगर निगम के सभाकक्ष में सिंहस्‍थ 2028 विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्‍थ महापर्व का आयोजन विश्‍व के लिए अद्वितीय है। सिंहस्‍थ महापर्व के दौरान करोड़ों श्रद्धालु मोक्षदायिनी शिप्रा में आस्‍था की डुबकी लगाएंगे। मुख्‍यमंत्री ने अधिकारियों को सख्‍त निर्देश देते हुए कहा कि किसी अधिकारी को लगता है कि‍ वे काम नहीं कर पा रहे है उसके संबंध में वह अपने वरिष्‍ठ अधिकारियों को अवगत करा दें। जिससे बेहतर काम करने वाले अधिकारियों की पदस्‍थापना की जा सके। साथ ही मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने अपर मुख्‍य सचिव राजेश राजौरा, संजय दुबे को निर्देश दिए हैं कि सिंहस्‍थ के कामों में किसी भी तरह की रुकावट न आए। मुख्‍यमंत्री निवास पर भी सिंहस्‍थ सेल गठित कर मॉनिटरिंग सु‍निश्चित करें। जिन विभागों में अधिकारियों की कमी है उनकी पदस्‍थापना तत्‍काल की जाए। बैठक में प्रभारी मंत्री उज्‍जैन गौतम टेटवाल, महापौर मुकेश टटवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेडा, सतीश मालवीय, जितेन्‍द्र पंड्या, नगर निगम अध्‍यक्ष कलावती यादव, सिंहस्‍थ मेला अधिकारी सह स...

नीमच में वकील के घर चौथी बार चोरी का प्रयास:बदमाशों को 1 घंटे तक घर में बंद किया, दरवाजा तोड़ भागे; CCTV में दिखे

नीमच की टीचर कॉलोनी में मंगलवार दोपहर हाई कोर्ट एडवोकेट सुरेंद्र पटवा के घर में चोरी की कोशिश हुई। वकील की बहादुरी और सूझबूझ की वजह से चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। हैरान करने वाली बात यह है कि पिछले दो साल में पटवा के घर को चौथी बार निशाना बनाया गया है। एडवोकेट सुरेंद्र पटवा दोपहर के समय अपने ऑफिस में काम कर रहे थे, तभी उन्हें घर के पिछले हिस्से में आहट सुनाई दी। जब वे देखने पहुंचे तो वहां दो अनजान युवक मौजूद थे। वकील ने तुरंत फुर्ती दिखाते हुए चोरों को एक कमरे में बंद कर दिया और पड़ोसियों को बुलाने के लिए बाहर निकले। दरवाजा तोड़कर भागे चोर चोर करीब एक घंटे तक कमरे के अंदर कैद रहे, इस दौरान उन्होंने अलमारियां और सारा सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। जैसे ही वकील मदद के लिए बाहर गए, चोरों ने दरवाजे पर जोरदार लात मारी और उसे तोड़कर वहां से भाग निकले। भागते समय हड़बड़ी में चोर अपनी चप्पलें भी वहीं छोड़ गए। 2 साल में चौथी वारदात, 50 लाख की हो चुकी है चोरी एडवोकेट पटवा ने बताया कि उनके घर में बार-बार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। पिछले दो सालों में चोर उनके घर से अब तक सोने-चांदी के जेवर और कै...

ग्वालियर में 35 साल के युवक ने किया सुसाइड:कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला; पुलिस ने शुरू की जांच

ग्वालियर के मुरार माधौपुरा में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार दोपहर जब वह काफी देर तक रूम से बाहर नहीं आया तो परिजन ने जाकर देखा। अंदर कमरे में युवक फांसी पर लटका हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चला है। मृतक ने यह कदम उठाने से पहले किसी को अहसास भी नहीं होने दिया कि उसके मन में क्या चल रहा है। शहर के उपनगर मुरार स्थित शहीद गेट माधौपुरा निवासी 35 वर्षीय मोनू पुत्र ओमप्रकाश निदारिया प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। सोमवार रात को वह ड्यूटी से लौटने के बाद बाजार चला गया। रात को लौटने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। मंगलवार सुबह किसी ने ध्यान नहीं दिया। दोपहर तक वह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजन कमरे में देखने गए, तो पता लगा कि मोनू फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। उसे फंदे पर लटका देखकर परिजन की चीख निकल गई और उसकी नब्ज टटोली तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है। मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी ...

भोपाल में बीजेपी की जिला कार्यकारिणी घोषित होते ही होल्ड:विवादित नेताओं को पदाधिकारी बनाने पर अंदरूनी विवाद, सोशल मीडिया से लिस्ट हटाई

एक साल पहले रविन्द्र यती भोपाल में भाजपा के शहर अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे। एक साल बीतने के बाद उन्होंने मंगलवार को जिला कार्यकारिणी घोषित की। लेकिन, जैसे ही टीम घोषित हुई, उसके बाद नेताओं ने पार्टी में अंदरूनी तौर पर विरोध और नाराजगी जाहिर करनी शुरू कर दी। विरोध के बाद भोपाल की शहर कार्यकारिणी होल्ड कर दी गई। बीजेपी की ये कार्यकारिणी हुई होल्ड ये बनाए गए थे उपाध्यक्ष: राजकुमार विश्वकर्मा, अश्विनी राय, राकेश कुकरेजा, अशोक वाणी, राजू अनेजा, भाषित दीक्षित, विभा गरुण, शिखा मोनू गोहल, ये बने महामंत्री : मनोज राठौर, योगेश परमार, सचिन दास बब्बा मंत्री: अमन यादव, योगेश वासवानी, सुनील यादव, सुषमा बावीसा, लक्ष्मी ठाकुर, पार्थ पाटीदार, प्रतीक्षा ब्रह्मभट्ट कोषाध्यक्ष: राघवेन्द्र द्विवेदी सह कोषाध्यक्ष: संतोष जाट कार्यालय मंत्री: योगेन्द्र मुखरैया सह कार्यालय मंत्री: अमित कुमार सिंह, सुमित पांडे आईटी प्रभारी: विश्वविजय सिंह आईटी सह प्रभारी: रवि यादव, शरद पंडित, शेखर श्रीवास्तव सोशल मीडिया प्रभारी: जगदीश विश्वकर्मा सोशल मीडिया सह प्रभारी: हेतराम, चंद्रभान यादव, आरती बोराना कार्यालय प्रभारी: शैलेन्द...

विदिशा नगर पालिका की बजट बैठक में हंगामा:पार्षदों का बहिष्कार, एजेंडा न मिलने से धक्का-मुक्की; एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए

विदिशा नगर पालिका की बजट बैठक सोमवार को बस स्टैंड स्थित सभागार में हंगामेदार रही। आगामी वित्त वर्ष के लिए 391 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया, जिसमें नगर पालिका प्रशासन ने 16 लाख रुपए के लाभ का दावा किया। हालांकि, बैठक में बजट से अधिक विवादों और पार्षदों के बहिष्कार का बोलबाला रहा। बैठक के दौरान कांग्रेस के दो पार्षदों के साथ भाजपा के कुछ पार्षदों ने भी इसका बहिष्कार किया। कांग्रेस पार्षद बैठक छोड़कर बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके वार्डों में सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और साफ-सफाई जैसे मूलभूत कार्य नहीं हो रहे हैं। पार्षदों ने बजट बैठक का एजेंडा समय पर न मिलने पर भी नाराजगी व्यक्त की। बताया गया कि 39 में से केवल 19 पार्षदों ने ही एजेंडे को मंजूरी दी। चर्चा के दौरान पार्षदों में धक्का मुक्की बैठक समाप्त होने के बाद विवाद और गहरा गया। सीएमओ से चर्चा के दौरान पार्षद प्रतिनिधि धर्मेंद्र सक्सेना और कमलेश सूर्यवंशी के बीच तीखी बहस हुई। यह बहस जल्द ही धक्का-मुक्की और गाली-गलौज में बदल गई। मौके पर मौजूद अन्य पार्षदों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत किया। धर्मेंद्र सक्सेना ने आरोप...

30 दिन से गायब भाजपा विधायक, परिवार घर में कैद:पोता बोला–10 दिन पहले हुई थी बात, अब MLA का पता नहीं; मूंसा गैंग से बताया था खतरा

मऊगंज से भाजपा विधायक प्रदीप पटेल को लापता हुए एक महीना हो चुका है, लेकिन अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वे कहां हैं। न परिवार को कोई जानकारी है, न ही करीबी कुछ बता पा रहे हैं। 20 दिन पहले तक उनके लौटने की उम्मीद थी, लेकिन समय बीतने के साथ मामला गहराता जा रहा है। सोशल मीडिया और इलाके में कभी उनके भोपाल, कभी नागपुर तो कभी दिल्ली में होने की चर्चाएं हैं। 10 दिन पहले सामने आए विधायक के वीडियो ने चिंता और भी बढ़ा दी थी। वीडियो में वे डरे हुए नजर आते हैं और परिवार को घर से बाहर न निकलने, गेट बंद रखने और माहौल असुरक्षित होने की बात कहते हैं। विधायक के वापस नहीं लौटने पर भास्कर टीम रीवा से 70 किलोमीटर दूर उनके घर पर पहुंची। यहां कार्यालय बंद था और परिवार ने भीतर से ताला लगा रखा था। परिवार का कहना है कि एक गैंग के डर ने विधायक को अज्ञातवास में जाने और उनके परिवार को खौफ के साए में जीने पर मजबूर कर दिया है। दस दिन पहले विधायक का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उन्होंने खुद को असुरक्षित बताया था। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… पहले पढ़िए…वीडियो में विधायक और पोते (अर्जुन) की बातचीत के अंश अब पढ़िए विधायक क...

हमीदिय में ठग को जानकारी देने वाले कर्मचारी गायब:जांच के घेरे में सिर्फ आउटसोर्स स्टाफ; अब मरीजों को पर्चे पर मिलेगी चेतावनी

हमीदिया अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों से ठगी का मामला सामने आने के बाद जांच आगे बढ़ने की बजाय उलझती नजर आ रही है। जनवरी से अब तक 10 से ज्यादा लोग इस नए ठगी पैटर्न का शिकार हो चुके हैं। तीन पीड़ितों ने कोहेफिजा थाने में 30 हजार रुपए से ज्यादा की ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। हैरानी की बात यह है कि तीन दिन बीतने के बाद भी ठग को मरीजों की जानकारी देने वाले कर्मचारी सामने नहीं आए हैं। जांच के दायरे में फिलहाल सिर्फ आउटसोर्स कर्मचारी हैं, जबकि नियमित स्टाफ बाहर हैं। जबकि स्टाफ ही ठग जितेंद्र खागरे को मरीजों की जानकारी और उनके परिजन के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराता था। इसके बाद ठग खुद को डॉक्टर बताकर बेहतर इलाज का लालच देता और फिर क्यूआर कोड भेजकर अपने खाते में पैसे मंगवाता था। शुक्रवार को ठगी के इस गिरोह के मुख्य आरोपी, बैतूल निवासी जितेंद्र खागरे को क्राइम ब्रांच की टीम ने इंदौर से गिरफ्तार कर कोहेफिजा थाने की पुलिस को सौंप दिया था। 10 मिनट में ठग तक पहुंचती थी मरीज की हालत की जानकारी जांच में सामने आया है कि ठग मरीज की तबीयत बिगड़ते ही परिजनों को कॉल करता था। सिक्योरिटी इंचार्ज जयंत भारद्व...

इंदौर में 6.5 किमी लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा:350 करोड़ की लागत से पुरानी मंजूर डिजाइन के अनुसार ही आगे बढ़ेगा; मिट्टी की टेस्टिंग जारी

इंदौर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में शनिवार को एक अहम बैठक हुई। बैठक में मेयर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल सहित इंदौर विकास प्राधिकरण और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में इंदौर शहर में प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि एलआईजी चौराहे से नौलखा तक लगभग 6.5 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट का काम शुरू हो चुका है और फिलहाल मिट्टी की जांच (सॉयल टेस्टिंग) की जा रही है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा 15 फरवरी से कॉरिडोर के फाउंडेशन का काम शुरू किया जाएगा। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और प्रोजेक्ट को निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया। मेयर ने बताया कि यह एलिवेटेड कॉरिडोर लगभग 350 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया जा रह...

यूजीसी नियमों के समर्थन में प्रदर्शन:खैरलांजी में धरना, कटंगी में रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा

बालाघाट जिले के खैरलांजी और कटंगी में शुक्रवार को यूजीसी नियमों को लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से इन नियमों को तुरंत लागू करने और सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक हटाने की अपील की। खैरलांजी में यूजीसी नियमों के समर्थन में धरना दिया गया। वहीं, कटंगी में एससी, एसटी और ओबीसी सहित अल्पसंख्यक वर्ग के सदस्यों ने रैली निकाली और एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा। सभी प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग यूजीसी नियमों को लागू करना था। दरअसल, यूजीसी नियमों को लेकर समाज में पक्ष और विपक्ष में धड़े बंट गए हैं। इससे पहले, बालाघाट में सकल स्वर्ण समाज ने इन नियमों को 'फांसी का फंदा' बताते हुए इन्हें वापस लेने की मांग की थी। जबकि दूसरा धड़ा, इसे एससी, एसटी और ओबीसी के हित में बताते हुए इसका समर्थन कर रहा है। कटंगी में यूजीसी के समर्थन में प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए डॉ. फारूख अंसारी ने दो प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि सरकार ओबीसी की जातिगत जनगणना कराए और जनगणना कॉलम में ओबीसी का कॉलम जोड़ा जाए। इसके अतिरिक्त, सरकार यूजीसी नियमों को लेकर लाए गए अध्यादेश को कानू...

इंदौर में अप्रैल से शुरू होगी आदर्श रोड मल्टीलेवल पार्किंग:ट्रैफिक राहत की तैयारी, आदर्श रोड पर काम अंतिम चरण में

इंदौर के व्यस्त पलासिया क्षेत्र में पार्किंग संकट से जल्द राहत मिलने वाली है। आदर्श रोड पर बन रही मल्टीलेवल पार्किंग को अप्रैल तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था जरूरी है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा, “सुभाष नगर मल्टीलेवल पार्किंग शुरू हो चुकी है। आदर्श रोड पर बीओटी आधार पर तैयार हो रही मल्टीलेवल पार्किंग को अप्रैल तक शुरू करने का लक्ष्य है। इससे आदर्श रोड और ग्रेटर कैलाश क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव कम होगा।” 150 कार और 150 दोपहिया की क्षमता निर्माणाधीन पार्किंग में करीब 150 कारों और लगभग 150 दोपहिया वाहनों के लिए जगह रहेगी। पार्किंग शुल्क नगर निगम की निर्धारित दरों के अनुसार लिया जाएगा। महापौर ने माना कि निर्माण की गति कुछ धीमी है, लेकिन हाल ही में सभी पार्किंग परियोजनाओं में काम तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित पार्किंग नहीं तो चालान महापौर ने कहा कि लोगों को निर्धारित पार्किंग का उपयोग करने के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि सड़क पर वाहन खड़े करने वालों के चालान भी बनाए जाएंगे, क्यो...

नीमच में सरपंच ने पीया जहर, इलाज के दौरान मौत:सोनियाना गांव में परिजनों-ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है पुलिस

नीमच के सोनियाना गांव में वर्तमान महिला सरपंच विद्या बाई ने बुधवार देर शाम जहर पी लिया। आज गुरुवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन सरपंच विद्या बाई (48) पति घनश्याम प्रजापति को तबीयत बिगड़ने पर परिजन तुरंत जिला अस्पताल ले गए। करीब 15 घंटे के इलाज के बाद गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई। पीएम कराकर परिजनों को सौंपा गया शव महिला सरपंच की ओर यह कदम उठाने के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। सूचना मिलने पर बघाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर गुरुवार दोपहर परिजनों को सौंप दिया। बघाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/V7ZeKor via IFTTT

उज्जैन में प्रेमी को पकड़कर कंट्रोल रूम लाई युवती:ASP ऑफिस से बाहर किया हंगामा; कहा- मुझे नजरअंदाज कर दूसरी लड़की से कर रहा है बात

उज्जैन में पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर बुधवार को उस समय हंगामा हो गया जब एक युवती अपने प्रेमी को कॉलर पकड़कर एडिशनल एसपी आलोक शर्मा के कार्यालय तक ले आई। इस घटना से वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। युवती का आरोप है कि वह पिछले पांच साल से युवक के साथ रिलेशनशिप में है। अब युवक किसी दूसरी लड़की से बात कर रहा है और उसे नजरअंदाज कर रहा है। युवती ने रोते हुए बताया कि उसे धोखा दिया जा रहा है। उसने यह भी आरोप लगाया कि युवक का भाई वकील है और उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। युवती ने पुलिस से अपनी सुरक्षा और न्याय की मांग की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह दोनों के बीच पहला विवाद नहीं है। इससे पहले भी यह मामला महिला थाने तक पहुंच चुका है, जहां दोनों ने भविष्य में विवाद न करने का लिखित समझौता किया था। लड़का बोला- शादी करना चाहता हूं, समय चाहिए घटना की जानकारी मिलते ही महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले जाया गया। युवती भी अपनी लिखित शिकायत दर्ज कराने महिला थाने पहुंची। युवक संजय शर्मा किसान है। उसने बताया कि वह शादी करना चाहता है और उसने कभी इनकार नहीं किया। बस मुझे थोड़ा समय ...

हथकड़ी में आरोपी संग स्माइल कर रहे पुलिसकर्मी, VIDEO:रीवा में आदतन अपराधी ने गिरफ्तारी का स्टेटस लगाकर किया शो-ऑफ

रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक जिला बदर आदतन अपराधी ने अपनी गिरफ्तारी को सोशल मीडिया पर शो-ऑफ में बदल दिया। आरोपी ने हथकड़ी लगे हाथों के साथ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में एक पुलिस आरक्षक भी आरोपी के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहा है, जिसके बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। जिला बदर आरोपी की गिरफ्तारी चर्चा में गांव बुसौल निवासी शिवम सिंह को मंगलवार को सेमरिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि शिवम सिंह आदतन अपराधी है और उस पर पहले से जिला बदर की कार्रवाई की जा चुकी थी। जिला बदर के बावजूद खुलेआम घूम रहा था आरोपी सूत्रों के अनुसार, जिला बदर होने के बावजूद शिवम सिंह क्षेत्र में सक्रिय था और पुलिस को उसकी तलाश थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने हथकड़ी लगे हाथों के साथ फोटो और वीडियो बनाए और उन्हें सोशल मीडिया पर स्टेटस और रील के रूप में अपलोड कर दिया। मुस्कुराते हुए बनाई रील, वीडियो हुए वायरल वायरल वीडियो में आरोपी शिवम सिंह म...

पटना–इंदौर एक्सप्रेस में 311 कछुओं की तस्करी:कोच के अटेंडेंट को पकड़ा, दो बैगों से मिले जीवित इंडियन टेंट टर्टल

रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी का एक गंभीर मामला सामने आया है। पटना–इंदौर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 19322) के एच-1 कोच में कार्यरत अटेंडेंट को 311 जीवित कछुओं के साथ पकड़ा गया। यह कार्रवाई 3 फरवरी 2026 को रेलवे सुरक्षा बल द्वारा की गई। आरपीएफ पाोस्ट प्रभारी जसराम गूज के निर्देश पर सहायक उप निरीक्षक हेमंत कुमार राजपूत और आर. जॉनी कुमार ने ट्रेन की नियमित जांच के दौरान एच-1 कोच के अटेंडेंट अजय सिंह राजपूत को संदेह के आधार पर चेक किया। उसके पास मौजूद दो बैगों की तलाशी लेने पर उनमें बड़ी संख्या में छोटे-छोटे जीवित कछुए पाए गए। प्रथम दृष्टया यह मामला प्रतिबंधित वन्यजीवों के अवैध परिवहन का प्रतीत होने पर अटेंडेंट को ट्रेन से उतारकर आरपीएफ पोस्ट संत हिरदाराम नगर लाया गया। गिनती करने पर बैगों में कुल 311 कछुए मिले। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत वन विभाग भोपाल को सूचना दी गई। इसके बाद वन विभाग के एसडीओ विनोद सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में कछुओं की प्रजाति इंडियन टेंट टर्टल पाई गई, जो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित हैं। वन विभाग ने आरोपी को 311 कछुओं सहित आगे क...

सिंहस्थ का काम जीआईएस एक्सपर्ट की निगरानी में होगा, नियुक्ति जल्द

मप्र में सीमा संबंधी विवादों का हल करने के लिए नक्शा बनाने का काम तेजी से चल रहा है। इसके लिए मप्र के 27 जिलों में जीआईएस (जियोग्राफिकल इंफार्मेशन सिस्टम) एक्सपर्ट की नियुक्ति की प्र​क्रिया मप्र इलेक्ट्रानिक डवलपमेंट कार्पोरेशन ने शुरू कर दी है। लेकिन अब यही एक्सपर्ट न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में सीमा सुधार, विकास कार्य के लिए काम करेंगे, बल्कि सिंहस्थ में भी इनकी मदद से काम होगा। इसके लिए उज्जैन में तीन जीआईएस एक्सपर्ट नियुक्त कर दिए गए हैं, जिन्होंने कलेक्टर निगरानी में अपना काम शुरू कर दिया है। इस साल यह तीनों मिलकर उज्जैन के कोने–कोने का नक्शा और प्लान बनाने का काम करेंगे। इसी प्लान पर विकास कार्य शुरू होंगे। इनके साथ मप्र की सभी नगर निगम पालिका में एक–एक जीआईएस एक्सपर्ट की नियुक्ति की जाएगी। एमपीईडीसी के अधिकारियों ने बताया कि शहरी क्षेत्र में जीआईएस की मदद से सभी सड़कें, बिजली, पानी, गैस पाइपलाइन, डिजिटल नेटवर्क, उद्योग, आदि को एक ही डिजिटल मैप पर एक साथ दिखाने पर काम हो रहा है। इसे भारत सरकार के पीएम गति शक्ति पोर्टल के साथ साझा किया जा रहा है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर h...

पत्थरों की चमक के पीछे छिपी जानलेवा सच्चाई:एम्स भोपाल में पहली बार फेफड़ों की ‘धुलाई’ से बची जान, सिलिकोसिस से पीड़ित था मरीज

पत्थर, सीमेंट और निर्माण से जुड़ी दुनिया जितनी मजबूत दिखती है, उतनी ही कमजोर जिंदगियां उसके पीछे काम कर रही होती हैं। इन्हीं जिंदगियों को धीरे-धीरे निगल लेने वाली एक खामोश और जानलेवा बीमारी है सिलिकोसिस। यह ऐसी बीमारी है, जिसमें फेफड़े धीरे-धीरे पत्थर जैसे सख्त हो जाते हैं और मरीज को सांस लेना भी भारी पड़ने लगता है। इसका कोई स्थायी इलाज नहीं है और अक्सर यह बीमारी तब सामने आती है, जब हालात काबू से बाहर हो चुके होते हैं। ऐसा ही एक मामला हाल ही में एम्स भोपाल में सामने आया, जहां स्टोन क्रशर में काम करने वाला एक मजदूर गंभीर हालत में भर्ती हुआ। उसकी सांसें उखड़ रही थीं और जांच में पता चला कि दोनों फेफड़ों में खाक जैसे प्रोटीन की मोटी परत जम चुकी है। हालत इतनी नाजुक थी कि समय पर इलाज न मिलता तो उसकी जान भी जा सकती थी। ऐसे में एम्स भोपाल ने एक जटिल और दुर्लभ प्रक्रिया अपनाकर मरीज को नई सांस दी। एम्स भोपाल में मध्य भारत की पहल एम्स भोपाल के डॉक्टरों ने इस मरीज के इलाज के लिए ‘होल लंग्स लैवेज’ नाम की अत्यंत जटिल प्रक्रिया को अंजाम दिया। इस प्रक्रिया में फेफड़ों के अंदर जमा प्रोटीन और धूल को सला...