Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2024

पचमढ़ी, नर्मदापुरम में नए साल का जश्न:डीजे , गाने पर थिरके युवा, धूपगढ़, मढ़ई में सूर्यास्त के साथ 2024को किया अलविदा

साल 2024 की विदाई के साथ और अंग्रेजी नववर्ष 2025 का आगाज हुआ। कड़ाके की ठंड में जमकर डीजे के गानों पर युवा थिरके। नए साल का सेलिब्रेशन शाम होते ही शुरू हुआ। रात 12 बजते ही 2025का वेलकम किया। नर्मदापुरम सहित पूरे जिले में रिसोर्ट, होटल, रेस्टोरेंट, कैफे और प्राइवेट गार्डन में नए साल के जश्न की पार्टी हुई। मध्यप्रदेश के कश्मीर कहे जाने वाले सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी में नए साल का वेलकम गर्मजोशी के साथ हुआ। साल 2024 के आखिरी सूर्यास्त को देखने बड़ी संख्या में टूरिस्ट प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़ में पहुंचे। पचमढ़ी में ग्लेन व्यू, चंपक बंगलो, होटल हाईलैंड समेत कई प्राइवेट होटलों में न्यू ईयर सेलिब्रेशन शुरू है। जो रात 12 बजे तक जारी रहेगा और नए साल का वेलकम किया गया। स्वयंवर गार्डन में नमस्ते एक शाम मस्तानी वेलकम पार्टी और डांस का आयोजन हुआ। जिसमें युवा जमकर थिरकते नजर आएं। टूरिस्ट से गुलजार पचमढ़ी सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी 2024 के स्वागत के लिए सैलानियों से गुलजार है। महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, छत्तीसगढ़, राजस्थान से हजारों की संख्या में सैलानी पहुंचे हैं। यहां सभी होटल पहले से फुल है। भक्ति...

यूका के जहरीले कचरे पर जबलपुर HC में होगी सुनवाई:ट्रायल रिसर्च को लेकर इंदौर के डॉक्टर्स ने लगाई याचिका; कचरा निपटान पर उठाए कई सवाल

पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का 337 मीट्रिक टन जहरीला कचरा जलाने के खिलाफ इंदौर के एमजीएम हॉस्पिटल एलुमनाई एसोसिएशन के सदस्य डॉ. संजय लोंढ़े और अन्य सदस्यों ने हाई कोर्ट में याचिका लगाई है। यह याचिका सोमवार को इंदौर हाई कोर्ट में दायर की थी। लेकिन इसकी सुनवाई बुधवार को जबलपुर हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस के समक्ष होगी। याचिका में बिना ट्रायल और रिसर्च के कचरा निपटान पर सवाल उठाए गए हैं। याचिका में जहरीला कचरा पीथमपुर पहुंचाने पर रोक लगाने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता डॉ. संजय लोंढे, डॉ. एसएस नैयर और डॉ. विनीता कोठारी ने प्लांट के आसपास रहने वाले लोगों पर कचरा निपटान का क्या प्रभाव पड़ेगा, इसे लेकर न्यायिक समिति के गठन की मांग की है। याचिका में आशंका जताई गई है कि 1984 की गैस त्रासदी से बचे कचरे के निपटान से पीथमपुर और इंदौर पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। गैस त्रासदी राहत विभाग के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि यूनियन कार्बाइड प्लांट से निकलने वाले जहरीले कचरे को जलाने से गांवों की जमीन और मिट्टी पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। फिर भी लैंड फिल बनाया गया...

परिवहन की अवैध कमाई:चेक पोस्ट बंद तो चेक पॉइंट से वसूली; हर ट्रक से 500-1000 रुपए ले रहे, प्रभारी बोले- ऊपर से प्रेशर

राजस्थान-मध्यप्रदेश बॉर्डर पर वसूली के नाके... 3 जिलों से भास्कर पड़ताल परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के घर से करोड़ों की संपत्ति मिलने के बाद चेक पोस्ट फिर से चर्चा में हैं। अवैध वसूली की शिकायतों के बाद सरकार ने जुलाई में ये चेक पोस्ट तो बंद कर दिए, पर यहां वसूली जारी है। दैनिक भास्कर ने 3 जिलों रतलाम, नीमच और बड़वानी में पड़ताल की तो सामने आया कि परिवहन विभाग के कर्मचारी चेकिंग के नाम पर ट्रकों से अवैध वसूली कर रहे हैं। चालान का डर दिखाकर एक ट्रक से 500 रु. से 1000 रुपए तक वसूले जा रहे हैं। कोई ड्राइवर देने से मना करता है तो उसका ट्रक 12 से 14 घंटे तक खड़ा रखा जाता है। भास्कर टीम ट्रक ड्राइवर व ट्रांसपोर्ट मालिक बनकर दो दिन सरवन चेकिंग पॉइंट (पुरानी चेक पोस्ट) पर पहुंची तो यहां चेक पॉइंट प्रभारी सुनील गौड़ समेत उनकी टीम एक्सपोज हुई। एक कर्मचारी ट्रक रोकता है, दूसरा परेशान करके रुपए मांगता है और तीसरा वसूली करता है। रिपोर्टर से चेक पॉइंट प्रभारी ने यहां तक कहा कि चेक पोस्ट बंद करने से रेवेन्यू पर असर आ रहा था। ऊपर से प्रेशर था, इसलिए चेक पॉइंट चालू किए। नियमित गाड़ियों के हर फे...

पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार:बीना में गाड़ी के परखच्चे उड़े, एक युवक की मौत; 2 घायल

बीना-खुरई रोड पर स्थित कुलवाई गांव के पास सोमवार रात 8 से साढ़े 8 के बीच एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शव को मर्चुरी में रखवा दिया गया है। जिसका मंगलवार को पीएम किया जाएगा। तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, एक की मौत जानकारी के अनुसार, कार सवार अमन पिता राजेंद्र सिंह राजपूत (21) निवासी खजुरिया, राहुल पिता पृथ्वी सिंह दांगी (30) निवासी मंडी बामौरा, राज पिता कल्याण सिंह दांगी (25) निवासी ढुरूवा, जो बीना से खुरई तरफ जा रहे थे कि कुलवाई गांव के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बताया गया कि घटना के समय कार की रफ्तार तेज थी। घटना की जानकारी लगते ही खुरई देहात थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तीनों घायलों को निजी वाहन से बीना सिविल अस्पताल लाया गया। जहां जांच के दौरान डॉक्टर ने राज सिंह दांगी को मृत घोषित कर दिया है। जबकि दो घायलों का इलाज किया जा रहा है। कार तेज होने से उसके परखच्चे तक उड़े जानकारी के अनुसार, जब तक कार को काबू में किया जाता तब तक वह सड़क किनारे लगे...

हाईवे पर कार में शराब पीते मिले युवक:पकड़े तो सिर झुकाकर मांगी माफी; नए साल से पहले पुलिस ने की रैंडम चेकिंग

नए साल पर शहर की सुरक्षा दुरुस्त रखने की कवायद पुलिस ने एक दिन पहले से शुरू कर दी है। सोमवार रात से शहर में रैंडम चेकिंग की शुरुआत हुई। शहर से लेकर हाईवे तक एक साथ पुलिस जवान और अफसर सड़कों पर उतर आए। देर रात तक चली चेकिंग में एक सैकड़ा से ज्यादा वाहन पकड़े हैं। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है। गणेशपुरा तिराहा पर पुलिस ने एक बलेनो कार में सवार दो युवकों को शराब पीते पकड़ा है। कार से शराब की बोतल भी मिली है। एसडीओपी बेहट संतोष पटेल, बिजौली थाना प्रभारी प्रीति भार्गव ने कार सवारों पर एक्शन लिया, तो सिर झुकाकर माफी मांगने लगे। पुलिस ने उनसे कहा है कि नए साल में सिर झुकाकर शर्मिंदा न होना पड़े, इसलिए कार में शराब न पीएं। एसडीओपी बेहट संतोष पटेल ने बताया कि युवकों को समझाया कि कार में शराब पीना गैर कानूनी है। शराब पीकर वाहन चलाने से वे खुद की जान को खतरे में डालते ही हैं, और लोगों की जान के लिए खतरा बनते हैं। जुर्माना भरा और सिर झुकाकर खाई कसम- गाड़ी में फिर नहीं पीएंगे शराब जब पकड़े गए दोनों युवकों के परिवार वालों को वहीे बुलाने के लिए कहा तो वे पुलिस...

युवक ने फांसी लगाई, इलाज के दौरान तोड़ा दम:दो दिन तक किया जिंदगी के लिए संघर्ष; परिजन बोले- किसी बात पर परेशान था

ग्वालियर में फांसी के फंदे पर लटकने से घायल हुए युवक ने रविवार रात दम तोड़ दिया। घटना मुरार के सीपी कॉलोनी में दो दिन पहले की है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया है, पुलिस पता लगा रही है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सीपी कॉलोनी में नाग देवता मंदिर के पीछे रहने वाला अरविंद (30) पुत्र रामकिशोर शर्मा मूल रूप से ग्राम मरसेनी खुर्द अतरेटा (दतिया) का निवासी था। यहां पत्नी और बच्चे के साथ रहता था। दो दिन पहले वह बाहर से लौटा और अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद परिजन कमरे में पहुंचे, तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। नब्ज चल रही थी, ऐसे में परिजन उसे पहले न्यूरोलॉजी और फिर एक निजी अस्पताल ले गए। किसी को नहीं होने दिया एहसास फिलहाल पता नहीं चला है कि किन कारणों के चलते उसने फांसी लगाकर जान दी है। अभी मृतक परिजन गमगीन होने के चलते उनसे आत्महत्या के कारणों के बारे में पूछताछ नहीं हो सकी है। परिजन से इतना पता लगा है कि वह किसी बात को लेकर परेशान था। इसका उसने किसी को एहसास नहीं होने दिया। मुरार थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय ने बताया कि जांच में जो तथ्य आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। from म...

जबलपुर की बगदरी घाटी पर ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त:बासमती चावल के कट्‌टे उठा ले गए लोग; करनाल से जा रहा था आंध्र प्रदेश

जबलपुर के दमोह मार्ग पर रविवार शाम को एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा पाटन थाना क्षेत्र की बगदरी घाटी पर हुआ। ट्रक बासमती चावल से भरा था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने चावल लूट लिया। जैसे-तैसे क्लीनर पाटन थाना पहुंचा और घटनाक्रम बताया। जानकारी मिलते ही पाटन थाना स्टाफ सहित एसडीओपी मौके पर पहुंचे। क्लीनर ने पुलिस को बताया कि ट्रक हरियाणा के करनाल से आंध्र प्रदेश जा रहा था। जैसे ही पाटन की बगदरी घाटी के पास पहुंचा तभी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने ट्रक में रखी बासमती चावल को लूट लिया। घटना के बाद से ही ड्राइवर फरार है। एसडीओपी लोकेश डाबर के मुताबिक- शाम को ट्रक का क्लीनर पाटन थाने पहुंचा और बताया कि पाटन की घाटी पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने पर कुछ लोगों ने बासमती चावल को लूट लिया है। ट्रक करीब आधा खाली हो गया। पाटन थाना पुलिस ने क्लीनर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। चालक की भी तलाश कर रही है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/KhaUgYQ via IFTTT

खंडवा में देर रात 3 चौकी प्रभारी बदले गए:6 सब इंस्पेक्टर को इधर से उधर किया; राजेंद्र सय्यदे को पुनासा चौकी प्रभारी बनाया

खंडवा में शनिवार देर रात पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने सब इंस्पेक्टर रेंज के अधिकारियों को जिले में इधर से उधर किया है। कुल 6 सब इंस्पेक्टर है, जिनमें 3 चौकी प्रभारी है। आदेश के अनुसार पदमनगर थाना प्रभारी राजेंद्र सय्यदे को पुनासा चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह मोरटक्का चौकी प्रभारी रमेश गवले को थाना पिपलोद में अटैच किया है। गवले की जगह पुलिस लाइन से लखन डाबर को मोरटक्का चौकी प्रभारी बनाया है। रामनगर चौकी प्रभारी मनोज दवे को कोतवाली लाया गया है। कोतवाली से संतोष सांवले को रामनगर भेजा है। पुलिस लाइन से हिमालसिंह डामोर को थाना हरसूद में पदस्थ किया है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/0k7CZup via IFTTT

माधव कॉलेज में पोस्टर स्पर्धा, चित्रों में उकेरी भारतीय ज्ञान परंपरा

उज्जैन | माधव कॉलेज में भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित संभागीय स्तरीय पोस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. कल्पना वीरेंद्र सिंह ने किया। संभाग के विभिन्न महाविद्यालय से आए प्रतिभागियों ने अपनी तूलिका से आकर्षक पोस्टरों को बनाया। प्रो. अल्पना उपाध्याय के निर्देशन में हुई प्रतियोगिता में उज्जैन, देवास, रतलाम, मंदसौर, शाजापुर, नीमच और आगर जिले के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने चित्र पोस्टरों का निर्माण किया। 15 प्रतिभागियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए हिस्सेदारी की। प्रथम पुरस्कार शासकीय माधव महाविद्यालय की साक्षी यादव को प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार हिमशिखा यादव शासकीय राजीव गांधी महाविद्यालय मंदसौर ने अर्जित किया। तृतीय पुरस्कार शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय नीमच की अंजली वाठोदिया को दिया गया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/MOcjdaK via IFTTT

अब आईटीआई में मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी लैब बनेगी

उज्जैन| आईटीआई में मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी लैब स्थापित की जाएगी। इसमें छात्रों को डिजाइन और मॉडलिंग कौशल विकसित करने के लिए सीएडी तकनीक की ट्रेनिंग मिल सकेगी। मक्सी रोड पर स्थित आईटीआई में स्थापित होने वाली मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी लैब को सीमेंस फाइनेंशियल सर्विसेज के सीएसआर से बनाया जाएगा। शहर में आईटी पार्क के भूमि पूजन के बाद आईटीआई में मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी लैब की स्थापना की जाने से उज्जैन तकनीकी और औद्योगिक शिक्षा के क्षेत्र में शामिल हो गया है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/1AgJb9m via IFTTT

स्वरोजगार योजना के लिए करें आवेदन शुरू

अशोकनगर| जिला अंत्यवसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित द्वारा सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा संचालित संत रविदास स्वरोजगार योजना तथा डॉ. भीमराव आंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं को स्वरोजगार लाभ समूह (क्लस्टर) योजना में संचालित है। उक्त योजनाओं में आवेदक/ हितग्राही समूह परियोजनांतर्गत उद्योग (विनिर्माण) सेवा क्षेत्र से संबंधित कृषि आधारित परियोजनाएं, एग्रो प्रोसेसिंग, फूड प्रोसेसिंग आदि अनुसूचित जाति वर्ग के हितग्राही समूह संबंधित लाइन विभाग द्वारा प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। क्लस्टर 201 से 400 या अधिक लाभार्थियों तक शासन द्वारा अनुदान के प्रदाय की जाएगी। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/unK7tgx via IFTTT

बहन के दोस्त के पेट में चाकू मारा, घायल:भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पीटा, फिर पुलिस के हवाले किया

इंदौर के एमआईजी इलाके में शुक्रवार रात एक युवक ने दूसरे युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। युवक को गंभीर हालत में मेंदाता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भीड़ ने आरोपी युवक को पकड़कर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। टीआई सीबी सिंह के मुताबिक, नंदानगर नगर में रहने वाले पीयूष वर्मा पर लविश बरोड ने चाकू से हमला किया है। घटना संजय नगर के पास चर्च की है। यहां पर लविश ने अपनी बहन के साथ था। उसने पीयुष को मिलने बुलाया था। दोनों के बीच बातचीत हो रही थी। इतने में लविश ने पीयूष के पेट में चाकू मार दिया। घटना में पीयूष के दोस्त जय रावत को भी पैर में चाकू लगा है। उसे एमवाय अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि पीयूष और लविश की बहन दोस्त हैं। लविश को यह दोस्ती पसंद नहीं है from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3fTmW4J via IFTTT

सामुदायिक भवन के लिए दान की 25 डिसमिल जमीन:विधायक ने किया सम्मानित, जमीन की कीमत 12 लाख

हरदा की ग्राम पंचायत जिजगांव खुर्द में सभी 13 पंच एवं सरपंच के पदों पर महिलाओं को निर्विरोध चुना गया था। इस ऐतिहासिक निर्णय के चलते शासन ने महिला जनप्रतिनिधियों वाली इस पंचायत को 15 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की थी। ग्राम के युवा रजत शर्मा ने बताया कि प्रोत्साहन राशि का उपयोग सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए करने की योजना बनाई गई थी। हालांकि, गांव में शासकीय भूमि उपलब्ध न होने के कारण इस परियोजना को अमल में लाना संभव नहीं हो पा रहा था। गांव के बीच 25 डिसमिल भूमि दान जिसके बाद गांव के निवासी मुरलीधर पिता शिवप्रसाद पाटिल ने इस समस्या का समाधान करते हुए अपनी व्यक्तिगत भूमि सामुदायिक भवन निर्माण के लिए दान करने का निर्णय लिया। उन्होंने गांव के बीच स्थित 25 डिसमिल भूमि, जिसका बाजार मूल्य लगभग 12 से 15 लाख रुपए है, पंचायत को दान कर दी। गुरुवार को मुरलीधर पाटिल ने हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर आदित्य सिंह को अपनी भूमि का दान पत्र सौंपा। सामुदायिक भवन निर्माण की शुरुआत पंचायत अब दान में मिली इस भूमि पर सामुदायिक भवन का निर्माण करेगी। इस अवसर पर विधायक डॉ...

रेप का आरोपी गिरफ्तार, धमकाया था- पति को मार देगा:अपना हाथ और गला काटने का कहकर धमकाता था, करता रहा शोषण

ग्वालियर के मुरार थाने की पुलिस ने महिला से रेप और इसके बाद ब्लैकमेल करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़ित के भाई के साथ आरोपी कंस्ट्रक्शन का काम करता था। 31 साल की महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया था कि वह मूलतः भिंड की रहने वाली है। शहर में पति के साथ रहती है। आरोपी बहादुर जाटव काफी समय से उसे बदनाम करने की धमकी देकर डरा रहा था। 24 मई 2023 की सुबह चार बजे वह घर में अकेली थी। आरोपी कमरे में घुस आया। पति को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे बदनाम करने की धमकी देकर शोषण करने लगा। पीड़ित ने बताया कि जब वह विरोध करती, तो आरोपी खुद का हाथ और गला काटने की धमकी देता था। उसे फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर शोषण कर रहा था। अब जब वह परेशान हो गई, तो आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। मुरार थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय ने बताया कि आरोपी को उसके घर से पकड़ा गया। पूछताछ की जा रही है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/39PR4Di via IFTTT

रीवा में महिला थाने के बाहर हंगामा:पति की शिकायत लेकर पहुंची महिला ; बोली-महिला थाने में कोई सुनवाई नहीं

रीवा में शादी के 29 साल बाद तथाकथित प्रेमिका को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों पक्ष आनन- फानन में महिला थाना पहुंचे। महिला थाने के सामने भी पति-पत्नी की बहस शुरू हो गई। जहां दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान महिला ने एक पुलिसकर्मी पर रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगाया। हालांकि पुलिस ने रिश्वत लेने और कार्यवाही ना करने के आरोप को झूठा और बेबुनियाद बताया। रेखा साकेत ने बताया कि मैं पिछले 1 साल से बहुत परेशान हूं। 6 माह से मेरा पति मुझे खर्च के लिए पैसे नहीं दे रहा है। ना ही मेरे साथ रह रहा है, वह दूसरी महिला के साथ रहता है। इसी समस्या को लेकर मैं पहले भी महिला थाना पहुंची थी। लेकिन तब हम दोनों को समझाइश दी गई थी। लेकिन उस समझाइश का कोई असर नहीं हुआ। पति मुझसे कहता है कि मुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना। मैं अपनी बाकी की जिंदगी इस महिला के साथ ही बिताऊंगा। अब ऐसे में मैं चाहती हूं कि मेरे पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। मैं सुबह से महिला थाना आई हुई हूं। लेकिन मुझे अंदर बैठाने की जगह पुलिस वाले पति को विशेष महत्व दे...

भिंड कलेक्टर ने अवैध रेत उत्खनन पर सख्ती की:सिंध नदी के किनारे बसे गांवों में लोडर, जेसीबी, पोकलेन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया

रेत के अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने जिले के सिंध नदी के किनारे बसे गांवों में लोडर, जेसीबी, पोकलेन आदि मशीनों के उपयोग पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। दरअसल, तहसील रौन, भिण्ड और मेहगांव के कई गांवों में सिंध नदी किनारे रेत खदानों में लोडर, जेसीबी और पोकलेन जैसी मशीनों का उपयोग कर बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा था। इस कारण प्रशासन को बार-बार कानून व्यवस्था बनाए रखने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। इसके अलावा, मशीनों के भारी उपयोग से रास्ते अवरुद्ध हो रहे थे, दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ गई थी। इन गांवों में लगाया गया प्रतिबंध प्रतिबंध तहसील रौन के ग्राम विरौना, कौंध मौयन, पडौरा, दोहई, बिछोली, निवसाई, मानगढ़, महायर, इंदुर्खी, बहादुरपुरा और रेंमजा, तहसील भिण्ड के ओझाघाट, ककहारा, जखमौली, द्वार, टेहनगुर, खॉजरा, दाहकेपुरा और खेरा श्यामपुरा, तथा तहसील मेहगांव के ग्राम भारौलीकलां, भारौलीखुर्द, गोरम, अजीता, खैरोली, खेरियासिंध, बरेठीखुर्द, सांदुरी और कछारघाट पर लागू होगा। इन गांवों के 1 किमी के दायरे में अब किसी भी प्रकार की मशीनरी का उपयोग प्रतिबं...

नगर निगम में कांग्रेस पार्षद ने दिया धरना:कहा- शाह के दोहरे चरित्र को उजागर करने शुरू किया जाएगा घर-घर दस्तक अभियान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के डॉ. भीमराव अंबेडकर पर दिए बयान पर कांग्रेस का लगातार प्रदर्शन जारी है। संसद से लेकर सड़क पर कांग्रेस प्रदर्शन करती नजर आ रही है। इसी श्रृंखला में जबलपुर नगर निगम कांग्रेस पार्षद दल द्वारा निगम मुख्यालय में वीर शहीदों के नाम पर बने स्मारक पर धरना प्रदर्शन किया गया और केंद्रीय गृह मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की। गृहमंत्री ने किया बाबा साहब का अपमान नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह ने जिस प्रकार बाबा साहब अंबेडकर के खिलाफ टिप्पणी कर उनका अपमान किया है वह अशोभनीय है, क्योंकि देश के अनेक लोग बाबा साहब को भगवान की तरह पूजते हैं, इसका विरोध जब हमारे नेता राहुल गांधी ने किया तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई इन दोनों ही बातों के विरोध में आज हम सभी कांग्रेस पार्षद धरने पर बैठे हैं। घर-घर जाकर चलाएंगे अभियान निगम नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यदि अमित शाह द्वारा माफी नहीं मांगी जाएगी तो इसके बाद हमारा चरणबद्ध आंदोलन चलेगा और ये तब तक चलेगा ज़ब तक कि अमित शाह माफी मांगकर इस्तीफा नहीं देते है। उन्होंने कहा कि हम लोग घर-घर जाक...

नर्सिंग काउंसिल के तत्कालीन रजिस्ट्रार ने दस्तावेजों से की छेड़छाड़:याचिकाकर्ता ने प्रमुख सचिव को लिखा पत्र; बोले- सीसीटीवी फुटेज किए डिलीट

हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुक्रवार को राज्य सरकार ने नर्सिंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. जितेन चंद्र शुक्ला और रजिस्ट्रार अनीता चांद को पद से हटा दिया है। सरकार ने दोनों ही अधिकारियों को हटाने के बाद हाईकोर्ट के निर्देश पर आईएएस मनोज सरियाम को नर्सिंग काउंसिल का चेयरमैन और कृष्ण कुमार रावत को रजिस्ट्रार का अतिरिक्त प्रभार दिया है। कोर्ट की इस कार्रवाई के बाद तत्कालीन रजिस्ट्रार अनीता चांद पर कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज और कई जरूरी दस्तावेजों को गायब करने का आरोप याचिकाकर्ता ने अपनी शिकायत में हाईकोर्ट और राज्य सरकार दी है। याचिकाकर्ता अनीता चांद से संबंधित मामलों को लेकर अगली सुनवाई में हाईकोर्ट के समक्ष भी रखेगी। विभाग से हटते ही साक्ष्य के साथ किया छेड़छाड़ मध्यप्रदेश में हुए नर्सिंग फर्जीवाड़े को लेकर हाईकोर्ट तक ले जाने वाले याचिकाकर्ता विशाल बघेल का आरोप है कि, काउंसिल की तत्कालीन रजिस्ट्रार अनीता चांद ने कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज के साथ ना सिर्फ छेड़छाड़ की बल्कि कई दस्तावेजों को भी काउंसिल कार्यालय से गायब भी किया गया है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि तत्कालीन रजिस्ट्रार ने अपने...

नजीराबाद में दो बहनों ने जहर पिया, दोनों की मौत:आपसी विवाद के बाद उठाया कदम, आए दिन होते थे झगड़े

भोपाल ग्रामीण के नजीराबाद थाना में दो बहनों ने शनिवार को आपसी विवाद के बाद जहर खा लिया। बारी-बारी दोनों की अस्पताल में मौत हो गई। घटना चन्द्रपुर गांव में हुई है। दोनों अपने मायके महमानी में आई हुई थीं। में शनिवार शाम अपने-अपने ससुराल से मायके आई दो बहनों के बीच मामूली नोंक-झोंक हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी कृष्णा ठाकुर ने बताया कि ग्राम चन्द्रपुर नजीराबाद निवासी जगदीश गुर्जर खेती-किसानी करते हैं। उनकी बड़ी बेटी राधा गुर्जर (25) की शादी ग्राम कोलूखेड़ी थाना सुठालिया जिला राजगढ़ में हुई थी जबकि छोटी बहन भूरी बाई गुर्जर (19) की शादी कुछ समय पहले नजीराबाद के ग्राम बमोरा में हुई थी। दोनों बहनें अपनी ससुराल में राजी-खुशी से रह रही थीं। इन दिनों दोनों बहने अपने मायके आई हुई थीं। शनिवार 21 दिसंबर की शाम करीब छह बजे मामूली बात को लेकर राधा बाई व भूरी बाई में विवाद होने लगा। छोटी बहन ने पहले जहर खाया विवाद इतना बढ़ा कि छोटी बहन ने पहले घर में रखा कीट नाशक पी लिया। यह देख बड़ी बहन भी कीट नाशक पी लिया। घटना के समय घर में कोई परिजन मौजूद नहीं...

आयकर विभाग के हाथ लगी पूर्व कॉन्स्टेबल की डायरी:सालभर में 100 करोड़ का लेन-देन; 52 जिलों के आरटीओ के नाम-नंबर भी मिले

भोपाल में मेंडोरी के जंगल से गुरुवार रात में 52 किलो सोना और 11 करोड़ रुपए कैश के साथ एक इनोवा कार जब्त की गई थी। तब से आयकर विभाग इसकी जांच में जुटा है। जांच अधिकारियों के हाथ एक डायरी और कुछ ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिसमें खुलासा हुआ है कि आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा ने सालभर में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम का लेन-देन परिवहन विभाग के अफसरों के साथ किया किया है। इतना ही नहीं, सौरभ को वीआरएस (स्‍वैच्छिक सेवानिवृत्ति) लेने के बाद भी सारे आरटीओ पैसे भेजते थे। जिसे वह इधर-उधर करता था। अब इस मामले में परिवहन विभाग के आला अफसरों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। 52 जिलों के आरटीओ के नाम और नंबर भी मिले आयकर विभाग को सौरभ शर्मा से संबंधित जांच में जो रिकॉर्ड मिले हैं, उसमें प्रदेश के 52 जिलों के आरटीओ के नाम और नंबर भी मिले हैं। इसके साथ ही यह भी लिखा है कि किस आरटीओ से कितनी राशि मिली है। बताया जा रहा है कि राशि किसे दी गई, इसके भी कुछ दस्तावेज मिले हैं। हालांकि अभी इसे जांच के दायरे में बताकर सामने नहीं लाया गया है। चेतन से पूछताछ पूरी, सौरभ अभी तलब नहीं जिस चेतन सिंह गौर की कार से...

रोजगार का अवसर:1459 असिस्टेंट प्रोफेसर और 128 स्पोर्ट्स ऑफिसर पदों पर होगी भर्ती

बायो टेक्नालॉजी की भी आ सकती है वैकेंसी उच्च शिक्षा विभाग के सरकारी कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के खाली पदों पर भर्ती करने के लिए मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने अपने परीक्षा कैलेंडर में जगह दी है। असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा-2024 दो फेज में की जाएगी। इसके लिए एमपीपीएससी द्वारा जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा। इसके तहत 26 विषयों के लिए 1459 वैकेंसी निकालने की तैयारी है। स्पोर्ट्स ऑफिसर के 128 पद मिलाकर करीब 1587 पदों के लिए परीक्षा होगी। पदों के साथ एमपीपीएससी जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करेगा। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा एमपीपीएससी को डिमांड भेजी जा चुकी है। हालांकि विभाग विज्ञापन आने से इस भर्ती में और भी पद बढ़ाने की कसरत कर रहा है। पदों की संख्या बढ़ाकर 1700 भी जा सकती है। इसके लिए नए विषय भी जोड़ सकते हैं। जिसमें बायोटेक्नोलॉजी के लिए भी भर्ती निकल सकती है। फिलहाल एमपीपीएससी द्वारा दो शिफ्ट में भर्ती परीक्षा कराएगा। पहली बार में स्पोर्ट्स ऑफिसर व 14 विषयों के लिए परीक्षा होगी। यह परीक्षा करीब 1542 पदों के लिए होगी। इसी तरह दूसरी शिफ्ट में भर्ती परीक्षा सिर्फ 45 पदों के लिए...

रीवा में मौत के बाद स्पर्म प्रिजर्व करने की मांग:डॉक्टर्स बोले-24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद संभव नहीं

रीवा में पति की मौत के बाद पत्नी ने पुलिस प्रशासन से हैरान कर देने वाली मांग की। जहां 2 दिन पहले सड़क हादसे में हुई पति की मौत के बाद पत्नी ने रीवा पहुंचने के बाद आवेदन पत्र देकर पति के स्पर्म को प्रिजर्व करने की डिमांड रखी। जिसकी वजह से पोस्टमॉर्टम घंटों की देरी के बाद हो पाया। लेकिन मौत को 24 घंटे से भी अधिक समय बीत जाने के कारण डॉक्टर्स ने स्पर्म प्रिजर्व करने से हाथ खड़े कर लिए। जिसके बाद पत्नी ने अस्पताल परिसर में ही जमकर हंगामा किया। पूरे मामले में डॉक्टर्स का कहना है कि 24 घंटे से भी अधिक समय बीत जाने के कारण स्पर्म प्रिजर्व करना संभव नहीं है। इसके साथ ही रीवा मेडिकल कॉलेज में स्पर्म प्रिजर्व करना की सुविधा और संसाधन भी उपलब्ध नहीं है। जबकि मृतक की पत्नी अपनी इस मांग पर अड़ गई। जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात पुलिस लाइन के पास चौराहे में एक बाइक एक्सीडेंट में सीधी जिले की चुरहट निवासी जितेंद्र सिंह गहरवार की मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया। मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक एक्सपर्ट रजनीश कुमार पांडेय ने बताया कि मृत व्यक्ति के स्पर्म क...

रायसेन में धूमधाम से निकली भगवान श्रीराम की बारात:शहरवासी बने बाराती, जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा; आतिशबाजी भी की

रायसेन शहर में चल रहे रामलीला महोत्सव में शुक्रवार शाम को भगवान श्रीराम की भव्य बारात निकाली गई। बारात में चारों राजकुमार एक साथ घोड़ों पर सवार होकर शहर में निकले। बारात में बड़ी संख्या में शहर वासियों ने शामिल होकर अपनी सहभागिता निभाई। घोड़ों पर सवार चारों राजकुमार प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न जब शहर की सड़कों पर निकले तो उन्हें निहारने और उनका स्वागत करने के लिए लोग उमड़ पड़े। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रीराम बारात का स्वागत किया गया। श्री राम बारात चोपड़ा मोहल्ला स्थित माता मंदिर से प्रारंभ हुई, जो नगर के पुरानी कोतवाली होते हुए राम जानकी मंदिर, तिपटटा बाजार, दुर्गा चौक, माता मंदिर चौराहा, महामाया चौक, सागर भोपाल तिराहा, गंज बाजार से रामलीला गेट होकर रामलीला मैदान पहुंची। इस दौरान रास्ते में दोनों और श्रद्धालु चारों राजकुमारों को देखने के साथ उनके स्वागत के लिए खड़े रहे। नाचते-गाते निकले श्रद्धालु, भगवान राम की उतारी आरती श्री राम बारात निकली तो लोगों ने छत से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कई स्थानों पर लोगों ने आरती उतार कर भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना भी गई। ढोल ढमाकों और बै...

खंडवा में 6 पुलिस इंस्पेक्टर इधर से उधर:अनुपमसिंह को अजाक, प्रवीण आर्य को पदमनगर का जिम्मा; विकास खिंची को नर्मदानगर भेजा

खंडवा में गुरुवार रात पुलिस अधीक्षक ने इंस्पेक्टर्स को थानों की जिम्मेदारी दी है। 6 कार्यवाहक इंस्पेक्टर को इधर से उधर किया है। पुलिस लाइन में जमा इंस्पेक्टर अनुपम सिंह को अजाक, प्रवीण आर्य को पदमनगर तथा विकास खिंची की थाना नर्मदानगर में पोस्टिंग की है। इसी तरह खालवा टीआई राजकुमार राठौर को हरसूद टीआई, अजाक टीआई सुनील कुमार गुप्ता को जिविशा, जगदीश सिंधिया को खालवा टीआई बनाया है। इस संबंध में एसपी मनोज कुमार राय ने आदेश जारी किए हैं। बता दें कि विकास खिंची पूर्व में पंधाना तथा अनुपम सिंह छैगांवमाखन थाना प्रभारी रह चुकी हैं। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/bTnXMz5 via IFTTT

बाड़ी में लहलहा रही थी 18 किलो गांजे की फसल:अमरवाड़ा पुलिस ने जब्त की

अमरवाड़ा पुलिस ने बुधवार देर रात छापा मार कार्रवाई कर घर के पीछे गांजा उगाने वाले कथित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 18 किलो 108 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। अमरवाड़ा टीआई राजेन्द्र धुर्वे ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सुनील इनवाती निवासी ग्राम दीघावानी के घर पर छापा मार कार्रवाई की गई। घर के पीछे बाड़ी में गांजे के पौधे बरामद किए हैं। जिसकी कुल कीमत 2 लाख बताई जा रही है। एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/NGWZuhi via IFTTT

मानसरोवर से बाइक चुराने वाला चोर गिरफ्तार:पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से पकड़ा, चोरी की बाइक हुई बरामद

छिंदवाड़ा बस स्टैंड के पास मानसरोवर कॉम्प्लेक्स से मोटरसाइकिल चोरी करने वाला चोर को पुलिस ने पकड़ लिया। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से चोर को पकड़ा गया। चोर के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज है। जानकारी के अनुसार चांद के सलैया निवासी 48 वर्षीय सोहनलाल की 11 दिसंबर को बस स्टैंड मानसरोवर काम्प्लेक्स के सामने से बाइक चोरी हो गई थी। जिसकी उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने मामले को जांच में लिया और पतासाजी की क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाले। जिसमें एक संदिग्ध कैमरे में कैद हुआ। इसके बाद पुलिस ने चौरई के सिरेगांव निवासी 28 वर्षीय रंजीत पिता तुलसीराम वर्मा को राउंडअप किया और पूछताछ की तो पता चला कि रंजीत ने ही बाइक चुराई थी। वह बाइक को बेचने की फिराक में था। तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। अपराधी के खिलाफ पूर्व से मारपीट, चोरी और आर्म्स एक्ट के प्रकरण दर्ज है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/XSxqV9e via IFTTT

ग्वालियर से जौरा तक किराया लेकर मुरैना में उतारा:यात्रियों ने जताया विरोध, कोतवाली पुलिस से की शिकायत

LRD कंपनी की एक बस ग्वालियर से चलकर जो कैलारस तक जाती है। इस बस में बस कंडक्टर ने मंगलवार शाम कुछ सवारियों से जौरा कैलारस तक का किराया ले लिया, लेकिन मुरैना में जाकर एक कॉर्नर में बस खड़ी कर दी। विरोध करने पर सवारियों के साथ अभद्रता की। सवारी ने कोतवाली थाने में आवेदन देकर दर्ज करवाई है। जौरा कस्बा निवासी दिनेश जैन ने बताया कि वे ग्वालियर से LRD कंपनी की बस क्रमांक- MP-41 ZF6096 मैं बैठकर जौरा जा रहे थे। उनके साथ में अन्य सवारियां भी बस में बैठी थीं। कुछ यात्री जौरा जा रहे थे, कुछ कैलारस जा रहे थे। मुरैना में आकर एक जगह बस का 15 मिनट का स्टॉपेज रहता है। जब बस रुकी तो दिनेश बस से उतरकर कुछ दूर खड़े हो गए। इसी दौरान बस बस वहां से चली गई। बस में उनका बैग रखा था, जिसमें कीमती सामान रखा था। बस को न देख कर वे घबरा गए, सूचना तुरंत पुलिस की हंड्रेड डायल को दी। 100 डायल पुलिस ने जब बस का पता किया तो बस मुरैना के जौरा रोड पर एक तरफ खड़ी थी। आधा दर्जन यात्री बस कंडक्टर व ड्राइवर से पूछने लगे कि जौरा तक का किराया लिया तो मुरैना में क्यों उतार दिया? लेकिन बस के कंडक्टर-ड्राइवर ने उनकी बात नहीं सुनी...

मैहर में कॉम्बिंग गश्त पर निकले एसपी:बस स्टैंड पर ड्राइवरों और कंडक्टरों से पूछताछ की, दस्तावेज भी चेक किए

मैहर पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल सोमवार रात कॉम्बिंग गश्त पर निकले। इस दौरान उन्होंने बस स्टैंड पर ड्राइवरों और क्लीनर से बात किए और बसों के दस्तावेज चेक किए। इसमें कमी पाए जाने पर उन्हें समझाइश दी। सायरन बजाती एक के बाद एक गाड़ी जब रात 9 बजे देवी जी रोड स्थित बस स्टैंड परिसर में पहुंची तो अफरा तफरी मच गई। सर्द रात में बसों में सो रहे ड्राइवर-क्लीनर सकते में आ गए। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि हुआ क्या है? पुलिस के वाहन रुकते ही बसों से ड्राइवर क्लीनर बाहर आए तो एसपी और पुलिस बल देख हड़बड़ा गए। एसपी ने एक के बाद एक सभी ड्राइवरों से उनके बस परिचालन के संबंध में जानकारी ली। मसलन- बस किस रूट पर चलती है? टाइमिंग क्या है? परमिट कहां से कहां तक का है? इतना ही नहीं कुछ बसों के दस्तावेज भी देखे। दस्तावेज में कमी पाए जाने पर ड्राइवरों और क्लीनरों को समझाइश दी। इस दौरान एडिशनल एसपी, सीएसपी राजीव पाठक, टीआई अनिमेष द्विवेदी के अलावा पुलिस बल मौजूद रहा। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/He4fcND via IFTTT

खेत में लगी आग, 6 ट्राली भूसा खाक:दमकल ने 1 घंटे बाद पाया काबू, 20 हजार का नुकसान

मुलताई क्षेत्र के साइखेड़ा थाना के जूनापानी में रविवार रात 8:00 बजे एक किसान के खेत में आग लग जाने से 6 ट्राली भूसा जलकर खाक हो गया। दमकल को सूचना मिलने पर दमकल मौके पर पहुंची और 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। दमकल के कर्मचारी राकेश बारंगे, विजय बडघरे ने बताया कि जूनापानी निवासी मंडू धुर्वे के खेत में अज्ञात कारणों से आग लगी थी। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची, जिसने 1 घंटे की मशक्कत के बाद जैसे तैसे आग पर काबू पाया है। आगजनी में लगभग 15 से 20 हजार का नुकसान होना बताया जा रहा है। आग इतनी तेज थी कि दूर तक उसकी लपेट नजर आ रही थीं, यदि दमकल सही समय पर आग पर काबू नहीं पाती तो आसपास के खेतों में आग फैल सकती थी और मडू धुर्वे की खेत में रखा सोयाबीन पूरी तरह जल जाता, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हो जाता। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ofaLK1r via IFTTT

100वें तानसेन समारोह का सीएम ने किया शुभारंभ:बोले- ग्वालियर की उत्सवधर्मिता की देशभर में विशेष पहचान

ग्वालियर में हो रहे 100वें तानसेन संगीत समारोह का औपचारिक शुभारंभ रविवार शाम को सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया। इस मौके पर सुर सम्राट तानसेन की समाधि पर पहुंचकर सीएम ने नमन किया। समारोह का शुभारंभ करते हुए सीएम यादव ने कहा कि संगीतधानी ग्वालियर की उत्सवधर्मिता की देश भर में विशेष पहचान है। साथ ही संगीत व कलाओं का प्रोत्साहन एवं कलाकारों का मान-सम्मान बढ़ाने की यहां की रिवायत भी अद्वितीय है। इस धरा पर जन्मे तानसेन व बैजू बावरा जैसे महान संगीतज्ञों को वर्तमान संगीत साधक भगवान की तरह पूजते हैं। रविवार की सांध्य बेला में तानसेन समाधि परिसर में महेश्वर के ऐतिहासिक किला की थीम पर बने भव्य एवं आकर्षक मंच पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में देश एवं दुनिया के सर्वाधिक प्रतिष्ठित महोत्सव “तानसेन समारोह” का केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, अन्य जनप्रतिनिधिगणों के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। देश के साथ चार अन्य देश के संगीत कलाकर दे रहे स्वरांजलि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि तानसेन समारोह ...

'गमक' गजल गायक चंदन दास ने बांधा समां:इस तरह मोहब्ब्त की शुरुआत कीजिए, इक बार अकेले में मुलाकात कीजिए... पर झूम उठे श्रोता

ग्वालियर में तानसेन समारोह से पहले पूर्वरंग गमक कार्यक्रम में गजल गायक चंदन दास ने अपनी गायकी के जादू से समां बांध दिया। जब उन्होंने गजल 'इस तरह मोहब्ब्त की शुरुआत कीजिए, इक बार अकेले में मुलाकात कीजिए...' गाई तो यह उनके गायकी का हुनर ही था कि इस सर्द रात में लोग उनको सुनने के लिए बैठे नजर आए। चंदन दास ने अपनी मखमली आवाज में कलाम पेश कर गान मनीषी तानसेन की देहरी पर मोहब्बत के रंग भर दिए। उनकी जादुई जुबान में पगे रसों में डूबकर झर रही गजलों से ऐसा वातावरण बना कि सर्दी जाती रही। शनिवार को ग्वालियर में तानसेन संगीत समारोह की पूर्व संध्या पर हजीरा चौराहे के समीप इंटक मैदान पर मंगलाचरण स्वरूप सजी पूर्वरंग गमक सभा में चंदन दास ने एक से बढ़कर एक गजलें पेश कीं। उच्च न्यायालय (खंडपीठ ग्वालियर) के न्यायमूर्ति जीएस अहलूवालिया और संभाग आयुक्त मनोज खत्री सहित बड़ी संख्या में लोग इस सुरमयी शाम के साक्षी बने। मोहब्बत की गजल से की गायकी की शुरुआत चंदन दास ने अपने गायन का आगाज 'इस तरह मोहब्ब्त की शुरुआत कीजिए, इक बार अकेले में मुलाकात कीजिए...' गजल सुनाकर किया। इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए...

कोर्ट:पीएस प्रदेश की नौकरशाही के मुखिया, उन्हें पक्षकार बनाकर गलती नहीं

मप्र हाई कोर्ट ने पुलिस के रिटायर कर्मचारी की याचिका पर सुनवाई करते हुए मप्र शासन का आवेदन खारिज कर दिया। कर्मचारी ने याचिका में प्रदेश के मुख्य सचिव सहित अन्य आला अधिकारियों को पक्षकार बनाया। मध्य प्रदेश शासन की की ओर से आवेदन दिया गया कि मुख्य सचिव ने इस मामले में कोई आदेश पारित नहीं किया गया। उन्हें प्रकरण में अनावश्यक पक्षकार बनाया गया है। हाई कोर्ट ने आवेदन को खारिज करते हुए कहा- मुख्य सचिव प्रदेश की नौकरशाही के मुखिया होते हैं। उनके अधीनस्थ अधिकारी कैसा काम कर रहे हैं, ये उन्हें मालूम होना चाहिए। ऐसे में राज्य सरकार को मुख्य सचिव के माध्यम से पक्षकार बनाकर ठीक किया गया है। दरअसल, याचिका के माध्यम से महावीर सिंह भदौरिया ने ग्रेच्युटी, रिटायरल ड्यूज सहित अन्य लाभ देने की मांग की है। वे 30 नवंबर 2011 को रिटायर हुए थे। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/pn6qHmI via IFTTT

जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन बने डॉ. आर एल सिंह:शिरीष रघुवंशी को हटाया गया, लगातार आ रही थी शिकायतें

विदिशा जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. शिरीष रघुवंशी को काम में लापरवाही और वित्तीय अनियमितताओं के चलते निलंबित कर दिया गया। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा आयुक्त ने बताया कि उनके खिलाफ कई शिकायतें मिली थी, जिनमें मरीजों का दूध और ब्रेड अपने पालतू कुत्तों को खिलाना, अस्पताल कैंटीन में होने वाले कार्यों में वित्तीय अनियमितताएं और कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार शामिल है। जिला चिकित्सालय के कर्मचारी लगातार डॉ. रघुवंशी की शिकायत कर रहे थे। उन्होंने कलेक्टर से लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपकर सिविल सर्जन को हटाने की मांग की थी। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा आयुक्त ने कार्रवाई करते हुए डॉ. रघुवंशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। डॉ. राम लखन सिंह को नियुक्त किया गया जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन के रूप में डॉक्टर राम लखन सिंह को नियुक्त किया गया है। डॉ. रघुवंशी के निलंबन के बाद यह नियुक्ति की गई है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/GfS1uHd via IFTTT

सांसद दर्शन सिंह ने रेल मंत्री से की मुलाकात:छिंदवाड़ा-करेली-सागर रेल लाइन का नया डीपीआर बनेगा

संसद के शीतकालीन सत्र में होशंगाबाद-नरसिंहपुर सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने छिंदवाड़ा-करेली-सागर रेल लाइन की मांग दोहराई है। गुरुवार को उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को बताया कि पहाड़ी क्षेत्र को बाइपास कर नया डीपीआर तैयार किया जा रहा है। 279.37 किमी लंबी यह परियोजना 4805 करोड़ रुपए की लागत से पूरी होगी और 15-20 लाख लोगों को फायदा होगा। यह रेल लाइन उत्तर और दक्षिण भारत को जोड़ेगी और नागपुर की दूरी 12 घंटे से घटकर 3 घंटे रह जाएगी। 2017 में सर्वे पूरा हो चुका है, जिसमें 28 स्टेशन प्रस्तावित हैं। रेल मार्ग से दिल्ली और चेन्नई की दूरी भी कम होगी। बजट आवंटन के बाद यह परियोजना मध्य प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ZvrO9xu via IFTTT

जिपं सदस्य ने विधायक पर अपमान करने का आरोप लगाया:कार्यक्रम बीच में छोड़कर चली गईं, बोलीं- मैं आपका बहुत सम्मान करती हूं

मैहर जिला पंचायत सदस्य जयंती तिवारी ने विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी के पर अपमान करने का आरोप लगाया है। इस मामले में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो गीता जयंती के कार्यक्रम का है। जिला पंचायत सदस्य का आरोप है कि कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन के दौरान विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने उन्हें दीप प्रज्वलित करने से रोका। ये महिला जनप्रतिनिधि का अपमान है। इसी बात को ले कर जयंती महेश तिवारी कार्यक्रम बीच में छोड़कर जाने लगी तो उन्हें रोकने का प्रयास भी हुआ। लेकिन वे नहीं रुकी। जाते-जाते विधायक श्रीकांत से यह कहते हुए निकल गईं कि मैं तो आपका बहुत सम्मान करती हूं। सिर्फ प्रोटोकॉल की बात कही थी इधर, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने इस मसले पर कहा कि अपमान जैसी कोई बात नहीं हुई। विधायक ने बताया कि मेरे हाथ से वे मोमबत्ती लेने लगी। तब उन्होंने तो सिर्फ इतना ही बोला कि प्रोटोकॉल के तहत पार्टी के जिलाध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष भी खड़े हैं। पहले वो दीप प्रज्वलित कर लें। बाद में आप कर लेना। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/9GBKZFj via IFTTT

बीना स्टेशन पर जबलपुर से लेखाधिकारी पहुंचे:कैश काउंटर की अचानक से जांच की, टिकट बिक्री के हिसाब से मिली नगदी

बीना रेलवे जंक्शन के टिकट कैश काउंटर की अचानक से जांच करने के लिए जबलपुर से लेखाधिकारी स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने टिकट काउंटर पर कैश की जांच की है। यह सब जांच दो दिन पहले इटारसी रेलवे जंक्शन में टिकट काउंटर पर साढ़े चार लाख रुपए कैश कम होने के बाद की जा रही है। अचानक से बीना स्टेशन पर अधिकारियों के पहुंचने पर हड़कंप मच गया। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी डर गए कि कहीं कैश कम न निकले नहीं तो नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को इटारसी रेलवे स्टेशन पर विजिलेंस की टीम ने छापामार कार्रवाई की थी, जिसमें 4 लाख 50 हजार रुपए कैश काउंटर में कम मिले थे। इसके बाद ड्यूटी पर मौजूद दो महिला रेलकर्मियों के लिए निलंबित कर दिया गया था। मामला रेलवे में कैश से जुड़ा होने के बाद दिल्ली तक हड़कंप मच गया। इसके बाद जोन, मंडल से लेकर रेलवे बोर्ड से भी अधिकारी कई स्टेशनों पर जाकर औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इसके बाद जबलपुर से लेखाधिकारी स्टेशन पहुंचे और उन्होंने आते ही टिकट काउंटर में कैश की जांच की। जिसमें स्टेशन पर बिक्री टिकट से रुपयों का मिलान किया। चार घंटे तक चली कार्रवाई में टि...

“तानसेन स्वर स्मृतियां” दिखा इंडियन-वेस्टर्न संगीत का अद्भुत संगम:"अब न रहूं तोरी मथुरा नगरिया.."बंदिश गाकर पंडित मार्तण्ड जोशी ने किया विरह रस से सराबोर

ग्वालियर में मंगलवार शाम महाराज बाड़ा पर सर्द हवाओं के बीच "तानसेन स्वर स्मृतियां' के तहत "गालव वाद्य वृंद-सुर ताल समागम' सभा का आयोजन किया गया था। जिसमें मूर्धन्य सांगीतज्ञ पंडित मार्तण्ड जोशी ने इस मौके पर जब राग "मारवा" में पिरोकर अपनी दानेदार बुलंद आवाज में बंदिश "अब न रहूं तोरी मथुरा नगरिया... का गायन किया तो विरह रस की सरिता बह उठी। झील में उठतीं लहरों की मानिद अठखेलियाँ करतीं सितार व वायोलिन की झंकार से निकली मीठी-मीठी धुनें, पखावज की मदमदाती थाप, बुलंद और सुरीली आवाज में घरानेदार गायकी। साथ ही भारतीय राग-रागनियों के साथ समागम करतीं पाश्चात्य देशों की धुन ने सभी का मन मोह लिया। ग्वालियर में मंगलवार रात को सतरंगी रोशनी में नहाए शहर के हृदय स्थल ऐतिहासिक महाराज बाड़ा पर विक्टोरिया मार्केट के सामने बने भव्य आकर्षक मंच पर भारतीय शास्त्रीय संगीत और पाश्चात्य संगीत का अद्भुत संगम देखकर रसिक अभिभूत हो गए। ख्यातिलब्ध सितार वादक पं. भरत नायक के निर्देशन में “गालव वाद्य वृंद” की प्रस्तुति हुई। इसमें ग्वालियर के उदयीमान नादब्रम्ह के साधकों ने अपने वादन से भार...

जश्न की कीमत:इंदौर से शारजाह फ्लाइट; राउंड फेयर डेढ़ से दोगुना तक बढ़ा, ईयर एंड पर 45 हजार, न्यू ईयर पर 73 हजार रुपए तक पहुंचा

ईयर एंड और न्यू ईयर के जश्न के चलते इंदौर से शारजाह (यूएई) का राउंड फेयर डेढ़ से दोगुना तक बढ़ गया है। राउंड फेयर 45 से 73 हजार तक हो गया है। इंदौर से शारजाह का फेयर 15 से लेकर 31 दिसंबर के बीच 19 से 28 हजार रुपए है, जबकि शारजाह से इंदौर के लिए 22 से 24 हजार रुपए। जनवरी के पहले सप्ताह में सबसे हाईफेयर है। इंदौर से शारजाह के लिए 2 जनवरी को सबसे ज्यादा 37 हजार रुपए, जबकि 4 जनवरी को 32 हजार रुपए फेयर है। वहीं, शारजाह से इंदौर के लिए 4 जनवरी को 37 हजार, जबकि 2 जनवरी को 27 हजार रुपए फेयर है। ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्रसिंह जादौन कहते हैं, इस बार टूरिज्म सेक्टर काफी अच्छा है। इन्क्वायरी और बुकिंग भी पिछले साल से 15 फीसदी ज्यादा है। न सिर्फ डोमेस्टिक बल्कि इंटरनेशनल टूर पर भी बड़ी संख्या में लोग जा रहे हैं। फ्लाइट में 75 फीसदी से ज्यादा सीटें ईयर एंड और न्यू ईयर के लिए बुक हो चुकी हैं। आने वाले समय में यह बुकिंग और बढ़ेगी। इसका असर किराए पर भी होगा। (जानकारी एयरलाइंस कंपनी, ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन और बुकिंग एजेंटों के अनुसार। इस टेबल के मुताबिक 17 दिसंबर को शारज...

5500 करोड़ के 19 काम हो चुके हैं मंजूर:सिंहस्थ के बड़े प्रोजेक्ट 2027 तक पूरे करने पर फोकस

सिंहस्थ-2028 के कामों को लेकर सरकार लगातार समीक्षा कर रही है। फोकस उन लंबी अवधि के प्रोजेक्ट पर है, जो ढाई या तीन साल में पूरे होने हैं। इनमें जल संसाधन, ऊर्जा और पीडब्ल्यूडी के सबसे अधिक प्रोजेक्ट हैं। सिंहस्थ की नोडल एजेंसी नगरीय प्रशासन द्वारा अब तक 19 बड़े प्रोजेक्ट स्वीकृत किए हैं, जिनमें लगभग 5500 करोड़ से अधिक के काम होने हैं। पिछली कई समीक्षाओं में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और चीफ सेक्रेटरी अनुराग जैन लगातार उन कामों को जल्द शुरू करने के निर्देश दे चुके हैं जो ढाई-तीन साल की अवधि में होंगे। जल्द मुख्यमंत्री एक और बैठक कर सिंहस्थ के कामों की समीक्षा करेंगे। बड़े प्रोजेक्टों के पूरे होने की डेडलाइन सितंबर 2027 रखी गई है। जल संसाधन के 2500 करोड़ के बड़े प्रोजेक्ट जल संसाधन विभाग के बड़े प्रोजेक्ट में कान्ह डायवर्सन योजना शुरू हो चुकी है। मानसून के बाद दोबारा काम शुरू हो चुका है। 1025 करोड़ से 30 किमी लंबी अंडरग्राउंड टनल बनाकर कान्ह नदी का गंदा पानी उज्जैन शहर से बाहर निकाल दिया जाएगा। वहीं 615 करोड़ के सिलारखेड़ी शिप्रा स्टोरेज प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू होना है। 29 किमी घाटों का निर्माण 71...

बैरसिया कोर्ट से अपराधी दो सगे भाई फरार:8 साल पुराने मारपीट के मामले में आरोप तय हुए, सजा सुनने के बाद भाग निकले

बैरसिया कोर्ट से दो सगे भाई सजा सुनने के बाद फरार हो गए। धूर सिंह और बंटी अहिरवार को मारपीट के मामले में सजा सुनाई गई थी। कोर्ट की सूचना पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। पुलिस उनके करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है। संभावित ठिकानों पर भी दबिश दे रही है। कोर्ट ने तीन-तीन माह की सजा सुनाई बैरसिया थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि धूर सिंह और बंटी अहिरवार भाई हैं। 2017 में हुई मारपीट के मामले में दोनों आरोपी हैं और कई साल से जमानत पर बाहर थे। शनिवार को इस मामले में फैसला आना था। कोर्ट ने दोनों आरोपी भाइयों को हाजिर रहने के आदेश दिए थे। मामले की सुनवाई पूरी होते ही दोनों भाइयों पर आरोप साबित हो गए। जज ने दोनों को 3-3 महीने कैद की सजा सुनाई। जज का फैसला सुनते ही दोनों आरोपी भाई न्यायालय परिसर से भाग निकले। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/5uJDmVh via IFTTT

अलीराजपुर में 29 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन:पीएम आवास, चेक डैम, सड़क निर्माण समेत अन्य योजनाओं में खर्च होंगे पैसे

अलीराजपुर के खड़खड़ी में जनपद अध्यक्ष सुनीता चौहान, भाजपा युवा नेता इंदर सिंह चौहान और विशाल रावत ने करीब 29 लाख रुपए से अधिक लागत राशि के कार्यों का भूमि पूजन किया। इसके तहत 10.80 लाख के प्रधानमंत्री आवास, 8 लाख का चेक डैम, 10.50 लाख की राशि के सीसी रोड का भूमि पूजन किया। इस मौके पर भाजपा के युवा नेता इंदर सिंह चौहान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में BJP की सरकार विकास का काम लगातार कर रही है। BJP की सरकार में क्षेत्र के लोगों के लिए जन्म से लेकर मृत्यु तक की पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ली है। इंदर सिंह ने आगे कहा कि चाहे हम विकास की बात करें या स्वास्थ्य की, शिक्षा की बात करें या जल की, जमीन पर किए जाने वाले सभी कामों की बात करें हर जगह क्षेत्र में विकास देखने को मिलता है। 'पूरे जिले में नर्मदा का पानी पहुंचाने की कोशिश' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशाल रावत ने कहा मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार बहनों के लिए कई योजनाएं लेकर आई है, क्षेत्र के लोगों को हर संभव रोजगार उपलब्ध करवा रही है। आने वाले समय में पूरे जिले में नर्मदा का जल लाने की व्यवस्था...

रेप केस में फरार आरोपी गिरफ्तार:दो लोग पहले हो चुके अरेस्ट, तीसरा आज पकड़ाया

जिले की हनुमना पुलिस ने शनिवार को रेप केस में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 25 नवंबर को पीड़िता की रिपोर्ट पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया था। दो पहले गिरफ्तार, एक आज पकड़ाया राजेन्द्र केवट उर्फ राजेश और वीरेन्द्र चतुर्वेदी उर्फ पंडित दोनों निवासी शिवराजपुर थाना नईगढ़ी को 27 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा चुका था। रामायण केवट (24) निवासी प्रयागराज की तलाश की जा रही थी। जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्रवाई में निरीक्षक अनिल काकड़े थाना प्रभारी हनुमना, उप निरीक्षक पार्वती देवी, उप निरीक्षक यूबी सिंह उप निरीक्षक संतोष सिंह, सहायक उप निरीक्षक इन्द्रेश पाण्डेय, प्र आरक्षक अतुल तिवारी शामिल रहे। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/coiVLlT via IFTTT

भोपाल में मंदिर के बोर्ड पर बनाया आपत्तिजनक चित्र:पुलिस ने तुरंत कराया पेंट; कलियासोत इलाके की घटना

कलियासोत स्थित विश्वनाथ प्राचीन मंदिर पर शरारती तत्वों द्वारा मंदिर के बोर्ड पर आपत्तिजनक चित्र बनाने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत इलाके से गुजरने वाले राहगीरों ने चुनाभट्टी थाने में की। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए तुरंत ही बोर्ड को पुतवा दिया। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चुनाभट्टी थाना प्रभारी भूपेंद्र कौर सिंधु ने बताया कि शुक्रवार को इस मामले की सूचना हमें इलाके से गुजरने वाले राहगीरों ने दी, इसके बाद हमने उसे तुरंत ही पेंट करवा दिया। हालांकि वहां पर सीसीटीवी नहीं है। इस मामले में हमने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/DnRvxw2 via IFTTT

मैहर में ज्वेलरी शॉप से 30 हजार के गहने चोरी:पायल देखने के बहाने लेकर हुई फरार, वारदात CCTV में कैद

मैहर जिले की अमरपाटन तहसील मुख्यालय में एक ज्वेलरी की दुकान से जेवर चोरी करती महिलाएं सीसीटीवी में कैद हुई है। दुकान के मालिक ने देर शाम अमरपाटन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जानकारी के मुताबिक रामनगर रोड के गायत्री अर्नामेंट्स एंड ज्वेलर्स में गुरुवार की दोपहर लगभग डेढ़ बजे 2 महिलाएं पायल खरीदने पहुंची। दुकान मालिक लल्लू लाल सोनी ने उन्हें 10-12 पायल दिखाई। दुकान में अन्य ग्राहक भी थे लिहाजा उन्हें भी ज्वेलरी दिखाने लगे। कुछ देर में वे महिलाएं दुकान से चली गई। शाम को जब लल्लूलाल सोनी एक अन्य ग्राहक को दिखाने फैंसी पायल दिखाने डिब्बा देखा तो उसमें पायल नही थी। इसके बाद शक की सूई उन महिलाओं पर गई। शक के आधार पर हिरासत में एक महिला- सूत्र जब सीसीटीवी कैमरा चेक किया गया तो दोनों अज्ञात महिलाएं पायल चुराती दिख गई। इसके बाद दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। करीब 30 हजार रुपए की पायल चोरी होने की बात सामने आई है। अमरपाटन थाना पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर महिलाओं की तलाश कर रही है। उधर पुलिस सूत्रों के मुताबिक चोरी में शामिल एक महिला को पुलिस ने शक के आधार पर हिरासत में ले लिया है। from मध्य प्रदेश | दै...

डीजीपी ने सभी रेंज आईजी, एसपी को दिए निर्देश-:जिलों में हर मंगलवार थानों पर भी की जाए जनसुनवाई

जिलों में हर मंगलवार को जनसुनवाई थाना स्तर पर भी की जाएं। इनमें आने वाली शिकायतों पर निष्पक्ष होकर फौरन कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि आम आदमी परेशान न हों। पुलिस की ओर से आम लोगों को दी जा रही सभी तरह की सिटीजन सेंट्रिक सर्विसेज का रिव्यू करें और इनमें और कौन सी सेवाएं जोड़ी जा सकती हैं, ये तय किया जाए। डीजीपी ने ये निर्देश मप्र के सभी पुलिस अधीक्षकों और जोनल आईजी को दिए हैं। कहा कि पुलिस स्टेशन पर सबसे ज्यादा आमजन पहुंचते हैं, इसलिए निचले स्टाफ को आमजन से अच्छा व्यवहार करने के लिए ताकीद करें। सख्ती केवल बदमाशों से हो। अफसर समय-समय पर अपने कार्यक्षेत्र में औचक निरीक्षण करें और सुपरविजन नोट भी दें। अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मियों को रिवॉर्ड दें, लेकिन बुरे को दंडित करना भी जरूरी है। डीजीपी मकवाणा ने बुधवार को राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मिले। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/NZ42Bf6 via IFTTT

सतना-मानिकपुर ट्रैक पर ट्रेनों के पहिए थमे:डाउन ट्रैक में मालगाड़ी का इंजन फेल होने से बाधित हुआ रेल यातायात

सतना-मानिकपुर रेल मार्ग पर बुधवार रात को ट्रेनों के पहिए थम गए। कई गाड़ियां जहां की तहां खड़ी रह गईं और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, खुटहा स्टेशन से आगे डाउन ट्रैक पर जा रही मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया था। रात लगभग साढ़े 9 बजे इंजन फेल होने से मालगाड़ी डाउन ट्रैक पर ही खड़ी हो गई जिसके कारण सतना से खुटहा तक पूरा डाउन ट्रैक जगह जगह खड़ी ट्रेनों के कारण पैक हो गया। इसी वक्त अप ट्रैक पर प्रयागराज से सतना की तरफ आने वाली ट्रेनों का भी वक्त था। रेल अधिकारियों ने मालगाड़ी का इंजन फेल होने की सूचना के बाद ट्रैक क्लियर कराने मानिकपुर से दूसरा इंजन मंगवा कर मालगाड़ी को चितहरा स्टेशन तक ले जाने की कोशिश शुरू कर दी। इस दौरान तमाम ट्रेनें लेट हुई और उनमें सवार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह ट्रेन हुई प्रभावित सतना-मानिकपुर रेल खण्ड के डाउन ट्रैक पर बुधवार रात को छिवकी-प्रयागराज की तरफ जाने वाली यात्री ट्रेनों के पहिए ठहर गए। जो गाड़ियां जहां थीं वहीं रोक दी गईं नतीजतन जैतवारा से लेकर सतना तक पूरा डाउन रेल ट्रैक पैक हो गया। जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली महाकौ...

उज्जैन विकास प्राधिकरण:वाणिज्यिक परिसर का काम 10 तक पूरा करने का टारगेट

उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) का पहला वाणिज्यिक परिसर शिप्रा विहार में योजना के तहत बनाया गया है। इसका कार्य अब पूर्णता की ओर है। इससे इंदौर रोड व देवास रोड के बीच में व्यवसायिक क्षेत्र डेवलप हो सकेगा। वाणिज्यिक परिसर का डेवलपमेंट 10 दिसंबर तक पूरा किए जाने का टारगेट रखा है यानी 7 से 10 दिन में अधिकांश कार्य हो जाएंगे। परिसर को कनेक्ट करने वाली सड़कों को फोरलेन बनाए जाने के साथ में आंतरिक सड़कों को भी फोरलेन बनाया है, ताकि आवागमन में आसानी हो सके और बड़े वाहन आसानी से आ-जा सके। यूडीए ने शिप्रा विहार आवासीय योजना में वाणिज्यिक परिसर डेवलप किया है। इसकी कनेक्टिविटी इंदौर-उज्जैन फोरलेन के साथ में इंजीनियरिंग कॉलेज फोरलेन से भी दी गई है। स्मार्ट सिटी की तर्ज पर परिसर में ड्रेनेज से बिजली लाइन सभी को अंडरग्राउंड किया गया है। परिसर में बड़े व छोटे प्लॉट रहेंगे, जिन पर सुपर स्पेशलिटीज स्तर के हॉस्पिटल व मैरिज गार्डन, होटल, रेस्टोरेंट व शॉपिंग मॉल आदि बड़े प्रोजेक्ट्स आ सकेंगे। इसकी कनेक्टिविटी इंदौर-उज्जैन फोरलेन से दिए जाने के साथ में ही इंजीनियरिंग कॉलेज फोरलेन से भी की गई है, जिसके लिए 45 मीटर...

धान खरीदी शुरू होते ही राइस मिलर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर:सरकार से नहीं मिले एक हजार करोड़; आज अफसरों को सौंपेंगे मिलों की चाबियां

2 दिसंबर से एमपी में धान खरीदी शुरू होते ही प्रदेश भर के धान मिलर्स हड़ताल कर रहे हैं। धान मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अग्रवाल का कहना है कि धान मिलिंग करने के बाद FCI और नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा किए जाने के एवज में अपग्रेडेशन राशि दी जाती है। लेकिन, पिछले साल की राशि अब तक नहीं मिली है। हम लोग मंत्री से लेकर अधिकारियों तक यह परेशानी बता चुके हैं। अब हम अपनी-अपनी मिलों की चाबी लेकर भोपाल आए हैं। बुधवार को नागरिक आपूर्ति निगम के एमडी को ये चाबियां सौंपेंगे। बता दें, मंगलवार को भोपाल के गुजराती समाज भवन में प्रदेश भर के धान मिलर्स ने बैठक कर रैली निकाली। 800 करोड़ रुपए शासन से मिलर्स को नहीं मिला मध्यप्रदेश चावल उद्योग महासंघ के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि धान की मिलिंग में होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए जब तक राज्य सरकार आश्वासन नहीं देती है, तब तक कोई भी मिलर्स मध्यप्रदेश में खरीदी जाने वाली धान की मिलिंग नहीं करेगा। हमने पिछले दो साल में जो धान मिलिंग का काम किया है, उसका कुल मिलाकर करीब 1 हजार करोड़ रुपए शासन से मिलर्स को नहीं मिला है। अग्रवाल कहना है कि दो दि...

टायर फटा, पेड़ से टकराई कार:कर्नाटक में पहली पोस्टिंग पर जा रहे IPS की मौत, पिता मप्र के सिंगरौली में SDM

पहले ही प्रयास में आईपीएस बने हर्षवर्धन सिंह (26) की कर्नाटक में सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, कर्नाटक पुलिस एकेडमी में 4 हफ्ते की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद हर्ष पहली पोस्टिंग (असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस) के लिए जा रहे थे। रविवार रात हासन-मैसार हाईवे पर उनकी सरकारी कार का टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर पेड़ और घर से टकरा गई। उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां मौत हो गई। ड्राइवर मंजे गौड़ा को मामूली चोटें आईं हैं। हर्षवर्धन ने इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद पहली बार बीपीएससी (बिहार लोक सेवा ​आयोग) की परीक्षा दी। इसमें सफल हुए और बीपीआरओ पद पर पूर्णिया में पोस्टिंग हुई थी। उन्होंने 2022-23 में पहले ही प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा में कामयाबी हासिल की थी। हर्षवर्धन का परिवार मध्यप्रदेश के सिंगरौली में रहता है। बिहार के पैतृक गांव में आज होगा अंतिम संस्कार पिता अखिलेश सिंह, मां और छोटा भाई आनंद वर्धन सिंह बेंगलुरु पहुंच चुके हैं। वहां से हर्षवर्धन का पार्थिव शरीर बिहार के पैतृक गांव सहरसा लेकर जाएंगे। मंगलवार को वहीं अंतिम संस्कार होग...

सार्वजनिक परिवहन को लेकर सीएस ने ली बैठक:ग्रामीण इलाकों में परिवहन व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी, जल्द तैयार होंगे नियम - निर्देश

प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर मुख्य सचिव अनुराग जैन ने परिवहन विभाग के अफसरों के साथ सोमवार को बैठक की है। इसमें सार्वजनिक परिवहन के अंतर्गत ग्रामीण परिवहन पर चर्चा की गई है। मुख्य सचिव ने इसके लिए परिवहन विभाग को जल्द नीति तैयार करने को कहा है, ताकि आने वाले दिनों में इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ चर्चा कर कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जा सके। मुख्यमंत्री, लोक परिवहन को मजबूत करने के लिए सार्वजनिक परिवहन सेवा प्रारंभ करने की इच्छा जता चुके हैं। इसके बाद इस दिशा में नए सिरे से कवायद शुरू हुई है और मुख्य सचिव जैन ने इसको लेकर नीति बनाने पर फोकस किया है। प्रदेश में 2005 में सड़क परिवहन निगम बंद होने के बाद से प्रदेश स्तरीय सार्वजनिक परिवहन सेवा नहीं है। स्थानीय स्तर पर नगरीय निकायों द्वारा कंपनी बनाकर कुछ बसों का संचालन किया जाता है। अब सार्वजनिक परिवहन में ग्रामीण इलाकों को परिवहन की बेहतर सुविधा देने के हिसाब से काम किया जाना है। इसके लिए ग्रामीण परिवहन की परिस्थितियों को फोकस कर काम करने को कहा गया है। इस काम में अ...

2 बाइक में भिड़ंत, युवक से मारपीट की, 3 पर केस

भास्कर संवाददाता | मंदसौर 2 बाइकों में भिड़ंत के बाद एक युवक से मारपीट की गई। कुल 3 आरोपियों पर केस दर्ज हुआ। सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार मामला रामटेकरी स्थित दिगंबर जैन स्कूल के पीछे का है। मोहल्ले के ही दीपकसिंह चौहान ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि आरोपियों में बजाज शोरूम के पीछे का निवासी पवन माली, पीयूष माली, विकास चनाल ने फरियादी की बाइक को टक्कर मारी व उसके बाद मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने विवेचना शुरू की है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3XrAG4P via IFTTT

तीन महीने पहले चोरी करने वाले 2 गिरफ्तार:नानपुर पुलिस ने 2 लाख की चांदी और एक बाइक बरामद की

आलीराजपुर में नानपुर थाना क्षेत्र में सूने मकान में चोरी करने वाले 2 आरोपी पकड़ाए हैं। रविवार को पुलिस ने इकराम पिता वेरसिह (40) और लालु पिता माधु (32) को संदेह होने पर हिरासत में लिया था। दोनों गव्हाण के रहने वाले हैं। पूछताछ में दोनों ने 9 अगस्त को ग्राम भोरदीया के कालिया चौहान के घर पर चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपियों के पास से चोरी गई 2 लाख की चांदी बरामद की गई है। साथ ही एक बाइक भी जब्त की गई है। फरियादी कालिया करीब डेढ़ महीने पहले अपने भाई रालिया के साथ राजकोट गुजरात में परिवार सहित मजदूरी करने गया था। उसे गांव वालों से खबर मिली कि घर के पीछे की ईट की दीवार को किसी ने खोद दिया है। और घर के अंदर का समान बिखरा पड़ा है। चांदी के जेवर, एक बागली, दो कड़े, डाल्या, चांदी की चाट, करंडी दो हार, साकवा, आठ मूंदी, दो कदरा की चांदी और नगदी चोर ले गए हैं। इसके बाद कालिया घर आया और थाने में शिकायत की। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/lSbU7CR via IFTTT