महाराजपुर रोड पर झगड़ा, युवक की मौत:मुरैना में एसपी ऑफिस के बाहर शव रखकर किया चक्काजाम; आरोपियों को पकड़ने की मांग
मुरैना के एसपी ऑफिस के बाहर नेशनल हाईवे क्रमांक-44 पर जाम लगा दिया गया है। इस जाम से धौलपुर व ग्वालियर की तरफ से आने-जाने वाले वाहनों के पहिए थम गए हैं। यह जाम महाराजपुर रोड पर 17 अप्रेल को हुए झगड़े में घायल युवक की आज सोमवार को मौत के बाद लगाया गया है। मृतक के परिजनों ने लाश रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। महाराजपुर रोड स्थित दो पड़ोसियों में नाली के विवाद को लेकर लाठी-डंडों से झगड़ा हो गया था। एक पक्ष का युवक रिंकू बघेल (30) गंभीर घायल हो गया। इसके बाद ग्वालियर में उसकी इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। परिजनों ने इसी के आक्रोश में उसकी लाश को एसपी ऑफिस के सामने हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। प्रशासन की ओर से लोगों को समझाने के बाद लोग शांत हुए। घटना में 6 आरोपी शामिल इस मामले में पुलिस ने पहले चार आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया था। बाद में जांच के दौरान दो आरोपियों की बढ़ोतरी की गई। जिनकी संख्या अब कुल 6 हो गई है। इन आरोपियों के खिलाफ धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था जो बाद में बढ़कर अब हत्या के मामले मे धाराओं में इजाफा किया गया है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/7ohf9Gg
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/7ohf9Gg
via IFTTT
Comments
Post a Comment