मंडला में कपड़ा दुकान पर जुआ खेलते 8 लोग पकड़ाए:पुलिस ने करीब 10 हजार रुपए नकद और ताश की गड्डियां जब्त कीं
मंडला शहर के कोष्टा मोहल्ला स्थित एक कपड़ा दुकान में चल रहे जुए के अड्डे पर कोतवाली पुलिस ने छापा मारा है। पुलिस ने मौके से ताश के पत्तों पर दांव लगाते हुए आठ लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने जुआरियों के पास से कुल 9,070 रुपए नकद और ताश की तीन गड्डियां जब्त की हैं। कोतवाली पुलिस को सोमवार की रात मुखबिर से पक्का सुराग मिला था कि कोष्टा मोहल्ला की एक कपड़ा दुकान के अंदर कुछ लोग गुपचुप तरीके से ताश खेल रहे हैं और बड़ा दांव लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने दुकान पर अचानक दबिश दी गई। पुलिस को देखकर वहां मौजूद जुआरियों में हड़कंप मच गया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर सभी 8 आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी में मिले पैसे और ताश पुलिस ने जब मौके की तलाशी ली, तो जुए के फड़ से 8,190 रुपए और आरोपियों की जेबों (कब्जे) से 880 रुपए मिले। इस तरह पुलिस ने कुल 9,070 रुपए नगद और 52-52 पत्तों वाली ताश की तीन गड्डियां बरामद कीं। पकड़े गए सभी आठ आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई है। from मध्य प्रदे...