Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2026

बंद लाइन में करंट, आउटसोर्स कर्मचारी पोल से गिरा:गंभीर घायल, भिलाई रेफर; बालाघाट में जेई बोले- कंपनी करेगी हरसंभव मदद

बालाघाट के लांजी में बिजली लाइन सुधारते समय एक आउटसोर्स कर्मचारी करंट की चपेट में आ गया और पोल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कर्मचारी को शुरुआती इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए भिलाई रेफर किया गया है। यह हादसा रविवार को लांजी के ग्राम वारी में हुआ। मनेरी का रहने वाला 30 वर्षीय सतीश राहंगडाले बिजली विभाग में आउटसोर्स कर्मचारी है। वह 11 केवी लाइन का एक तार इंसुलेटर से बाहर निकलने पर उसे ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा था। काम के दौरान अचानक लाइन में करंट आ गया, जिससे वह झुलसकर नीचे गिर पड़ा। गिरने की वजह से उसके चेहरे, पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। बेहतर इलाज के लिए भिलाई रेफर हादसे के तुरंत बाद सतीश को सिविल अस्पताल लांजी ले जाया गया। वहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे भिलाई भेज दिया। बिजली विभाग के जेई का कहना है कि विभाग घायल कर्मचारी की हर तरह से मदद करेगा। लापरवाही की होगी जांच घायल सतीश ने बताया कि उसे लाइन बंद होने की जानकारी दी गई थी, इसके बावजूद अचानक पोल में करंट दौड़ गया। अब बिजली कंपनी इस बात की जांच कर रहा है क...

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

भूजल स्तर बढ़ाने के लिए निगम की अनूठी पहल:IIT रुड़की और NIUA के टेक्निकल और वित्तीय सहयोग से होगा काम

शहर में लगातार गिरते भूजल स्तर और भविष्य में संभावित जलसंकट को देखते हुए इंदौर नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण परियोजना शुरू कर रहा है। इसमें IIT रुड़की और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स (NIUA) के टेक्निकल मार्गदर्शन और वित्तीय सहयोग से इसे शुरू किया जाएगा। ये काम महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल के निर्देश पर किया जाएगा। देशभर में भूजल स्तर में लगातार गिरावट को देखते हुए NIUA ने 75 शहरों का चयन किया है। इसमें एमपी से केवल इंदौर, देवास और उज्जैन को शामिल किया गया है। यह परियोजना शहरी क्षेत्रों में बारिश के पानी के संरक्षण, भूजल पुनर्भरण और जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। परियोजना में इंदौर शहर के 10 प्रमुख जगहों पर वैज्ञानिक तकनीक के माध्यम से बारिश के पानी का संचयन और शैलो एक्विफर के पुनर्भरण के लिए संरचनाओं को बनाया जाएगा। इन कामों के लिए 50 रुपए की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। डिटेल सर्वे और स्टडी के बाद जगह चयनित आईआईटी रुड़की ने इंदौर शहर की वर्षा पद्धति, भूगर्भीय संरचन...

सोनू हत्याकांड: हत्या आरोपी पिता-पुत्र को उम्रकैद:ग्वालियर में एक शादी समारोह में चाकू घोंपकर बाप-बेटों की थी युवक की हत्या

ग्वालियर के सिंधिया नगर स्थित “गड्ढे वाला मोहल्ला” में दो साल पहले शादी समारोह के दौरान हुए सोनू आदिवासी हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अठारहवें अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पारस कुमार जैन की कोर्ट ने मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने सभी दोषियों पर पांच-पांच हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। शादी में घेरकर किया हमला अभियोजन पक्ष के मुताबिक घटना 25-26 अप्रैल 2024 की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे की है। सिंधिया नगर में सोनू आदिवासी अपने रिश्तेदार की बेटी की शादी समारोह में शामिल था। इसी दौरान शादी के टेंट के पीछे स्थित किराना दुकान के पास आरोपियों ने उसे घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी कह रहे थे— “तू दूसरों के मामलों में ज्यादा नेता बनता है, आज तुझे बताते हैं।” पुराने विवाद का लिया बदला जांच में सामने आया कि घटना से करीब 15-20 दिन पहले आरोपियों का किसी अन्य व्यक्ति से विवाद हुआ था। उस दौरान सोनू ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया था। आरोपी इसी बात से नाराज थे और तभी से उससे रंजिश रखने लगे थे। बा...

कागज पर दो बार बूढ़ा मानकर विभाग ने किया रिटायर:हाईकोर्ट ने मानी उम्र 59 वर्ष, अब साल 2029 तक नौकरी करेगा 'चौकीदार'

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ ने वन विभाग के एक बेहद चौंकाने वाले और तानाशाही फैसले पर रोक लगाते हुए शुक्रवार को एक दैनिक वेतन भोगी चौकीदार के हक में बड़ा फैसला सुनाया है। जिला मेडिकल बोर्ड की वैज्ञानिक रिपोर्ट को कूड़ेदान में फेंककर कर्मचारी को अधिकारियों ने मनमाने ढंग से जबरन रिटायर करने के विभाग के दो अलग-अलग आदेश दिए थे। मतलब कागजों में दो बार रिटायर्ड किया है। इन आदेशों को हाईकोर्ट ने पूरी तरह निरस्त कर दिया है। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने वन विभाग को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिए हैं कि याचिकाकर्ता कर्मचारी को अप्रैल 2029 में उसकी कानूनी सेवाकाल की आयु (62 वर्ष) पूरी होने तक सम्मान सहित नौकरी पर बनाए रखा जाए। कोर्ट ने साल 2017 में मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट जिसमें उस समय उसकी उम्र 50 वर्ष मानकर ही फैसला लिया है। ऐसे समझें पूरा मामला साल 2018 में दूसरी बार रिटायरमेंट कर दिया हाईकोर्ट ने कहा-"विशेषज्ञों की रिपोर्ट सर्वोपरि" हाईकोर्ट के जस्टिस आनंद सिंह बहरावत की सिंगल बेंच ने इस मामले की अंतिम सुनवाई करते हुए वन विभाग के रवैये पर गहरी नाराजग...

भीषण गर्मी में भोपाल में बिजली-पानी संकट:करोंद में फूटी कोलार लाइन; 1 लाख आबादी को आज पानी नहीं मिलेगा

भोपाल में दिन में 43 डिग्री सेल्सियस वाली गर्मी पड़ रही है। इस भीषण गर्मी में कई इलाकों में बिजली और पानी का संकट है। रात में हर रोज 50 से ज्यादा इलाकों में बिजली गुल हो जाती है। वहीं, मेट्रो और 10 लेन अयोध्या बायपास के निर्माण पानी की लाइनें लगातार फूट रही है। शुक्रवार को भी करोंद में कोलार लाइन फूट गई। लाइन फूटने की वजह से करोंद समेत करीब एक लाख आबादी को पानी नहीं मिलेगा। करोंद में मेट्रो और एनएचएआई की लापरवाही से ऐसा होगा। जानकारी के अनुसार, करोंद चौराहे के पास गुरुवार सुबह मेट्रो की खुदाई के दौरान कोलार पाइप लाइन फूट गई। इसके कारण पुराने भोपाल के बड़े हिस्से में पानी सप्लाई प्रभावित हो गई। शुक्रवार को करीब 1 लाख आबादी तक पानी नहीं पहुंचेगा। पिछले 15 दिन में मेट्रो और एनएचएआई की खुदाई के दौरान 14वीं बार पाइप लाइन टूटी है। नगर निगम की टीम देर शाम तक लाइन सुधारने में जुटी रही, लेकिन तब तक लाखों गैलन पानी बह चुका था। आरिफ नगर में फूटी लाइन, निगम देगा नोटिस नगर निगम के अनुसार, बैरसिया रोड स्थित आरिफ नगर के पास भोपाल मेट्रो के निर्माण के चलते कोलार फीडर की 400 एमएम व्यास...

विदिशा में सड़क किनारे युवक-युवती ने एक साथ जहर खाया:हालत बिगड़ने पर राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया; शादी नहीं हो पाने से परेशान हैं

विदिशा में एक युवक और युवती ने एक साथ जहर खा लिया। बताया जा रहा है कि दोनों आपस में प्रेम करते हैं और शादी करना चाहते हैं। लेकिन अलग-अलग समाज से होने के कारण उनके विवाह में आ रही अड़चनों से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। गंभीर हालत में दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। सिविल लाइन थाना टीआई राजपाल सिंह जादौन के अनुसार, यह घटना गुरुवार दोपहर रंगई क्षेत्र स्थित सुआखेड़ी रोड पर हुई। युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष और युवती की उम्र करीब 21 वर्ष बताई गई है। दोनों करारिया थाना क्षेत्र अंतर्गत खामखेड़ा चौकी के एक गांव के रहने वाले हैं और लंबे समय से प्रेम संबंध में थे। परिवारों की असहमति और सामाजिक भिन्नता के कारण उनके विवाह में लगातार बाधाएं आ रही थीं। बस में सवार होकर भोपाल से पहुंची थी युवती जानकारी के अनुसार, युवती भोपाल से बस में सवार होकर विदिशा पहुंची और रंगई के पास उतरी, जहां युवक उसका इंतजार कर रहा था। मुलाकात के बाद दोनों ने साथ में जहर खा लिया। कुछ देर बाद सड़क से गुजर रहे लोगों ने उनकी बिगड़ती हालत देखकर तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचन...

13 यात्री बसों में यात्री की सु​रक्षा से खिलवाड़, जुर्माना वसूला

खंडवा | ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस व परिवहन विभाग की टीम ने रोड पर दौड़ रही बसों व ऑटो की जांच शुरू की। ट्रैफिक नियम की अवहेलना व सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाली 13 यात्री बस और चार ऑटो रिक्शा के खिलाफ ट्रैफिक व परि​वहन विभाग की टीम ने चालानी कार्रवाई करते हुए 44500 रुपए समन शुल्क वसूला है। अतिरिक्त परिवहन विभाग अधिकारी दीपक मांझी व ट्रैफिक डीएसपी अनिल राय की टीम ने ओंकारेश्वर में संयुक्त कार्रवाई करते हुए यात्री बसों व ऑटो का चैकिंग अभियान शुरू किया। इसमें फिटनेस, परमिट, बीमा व पीयूसी की जांच की गई। 52 यात्री बसों को चैक किया। जिनमें से 13 बसों में यात्री सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं मंे कमियां नजर आई। सभी 13 बसों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 44500 रुपए समन शुल्क वसूला गया। जबकि, अवैधानिक तरीके से चला रहे चार ऑटो रिक्शा जब्त कर मांधाता थाने में अग्रिम कार्रवाई के लिए खड़े किए गए हैं। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/phO2iMU via IFTTT

बकरीद पर महेश्वर तहसील में पुलिस का फ्लैग मार्च:मंडलेश्वर-करही में SDOP के नेतृत्व में निकाला पैदल मार्च; उपद्रवियों को दी सख्त चेतावनी

आगामी ईद-उल-अजहा के मद्देनजर महेश्वर तहसील में कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। बुधवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहार के दौरान शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। करही: दो थानों के संयुक्त बल ने किया भ्रमण महेश्वर के करही कस्बे में बुधवार देर शाम करही और बलवाड़ा पुलिस ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला। थाना प्रभारी राजेंद्र इंगले के नेतृत्व में यह मार्च थाना परिसर से शुरू होकर भारत माता चौक, बाजार चौक, मेन रोड और नेहरू मार्केट जैसे व्यस्ततम इलाकों से गुजरा। नायब तहसीलदार राजेश मुझमरे ने नागरिकों से सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न देने और शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की। मंडलेश्वर: एसडीओपी और टीआई ने संभाली कमान मंडलेश्वर में एसडीओपी स्वेता शुक्ला एवं थाना प्रभारी पंकज तिवारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने पैदल भ्रमण किया। इस दौरा...

ट्विशा केस- रिटायर्ड जज गिरिबाला की अग्रिम जमानत रद्द:हाईकोर्ट बोला- निचली अदालत ने केस डायरी और सबूत नहीं जांचे; CBI कर सकती है गिरफ्तार

भोपाल में चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द कर दिया है। कोर्ट ने कहा- मामले की गंभीरता, सबूत और जांच की स्थिति को देखते हुए आरोपी पक्ष को राहत देना उचित नहीं था। हाईकोर्ट ने देर रात 17 पन्नों का आदेश जारी किया है। हाईकोर्ट ने माना कि अब इस पूरे मामले की जांच CBI को सौंप दी गई है, इसलिए जांच एजेंसी को केस में औपचारिक रूप से पक्षकार बनाया जाना जरूरी है। कोर्ट ने कहा कि मामले की संवेदनशीलता और आरोपों की प्रकृति को देखते हुए निष्पक्ष जांच बेहद आवश्यक है। केस डायरी और साक्ष्यों का सही तरीके से परीक्षण नहीं किया गया सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए। कोर्ट ने कहा कि निचली अदालत ने केस डायरी और साक्ष्यों का सही तरीके से परीक्षण नहीं किया। मृतक के शरीर पर चोटों के कई निशान थे, जिनका संतोषजनक जवाब आरोपी पक्ष नहीं दे सका। कोर्ट ने कहा कि आरोपी पक्ष ने जांच में पूरा सहयोग भी नहीं किया। आरोपी ने मीडिया में बयान देकर मृतका की छवि खराब करने की कोशिश की, जो जांच को प्र...

बालाघाट में हेड कांस्टेबल पर रेत माफिया ने चढ़ाया ट्रैक्टर:दो पसलियां टूटी, अवैध रेत परिवहन का वीडियो बनाते समय किया हमला; हालत गंभीर

बालाघाट जिले के पलाकामथी में मंगलवार देर शाम अवैध रेत उत्खनन रोकने गए प्रधान आरक्षक पर ट्रैक्टर चालक ने वाहन चढ़ा दिया। इस हमले में प्रधान आरक्षक राजेश्वर राहंगडाले गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो बनाते समय चालक ने किया हमला आईजी ललित शाक्यवार ने बताया कि अवैध रेत परिवहन की सूचना मिलने पर प्रधान आरक्षक राजेश्वर राहंगडाले और आरक्षक सुनील विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे थे। जब राजेश्वर राहंगडाले ट्रैक्टर को रोककर उसका वीडियो बना रहे थे, तभी चालक ने उन पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इस हादसे में प्रधान आरक्षक की दो पसलियां फ्रैक्चर हो गई हैं। बेहतर इलाज के लिए गोंदिया रेफर, बनाया गया कॉरिडोर गंभीर रूप से घायल प्रधान आरक्षक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से गोंदिया के यूनाइटेड अस्पताल रेफर किया गया। मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस ने बालाघाट से गोंदिया तक विशेष कॉरिडोर बनाया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ गोंदिया रवाना हुए। अगले 72 घंटे 'वेट एंड वॉच' की स्थ...

विदिशा कलेक्ट्रेट में दंपती ने आत्मदाह की कोशिश की:न्याय न मिलने के आरोप में पेट्रोल डाला, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बचाया

न्याय न मिलने से परेशान एक दंपती ने विदिशा कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समय रहते उन्हें बचा लिया। बाद में पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, जिसके बाद कार्रवाई के निर्देश दिए गए। दरअसल, नटेरन तहसील के ग्रामीण क्षेत्र से आए पति-पत्नी अपनी शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान पति ने पहले अपनी पत्नी पर पेट्रोल डाला और फिर खुद पर भी छिड़ककर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना से कलेक्ट्रेट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। उसी समय, कांग्रेस कार्यकर्ता ज्ञापन सौंपकर लौट रहे थे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी और अन्य कार्यकर्ताओं ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए दंपती को अलग किया और स्थिति को संभाला। कार्यकर्ताओं ने पति को काबू में किया, जबकि मोहित रघुवंशी पीड़िता को सीधे पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के पास ले गए। पीड़िता को आशंका- पुलिस ने कार्रवाई नहीं की पीड़िता ने बताया कि छह माह पहले एक युवक ने उसके साथ गलत काम किया था। इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी औ...

विधवा मां से अवैध संबध पर प्रेमी का मर्डर:बेटे ने दोस्त के साथ कुल्हाड़ी से 3 वार किए; 500 मीटर घसीटकर तालाब में फेंका

बालाघाट जिले के परतापुर में हुए सुरेंद्र मड़ावी हत्याकांड का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की प्रेमिका के बेटे और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए शव को तालाब में फेंक दिया था और खून के धब्बों को मिट्टी से ढक दिया था। मां के साथ संबंधों से नाराज था बेटा एसपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि मृतक सुरेंद्र मड़ावी के गांव की ही एक विधवा महिला से अवैध संबंध थे। महिला का 19 वर्षीय बेटा सोनू मड़ावी इन संबंधों का विरोध करता था। सोनू ने सुरेंद्र को कई बार अपनी मां से न मिलने और घर न आने की चेतावनी दी थी। सुरेंद्र के न मानने पर सोनू ने अपने दोस्त मिथुन सैयाम (23) के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। खेत में घात लगाकर कुल्हाड़ी से किए तीन वार 19 मई की रात जब सुरेंद्र गांव की बैठक से लौटकर महिला के घर की ओर जा रहा था, तभी खेत में छिपे सोनू और मिथुन ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सुरेंद्र पर कुल्हाड़ी से तीन घातक वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी शव को करीब 500 मीटर दूर घसीट...

ग्वालियर पुलिस ने पकड़ा इंटरस्टेट ऑनलाइन गैंबलिंग कॉल सेंटर:एमपी-यूपी-बिहार के 10 ठग गिरफ्तार, ऑनलाइन गेम के जाल में फंसाकर 'म्यूल' अकाउंट में करते थे ट्रांसफर

ग्वालियर पुलिस ने रविवार रात बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के मोतीझील इलाके में चल रहे एक बड़े इंटरस्टेट ऑनलाइन गैंबलिंग व साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। यह शातिर गिरोह देश के विभिन्न राज्यों से 'म्यूल अकाउंट्स' (दूसरों के नाम पर खरीदे गए बैंक खाते) अरेंज करता था और उसमें ऑनलाइन सट्टे तथा साइबर ठगी की करोड़ों रुपए की रकम को ट्रांसफर (डिपॉजिट और विड्रॉल) कर ठिकाने लगाता था। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के ग्वालियर, मुरैना के कुल 10 आरोपियों को रंगेहाथ दबोचा है। इनके पास से लाखों रुपए के एटीएम कार्ड, स्कॉर्पियो, लैपटॉप, बैंक पासबुक, चेकबुक व डिटेल मिली है। इनका काम लोगों को पहले ऑनलाइन गैंबलिंग के जाल में फंसाकर छोटे इंवेस्टमेंट पर बड़ा फायदा दिलाना था। जब जीत की रकम लाखों में हो जाती तो यह फ्रॉड कर गायब हो जाते थे। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। लैपटॉप-मोबाइल से पैनल लेकर चला रहे थे सट्टे का साम्राज्य यह गिरोह बहोड़ापुर की शिवनगर कॉलोनी (मोतीझील) में एक मकान किराए पर लेकर पूरा सिंडिकेट ऑपरेट कर रहा था। आरोपी ऑनलाइन सट्...

भोपाल के इनायतपुर में बड़ी बिजली चोरी पकड़ी:परमिशन सिर्फ 4 किलोवॉट थी, पर उपयोग हो रहा था 50 से ज्यादा का

भोपाल के इनायतपुर में बिजली कंपनी ने बड़ी बिजली चोरी पकड़ी है। एक घर में परमिशन सिर्फ 4 किलोवॉट थी, लेकिन जब अफसरों की टीम यहां पहुंची तो उनकी आंखें खुली रह गईं। यहां पर 50 किलोवॉट से ज्यादा बिजली का उपयोग हो रहा था। बिजली कंपनी ने दो आलीशान हवेलियों में यह कार्रवाई की। यहां घरेलू कनेक्शन की आड़ में मिनी-कॉमर्शियल स्तर का भारी लोड चोरी की बिजली से चलाया जा रहा था। बिजली कंपनी की विजिलेंस टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि मीटर के इनकमिंग साइड में फ्लेक्सिबल कॉपर वायर जोड़कर सीधे सप्लाई लेने और दीवारों के भीतर सर्विस केबल से गुप्त टैपिंग कर बिजली चोरी की जा रही थी। इन दो जगहों पर कार्रवाई घरेलू कनेक्शन का उपयोग ही होता है एक्सपर्ट की माने तो सामान्य 4 से 5 किलोवॉट के घरेलू कनेक्शन पर सीमित घरेलू उपकरण ही आराम से संचालित हो सकते हैं, लेकिन 50 से 65 किलोवॉट तक का लोड छोटे होटल, मिनी इंडस्ट्री या बड़े कॉमर्शियल प्रतिष्ठान के बराबर माना जाता है। इतनी बड़ी मात्रा में अवैध लोड चलने से ट्रांसफॉर्मर पर दबाव बढ़ता है। केबल जब्त कर पंचनामा बनाया, 19 प्रकरण दर्ज अन्य कार्रवाई ...

मैहर में 4.6 ग्राम स्मैक पाउडर के साथ 2 गिरफ्तार:कटनी रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान मिली नशीली पुड़िया; कार भी जब्त

मैहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार शाम कटनी रोड पर चेकिंग के दौरान एक कार से दो युवकों को 4.6 ग्राम स्मैक पाउडर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 20 पुड़िया स्मैक और तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। चेक प्वाइंट पर तलाशी में मिली स्मैक पुलिस टीम कटनी रोड पर वाहनों की जांच कर रही थी, तभी कार क्रमांक एमपी 19 सीबी 2911 को संदिग्ध लगने पर रोका गया। तलाशी लेने पर कार सवारों के पास से 20 पुड़िया में रखा कुल 4.6 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद हुआ। जब्त मादक पदार्थ की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपए है। मैहर निवासी रोहित और अतुल गिरफ्तार पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में रोहित उर्फ सोनू बंगाली (35) और अतुल पांडेय (34) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मैहर के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने स्मैक के साथ करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की कार भी जब्त की है। कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर संतोष उलाड़ी और उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही। नशा सप्लाई चैन की तलाश में जुटी पुलिस गिरफ्तारी के...

मॉर्निंग वॉक पर निकले अकाउंटेंट से लूटा था मोबाइल:CCTV फुटेज से खुला राज, दो बदमाश पकड़े, जयपुर में तीसरे लुटेरे की तलाश में दबिश

ग्वालियर में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक अकाउंटेंट से मोबाइल लूटने वाले दो नाबालिग आरोपियों को बहोड़ापुर थाना पुलिस ने करीब एक महीने बाद घेराबंदी कर पकड़ लिया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने अपनी निगरानी में ले लिया है, जबकि वारदात में शामिल उनका तीसरा साथी अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की एक टीम राजस्थान के जयपुर रवाना की गई है। बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार के मुताबिक, सदाशिव नगर निवासी 53 वर्षीय हरीश कुमार शर्मा पेशे से अकाउंटेंट हैं। 17 अप्रैल की सुबह वह रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। कोटेश्वर मंदिर में दर्शन करने के बाद जब वे 100 फुटा रोड से घर लौट रहे थे, तभी सफेद रंग की एक्टिवा पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश पीछे से आए और उनके हाथ से मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर पुलिस को बदमाशों का हुलिया और एक्टिवा का नंबर मिला। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के भागने का पूरा रूट मैप तैयार किया। सीसीटीवी की कड़िय...

इंदौर निगम कमिश्नर का बड़ा एक्शन:वित्तीय क्षति पहुंचाने के मामले में सहायक राजस्व निरीक्षक की सेवा की समाप्त

निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी (मूलपद - सहायक राजस्व निरीक्षक) अरविंद नायक को तत्काल प्रभाव से निगम सेवा से बर्खास्त कर दिया है। विभागीय जांच में नायक पर लगे आरोप सही पाए गए। आरोपों के संबंध में नायक से स्पष्टीकरण भी मांगा था, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके चलते म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 10 के प्रावधानतर्गत दीर्घशास्ति अधिरोपित करते हुए अरविन्द नायक को तत्काल प्रभाव से निगम सेवा से बर्खास्त किया गया। अरविंद नायक ने अपनी ड्यूटी के दौरान ग्राम बिचौली मर्दाना स्थित सम्पत्तिकर खाता कमांक 1001346534 में किए गए संशोधन के संबंध में प्राप्त शिकायत पर अपर आयुक्त (राजस्व) नगर पालिक निगम, इन्दौर के स्तर से प्रेषित जांच प्रतिवेदन में उक्त सम्पत्ति कर खाता क्रमांक 1001346534 अग्रवाल पब्लिक स्कूल (लर्न बाय अग्रवाल चेरिटेबल ट्रस्ट) निगम रिकार्ड अनुसार जोन कमांक 19 वार्ड क्रमांक 76 में वर्ष 2014-15 से दर्ज होकर ये सम्पत्तिकर खाता ई-नगर पालिका पोर्टल पर 23 अगस्त 2025 की स्थिति में आव...

उज्जैन में एक कार से मिले 19 लाख रुपए:पुलिस ने वाहन रोककर ली थी तलाशी; इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम भी करेगी पूछताछ

उज्जैन से करीब 48 किमी दूर महिदपुर रोड पर एक बोलेरो गाड़ी से 19 लाख रुपए कैश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर ड्राइवर से पूछताछ शुरू कर दी। मामले की जानकारी उज्जैन इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भी दे दी गई है। महिदपुर रोड पुलिस के अनुसार बोलेरो गाड़ी में बड़ी मात्रा में कैश होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने वाहन रोककर तलाशी ली, जिसमें करीब 19 लाख रुपए बरामद हुए। यह रकम कहां से लाई जा रही थी और कहां ले जाई जा रही थी, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों की टीम उज्जैन से महिदपुर रोड के लिए रवाना हो गई है। टीम के पहुंचने के बाद ही मामले में विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी। सूत्रों के मुताबिक जिस बोलेरो गाड़ी से कैश मिला है, वह नागदा की गोल्डन केमिकल कंपनी की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/TdDfw6p via IFTTT

दोस्त की हत्या कर श्मशान घाट में दबाया शव:बुरहानपुर में दो नाबालिग हिरासत में, एक दिन पहले लापता हुआ था युवक

बुरहानपुर में दो नाबालिगों ने 19 वर्षीय युवक की हत्या कर उसका शव ताप्ती नदी किनारे स्थित श्मशान घाट में दफना दिया। बुधवार रात करीब 7 बजे शिकारपुरा थाना पुलिस ने मृतक के दो नाबालिग दोस्तों की निशानदेही पर जमीन में दबा शव बरामद किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आपसी विवाद के बाद युवक की हत्या की गई और पहचान छिपाने के लिए शव को श्मशान घाट में दफना दिया गया। पुलिस ने दोनों नाबालिगों को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। गुमशुदगी की जांच में सामने आया मामला पुलिस को सूचना मिलने के बाद शिकारपुरा थाना पुलिस ने मृतक के दो दोस्तों को अभिरक्षा में लिया। दोनों आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं। सीएसपी गौरव पाटिल के नेतृत्व में पुलिस टीम दोनों नाबालिगों को लेकर मौके पर पहुंची। उनकी निशानदेही पर श्मशान घाट में खुदाई कर शव बाहर निकलवाया गया। शव मिलने के बाद मौके पर लगी भीड़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। शव मिलने की खबर के बाद श्मशान घाट पर ल...

उद्यानिकी विभाग में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी:आरोपी ने खुद को अफसरों का करीबी बताकर 5 युवाओं से 7.75 लाख रुपए ठगे

ग्वालियर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं को ठगी का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। एक शातिर आरोपी ने खुद को रसूखदार बताकर मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों के पांच युवाओं से 7 लाख 75 हजार रुपए ठग लिए। आरोपी ने उद्यानिकी विभाग में सरकारी माली की नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। ठगी के शिकार युवक गिरवाई थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच कर आरोपी के खिलाफ मंगलवार देर शाम धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। आंदोलन के दौरान जाल में फंसे थे पीड़ित शिकायतकर्ता वर्षा वर्मन (30 वर्ष) निवासी छिंदवाड़ा ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2022 में 'उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग' (भोपाल) द्वारा माली प्रशिक्षण कार्यक्रम की विज्ञप्ति निकाली गई थी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद भी जब किसी को सरकारी नौकरी नहीं मिली, तो सभी प्रशिक्षु सरकार के खिलाफ भोपाल और ग्वालियर में आंदोलन कर ज्ञापन सौंप रहे थे। इसी आंदोलन के दौरान ग्वालियर में पीड़ितों की मुलाकात राजू भवानी उर्फ राजकुमार अहिरवा...

JP हॉस्पिटल परिसर में रातभर धरने पर डटीं ANM अभ्यर्थी:देर रात तक जारी धरना, कोर्ट से जीत के बाद भी जॉइनिंग नहीं मिलने पर आक्रोश

राजधानी के जयप्रकाश हॉस्पिटल, तुलसी नगर स्थित संचालक स्वास्थ्य सेवाएं कार्यालय परिसर में ANM अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन लगातार उग्र होता जा रहा है। मंगलवार को दिनभर धरना देने के बाद भी 20-25 महिलाएं रात में भी वहीं डटी रहीं। भीषण गर्मी के बावजूद उन्होंने प्रदर्शन जारी रखा, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। धरने में शामिल महिलाएं खुले आसमान के नीचे देर रात तक बैठी रहीं और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करती रहीं। उनका कहना है कि जब तक उन्हें नियमित नियुक्ति (जॉइनिंग) नहीं दी जाती, तब तक वे आंदोलन जारी रखेंगी। अभ्यर्थियों के अनुसार, उन्होंने वर्ष 2023 में ANM के नियमित पदों के लिए आवेदन किया था और भर्ती प्रक्रिया में हुई विसंगतियों के खिलाफ कोर्ट का रुख किया था। कोर्ट से फैसला उनके पक्ष में आने के बावजूद अब तक नियुक्ति नहीं दी गई है। प्रदर्शनकारी ममता हिरवे ने बताया कि वे पहले भी कई बार आंदोलन कर चुकी हैं, यहां तक कि 9 दिन का आमरण अनशन भी किया गया था। उस दौरान उन्हें आश्वासन दिया गया था कि जल्द जॉइनिंग दी जाएगी, लेक...

शराब बेचने से टोका तो कट्टे से दाग दी गोली:सागरताल सरकारी मल्टी के पास दहशत फैलाने वाला आरोपी छोटू सेन गिरफ्तार

ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सागरताल स्थित सरकारी मल्टी के पास रविवार देर रात अवैध शराब बेचने से रोकने पर एक युवक पर जानलेवा हमला कर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने शिकायतकर्ता को निशाना बनाते हुए कट्टे से गोली चला दी। हालांकि युवक ने समय रहते हटकर अपनी जान बचा ली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, तिघरा निवासी धर्मेंद्र सिंह कुशवाह पुत्र माधव सिंह कुशवाह एक अधिकृत शराब दुकान पर कर्मचारी के रूप में कार्य करता है। धर्मेंद्र को सूचना मिली थी कि सागरताल सरकारी मल्टी के पास छोटू सेन नामक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। रविवार रात करीब 11 बजे धर्मेंद्र मौके पर पहुंचा और छोटू सेन को अवैध शराब बेचने से मना किया। इस बात पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि छोटू सेन गाली-गलौज पर उतर आया और देखते ही देखते मामला बढ़ गया। कट्टे से किया फायर, बाल-बाल बची जान पीड़ित धर्मेंद्र के मुताबिक विवाद के दौरान आरोपी छोटू सेन ने पास खड़ी अपनी ब्रेजा कार से कट्टा निकाला और सीधे उस पर फायर कर दिया। ...

एमपी से 24 मई को दिल्ली जाएंगे 10 हजार आदिवासी:जनजातीय सांस्कृतिक समागम में अमित शाह भी होंगे शामिल

देश की राजधानी दिल्ली का ऐतिहासिक लाल किला मैदान एक बार फिर बड़े आयोजन का गवाह बनने जा रहा है। 24 मई को आयोजित होने वाले 'जनजातीय सांस्कृतिक समागम' में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस समागम में देशभर के आदिवासी समुदाय के लोग शामिल होंगे। इस महारैली में सबसे बड़ी भागीदारी मध्य प्रदेश की होगी, जहां से 10,000 से अधिक जनजातीय बंधु दिल्ली कूच कर रहे हैं। कार्यक्रम में ये होंगे शामिल केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। जनजातीय सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक गणेश राम भगत कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथि एमपी से दिल्ली के लिए ट्रेनों में कराए टिकट बुक मध्य प्रदेश के महाकौशल, मालवा और निमाड़ अंचलों से आदिवासियों को दिल्ली पहुंचाने के लिए ट्रेनों में रिजर्वेशन की व्यवस्था की गई है। जनजातीय सुरक्षा मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि गांव-गांव में जनसंपर्क कर लोगों को इस मुद्दे की गंभीरता समझाई गई है। एमपी से जाने वाले हजारों आदिवासी अपने साथ पारंपरिक वाद्ययंत्र और वेशभूषा भी लेकर जाएंगे, ताकि दिल्ली की सड़क...

5 साल के बच्चे ने गर्म तेल में डाला हाथ:गंभीर रूप से झुलसा; हाथ, चेहरा और गले पर पड़े छाले

मंदसौर के हनुमंतिया में रविवार रात 5 वर्षीय मासूम ने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घायल बालक प्रतीक पिता दीपक भील अपने घर पर मौजूद था। परिवार के अनुसार प्रतीक ने अपनी मां से पकौड़ी खाने की जिद की थी, जिसके बाद उसकी मां ने तेल गर्म कर पकौड़ी बनाई और उसे खाने के लिए दी। बताया जा रहा है कि प्रतीक ने दो-तीन पकौड़ी खाई ही थीं कि उसकी मां गर्म तेल की कढ़ाई को ठंडा होने के लिए रखकर बर्तन धोने चली गई। इसी दौरान खेलते-खेलते प्रतीक कढ़ाई के पास पहुंच गया और उसने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। गर्म तेल के संपर्क में आते ही वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। चीख सुन दौड़े परिजन मासूम की आवाज सुनकर परिजन तुरंत किचन में पहुंचे। बच्चे की हालत देखकर परिवारजन घबरा गए और उसे तत्काल नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल मंदसौर रेफर कर दिया। हाथ की चमड़ी तक उतरी जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच की तो प्रतीक का दाहिना हाथ बुरी तरह झुलसा हुआ मिला। हाथ की चमड़ी तक उतर चुकी थी। वहीं दूसरे ...

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:दतिया में पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका, भाजपा सरकार पर महंगाई बढ़ाने का आरोप

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर शनिवार शाम दतिया जिला कांग्रेस ने शहर में विरोध प्रदर्शन किया। किला चौक पर जुटे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला भी फूंका गया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम वापस लेने की मांग उठाई। प्रदर्शन के चलते कुछ देर तक किला चौक पर राजनीतिक माहौल गरमाया रहा। महंगाई से आम आदमी परेशान: कांग्रेस पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम लोगों की कमर टूट चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की आर्थिक नीतियों का फायदा केवल बड़े उद्योगपतियों को मिल रहा है, जबकि आम जनता रोजमर्रा के खर्चों से जूझ रही है। बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की ताजा मूल्य वृद्धि ने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं। पहले से महंगाई की मार झेल रहे लोगों पर यह फैसला अत...

ग्वालियर में ताज एक्सप्रेस पर भिखारी ने किया पथराव:भीख नहीं मिली तो उतरकर फेंकने लगा पत्थर; कोच की खिड़कियों के शीशें क्षतिग्रस्त

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब दिल्ली से झांसी जा रही ताज एक्सप्रेस पर एक युवक ने पथराव कर दिया। यह घटना प्लेटफार्म नंबर-1 पर हुई, जहां ट्रेन के डी-1 कोच की खिड़कियों पर पत्थर फेंके गए। दोपहर करीब 12 हुए पथराव से कोच की खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि गनीमत रही कि किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। आरोपी युवक ट्रेन के अंदर भीख मांग रहा था। भीख न मिलने पर उसका कुछ यात्रियों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर युवक ट्रेन से नीचे उतर गया और गुस्से में आकर उसने डी-1 कोच पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। अचानक हुए इस पथराव से ट्रेन के अंदर बैठे यात्रियों में दहशत फैल गई। आरपीएफ ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) तुरंत मौके पर पहुंचा। प्लेटफार्म पर मौजूद आरपीएफ जवानों ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान देवेंद्र सिकरवार के रूप में हुई है। आरपीएफ ने देवेंद्र के खिलाफ रेलवे एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की पूछताछ जारी है। घटना के बाद कुछ समय के ल...

मंडला में ढलान पर यात्री बस के ब्रेक फेल:बिछिया में आधा किलोमीटर उल्टी दिशा में दौड़ी; बिजली लाइन से टकराकर गड्ढे में गिरी

मंडला जिले के बिछिया में गुरुवार रात को आकाश ट्रेवल्स की एक यात्री बस के ब्रेक फेल हो गए। अनियंत्रित बस ढलान पर करीब आधा किलोमीटर तक उल्टी दिशा (रिवर्स) में दौड़ती रही। इसके बाद एक मोड़ पर बिजली की मुख्य लाइन के खंभे से टकरा गई। टक्कर के बाद बस सड़क किनारे स्थित एक गहरे गड्ढे में जाकर फंस गई। बस के अनियंत्रित होने से सड़क पर चल रहे वाहन चालकों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। देखें दो तस्वीरें… साईं तिराहे के पास बेकाबू हुई जानकारी के अनुसार, रात करीब 8:30 बजे बस साईं तिराहे के पास अचानक बेकाबू हो गई थी। घटना के समय बस खाली थी, जिससे बड़ी जनहानि होने से बच गई। चालक ने घनी आवाजाही वाले मार्ग पर अन्य वाहनों और पैदल चल रहे लोगों को बचाने के लिए बस पर नियंत्रण रखने का प्रयास किया। बिजली लाइन और गड्ढे से टकराकर रुकी रिवर्स में दौड़ती हुई बस कल्याण आश्रम के समीप एक मोड़ पर बिजली की मुख्य लाइन के खंभे से टकरा गई। टक्कर के बाद बस सड़क किनारे स्थित एक गहरे गड्ढे में जाकर फंस गई, जिसके बाद उसकी रफ्तार रुकी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस घटना के दौरान एक बाइक सवार को मामूली चोट...

इंदौर में ट्राले ने तोड़े पुलिस बैरिकेड्स:चेकिंग से बचने भागा चालक, बंबई बाजार में पुलिस ने रोका; लोगों ने फोड़े कांच

इंदौर के छत्रीपुरा इलाके में एक ट्राले चालक ने पुलिस चेकिंग के दौरान लगाए गए बैरिकेड्स तोड़ दिए। इसके बाद चालक ट्राला लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने पीछा करते हुए बंबई बाजार इलाके में ट्राले को रोका, जहां गुस्साए लोगों ने वाहन के कांच फोड़ दिए। एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल के मुताबिक गंगवाल बस स्टैंड क्षेत्र में पुलिस की चेकिंग चल रही थी। सड़क पर स्टॉपर और बैरिकेड्स लगाए गए थे। इसी दौरान ट्राले चालक ने तेज रफ्तार में बैरिकेड्स तोड़ दिए और वाहन लेकर जवाहर मार्ग की ओर भाग गया। घटना के बाद लोगों ने भी ट्राले का पीछा करना शुरू कर दिया। बंबई बाजार इलाके में पुलिस ने एफआरवी वाहन लगाकर ट्राले को रुकवाया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने ट्राले के कांच फोड़ दिए। पुलिस ने ट्राले को जब्त कर लिया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार चालक शराब के नशे में था। घटना के दौरान यह अफवाह भी फैल गई थी कि ट्राले ने कई लोगों को टक्कर मारी है, हालांकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इससे इनकार किया है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/BwMU09t via IFTTT

एनटीए को भंग करो, नीट दोबारा कराओ:पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची फाइमा; निगरानी समिति, सीबीआई रिपोर्ट समेत 6 मांगें

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के विवाद के बीच डॉक्टरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन फाइमा ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। संगठन ने मांग की है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए को भंग किया जाए, नीट परीक्षा दोबारा कराई जाए और पूरी प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो। बुधवार को दाखिल याचिका में परीक्षा प्रणाली में बड़े बदलाव और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई है। एनटीए ने 2024 से सबक नहीं लिया फाइमा से जुड़े डॉ. आकाश सोनी ने कहा कि 2024 में भी नीट पेपर लीक का मामला सामने आया था, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने समिति बनाई थी, लेकिन एनटीए ने कई सिफारिशों को लागू नहीं किया। उनका आरोप है कि एजेंसी ने पिछली घटनाओं से कोई सबक नहीं लिया और पुरानी व्यवस्था पर ही काम करती रही। डॉ. सोनी ने कहा, “अगर दोबारा इसी एजेंसी से परीक्षा कराई गई तो छात्रों और देश का भरोसा फिर टूटेगा। इसलिए हमारी सबसे बड़ी मांग है कि एनटीए को पूरी तरह भंग किया जाए।” नई परीक्षा सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो फाइमा ने मांग की है कि यदि नीट-यूजी 2026 दोबारा कराई जात...

होटल के स्विमिंग पूल में डूबा 7 वर्षीय बच्चा, मौत:परिजन ने दफनाया, अब थाने पहुंचे, बोले- पोस्टमॉर्टम कराया जाए; आज पुलिस शव निकलवाएगी

ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र स्थित एबी रोड के प्रिंस मामा होटल में सोमवार रात एक हादसा हो गया। परिवार के साथ डिनर और पूल पार्टी करने गए 7 वर्षीय मासूम वेद पाल की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। घटना रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच की है। परिजन ने सोमवार-मंगलवार की रात करीब 1 बजे बच्चे के शव को दफना दिया था, लेकिन मंगलवार शाम मामला पुलिस तक पहुंचा। मासूम के पिता और चाचा गिरवाई थाने पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने होटल प्रबंधन की जिम्मेदारी और लापरवाही तय करने के लिए शव निकलवाकर पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की है। अब पुलिस बुधवार को लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम से बच्चे का शव निकलवाकर पोस्टमॉर्टम कराएगी। ग्वालियर में यह संभवतः पहला मामला होगा, जिसमें दफनाए गए बच्चे के शव को निकालकर पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। चाचा के साथ होटल गया था मासूम जनकगंज स्थित गोल पहाड़िया निवासी देवेंद्र पाल ने बताया कि सोमवार रात वह अपनी पत्नी भारती पाल, बड़े भाई दिनेश पाल के बेटे वेद पाल और अन्य रिश्तेदारों के साथ डिनर व पूल पार्टी के लिए प्रिंस मामा होटल गए थे। होटल में बड़े सदस्य स्विम...

इंदौर के संकटमोचन हनुमान मंदिर में चोरी:दानपेटी का ढक्कन खोलकर कैश ले गया चोर; CCTV खंगाल रही पुलिस

इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र स्थित एक मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। बदमाश मंदिर की दानपेटी का ढक्कन खोलकर उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंदिर के पुजारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। तिलक नगर पुलिस ने विजय त्रिवेदी निवासी पवनपुरी कॉलोनी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। विजय ने पुलिस को बताया कि वह बृजेश्वरी मेन स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में पुजारी हैं। सोमवार रात वह रोज की तरह मंदिर में ताला लगाकर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह उन्हें सुनील मालवीय का फोन आया, जिसमें बताया गया कि किसी अज्ञात बदमाश ने मंदिर की दानपेटी का ढक्कन उठाकर उसमें रखे रुपए निकाल लिए हैं। घटना के बाद मंदिर से जुड़े लोगों में नाराजगी है। पुजारी के अनुसार, दानपेटी पिछले तीन महीने से नहीं खोली गई थी और उसमें करीब 50 हजार रुपए होने का अनुमान है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/0h7ra4M via IFTTT

तत्कालीन SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस:ग्वालियर कोर्ट का आदेश, 22 जून को तलब किया; 30 लाख की वसूली का आरोप

ग्वालियर की विशेष सत्र अदालत ने तत्कालीन पुलिस अधीक्षक (SP) राजेश चंदेल, तत्कालीन थाटीपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ सिंह, सब इंस्पेक्टर अजय सिंह और हवलदार संतोष वर्मा के खिलाफ डकैती, लूट और साजिश रचने का मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 22 जून 2026 को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए समन जारी किया है। मामला साल 2024 का है। शिकायतकर्ता अनूप राणा ने कोर्ट में आरोप लगाया था कि पुलिसकर्मियों ने उसके परिवार से करीब 30 लाख रुपए की अवैध वसूली की। कोर्ट में यह केस पिछले दो साल से सुनवाई में था, जिस पर सोमवार को आदेश सुनाया गया। शिकायतकर्ता पक्ष के अधिवक्ता अशोक प्रजापति ने मामले की पुष्टि की है। शिकायत की तो उल्टा जेल भेज दिया शिकायतकर्ता पक्ष के मुताबिक, अनूप राणा के भाई पर थाटीपुर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज था, जिसमें फरियादी से समझौता हो चुका था। आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस ने पहले 5 लाख रुपए लिए और बाद में और पैसों की मांग करने लगी। कोर्ट में दी गई दलील के अनुसार, तत्कालीन थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ सिंह के इशारे पर हवलदार संतोष वर्मा ने अनूप र...

भोपाल में प्रगति पेट्रोल पंप पर नापतौल विभाग का छापा:5 लीटर में कम निकला पेट्रोल; जांच समिति बनेगी, कार्रवाई तय

भोपाल में भारत पेट्रोलियम से संचालित प्रगति पेट्रोल पंप पर नापतौल विभाग की टीम ने सोमवार को छापामार कार्रवाई की है। जांच के दौरान पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति तय मानक से कम पाई गई। विभागीय जांच में 5 लीटर पर 25 से 30 एमएल तक कम पेट्रोल-डीजल मिलने के बाद अब मामले में कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। सीआईए अभियान के तहत हुई जांच नापतौल विभाग की टीम ने सीआईए अभियान के तहत प्रगति पेट्रोल पंप पर निरीक्षण किया। टीम ने पंप पर लगी सभी डिस्पेंसिंग मशीनों और नोजल की बारीकी से जांच की। विभाग के सत्यापित पांच लीटर मापदंड से पेट्रोल और डीजल की मात्रा की जांच की गई। जांच में 25 से 30 एमएल तक कमी मिली निरीक्षण के दौरान तीन नोजल में प्रति पांच लीटर पर 25 से 30 एमएल तक पेट्रोल-डीजल कम प्रदाय करते हुए पाया गया। विभागीय नियमों के मुताबिक यदि 5 लीटर में 25 एमएल से अधिक की कमी पाई जाती है तो संबंधित पेट्रोल पंप के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान है। जांच समिति बनाकर होगी कार्रवाई नापतौल विभाग के डिप्टी कंट्रोलर नसीम खान ने बताया कि प्राथमिक जांच में अनियमितता सामने आई है। अब पूरे मामले की व...

पुल से नीचे गिरी गाय- दबने से युवक हुआ घायल:ट्रेन की टक्कर से हुई थी घायल, एक गाय की मौत;ग्वारीघाट के पास हादसा

जबलपुर से नागपुर तरफ जा रही ट्रेन ने ग्वारीघाट रेलवे स्टेशन के पास ट्रेक पर घूम रही गाय को टक्कर मार दी, जिससे कि तीन में से एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दो घायल हो गई। घटना के दौरान एक गाय पुल से नीचे गिरी जो कि नीचे खड़े युवक पर गिरी, जिससे कि उसे गंभीर चोट आई। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पुहंची और घायल को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि घायल युवक की हालत इस स्थिति में नही है, जिससे कि वह कुछ बता पाए। ग्वारीघाट थाना पुलिस ने नगर निगम को सूचना देने के बाद की जांच शुरू कर दी है। रविवार की रात को ट्रेन जब जबलपुर से नागपुर तरफ जा रही थी। जैसे रही ग्वारीघाट स्टेशन से पहले पुल के पास पहुंची,तभी तीन गाय को टक्कर मार दी,इस बीच एक गाय नीचे गिरी, जो को पुल के नीचे बाथरुम कर रहे युवक पर गिरी, जिसमें दबने उसे गंभीर चोट आई। घटना के बाद मौके से निकल रहे लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में डायल 112 पुहंची, और फिर डायल 108 की मदद से उसे मेडिकल कालेज भिजवाया गया। घटना के बाद नग...

मुस्लिम युवक के मुंह पर गोबर-स्याही पोती, VIDEO:भोपाल में हिंदू लड़की के साथ होटल में पकड़ाया; बजरंग दल ने अर्धनग्न कर घसीटा और पीटा

भोपाल में रविवार शाम हिंदू संगठन और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक होटल में ठहरे युवक और युवती को पकड़ लिया। मुस्लिम युवक के साथ मारपीट की गई। कार्यकर्ताओं ने उसके चेहरे पर स्याही और गोबर पोत दिया। अर्धनग्न कर पीटा और गोविंदपुरा पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक, मामला गौतम नगर इलाके स्थित प्राइड होटल का है। हंगामे के बीच युवती ने पुलिस से किसी तरह की जबरदस्ती, दुराचार या गलत व्यवहार से इनकार किया। उसने कहा कि वह युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही है। वारदात से जुड़ी तस्वीरें देखिए… युवक और युवती को कमरे से बाहर निकाला हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि होटल में एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती ठहरे हुए हैं। इसके बाद बड़ी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता होटल पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने युवक और युवती को कमरे से बाहर निकाल लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने मामले को कथित ‘लव जिहाद’ से जोड़ते हुए विरोध शुरू कर दिया। युवक के साथ मारपीट की गई। कार्यकर्ताओं ने उसके चेहरे पर स्याही और गोबर पोत दिया। इसके बाद उसे अर्धनग्न कर दिया गया। य...

प्रमुख सचिव सहित 3 अधिकारियों का जमानती वारंट:अवमानना मामले में एमपी हाईकोर्ट ने 25-25 हजार का वारंट जारी किया

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने आदेश की अवमानना मामले पर सुनवाई करते हुए प्रमुख सचिव सहित अन्य तीन अधिकारियों के खिलाफ 25-25 हजार रुपए का गिरफ्तारी वांरट जारी किया है। मामले पर कोर्ट ने भोपाल और रीवी एसपी को भी वारंट तामील करवाने के आदेश दिए हैं। सुनवाई अब 1 सप्ताह होगी। याचिकाकर्ता का कहना है कि अधिकारियों ने समय पर प्रमोशन को लेकर फैसला नहीं लिया था। जस्टिस विशाल मिश्रा की सिंगल बेंच ने भोपाल और रीवा के पुलिस अधीक्षकों को वारंट तामील कराने के निर्देश दिए हैं। मामला ऐसा है कि जिला उद्योग केंद्र रीवा में पदस्थ असिस्टेंट मैनेजर जयप्रकाश तिवारी की पदोन्नति होनी थी। याचिकाकर्ता का कहना है कि वह मैनेजर पद पर प्रमोशन पाने के वो पात्र थे, लेकिन विभाग की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा था। मामले में हाईकोर्ट ने 4 नवंबर 2024 को आदेश जारी कर संबंधित अधिकारियों को 90 दिनों के भीतर पदोन्नति पर फैसला लेने के निर्देश दिए थे। तय समय सीमा गुजरने के बाद भी आदेश का पालन नहीं किया गया, जिसके बाद अवमानना याचिका दायर की गई। याचिका में एमएसएमई मंत्रालय के प्रमुख सचिव राघवेन्द्र सिंह, आयुक्त दिली...

मंदसौर में चलती 108 एंबुलेंस बनी आग का गोला:मरीज छोड़कर लौट रही गाड़ी धू-धू कर जली, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र में शनिवार रात करीब साढ़े 9 बजे एक हादसा होते-होते टल गया, जब मरीज को छोड़कर लौट रही एक चलती 108 एंबुलेंस अचानक आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते एंबुलेंस आग का गोला बन गई और कुछ ही देर में पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना खंडेरिया काचर और बर्डिया गांव के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, 108 एंबुलेंस मंदसौर में मरीज को छोड़ने के बाद कयामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में अचानक एंबुलेंस से धुआं निकलने लगा और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें और धुआं दूर तलक दिखाई दे रहा था। चालक ने कूदकर बचाई जान घटना के दौरान एंबुलेंस चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि हादसे के समय एंबुलेंस खाली थी। आग ने कुछ ही मिनटों में पूरी एंबुलेंस को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन आग इतनी तेज थी कि वाहन को बचाया नहीं जा सका। देखते ही देखते पूरी एंबुलेंस जलकर राख हो गई। खराब हालत में थी एंब...

MPPSC ने जारी की 1220 पदों की चयन सूची:पहली बार इतने पदों पर निकली चयन सूची, इधर 12 पदों पर 12 हजार आवेदन

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने पहली बार एक साथ 1220 पदों के लिए चयन सूची जारी की है। शुक्रवार को 1832 मेडिकल ऑफिसर पदों के लिए यह परिणाम घोषित किया गया। करीब 10 दिन के इंतजार के बाद जारी हुई इस सूची में 186 अभ्यर्थियों के नाम सप्लीमेंट्री सूची में भी शामिल किए गए हैं। कुल 1832 पदों में से 1649 पद मुख्य चयन सूची के लिए निर्धारित थे, लेकिन आयोग को केवल 1220 योग्य उम्मीदवार ही मिल सके। एमपीपीएससी चेयरमैन राजेशलाल मेहरा ने कहा कि चयन प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए गए। सभी इंटरव्यू एक साथ आयोजित किए गए, जो करीब ढाई महीने तक चले। तय प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही चयन सूची जारी की गई। वहीं 357 खाली पदों में सबसे अधिक 256 सीटें एसटी वर्ग और 55 सीटें ईडब्ल्यूएस वर्ग की हैं। दिव्यांग श्रेणी के 108 पदों में से भी 46 पदों पर उपयुक्त अभ्यर्थी नहीं मिल पाए। वहीं, 72 पदों का परिणाम कोर्ट में लंबित मामलों के चलते रोका गया है। इसके अलावा ओबीसी आरक्षण से जुड़े विवाद के कारण 183 पद फिलहाल प्रावधिक रूप से होल्ड पर रखे गए हैं। इस भर्ती प्...

ग्वालियर में फिर सक्रिय हुए चेन स्नेचर:बाइक पर आए बदमाश नवविवाहिता के गले से सोने कर झपट्टा मारकर ले गए

ग्वालियर शहर में एक बार फिर बाइक सवार बदमाशों ने झपटमारी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की चुनौती बढ़ा दी है। महाराजपुरा थाना क्षेत्र में लक्ष्मणगढ़ पुल के पास टाटा मोटर्स के सामने अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने भाई के साथ जा रही नवविवाहिता के गले से करीब ढाई तोला वजनी सोने का हार झपट लिया और फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, मुरैना जिले के अंबाह निवासी 26 वर्षीय कृष्णा वर्मा 4 अप्रैल की दोपहर करीब 12:30 बजे अपनी बहन रानी को विदा कराकर बाइक से घर ले जा रहा था। रानी की शादी नवंबर 2025 में ग्वालियर में हुई थी। दोनों जैसे ही लक्ष्मणगढ़ पुल के पास पहुंचे, तभी पीछे से अपाचे बाइक पर आए तीन युवकों ने उनकी बाइक के करीब आकर वारदात को अंजाम दिया। पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर रानी के गले से सोने का हार छीन लिया। अचानक हुई वारदात से कृष्णा की बाइक डगमगा गई और दोनों गिरते-गिरते बच गए। कृष्णा ने बाइक संभालते हुए बदमाशों का पीछा शुरू किया। इसी दौरान रास्ते में डायल-112 की टीम दिखाई दी। पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों का पीछा किया गया, लेकिन बदमाश मुरैना की ओर भाग निकले। सूचना मिलते ही...

तीस मारखां समझता उसका नाम बताना:भिंड में डीआईजी असित यादव बोले- सबसे पहले टारगेट पर लूंगा, चाहे एडिशन एसपी हो या एसपी

भिंड एसपी पद से विदाई लेते हुए और ग्वालियर में डीआईजी का पदभार संभालने से पहले डॉ. असित यादव ने सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा, “जो खुद को सबसे ज्यादा तीस मारखां समझता है, उसका नाम बताओ। मैं सबसे पहले उसी की ऐसी-तैसी करूंगा।” उन्होंने साफ कहा कि जिसे भी अपने बारे में थोड़ी सी भी गलतफहमी है—चाहे वह टीआई हो, डीएसपी, एडिशनल एसपी या एसपी—सबसे पहले उसी को टारगेट किया जाएगा। समर्थकों में मायूसी, विरोधियों को सीधा संदेश भिंड में अपने कार्यकाल के दौरान सख्त छवि के लिए पहचाने जाने वाले डॉ. असित यादव की विदाई के दौरान समर्थकों के चेहरों पर मायूसी नजर आई। वहीं जिले में कुछ ऐसे लोग भी रहे, जिनकी उनके रहते दाल नहीं गल पाई। ऐसे लोगों को उन्होंने मंच से ही सीधा संदेश दे दिया। “डांटता था, लेकिन सीख देने के लिए” करीब 30 महीने के कार्यकाल का अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि वे अधीनस्थों को डांटते जरूर थे, लेकिन उसके पीछे उन्हें सिखाने की मंशा होती थी। उन्होंने कहा, “डांटने के बाद मैं खुद फोन करके बात कर लेता था। मुझे पता है कि बॉस की डांट के बाद दो-तीन दिन तक मूड ऑफ रहता है, इसलिए ज...

भोपाल से संचालित वन्यजीव शिकार गिरोह का भंडाफोड़:हिरण-नीलगाय का मांस कई राज्यों और दुबई तक सप्लाई, रिटायर्ड रेंजर समेत आरोपी गिरफ्तार

भोपाल से जुड़े अवैध वन्यजीव शिकार और मांस तस्करी के बड़े नेटवर्क का वन विभाग ने खुलासा किया है। कार्रवाई गुना जिले के बीनागंज क्षेत्र में की गई, जहां से शिकारियों को पकड़कर इस अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ। जांच में सामने आया कि गिरोह हिरण, नीलगाय और सांभर जैसे वन्यजीवों का शिकार कर उनका मांस भोपाल लाता था। यहां रिंग रोड के आसपास ठिकानों पर इसे जमा कर देश के कई शहरों जैसे मुंबई, पुणे और दक्षिण भारत के साथ दुबई तक सप्लाई किया जाता था। इस पूरे नेटवर्क का मुख्य ट्रांजिट और वितरण केंद्र भोपाल बना हुआ था। भोपाल के कई होटल संचालक भी सीधे संपर्क में आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गिरोह हर हफ्ते कम से कम तीन शिकार करता था। रायसेन, गुना, नर्मदापुरम, नजीराबाद और सिरोंज के जंगलों में नियमित रूप से शिकार किया जाता था। सालभर में 200 से ज्यादा वन्यजीवों के शिकार और पिछले पांच वर्षों में यह संख्या 1000 के पार पहुंचने का अनुमान है। जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ कि वन विभाग का रिटायर्ड रेंजर नियामत हासमी भी इस गिरोह में शामिल था। वह शिकार के लिए लोकेशन और तरीके बताने के साथ मांस...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

पेड़ के नीचे बैठे मजदूर को कार ने कुचला:काम खत्म कर आराम करने बैठा था, 24 घंटे जिंदगी के लिए लड़ा फिर तोड़ा दम

शहर में तेज रफ्तार का कहर एक मजदूर की जान ले गया। सिकंदर कंपू क्षेत्र में रविवार रात पेड़ के नीचे बैठे एक मजदूर को कार ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल मजदूर ने करीब 24 घंटे तक जिंदगी के लिए संघर्ष किया, लेकिन सोमवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। दिनभर की मजदूरी के बाद कर रहा था आराम जनकगंज के निम्बाजी की खो निवासी 40 वर्षीय शाकिर खान (पुत्र जमील खान) पेशे से मजदूर था। रविवार को दिनभर काम करने के बाद वह रात करीब 10 बजे सिकंदर कंपू पुरानी कलारी के पास एक पेड़ के नीचे बैठकर आराम कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने लापरवाही से उसे टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि शाकिर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग जुटे तो चालक कार छोड़कर फरार हो गया। 24 घंटे तक चला जिंदगी से संघर्ष घायल शाकिर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां वह रविवार रात से जिंदगी और मौत के बीच जूझता रहा। सोमवार रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौत के बाद पुलिस ने मामले में धाराएं बढ़...

ग्वालियर में भतीजी के बर्थडे में झगड़ा, हंगामा:संपत्ति विवाद में चचेरे भाई ने दांतों से चबा डाली भाई की उंगली

ग्वालियर शहर में एक पारिवारिक समारोह में उस समय दहशत में बदल गया जब एक भाई ने ही अपने चचेरे भाई की उंगली दांतों से चबा डाली। आरोपी ने दांत इतनी तेजी से चलाए कि चचेरे भाई की उंगली ही कट गई। घटना सोमवार रात पड़ाव थाना क्षेत्र के मरीमाता महलगांव फूलबाग इलाके में एक पारिवारिक समारोह की है। वारदात उस समय हुई जब घर में छोटी बच्ची के जन्मदिन का जश्न मनाया जा रहा था। इस घटना के पीछे दोनों भाइयों में संपत्ति को लेकर कहासुनी होना कारण रहा है। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराने के बाद हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल हमलावर फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बर्थडे की खुशियों के बीच 'संपत्ति' का विवाद शहर के पड़ाव थानाक्षेत्र स्थित फूलबाग के मरीमाता महलगांव निवासी संतोष चोकटिया (34) के छोटे भाई दीपक की बेटी का सोमवार रात जन्मदिन था। घर में पारिवारिक समारोह चल रहा था, जिसमें केक सेरेमनी होनी थी। इसी कार्यक्रम में संतोष के ताऊ का लड़का संजीत भी शामिल होने पहुंचा था। बर्थडे समारोह के बीच में ही संजीत ने पुराने संपत्ति विवाद को लेकर संतोष से बहस शुरू कर दी। गुस्सा...

नवाचार और ग्लैमर से सजी इंदौर की शाम:ऑर्बोसिस ने 30 स्टार्टअप्स को किया सम्मानित, फेलिना रनवे पर हाउसवाइव्स ने भी दिखाया दमखम

मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर के उभरते स्टार्टअप इकोसिस्टम और फैशन जगत के सितारों ने एक ही मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। मौका था 'ऑर्बोसिस स्टार्टअप अवार्ड्स 2026' और 'फेलिना फैशन शो' के आयोजन का, जहां सफलता की कहानियों के साथ-साथ नारी शक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। इस फ्यूजन इवेंट ने न केवल सफल उद्यमियों के जज्बे को सलाम किया, बल्कि आधुनिक कला और महिला सशक्तिकरण को एक नई ऊंचाई दी। समारोह के मुख्य अतिथि और मोशन जिलिटी प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर हिमांशु चतुर्वेदी ने इंदौर के स्टार्टअप इकोसिस्टम की सराहना करते हुए कहा कि शहर के युवाओं की ऊर्जा और नए आइडियाज अद्भुत हैं। चतुर्वेदी ने कहा कि यहां जिन 30 प्रतिष्ठित स्टार्टअप्स को सम्मानित किया गया है, उन्होंने न केवल अपनी विशेषज्ञता साबित की है बल्कि 'आत्मनिर्भर भारत' के सपने को साकार करने की दिशा में प्रदेश का नाम पूरे देश में रोशन किया है। थीम महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित इवेंट के दूसरे बड़े आकर्षण 'फेलिना फैशन शो' के बारे में जानकारी देते हुए फैशन डायरेक्टर पल्लवी प्रजापत ने...

लंगड़ाते हुए बदमाश बोले-'साहब! अब अपराध नहीं करेंगे':ग्वालियर की जिन गलियों में चलाई थी गोलियां, वहीं निकला गुंडों का जुलूस

ग्वालियर के गुढ़ा स्थित इन्द्रलोक गार्डन के पीछे फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले तीन इनामी बदमाशों को माधौगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को उसी इलाके में पैदल घुमाया, जहां उन्होंने गोलियां चलाई थीं। पकड़े गए आरोपियों में एक दरोगा का भतीजा भी शामिल है। एसएसपी द्वारा घोषित 5-5 हजार रुपए के इनामी ये बदमाश पुलिस के सामने हाथ जोड़कर भविष्य में अपराध न करने की बात कहते नजर आए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को घटना स्थल पर सीन रिक्रिएशन और जांच के लिए ले जाया गया था। विवाद के बाद की थी फायरिंग घटना 26 अप्रैल की है। पप्पू राजावत का अपने पड़ोसी से विवाद हुआ था। इसी दौरान दरोगा का भतीजा कैंडी तिवारी अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद बेटू चौरसिया, दीप राठौर और अन्य साथियों ने मौके पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। अब झुके सिर, लड़खड़ाते कदम पुलिस जब आरोपियों को सीन रिक्रिएशन के लिए मौके पर लेकर पहुंची तो कुछ दिन पहले दहशत फैलाने वाले बदमाश लंगड़ाते हुए चलते नजर आ...

सतना-मैहर मार्ग पर ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर:दो चचेरे भाई गंभीर घायल, 30 मीटर तक घसीटते गए

सतना-मैहर मार्ग पर मनटोला के पास एक सड़क हादसे में दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार शाम करीब 5:30 बजे तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घायलों की पहचान धर्मेंद्र कोल (25 वर्ष), पिता सुखलाल कोल, और तेजू कोल (16 वर्ष), पिता विष्णु कोल, के रूप में हुई है। दोनों मैहर जिले के उत्तर दरवाजा निवासी हैं। वे किसी काम से सतना गए थे और अपने घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, मनटोला के पास एक तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक बाइक समेत करीब 30 मीटर तक सड़क पर घसीटते हुए नीचे जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय युवकों शास्त्री तिवारी, भोले तिवारी और मोहित चतुर्वेदी ने तुरंत मदद करते हुए एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.t...

नशे में धुत होमगार्ड सिपाही सड़क पर बेसुध मिला, VIDEO:वर्दी से गायब मिली नेम प्लेट, रहागीर युवक ने वीडियो बनाकर किया वायरल

ग्वालियर में शनिवार दोपहर शहर के सिटी सेंटर इलाके में वर्दीधारी होमगार्ड सिपाही का शर्मनाक वीडियो सामने आया है। सिपाही शराब के नशे में इस कदर धुत नजर आया कि वह सड़क पर ही लोटपोट होकर गिर पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे होमगार्ड महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि घटना दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच की है। राहगीरों ने जब सिपाही को बेसुध हालत में सड़क पर पड़ा देखा तो उसे उठाने और संभालने का प्रयास किया, लेकिन वह खुद को संभालने की स्थिति में नहीं था। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, वीडियो पुलिस और होमगार्ड के वरिष्ठ अधिकारियों तक भी पहुंच चुका है। वीडियो में एक युवक सिपाही से उसका नाम पूछता और हालचाल जानने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। लेकिन नशे में धुत सिपाही ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। वह सिर्फ हाथों से इशारे करता और बड़बड़ाता नजर आया। युवक ने उसे सड़क के बीच से हटकर किनारे लेटने की सलाह भी दी, लेकिन वह वहीं पड़ा रहा। अब इस घटना ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। वर्दी में तै...

मैहर में 166 जोड़ों का सामूहिक विवाह:तेज गर्मी से कई दूल्हों ने अपने कोट उतारे, अमरपाटन-रामनगर में भी शादियां

मैहर जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह और निकाह योजना के तहत दो जगहों पर कुल 166 जोड़े एक-दूजे के हुए। अमरपाटन में 85 और रामनगर में 81 जोड़ों की शादी संपन्न हुई। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अमरपाटन जनपद पंचायत में हुए समारोह में वैसे तो 100 जोड़ों ने नाम लिखवाया था, लेकिन 85 जोड़ों की शादी पूरे विधि-विधान और मंत्रों के साथ हुई। सभी दूल्हा-दुल्हन अपनी पारंपरिक पोशाक में पहुंचे थे, लेकिन तेज गर्मी के कारण शादी के दौरान कई दूल्हों ने अपने कोट भी उतार दिए थे। शादी और निकाह की सभी रस्में धर्म और परंपरा के हिसाब से पूरी की गईं। नेताओं ने दिया आशीर्वाद और बांटे चेक इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह और पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल समेत कई नेता मौजूद रहे, जिन्होंने नए जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि यह योजना गरीब परिवारों के लिए बहुत मददगार है। कार्यक्रम के आखिर में सभी जोड़ों को सरकार की तरफ से मिलने वाली आर्थिक मदद के चेक दिए गए। रामनगर में सांसद रहे मुख्य अतिथि इसी तरह रामनगर जनपद पंचायत में भी शानदार आयोजन हुआ, जहां 81 जोड़...