Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2024

इटारसी कोर्ट का फैसला:हत्या के एक आरोपी को उमकैद, दूसरे को सबूतों के आभाव में छोड़ा

इटारसी कोर्ट ने मंगलवार को हत्या के एक आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही 15 सौ का जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं दूसरे आरोपी के खिलाफ सबूत नहीं मिले इसलिए दोषमुक्त करार दिया गया। सरकारी वकील भूरेसिंह भदौरिया ने बताया कि शादी कराने झांसा देकर युवक जगन गीद निवासी हिवारखेड़ा की हत्या करने वाले आरोपी प्रकाश उर्फ मुन्ना को धारा 302 ओर 364आईपीसी में दोषी पाते हुए 302 में आजीवन कारावास और 364 आईपीसी में 10 वर्ष की सजा सुनाई है। 9 अप्रैल 2021 का है मामला वहीं सुखदेव को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया गया। घटना थाना केसला के अंतर्गत हुई थी। 9 अप्रैल 2021 को हिवारखेड़ा निवासी जगन गीद को उसकी शादी बैतूल में एक लड़की से कराने के लिए मोबाइल करके बुलाया। शादी के लिए सोने के जेवर, 40 हजार रुपए लेकर आने के लिए बोला तो मृतक ने जेवर ओर पैसे लेकर बैतूल के लिए निकला। इसके बाद मृतक का मोबाइल बंद आने लगा। जगन की बहन ने कई बार फोन किया लेकिन मोबाइल बन्द था। मृतक और आरोपी पूर्व से परिचित थे। तब मृतक की बहन ने आरोपी प्रकाश उर्फ मुन्ना को फोन किया तो आरोपी ने मना कर दिया कि मृतक मेरे पास नहीं आया। लेकि...

सागर नगर निगम ने 3 मैरिज गार्डन अवैध घोषित किए:कचरा प्रबंधन की 1.78 लाख की राशि जमा नहीं करने पर की गई कार्रवाई

सागर शहरीय क्षेत्र में स्थित मैरिज गार्डन संचालकों ने नोटिस देने के बाद भी कचरा प्रबंधन की राशि जमा नहीं कराई है। जिस पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने तीन मैरिज गार्डनों को अनाधिकृत घोषित किया है। जिसको लेकर नोटिस भी चस्पा कराए गए हैं। नगर निगम ने शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थित मैरिज गार्डन के संचालकों के लिए डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन व कचरा प्रबंधन की राशि जल्द जमा करने के लिए नोटिस जारी किए थे। लेकिन नोटिस देने के बाद भी राशि जमा नहीं कराई गई। जिस पर मंगलवार को नगर निगम ने तिली स्थित मलैया मैरिज गार्डन, ग्रीन वैली मैरिज गार्डन और पंतनगर स्थित राधा कृष्ण मैरिज गार्डन को अनाधिकृत घोषित करने की कार्रवाई की है। राजस्व अधिकारी ब्रजेश तिवारी ने बताया कि 23 अप्रैल को नगर निगम ने शहर में स्थित मैरिज गार्डन संचालकों को डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन व कचरा प्रबंधन की राशि जमा नहीं करने पर मैरिज गार्डन के संचालकों को नोटिस जारी किए गए थे। जिसमें उन्हें बकाया राशि तीन दिन में जमा करने की हिदायत दी गई थी। ऐसा नहीं करने पर मैरिज गार्डन के पंजीयन का नवीनीकरण नहीं करने और उसे अनाधिकृत घोषित करने की कार्रव...

फर्जी बिल घोटाले में सब इंजीनियर सहित चार और गिरफ्तार:ठेकेदारों ने उगले दोनों के नाम नाम; सभी गिरफ्तार आरोपी पांच दिनों के रिमांड पर

नगर निगम में हुए 107 करोड़ के फर्जी बिल घोटाले में रविवार देर रात दो ठेकेदार भाइयों मो. जाकिर और मो. साजिद ने एमजी रोड थाने में सरेंडर कर दिया। हालांकि पुलिस का दावा है कि दोनों को आईटी पार्क से गिरफ्तार किया है। दोनों पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। इसके बाद सोमवार को नगर निगम के सब इंजीनियर उदयसिंह सिसोदिया और कम्प्यूटर ऑपरेटर चेतन भदौरिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार रात ठेकेदार राहुल बडेरा और उनकी पत्नी रेणु बडेरा को भी विजय नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पंकज पांडेय (डीसीपी जोन-3) ने बताया कि ठेकेदार मो. जाकिर और मो. साजिद पूछताछ में नगर निगम सब इंजीनियर उदयसिंह सिसोदिया और कम्प्यूटर ऑपरेटर चेतन भदौरिया की इस घोटाले में लिप्तता बताई। फिर पुलिस ने तफ्तीश की तो दोनों की भूमिका पाई। इसके बाद इन दोनों को भी गिरफ्तार किया। दोनों ठेकेदारों ने कबूल किया कि उनके खातों में घोटाले का पैसा आता था। दोनों ने निगम अफसरों की अहम भूमिका व मिलीभगत होने की भी बात स्वीकारी। पूछताछ में दोनों ने यह भी बताया कि मामला सामने आने के बाद वे खंडवा भाग गए थे। दोनों भाइयों ने अपनी फर्म के नाम पर फर...

पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर:महिला की मौत, शादी से लौट रही थी

रविवार शाम 5 बजे शामगढ़ से सुवासरा रोड नायरा पेट्रोल पंप के पास एक पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक पर पीछे बैठी महिला की मौत हो गई। मतृक गोविंद बाई पति शंकर सिंह राजपूत उम्र 65 वर्ष गांव रेटहडी तहसील सुवासरा की रहने वाली थी। महिला को घायल अवस्था में शासकीय चिकित्सालय शामगढ़ ले लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की जानकारी देते हुए महिला के दूल्हे भाई ने बताया कि शादी समारोह से घर लौटते वक्त दुर्घटना हुई है। मेरी एक ही बहन थी, जो अब चली गई,मुझे इसका बहुत बड़ा अफसोस है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/nJTQvIH via IFTTT

इंदौर के 100 करोड़ के फर्जी बिल घोटाले में छापे:FIR के बाद पुलिस का एक्शन, निपानिया और मदीना नगर पहुंची पुलिस, देर रात दो आरोपी हिरासत में

नगर निगम में 107 करोड़ के फर्जी बिल घोटाले में पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। रविवार को सुबह पुलिस पहले अपटॉउन निपानिया में आरोपी राहुल वडेरा के यहां दबिश दी। इसके बाद मदीना नगर स्थित आरोपी मोहम्मद सिद्दीकी के घर पहुंची। दोनों जगहों पर नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस और निगम की टीम ने 8 जगहों पर छापेमारी की है। पुलिस ने आरोपियों के घर में सर्चिंग की। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार रात को एक एफआईआर दर्ज की थी। रविवार देर रात पुलिस ने फरार दो आरोपी साजिद सिद्दीकी और जाकिर सिद्दीकी को आईटी पार्क क्षेत्र से हिरासत में लिया है। नगर निगम का यह घोटाला अब 107 करोड़ तक पहुंच गया है। पांचों कंपनियों ने वर्ष 2015 से वर्ष 2022 तक 107 करोड़ रुपए के 188 बिल वित्त विभाग में प्रस्तुत किए। वर्ष 2022 के पहले इन फर्मों द्वारा प्रस्तुत सभी 168 बिलों के एवज में 79 करोड़ का भुगतान हो चुका है। सिर्फ 20 बिल से जुड़ा 28 करोड़ रुपए का भुगतान रुका है। इन पांचों फर्म नींव कंस्ट्रक्शन (मो. साजिद), ग्रीन कंस्ट्रक्शन (मो. सिद्दीकी), किंग कंस्ट्रक्शन (मो. जाकिर), क्षितिज इंटरप्राइजेस ...

खरीद केंद्र पर तौली जा रही थी व्यापारी की सरसों:भिंड कलेक्टर के छापे से पहले सूचना हुई लीक, सील कराया

भिंड जिले में किसानों के लिए बनाई गई सरकारी खरीद केदों पर व्यापारियों का माल तौला जा रहा है। यह सूचना अब तक अफवाहा मानी जा रही थी। परंतु पुख्ता जानकारी मिलते ही भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव जवासा स्थित बिछौली प्राथमिक कृषि सहकारी केंद्र पर छापा मारने के लिए निकले। यह सूचना विभाग द्वारा लीक कर दी गई। केंद्र के प्रभारी के पास यह सूचना पहुंचते ही गई। व्यापारी को मौके से गायब हो गया, परंतु व्यापारी का माल मौके पर होने की संदेह पर खरीद केंद्र सील किया गया। जानकारी के मुताबिक जवासा स्थित बिछौली खरीद केंद्र पर एक व्यापारी द्वारा सरसों की तलाई कराई जा रही थी। इस बात की सूचना भिंड कलेक्टर को स्थानीय व्यक्ति द्वारा दी गई। इस सूचना पर भिंड कलेक्टर ने जिला आपूर्ति विभाग के कुछ कर्मचारियों के साथ खरीद केंद्र का निरीक्षण करने के लिए निकले। जैसे ही भिंड कलेक्टर खरीद केंद्र के लिए दलबल के साथ रवाना हुए तभी विभाग के कुछ लोगों द्वारा खरीद केंद्र प्रभारी को इस बारे में अवगत करा दिया। मौके पर नहीं था कोई किसान कलेक्टर दलबल के साथ जब मौके पर पहुंचे तो वहां से व्यापारी गायब मिला। केंद्र प्रभारी अन्य व्यक्त...

वोटिंग के बाद थ्री-लेयर सुरक्षा में कैद हुईं EVM:सागर में मतदान कराकर लौटे दलों का फूलमाला पहनाकर किया स्वागत, 4 जून को आएंगे परिणाम

लोकसभा चुनाव के तहत दमोह संसदीय क्षेत्र में आने वाली सागर जिले की तीन विधानसभा रहली, बंडा, देवरी में शुक्रवार को शांतिपूर्ण मतदान हुआ। इस दौरान जिले की तीनों विधानसभाओं में 53.57% मतदान हुआ। देवरी विधानसभा क्षेत्र में 53.25 प्रतिशत, रहली विधानसभा में 50.65 प्रतिशत और बंडा विधानसभा क्षेत्र में 56.69 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान कराने के बाद मतदान दल ईवीएम और चुनाव की सामग्री लेकर स्ट्रांग रूम पहुंचे। जहां मतदान दलों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। जहां मतदान दलों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र बार काउंटर पर अपनी मतदान सामग्री जमा कराई। इस दौरान अभ्यर्थी और उनके प्रतिनिधियों, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी की मौजूदगी में शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में थ्री-लेयर सुरक्षा में ईवीएम को रखा गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य ने बताया कि सागर जिले की तीन विधानसभा क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण पूरा हुआ। मतदान के बाद सभी 846 मतदान दलों के द्वारा मतदान सामग्री जमा कराई जा रही है। देर रात तक मतदान अधिकारी व कर्मचा...

हेडमास्टर के घर चोरी कर जाते चोरों का, VIDEO:चार लाख का माल किया पार, पड़ोसियों ने शोर सुनकर पत्थर फैके,चोरों ने की फायरिंग

ग्वालियर में हेडमास्टर के घर के ताले तोड़कर चोरी कर रहे चोरों को जब पड़ोसी ठेकेदार ने ललकारा और उन पर ईट फेंकी तो चोरों ने जबाव में फायरिंग कर दी। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के श्रीराम कॉलोनी में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे की है। चोर हेडमास्टर के घर से साढ़े तीन तोला सोना और तीन किलो चांदी के जेवर के साथ ही अन्य सामान पार कर ले गए। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर जब घटना स्थल के आसपास लगे CCTV चेक किया तो चोरी की वारदात को अंजाम देकर जाते हुए चोर CCTV कैमरे में कैद हुए हैं। फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। यह है पूरा मामला ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के श्रीराम कॉलोनी निवासी तेज सिंह हिण्डोलिया जति की लाइन प्राथमिक विधालय में हेड मास्टर है और उनकी पुत्र वधू मानसिक आरोग्य शाला में स्टॉफ नर्स है। बीते रोज उनके भाई के बेटे रवि की शादी का कार्यक्रम जति की लाइन में था तो पूरा परिवार घर पर ताले डाल कर पड़ोसिया को घर की देखभाल के लिए बोल गए थे। रात करीब ढ़ाई बजे पड़ोस में रहने वाले वचन सिंह राजपूत को उनके घर पर हल...

ग्वालियर में हिट एंड रन:बाइक को रौंदकर अज्ञात वाहन भागा, देवरानी-जेठानी की मौत, बेटा घायल

ग्वालियर में आगरा-मुम्बई नेशनल हाइवे (शिवपुरी लिंक रोड) पर अज्ञात तेज रफ्तार वाहन बाइक सवारों को रौंदता हुआ भाग गया है। घटना गुरुवार शाम की है। हादसे में बाइक पर सवार देवरानी-जेठानी व उनका बेटा घायल हो गया था। घटना का पता चलते ही पुलिस ने घायलों को जेएएच (हॉस्पिटल) में भर्ती कराया था। जहां देवरानी-जेठानी ने देर रात 12 बजे दम तोड़ दिया है, जबकि जेठानी का बेटा जो बाइक चला रहा था उसकी हालत गंभीर है। घायलों की मौत का पता चलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव निगरानी में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। किस वाहन ने टक्कर मारी है यह पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना स्थल के आसपास CCTV कैमरे भी खंगाल रही है। ग्वालियर के मुरार सर्कल निवासी 50 वर्षीय रज्जोबाई रजक पत्नी पप्पू रजक और उसकी देवरानी पुष्पा (40) पत्नी गोपाल रजक गुरुवार को किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सल्लूपुरा गांव जा रही थीं। बाइक रज्जो का बेटा सोनू चला रहा था। यह दोनों बाइक पर पीछे सवार थीं। शाम के समय अभी वह शिवपुरी लिंक रोड पर कंपू थाना की सीमा में पहुंचे ही थे कि तभी किसी ने अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को रौंद दिया। हादसे के ब...

हाई कोर्ट का फैसला:MCU के पूर्व प्रभारी कुलपति और एक प्रोफेसर की नियुक्ति रद्द

माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) को लेकर अहम फैसला मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सुनाया है। कोर्ट ने MCU के पूर्व प्रभारी कुलपति संजय द्विवेदी और प्रोफेसर पवित्र श्रीवास्तव की नियुक्ति रद्द कर दी है। जानकारी के अनुसार इन दोनों की नियुक्ति साल 2009 में नियम के खिलाफ हुई थी। जनसंचार और जनसंपर्क एवं विज्ञापन विभाग के प्रमुख को चयन समिति-साक्षात्कार पैनल में शामिल नहीं किया गया था, जो अनिवार्य था। कोर्ट ने विश्वविद्यालय को निर्देश दिए कि डिपार्टमेंट आफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में रीडर के पद पर भर्ती के लिए नए सिरे से विज्ञापन जारी कर साक्षात्कार आयोजित करें। डाॅ. प्रोफेसर आशुतोष मिश्रा ने वर्ष 2015 में याचिका दायर कर इनकी नियुक्ति को चुनौती दी थी। उन्होंने दलील दी कि विश्वविद्यालय ने 11 अप्रैल, 2008 को विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। मगर माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय अधिनियम 1990 की धारा 33(2)(डी) का पालन नहीं किया गया। चयन समिति में संबंधित विभाग के विभागाध्यक्षों को शामिल करना अनिवार्य था, इसके बाद हाई कोर्ट ने नियुक्तियों को अवैधानिक प...

ऑपरेशन मेरी सहेली:भोपाल मंडल... 1 साल में ट्रेनों में अकेले यात्रा करने वाली 40 हजार महिलाओं की रेलवे ने की मदद

ट्रेन में अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं के मदद करने के लिए रेलवे द्वारा विशेष अभियान मेरी सहेली चलाया जा रहा है। इसके तहत अप्रैल 2023 से लेकर मार्च 2024 तक अकेले भोपाल मंडल में ही 8123 ट्रेनों में करीब 40 हजार महिलाओं की मदद की गई। इन्हें पानी से लेकर मेडिकल सहायता तक पहुंचाई गई। पश्चिम मध्य रेलवे के तीनों मंडलों में से भोपाल में सबसे ज्यादा महिलाओं तक टीम पहुंची। पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय के निर्देश पर इसके लिए विशेष टीमें बनाई गईं। पश्चिम मध्य रेल ने तीनों मंडलों के विशेष महिला वाहिनियों की टीम द्वारा अप्रैल 2023 से मार्च 2024 के दौरान मेरी सहेली अभियान के तहत 21 हजार 251 यात्री ट्रेनों में 1 लाख 5 हजार 120 महिला यात्रियों को सहायता की गई। पिछले साल 2022-23 में 146 हजार 451 महिला यात्रियों की मदद की थी। इस तरह की जाती है मदद प्लेटफार्म पर ट्रेन के रुकते ही हर कोच में टीम की एक-एक महिला जवान अंदर जाकर महिला यात्री से जानकारी देकर एक फॉर्म में उनका मोबाइल, नाम और अंतिम स्टेशन के बारे में पूछती है। ट्रेन में भी मेरी सहेली की टीम महिलाओं से लगातार संपर्क में रहती हैं।...

सागर में लोडिंग वाहन पलटा, एक की मौत:हैदराबाद से लौटकर जा रहे थे घर, हाईवे पर अनियंत्रित होकर पिकअप पलटा

सागर-नरसिंहपुर हाईवे पर सुरखी थाना क्षेत्र के भिलैया तिराहे के पास बुधवार को पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई और छह से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायल हैदराबाद से लौटकर टीकमगढ़ अपने घर जा रहे थे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मामूली घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस के अनुसार देवरी की ओर से आ रहा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे पर भिलैया तिराहे के पास पलट गया था। घटना में टीकमगढ़ जिले के देहात थाना क्षेत्र के ग्राम सियारपुर निवासी सूरज यादव 42 वर्ष, ग्राम माथिली निवासी वीरेन्द्र पिता दयाल लोधी 30 वर्ष, पन्ना जिले के ग्राम कुपरपुर निवासी नवी खान 50 वर्ष, ग्राम सापौन निवासी कनई अहिरवार 30 वर्ष, ग्राम मदनपुरा निवासी अली खान 50 वर्ष और ललितपुर जिले के महरोनी निवासी शरद खटीक 26 वर्ष के साथ अन्य सवार घायल हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल सूरज यादव को जांच के बाद डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।घायल नबी खान ने बताया कि वह बकरा खरीदने और बेचने का काम करते है। वह अपने सा...

भोपाल के वल्लभ नगर-1 वार्ड क्रमांक-33 में हनुमान जन्मोत्सव:महाबली समिति ने निकाली कलश यात्रा, भंडारे में शामिल हुए क्षेत्रीय पार्षद

हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर भोपाल के वल्लभ नगर-1 के वार्ड क्रमांक-33 कलश यात्रा और भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर महाबली गेट के पास से जुलूस निकाला गया। जिसमें क्षेत्रीय पार्षद आरके सिंह बघेल सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हुए। और वार्ड वासियों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी। इस दौरान महाबली समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह, संरक्षक राम बहोर पटेल , उपाध्यक्ष रघुवीर विश्वकर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रवक्ता राजकुमार पटेल, मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेश मिश्रा, दिनकर मामा, वार्ड पालक राजेन्द्र मिश्रा, वार्ड संयोजक शिवचरण साहू, सनंत कुशवाहा, रुपेश खरे, रघुवीर वर्मा , नंदलाल पटेल समेत अधिक संख्या में भक्त मौजूद रहे। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/pGuLOrJ via IFTTT

ग्वालियर डिवाइडर से टकराई बाइक, छात्र की मौत:MP-PSC की तैयारी कर रहा था छात्र, दोस्त भी घायल

ग्वालियर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से जा भिड़ी और बाइक चला रहे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है। घटना सोमवार रात 9 बजे कलेक्ट्रेट के पास डिवाइडर की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया है। मृतक और घायल MP-PSC की तैयारी कर रहे थे। दोनों ही भिंड के रहने वाले हैं और यहां रूम लेकर पढ़ाई कर रहे थे। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर डेड हाउस में रखवा दिया है। मंगलवार को छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। भिंड के गोरमी निवासी 22 वर्षीय सत्यम गौरी पुत्र इंदल कुमार ग्रेजुएशन कर चुका था। अभी वह MP PSC सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। सत्यम के पिता शिक्षा विभाग में बतौर शिक्षक पदस्थ हैं। पढ़ाई के लिए वह ग्वालियर में किराए पर रहता था। साथ में उसका भिंड निवासी दोस्त 23 वर्षीय शिवा द्विवेदी भी रहता है। सोमवार रात को यह दोनों अपनी केटीएम बाइक पर सवार होकर जीवाजी विश्वविद्यालय से कलेक्ट्रेट की ओर जा रहे थे। बाइक रफ्तार में थी और सत्यम चला रहा था। कलेक्ट्रेट के पास अं...

युवती ने हाथो की नस काटकर किया सुसाइड:युवती ने घर में हाथों की नस काटी,सल्फास खाने के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

सोमवार को रॉयल चौक निवासी 25 वर्षीय युवती ने हाथ की नस काटने के बाद सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली।जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर को 25 वर्षीय पायल यादव घर पर अकेली थी।पायल ने अपने दोनो हाथ की नस काटने के बाद सल्फास खा लिया था। मां और छोटे भाई ने घर लौटने पर बेटी को गंभीर अवस्था में देखकर घबरा गए।परिजन और पड़ोसियों ने गंभीर अवस्था में युवती को जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया,जहां डॉक्टर्स ने युवती को मृत घोषित कर दिया। मृतिका कपड़े की दुकान में करती थी काम पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवती ने दसवीं तक पढ़ाई की थी।युवती कपड़े की दुकान में काम करती थी। घटना के समय युवती के पिता मां और भाई काम पर गए थे इसी दौरान उसने घटना को अंजाम दिया। आत्महत्या के कारणों का नही हुआ खुलासा कोतवाली पुलिस ने मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया है।कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है। पुलिस मृतिका के मोबाइल को जब्त कर सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/wVnY8Dl via IFTTT

लोकसभा चुनाव के लिए प्रशासन मुस्तैद:कलेक्टर व एसपी राजस्थान की सीमा से लगे चेक पोस्ट पर पहुंचे

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन व पुलिस अपनी तैयारियों में लगा है। कलेक्टर राजेश बाथम व एसपी राहुल कुमार लोढ़ा लगातार जिले की सीमाओं के बनाए गए चेक पोस्ट पर पहुंच कर निरीक्षण कर रहे है। सोमवार को अधिकारियों ने जिले के सैलाना क्षेत्र के ग्राम सेरा, अमरगढ़, सज्जनपुरा, गडीकटारा, अल्काखेड़ा, बोरदा चेक पोस्ट पर पहुंचे। यह पड़ोसी राजस्थान राज्य के बांसवाड़ा तथा प्रतापगढ़ जिले की सीमा से लगते हैं। कलेक्टर बाथम ने तैनात एसएसटी दल की कार्रवाई का निरीक्षण किया। अवैध रूप से शराब की आवाजाही पर नियंत्रण के लिए निर्देशित किया। जिला बदर व्यक्तियों पर विशेष निगाह रखने के निर्देश दिए। 24 घंटे टीम को सक्रिय रहने को कहा। अवैध रूप से केस ले जाने वालों वाहनों की चेकिंग के भी निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा चेक पोस्ट पर संधारित किए जा रहे रजिस्टर चेक किए गए,। उनमें की जा रही एंट्री की जानकारी ली। एसपी ने पुलिस बलों को कार्रवाई के लिए मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। साथ चेक पोस्ट पर सीसीटीवी चेक किए। इस दौरान अपर कलेक्टर आरएस मंडलोई भी साथ रहे। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/UIcLthm via IFTTT

आकाशीय बिजली गिरने से 17 वर्षीय नाबालिग की मौत:खेत पर मिर्ची तोड़ने के दौरान हादसा, सात महिलाओं सहित एक युवक अस्पताल में भर्ती

हरदा जिले में रविवार शाम को जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से एक 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। जबकि सात महिलाओं सहित एक युवक का उपचार जारी है। मिली सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम जिनवानिया में एक खेत पर काम कर रहे करीब 25 मजदूरों में से छह महिलाओं और दो युवकों पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिसमें खेत पर काम कर रहने वाले जीजा के घर आए युवक दीपक की हरदा के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है।वही अन्य घायलों महिलाओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती गया है।हादसे में दीपक पिता किशोरी लाल कोरकू 17 वर्ष निवासी रामटेक की मौत हो गई। मृतक दीपक दो भाइयों में छोटा भाई था।मृतक के जीजा राजकुमार ने बताया कि वह जिनवनिया के अंकित गुर्जर के खेत में मजूदरी करता है।रविवार शाम को खेत में 25 मजदूर मिर्ची तोड़ने का काम कर रहे थे। इस दौरान तेज गरज चमक होने के चलते मजदूर पानी से बचने के लिए खेत मे खड़े ट्रैक्टर के पास खड़े हो गए। तभी आकाशीय बिजली उनके ऊपर आकर गिर गई।इस दौरान छह महिलाओं सहित खेत मालिक अंकित गुर्जर एवं दीपक भी झुलस गए।जिसके बाद सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्त...

चुनाव खर्च की रिपोर्टिंग भोपाल, रायसेन और शाजापुर मेल से जाएगी

भास्कर संवाददाता| सीहोर लोकसभा चुनाव की तस्वीर साफ होती जा रही है। तीसरे चरण के दौरान विदिशा और भोपाल संसदीय क्षेत्र के लिए शनिवार को नाम निर्देशन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख थी। ऐसे में विदिशा लोकसभा क्षेत्र के लिए 16 अभ्यार्थियों के कुल 19 नामांकन वैध पाए गए हैं। वहीं भोपाल लोकसभा क्षेत्र के लिए 22 अभ्यार्थियों के 35 नामांकन फार्म वैध हैं। ऐसे में यह स्थिति साफ है कि विदिशा में कुल 16 प्रत्याशी और भोपाल लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल 22 प्रत्याशी मैदान में हैं। अब 22 अप्रैल तक नाम वापसी का मौका है। भाजपा और कांग्रेस के समर्थित जिन प्रत्याशियों ने निर्दलीय के रूप में अपने नामांकन फार्म जमा किए हैं वे 22 अप्रैल तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। वहीं तीसरे चरण के लिए 7 मई को मतदान होगा। इसके लिए महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में तैयारी शुरु हो गई है। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में मतदान के बाद मतगणना यहीं पर होगी। मतदान केंद्र बनाए गए शहरी क्षेत्र में और 1025 में नामांकन फार्म विदिशा में जमा हुए थे, इनमें से 5 रिजेक्ट हो गए। नामांकन फार्म भोपाल संसदीय क्षेत्र में जमा, 6 रिजेक्ट हो गए। नामांकन वैध...

तलवारें लहराते हुए बस्ती में घुसे बदमाश:एक छुरी लगने से घायल, सीने पर मुक्का मारने से एक गंभीर घायल

शहर में आचार संहिता चल रही है और बैखौफ बदमाश शहर में हथियारों के साथ दिखाई दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार रात करीब 7 बजे सामने आया, जब करीब 10 से अधिक बदमाश 6 नंबर स्थित कबीले इलाके में तलवारें लहारते पहुंचे, इस दौरान जहां एक युवक को उन्होंने धारदार हथियार से घायल कर दिया तो दूसरी तरफ एक युवक के सीने पर मुक्का मारा जिसके कारण मौके पर ही युवक को हार्ट अटैक आ गया। बताया जा रहा है एक युवक गंभीर घायल हैं। पुलिस के अनुसार मामला पैसों के लेनदेन का है। यह था घटनाक्रम घटना करीब शुक्रवार रात 9 बजे की है, जब 6 नंबर स्थित कबीला इलाके में कुछ बदमाश पहुंचे। वह धारदार हथियार लिए हुए थे। कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले इकबाल नाम के एक युवक से उनका पैसों का लेन देन था, जिसके बाद इकबाल के बड़े भाई हाजी निसार (38) को बदमाशों ने छुरी मार दी, उनको कमर के पास गहरी चोट आई। जिसके बाद तुरंत ही उन्हें पास में स्थित पारुल अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को आरोपी बनाया गया है। इसमें मंगे​​​​​​श, हर्ष मेहरा करण प्रजापति और शिवा को आरोपी बनाया गया है। मामले में बयान दर्ज किया...

होटल में युवती के मर्डर केस:देह व्यापार गैंग की सरगना महिला को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया

शाहपुरा पुलिस ने होटल में आरोपी के लिए लड़की उपलब्ध कराने वाली महिला महक यादव को गिरफ्तार कर लिया है। शाहपुरा स्थित होटल में युवती की हत्या के मामले में इससे पहले मुख्य आरोपी रितुल पांडेय समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। महक यादव देह व्यापार गैंग चलाती रही थी। बता दें कि भोपाल के एक होटल में हरियाणा के फरीदाबाद की युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव अर्धनग्न हालत में होटल के रूम में मिला। गले पर कुछ निशान भी मिले हैं। युवती अपने दोस्त के साथ यहां ठहरी थी। घटना बावड़िया कलां में स्थित होटल K स्क्वायर में 14 अप्रैल की है। मामला 15 अप्रैल की सुबह सामने आया। घेराबंदी कर पकड़ा पुलिस की टीम को शुक्रवार को सूचना मिली थी कि महक यादव पत्नी आशुतोष बाजपेयी अरेरा हिल्स क्षेत्र में घूम रही है। इसके बाद तत्काल पुलिस की टीमें गठित कर घेराबंदी की गई और महक यादव को गिरफ्तार कर लिया। महक से पूछताछ की जा रही है । आरोपी महिला फिलहाल शिवा रॉयल पार्क फेस -1 सलैया मिसरोद में रह रही थी। प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। साथ ही मृतिका के परिजन की दिल्ली से तलाश कर मृतिका का अंतिम ...

इंस्टाग्राम पर मुलाकात, दोस्ती फिर ब्लैकमेल:अश्लील फोटो वायरल कर बना रहा शादी का दवाब, छात्रा ने पुलिस से शिकायत की

ग्वालियर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती होने के बाद दोस्त शादी का दवाव बनाने लगा और छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र की हैं। जब छात्रा ने शादी से इनकार किया तो आरोपी ने उसके अश्लील फोटो सोशाल मीडिया पर डालकर वायरल कर दिए इतना ही नहीं वह उसे ब्लैकमेल भी करने लगा। घटना की शिकार पीड़िता पुलिस कंट्रोल रूम पहची और पुलिस के आला अधिकारियों से शिकायत की। पुलिस अधिकारियों ने उसकी मदद और आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। साथ ही अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारी इस मामले की जल्द से जल्द जांच कर कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं। यह है पूरा मामला म्वलियर थाना क्षेत्र में रहने वाली 20 वर्षीय छात्रा (अनामिका बदला हुआ नाम) ने अपने परिजन के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर बताया है कि कुछ दिन पहले उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश में रहने वाले नीरज नाम के युवक से हुई थी। इसके बाद उनके बीच काफी बातचीत होने लगी और उनकी दोस्ती गहरी हो गई। इतना ही नहीं बल्कि मोबाइल पर उनकी वीडियो कॉल पर भी बातचीत होने लगी और उसने छात्रा ...

ग्वालियर में चाय वाला भी लड़ रहा लोकसभा चुनाव:पार्षद से  राष्ट्रपति तक लड़ चुका 27 चुनाव, बोला मैं भी बन सकता हूं प्रधानमंत्री

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देश में अधिकतर सभी राजनीतिक दल के उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतर आए हैं, लेकिन ग्वालियर में एक ऐसा भी चुनाव लड़ने की चाहत रखने वाला शख्स है जो लोगों को चाय बनाकर पिलाता है और देश में होने वाले हर चुनाव में प्रत्याशी के रूप में उतरकर चुनाव लड़ता है। यह चुनाव लड़ने वाला और कोई नहीं बल्कि ग्वालियर शहर में रहने वाला आनंद कुशवाह है जो पार्षद से लेकर राष्ट्रपति तक का चुनाव लड़ चुका है, आनंद कुशवाहा यह चुनाव 28 लड़ रहे हैं और गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर दाखिल किया है। गौरतलब है कि चाय का ठेला लगाने वाले आनंद कुशवाहा हर चुनाव में साइकिल से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने आते थे लेकिन इस लोकसभा 2024 के चुनाव में वह अपने एक मित्र के साथ बाइक पर बैठकर कलेक्टर कार्यालय निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे थे। और मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर से आनंद सिंह कुशवाह ने भी लोकसभा चुनाव मैदान में उम्मीदवार के रूप में चुनावी ताल ठोंक दी है। वही आनन्द कुशवाह अभी तक अलग अलग 27 चुनाव लड़ चुके हैं...

दौड़ते हुए ट्रेन पकड़ने की कोशिश में पैर फिसला:ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच आए यात्री, रेलवे पुलिस के जवानों ने बचाई जान

मप्र में आरपीएफ जवानों और लोगों की सतर्कता ने एक महिला व पुरुष की जान बचा ली। दरअसल, महिला ट्रेन में चढ़ रही थी। इस दौरान उनका बैलेंस बिगड़ा और पैर फिसल गया। महिला गिर गई और ट्रेन की डिब्बे और प्लेटफार्म के बीच फंस गई। बीच में फंसने के बाद महिला मदद के लिए गुहार लगाने लगी। इसके बाद प्लेटफार्म पर मौजूद आरपीएफ जवान और लोगों ने उनकी बचाया और ट्रेन के बीच से बाहर निकाला। भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय संतुलन खो बैठने से महिला यात्री माया बोगी और प्लेटफार्म के बीच फंसकर घिसटने लगी। घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। महिला ट्रेन के नीचे जाती उसके पहले ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षक ज्योति यादव ने उसे दौड़कर बाहर खींच लिया। पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ रही थी महिला इससे पहले मंगलवार को रानी कमलापति स्टेशन पर इस तरह का एक अन्य मामला सामने आया। जिसमें माया विश्वकर्मा उम्र-58 वर्ष जो कि बरखेड़ा पठानी की रहने वाली है, जो भोपाल से पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के स्टेशन पर पहुंची थी। वह ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी। तब तक ट्रेन चलने लगी, ट्र...

इंदौर में होगी इंडी गठबंधन की बैठक:20 अप्रैल को स्थानीय स्तर पर होगी, बैठक में पांच से ज्यादा दलों को न्यौता

इंदौर लोकसभा क्षेत्र में संभवत: पहली बार ऐसा होगा जब लोकसभा में दो दलों के सीधे मुकाबले के बीच गठबंधन की आवाज भी सुनाई दे। राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दलों के इंडी गठबंधन ने इंदौर में जोर लगाने और दम दिखाने की तैयारी शुरू कर दी है। गठबंधन की पहली बैठक 20 अप्रैल को इंदौर में बुलाई गई है। स्थानीय स्तर पर होने वाली इस बैठक में पांच से ज्यादा दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को न्योता दिया गया है। श्रम शिविर में 20 अप्रैल शनिवार की शाम को गठबंधन की बैठक बुलाई गई है। इंडिया गठबंधन की ओर से स्थानीय समन्वयक बनाए गए जितेंद्र सिंह ठाकुर ने बैठक की सूचना विभिन्न दलों को प्रेषित की है। कार्यकर्ताओं से कहा गया है भाजपा को परास्त करने और तानाशाही के खिलाफ रणनीति बनाने और सहयोग के लिए बैठक बुलाई गई है। इंडी गठबंधन की ओर से कांग्रेस के स्थानीय उम्मीदवार के समर्थन में राय बनाने व काम करने की योजना भी इसी बैठक में बनेगी। बैठक में आम आदमी पार्टी, सीपीआई, सीपीएम, समाजवादी पार्टी, सोशलिस्ट पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों को बुलाया गया है। बैठक में चुनाव के लिए सहयोग...

रीवा में ASI ने किया अचार संहिता का उल्लंघन:एसपी ने किया लाइन हाजिर

रीवा के सेमरिया थाने में पदस्थ ASI पी एन सतनामी ने मंगलवार को सोशल मीडिया में एक ऐसी पोस्ट शेयर की। जो कि चर्चा का विषय बन गई। पोस्ट वायरल होते ही पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने सेमरिया थाने में पदस्थ ASI पी एन सतनामी पर कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। बता दें कि ASI ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट डाला था। जिसमें लिखा हुआ था कि बेहतर लोकतंत्र के लिए वोट जरुर करें। सांसद जनार्दन मिश्रा को वोट देकर भाजपा को पुनः विजयी बनाए। वहीं मामले पर एडिशनल एसपी विवेक लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ASI पी एन सतनामी को लाइन हाजिर किया गया है। मामले की जांच के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/soSVOgH via IFTTT

रीवा में मां और बेटी के साथ दुष्कर्म:कई धाराओं में महिला थाने में दर्ज किया गया मामला

रीवा में मां और बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत महिला ने महिला थाने में दर्ज कराई है। पीड़ित महिला ने थाने में बताया कि उसकी शादी सतना में हुई थी। उसके पहले पति ने दूसरी शादी कर ली। जिसके बाद महिला के संबंध शिवम द्विवेदी के साथ बने। जो कि उत्तर प्रदेश के माधवगढ़ का रहने वाला है। 7 सालों से दोनों के बीच संबंध हैं। लेकिन एक दिन महिला ने शिवम को नाबालिग बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद वो मामले की शिकायत लेकर महिला थाने पहुंची। पूरे मामले में महिला थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने बताया कि सेमरिया थाना क्षेत्र से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत के आधार पर 376,एससी-एसटी एक्ट,पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। जहां मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला वाला है जिसका कई वर्षों से महिला के घर आना-जाना लगा रहता था। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/z5YfKZ8 via IFTTT

गांजा डिलीवरी करने आया तस्कर गिरफ्तार:पिट्ठू बैग में 18 किलो गांजा भरा मिला, बिहार से गांजा लाकर करता था सप्लाई

ग्वालियर पुलिस ने बिहार से गांजे की खेप लेकर आए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को पकड़े गए तस्कर की तलाशी में करीब 18 किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए तस्कर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं पता चला है कि तस्कर बिहार से गांजे की खेप लेकर आया था और यहां पर लोकल तस्करों को देता है। पुलिस अब उसके साथियों की जानकारी जुटाने में जुट गई है। यह है पूरा मामला महाराजपुरा थाना के एडिशनल एसपी षियाज के.एम ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक तस्कर गांजा लेकर आ रहा है। सूचना पर टीआई पुरानी छावनी विनय सिंह तोमर को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। इसके बाद एसआई आरपी गौतम, प्रधान आरक्षक कमल वर्मा, आरक्षक रवि कुशाह, नेतराम और बिक्रम सिंह को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। पुलिस टीम चेकिंग करती हुई रायरू स्टेशन के पास पहुंची तो एक युवक पैदल-पैदल आता दिखाई दिया जो पुलिस को देखते ही वापस स्टेशन की तरफ जाने लगा। कुछ आगे जाने के बाद वह फिर वापस लौटा तो पुलिस को शंका हुई और उसे रोकने का प्रयास किया तो वह बैग फेंककर भागने लगा। जिस पर पुलिस जवानों ने उसका पीछा किया और उसे दबोच लिया। बिहार से ला...

पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना:बोले-मटन के लिए जिंदा विपक्ष, कांग्रेस को बताया शरीयत की तरफ ले जाने वाली पार्टी

ग्वालियर पहुंचे बीजेपी के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रेसवार्ता के जरिए कांग्रेस के घोषणा पत्र और उनके नेताओं पर जमकर निशाना साधा है। नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के न्याय पत्र की तुलना मुस्लिम लीग के घोषणा पत्र से की और कहा कि यह पार्टी शरीयत की तरफ ले जाने वाली पार्टी है। कांग्रेस का घोषणा पत्र मुस्लिम लीग के घोषणा पत्र से मिलता है उसकी झलक साफ दिखाई देती है। साथ ही नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ और जीतू पटवारी पर भी तीखा जुबानी हमला बोला है। मुस्लिम लीग के घोषणा पत्र से की न्याय पत्र की तुलना नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी मोदी जी की गारंटी को लेकर जनता के बीच आई है गारंटी औऱ मोदी जी एक शब्द ऐसा हो गया है कि यह एक दूसरे के पूरक हो गए हैं, यदि गारंटी की बात होगी तो मोदी जी का चेहरा दिखाई देगा और यदि मोदी जी की बात होगी तो गारंटी जरूर दिखाई देगी। तुलनात्मक रूप से देखा जाए तो मोदी जी वतन के लिए जीने वाले व्यक्ति हैं और विपक्ष के जो फोटो आ रहे हैं उससे दिखाई देता है कि वह मटन के लिए जीने वाले लोग हैं। कांग्रेस का घोषणा पत्र देखे तो रोम नजर आएगा और भाजपा के अंतःकरण में ...

कपूत बेटे की करतूत:पत्नी के साथ मिलकर मां को मारा, बुजुर्ग पहुंची थाने; बोली-टैक्स के पैसे मांगी तो बेटा-बहू ने मारा

जबलपुर में कपूत की करतूत सामने आई हैं, जिसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर बूढ़ी मां के साथ मारपीट की और फिर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित महिला अपने बेटे-बहू से पिटकर संजीवनी नगर थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती बताई। महिला की शिकायत सुनने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस ने बुजुर्ग मां की शिकायत दर्ज कर उन्हें रात को घर तक छोड़ कर आई। दरअसल नगर निगम में घर का टैक्स जमा करना था, जिसको लेकर फूल बाई लखेरा ने अपने बड़े बेटे अजय लखेरा से बोला कि मकान का टेक्स जमा करना हैं, रुपए दें दो। इस पर अजय ने साफ मना कर दिया। मां फूल बाई ने जब कहा कि मकान का टेक्स सभी को मिलकर देना होगा। इस पर अजय और उसकी पत्नी सुमन ने विवाद करते हुए गाली-गलौच करना शुरू कर दिया, फूल बाई ने मना किया तो उसके बेटे अजय ने उनके साथ मारपीट कर दी और घर से बाहर निकाल दिया। बेटे की धमकी और पिटाई के बाद बुजुर्ग महिला फूल बाई संजीवनी नगर पहुंची और कपूत बेटे-बहू की करतूत बताई। पुलिस ने मां की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस का कहना हैं कि फूल bai ने अपने बेटे-बहू के खिलाफ लिखित में शिकायत दर्ज करवाई हैं। जांच की जा रहीं...

कोहेफिजा पुलिस की गिरफ्त में आया मोबाइल चोर:गंभीर वारदात से पहले छुरी सहित पकड़ा गया

कोहेफिजा पुलिस ने निजी अस्पताल से मोबाइल चोरी करने वाले बदमाश को अवैध छुरी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी किसी गंभीर वारदात को अंजाम देकर छुरी लेकर घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का मोबाइल, अवैध छुरी व जूपिटर वाहन जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ आर्मस एक्ट की धाराओं में एक और प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया पुलिस के मुताबिक विगत 13 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि एक शख्स अवैध रूप से छुरी लेकर पंचवटी कॉलोनी के आउटर पर किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर मुखबिर के बताए हुलिए वाले अकबर खान (28) निवासी अशोका कॉलोनी शाहजहांनाबाद को हिरासत में लेकर तलाशी ली। आरोपी के कब्जे से अवैध छुरी बरामद हुई। तलाशी में मिला चोरी का मोबाइल फोन आरोपी के जेब से मिले मोबाइल के संबंध में पूछताछ करने पर उसने मोबाइल फोन सुदिति अस्पताल से शुक्रवार की रात चोरी करना कुबूल किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई जुपिटर वाहन भी जब्त किया है। आरोपी से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही ह...

3.4 करोड़ के शेयर ठगने वाला दंपति कर्नाटक से गिरफ्तार:बैंगलुरू में ठगी पर जा चुके हैं जेल, सननेस कैपिटल्स कंपनी में है एमडी

ग्वालियर में 3.4 करोड़ रुपए के शेयर छल पूर्वक ठग लेने वाले शेयर ट्रेडिंग कंपनी के MD (मैनेजिंग डायरेक्टर) व उसकी पत्नी को कर्नाटक के बैंगलुरू से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ने ग्वालियर को व्यापारी के शेयर खुर्दबुर्द कर दिए थे। घटना अप्रैल 2021 की है। इसके बाद साल 2022 में क्राइम ब्रांच ने इस मामले में शेयर ठगने पर FIR दर्ज की थी। इसी मामले में 10 अप्रैल को क्राइम ब्रांच ने कर्नाटक के बैंगलुरू में सननेस कैपिटल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के MD एसपी श्रीशा और उसकी पत्नी पदम ज्योति श्रीशा को गिरफ्तार किया था। वहां से ट्रांजिट रिमांड पर दंपति को लेकर पुलिस शनिवार को ग्वालियर पहुंची है। यहां दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड ली है। यहां बता दें कि आरोपी बैंगलुरू में 17 करोड़ रुपए के शेयर ठगी के मामले में छह महीने जेल में रह चुका है। फिलहाल पुलिस को वह शेयर होल्ड होने की कहानी सुना रहा है। ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि ग्वालियर निवासी नरेन्द्र सिंह फालके के पास 16 अप्रैल 2021 से पहले ITC कंपनी के 79500 शेयर थे। उस समय शेयर की कीमत 1 करोड़ 65 लाख 38 हजार रुपए थी। पर सननेस कैपिटल्स प्रा...

निर्वाचन कार्य में व्यय की भूमिका अहम:व्यय प्रेक्षक ने कर्मचारियों से कहा

लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिये नियुक्त व्यय प्रेक्षक धनंजय बेंकट कदम ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मुरैना में व्यय से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में निर्देश दिये कि निर्वाचन कार्य में व्यय की भूमिका अहम है। इसलिये जिले में सभी टीमें निर्वाचन के निर्धारित बिन्दुओं के आधार पर कार्यवाही करें। इस मौके पर धनंजय ने कहा कि, एसएसटी के अलावा अन्य टीमें भी चैक पॉइंटो पर लग गई होंगी, सभी लोग अपनी पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि एसएसटी चेक पॉइंटो पर रजिस्टर के अलावा चेकिंग करते समय वीडियोग्राफी भी कराई जाये, उस रिकॉर्ड को सुरक्षित रखा जाये। बैठक के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित अस्थाना ने कहा कि सभी एसएसटी टीम एक बार पुनः अपने-अपने चेक पॉइंटो पर यह सुनिश्चित कर लें कि टेंट के अलावा पानी, सुरक्षा बल पूर्ण रूप से प्राप्त हो चुका है। इसके अलावा अपने-अपने चेक पॉइंटो पर देखे कि सीसीटीव्ही कैमरे सही दिशा में लगे है, कैमरे का ऐंगल गलत दिशा में है, तो वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर ऐंगल सुधरवायें। इस अवसर पर समस्त व्यय से जुड़े अधिकारी एवं टीमें उपस्थित थीं। fr...

उड़ते बादलों के टुकड़ों से पानी की कुछ बूंदें हथेलियों पर पा लेने का अहसास है कविता

पत्रकार और कवयित्री स्मृति आदित्य की किताब ‘हथेलियों पर गुलाबी अक्षर’ का विमोचन वामा साहित्य मंच के बैनर तले हुआ। शुक्रवार को एक हुए आयोजन में मप्र साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे मुख्य अतिथि थे। चर्चाकार के रूप में साहित्यकार ज्योति जैन शामिल हुईं। स्मृति ने कहा कि कविता मेरे लिए मन के प्रबलतम भावों को कागज़ पर रख देना ही मात्र नहीं है...मैं कविता को उड़ते बादलों के टुकड़ों से पानी की बूंदें हथेली पर पा लेने जैसा अहसास मानती हूं...। किताब पर चर्चा करते हुए ज्योति जैन ने कहा कि जब एक स्त्री प्रेम करती है तो प्रेम में डूबती है ,वह नाचती भी है गाती भी है। उसकी कविताओं में कभी मोर नाचता है तो कभी झरना बहता है। डॉ. दवे ने कहा कि स्मृति की कविताओं में मिलेजुले रंग हैं...भावनाएं हैं और रिश्ते को जी लेनी का अहसास है। इससे पूर्व इंदु पाराशर ने स्वागत उद्बोधन दिया। सरस्वती वंदना संगीता परमार ने प्रस्तुत की। अतिथिद्वय सहित आर्टिस्ट सारंग क्षीरसागर का स्वागत मंजु मिश्रा, डॉ. भारती जोशी, प्रदीप व्यास, क्षितिज कनिक, डॉ. किसलय पंचोली आदि ने किया। संचालन डॉ.अंजना चक्रपाणि मिश्र ने किया। from मध...

नर्मदा के तट पर मतदाता जागरुकता का संदेश:ड्रोन VIDEO से देखे…5100 दीपों से जगमगाता मां नर्मदा का सेठानी घाट

नर्मदापुरम में मां नर्मदा के प्राचीन सेठानी घाट शुक्रवार शाम को दीपमालाओं से जगमगा उठा। 5100 दीप जलाकर जिले के मतदाताओं को 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान करने संदेश दिया गया। दीपों की रोशनी से जगमगाते इस रोमांचित नजारे को ड्रोन कैमरे से कैद किया गया। मतदाता जागरूकता के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों के क्रम में सेठानी घाट पर शुक्रवार को दीपोत्सव मनाया गया। जिसमें नर्मदापुरम करेगा 100 फीसदी मतदान और मतदान दिवस 26 अप्रैल को रेखांकित किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिया मीना एवं स्वीप नोडल अधिकारी सीईओ जिला पंचायत सोजान सिंह रावत के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम द्वारा 5100 दीप प्रज्वलित कर मतदान करने के प्रति नागरिकों को प्रेरित किया। सेठानी घाट 5100 दीप प्रज्वलित के साथ रंगोली बनाई गई। पोस्टर, बैनर, तख्ती एवं अनाउंसमेंट करके मतदाता को अपने मतदान करने का संदेश दिया। मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम में मुख्य रूप से सामान्य प्रेक्षक आईएएस प्रतीम बी यशवंत, पुलिस प्रेक्षक सन्तोष कुमार तुकाराम सहित प्रशांत जैन नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी, महिला ...

बेटे की चाह में किया मासूम का अपहरण, तीन गिरफ्तार:डर गए तो खुद बच्चे को लेकर थाने पहुंचे, CCTV फुटेज से पकड़े गए

मामला एक्सप्रेस ट्रेन में पांच-छह अप्रैल की दरमियानी रात ग्वालियर से डबरा के बीच दो माह के मासूम के अपहरण की कहानी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। बच्चे को इंदौर जीआरपी को सौंपने वाले दंपति ने अपनी साली के साथ मिलकर बच्चे का अपहरण किया था। बेटा की चाह में उन्होंने यह कदम उठाया। बच्चे को लेकर वह घर भी पहुंचे, लेकिन इसके बाद मीडिया में आई खबरों से वह डर गए थे और बच्चे को वापस लौटाने पहुंचे। साथ ही कहानी सुना दी कि बच्चा उनको ट्रेन की सीट पर लावारिस मिला। जब पुलिस ने CCTV कैमरे खंगाले तो साफ हुआ कि पहले दंपति बच्चे को लेकर स्टेशन से बाहर निकलते दिख रहा है। इसके बाद जब उनकी मोबाइल लोकेशन और फुटेज निकालकर पूछताछ की तो दंपति और उसकी साली ने जुर्म कुबूल कर लिया है। महिला और उसकी बहन को पुलिस ने जेल भेज दिया है, जबकि आरोपी युवक को पांच दिन की रिमांड पर लिया है। छतरपुर रठखेरा गांव निवासी उमेश कुमार अहिरवार अपनी पत्नी सुखवंती एवं दो माह के बेटे नमन के साथ 5 अप्रैल को जम्मू से वेष्णोंदेवी के दर्शन करने के बाद झांसी जाने के लिए मालवा एक्सप्रेस के एस-2 कोच में सवार हुए थे। जब ट्रेन डबरा पहुंची तो उन...

GRP पुलिस ने गांजा खपाने आया तस्कर दबोचा:तलाशी में भारी मात्रा गांजा मिला, तस्कर बोला- छोटे-छोटे टुकड़ों में बेचता हूं

ग्वालियर की जीआरपी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांजे की खेप लेकर आए एक तस्कर को प्लेटफार्म नंबर दो नए ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है, तलाशी लेने पर उसके पिट्ठू बैग से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है। फिलहाल जीआरपी पुलिस ने पकड़े गए तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब पकड़े गए तस्कर से पूछताछ इस गिरहो में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है, साथ ही पुलिस यह भी पता लग रही है कि तस्कर यह गांजा किस सप्लाई करने आया था। यह है पूरा मामला ग्वालियर के जीआरपी थाना प्रभारी पंकज दीवान ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 4:15 बजे मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 के पास नए ओवर ब्रिज के नीचे बैग में अवैध तरीके से मादक पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा हुआ है। मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए थाने के एसआई डी.डी पाण्डे ,आरक्षण सदा गोविंद, रक्षपाल धाकड़, अनुज सिंह, प्रशांत और अभिषेक के साथ संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ने के लिए प्लेटफार्म नंबर 2 घेराबंदी किग्रबंधी की गई, जहां पुलिस टीम ...

रामदासी में आकाशीय बिजली गिरने से 3 भैंसों की मौत:किसान को करीब 2 लाख 50 हजार का नुकसान, प्रशासन से मुआवजे की मांग

इछावर जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले झालकी क्षेत्र में आज करीब 5 बजे तेज गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इस दौरान झालकी से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम रामदासी में करीब शाम 5:30 पर आकाशीय बिजली गिरने से 3 भैंसों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तीनों भैंसे गांव के किसान बबलू ठाकुर की है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पटवारी, सरपंच को सूचित किया फिर पंचनामा तैयार कर तीनों भैंसों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। किसान को करीब 2 लाख 50 हजार का नुकसान हुआ है। समस्त लोगों ने प्रशासन से निवेदन किया है कि किसान को उचित मुआवजा दिया जाये। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/vef5VtA via IFTTT

खंडवा पुलिस ने पकड़ा आईपीएल सट्टा:दो सटोरियों पर केस, BJP पार्षद पुत्र को बैठाया, 8 करोड़ का लेखा-जोखा मिला

खंडवा में पुलिस ने आईपीएल मैच का सट्टा पकड़ा है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, वहीं BJP के पार्षद पुत्र को थाने में बैठा रखा है।‌ बीजेपी पार्षद पुत्र से पूछताछ भी की गई है, हालांकि आरोपी नहीं बनाया गया है। सायबर टीम को 8 करोड़ से ज्यादा का लेखा-जोखा मिला है। वहीं बुधवार के दिन हुए मैच की पहली पारी में 9 लाख रूपए का दांव मिला है। कार्रवाई थाना पदमनगर पुलिस ने की। एफआईआर थाना मोघट रोड़ पर हुई है। देर रात 12 बजे एडिशनल एसपी महेंद्र तारणेकर ने खुलासा किया। पुलिस के अनुसार आईपीएल मैच में सट्टा की जानकारी कई दिनों से मिल रही थी। पुलिस ने एक्सपर्ट लोगों की एक टीम को इस मामले में कार्रवाई के लिए लगा रखा था। बुधवार की शाम को भवानी माता मंदिर के पास स्थित पेट्रोल पंप से रितेश राजपूत और राजेश जुनेजा को दबोचा है। इन लोगों ने थाना मोघट रोड़ क्षेत्र में अनिल चौधरी का मकान किराए पर ले रखा था।‌ जहां से सट्टा चलाते थे। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल और लैपटॉप बरामद हुआ है। मामले में अभी इन्वेस्टिगेशन जारी रहेगी। इधर, पार्षद पुत्र रवि खटवानी को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भ...

हत्या के प्रयास मामले में फरार इनामी अपराधी गिरफ्तार:सागर में 11 साल पुराने मामले में था फरार, दारू पार्टी करने रुपए नहीं देने पर की थी मारपीट

सागर की मोतीनगर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में फरार इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 11 साल पुराने अपराध में फरार था। फरारी के दौरान ही आरोपी ने कुछ महीने पहले दारू पार्टी करने रुपए नहीं देने पर पिता-पुत्र से मारपीट की थी। पुलिस के अनुसार 10 नवंबर को फरियादी ने मोतीनगर पुलिस थाना में शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि वह अपने पापा के साथ बैंक पैसे निकालने के लिए गया था। वापस आते समय रास्ते में शरद जड़िया और गोलू जड़िया मिले। दोनों ने मेरे और पापा के साथ मारपीट कर दारू पार्टी करने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से मना किया तो लाठी-डंडों से मारपीट की। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया। कार्रवाई करते हुए आरोपी गोलू जड़िया को गिरफ्तार किया। लेकिन आरोपी शरद पिता राधेश्याम जड़िया उम्र 25 साल निवासी विवेकानंद वार्ड फरार हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने एक हजार का इनाम घोषित किया था। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मोतीनगर क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी शरद जड़िया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी शरद को न्यायालय पेश किया। जहां से कोर्ट ने आरोपी क...

गुड़ी पड़वा पर ओस्मान मीर की भजन संध्या:किशोर कुमार समाधिस्थल को नमन किया; डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा हुए शामिल

खंडवा में मंगलवार को गुड़ी पड़वा के अवसर पर अनाज मंडी प्रांगण में भजन संध्या रखी गई। देश के प्रसिद्व भजन गायक ओस्मान मीर ने भजन गाए। शाम 7 बजे से शुरू हुई भजन संध्या देर रात 11 बजे तक चली। आयोजन में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा भी शामिल हुए। भजन संध्या के लिए खंडवा पहुंचे ओस्मान मीर ने किशोर कुमार समाधिस्थल पर जाकर किशोर दा को नमन किया। श्रद्वांजलि देकर कहा कि उन्हीं के गीतों को गाकर लाखों कलाकारों का जीवन यापन हो रहा है। किशोर कुमार को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। कार्यक्रम पूर्व निमाड़ सामाजिक, सांस्कृतिक सेवा समिति ने कराया। राजकोट गुजरात के भजन गायक ओस्मान मीर उनकी टीम ने भगवान शंकर, प्रभु श्रीराम पर आधारित भजन गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।‌ साथ ही देशभक्ति गीत भी गाए, जिन पर लोग झूम उठे। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए मोबाइल टार्च ऑन करने का आव्हान किया। लोगों ने टार्च जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इधर, लोकसभा चुनाव को लेकर खंडवा आए उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सुबह दादाजी धाम पहुंचकर बड़े दादाजी, छोटे दादाजी के चरणों में नमन कर चादर पेश की। नर्मदा मैया के द...

दिव्यांगों ने ट्राइसाइकिल से निकाली मतदाता जागरुकता रैली:सागर में दिव्यांगों ने दिया मतदान करने का संदेश, नुक्कड़-नाटक की प्रस्तुति दी

डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में मतदान जागरुकता सप्ताह के पहले दिन दिव्यांग मतदाता ट्राइसाइकिल रैली निकाली गई। साथ ही नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संभागायुक्त और रोल प्रेक्षक डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत और कुलपति डॉ. नीलिमा गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर ट्राइसाइकिल रैली को रवाना किया। दिव्यांगों की ट्राइसाइकिल को धक्का लगाते हुए कुलपति डॉ. गुप्ता और संभागायुक्त डॉ. रावत अभिमंच सभागार तक लाए। अभिमंच सभागार के बाहर विश्वविद्यालय के एनएसएस के स्वंसेवकों ने मतदाता जागरुकता की थीम पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। जिसमें समाज को संदेश दिया गया कि नोट, शराब, कपड़े और अन्य किसी भी लालच में आए बिना राष्ट्रहित में निर्भींक व निष्पक्ष रहकर मतदान करें। कार्यक्रम में सहायक नोडल अधिकारी डॉ. अमर कुमार जैन, डॉ. संजय शर्मा, एनएसएस अधिकारी डॉ. एडी शर्मा डीन स्टूडेंट वेल्फेयर उपस्थित थे। मतदाता की पहचान अंगुली पर लगी अमिट स्याही से है कार्यक्रम में संभागायुक्त डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि दिव्यांगजन जहां एक ओर बड़ी संख्या में मतदान कर रहें हैं। वहीं दूसरी ओर सभी को मतदान करने की प्रेर...

रीवा में आबकारी विभाग की टीम ने दबिश दी:कई लीटर अवैध शराब बरामद की गई

रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रीठी गांव में सोमवार रात आबकारी विभाग की टीम ने दबिश दी। जहां से टीम ने कई लीटर अवैध शराब बरामद की है। आबकारी उप निरीक्षक मनोज कुमार बेलवंशी ने बताया कि आरोपी विजय कोल पिता सर्व विश्राम कोल उम्र 36 वर्ष के घर पर ये कार्रवाई की गई। सोमवार को हुई इस कार्रवाई में 21 लीटर देसी और अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। बताया गया कि आचार संहिता के चलते लगातार इस प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। जहां आरोपी ने बड़ी ही चालाकी से अवैध शराब बेड बॉक्स में छिपा कर रखी थी। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/QvBUotb via IFTTT

सौतेली मां ने कराया बेटी का अपहरण, गैंगरेप:दो महीने तक बार-बार हुआ गैंगरेप, गर्भवती हुई तो पीटा कराया गर्भपात

ग्वालियर की एक महिला का उसकी ही सौतेली मां ने मिलीभगत कर अपहरण करा दिया। अहमदाबाद से महिला को अपहरण कर उत्तर प्रदेश लाया गया। यहां दो युवकों ने करीब दो महीने तक कई बार उसके साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं जब वह विरोध करती तो उसे लात घूसों से जमकर पीटा गया। इस बीच पीड़ित महिला गर्भवती हो गई तो आरोपियों ने उसे गोली खिलाकर गर्भपात करा दिया। लंबे समय तक मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलने के बाद दो दिन पहले महिला किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर ग्वालियर पहुंची। यहां अपने पति को साथ लेकर गोला का मंदिर थाने आई और आपबीती सुनाई। महिला की हालात इतनी खराब है कि पुलिस उसका तत्काल मेडिकल भी नहीं करा पाई। महिला की गुमशुदगी भिंड के अमायन में दर्ज है। ग्वालियर के गोला का मंदिर गायत्री नगर निवासी 24 वर्षीय महिला का मायका मूल रूप से भिंड के अमायन थाना स्थित खैरोली गांव में है। महिला की शादी को अभी तीन साल हुए हैं। जनवरी 2024 को महिला अपने पिता के पास रहने के लिए अहमदाबाद (गुजरात) गई थी। गुजरात में उसका पिता एक कंपनी में कर्मचारी है। पिता के साथ ही उसकी सौतेली मां भी वहीं रहती है। कुछ दिन वहां रहते हुए ...

यौन प्रताड़ना का आरोप, स्थानीय परिवाद समिति की बैठक हुई:तत्कालीन तहसीलदार, महिला कर्मचारी को बुलाया, सुनी दोनों की बात

ग्वालियर में यौन प्रताड़ना (सेक्सुअल हैरेसमेंट) के आरोप में कलेक्ट्रेट कार्यालय में रविवार को स्थानीय परिवाद समिति की बैठक हुई है। बैठक में आरोपी तत्कालीन तहसीलदार सत्रुघन सिंह चौहान को बुलाया गया, साथ ही उस महिला कर्मचारी को भी बुलाया गया था जिसको केन्द्र मंे रखकर एक समाज सेविका ने शिकायत की थी। रविवार को स्थानीय परिवाद समिति ने दोनों की बात सुनकर मामले को सुना है। सूचना तो यहां तक है कि पीड़ित महिला कर्मचारी को दबाव में लेकर इस पूरे मामले के पटाक्षेप की तैयारी की जा रही है। हालांकि स्थानीय परिवाद समिति पीड़ित महिला कर्मचारी के अलावा तत्कालीन तहसीलदार के अधीनस्थ काम करने वाली अन्य महिलाओं से भी उनकी राय मांग रही है। फिलहाल बैठकों का दौर जारी रहेगा। ग्वालियर में एक दिन पहले सिटी सेंटर तहसील के तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान पर कार्य स्थल पर महिला कर्मचारियों के साथ यौन प्रताड़ना का आरोप लगने के बाद दो दिन से कलेक्ट्रेट में एक ही चर्चा रही। हालांकि आज छुट्‌टी का माहौल था, लेकिन तत्कालीन तहसीलदार के साथ काम करने वाली महिलाओं तक तहसीलदार के कुछ चहेते पटवारी पहुंचे हैं और तहसीलदार के पक्ष मंे माह...

रतलाम में शराब की दुकानों का लगातार विरोध:महिलाएं उतरी सड़क पर, दुकान के सामने बैठ गाया रघुपति राघव राजा राम

रतलाम के रहवासी क्षेत्रों में शराब की दुकानों के खोलने के विरोध लगातार किया जा रहा है। रविवार रात को क्षेत्र के गांधी नगर मुख्य रोड पर शराब की दुकान खोलने को लेकर रहवासी सड़क पर उतर आए। दुकान के सामने बीच रास्ते पर बैठ सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं व बच्चों ने रघुपति राघव राजा राम भजन गाकर प्रशासन को सद्बुद्धि की प्रार्थना की। नए वित्तीय वर्ष में शराब के ठेके बदलने के कारण शहर की कई दुकानों के स्थान बदले गए है। ऐसे में प्रशासन व आबकारी विभाग ने रहवासी क्षेत्रों में शराब की दुकानों का अलाटमेंट कर दिया है। ऐसे में लगातार शहर में विरोध हो रहा है। गांधी नगर क्षेत्र में जिस स्थान पर शराब की दुकान खोली गई वह मुख्य रोड है। सामने रेलवे का क्षेत्र है जो कि खुला है। आसपास रहवासी क्षेत्र है। ऐसे में क्षेत्र की महिलाएं, बच्चे व पुरुष दुकान के सामने विरोध पर उतर आए। चक्काजाम कर दिया। महिलाओं का कहना था कि शराब लेकर लोग आसपास ही बैठ रहे है। ऐसे में घर से महिलाओं व बच्चों का निकलना दुभर हो गया है। प्रशासन को भी शिकायत की। तीन दिन का आश्वासन दिया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पहुंच...

महिला के गर्भाशय से निकाले हडिडयों के 22 टुकड़े:तीन साल से पेट दर्द से परेशान थी; एमटीएच के डॉक्टरों ने दी नई जिंदगानी

तीन साल से पेट दर्द झेल रही महिला उस वक्त चौक गई जब डॉक्टरों ने उसकी आंतों और गर्भाशय में उलझे हड्डियों के 22 टुकड़े निकाले। महिला की हालत खतरे से बाहर है। मामला सरकारी एमटीएच का है। डॉ. सुमित्रा यादव (एचओडी, गायनिकोलॉजी) ने बताया कि पेट दर्द से परेशान धार की महिला उनके पास आई थी। सोनोग्राफी और संबंधित जांचों के में पाया कि महिला की आंतों और गर्भाशय में हड्डियों के 22 टुकड़े हैं जो उलझे हुए हैं। इस पर ऑपरेशन कर ये टुकड़े निकाले गए। डॉ यादव ने बताया कि संभवत महिला ने अनमेच्योर गर्भपात की मंशा से कोई दवाई खाई होगी। फिर किसी अनट्रेण्ड डॉक्टर ने गर्भ सफाई के दौरान हड्डियों के टुकड़े छोड़ दिए। यदि समय रहते महिला का उपचार नहीं होता तो उसकी जान को खतरा बना हुआ था। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Q1DAz0T via IFTTT

बाइक पर गांजा खपाने आया तस्कर दबोचा:डिलीवरी देने से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा, भारी मात्रा में गांजा मिला

ग्वालियर में बाइक से गांजे की खेप लेकर आ रहे एक तस्कर को विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एजी ऑफिस पुल के नीचे महलगांव से पकड़ा है। पकड़े गए तस्कर से सवा पांच किलो गांजा मिला है। पुलिस ने तस्कर को हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरू कर दी है। पुलिस अब पकड़े गए तस्कर से इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ है कर रही है पुलिस अफसरों का मानना है कि पूछताछ करने पर कई और जानकारियां हाथ आ सकती है। यह है पूरा मामला ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक तस्कर गांजे की खेप लेकर आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस की तीन स्थानों पर चेकिंग लगाई और महलगांव स्थित एजी ऑफिस पुल के नीचे चेकिंग कर रही पुलिस को देखते ही एक बाइक सवार वापस जाने लगा, जिसका पीछा कर पुलिस ने दबोचा और उसके पास से एक बोरे में सवा पांच किलो गांजा बरामद कर लिया। पुलिस ने पूछताद की तो पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम शैलेन्द्र पुत्र राजेन्द्र दुबे निवासी महलगांव बताया है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। तस्कर से पूछताछ में जुटी पुलिस विश्वविद्यालय थाना ...

मीरा यादव की नामांकन सभा:कांग्रेस - वीडी की आय 5 गुना बढ़ी, जनता की घट गई

खजुराहो से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी मीरा दीपनारायण यादव ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद सपा और कांग्रेस नेताओं ने आमसभा को संबोधित किया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि चुनावी बाॅन्ड की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विवेक तन्खा लड़ रहे हैं। भाजपा सरकार ने जितने फर्जी मामले विपक्षी दलों पर लादे हैं, इसकी लड़ाई भी लड़ी जा रही है। उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और खजुराहो से प्रत्याशी वीडी शर्मा से सवाल करते हुए कहा है कि यहां आने के बाद वीडी शर्मा की आय पांच गुनी हो गई है और यहां के लोगों की आय घट गई। पटवारी ने कहा, काला धन वालों से चंदा लेकर उनको भी भाजपा सरकार ने बचा लिया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा कि यदि देश में भ्रष्टाचार-अत्याचार से मुक्ति पाना है तो इंडिया गठबंधन को चुनना अति आवश्यक है। आम सभा को सपा नेता दीप नारायण यादव ने भी संबोधित किया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/N8hzldO via IFTTT

छिंदवाड़ा में अलग अलग स्थानों में 2दुकानों में लगी आग:अस्पताल के सामने गिफ्ट गैलरी की जेसीबी से सीढ़ी तोड़कर आग पर पाया काबू,कमनिया गेट में दुकान में लगी आग

छिंदवाड़ा में गुरुवार रात को जिला अस्पताल के सामने गिफ्ट गैलरी और कमानिया गेट में भैरव ट्रेडर्स में अचानक आग लगने की घटना से सनसनी फ़ैल गई। गुरुवार रात 9 बजे के आसपास जिला अस्पताल के सामने प्रसन्न गिफ्ट गैलरी के तलघर में आग की लपटे उठती देखकर अफरा तफरी जैसी स्थिति हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पुलिस टीम घटना स्थल पहुंची।कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से सिद्धि तोड़कर आधा दर्जन से ज्यादा फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना में गिफ्ट गैलरी संचालक का लाखों रुपए के नुकसान हुआ है।कोतवाली टी.आई.उमेश गोल्हनी ने बताया कि आग लगने की सूचना पर जिले के अलग अलग स्थानों से फायर ब्रिगेड बुलाकर कड़ी मशक्कत के बाद 2 घंटे में आग पर काबू पाया गया है।वही आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है। कमानिया गेट में भैरव ट्रेडर्स में लगी अचानक आगजिला अस्पताल के सामने गिफ्ट गैलरी मे आग पर काबू पाने के बाद कमानिया गेट की भैरव ट्रेडर्स में आग लगने की घटना सामने आई।प्रशासनिक अधिकारियों के निर्दश पर पुलिस टीम दमकलो की मदद से आग पर काबू पाने में जुटी हुई है।घटना स्थल में एडीएम के सी बोपचे,एसडीएम ...

नर्मदापुरम में कलेक्ट्रेट गेट पर प्रवेश करने को लेकर बहस:नामांकन दाखिल करने जा रहे बसपा प्रत्याशी और समर्थक अड़े, 5 को दिया प्रवेश

होशंगबाद-नरसिंहपुर लोकसभा सीट पर नामांकन दाखिल करने का सिलसिला जारी है। नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन बुधवार को 6 नामांकन जमा हुए। बहुजन समाज पार्टी से रामगोविंद बारूआ ने नामांकन जमा किया। ढोल-बाजे बजाते हुए बसपा प्रत्याशी अपने समर्थकों पार्टी का झंडा लहराते हुए कलेक्ट्रेट गेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट गेट से अंदर जाने के लिए गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने प्रत्याशी सहित पांच लोगों के जाने की अनुमति का कहा। जिससे कुछ समर्थक नाराज हो गए। पुलिसकर्मियों से बहस करने लगे कि अंदर जब तीन गाड़ी ले जाने की परमिशन है तो तीन गाड़ी के हिसाब से हमारे 15 लोगों को जाने दिया जाएं। एसडीओपी महेंद्र चौहान ने कहा कि आप तो सभी पैदल आएं है, तीन गाड़ी हो तो अंदर ले जाएं। करीब दो से तीन मिनिट तक गेट पर प्रत्याशी व बसपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता खड़े रहे। एक पदाधिकारी ने कहा नियम सभी के लिए एक जैसे होने चाहिए। निष्पक्षता जरूरी है। फिर प्रत्याशी रामगोविंद प्रस्तावक व पार्टी के 5 पदाधिकारी को लेकर अंदर नामांकन जमा करने पहुंचे। बसपा प्रत्याशी समेत 6 प्रत्याशियों के नामांकन जमा हुए। जिसमें इंडियन नेशनल कांग्रेस से संजय शर्मा...

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, अतिथि शिक्षक बनेंगे विशेष पुलिस अधिकारी

राजगढ़| लोकसभा चुनाव के सुव्यवस्थित संचालन एवं सुविधाओं को ध्यान में रखते हुये आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,सहायिकाओं एवं अतिथि शिक्षकों को विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में नियुक्त करने के निर्देश दिए गए है। विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव पर आयोग द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई हैं। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/l0m3fiF via IFTTT

BMCमें डायलिसिस का कोर्स कर रही नवविवाहिता ने किया सुसाइड:सागर में पति के साथ किराए के मकान में रहती थी, घटना के समय घर में थी अकेली

सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस का कोर्स कर रही नवविवाहिता ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। वारदात सामने आने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस के अनुसार तिली वार्ड स्थित बालक कॉम्प्लेक्स में एक महिला के सुसाइड करने की सूचना मिली थी। देर रात पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान निशा पति आशीष कुर्मी उम्र 28 साल निवासी पड़रिया के रूप में हुई। मृतका पति के साथ सागर में किराए के मकान में रहती थी। घटना के समय वह घर में अकेली थी। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पीएम के लिए अस्पताल भेजा। शव का पीएम डॉक्टरों की पैनल से कराया गया। जिसके बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। आत्महत्या के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। पति घर आया तो पत्नी फंदे पर झूलती मिली मृतका के पति आशीष ने बताया कि उसकी शादी पिछले साल गढ़ाकोटा के ग्राम सेवास निवासी निशा कुर्मी के साथ हुई थी। वह रात करीब 9 बजे घर से एंबुलेंस लेकर मरीज को अस्पताल छोड़ने गया था। घर में पत्नी निशा अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य पड़रिया गांव गए ह...

मुठभेड़ में पकड़ा 50 हजार का इनामी डकैत:पिता पर कट्‌टा अड़ा मासूम से किया था गैंगरेप, बचने के लिए पुलिस पर की फायरिंग

ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर (राजस्थान) के लिए सिरदर्द बना 50 हजार का इनामी डकैत जंडेल सिंह गुर्जर (सदस्य गुड्‌डा गिरोह) को पुलिस ने सिगौरा के जंगल में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस पार्टी से घिरने का अहसास होते ही डकैत और उसके साथी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इसके बाद वह हड़बड़ा गए। पुलिस ने घेराबंदी कर इनामी डकैत को पकड़ लिया है, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा है। पकड़ा गया डकैत जंडेल सिह, कभी ग्वालियर-मुरैना के कुख्यात डकैत गुड्‌डा गुर्जर गैंग का सक्रिय सदस्य रहा है। दो महीने पहले 29 जनवरी की रात डकैत ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर भंवरपुरा में एक आदिवासी युवक पर कट्‌टा तानकर उसकी मासूम बेटी से गैंगरेप किया था। यह घटना पूरे प्रदेश मंे चर्चित रही थी। महाराजपुरा सर्कल की पुरानी छावनी पुलिस को यह सफलता मिली है। पुलिस ने डकैत से कट्‌टा व तीन कारतूस बरामद कर लिए हैं। साथ ही आरोपी पर हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डकैत पर ग्वालियर से 30 हजार, धौलपुर राजस्थान से 20 हजार रुपए का ईनाम घोषित है। ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह...