इंदौर में बीआरटीएस हटना शुरू:जीपीओ चौराहा और शिवाजी वाटिका से रैलिंग हटाएंगे; बारिश से पहले पूरा होगा प्रोजेक्ट
हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम बीआरटीएस हटाने में जुट गया है। इसे लेकर शुक्रवार रात से ही इसे हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। शुरुआती दौर में जीपीओ चौराहा और शिवाजी वाटिका चौराहा से रैलिंग हटाई जाएगी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दैनिक भास्कर को बताया कि पूरा प्रोजेक्ट हटाने में तीन से चार महीने का समय लगेगा। दूरदृष्टि के साथ लिया गया निर्णय है। सरकार के निर्णय पर ही हाईकोर्ट ने मुहर लगा दी है। यह तकनीकी रूप से एजेंसी तय करके किया जाएगा। बीच-बीच में बने स्टेशनों पर लगे सॉफ्टवेयर और हार्डवेअर हटाए जाएंगे। स्क्रीन भी हटाई जाएगी। लेकिन जहां सबसे ज्यादा ट्रैफिक का दबाव है वहां से इसे हटाने का काम आज रात से ही शुरू कर दिया जाएगा। पूरा तोड़कर ठीक से रोड बनाने में कम से कम चार माह का समय प्रस्तावित है। इसके लिए नगर निगम मद से खर्च किया जाएगा। लेकिन मलबे से नगर निगम को इनकम भी होगी। बीआरटीएस हटने के बाद लेफ्ट साइड में चलेगी बसें महापौर ने बताया कि बीआरटीएस हटने के बाद सड़क के दोनों ओर लेफ्ट की ओर से बसें चलाई जाएंगी। स्टेशन भी बनाए जाएंगे। ताकि यात्री वहां से टिकट ले सकें। सड़क के दोनों ओर बस ...