Skip to main content

नर्मदापुरम के रामपुर गुर्रा के 12 गांवों में बिजली बंद:कांग्रेस ने 9 घंटे धरना दिया, रामपुर-इटारसी रोड पर 5 घंटे चक्काजाम किया

नर्मदापुरम के रामपुर गुर्रा क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती और 12 गांवों की बिजली पूरी तरह बंद होने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने शुक्रवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह पटेल के नेतृत्व में प्रदर्शन दोपहर 1:30 बजे शुरू हुआ और रात 10:45 बजे तक चला। प्रदर्शन के दौरान करीब साढ़े तीन घंटे तक चक्काजाम भी किया गया। 5 बजे तक चक्काजाम किया शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे कांग्रेसियों ने बिजली कंपनी के रामपुर गुर्रा स्थित सब स्टेशन के सामने धरना और चक्काजाम शुरू किया। उन्होंने मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर दिया, जिससे रामपुर से इटारसी जाने वाला मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। चक्काजाम के दौरान किसी भी वाहन को निकलने नहीं दिया गया। ढोल-मंजीरों के साथ भजन गाकर प्रदर्शनकारी बिजली कटौती के खिलाफ विरोध जताते रहे। शाम 5 बजे चक्काजाम हटाया गया, लेकिन धरना प्रदर्शन जारी रहा। धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं और ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 9 घंटे तक चला धरना धरना स्थल पर स्थिति को संभालने के लिए तहसीलदार शक्ति सिंह, थाना प्रभारी विपिन पाल और बिजली कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कई बार समझाइश देने के बाद भी प्रदर्शनकारी हटने को तैयार नहीं हुए। रात 9 बजे कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजकुमार उपाध्याय और किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान भी धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा की। अंततः रात 10:45 बजे धरना समाप्त किया गया। लेकिन कांग्रेसियों ने ऐलान किया कि यदि बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई, तो शनिवार सुबह फिर से धरना शुरू किया जाएगा। कांग्रेस का आरोप- बीजेपी जीते गांवों की भी बिजली कटी पूर्व प्रत्याशी पुष्पराज पटेल ने आरोप लगाया कि बिजली कंपनी की कार्रवाई राजनीतिक द्वेष के चलते हुई है। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में कांग्रेस हारी और बीजेपी जीती, वहां भी बिजली काट दी गई। यह सरकार की तानाशाही है। हम सभी किसानों और ग्रामीणों की लड़ाई के लिए मैदान में हैं। भाजपा विधायक को इन गांवों के लोगों के लिए आगे आना चाहिए। धरना स्थल पर पुलिस बल तैनात रहा धरने और चक्काजाम के दौरान रामपुर गुर्रा थाना पुलिस सहित प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल तैनात रहा। चक्काजाम के कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो गया था, जिससे आम लोगों को परेशानी हुई। प्रशासन ने धरना प्रदर्शन की अनुमति को लेकर स्पष्ट किया कि केवल धरने की अनुमति दी गई थी, चक्काजाम की नहीं। बावजूद इसके सड़क अवरुद्ध की गई, जिससे तनाव की स्थिति बनती रही। धरने के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साफ किया कि अगर बिजली बहाल नहीं की गई, तो शनिवार सुबह से दोबारा प्रदर्शन शुरू होगा। किसान, ग्रामीण और कांग्रेस कार्यकर्ता फिर से सब स्टेशन पर जुटेंगे।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/L3tpyrC
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...