आगर मालवा में कांग्रेस ने निकाली जय हिंद यात्रा:तिरंगा लेकर निकले सैकड़ों कार्यकर्ता; नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा से किया स्वागत
आगर मालवा में भारतीय सेना की वीरता और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर रविवार को जय हिंद यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लेकर भाग लिया। यात्रा शाम 5 बजे अंबेडकर भवन, छावनी से शुरू हुई। जो बैंड-बाजे और देशभक्ति गीतों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अयोध्या बस्ती में समाप्त हुई। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह मौजूद रहे। सुसनेर विधायक भैरोंसिंह परिहार और पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े भी शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने जय हिंद और भारत माता की जय के नारे लगाए। नगरवासियों ने यात्रा का स्वागत जगह-जगह पुष्पवर्षा से किया। यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। यह आयोजन सेना के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रदर्शित करता है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/cvxXAtp
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/cvxXAtp
via IFTTT
Comments
Post a Comment