तुलसी साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा काव्य गोष्ठी का आयोजन:35 रचनाकारों ने किया अपनी उत्कृष्ट रचनाओं का पाठ
तुलसी साहित्य अकादमी भोपाल ने 'बदरिया बरसो वीरन के देश' पर केंद्रित पावस काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। सृजन श्रृंखला 40 में आयोजित इस काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता साहित्यकार एवं सेवानिवृत्ति संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा राजेश तिवारी ने की। गोष्ठी में 35 रचनाकारों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं का पाठ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विमल शर्मा कुलपति रहे। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार समीक्षक व्यंग्यकार गोपाल सोनी, सारस्वत तिथि सेवानिवृत कर्नल डॉ. गिरजेश सक्सेना रहे। मंचस्थ अतिथियों द्वारा माता सरस्वती की पूजन के बाद दुर्गा रानी श्रीवास्तव ने सरस्वती का पाठ किया। सर्वप्रथम कमलेश नूर ने गजल 'पेड़ जब कोई लगा सकते नहीं हो तुम यहां। पेड़ मत काटो कोई भी कम से कम इतना करो' प्रस्तुत की। प्रदीप मणि तिवारी ध्रुव ने "पावस का आगमन स्वागत करेंगे हम " का पाठ किया। कार्यक्रम संचालक डॉ. अशोक तिवारी ने 'मौसम ने जब ली अंगड़ाई नभ में बदली छाई' गीत प्रस्तुत किया। डॉ. शिवकुमार दीवान सचिव तुलसी साहित्य अकादमी ने पावस के दोहे 'चार माह के ताप से झुलस उठा संसार। मन ही मन सब सोचते ...