बड़वानी | पलसूद क्षेत्र में अवैध हथियारों की खरीदी बिक्री होती है। जहां से आए दिन हथियार ले जाते आरोपी पकड़ाते हैं। पलसूद पुलिस ने एक देशी पिस्टल बेचने जा रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी पलसूद शेरसिंह बघेल के नेतृत्व में 28 मई को सूचना प्राप्त हुई। इसमें आरोपी महेंद्र सिंह पिता चतर सिंह चावला निवासी उंडी खोदरी सेंधवा-पलसूद रोड पर टोल टैक्स के पास अवैध देशी पिस्टल के साथ किसी को बेचने के लिए घूम रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम महेंद्र सिंह चावला बताया। उसके पास से एक देशी पिस्टल ( अनुमानित कीमत 20 हजार रुपए) जब्त किया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/8LUNknr
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/8LUNknr
via IFTTT
Comments
Post a Comment