Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2026

चिड़ियाघर में गंदगी और बदबू की समस्या दूर हुई:समाधान कराकर सीएसआई विनय कुमार मिश्रा बने ‘स्टार ऑफिसर’; आप भी ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट करें समस्या

इंदौर के अलग-अलग वार्डों में सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट मददगार साबित हो रहा है। इसके जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे संबंधित विभागों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत सामने आने के बाद जिम्मेदार उस पर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें...) सीएसआई विनय कुमार मिश्रा बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ नवलखा के शुक्ला नगर स्थित इंदौर चिड़ियाघर को लेकर पंकज ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि चिड़ियाघर में जानवरों और पक्षियों के रहने की जगह पर काफी गंदगी और कचरा फैला हुआ था। वहां पानी जमा होने से तेज बदबू आ रही थी। शिकायत सामने आने के बाद सीएसआई विनय कुमार मिश्रा ने मामले पर संज्ञान लिया और सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया। एप पर शिकायत के बाद कुंवर मंडली में हुई सफाई वार्ड 58 के अहिल्यापुरा क्षेत्र में एमजी रोड स्थित कुंवर मंडली के निवासी प्रशांत पंडित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर क...

रीवा में हो रही चोरियों का खुलासा, 4 गिरफ्तार:110 ग्राम सोना, बाइक, स्कूटी और ₹2 लाख कैश बरामद; दूसरी चोरियों के बारे में पूछताछ जारी

रीवा में चोरी की वारदातों की जांच के बाद पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से करीब 23 लाख रुपए का माल बरामद हुआ है। इसमें 110 ग्राम सोना, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और 2 लाख रुपए नकद शामिल हैं। पुलिस अब आरोपियों से शहर में हुई चोरी की दूसरी घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रही है। एडिशनल एसपी भावना मरावी ने बताया कि शहर में लगातार हो रही चोरियों के बाद पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर जांच शुरू की थी। टीमों ने चोरी वाली जगहों और आसपास के इलाकों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर संदिग्धों तक पहुंचकर पूछताछ की। इसके बाद चोरी का सामान बरामद किया गया। 110 ग्राम सोना और 2 वाहन बरामद पुलिस के मुताबिक, बरामद 110 ग्राम सोने की कीमत करीब 18 लाख रुपए है। मोटरसाइकिल और स्कूटी की कीमत करीब 1.50-1.50 लाख रुपए बताई गई है। इसके अलावा 2 लाख रुपए नकद भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने कुल बरामदगी की कीमत करीब 23 लाख रुपए बताई है। गिरफ्तार आरोपियों में रीवा और मऊगंज के निवासी पुलिस ने जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमे...

ग्वालियर में 38 लाख की ठगी के आरोपी बरी:कोर्ट बोला- अग्रिम विवेचना के नाम पर देरी से न्याय की हानि, SSP से मांगी ‘एक्शन टेकन रिपोर्ट’

ग्वालियर में फर्जी सीबीआई अफसर बनकर डॉ. सुजाता बापट से 38 लाख रुपए ठगने के हाई-प्रोफाइल मामले में कोर्ट ने पुलिस की सुस्त और घोर लापरवाही पूर्णं जांच पर सख्त रुख अपनाया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विवेक कुमार ने ग्वालियर SSP को आदेश दिया है कि विवेचना में हुई लेट-लतीफी पर जांच अधिकारी से स्पष्टीकरण लेकर 15 दिन के भीतर 'एक्शन टेकन रिपोर्ट' (ATR) पेश की जाए। पुलिस की कमजोर चार्जशीट और मुख्य साजिशकर्ताओं तक न पहुंच पाने का फायदा तीनों आरोपियों को मिला। इसी वजह से तीनों आरोपी हरीश चौधरी, अनिल नायक और ओमप्रकाश नायक, धोखाधड़ी (धारा-420), जालसाजी (धारा-467, 468) और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं से बरी हो गए। हालांकि, ठगी की रकम खातों में घुमाने और साजिश में शामिल होने के चलते कोर्ट ने तीनों को साजिश का हिस्सा मानते हुए एक-एक साल का कारावास व अर्थदंड सजा दी है। क्यों बरी हुए गंभीर धाराओं से? समझें कानूनी पेंच पीड़िता डॉ. सुजाता बापट ने अपनी गवाही में स्पष्ट किया कि उन्होंने सामने मौजूद आरोपियों से सीधे बात नहीं की थी और न ही वे उन्हें पहचानती हैं। फर्जी वारंट बनाने, वीडिय...

भिंड में पिकअप से NPK खाद की 100 बोरियां जब्त:गोराघाट-डबरा तक पहुंची पुलिस, 3600 बोरी बरामद, पुलिस जांच में जुटी

भिंड के आलमपुर में सोमवार को पुलिस ने पिकअप से एनपीके खाद की 100 बोरियां जब्त कीं। खाद गांव-गांव जाकर किसानों को बेचने के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस ने चालक से परिवहन के दस्तावेज मांगे। लेकिन वह उन्हें नहीं दिखा सका। पूछताछ में चालक ने डबरा के रिंकू शर्मा और निशांत अग्रवाल के नाम बताए। इसके बाद मामले की जांच डबरा और दतिया जिले के गोराघाट तक पहुंच गई। भिंड पुलिस की सूचना पर गोराघाट में 3,000 और डबरा में 600 बोरी खाद जब्त किए गई हैं। हालांकि, इन बोरियों और आलमपुर में जब्त खाद के बीच संबंध की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। खाद की गुणवत्ता की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है। आलमपुर पुलिस के मुताबिक 26 अक्टूबर को थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गैथरी माता के पास सूचना मिली कि रतनपुरा की ओर से आ रही बोलेरो पिकअप में संदिग्ध खाद भरी है। पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की। उसमें एनपीके खाद की 100 बोरियां मिलीं। बोरियों पर प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना के तहत भारत एनपीके लिखा था। चालक दस्तावेज नहीं दिखा सका पुलिस ने चालक से खाद के परिवहन से जुड़े दस्तावे...

शरद पूर्णिमा पर निकला हिंदू उत्सव समिति का चल समारोह:राधा-कृष्ण ने किया नौका विहार, शीतलदास की बगिया में हुई आतिशबाजी

शरद पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को श्री हिंदू उत्सव समिति की ओर से चल समारोह निकाला गया। भगवान श्री राधा-कृष्ण की भक्ति और धार्मिक उल्लास के बीच निकले समारोह में आकर्षक झांकी, सुसज्जित बग्घी, ढोल और दो बैंड शामिल रहे। चल समारोह के शीतलदास की बगिया पहुंचने पर आतिशबाजी की गई। यहां भगवान श्री राधा-कृष्ण ने नौका विहार किया। इसके बाद श्रद्धालुओं को खीर प्रसाद वितरित किया गया। समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि चल समारोह शाम 6:30 बजे घोड़ा निक्कास स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से शुरू हुआ। यहां से जनकपुरी, सिंधी मार्केट, भवानी चौक, सोमवारा, रेतघाट और कमला पार्क होते हुए समारोह शीतलदास की बगिया पहुंचा। रास्ते में धार्मिक आयोजन और भगवान राधा-कृष्ण की झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। समिति ने शरद पूर्णिमा के अवसर पर इस आयोजन के माध्यम से धार्मिक परंपराओं और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। आयोजन के सफल संचालन के लिए अशोक विश्वकर्मा को संयोजक बनाया गया था। समिति ने श्रद्धालुओं के सहभाग के लिए आभार जताया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/4D...

हमले में घायल युवक की मौत, परिजनों ने घेरा थाना:भोपाल में चाय की दुकान पर हुई मारपीट; घटना के सामने आए 2 VIDEO

भोपाल में चाकू, लोहे के पाइप और डंडे से हमले में घायल एक युवक की रविवार रात मौत हो गई। वह 18 अक्टूबर की रात करीब 1:30 बजे ताजुल मसाजिद की सीढ़ियों के सामने चाय की दुकान पर बैठा था। तभी बदमाशों ने उस पर हमला दिया। घटना के 2 वीडियो भी सामने आए हैं। जिसमें पहले युवक से घेरकर मारपीट की गई। इसके बाद बीच सड़क बेहरमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। 8 दिन चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों और लोगों ने शाहजहानाबाद थाने का घेराव कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मामले में एक मास्टरमाइंड नानू को भी आरोपी बनाने की मांग की। साथ ही कहा कि आरोपियों को थाने में वीआईपी ट्रीटमेंट देने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई हो। आरोप है कि गंभीर हमले के बावजूद पुलिस ने आरोपियों के साथ सख्ती नहीं बरती। हिरासत में लेने से लेकर कोर्ट में पेश करने तक के थाने के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखे जाएं और उनकी जांच कराई जाए, ताकि आरोपियों को कथित तौर पर दी गई सुविधाओं की सच्चाई सामने आ सके। जुलूस में मुस्कुराते और फायरिंग का इशारा करते दिखे आरोपी परिजनों का आरोप है कि आरोपियों का जुलूस निकाले जाने ...

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस का आरोपी MP से गिरफ्तार:इंदौर में गिरफ्तारी से 15 घंटे पहले इंस्टा स्टोरी डाली, बंदूक के साथ आया नजर

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में हरियाणा के सोनीपत निवासी प्रांजल ठाकरान (22) को इंदौर से गिरफ्तार किया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच और इंदौर क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई कर उसे पकड़ा। प्रांजल करीब पांच दिन पहले अपने भाई के इलाज के लिए इंदौर आया था। गिरफ्तारी से करीब 15 घंटे पहले इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की प्रांजल ने गिरफ्तारी से करीब 15 घंटे पहले इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की थी। इसमें वह रेड टी-शर्ट पहने फोन पर बात करता नजर आ रहा है। बैकग्राउंड में दबंगई से जुड़ा गाना बज रहा है। उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर बंदूक के साथ वीडियो और कारतूस की माला पहने क्लिप भी सामने आई हैं। 5 दिन पहले इंदौर आया था आरोपी शुरुआती जानकारी के मुताबिक, प्रांजल करीब पांच दिन पहले अपने भाई का इलाज कराने इंदौर आया था। मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुरुवार रात इंदौर क्राइम ब्रांच से संपर्क किया था। इसके बाद दोनों टीमों ने समन्वय कर कार्रवाई की। इस दौरान मुंबई क्राइम ब्रांच के करीब चार अधिकारी और इंदौर क्राइम ब्रांच के लगभग आठ पुलिसकर्मी शामिल थे। इंदौर क्राइम ब्रांच के A...

इंस्पेक्टर से डीएसपी बने 15 अफसरों के प्रमोशन निरस्त:विभागीय जांच और आपराधिक मामलों से जुड़े पाए गए प्रमोट हुए अफसर

मध्यप्रदेश में जुलाई में इंस्पेक्टर से डीएसपी पद पर पदोन्नत किए गए 15 पुलिस अधिकारियों को गृह विभाग ने वापस इंस्पेक्टर बना दिया है। इन अधिकारियों की पदोन्नति निरस्त करने के आदेश 16 अक्टूबर 2026 को जारी किए गए थे, जो अब सामने आए हैं। विभागीय जांच, आपराधिक प्रकरण या दंड प्रभावशील होने के कारण इन अधिकारियों को पदोन्नति के लिए अनफिट माना गया है। गृह विभाग के आदेश के मुताबिक, विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर पहले जारी पदोन्नति आदेश की समीक्षा की गई। इसके बाद संबंधित अधिकारियों की पदोन्नति निरस्त करने का निर्णय लिया गया। रिवर्ट किए गए अधिकारियों में निरीक्षक संवर्ग के 12 अधिकारी, विशेष शाखा के एक निरीक्षक, विसबल के एक निरीक्षक और एक आरक्षित निरीक्षक शामिल हैं। पहले 78 अधिकारियों की पदोन्नति भी हुई थी निरस्त इससे पहले पुलिस मुख्यालय भोपाल ने 1 सितंबर को आदेश जारी कर जुलाई में पदोन्नत किए गए 78 उप निरीक्षकों और कार्यवाहक निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त कर दी थी। इन्हें निरीक्षक पद पर पदोन्नति के बाद सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के आदेश के आधार पर पदोन्नति के लिए अनफिट पाया...

बीजेपी ने अपने अभियान से 'भीड़तंत्र' शब्द हटाया:अब ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे से कांग्रेस को घेरेगी

कांग्रेस के खिलाफ राजनीतिक अभियान में भाजपा ने अपने नारे में बदलाव किया है। पार्टी ने पहले ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ नाम से अभियान की योजना बनाई थी, लेकिन अब इसे ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ नाम दिया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी तरुण चुग की ओर से जारी पत्र में 5 नवंबर तक अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, अभियान की विस्तृत कार्ययोजना में राष्ट्रीय नेताओं को अलग-अलग कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के समर्थन में जनजागरण करना, मतदाता सूची की शुद्धता का मुद्दा उठाना और कांग्रेस सहित विपक्ष पर भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोपों के जरिए उसे घेरना है। भाजपा इस अभियान के माध्यम से लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता, संवैधानिक मूल्यों और चुनावी प्रक्रिया में जनता का विश्वास बनाए रखने का संदेश भी देगी। छात्रों से संवाद से लेकर सोशल मीडिया पर चलेगा कैम्पेन पार्टी की योजना केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस और राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित नहीं है। इसके तहत देशभर में पदयात्राएं, विधानसभा क्षेत्रों...

पीटी उषा जबलपुर पहुंची, स्थानीय खिलाड़ियों से मिलीं:भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष ने याद किए संघर्ष के दिन, 103 अंतरराष्ट्रीय पदक जीते

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य डॉ. पीटी उषा का मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने उनका अभिनंदन करते हुए स्थानीय खिलाड़ियों से उनकी मुलाकात कराई। मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि 140 करोड़ की आबादी वाले भारत देश में पीटी उषा जैसी अद्वितीय प्रतिभा का होना गर्व का विषय है। हर खिलाड़ी का सपना पहचान पाना होता है, लेकिन उड़नपरी जैसी कीर्ति वर्षों के कठिन परिश्रम, असीम समर्पण और असाधारण उपलब्धियों से ही मिलती है। संसद हो या खेल का मैदान, देश उन्हें भारत का मान बढ़ाने वाली महान विभूति के रूप में देखता है। मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ के सचिव दिग्विजय सिंह ने उनके शुरुआती संघर्षों को याद करते हुए कहा कि केरल के छोटे से गांव से निकलकर का अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना दृढ़ संकल्प की अनूठी मिसाल है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने जो मुकाम हासिल किया, वह युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। वहीं राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि ने संसदीय अनुभवों को साझा करते हुए डॉ. उषा की सादगी, विनम्रता और सामाजिक कल्याण के मुद्दों पर ...

भिंड में कांग्रेस ने चुनाव आयुक्त का पुतला जलाया:प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; शहर अध्यक्ष ने निष्पक्ष चुनाव की उठाई मांग

भिंड में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने ‘लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ’ अभियान के तहत मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया ‘पिंकी’ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुराने किले के पास शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के सामने पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा वाटर कैनन चलाए जाने की बात सामने आई। कांग्रेस ने मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। मताधिकार की सुरक्षा का मुद्दा उठाया जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का मत है। प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा और चुनाव प्रक्रिया में लोगों का विश्वास बनाए रखना जरूरी है। निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता पर उठने वाले सवालों का पारदर्शी तरीके से समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। ‘लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ’ अभियान के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई ...

भिंड में दो साल में दो कंपनियों ने लूटे करोड़ों:LJCC के बाद अब ऑरोरा एक्स से ठगे, दो दिन में 6 शिकायतें पहुंचीं

भिंड में मोटे मुनाफे और रकम दोगुनी करने की उम्मीद में निवेश करने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पिछले साल एलजीसीसी का कार्यालय बंद होने के बाद अब ऑरोरा एक्स ऐप में निवेश करने वालों ने रकम निकासी नहीं होने की शिकायत की है। निवेशकों के मुताबिक, 14 अक्टूबर से भुगतान अटका है और ऐप अपडेट व तकनीकी सुधार के नाम पर बार-बार नई तारीख दी जा रही है। पिछले दो दिनों में छह शिकायतकर्ता पुलिस तक पहुंचे हैं। कंपनी ने कुल कितनी रकम जुटाई और कितने निवेशकों का पैसा फंसा है, इसका आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। छह महीने में शहर से गांवों तक फैला नेटवर्क ऑरोरा एक्स ने पिछले छह महीने में भिंड शहर के साथ अटेर, मेहगांव, गोहद, गोरमी, अमायन, रौन और लहार सहित कई क्षेत्रों में निवेशकों तक पहुंच बनाई। कंपनी से जुड़े लोगों के जरिए अधिक मुनाफे का भरोसा देकर लोगों से रकम निवेश कराई गई। कुछ लोगों ने छोटी रकम से शुरुआत की, जबकि कुछ ने बड़ी पूंजी लगाई। निवेशकों के अनुसार, 14 अक्टूबर से ऐप के जरिए रकम निकालने में परेशानी आने लगी। कंपनी की ओर से तकन...

भोपाल के केरवा डैम पहुंची टीम, 'हद' नापी:NGT के आदेश पर टीम ने निरीक्षण किया; अब रिपोर्ट पेश करेगी

भोपाल के केरवा डैम की 'हद' और उस पर हुए कब्जों को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) द्वारा गठित टीम ने ग्राउंड ट्रूथिंग यानी, निरीक्षण कर लिया है। गुरुवार को टीम डैम के आसपास पहुंची। अब शुक्रवार को रिपोर्ट तैयार करेगी और फिर यह एनजीटी में पेश की जाएगी। यह कमेटी डैम के एफटीएल (फुल टैंक लेवल) के अंतिम निर्धारण का रिकॉर्ड समेत अन्य जानकारियों के साथ रिपोर्ट देगी। बता दें कि हाल ही में एनजीटी ने केरवा डैम के आसपास कब्जों को लेकर सुनवाई की थी। जिसमें कहा गया था कि डैम के FTL का अंतिम निर्धारण उपलब्ध रिकॉर्ड, जलसंसाधन विभाग के कंटूर एवं टोपोग्राफिकल मैप, जलाशय की ऊंचाई के आधार पर निरीक्षण करें और फिर रिपोर्ट दें। कमेटी को एफटीएल एवं उसके बफर एरिया के अंतिम निर्धारण की प्रक्रिया तीन सप्ताह में पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसे लेकर गुरुवार को टीम मैदान में उतरी। एनजीटी ने यह दिए आदेश एनजीटी ने स्पष्ट कहा कि एफटीएल और बफर एरिया को अंतिम रूप देने के लिए ड्रोन सर्वे, सैटेलाइट इमेजरी, ग्राउंड ट्रूथिंग तथा उपलब्ध सरकारी रिकॉर्ड को आधार बनाया जाए। इसकी विस्तृत रिपोर्ट ...

दीपावली से पहले पटाखा दुकानों का निरीक्षण:कलेक्टर ने सुरक्षा इंतजाम देखे, बोले-लाइसेंस शर्तों का पालन करें; अतिक्रमण की जांच होगी

बालाघाट में दीपावली के मद्देनजर बुधवार को कलेक्टर आदित्य सिंह ने प्रशासनिक टीम के साथ बैहर बायपास रोड स्थित थोक पटाखा दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान पटाखों के सुरक्षित भंडारण और अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए किए गए इंतजाम देखे गए। कलेक्टर ने दुकानदारों को सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। लाइसेंस और स्टॉक की जानकारी ली कलेक्टर आदित्य सिंह प्रशासनिक टीम के साथ बैहर बायपास रोड स्थित पटाखा एंड पटाखा और विजय वाधवानी की पटाखा दुकानों पर पहुंचे। टीम ने प्रतिष्ठानों के लाइसेंस की वैधता, पटाखों के स्टॉक, भंडारण क्षमता और निर्धारित सीमा के अनुसार पटाखे रखने की अनुमति की जांच की। साथ ही अग्नि सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और उनकी कार्यशील स्थिति भी देखी। सुरक्षा उपकरण तैयार रखने के निर्देश कलेक्टर ने दुकानदारों से कहा कि लाइसेंस की सभी शर्तों का पालन करें। पटाखों के भंडारण और विक्रय के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने दुकानों में अग्निशामक यंत्र, पानी और रेत से भरी बाल्टियां पर्याप्त संख्या में रखने के निर्देश दिए। साथ ही अग्निशाम...

श्योपुर में 52 फीट के रावण का दहन:श्रीराम ने नाभि में तीर मारकर किया रावण का अंत; 45 फीट का मेघनाद भी जला

श्योपुर में मंगलवार को विजयादशमी पर 52 फीट ऊंचे रावण और 45 फीट ऊंचे मेघनाद के पुतले का दहन किया गया। मेला मैदान में श्रीराम और रावण की सेना के बीच नाटकीय युद्ध के बाद रावण की नाभि में तीर मारकर उसका अंत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। श्रीराम की सेना और रावण के बीच हुआ युद्ध उत्सव की शुरुआत शाम करीब 4 बजे टोड़ी गणेश बाजार स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर से भगवान श्रीराम के चल समारोह के साथ हुई। इसमें कलाकारों ने अखाड़ेबाजी के करतब दिखाए और आकर्षक झांकियां निकालीं। चल समारोह में एक वाहन पर रावण, मेघनाद और अन्य पात्र सवार थे, जो श्रीराम की सेना पर बाण चला रहे थे। दूसरे वाहन में श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान के स्वरूप थे। दोनों सेनाओं के बीच युद्ध का नाटकीय प्रदर्शन किया गया। मेला मैदान में रावण-मेघनाद के पुतले जले मेला मैदान में श्रीराम ने रावण की नाभि में तीर मारकर उसका अंत किया। इसके बाद लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए और आतिशबाजी की। फिर 52 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। श्रीरामतलाई पर 15 फीट के रावण का दहन चल समारोह मुख्य...

इंदौर में भीड़ में फंसी मंत्री विजयवर्गीय की कार:सुरक्षा घेरे में 150 मीटर पैदल चलकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल; मंच से पुलिस को दी नसीहत

इंदौर के विजय नगर में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान उस समय अव्यवस्था की स्थिति बन गई, जब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का काफिला भीड़ में फंस गया। मंत्री की गाड़ी समेत अन्य वाहनों को आगे निकलने के लिए करीब आधे घंटे तक जगह नहीं मिली। आखिरकार मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला को अपनी गाड़ियों से उतरना पड़ा। इसके बाद सुरक्षाकर्मी दोनों को सुरक्षा घेरे में करीब 150 मीटर पैदल चलाकर कार्यक्रम स्थल तक ले गए। इस अव्यवस्था से मंत्री विजयवर्गीय नाराज नजर आए। कार्यक्रम के मंच से संबोधन के दौरान उन्होंने दो बार पुलिस अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में भीड़ अधिक है, लेकिन उसके हिसाब से व्यवस्थाएं ठीक नहीं हैं। ऐसे आयोजनों में कम से कम इतना रास्ता जरूर खुला रखना चाहिए कि जरूरत पड़ने पर आपातकालीन वाहन आसानी से निकल सकें। आधे घंटे तक फंसा रहा काफिला, पैदल जाना पड़ा विजय नगर में रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला का काफिला भीड़ के कारण आगे नहीं बढ़ सका। रास्ते पर लोगों और वाहनों की भीड़ के...

शाजापुर में चलती 4 कारों पर पथराव:गाड़ियों के शीशे टूटे, दुपाड़ा रोड पर ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी

शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुपाड़ा रोड पर सोमवार शाम उपद्रवियों ने चलती गाड़ियों पर पथराव कर दिया। पत्थरबाजी की इस घटना में 3 से 4 चारपहिया वाहनों के कांच टूट गए, हालांकि राहत की बात यह रही कि वाहन सवार यात्री बाल-बाल बच गए। लगातार हो रही इन घटनाओं से इस मार्ग पर सफर करने वाले चालकों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। एक के बाद एक गाड़ियों पर फेंके गए पत्थर जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे करेड़ी नाका के आगे दुपाड़ा रोड पर इंदौर निवासी धरम इंगले अपनी ग्लैंझा कार से मां बगलामुखी के दर्शन कर लौट रहे थे, तभी अचानक किसी ने उनकी गाड़ी पर पत्थर मारा। इससे कार के कंडक्टर साइड का पिछला कांच चकनाचूर हो गया। इसी दौरान आगर मालवा से शाजापुर आ रहे हीरपुर टेका भरड़ निवासी जितेंद्र कुम्हार की ग्रैंड आई-10 कार पर भी हरणगांव टर्न के पास पथराव किया गया, जिससे उनकी कार का कांच भी टूट गया। इसके अलावा दो अन्य गाड़ियों को भी निशाना बनाए जाने की बात सामने आई है। पहले भी हो चुकी हैं वारदातें, यात्रियों में डर द...

शिप्रा अकादमी की 10 बालिका खिलाड़ियों का चयन:राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलेंगी; शिवपुरी और ग्वालियर में होंगे मुकाबले

उज्जैन की शिप्रा क्रिकेट अकादमी की 10 बालिका खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इनमें अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग की पांच-पांच खिलाड़ी शामिल हैं। यह प्रतियोगिता 23 से 27 अक्टूबर तक आयोजित होगी। अंडर-17 वर्ग के मुकाबले शिवपुरी और अंडर-19 वर्ग के मुकाबले ग्वालियर में खेले जाएंगे। चयनित खिलाड़ी संभागीय टीम का हिस्सा बनकर अन्य संभागों की टीमों के खिलाफ मैदान में उतरेंगी। अकादमी के हेड कोच नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि यहां कई वर्षों से बालिकाओं को मुफ्त क्रिकेट प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संभाग स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के आधार पर ही खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। अंडर-17 वर्ग में पूर्वी भाटी, नित्य पाटीदार, आराध्या धरकर, पूर्व भाटी और भाव सिंह का चयन हुआ है। अंडर-19 वर्ग में संध्या यादव, वेदी जैन, तनिष्क पाटीदार, इशिका मलिक और रितीश राठौर शामिल हैं। कोच ने चयनित खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताई। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/kZpTvaN via IFTTT

दशहरा पर भोपाल में भारी वाहनों की नो-एंट्री:18 मैदानों में होगा रावण दहन, रथ यात्रा के दौरान नादरा बस स्टैंड की ओर आवाजाही पर रोक

भोपाल में दशहरा पर्व पर मंगलवार, 20 अक्टूबर को शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। रावण दहन के प्रमुख कार्यक्रमों और श्री रामविजय रथ यात्रा के चलते कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। नगरीय यातायात पुलिस के मुताबिक, दोपहर 2 बजे से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, शाम 5 बजे के बाद जरूरत के अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों में डायवर्जन लागू किया जाएगा। शहर के 18 प्रमुख दशहरा मैदानों पर रावण दहन के कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा करीब 50 से 60 स्थानों पर पथ संचलन भी निकाला जाएगा। इन रास्तों से शहर में नहीं आ सकेंगे भारी वाहन 20 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से खजूरी बायपास, मुबारकपुर चौराहा, नया बायपास लांबाखेड़ा, चौपड़ाकला बायपास, पटेलनगर, भानपुर, बेस्टप्राइज, करोंद चौराहा, लालघाटी, प्रभात पेट्रोल पंप चौराहा, सुभाष नगर फाटक, जिन्सी चौराहा, हबीबगंज नाका, सूरज नगर और मिसरोद 11 मील से भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। छोला मैदान जाने वालों के लिए वैकल्पिक रास्ते भानपुर चौराहे से छोला दशहरा मैदान की ओर केवल उन्हीं हल्के और दोपहिया वाहनों को जाने की अनुम...

भोपाल और जबलपुर नगर निगम आयुक्त के तबादले:संस्कृति और अंजू अरुण कुमार को मंत्रालय भेजा

राज्य सरकार ने भोपाल और जबलपुर नगर निगम आयुक्त समेत 4 आईएएस अफसरों के रविवार रात तबादले किए हैं। इन अधिकारियों को नगरीय प्रशासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा वित्त विभाग से जुड़े अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा रविवार देर रात जारी आदेश में भोपाल नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन को वित्त विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्ष 2015 बैच की अधिकारी संस्कृति जैन के पास अपर प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार भी था। इसके अलावा अंजू अरुण कुमार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्ष 2017 बैच की अधिकारी अंजू अरुण कुमार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, स्मार्ट सिटी भोपाल तथा अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम भोपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थीं। जीएडी के आदेश में रामप्रकाश अहिरवार को भोपाल नगर निगम आयुक्त बनाया गया है। वर्ष 2018 बैच के अधिकारी प्रमोटी आईएएस रामप्रकाश अहिरवार नगर पालिक निगम जबलपुर के आयुक्त हैं। उन्हें आयुक्त, नगर पालिक निगम भोपाल के साथ तथा अपर प्...

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म:2 बच्चों के जन्म के बाद किया इनकार; धर्म परिवर्तन का भी आरोप, युवक गिरफ्तार

मंदसौर में एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। महिला ने आरोपी पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि महिला ने शिकायत में कहा है कि आरोपी उसके पति का दोस्त था। घर आता-जाता था। इसी दौरान दोनों के बीच करीबी बढ़ी। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। उसके दो बच्चे हैं। दोनों बच्चों के जन्म के बाद आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। डीएनए टेस्ट की प्रक्रिया शुरू आरोपी का बच्चों से DNA मैच रही पुलिस पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया है। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। दोनों बच्चों का डीएनए टेस्ट कराने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। मामले में महिला की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और डीएनए जांच के नतीजे सामने आने क...

बालाघाट कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्रों में जांची पोषण व्यवस्था:बैगा बच्चों की मौतों के बीच टीकाकरण-पोषण पर जोर; निरीक्षण में बंद मिली राशन दुकान

बालाघाट कलेक्टर आदित्य सिंह ने खैरलांजी क्षेत्र में आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर बच्चों के पोषण और टीकाकरण की स्थिति देखी। उन्होंने कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र भेजने के निर्देश दिए। खरखड़ी गांव में निरीक्षण के दौरान उचित मूल्य की दुकान बंद मिली। आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों की स्थिति देखी कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के शिविर में लोगों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद घुसाईटोला, कचेखनी और घुबड़गोंदी के आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की संख्या, हाजिरी, कुपोषित बच्चों की जानकारी, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की स्थिति और पोषण आहार की व्यवस्था देखी। उन्होंने नियमित टीकाकरण और बच्चों के पोषण पर जोर दिया। बैगा बच्चों की मौतों को लेकर अलग-अलग दावे बैहर-बिरसा के आदिवासी क्षेत्र में संरक्षित बैगा जनजाति के बच्चों की मौतों का मामला सामने आया है। दी गई जानकारी के अनुसार, प्रशासन ने 32 बच्चों की मौत की बात मानी है, जबकि कांग्रेस 45 से ज्यादा बच्चों की मौत का दावा कर रही है। इन मौतों की वजह टीकाकरण और पोषण की कमी बताई गई है। दूसरी दुकान ...

जबलपुर में नाबालिग ने डाॅग पर चढ़ाई कार:लोगों ने विरोध किया तो पिता ने धमकाया, पुलिस ने जांच की शुरू

जबलपुर में मुस्काना प्लाजा के पास जेडी कॉलोनी में एक नाबालिग ने कार से स्ट्रीट डॉग को रौंद दिया। घटना में डॉग के चारों पैर टूट गए। शुक्रवार रात घटना की जानकारी मिलने पर डॉग लवर विजय नगर थाने पहुंचे और कार मालिक व उसके बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि घायल डॉग का इलाज कराने के लिए कहने पर अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने गाली-गलौज की। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर विजय नगर थाना पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। डॉग के चारों पैर टूटे जानकारी के मुताबिक, 15 अक्टूबर की रात 10 बजकर 13 मिनट पर कॉलोनी में रहने वाले भरत सोनी का नाबालिग बेटा कार लेकर अपार्टमेंट के गेट से बाहर निकला। इस दौरान कार की चपेट में आने से स्ट्रीट डॉग गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने अपने स्तर पर डॉग का इलाज कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि भरत का बेटा जब कार अपार्टमेंट से बाहर निकाल रहा था, तब उसे गेट के पास स्ट्रीट डॉग बैठे होने की जानकारी देकर सावधानी से कार निकालने के लिए कहा गया था। इसके बावजूद यह घटना हो गई। माफी मा...

हाईकोर्ट में सड़कों को लेकर हुई सुनवाई:NSV की पुरानी रिपोर्ट से खुलासा-36 KM में दर्द भरे झटके, गड्ढे और धंसाव 'खराब' श्रेणी में सड़क

ग्वालियर शहर की जर्जर और जानलेवा सड़कों पर शुक्रवार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई। अदालत के सामने एनएचएआई (NHAI) और नगर निगम ग्वालियर ने अपनी-अपनी स्टेटस रिपोर्ट पेश की। एनएचएआई की नेटवर्क सर्वे व्हीकल (NSV) रिपोर्ट ने जहाँ सड़कों के घटिया निर्माण और बदहाली की पोल खोलकर रख दी, वहीं नगर निगम ने केवल पैचवर्क का ब्योरा देकर कागजी खानापूर्ति करने की कोशिश की। हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद NHAI को अपने ठेकेदार की ₹26.53 करोड़ की एन्युइटी राशि रोकनी पड़ी है। एनएचएआई ने यह पूरी रकम केनरा बैंक में 3 महीने के लिए FDR करा दी है। साफ शर्त रखी गई है कि जब तक ग्वालियर बायपास सड़क मानकों पर खरी नहीं उतरती, तब तक कंपनी को एक रुपए का भी भुगतान नहीं किया जाएगा। NSV रिपोर्ट का सच: 36 KM में गड्ढे और धंसाव 'पुअर' कैटेगरी में हाईकोर्ट में पेश एनएचएआई की लेटेस्ट (मई 2026) सर्वे रिपोर्ट ने सड़क की खस्ताहाली उजागर कर दी है। 36 KM से ज्यादा हिस्से में खतरनाक रफनेस: अनुबंध के अनुसार प्रति किमी रफनेस 2500 मिमी से कम होनी चाहिए, लेकिन 36 किमी से ज्यादा हिस्से मे...

ग्वालियर में दो सराफा कारोबारियों के बीच विवाद:33 वर्षीय कारोबारी ने चूहे मारने की दवा खाई; निजी अस्पताल में इलाज जारी

ग्वालियर के सराफा बाजार से जुड़े दो कारोबारियों के बीच विवाद के बाद एक 33 वर्षीय दुकानदार ने चूहे मारने की दवा खा ली। गुरुवार शाम माधौगंज थाना क्षेत्र में अहूजा अस्पताल के पास हुई घटना के बाद परिजन उसे तत्काल निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर इलाज मिलने से उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अहूजा अस्पताल के पास हुई घटना जानकारी के मुताबिक, कृष्णा सोनी (33), पुत्र विशंभर स्वामी, का बालाजी सराफा के एक कारोबारी से विवाद हुआ था। गुरुवार शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच अहूजा अस्पताल के पास वाली गली में घटनाक्रम हुआ। विवाद किस बात को लेकर हुआ था, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस आपसी विवाद की वजह जानने का प्रयास कर रही है। निजी अस्पताल में इलाज जारी विवाद के बाद कृष्णा सोनी ने चूहे मारने की दवा खा ली। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बयान के बाद स्पष्ट होगी विवाद की वजह घटना की सूचना मिलने पर माधौगंज थाना पुलिस मौके पर प...

कटौती पर चक्काजाम, एक घंटा यातायात रहा प्रभावित

सांगुल| ग्राम पंचायत में लगातार अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को ग्रामीण सड़क पर उतरे। सिरोंज-भोपाल मुख्य मार्ग पर करीब 1 घंटे तक चक्काजाम किया गया। सड़क पर आवागमन बाधित रहा। राहगीरों को परेशानी हुई। वाहन कतारों में फंसे रहे। ग्रामीणों ने कहा कि बिना पूर्व सूचना बिजली काटी जा रही है। आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बिजली की अनियमित आपूर्ति से गांव के कामकाज रुक रहे हैं। किसानों को दिक्कत हो रही है। व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। घरेलू काम प्रभावित हो रहे हैं। बुनियादी सुविधा में बार-बार बाधा से नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग रखी। नियमित सप्लाई की मांग रखी। सूचना मिलते ही शमशाबाद थाना प्रभारी आशुतोष शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बिजली विभाग से जेई अनिल बागरी भी पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की बात सुनी। मौके पर समझाइश दी गई। उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया। मार्ग पर यातायात फिर शुरू हुआ। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/cS...

जमीन गिरवी रख 2 करोड़ का लोन लेने का मामला:बेटियों को दान की जमीन पर बिल्डर ने लिया लोन, उन्हीं से बैंक पर केस कराया

बेटियों के नाम दान की जा चुकी जमीन को अपनी संपत्ति बताकर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से 2 करोड़ रुपए का लोन लेने के मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने बिल्डर जीशान अली और उनकी पत्नी नाजनीन अली के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि रॉयल हेरिटेज बिल्डर्स कॉलोनाइजर्स के एमडी जीशान अली ने बावड़ियाकलां स्थित व्यावसायिक जमीन 2013 में अपनी तीन बेटियों के नाम हिबानामा कर दी थी। इसके करीब दो साल बाद इसी जमीन को गिरवी रखकर कंपनी के लिए ओवरड्राफ्ट लिमिट मंजूर कराई गई। आरोप है कि बैंक को जमीन के पहले ही बेटियों के नाम हस्तांतरित होने की जानकारी नहीं दी गई। कर्ज की अदायगी नहीं होने पर बैंक ने वसूली की प्रक्रिया शुरू की तो अक्टूबर 2017 में बेटियों के जरिए सिविल कोर्ट में मुकदमा दायर कराया गया। इसमें जमीन पर उनका मालिकाना हक बताते हुए बैंक की ओर से उसे जब्त किए जाने का विरोध किया गया। ईओडब्ल्यू की जांच में इन घटनाक्रमों के आधार पर पति-पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। 2008 में खरीदी जमीन, 2013 में बेटियों के नाम की मामले की शुरुआत शादाब गृह निर्माण सहक...

गिफ्ट और इनाम का झांसा देकर जेवरात की ठगी:जबलपुर में बच्चे को साथ लेकर घूम रहा महिला गिरोह, स्कीम बताकर 4 लाख के जेवर ले उड़ा

जबलपुर में कंपनी की स्कीम और गिफ्ट का लालच देकर महिलाओं को ठगने वाला गिरोह जबलपुर में सक्रिय है। गिरोह में शामिल दो महिलाएं एक बच्चे को साथ लेकर घरों के आसपास पहुंचती हैं। पहले कंपनी की स्कीम बताकर दोस्ती करती हैं, फिर भरोसा जीतने के बाद जेवरात लेकर फरार हो जाती हैं। रिछाई में रहने वाली खुशबू पटेल ने मंगलवार रात रांझी थाने में शिकायत दर्ज कराई कि दो महिलाएं उनसे करीब 4 लाख रुपए के जेवरात ले गईं। पीड़िता के पास एक महिला का फोटो और छोटा वीडियो है। इसके आधार पर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। मामले में पुलिस की पांच टीमें लगाई गई हैं। पहले चांदी के जेवर पर दिए गिफ्ट, फिर बढ़ाया भरोसा खुशबू पटेल ने पुलिस को बताया कि रविवार को वह घर के बाहर घूम रही थीं, तभी दो महिलाएं उनके पास आईं। उन्होंने खुद को एक कंपनी में काम करने वाला बताया और कहा कि कंपनी की स्कीम के तहत सोने-चांदी के जेवरात के साथ फोटो खिंचवाने पर इनाम दिया जाता है। खुशबू ने चांदी की झुमकी के साथ फोटो खिंचवाई तो महिला ने उन्हें स्टील का डिब्बा गिफ्ट में दिया और चली गई। अगले दिन सोमवार को महिला फिर पहुंची। इस बार खु...

पुलिस की चूक: स्मैक केस में दो आरोपी बरी:टुकड़ों में मिली थी 101 ग्राम स्मैक, लैब में बनी पाउडर कोर्ट में फिर बन गए टुकड़े

ग्वालियर की विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने 101 ग्राम अवैध स्मैक बरामदगी मामले में झांसीरोड पुलिस की घोर लापरवाही, मालखाने की गड़बड़ी और विरोधाभासी बयानों के बाद दोनों आरोपियों को बरी कर दिया है। विवेचना के स्तर पर पुलिस की बड़ी चूक नजर आई है। जब स्मैक पकड़ी गई थी तो वह टुकड़ों में थी, लेकिन लैब में वह पाउडर फॉम में दिखाई गई और वापस जब कोर्ट में लाई गई तो टुकड़े के रूप में ही नजर आई। मामले की सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस) नवनीत कुमार वालिया की कोर्ट ने प्रकरण के विवेचक निरीक्षक जीएस धाकड़ के आचरण पर कड़ा रुख अपनाया। कोर्ट ने पुलिस महानिदेशक (DGP) को विवेचक के खिलाफ विभागीय जांच के सख्त आदेश जारी किए हैं। पाउडर से वापस कैसे बन गए टुकड़े? कोर्ट भी हैरान कोर्ट में सुनवाई के दौरान पुलिस की जांच का सबसे अजीबोगरीब पहलू उस समय सामने आया जब पुलिस ने की विवेचना को पड़ा गया। पुलिस का दावा था कि घटना स्थल से स्मैक टुकड़ों या कह सकते हैं गांठ के रूप में जब्त की गई थी, लेकिन एफएसएल लैब की जांच के दौरान लैब में सैंपल 'भूरे रंग का पाउडर' निकला। जब वही सैंपल कोर्ट में ...

इंदौर में 1200 एमएम की पाइपलाइन में लीकेज:20 टंकियों से प्रभावित रहेगा पानी, कम दबाव से हो सकता है पानी की सप्लाई

इंदौर में राजेंद्र नगर मेन रोड पर 1200 एमएम व्यास की नर्मदा सप्लाई की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज होने से शहर की जलप्रदाय व्यवस्था प्रभावित होगी। पाइपलाइन में लीकेज सुधारने के लिए सोमवार दोपहर नर्मदा जलप्रदाय परियोजना के पहले और दूसरे चरण के सभी पंप बंद करने पड़े। सुधार काम पूरा होने के बाद रात करीब 10 बजे पंप दोबारा चालू किए गए, लेकिन पंप बंद रहने की अवधि के कारण मंगलवार सुबह शहर की 20 टंकियां पूरी क्षमता से नहीं भर पाएंगी। जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू ने बताया कि सोमवार दोपहर 3.50 बजे राजेंद्र नगर मेन रोड पर 1200 एमएम व्यास की पीएससी ग्रेविटी मेन पाइपलाइन में लीकेज सुधारने का काम शुरू किया गया था। इस दौरान नर्मदा जलप्रदाय परियोजना के पहले और दूसरे चरण के सभी पंप बंद रखे गए। लीकेज सुधार काम पूरा होने के बाद रात में पंप दोबारा शुरू कर दिए गए। हालांकि, पंप बंद रहने के कारण मंगलवार की सुबह होने वाले पानी की सप्लाई पर इसका असर पड़ सकता है। शहर की 20 टंकियां पूरी क्षमता से नहीं भरने के कारण इनसे जुड़े क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना है। कुछ क्षे...

नीमच में डायमंड रोटरी डांडिया का दूसरा दिन:गांधी वाटिका में 300 प्रतिभागियों ने किया गरबा; 25 से ज्यादा ग्रुप हुए शामिल

नीमच के गांधी वाटिका परिसर में शारदीय नवरात्रि पर आयोजित डायमंड रोटरी डांडिया के दूसरे दिन करीब 300 प्रतिभागियों ने डांडिया रास किया। 10 हजार वर्गफीट के प्रांगण में 25 से ज्यादा गरबा ग्रुप्स ने नए भक्ति गीतों पर पारंपरिक परिधानों में प्रस्तुति दी। आयोजन में नीमच के अलावा मंदसौर, रतलाम, चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ से भी लोग पहुंचे। मां भगवती की आरती के साथ कार्यक्रम कार्यक्रम के दूसरे दिन अतिथियों ने मां भगवती की आरती की। रोटरी डायमंड क्लब के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। परिसर में रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में प्रतिभागियों ने डांडिया रास किया। पंडाल में ईको-फ्रेंडली प्रतिमा डांडिया संयोजक हेमंत भंडारी, कमल मंगल, दीपक मूंदड़ा, आशीष गर्ग और करणवीर सिंह ने बताया कि पंडाल में ईको-फ्रेंडली प्रतिमा स्थापित की गई है। दर्शकों के लिए पार्किंग, महिला सुरक्षाकर्मी और पीने के पानी की व्यवस्था की गई है। बच्चों के लिए झूले-चकरी भी लगाए गए हैं। क्लब के पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी आयोजन में रोटरी डायमंड क्लब के अध्यक्ष गुणवंत जैन, सचिव धीरज गांधी और कोषाध्यक्ष अनुज...

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच के दौरान VIP टिकटों की कालाबाजारी:4 और 6 हजार में बेची टिकट, पुलिस की मौजूदगी में चलता रहा खेल, MPCA पर उठे सवाल

इंदौर के होलकर स्टेडियम में रविवार को भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले के दौरान टिकटों की कथित कालाबाजारी का मामला सामने आया। दैनिक भास्कर के स्टिंग में स्टेडियम के बाहर BCCI के मोस्ट एक्सपेंसिव पवेलियन के टिकट 3 हजार से 6 हजार रुपए तक में बेचते युवक नजर आए। इस श्रेणी के टिकट की कीमत 12,500 रुपए बताई गई। टिकट बेचने वालों ने VIP एंट्री और लंच सहित विशेष सुविधाएं मिलने का दावा किया। एक मामले में टिकट खरीदने के बाद युवक के स्टेडियम के अंदर पहुंचने की बात भी सामने आई। इस घटनाक्रम ने टिकट वितरण व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े किए हैं। सवाल यह है कि यदि ये टिकट विशेष अतिथियों के लिए आवंटित थे और आम बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं थे, तो वे खुले बाजार में कैसे पहुंचे? स्टेडियम के बाहर पुलिस की मौजूदगी और बैरिकेडिंग के बावजूद टिकटों की कथित अवैध बिक्री कैसे चलती रही? ₹12,500 का टिकट, ब्लैक में तीन अलग-अलग कीमतें मोस्ट एक्सपेंसिव पवेलियन मैच की सबसे महंगी टिकट श्रेणी में शामिल है। इसमें VIP एंट्री के साथ लंच और विशेष हॉस्पिटैलिटी सुविधाएं मिलने की बात कही गई। भास्कर के स्टिंग...

पत्नी ने कुल्हाड़ी से काटकर की पति की हत्या:वारदात के बाद पड़ोसियों से बोली- मेरे परिवार को बता देना, वे बच्चों को संभाल लेंगे

पति की रोजाना शराब पीने और घर में विवाद करने की आदत से परेशान पत्नी ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना गोरखपुर थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी की है। रविवार शाम घर से झगड़े और चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो पति नितिन जायसवाल खून से लथपथ मृत मिला। पत्नी संगीता ने पड़ोसियों के सामने पति की हत्या करने की बात स्वीकार की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी जब्त कर ली है। शराब पीकर घर आता था पति, आए दिन होता था विवाद पुलिस के मुताबिक, नितिन जायसवाल पुताई का काम करता था। करीब सात साल पहले उसकी शादी संगीता से हुई थी। दोनों का तीन साल का बेटा है। नितिन के शराब पीने की आदत थी और घर आने के बाद पत्नी से अक्सर विवाद होता था। कई बार झगड़ा बढ़ने पर पड़ोसियों को बीच-बचाव करना पड़ता था। रविवार दोपहर को भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। शाम को एक बार फिर घर से संगीता के चिल्लाने और झगड़े की आवाज सुनाई देने लगी। पड़ोसी प्रमोद मसीह अन्य लोगों के साथ नितिन के घर पहुंचे तो कमरे में नितिन का शव खून से लथपथ पड़ा मिला।...

कॉलेज क्लासरूम में छात्राओं ने भोजपुरी गानों पर VIDEO बनाए:जयमाला गीत में एक-दूसरे को माला पहनाते दिखी, मऊगंज में प्राचार्य ने बनाई जांच टीम

मऊगंज जिले के शहीद केदारनाथ कॉलेज के क्लासरूम में भोजपुरी गानों पर डांस करने, रील बनाने और रामायण के जयमाला गीत पर वीडियो शूट करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट हुए इन वीडियो को लेकर कॉलेज प्रशासन और वहां की अनुशासन व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। यह वीडियो पिछले एक सप्ताह से 15 दिन के भीतर अलग-अलग तारीखों में बनाए गए बताए जा रहे हैं, जो शनिवार को सोशल मीडिया पर शेयर हुए। वीडियो में कॉलेज ड्रेस पहने छात्राएं कक्षाओं के भीतर भोजपुरी गानों पर डांस करते दिख रही हैं। इसके अलावा कॉलेज परिसर में ही जयमाला थीम पर भी वीडियो शूट किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। अभिभावकों का कहना है कि वे बच्चों को पढ़ाई के लिए कॉलेज भेजते हैं, लेकिन कक्षाओं में इस तरह मनोरंजन के वीडियो बनने से शैक्षणिक माहौल खराब हो रहा है। कॉलेज प्रशासन ने जांच के लिए बनाई कमेटी मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रबंधन ने कार्रवाई की बात कही है। प्राचार्य सोमदत्त पांडे ने बताया कि मामला शनिवार को ही उनके संज्ञान में आया है। वीड...

नर्मदापुरम में दैनिक भास्कर का सम्मान समारोह:70 महिलाओं और पुरुषों को किया सम्मानित, विधायक ने मंडे पॉजिटिव की तारीफ की

दैनिक भास्कर का नारी शक्ति एवं उत्कृष्ट सेवा सम्मान कार्यक्रम शनिवार रात को नर्मदापुरम के वाटिका होटल में हुआ। मुख्य अतिथि विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं डॉक्टर सीताशरन शर्मा, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, एसपी सांई कृष्णा एस थोटा ने अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाली 70 मातृ शक्तियों और पुरुषों का सम्मान किया। एशियन गेम्स 2026 के हॉकी में गोल्ड विनर विवेक सागर, सेलिंग की कांस्य पदक विजेता हर्षिता तोमर के पिता देवेंद्र सिंह तोमर को और सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी आध्या तिवारी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की तस्वीरें… विधायक बोले- आप बेधड़क कहते हैं, इधर धड़कन बढ़ती है। मुख्य अतिथि विधायक डॉक्टर सीताराम शर्मा ने कहा दैनिक भास्कर में सोमवार को केवल पॉजिटिव खबर आती है। हमें सबसे अच्छा अखबार सोमवार का लगता है। बाकी 6 दिन तो धड़कन बढ़ जाती है। आप बेधड़क कहते है, इधर धड़कन हमारी बढ़ जाती है। नो नेगेटिव मंडे का कॉन्सेप्ट अच्छा है। उन्होंने एसपी साहब के नर्मदापुरम की खेल गतिविधियों की तारीफ करने पर आभार व्यक्त किया। हमें काफी बढ़ावा मिला है। हम इसे आगे भी ले जाएंगे। एसपी साहब...

भोपाल-इंदौर मेट्रो के टिकट पर 25% की छूट:कल से लागू होगी नई व्यवस्था; बोनस-छूट से 44% तक फायदा

मध्य प्रदेश के 2 बड़े शहर- भोपाल और इंदौर में मेट्रो में घूमना अब फायदेमंद होगा। मेट्रो कॉरपोरेशन टिकट पर 25 प्रतिशत की छूट देने जा रहा है। 11 अक्टूबर से नई व्यवस्था के तहत टिकट मिलेगी। मेट्रो अफसरों का कहना है कि बोनस और छूट को मिला दें तो यात्रियों का 44% तक फायदा हो सकता है। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) ने यात्रियों को मेट्रो यात्रा पर सीधा लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से भोपाल एवं इंदौर मेट्रो में टिकट पर अतिरिक्त छूट दी है। फेस्टिवल सीजन में शुरू की जा रही इस विशेष प्रमोशनल डिस्काउंट व्यवस्था के तहत यात्रियों को मौजूदा छूट के अतिरिक्त 25 प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा। यह व्यवस्था 31 दिसंबर 2026 तक लागू रहेगी। रिटर्न टिकट पर 30%, ग्रुप टिकट पर कुल 35% छूट ग्रुप टिकट के लिए अब 2 यात्री ही जरूरी ग्रुप टिकट की सुविधा को भी यात्रियों के लिए आसान बनाया गया है। पहले ग्रुप टिकट लेने के लिए कम से कम 8 यात्रियों का होना आवश्यक था, जिसे अब घटाकर केवल 2 यात्री कर दिया गया है। इससे परिवार और दोस्तों के साथ यात्रा करने वाले यात्री भी ग्रुप टिकट का लाभ ले सकेंगे। ₹...

पीथमपुर की 2 स्टील कंपनियों को हाईकोर्ट से झटका:प्रदूषण नियंत्रण के उपकरण बंद मिले, याचिकाएं खारिज

पीथमपुर की दो स्टील कंपनियों को प्रदूषण नियंत्रण संबंधी अनिवार्य शर्तों का पालन नहीं करना भारी पड़ गया। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने मुद्रा स्टील इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड और पेंसोल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की उन याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिनमें मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण मंडल के बंदी आदेश और संचालन की सहमति से जुड़े फैसलों को चुनौती दी गई थी। जस्टिस सुबोध अभ्यंकर और न्यायमूर्ति जय कुमार पिल्लई की बेंच ने 28 सितंबर को पारित आदेश में स्पष्ट किया कि पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य के मामलों में प्रदूषण नियंत्रण के निर्धारित मानकों का पालन अनिवार्य है। केवल प्रदूषण नियंत्रण उपकरण स्थापित कर देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उत्पादन के दौरान उनका प्रभावी ढंग से संचालन भी जरूरी है। छह महीने में लगाना था विशेष सिस्टम, शर्त पूरी नहीं हुई दरअसल, 2025 में उद्योगों को संचालन की सहमति देते समय दोनों इंडक्शन भट्टियों पर छह महीने के भीतर धुआं निष्कर्षण प्रणाली स्थापित करने की शर्त रखी गई थी। निर्धारित समय में इस शर्त का पालन नहीं होने पर संचालन की सहमति के नवीनीकरण से ...

पति को पार्किंग में भेजकर बॉयफ्रेंड के साथ भागी पत्नी:ग्वालियर चिड़ियाघर से गायब हुई विवाहिता का 48 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

ग्वालियर के चिड़ियाघर में पति के साथ घूमने पहुंची 18 वर्षीय विवाहिता के गायब होने का मामला सामने आया है। महिला अपने पति को पार्किंग में बाइक लगाने के लिए भेजकर कथित रूप से अपने परिचित युवक के साथ बाइक पर बैठकर चली गई। घटना के करीब 48 घंटे बाद भी पुलिस महिला और युवक का पता नहीं लगा सकी है। दोनों के मोबाइल फोन बंद होने के कारण पुलिस अब उनके मोबाइल ऑन होने का इंतजार कर रही है। घटना 6 अक्टूबर मंगलवार दोपहर करीब 1:25 से 1:35 बजे के बीच की बताई जा रही है। शिवपुरी निवासी सुहाना रजक पत्नी करण रजक अपने पति के साथ ग्वालियर आई थी। पति के अनुसार, दोनों पहले किसी रिश्तेदार से मिलने आए थे। इसके बाद सुहाना ने चिड़ियाघर घूमने की बात कही और दोनों चिड़ियाघर पहुंचे। देखिए सीसीटीवी में कैसे बॉयफ्रेंड के साथ गई पत्नी… पति पार्किंग में गया, तभी बाइक पर बैठी सुहाना चिड़ियाघर पहुंचने के बाद करण बाइक पार्किंग में लगाने के लिए गया। इसी दौरान सुहाना बाहर खड़ी रही। पति जैसे ही बाइक पार्क करने गया, सुहाना कथित तौर पर अरमान खान की बाइक पर बैठ गई। करण जब बाइक खड़ी कर वापस आया तो उसने सुहाना को अर...

फर्जी डिग्री पर नौकरी, 51 शिक्षकों पर होगी FIR:20 साल में 100 करोड़ से ज्यादा वेतन ले चुके; शिवराज सरकार में हुई थी भर्ती

मध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी D.Ed-B.Ed डिग्री और अंकसूचियों के आधार पर सरकारी नौकरी पाने वाले 51 शिक्षकों पर FIR होगी। ये शिक्षक करीब 20 साल से सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। इनमें कई प्रमोशन भी पा चुके हैं। इन शिक्षकों की वर्तमान मासिक सैलरी 50 हजार से 1 लाख रुपए तक है। विभाग नौकरी के दौरान मिले वेतन की गणना कर रहा है। अधिकारियों के अनुमान के मुताबिक, वसूली की राशि करीब 100 करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है। मामला सांवेर में 2006-07 की संविदा शाला शिक्षक भर्ती का है, जो शिवराज सिंह चौहान की भाजपा सरकार के दौरान हुई थी। जांच में 51 शिक्षकों की डिग्री-अंकसूची फर्जी पाई गई है, जबकि 23 अन्य संदिग्ध शिक्षकों की जांच जारी है। लोकायुक्त ने 74 शिक्षकों का रिकॉर्ड मांगा है। 2021 में शिकायत, 2024 में जांच रिपोर्ट इंदौर DEO शौर्य मल्होत्रा के मुताबिक, सांवेर विकासखंड के सरकारी स्कूलों में फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी करने वाले शिक्षकों की शिकायत 2021 में हुई थी। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने नियुक्ति के समय प्रस्तुत D.Ed और B.Ed की अंकसूचियों का सत्यापन कराया। माध्यमि...

डॉ. मनीषा श्रीवास्तव बनीं BMHRC की पूर्णकालिक निदेशक:3 साल से संभाल रहीं थीं प्रभारी निदेशक की जिम्मेदारी

भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (बीएमएचआरसी) को अब पूर्णकालिक निदेशक मिल गया है। डॉ. मनीषा श्रीवास्तव ने बुधवार को संस्थान के निदेशक का कार्यभार संभाल लिया। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने 7 अक्टूबर को उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया। डॉ. मनीषा श्रीवास्तव पिछले करीब तीन वर्षों से बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक के रूप में संस्थान की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। अब पूर्णकालिक निदेशक के रूप में उनकी नियुक्ति के बाद संस्थान में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ रिसर्च गतिविधियों को मजबूत करने पर फोकस रहेगा। मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्राथमिकता निदेशक की जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. श्रीवास्तव ने आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि बीएमएचआरसी आने वाले मरीज हमेशा उनकी प्राथमिकता में रहेंगे। प्रयास रहेगा कि प्रत्येक मरीज को अस्पताल में बेहतर और उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधाएं मिलें और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। लैब से मरीज तक पहुंचे रिसर्च डॉ. श्रीवास्तव ने संस्थान में अनुसंध...

ग्वालियर में गोलियां व छतों से पथराव, दहशत में इलाका:वर्चस्व की रंजिश पर झगड़ा, शाम को चलाई गोलियां, रात को मचा उत्पात

ग्वालियर शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के दुल्लपुर गांव में बुधवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। देखते ही देखते पूरा इलाका युद्ध का मैदान बन गया। उपद्रवियों ने छतों पर चढ़कर जमकर पत्थरबाजी की और गोलियां चलाईं। कुछ लोगों ने ऐसा भी बताया है कि इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी हमलावरों ने पत्थर फेंके, जिसके बाद पुलिसकर्मियों को जान बचाकर पीछे हटना पड़ा। पूरी गली पत्थरों से पट गई और कई वाहनों के कांच टूट गए। उपद्रव का वीडियो भी सामने आया है। बाद में पुलिस ने फोर्स तैनात कर हालात को नियंत्रण में लिया है। झगड़े में कुछ लोगों को चोट लगने की सूचना है। दिन में ललकारा, रात में फिर दागीं गोलियां पुलिस के अनुसार, हत्या के प्रयास के आरोपी उदयवीर सिंह गुर्जर उर्फ उदय और उसके भाई रघुवीर गुर्जर का पड़ोस में रहने वाले रामवीर गुर्जर के परिवार से पुराना विवाद चल रहा है। पूर्व में भी उदय ने रामवीर पर कातिलाना हमला किया था, जिसका मामला थाटीपुर थाने में दर्ज है। बुधवार शाम 6:30 बजे उदय और रघुवीर के पक्ष ने गाली-गलौज करते हुए दूसरे पक्ष को ललकारा और रा...

ग्वालियर में बदहाल सड़कों पर हाईकोर्ट सख्त:कहा- कागजी रिपोर्टों के आधार पर जनता को खराब सड़कों के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता

ग्वालियर में बदहाल सड़कों की समस्या को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान सख्त रुख अपनाया। कोर्ट ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की कार्यप्रणाली और सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कंसेशनायर को दिए जाने वाले 26 करोड़ 53 लाख रुपए के एन्युइटी भुगतान पर रोक लगा दी। हाईकोर्ट ने निर्देश दिया कि रोकी गई राशि को बैंक में एफडीआर (FDR) के रूप में जमा कराया जाए। सुनवाई के दौरान NHAI की ओर से पेश की गई नेटवर्क सर्वे व्हीकल (NSV) रिपोर्ट में ही सड़कों की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। इस पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कागजी रिपोर्टों के आधार पर जनता को खराब सड़कों के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता। दो प्रमुख मुद्दों पर हाईकोर्ट सख्त नगर निगम के पैचवर्क की होगी जांच: कोर्ट ने कहा कि करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद नगर निगम द्वारा किए गए पैचवर्क की गुणवत्ता की भी जांच होगी। यह देखा जाएगा कि पैचवर्क तय मानकों के अनुसार किया गया है या नहीं। हाईवे किनारे शराब दुकानों के नियमों पर जवाब मांगा: हाईकोर्ट ने हाईवे के ...

बालाघाट में धान खरीदी पंजीयन में तकनीकी समस्या:10 अक्टूबर अंतिम तिथि, सिर्फ 36 हजार रजिस्ट्रेशन हुए; कलेक्टर ने समाधान के दिए निर्देश

बालाघाट में कलेक्टर कुमार सत्यम ने सोमवार को बैठक में धान खरीदी के लिए किसान पंजीयन की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि पंजीयन की आखिरी तारीख 10 अक्टूबर है, लेकिन अब तक सिर्फ 36 हजार से ज्यादा किसानों का ही पंजीयन हो पाया है। पंजीयन में तकनीकी समस्या आ रही है। इस पर कलेक्टर ने अधिकारियों को जल्द समाधान करने और जरूरत पड़ने पर नए केंद्र बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को भी पंजीयन केंद्रों का लगातार निरीक्षण करने को कहा। वन अधिकार पट्टा वाले किसानों का भी प्राथमिकता से पंजीयन करने को कहा गया। कलेक्टर ने सड़क विकास प्राधिकरण को गढ़ी क्षेत्र में टोपला मार्ग और सुपखार-पटवा रोड पर पुल का काम जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। सीएमएचओ को गर्भवती माताओं के एएनसी पंजीयन और स्वास्थ्य जांच पर निगरानी रखने को कहा गया। ये हुए बैठक में शामिल बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी तनुश्री मीणा, वनमण्‍डलाधिकारी नित्‍यानंदम एल, रेंशम सिंह धुर्वे, अपर कलेक्टर डीपी बर्मन, संयुक्‍त कलेक्‍टर मायाराम कोल, एसडीएम गोपाल सोनी सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। ...

स्वामित्व योजना में पटवारियों को निष्पादक बनाने पर आपत्ति:रायसेन में पटवारियों की बैठक, विधिक-तकनीकी दिक्कतें बताईं, जिम्मेदारी से अलग करने की मांग

रायसेन में रविवार को स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 को लेकर जिलेभर के पटवारियों की बैठक हुई। बैठक में योजना के तहत पटवारियों को निष्पादक बनाए जाने से जुड़ी विधिक, तकनीकी और व्यावहारिक कठिनाइयों पर चर्चा हुई। पटवारी संघ ने अपनी मांगें भी रखीं। पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह ने बताया कि स्वामित्व योजना के तहत आबादी क्षेत्रों में भूखंडों के अधिकार अभिलेख तैयार किए गए हैं। अब उनकी रजिस्ट्री कराई जा रही है। इसमें पटवारी को निष्पादक की जिम्मेदारी दी गई है। संघ का कहना है कि इससे पटवारी की व्यक्तिगत पहचान और जवाबदेही जुड़ रही है। भविष्य में नाम, पहचान, स्वामित्व या अभिलेख को लेकर आपत्ति अथवा विवाद होने पर पटवारी को व्यक्तिगत स्तर पर कानूनी और विभागीय जोखिम उठाना पड़ सकता है। पहचान सत्यापन की जिम्मेदारी पर सवाल संघ ने शासन को दिए पत्र में कहा कि एक ओर नाम या अभिलेख में विसंगति होने पर निष्पादन नहीं करने की बात है, वहीं दूसरी ओर पहचान संबंधी दस्तावेजों के आधार पर पहचान सत्यापित करने की जिम्मेदारी भी पटवारी को दी गई है। संघ ने इसे प्रक्रिया में विरोधा...

आज इंदौर में MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा:30 केंद्रों पर 12 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल; थ्री-लेयर सिक्योरिटी में होगी निगरानी

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा आज इंदौर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए शहर में कुल 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर करीब 12 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। अभ्यर्थियों की संख्या और परीक्षा की व्यवस्थागत जरूरतों को देखते हुए इस परीक्षा के लिए इंदौर को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। सुबह 10 से 11 बजे तक और दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षा को लेकर प्रशासन और परीक्षा एजेंसी की ओर से आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रवेश पत्र में दिए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें ओएसडी डॉ. आर. पंचभाई ने बताया कि परीक्षा के दौरान पहले की तरह थ्री-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम लागू रहेगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रवेश और जांच की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके। केंद्र में प्रतिबंधित वस्तुएं ले जाने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र और जरूरी शैक्षणिक दस्तावेज अनिवार्य रूप से साथ लाने होंगे। परीक्षा से जुड़े स...

4 महानगरों में NABH अनिवार्य करने का विरोध:MP में 8 अक्टूबर से निजी अस्पताल नहीं करेंगे आयुष्मान मरीजों का इलाज

एमपी में आयुष्मान योजना के करोड़ों हितग्राहियों के लिए चिंता की खबर है। प्रदेश के चार महानगरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में आयुष्मान योजना से जुड़े निजी अस्पतालों के लिए एनएबीएच सर्टिफिकेशन अनिवार्य किए जाने का विरोध शुरू हो गया है। एमपी नर्सिंग होम्स एसोसिएशन ने ऐलान किया है कि 8 अक्टूबर से निजी अस्पताल आयुष्मान योजना के तहत मरीजों का इलाज नहीं करेंगे। जरूरत पड़ने पर अस्पताल बंद करने की भी चेतावनी दी गई है। राज्य सरकार ने 1 अक्टूबर से इन चारों शहरों में आयुष्मान योजना के तहत इलाज के लिए अस्पतालों का एनएबीएच सर्टिफाइड होना अनिवार्य किया है। एसोसिएशन ने सिर्फ चार महानगरों में एनएबीएच सर्टिफिकेशन अनिवार्य किए जाने और बाकी जिलों में छूट देने पर सवाल उठाए हैं। उसका कहना है कि छोटे अस्पतालों के लिए एनएबीएच सर्टिफिकेशन पर लाखों रुपए खर्च करना मुश्किल होगा। साथ ही अस्पतालों ने आयुष्मान योजना के तहत इलाज के बाद पिछले पांच-छह महीने से लंबित भुगतान जारी करने की मांग की है। आईएमए के प्रदेशाध्यक्ष अमरेंद्र पांडे ने कहा कि एनएबीएच सर्टिफिकेशन अपने आप में एक स्वैच्छिक व्यवस...