ऐसी सड़कें चिन्हित करें जो हर बारिश में टूटती हैं:पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा, बारिश के पहले सड़कों का प्रिवेंटिट मेंटेनेंस पूरा करें
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने अधिकारियों से कहा है कि आगामी वर्षा ऋतु से पूर्व सभी सड़कों के प्रिवेंटिव मेंटेनेंस के कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। जिन सड़कों पर परफॉर्मेंस गारंटी लागू है, उनके रखरखाव के लिए संबंधित ठेकेदारों को लिखित निर्देश जारी किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी सड़कों की पहचान की जाए जो लगभग प्रत्येक वर्ष बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त होती हैं और उनके लिए विशेष मरम्मत कार्य कराए जाएं। मंत्री सिंह ने तेज जल प्रवाह वाले पुलों का फिजिकल इंस्पेक्शन कर आवश्यकता अनुसार शीघ्र मरम्मत कार्य करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मानसून के दौरान यदि सड़कें क्षतिग्रस्त होती हैं तो मरम्मत कार्य के लिए वर्षा समाप्त होने की प्रतीक्षा नहीं की जानी चाहिए। बारिश के दौरान ही मरम्मत के विशेष इंतजाम किए जाएं जिससे यातायात और नागरिकों को असुविधा न हो। औचक निरीक्षण की समीक्षा की मंत्री ने औचक निरीक्षण की समीक्षा बैठक में विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा की। कहा कि गुणवत्तापूर्ण कार्यों को प्रोत्साहित किया जाएगा और लापरवाही के प्रति विभाग में सख्त रुख अपनाया जाएगा। प्रत्येक माह की 5 और 20 तारीख को आयोजित किए जाने वाले औचक निरीक्षणों की श्रृंखला में इस माह 5 मई को सात जिलों के 35 निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। इन निरीक्षणों के लिए जिलों और निर्माण कार्यों का चयन तथा निरीक्षण दलों का गठन पूर्णतः कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के माध्यम से रैंडम आधार पर किया गया जिससे पारदर्शिता और निष्पक्षता हो सके। इनके विरुद्ध हुई कार्यवाही सरोवर निर्माण और ट्री शिफ्टिंग के निर्देश मंत्री सिंह ने बताया कि हाल ही में लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी नवीन एसओआर में सड़क किनारे रिचार्ज बोर बनाने और ट्री शिफ्टिंग के लिए दरें निर्धारित कर दी गई हैं। उन्होंने वर्ष 2025 में 500 लोक कल्याण सरोवर तैयार करने के निर्देश दिए। मंत्री सिंह ने कहा कि ट्री शिफ्टिंग के लिए वर्षा काल सर्वोत्तम समय होता है, चिह्नित कर तत्काल शिफ्टिंग प्रारंभ की जाए। साथ ही, वर्षा पूर्व अधिकतम संख्या में सड़क किनारे रिचार्ज बोर बनवाने के भी निर्देश दिए जल संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सके।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/5PgAyX6
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/5PgAyX6
via IFTTT
Comments
Post a Comment