राजधानी भोपाल में ईदुल अजहा (बकरीद) 7 जून, शुक्रवार को मनाई जाएगी। यह ऐलान शहरकाजी मुश्ताक अली नदवी ने बुधवार की शाम मोती मस्जिद में मगरिब की नमाज के बाद किया। उन्होंने बताया कि चांद देखने की कोशिश के बाद रोइय्यते हिलाल कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। शहरकाजी ने बताया कि गुरुवार, 29 मई को इस्लामी कैलेंडर के मुताबिक जिलहिज्जा माह की पहली तारीख होगी। इस्लाम धर्म के अनुसार जिलहिज्जा की 10वीं तारीख को ईदुल अजहा मनाई जाती है, लिहाजा इस बार यह पर्व 7 जून को होगा। बता दें कि इस्लामी कैलेंडर का 12वां और अंतिम महीना, जिलहिज्जा इस्लाम धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण और पवित्र महीना माना जाता है। इसका अर्थ होता है हज वाला महीना क्योंकि इसी महीने में हज यात्रा की जाती है और ईदुल अजहा (बकरीद) भी इसी महीने की 10वीं तारीख को मनाई जाती है। 10 दिन खास इबादत के लिए शहरकाजी नदवी ने बताया कि जिलहिज्जा के शुरुआती 10 दिन इस्लाम में बेहद फजीलत वाले माने जाते हैं। इन दिनों की इबादत का विशेष महत्व है। मुसलमान इन दिनों में अधिक से अधिक नेक आमाल और इबादत की कोशिश करते हैं। चांद देखने की रस्म को बुधवार को मगरिब की नमाज के बाद मोती मस्जिद में शहरकाजी की सदारत में अंजाम दिया गया। इस मौके पर रोइय्यते हिलाल कमेटी के सदस्य मुफ्ती मो. अबुल कलाम कासमी, सैयद नायाब काजी बाबर हुसैन नदवी, रईस अहमद खां कासमी, जसीम दाद खां जामई, मो. शराफत रहमानी, अली कदर हुसैनी नदवी, सैयद शराफत अली नदवी, अब्दुल हफीज खान, मो. याकूब खां जामई और मोहम्मद अफजल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/PcY8uiF
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/PcY8uiF
via IFTTT
Comments
Post a Comment