Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2025

17 साल की लड़की से 24 के युवक की शादी:गुना में प्रशासन टीम ने 7 गांवों में बाल-विवाह रूकवाया; 18 के बाद होगी शादी

गुना में अक्षय तृतीया के अवसर पर कई जगहों पर बाल विवाह रुकवाए। राघौगढ़ इलाके में 6 गांव और चांचौड़ा इलाके में एक गांव में प्रशासन की टीम ने बाल विवाह रुकवाए। टीम ने 18 वर्ष की उम्र से पहले विवाह न कराने की समझाइश दी। ग्राम कांकरिया के लड़के (24) की शादी घोरला खेड़ा की लड़की से कराई जा रही थी। उसकी उम्र रिकार्ड के अनुसार 17 वर्ष 6 माह मिली। दल ने मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्यवाही की जानकारी देकर रुकवाया गया। लिखित रूप से चेतावनी दी गई की बाल विवाह में किसी भी रूप में शामिल होने पर संबंधित के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई प्रशासन एवं पुलिस द्वारा की जाएगी। लड़के व लड़की दोनों ही पक्षों द्वारा समक्ष में अपने कथन प्रस्तुत किए गए कि उनके द्वारा जब तक बालिका 18 वर्ष की नहीं हो जाती, तब तक विवाह नहीं किया जाएगा। प्रशासन को बांसखेड़ी, मझेरा, बेरवास, गावरी, कोलुआ और रूठियाई आदि जगहों पर अक्षय तृतीया पर बाल विवाह होने की शिकायतें प्राप्त हुई थी। महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी संतोष अलावा, पर्यवेक्षक प्रीति मोर्य, सन्तोष विजयवर्गीय, स्थानीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, राजस्व और पुलिस की टीम ने गांवों का भ...

उज्जैन में हरियाणा के मेवात गैंग के 5 सदस्य अरेस्ट:डकैती की योजना बना रहे थे; 33 लाख के सामान जब्त

उज्जैन पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे हरियाणा के मेवात गैंग के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से हथियारों का जखीरा सहित एक वाहन और शराब भी जब्त की है। एडिशनल एसपी मयूर खंडेलवाल ने बताया कि बीती रात रूनीजा के पास पेट्रोल पंप के पास 5 बदमाश लूट की योजना बना रहे थे। सूचना मिलने पर भाटपचलाना थाना प्रभारी सत्येंद्र चौधरी ने टीम के साथ घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार बदमाशों में राजस्थान के अलवर निवासी नासिर खान, रफीक खान, अनीश खान, आशिक मेवाती और उज्जैन के शंकरपुर निवासी जाहिद फकीर शामिल हैं। आरोपियों में हरियाणा के मेवात गैंग के चार सदस्य और उज्जैन का एक आरोपी शामिल है। ये सभी मिलकर बाइक और अन्य चोरियों की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके पास से देसी कट्टा, दो गाड़ियां, गुप्ती, टामी, एक कार सहित कुल 33 लाख रुपए का सामान जब्त किया है। एडिशनल एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश हरियाणा की मेवात गैंग से जुड़े हैं। इन पर लूट, डकैती और नकबजनी के मामलों में विभिन्न थानों में केस दर्ज हैं। ये वारदात करने के लिए जगह-जगह घूमते रहते हैं और जहां ...

विदिशा के 425 स्कूलों में आरटीई के तहत प्रवेश:सत्र 2025-26 के लिए 7 मई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, 29 मई को लॉटरी से होगा आवंटन

विदिशा जिले में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत सत्र 2025-26 के लिए निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने वाली है। मान्यता प्राप्त निजी गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं। आवेदन प्रक्रिया 7 से 21 मई तक ऑनलाइन चलेगी। शिक्षा विभाग 5 मई को मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों और आरक्षित सीटों की जानकारी वेबसाइट पर जारी करेगा। आवेदकों को जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बीपीएल प्रमाण-पत्र और माता-पिता के पहचान-पत्र अपलोड करने होंगे। दस्तावेजों का मूल सत्यापन 7 से 23 मई तक जनशिक्षा केंद्रों पर होगा। इन बच्चों को मिल सकेगा प्रवेश प्रवेश के लिए पात्र समूहों में अनुसूचित जाति-जनजाति, वन भूमि पट्टाधारी और विमुक्त जाति के बच्चे शामिल हैं। दिव्यांग बच्चे, एचआईवी ग्रस्त बच्चे और गरीबी रेखा के नीचे के परिवारों के बच्चे भी आवेदन कर सकते हैं। अनाथ बच्चों और कोविड-19 से माता-पिता को खोने वाले बच्चों को भी प्रवेश मिल सकेगा। 29 मई को लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा आवंटन आयु सीमा के अनुसार नर्सरी में 3 से 4.5 वर्ष, केजी-1 में 4 से 5.5 वर्ष के बच्चे प्रवेश ले सकते ह...

इंदौर में महापौर मेगा रोजगार मेला 9 मई को:निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में 10000 से अधिक युवाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य

इंदौर जिले के युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को सुलभ बनाने के उद्देश्य से आगामी 9 मई को महापौर मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में 10 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आयोजन युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुसार नौकरियों के अवसर उपलब्ध कराने, बेरोजगार युवाओं के लिए प्रभावी प्लेटफार्म तैयार कर उन्हें रोजगार दिलाने में मदद करने, कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए फ्री करियर काउंसलिंग, स्किल डेवलपमेंट सेशन और ट्रेनिंग वर्कशॉप के उद्देश्य से हो रहा है। मेले के सफल आयोजन के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। बैठक के दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार और निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस मेगा रोजगार मेले के माध्यम से हम अधिक से अधिक युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। कलेक्टर आशीष सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रोजगार मेले के आयोजन में कोई भी व्य...

ग्वालियर में चाप वाले को तमाचे-लात मारने का वीडियो:दुकानदार ने की शिकायत; पुलिसकर्मी बोला-रात 1 बजे तक खोलता है दुकान, होते हैं झगड़े

ग्वालियर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी "एमएम चाप वाले' के कर्मचारियों किक और चांटे मारता नजर आ रहा है। यह वीडियो 27 अप्रैल की रात 11.52 बजे का है। घटनाक्रम हनुमान चौराहा जनकगंज का है। दुकान के मालिक ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मी पैसे मांगता है और धमकाता है। जबकि इस मामले में वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी का कहना है कि यह दुकान शराब दुकान के पास है। 11 बजे दुकान बंद करने का आदेश है। लेकिन, दुकानदार रात 1 बजे तक दुकान खोलता है। यहां नशेड़ी व आपराधिक तत्व जमा होते हैं। जिस पर सिर्फ दुकान बंद कराई थी। एसएसपी ऑफिस पहुंचकर की शिकायत ग्वालियर के जनकगंज थाना स्थित हनुमान चौराहा पर 'एमएम चाप' वाले की दुकान है। यहां चाप के लिए लोग भीड़ लगाते हैं। सोमवार को एमएम चाप वाले के मालिक संदीप अग्रवाल, मनोज कोली ने एसएसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह के ऑफिस पहुंचकर शिकायत की है। शिकायत में जनकगंज थाना में पदस्थ एएसआई दशरथ सिंह तोमर और उनके साथियों पर वर्दी का रौब दिखाने और बिना वजह कर्मचारियों से मारपीट कास आरोप लगाया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रात...

रविंद्र भवन में सुंदरकांड का पाठ:सैंकड़ों की संख्या में भक्त पहुंचे, पहलगाम शहीदों को श्रद्धांजलि दी

भोपाल के रविंद्र भवन में रविवार को सुंदरकांड पाठ की प्रस्तुति हुई। इस दौरान सुंदरकांड पाठ से पहले पहलगाम हमले में मृत लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं, पाठ में सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया। जो भजनों पर नाचते और मंत्रमुग्ध होते दिखे। इस सुंदरकांड को बाबूलाल भगवती सोनी ट्रस्ट भोपाल ने आयोजित किया। पाठ को व्यास पीठ पर बैठे पंडित अजय याज्ञिक प्रस्तुत किया। वहीं, ट्रस्ट के सचिव प्रमोद नेम ने बताया कि सुंदरकांड पाठ का उद्देश्य शांति और विश्व कल्याण की प्रार्थना करना है। इस दौरान व्यास पीठ पर बैठे पंडित अजय याग्निक ने बताया कि भगवान की प्राप्ति के लिए भक्त को उन्हें दिल से याद करना होता है। इसके लिए भक्त की सच्ची आस्था जरूरी है। साथी उसके मन में कोई छल कपट नहीं होना चाहिए। राम स्तुति सुमित कई भजन हुए इस दौरान सुंदरकांड पाठ में ये चमक ये दमक, राम ना मिलेंगे हनुमान के बिना समेत कई भजन हुएं। जिन पर भक्त मंत्र मुक्त होकर नाचते दिखे। वहीं, पंडित अजय याग्निक ने बताया कि हनुमान चालीसा पाठ करने के कोई नियम नहीं है। यह व्यक्ति उठते बैठते कभी भी कर सकता है। साथ ही उन्होंने सुंदर कांड पाठ...

पहलगाम हमले पर बोले शंकराचार्य- देश की सेनाएं सक्षम हैं:नरसिंहपुर में कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में जनता का संगठित रहना भी जरूरी

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की द्वारका पीठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती ने निंदा की है। उन्होंने नरसिंहपुर जिले के झोतेश्वर आश्रम में हिंदू समाज से एकजुट होने का आह्वान किया। शंकराचार्य ने पत्रकारों से बातचीत में कहा- आतंकी धर्म का मुखौटा पहनकर हिंदू समाज को निशाना बना रहे हैं। उनका कहना है कि हिंदू समाज को दलगत राजनीति से ऊपर उठना होगा। देश की सेनाएं सक्षम हैं। लेकिन देश को भीतर से कमजोर करने की साजिशों के खिलाफ आम जनता को सजग रहना होगा। शंकराचार्य ने कहा कि हिंदू समाज को आतंकवाद और हिंसा के खिलाफ शांतिपूर्ण लेकिन कठोर तरीके से विरोध करना चाहिए। इससे विरोधियों को सामूहिक जवाब मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सिर्फ सरकार और सेना पर निर्भर नहीं रहा जा सकता। जनता का सजग और संगठित रहना भी जरूरी है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2it5nU6 via IFTTT

कबाड़ फैक्ट्री में लगी आग, 20 फीट तक लपटें उठीं:सागर में घटना देख चौकीदार बेहोश; 11 फायर ब्रिगेड ने काबू पाया

सागर में एक कबाड़ फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। 20 फीट ऊंची लपटें उठती दिखीं। आग को देखकर चौकीदार बेहोश हो गया। 11 से ज्यादा दमकल की गाड़ियों ने आग पर बुझाने पहुंचीं। घंटों की मशक्कत के बाद रात 12 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। घटना बहेरिया थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र सिद्गुवां में स्थित कबाड़ फैक्ट्री में शनिवार रात की है। आग देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस और फायर फाइटर को सूचना दी। बल मौके पर पहुंचा। कबाड़ फैक्ट्री आकाश जैन की होना बताई जा रही है। मामले में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। मकरोनिया नगर पालिका की फायर ब्रिगेड गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने की मशक्कत शुरू की। लेकिन आग बढ़ती ही जा रही थी। पास में ट्रांसफॉर्मर होने के कारण क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद कराई गई। घटना की सूचना पर एसडीएम अदिति यादव, तहसीलदार, सीएमओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल नगर निगम सागर की तीन, कर्रापुर, गढ़ाकोटा, रहली, खुरई, मालथौन, बरोदियाकलां, बांदरी और सेना की एक-एक फायर ब्रिगेड गाड़ियां बुलाई। 11 से...

इंदौर में दसवीं की छात्रा ने खाया जहरीला पदार्थ:परिचित ने इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिए अश्लील वीडियो; तलाश में जुटी पुलिस

इंदौर में एक छात्रा के जहर खाने का मामला सामने आया है। छात्रा ने अश्लील वीडियो वायरल होने की बात से दुखी होकर आत्महत्या का प्रयास किया। मामले का खुलासा पीड़िता के अस्पताल पहुंचने के बाद हुआ है। पुलिस ने इस मामले में इंस्टाग्राम आईडी चलाने वाले और धमकाने वाले आरोपी पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है। वह भिंड का रहने वाला है। 2 साल पहले शादी में आया था आरोपी परदेशीपुरा मेन रोड पर रहने वाली एक छात्रा जहर खाकर गुरुवार रात एमवाय पहुंची। अस्पताल प्रशासन की तरफ से पुलिस को जानकारी दी गई। इस मामले में महिला पुलिस लड़की के बयान लेने थाने पहुंचे। छात्रा ने बताया कि वह दसवीं क्लास की पढ़ाई कर रही है। दो साल पहले उनके यहां शादी थी। तब एक रिश्तेदार रामू यहां आया था। बाद में मेरे भाई का भी रामू से विवाद हो गया। उनकी आपस में बातचीत बंद सी है। रील्स से निकाल लिए फोटो-वीडियो छात्रा ने बताया कि वह इंस्टाग्राम चलाती है। यही पर रामू भी उससे जुड़ा हुआ है। कभी दोनों के बीच चेटिंग भी हो जाती है। दोनों एक-दूसरे के पोस्ट देखा करते थे। 23 अप्रैल को रामू ने उसकी खुद की आईडी से दो अश्लील वीडियो पोस्ट किए। जिसमें छा...

भोपाल में बैरागढ़ की नाबालिग छात्रा से रेप:मां को पता चलने के बाद पुलिस से की शिकायत; 6 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में 16 साल की नाबालिग छात्रा से यौन शोषण का मामला सामने आया है। घटना 20 दिन पुरानी है, जो शुक्रवार को सामने आई। एसीपी टीटी नगर चंद्र शेखर पांडे ने बताया कि टीटी नगर में नाबालिग छात्रा के साथ एक घटना हुई थी। जिसके बाद मामला संबंधित थाने को भेजा गया। पुलिस ने अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में POCSO एक्ट और SC/ST एक्ट समेत अन्य धाराएं लगाई गई हैं। टीटी नगर थाने में एफआईआर दर्ज कर केस को बैरागढ़ थाने में भेजा गया। जबरन मोबाइल नंबर लेकर परेशान करने लगा नाबालिग पीड़िता बैरागढ़ इलाके की रहने वाली है और स्कूली छात्रा है। शुरुआती जांच में पता चला कि उसकी जान-पहचान जावेद उर्फ भय्यू से थी। जावेद उसे फरवरी में झरनेश्वर निवासी जोया भाभी के घर ले गया, जहां जोया का पति फैजान और जहांगीराबाद निवासी शाहरुख भी मौजूद थे। यहां शाहरुख ने नाबालिग से जबरन मोबाइल नंबर लेकर उसे परेशान करना शुरू कर दिया। कुछ दिनों बाद जब नाबालिग को जोया के घर बुलाया तो जावेद, जोया और फैजान ने उसे शाहरुख के साथ अकेले छोड़ दिया। यहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में शाहरुख ने उसे कई बार जोया के घर...

भोपाल की आकृति एक्वा सिटी के एमडी पर FIR:25 लाख लेकर भी न फ्लैट दिया न डुप्लेक्स, शाहपुरा पुलिस ने दर्ज किया केस

आकृति एक्वा सिटी के एमडी हेमंत सोनी के खिलाफ शाहपुरा पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई राहुल सिंह गौतम की शिकायत पर की गई, जिन्होंने वर्ष 2013 में आकृति सिटी में एक फ्लैट बुक किया था। फ्लैट के बदले में राहुल ने सोनी को 25 लाख रुपए अदा किए थे। एग्रीमेंट के अनुसार 26 महीने में फ्लैट का पजेशन मिलना था। लेकिन तय समय बीतने के बाद भी राहुल को फ्लैट नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2019-20 में रेरा (RERA) में शिकायत दर्ज कराई। रेरा ने बिल्डर को आदेश दिया कि वह मूल रकम 18.45% ब्याज दर के साथ लौटाए। लेकिन इसके बजाय हेमंत सोनी ने राहुल सिंह को दो डुप्लेक्स देने का प्रस्ताव दिया और उसके लिए करार भी कर लिया। बाद में खुलासा हुआ कि रेरा पहले ही इन डुप्लेक्स पर रोक लगा चुका है। पुलिस के अनुसार राहुल की शिकायत और दस्तावेजों के आधार पर आरोपी हेमंत सोनी के खिलाफ IPC की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/vHgXoRb via IFTTT

रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख ठगे:ब्लैकमेलर ने ₹5 लाख और मांगे; टीटी नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की

भोपाल में रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख रुपए लेने के मामले में टीटी नगर पुलिस ने बुधवार की रात को एफआईआर दर्ज कर ली। फरियादी रायसेन निवासी कपिल राजपूत की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। टीआई सुधीर अरजरिया ने बताया कि कपिल राजपूत की भोपाल की एक युवती से दोस्ती थी। जनवरी माह में कपिल की शादी कहीं और तय हो गई। जिसके बाद युवती जनवरी में कपिल राजपूत के खिलाफ शिकायत लेकर टीटी नगर थाने पहुंची थी। उस वक्त युवती और कपिल राजपूत में राजीनामा हो गया था, लेकिन युवती के साथ जितेंद्र धाकड़ और विमलेश पटेल भी थे। जितेंद्र राजपूत ने मौके का फायदे उठाया और कपिल को डरा कर उससे 10 लाख रुपए ब्लैकमेल कर वसूल कर लिए। खास बात यह है कि पूरी डील भोपाल पुलिस कमिश्नर कार्यालय परिसर (कंट्रोल रूम) में हुई थी। 10 लाख वसूलने के बाद 5 लाख और मांगे जितेंद्र ने कपिल को डराया था कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो युवती के माध्यम से उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी जाएगी। जिसके बाद जितेंद्र ने अपने एक साथी के माध्यम से कपिल को कंट्रोल रूम की पार्किंग में बुलवाया और 10 लाख रुपए ले लिए। कपिल को लगा कि अब मामला खत्म ...

आरक्षक भर्ती चयन के लिए लगाई थी फर्जी मार्कशीट:कोर्ट ने सुनाई 5 साल की सजा; ₹1,400 का लगाया जुर्माना

सातवीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) में आरक्षक बैंड के रिक्त पदों पर 22 सितंबर 2017 को हुई भर्ती के दौरान हाई स्कूल की नकली मार्कशीट लगाने वाले आकाश पंसोरिया को अदालत ने सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार जैन की अदालत ने मंगलवार को पंसोरिया को 5 साल के सश्रम कारावास और ₹1,400 के अर्थदंड से दंडित किया। अभियोजन के अनुसार, आरोपी ने राज्य ओपन स्कूल के नाम से जो मार्कशीट प्रस्तुत की थी, वह पुलिस दस्तावेज सत्यापन के दौरान संदिग्ध पाई गई। सत्यापन के लिए जब दस्तावेज मूल बोर्ड को भेजे गए, तो राज्य ओपन स्कूल ने उसे फर्जी घोषित कर दिया। इस खुलासे के बाद तत्कालीन सेनानी, सातवीं वाहिनी एसएएफ, आशुतोष प्रताप सिंह ने 29 सितंबर 2017 को पुलिस अधीक्षक (दक्षिण), भोपाल को लिखित शिकायत दी। थाना जहांगीराबाद ने 14 जनवरी 2018 को आरोपी के खिलाफ (IPC) की धाराएं 420 (धोखाधड़ी), 467 (जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी के इरादे से जालसाजी) और 471 (जाली दस्तावेज़ का प्रयोग) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की और विवेचना पूर्ण कर चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया। सुनवाई के दौरान, अभियोजन पक्ष ने 10 गवाहों और दस्तावेजी साक्...

सीएम ने रामघाट पर श्रमदान कर शिप्रा में लगाई डुबकी:सिंहस्थ में इस बार शिप्रा में श्रद्धालु नाव से आना-जाना कर सकेंगे

​इस बार सिंहस्थ में शिप्रा में जल मार्ग बनाने जा रहे हैं। ​शनि मंदिर से रामघाट, गऊघाट से लालपुर, मंगलनाथ से रामघाट तक नौकायन से श्रद्धालु आवागमन कर सकेंगे। ये बात सीएम डॉ. मोहन यादव ने कही। वे साेमवार सुबह शिप्रा के रामघाट पर जल गंगा संवर्धन अभियान में शामिल हुए। उन्होंने रामघाट पर सफाई की, शिप्रा में डुबकी लगाई। मां शिप्रा का पूजन-अर्चन किया। सीएम ने कहा कि सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं को 35 किमी लंबे घाट की सुविधा मिलेगी। पूर्व से नदी पर 6 किमी में घाट है, इनके अलावा सिद्धनाथ से त्रिवेणी तक शिप्रा के 29 किमी के नए घाट तैयार होंगे। शिप्रा का हर घाट रामघाट होगा। यानी श्रद्धालु कहीं भी स्नान करेंगे तो उन्हें उतना ही पुण्य मिलेगा। वे यह भी बोले कि शिप्रा को प्रवाहमान व स्वच्छ बनाने के लिए सिलारखेड़ी-सेवरखेड़ी जलाशय योजना और कान्ह क्लोज डायवर्सन नदी परियोजना पर काम चल रहे हैं। आने वाले दो वर्षों में शिप्रा कल कल होकर बहेगी, इसी संकल्प के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। सीएम ने सलामतपुर से आए पंचकोशी यात्रियों का सम्मान कर यात्रा का शुभारंभ करवाया। साथ ही उन्होंने नगर निगम के स्वच्छता मित्रों ...

ग्वालियर में पहाड़ी पर लगी भीषण आग:बड़ा हादसा टला; रेलवे ट्रैक से सिर्फ 50 मीटर दूर तक थी लपटें

ग्वालियर में सोमवार को ग्वालियर के झांसी रोड इलाके में स्थित सिंधिया नगर की पहाड़ी पर जंगल में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि दूर-दूर से इसकी लपटें नजर आने लगीं। आग उस जगह तक पहुंच गई, जहां से दिल्ली-भोपाल रेलवे लाइन सिर्फ 50 मीटर की दूरी पर थी। अगर तेज हवा चलती तो आग रेलवे ट्रैक तक पहुंच सकती थी और ट्रेन के आने-जाने में बड़ा खतरा हो सकता था। आग की खबर मिलते ही फॉरेस्ट, रेलवे, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल की 8 गाड़ियों ने रात 10 बजे तक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया, लेकिन कुछ जगहों पर आग अभी भी सुलग रही थी। रेलवे आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर शैलेष सिंह ठाकुर ने बताया रात लगभग पौने आठ बजे हमें आग की जानकारी मिली। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन कुछ हिस्सों में अभी भी सुलग रही है। यदि तेज हवा चली, तो आग फिर से फैल सकती है। दोपहर से सुलग रही थी आग, ध्यान नहीं दिया स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे पहाड़ी से धुआं उठता दिखाई दिया था। लेकिन किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। जैसे-जैसे शाम हुई, आग फैलती गई और लपटें भयानक हो गईं। तब जाकर दमकल को सूचना दी ...

इस बार बढ़ी दाखिले की रफ्तार:पहली कक्षा में अब तक 1.62 लाख बच्चों का एडमिशन

प्रदेश में इस बार स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया ने शुरुआत से ही रफ्तार पकड़ ली है। 1 अप्रैल से शुरू हुए सत्र में अब तक पहली कक्षा में 1.62 लाख से अधिक बच्चों का प्रवेश हो चुका है। इनमें से करीब 1.28 लाख बच्चों ने सरकारी स्कूलों का विकल्प चुना है। पिछले वर्ष तक स्कूल चलें हम अभियान जून में शुरू किया जाता था जबकि प्रवेश जून- जुलाई में दिए जाते थे। इस बार सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में पहली बार अभियान और प्रवेश की कार्रवाई 1 अप्रैल से शुरू की गई। वहीं इस बार विद्यार्थियों की उम्र और क्षेत्रवार जानकारी के आधार पर पहली कक्षा में दाखिले योग्य बच्चों की सूची पहले से तैयार की गई, जिससे समय पर संपर्क कर दाखिला सुनिश्चित किया जा सका। समय पर आए परीक्षा परिणाम...प्रदेश में पहली से 12वीं तक अब तक 72 लाख 40 हजार से अधिक छात्रों का नामांकन हो चुका है। इसमें पहली से आठवीं तक के करीब 59.66 लाख और नौवीं से बारहवीं तक के 12.73 लाख छात्र शामिल हैं। परीक्षा परिणाम समय पर घोषित होने के कारण बड़ी संख्या में छात्रों ने एक अप्रैल से ही अगली कक्षा में दाखिला ले लिया। स्कूलों में किताबें पहुंचीं इस बार सत्र...

भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की:मप्र कांग्रेस प्रभारी चौधरी बोले; नेशनल हेराल्ड मामले में झूठ फैलाया जा रहा

इंदौर में रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए मप्र कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा पेश की गई चार्ज शीट को झूठ फैलाने का एक प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि मामले में सच्चाई नहीं बताई जा रही और आरोप पूरी तरह से गलत हैं। चौधरी ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी की संपत्तियां और अखबार अभी भी उनके पास हैं और पार्टी द्वारा 90 करोड़ का लोन दिया गया था। उन्होंने आगे कहा कि यंग इंडिया कंपनी कंपनी एक्ट के तहत और सेक्शन 8 के तहत एक नॉन प्रॉफिटेबल कंपनी है, जिसका उद्देश्य किसी भी संपत्ति को बेचना नहीं है और इसमें शेयर धारक को कोई प्रॉफिट नहीं मिलता। चौधरी ने इस मुद्दे को लेकर अपनी बात न्यायपालिका में रखने का भरोसा जताया और कहा कि कांग्रेस संविधान की रक्षा करेगी। चौधरी ने भाजपा की मंशा पर भी सवाल उठाया और कहा कि भाजपा का मकसद सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करना है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने देश में व्यवस्था को कमजोर किया है, बेरोजगारी बढ़ी है और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में गिरावट आई है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि लोकसभा और राज्यसभा में कांग्रेस की आवाज दबाई जा रही...

ग्वालियर में पति को कुचलवाने वाली पत्नी अरेस्ट:बॉयफ्रेंड की कार से मारने का किया था प्रयास; 50 मीटर तक कार से घसीटा था

ग्वालियर में शनिवार रात 11 बजे पुलिस ने 2 हजार रुपए की इनामी महिला रजनी पाल को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने एक महीने पहले अपने पति को बॉयफ्रेंड की कार से कुचलवाने की कोशिश की थी। यह घटना 20 मार्च 2025 को झांसी रोड स्थित नाका चंद्रवदनी की है, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में महिला का प्रेमी कार से उसके पति को टायरों के नीचे दबाकर करीब 50 से 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया था। इस मामले में महिला से पूछताछ की जा रही है, जबकि उसका बॉयफ्रेंड पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। उसे पकड़कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी झांसी रोड अवधेश सिंह कुशवाह ने बताया कि प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का प्रयास करने वाली महिला आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। पकड़ी गई महिला आरोपी ने 20 मार्च को नाका चन्द्रवदनी पर अपने पति को कार से उस समय कुचलवाने का प्रयास किया था। जब वह अपने प्रेमी के साथ कार में थी और उसके पति ने उसे रंगे हाथ पकड़ने के बाद कार रोकने का प्रयास किया तो वे उसे करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गए थे। जिसमें युवक गंभीर घायल हुआ था। घायल पत...

रेत से भरे ट्रैक्टर ने कार को मारी टक्कर:यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर और पत्नी घायल, सेवढ़ा-दतिया रोड पर हुआ हादसा

दतिया में शनिवार रात करीब 8 बजे सेवढ़ा-दतिया मार्ग पर एक तेज रफ्तार रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस के सब इंस्पेक्टर चंद्रगुप्त शिवहरे और उनकी पत्नी सुमन शिवहरे गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दंपति झांसी से सेवढ़ा अपने भांजे की शादी में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से आकर उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद सेवढ़ा-दतिया रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ट्रैक्टर ड्राइवर फरार हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत अब स्थिर और खतरे से बाहर है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qdp5ISJ via IFTTT

नाबालिग को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा, FIR:उठक-बैठक लगवाई, बुलवाया- "अरबाज भाई हमारे बाप हैं"

राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक नाबालिग युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक नाबालिग को चप्पल, जूते और थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। नाबालिग को बुरी तरह से पीटा जा रहा है। पीटते समय नाबालिग से जबरन बुलवाया जा रहा है – "अरबाज भाई हमारे बाप हैं"। बदला लेने की नीयत से की पिटाई इस वीडियो के वायरल होने के बाद गौतम नगर थाना पुलिस ने अरबाज शेख और शानू कोकता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह घटना करीब एक महीने पुरानी है। जानकारी के मुताबिक, यह हमला एक पुरानी रंजिश का नतीजा है। कुछ समय पहले जेल के बाहर शानू कोकता के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। उसी घटना का बदला लेने की नीयत से इस नाबालिग युवक पर यह हमला किया गया। पुलिस कर रही वीडियो की पुष्टि जिस युवक को निर्वस्त्र कर पीटा गया, वह नाबालिग है। उसे निर्वस्त्र करने वाला युवक भी नाबालिग ही बताया जा रहा है। पुलिस वीडियो की सत्यता और घटना की तारीख व ...

हैदराबाद यूनिवर्सिटी के पास पेड़ों की कटाई का मामला:भोपाल में 'सृष्टि सेवा संकल्प' ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; बोले-कड़ी कार्रवाई हो

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में स्थित हैदराबाद यूनिवर्सिटी के पास फैले घने जंगल को विकास के नाम पर बेरहमी से उजाड़ा जा रहा है। इस पर्यावरणीय विनाश के खिलाफ देशभर में रोष है। इसी क्रम में सृष्टि सेवा संकल्प, जिला भोपाल इकाई ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह को सौंपा। ज्ञापन में राष्ट्रपति, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री, तेलंगाना के मुख्यमंत्री सहित संबंधित उच्चाधिकारियों से इस गंभीर मामले पर संज्ञान लेने और तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई है। क्या है मामला? हैदराबाद यूनिवर्सिटी के कांचा गच्चीबौली क्षेत्र में फैले 400 एकड़ से अधिक हरित क्षेत्र, जिसे 'लंग्स ऑफ हैदराबाद' कहा जाता है, को आईटी पार्क निर्माण के लिए तेजी से साफ किया गया। 30 मार्च से 2 अप्रैल 2025 के बीच जंगल की अंधाधुंध कटाई की गई, जिससे नीलगाय, हिरण, मोर व अन्य जंगली जीवों का प्राकृतिक निवास उजड़ गया। इस भयावह विनाश के दृश्य जब सोशल मीडिया पर सामने आए, तो पूरे देश में हलचल मच गई। जंगल से भागते जानवरों की चीख-पुकार ने लोगों के दिलों को झकझोर दिया। कानून की अनदेखी और नीति की कमी ज्ञापन ...

कलेक्टर बोले- 10% तक फीस बढ़ा सकते हैं प्राइवेट स्कूल:इससे ज्यादा बढ़ाई तो रद्द होगी मान्यता, दिव्यांगों के लिए शौचालय जरूरी

सिंगरौली कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने प्राइवेट स्कूल संचालकों के साथ गुरुवार को बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूल 10% तक फीस बढ़ा सकते हैं। इससे अधिक बढ़ाने पर स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी जाएगी। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि आरटीई के तहत कोई भी अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी निजी स्कूलों को दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष शौचालय बनाना होगा। साथ ही उन तक पहुंचने के लिए सुगम मार्ग की व्यवस्था करनी होगी। शिक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए एलकेजी से दूसरी कक्षा तक परीक्षाएं नहीं ली जाएंगी। पांचवीं और आठवीं को छोड़कर अन्य कक्षाओं में बाधा रहित क्रमोन्नति की जाएगी। छात्रों के हित में कई अहम निर्णय लिए गए हैं। किसी भी छात्र को शारीरिक या मानसिक दंड नहीं दिया जा सकेगा। फीस न जमा करने पर भी छात्रों को प्रताड़ित नहीं किया जा सकेगा। दसवीं तक मान्यता वाले स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे 11वीं और 12वीं कक्षा में छात्रों के सहज प्रवेश की व्यवस्था करें। इन नियमों के पालन की निगरानी के लिए DEO को जांच दल गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर...

सरला मिश्रा मामले में खात्मा रिपोर्ट कोर्ट में नामंजूर:भाई की आपत्ति पर दोबारा जांच कर चार्जशीट पेश करने के आदेश किए

भोपाल। कांग्रेस नेत्री रहीं सरला मिश्रा की संदिग्ध मौत के मामले में थाना टीटी नगर पुलिस द्वारा कोर्ट में पेश की गई खात्मा रिपोर्ट को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पलक राय ने नामंजूर करते हुए पुलिस थाना टीटी नगर को आदेशित किया है कि मामले की पुन: जांच कर जांच के बाद चार्जशीट संबंधित क्षेत्राधिकारिता वाली कोर्ट में पेश कर इस कोर्ट को सूचित करें। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पलक राय ने अपने आदेश में उल्लेखित किया है कि फरियादी की प्रोटेस्ट पिटीशन एवं खात्मां प्रकरण में साक्षीगण कथन के आधार पर घटना के संबंध में की गयी विवेचना अपूर्ण होना दर्शित होता है ।थाना टीटी नगर के थाना प्रभारी को आदेश की प्रति सहित उपरोक्त अपराध के संबंध में अग्रिम विवेचना हेतु निर्देशित किया जाता है। संपूर्ण विवेचना के उपरांत संबंधित क्षेत्राधिकारिता वाले न्यायालय में अंतिम प्रतिवेदन प्रस्तुत कर इस न्यायालय को सूचित करें। जानिए क्या है मामला 14 फरवरी 1997 को सरला मिश्रा संदिग्ध परिस्थितियों में साउथ टीटी नगर भोपाल स्थित शासकीय आवास में आग से गंभीर रूप से जल गईं थीं। उन्हें इलाज के लिए पहले हमीदिया अस्पताल में भ...

भोपाल सहित 10 जिलों में आज मॉक ड्रिल:आपदा से निपटने की तैयारी परखेंगे विशेषज्ञ; लोगों से अफवाहों से बचने की अपील

भोपाल में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आज (17 अप्रैल) भोपाल सहित प्रदेश के 10 जिलों में रासायनिक औद्योगिक आपदा पर मॉक अभ्यास आयोजित किया जाएगा। यह अभ्यास सुबह 9:30 बजे शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा। यह मॉक ड्रिल राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए), राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। इसका आयोजन सेंट्रल पावर रिसर्च इंस्टीट्यूट के सामने किया जाएगा। डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी लाखन सिंह चौधरी ने बताया कि, यह मॉक अभ्यास सिर्फ एक प्रशिक्षण प्रक्रिया है। जिसे आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया और बचाव कार्यों की तैयारी को परखने के लिए किया जा रहा है।जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, क्योंकि यह केवल एक मॉक अभ्यास है, कोई वास्तविक आपदा नहीं। नागरिकों से अपील, वे घबराएं नहीं from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/aCZ2oiS via IFTTT

जैन मुनियों पर हमले का विरोध:बालाघाट में मौन रैली निकाली, फास्टट्रैक कोर्ट में केस चलाने की मांग

नीमच जिले के सिंगोली में जैन मुनियों पर हुए हमले के विरोध में बालाघाट में जैन समाज ने मौन रैली निकाली। 13 अप्रैल की रात को हनुमान मंदिर में विश्राम कर रहे तीन जैन मुनियों पर 6 बदमाशों ने लाठी और धारदार हथियारों से हमला किया था। मंगलवार शाम 5 बजे सकल जैन समाज ने सर्वसमाज के साथ मिलकर रैली निकाली। यह रैली स्थानक से शुरू होकर काली पुतली चौक, आंबेडकर चौक और विश्वेश्वरैया चौक होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। रैली में सैकड़ों लोगों की भीड़ को देखते हुए कलेक्ट्रेट का गेट बंद कर दिया गया। एसडीएम गोपाल सोनी ने कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों का ज्ञापन स्वीकार किया। जैन समाज के प्रतिनिधि संतोष जैन ने कहा कि पूरा जैन समाज इस घटना से आहत है। उन्होंने जैन मुनियों की सुरक्षा के लिए ठोस उपाय करने की मांग की। साथ ही हमलावरों के खिलाफ फास्टट्रैक कोर्ट में केस चलाकर कड़ी सजा देने की मांग की। देखिए विरोध-प्रदर्शन के फोटो... from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/lm2NA3z via IFTTT

रतलाम में खेत में मिला युवक का शव:सिर के नीचे रखी थी चप्पल, पुलिस को आशंका- सोते समय आया हार्ट अटैक

रतलाम जिले के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक 40 वर्षीय युवक का शव खेत में पेड़ के नीचे मिला। जिले में पिछले 24 घंटे में शव मिलने का यह दूसरा मामला है। खेत पर स्थित पेड़ के नीचे युवक अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। सिर के नीचे चप्पल रखी हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच पंचनामा बनाया। शव को पीएम के लिए जावरा अस्पताल भेजा। मृतक की पहचान मावता निवासी भंवर (40) पिता जसवंत के रूप में हुई है। पुलिस को मंगलवार शाम 5 बजे सूचना मिली की गांव रीछादेवड़ा की पहाड़ी पर खेत पर एक युवक की लाश है। पुलिस मौके पर पहुंची। जांच की तो पचा चला कि जिस जगह शव मिला वह उसी का खेत है। शव खेत में एक पेड़ के नीचे मिला। मृतक के सिर के नीचे चप्पल रखी हुई थी। जिस तरह से शव मिला है पुलिस को आशंका है कि युवक पेड़ के नीचे गर्मी के कारण सोया होगा। उसी दौरान उसे हार्ट अटैक आया और वह सोया रह गया। बुधवार सुबह पीएम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। क्योकि शरीर पर किसी प्रकार चोट के निशान नहीं है। कालूखेड़ा थाना प्रभारी आनंदसिंह आजाद ने बताया कि मृतक की शिनाख्त हो गई है। मंगलवार सुबह घर से खेत पर जाने का बोल कर निकला था। शरीर ...

मुंगावली विधायक के भाई के बेटे की बारात में हंगामा:दो गुटों में मारपीट, पुलिस ने एक घंटे में स्थिति संभाली

अशोकनगर शहर की विदिशा रोड स्थित पंजाब एग्रो के सामने एक बारात के दौरान दो गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद झगड़े और मारपीट में बदल गया। करीब एक घंटे तक इलाके में हंगामा चलता रहा। सूचना मिलने पर कोतवाली और देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। विधायक के रिश्तेदार से हुआ विवाद जानकारी के मुताबिक, मुंगावली विधायक के चचेरे भाई दर्शन सिंह यादव के बेटे की बारात में ब्रह्मांड समाज के कुछ लोगों से विवाद हो गया। दोनों ओर से कड़ी बहस और धक्का-मुक्की के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। पुलिस बल ने पहुंचकर संभाला मोर्चा स्थिति बिगड़ते देख मौके पर कोतवाली थाना प्रभारी मनीष शर्मा, देहात थाना प्रभारी रवि प्रताप चौहान, एसडीओपी विवेक शर्मा और टीआई नरेंद्र त्रिपाठी सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर स्थिति को काबू में किया। घटना की जानकारी मिलते ही दर्शन सिंह यादव स्वयं भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें भी समझाइश दी और गार्डन की ओर से बारात को सुरक्षित रवाना करवाया गया। हालांकि देर रात तक विदिशा रोड पर लोगों की भीड़ और हलचल बन...

भोपाल में निकली 'जयभीम' पदयात्रा:मंत्री सारंग ने दिखाई हरी झंडी, तिरंगा थामकर युवा हुए शामिल

भोपाल। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार को राजधानी में जयभीम पदयात्रा का आयोजन किया गया। शौर्य स्मारक से निकली यह पदयात्रा अंबेडकर चौराहा होते हुए वापस शौर्य स्मारक पर संपन्न हुई। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा की शुरुआत की। उन्होंने शौर्य स्मारक पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर “जय भीम” और “जय भारत” के नारों के साथ उत्साहपूर्वक पदयात्रा में भाग लिया। यात्रा में भोपाल की महापौर मालती राय, अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव, खेल संचालक राकेश गुप्ता, राष्ट्रीय सेवा योजना व नेहरू युवा केंद्र के अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री सारंग ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जय भीम पदयात्रा केवल एक मार्च नहीं, बल्कि बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प है। आज का युवा यदि उनके सिद्धांतों को अपनाता है, तो वह सामाजिक समता और राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा सकता है। पदयात्रा का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक न्याय, ...

अंबेडकर जयंती को लेकर महू में भव्य तैयारियां:श्रद्धालुओं की मेहमानों की तरह स्वागत; आवास, भोजन, पेयजल की विशेष व्यवस्था

डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर नगर (महू) में मनाई जाएगी। इस अवसर पर उनकी जन्मस्थली पर स्थित स्मारक में बाबा साहेब को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समारोह में भाग लेने के लिए श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस ऐतिहासिक समारोह में सम्मिलित होंगे। जयंती उत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं की मेहमानों की तरह आवभगत की जा रही है। उनके लिए आवास, भोजन और शीतल पेयजल जैसी सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई है। जन्मस्थली पर बने भव्य स्मारक को विशेष रूप से सजाया गया है। 14 अप्रैल 2025 को प्रभात फेरी सहित अनेक सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्रद्धालुओं को परोसा जा रहा स्वादिष्ट भोजन अम्बेडकर जयंती समारोह में अन्य प्रदेश एवं मध्यप्रदेश के अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्वालु आएंगे। श्रद्धालुओं के आगमन का सिलसिला 12 अप्रैल की शाम से ही शुरू हो गया है। श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था स्वर्ग मंदिर परिसर में की गई है। यह व्यवस्था 14 अप्रैल की शाम तक जारी रहेगी। आज श्रद्धालुओं को पूरी, राम ...

सरकारी डेंटल कॉलेज का होगा रिनोवेशन:कमिश्नर पब्लिक हेल्थ ने किया दौरा, मरीजों को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं

इंदौर में शनिवार को लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के कमिश्नर तरुण राठी ने इंदौर के शासकीय दंत चिकित्सा कॉलेज और अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मरीजों को मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कमिश्नर ने ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी विभाग में ओपीजी मशीन से मरीजों की एक्स-रे सुविधा देखकर संतोष जताया। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. अलका गुप्ता ने उन्हें बताया कि इलाज को और बेहतर बनाने के लिए कॉलेज में सीवीसीटी और केड-कैम जैसी दो आधुनिक मशीनों की जरूरत है, जिनकी लागत करीब 3 करोड़ रुपए है। इस पर कमिश्नर ने जल्द ही शासन से बजट दिलाने का भरोसा दिया। कॉलेज के प्रो. डॉ. विलास नेवासकर ने एमवाय अस्पताल से रोज एक ऑपरेशन थिएटर देने की मांग की, ताकि मरीजों को सर्जरी के लिए परेशान न होना पड़े। इस पर कमिश्नर ने डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया और अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशोक ठाकुर को रोज एक ओटी देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कॉलेज की मरम्मत और नवीनीकरण के लिए 17 लाख रुपए मंजूर किए गए। साथ ही 2 करोड़ रुपए के पहले से लंबित कामों के लिए अगले वित्तीय वर्ष 2025-26 में बजट देने का आश्वासन भी दिया गया। ...

शिवपुरी में भागवत भंडारे में सिलेंडर से लीक हुई गैस:टेंट जला, तीन लोग झुलसे; समिति की सूझबूझ से बची सैकड़ों की जान

शिवपुरी शहर के हाथीखाना क्षेत्र स्थित ठाकुर बाबा मंदिर पर चल रही श्रीमद भागवत कथा के भंडारे में शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया। गैस एजेंसी द्वारा सप्लाई किया गए लीकेज सिलेंडर से आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में टेंट को चपेट में ले लिया, लेकिन आयोजन समिति की तत्परता के चलते आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे सैकड़ों लोगों की जान बच सकी। जानकारी के अनुसार, रात करीब 9 बजे भोजन व्यवस्था के दौरान हलवाई द्वारा गैस सिलेंडर बदला जा रहा था। सिलेंडर जोड़ते ही उसमें से गैस तेजी से लीकेज होने लगी और चिंगारी लगते ही आग भड़क उठी। कुछ ही क्षणों में आग ने टेंट को घेर लिया। मौके पर मौजूद आयोजन समिति के सदस्य तुरंत हरकत में आए और आग बुझाने में जुट गए। एक की हालत गंभीर, ग्वालियर रेफर किया इस घटना में हलवाई नारायण कुशवाह (45), बलवंत भदौरिया (24) और मोनू भदौरिया (30) झुलस गए। नारायण कुशवाह को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है, जबकि बलवंत और मोनू को शिवपुरी GMC अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बलवंत और मोनू नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन सिंह सेंगर के भांजे हैं। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https...

13 अप्रैल को भोपाल आएंगे गृहमंत्री अमित शाह:वीआईपी रोड से रोशनपुरा तक ट्रैफिक रहेगा प्रतिबंधित, कई सड़कों पर लागू होगा डायवर्शन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 13 अप्रैल को भोपाल आएंगे। इसके चलते पुराने विमानतल से रविंद्र भवन तक और कार्यक्रम के दौरान शहर की कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। कई सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। रोशनपुरा, लालघाटी, वीआईपी रोड, पॉलिटेक्निक चौराहा जैसी व्यस्त सड़कों पर प्रतिबंध और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग सुनिश्चित कराया जाएगा। अमित शाह के भोपाल आगमन के दौरान यातायात व्यवस्था (सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक) यात्री बसों के लिए डायवर्सन: मालवाहक, भारी और व्यवसायिक वाहनों के लिए सामान्य दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग: कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था (सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक) मालवाहक, भारी और व्यवसायिक वाहनों के लिए: वैकल्पिक मार्ग from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/EpO5Cke via IFTTT

भोपाल में ADG इंटेलिजेंस के ड्राइवर की मौत:पुलिस की एमटी शाखा के जवान को परवलिया इलाके में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

भोपाल के परवलिया क्षेत्र में एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुलिस जवान आनंदी लाल (38) की मौत हो गई। मृतक एडीजी इंटेलिजेंस का सरकारी वाहन चलाते थे और मूल रूप से एमटी शाखा में तैनात थे। जानकारी के अनुसार आनंदी लाल अपने रिश्तेदार से मिलकर भोपाल लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे हुए इस हादसे में उनकी बाइक एक खंभे से टकरा गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन शुक्रवार सुबह 7:30 बजे इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में उस रास्ते से गुजरने वाले वाहनों की जानकारी जुटा रही है, लेकिन अभी तक वाहन का पता नहीं चल सका। आनंदी के बुजुर्ग पिता गंगाधर ने बताया, "हमारा सहारा चला गया।" आनंदी पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। मृतक का 8 साल का एक बेटा है। पत्नी गहरे सदमे में बेसुध पड़ी हैं। आनंदी ने तीन बहनों की शादी करवाई, छोटे भाई की पढ़ाई का खर्च उठाया और दो साल पहले सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चाचा की चार बेटियों की जिम्मेदारी भी संभाली। थाना प्रभारी रोहित कुमार के मुताबिक, हादस...

बेटी ने लव मैरिज की, पिता ने आत्महत्या:सुसाइड नोट में लिखा- किसी ने मेरा दर्द नहीं समझा, पूरा परिवार नष्ट हो गया

वो वकील जो कुछ पैसों के लिए एक परिवार की बलि चढ़ा देता है, उनकी भी तो बेटियां होती हैं। वह खुद नहीं सोचते एक पिता का दर्द। एक पूरा परिवार नष्ट हो गया और समाज में कुछ नहीं बचा। यह लाइनें उस सुसाइड नोट की हैं, जिसे एक बेटी के पिता ने खुद को गोली मारने से पहले लिखी थीं। पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ बेटी के भागकर शादी करने से ग्वालियर का दवा कारोबारी इस कदर आहत हुआ कि उसे अपनी जिंदगी खत्म करने के अलावा कोई रास्ता नहीं सूझा। उसने अपना दर्द सुसाइड नोट में उडे़कर रख दिया। लिखा- मैं एक बार फिर कहता हूं कि आर्य समाज की शादी मान्य नहीं होती तो कोर्ट फिर कैसे बालिका को उसके (प्रेमी) साथ भेज सकता है। इससे हमारा पूरा परिवार नष्ट हो गया है। किसी ने मेरा दर्द नहीं समझा। बेबस पिता ने शायद आत्महत्या की स्क्रिप्ट चार दिन पहले ही अपने मन में उस समय लिख ली थी, जब कोर्ट में बेटी ने उसका हाथ छोड़कर हमेशा के लिए प्रेमी का हाथ थाम लिया था। मृतक बेटी को बेटे से ज्यादा चाहता था। उसकी शादी को लेकर कई सपने देखे थे, लेकिन इस घटना के बाद वह टूट गया। तीन दिन से मायूस घूम रहा था। किसी ने यह नहीं सोचा था कि वह खुद को ...

भोपाल में पति और सास पर दहेज प्रताड़ना का केस:महिला बोली- पति ने मांगे 3.5 करोड़ रुपए और फॉर्च्यूनर कार

एक महिला ने अपने पति और सास पर दहेज उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, शादी के तीन दिन बाद ही उसकी सास ने दहेज के लिए ताने देना शुरू कर दिया, जबकि पति ने उससे साढ़े 3 करोड़ रुपए और एक फॉर्च्यूनर कार की मांग की। मामले में पुलिस ने आरोपी पति राजदेव सिंह और सास रतना सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता चूनाभट्टी इलाके की रहने वाली है, जिसकी जून 2022 में महोबा (उत्तर प्रदेश) निवासी राजदेव सिंह से शादी हुई थी। दोनों परिवारों की सहमति से शादी का फंक्शन शिवपुरी में हुआ, जिसमें लड़की वालों ने 1.40 करोड़ रुपए खर्च किए। लेकिन शादी के तुरंत बाद ही सास ने बहू को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। भाभी से करता था तुलना पीड़िता ने बताया कि उसका पति उसे लगातार अपनी भाभी से तुलना करता और कहता, "तुम रॉयल फैमिली होने का दावा करते हो, लेकिन जेब में एक फूटी कौड़ी तक नहीं। तुम भाभी के पैरों की धूल के बराबर भी नहीं हो। तलाक़ के बदले में तो युवक मायके से 3.50 करोड़ रुपए की डिमांड की। इससे पहले भी लड़की वालों ने अपनी एफडी तोड़कर 43 लाख रुपए दिए थे, लेकिन पति की मांगें खत्म नहीं ह...

भोपाल की अरवलिया गोशाला में मृत मिले गोवंश:बजरंग दल कार्यकर्ता पहुंचे; बोले- न पानी की व्यवस्था, न भूसे की

भोपाल की अरवलिया गोशाला में कुछ गोवंश मृत मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। वे बुधवार को गोशाला में अचानक पहुंच गए थे। ताकि, व्यवस्थाओं के बारे में पता चल सके, लेकिन यहां गोवंश के लिए न तो पानी की व्यवस्था नजर आई और न भूसे की। इसे लेकर जिला प्रशासन से शिकायत भी की गई है। अरवलिया में नगर निगम गोशाला संचालित करता है, लेकिन यही पर ढेरों अव्यवस्थाएं मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता नाराज हो गए। अरवलिया के ही कार्यकर्ता शुभम ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिए। वीडियो में अव्यवस्थाएं नजर आ रही है। 2 तस्वीरों में देखिए गोशाला के हालात... 10 से 15 गोवंश के मृत होने की आशंका शुभम ने बताया कि गोशाला में पानी के ड्रम खाली मिले। खाने के लिए भूसा भी नहीं था। जब यहां जिम्मेदारों से बात की तो वे कुछ नहीं बता पाए। 10 से 15 गोवंश मृत अवस्था में मिले हैं। कलेक्टर से इसकी शिकायत की जाएगी। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/sY603yz via IFTTT

सौरभ शर्मा के खिलाफ ईडी के चालान में खुलासा:चेतन सिंह गौर के नाम पर एचडीएफसी में 2.30 करोड़ की एफडी, 58 खाते हुए हैं फ्रीज

आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के सहयोगी चेतन सिंह गौर के नाम पर भोपाल की अरेरा काॅलोनी स्थित एचडीएफसी बैंक में 2 करोड़ 30 लाख 78 हजार 645 रुपए की एफडी है। उसके नाम पर चार अन्य खातों में एक करोड़ 24 लाख 85 हजार 319 रुपए की चार अन्य एफडी भी हैं। यह वह रकम है जिसे ईडी भोपाल की टीम ने सौरभ शर्मा और उसके सहयोगियों के यहां की गई छापेमारी के दौरान फ्रीज और सीज किया है। ईडी ने विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किए गए चालान में यह जानकारी दी है। जिसमें कहा है कि 8 करोड़ 29 लाख 4 हजार 735 रुपए की एफडी और नकदी अलग-अलग बैंक खातों में जमा होने के कारण फ्रीज की गई। ईडी ने अदालत में सौंपी चार्जशीट में कहा है कि 58 खातों से यह राशि फ्रीज की गई है जिसमें सौरभ शर्मा, उमा शर्मा, दिव्या तिवारी, रेखा तिवारी, रोहित तिवारी, चेतन सिंह गौर, शरद जायसवाल, कृष्ण जायसवाल, अनुभा तिवारी समेत अन्य नाम शामिल हैं। ईडी की रिपोर्ट में सौरभ शर्मा के दुबई में 150 करोड़ रुपए के विला का भी उल्लेख है। इसके अलावा मनी लाॅन्ड्रिंग के जरिए कमाई गई अन्य अकूत संपत्तियों का भी ब्योरा ईडी ने अपनी रिपोर्ट में दिया है। ईडी की चार्ज शीट म...

इंदौर में शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म:रिश्तेदार महिला से मिलने आता था आरोपी, जान से मारने की धमकी देकर कराया गर्भपात

इंदौर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एक युवती ने अपने रिश्तेदार के खिलाफ रेप और गर्भपात कराने का केस दर्ज कराया है। इंदौर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच खंडवा पुलिस को सौंपी है। आजाद नगर पुलिस के मुताबिक 24 साल की युवती ने अपने परिचित भिकलाल गोखले के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि वह बुरहानपुर की रहने वाली है। आजाद नगर में अपनी सहेली के साथ रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। भिकलाल अक्सर पीड़िता के परिवार की रिश्तेदार महिला से मिलने आता था। इसके चलते वह उसे पहचानती थी। 2018 में भिखलाल ने कहा कि वह उसे पंसद करता है। शादी करना चाहता है। इसके बाद दोनों की बातचीत हुई। साल 2018 में जब पीड़िता खंडवा में बीए कर रही थी, तब पढ़ाई के दौरान भिखलाल रूम पर मिलने आया। इस दौरान शादी क झांसा देकर उसने संबंध बनाए। इसके बाद वह कई बार रूम पर आया और संबंध बनाता रहा। पीड़िता गर्भवती हो गई, तो दवाई देकर उसका गर्भपात करा दिया। उस समय आरोपी इंदौर में पढ़ाई कर रहा था। इसके बाद लॉक डाउन लगने पर दोनों घर चले गए। लॉकडाउन खत्म होने के बाद उसने कहा कि इंदौर में पढ़ाई करेंगे। 2021 में दोनों...

युवाओं के आदर्श डॉ. पुरुषोत्तम दास वैश्य:डॉक्टरी को कभी पेशा नहीं समझा; समाज सेवा में बीता जीवन

ग्वालियर में जब भी चिकित्सा क्षेत्र और शिक्षा की बात होती है, तो डॉ. पुरुषोत्तम दास वैश्य का जिक्र किए बिना चर्चा अधूरी मानी जाती है। ग्वालियर के एक व्यापारिक परिवार में जन्मे डॉ. वैश्य ने बचपन से ही आर्थिक और व्यावहारिक चुनौतियों का सामना किया, लेकिन उन्होंने कभी इन मुश्किलों के आगे हार नहीं मानी, बल्कि वो मुकाम हासिल किया, जहां तक पहुंचने का सपना हर कोई देखता है। डॉ. पुरुषोत्तम दास वैश्य ने डॉक्टरी को कभी मात्र एक पेशा नहीं समझा, बल्कि उसे समाज सेवा का माध्यम माना। आज, 8 अप्रैल को हम उनका जिक्र इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि 17 साल पहले इसी दिन उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा था। उनकी 17वीं पुण्यतिथि पर शहर, समाज और चिकित्सा जगत से जुड़े लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। लोग उन्हें केवल डॉक्टर पुरुषोत्तम दास वैश्य नहीं, बल्कि स्नेह पूर्वक 'डॉक्टर साहब' या 'पी.डी. वैश्य' के नाम से भी जानते थे। 21 साल की उम्र में मिला था मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पुरुषोत्तम दास वैश्य का डॉक्टर बनने का सपना 21 साल की आयु में साकार हुआ। उनकी प्रतिभा और लगन के चलते साल 1955 में उन्हें गजरा...

खिलचीपुर में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा:फूलमाली समाज ने निकाली यात्रा, डीजे की धुन पर थिरके श्रद्धालु, जगह-जगह हुआ फूलों से स्वागत

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में रामनवमी के अवसर पर फूलमाली समाज ने भव्य शोभायात्रा निकाली। यात्रा बस स्टैंड के पास स्थित मालाकार समाज के श्री रघुनाथजी रामजानकी मंदिर से शुरू हुई। शोभायात्रा में दो डीजे की व्यवस्था की गई। आगे के डीजे पर पुरुष श्रद्धालु राम भजनों पर नृत्य करते चले। पीछे के डीजे पर महिलाएं भक्ति भाव से थिरकती रहीं। पूरे मार्ग में रामभक्ति का माहौल छाया रहा। यात्रा पुरानी नगर पंचायत मार्ग से शुरू हुई। फिर तोपखाना गेट, सुभाष चौक, सराफा बाजार, पिपली बाजार, पटवा बाजार चौराहे, दांगी गेट और इमली स्टैंड होते हुए बालाजी गार्डन पहुंची। मार्ग में स्थानीय लोगों ने जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया। ट्रैक्टर पर सजी भगवान राम-जानकी की सुंदर झांकी को विशेष आकर्षण का केंद्र बना। साथ ही भगवान राम और हनुमान जी की अन्य झांकियां भी शामिल थीं। इन्हें देखकर हर उम्र के लोग मंत्रमुग्ध हो गए। फूलमाली समाज के पदाधिकारियों के अनुसार, यह आयोजन समाज की एकता, संस्कृति और धार्मिक आस्था को मजबूत करने के लिए हर साल किया जाता है। यह शोभायात्रा नगरवासियों के लिए आस्था और भक्ति से भरा अविस्मरणीय अनुभव बन गई। fr...

इंदौर में फॉर्म हाउस पर चली गोली:एक व्यक्ति की मौत; पुलिस को अस्पताल से मिली सूचना

इंदौर के तेजाजी नगर स्थित उमरीखेड़ा में एक फॉर्म हाउस में शनिवार रात को गोली चलने की घटना हो गई। गोली एक व्यक्ति को लगी। जिससे उसकी मौत हो गई। पत्नी उसे लेकर अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों से मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त विनोद कुमार मीना ने बताया कि, घटना शनिवार रात की है। फॉर्म हाउस विवेक सिंघल का है। प्रांरभिक जांच में पता चला है कि फॉर्म हाउस पर विवेक और उनकी पत्नी और बेटा थे। गोली कैसे चली ये अभी पता नहीं चला है। पुलिस टीम इसकी जांच कर रही है। गोली लगने से 60 वर्षीय मदन लाल यादव नामक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस को एमवाय अस्पताल से सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। फॉर्म हाउस के गार्ड से भी पूछताछ की गई है। उससे ये पता चला है कि विवेक के पास लाइसेंस बंदूक है। जिसे वे अपने साथ रखते हैं। मदन लाल फॉर्म हाउस पर पानी लेने गया था। वहां काम करता है। ये अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। मदनलाल की पत्नी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि मदनलाल की पत्नी भी मौके पर थी। उससे पूछताछ के बाद ही घटना के बारे में पूरी जानकारी मिल सकेगी। पत्न...

बेटी से कहा– यहां पुलिस पीटती है, आना मत:मऊगंज में 19 दिन बाद बेटा–बेटी के साथ सड़ी–गली लाश मिली; हत्या का आरोप

‘पिताजी से आखिरी बार 17 मार्च की सुबह बात हुई थी। कहा था- दोपहर में पुलिस वाले ने उनको बहुत मारा था। बच्चों को भी पीटा है। बेटा, घर नहीं आना। हो सकता है मुझे लेकर जाएं। हमें नहीं पता था कि पुलिस वाले उन्हें मार कर लटका देंगे। इतने छोटे-छोटे भाई-बहन कैसे फांसी लगा सकते हैं।’ यह कहना है मंजू साकेत का। मऊगंज के गड़रा गांव में शुक्रवार को उसके पिता औसेरी साकेत (55), बेटी मीनाक्षी (11) और बेटे अमन (8) के शव फंदे पर मिले हैं। शव पूरी तरह सड़ और गल चुके हैं। पुलिस का मानना है कि लाशें करीब 15 दिन से ज्यादा पुराने हो सकती हैं। इसी गांव में 15 मार्च को सनी द्विवेदी की पीट-पीटकर हत्या के बाद हुई हिंसा में एएसआई रामचरण गौतम की मौत हो गई थी। हिंसा के 19 दिन बाद गांव एक बार फिर चर्चा में है। दैनिक भास्कर ने गांव में औसेरी की बेटी मंजू साकेत, बेटा पवन साकेत, चचेरे भाई पुरुषोत्तम साकेत, कुछ गांव की महिलाओं और एसपी नीरज सोनी से बात की। परिवारवालों और गांव वालों का आरोप है कि पुलिसकर्मी घर में घुसकर पिटाई करते हैं। यहां तक कि महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ा। हिंसा के 21 दिन बाद भी दरवाजों पर ताले, सड़को...

नर्सिंग फर्जीवाड़ा-आईएनसी भी जांच घेरे में:हाईकोर्ट के आदेश- मान्यता संबंधी फाइलें पेश करे, मेडिकल यूनिवर्सिटी-एमपी नर्सिंग काउंसिल की फाइलें हो चुकी है तलब

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में शुक्रवार को फिर से नर्सिंग फर्जीवाड़ा मान्यता संबंधित मामले में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट स्पेशल बेंच के जस्टिस संजय द्विवेदी और जस्टिस अचल कुमार पालीवाल ने सुनवाई की। याचिकाकर्ता की ओर से सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि एमपी नर्सिंग काउंसिल और मेडिकल यूनिवर्सिटी के साथ साथ इंडियन नर्सिंग काउंसिल के द्वारा भी निरीक्षण कर अपात्र कॉलेजों को पात्र बताते हुए सुटेबिलिटी दी गई थी, इसलिए आईएनसी के अधिकारियों द्वारा झूठी निरीक्षण रिपोर्ट देकर अपात्र कॉलेजों को मान्यता देने में सहयोग किया है। हाईकोर्ट ने तर्कों को सुनने के बाद आईएनसी को आदेश दिया है कि सत्र 2018 से 2022 तक की मान्यता की फाइलें अगली सुनवाई में पेश की जाए। मामले की अगली सुनवाई अब 8 अप्रैल को होगी। इससे पहले मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को अपात्र नर्सिंग कॉलेजों के करीब 10 हजार स्टूडेंट्स को 30 दिन के भीतर पात्र कॉलेजों में ट्रांसफर करने का आदेश दिया है। नर्सिंग कॉलेज मान्यता फर्जीवाड़ा मामले की सीबीआई जांच में जिन कॉलेजों में छात्र नहीं मिले हैं, वो छात्र अपात्र होंगे और उन्हें परीक्षा में नहीं बैठा...

ग्वालियर के शीतला मंदिर में बुजुर्ग की चेन झपटी:भीड़ ने दोनों महिलाओं को पकड़ा; आंखों में पानी के छींटे मारकर खींच ली थी चेन

ग्वालियर में राजस्थान से चेन झपटमारी करने के लिए आई दो महिलाओं को लोगों ने उस समय पकड़ लिया। जब वह एक बुजुर्ग महिला की चेन भीड़ में खींचकर भाग रही थीं। घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के शीतला माता मंदिर के पास प्याऊ की है। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच क बाद संदेही महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि ये महिलाएं मंदिरों के आसपास सक्रिय रहकर चेन झपटने की घटनाओं में संलिप्त हैं। इनसे अन्य चोरियों का भी खुलासा होने की संभावना है। झांसी रोड थाना प्रभारी अवधेश सिंह कुशवाह ने बताया कि आनंद नगर निवासी 66 वर्षीय अनीता अवस्थी पत्नी दिनेश अवस्थी अपने परिचितों के साथ शीतला माता मंदिर दर्शन करने गई थीं। दर्शन से पहले वह मंदिर परिसर में लगे नल पर हाथ-पैर धो रही थीं, तभी एक महिला पास आई और उनकी आंखों में पानी के छींटे मार दिए, जिससे उनकी आंखें कुछ क्षण के लिए बंद हो गईं। इसी दौरान मौका पाकर उस महिला की साथी ने अनीता अवस्थी के गले से सोने की चेन झपट ली और भागने लगी। अचानक हुई इस घटना से बुजुर्ग महिला घबरा गईं और शोर मचाया। उनकी आवाज सुनकर परिजन और अन्य...

4 अप्रैल को चुनरी यात्रा और 6 को रामनवमी शोभायात्रा:आलीराजपुर में सर्व हिंदू समाज की बैठक में लिया निर्णय

आलीराजपुर में सर्व हिंदू समाज की बैठक राठौर धर्मशाला में हुई। इसमें विधायक सेना पटेल और महेश पटेल सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में दो प्रमुख धार्मिक आयोजनों की योजना बनाई गई। पहला आयोजन 4 अप्रैल को शाम 4 बजे से होगा, जिसमें पंचमुखी हनुमानजी मंदिर से मां मनकामेश्वरी मंदिर बोरखड़ तक विशाल चुनरी एवं कलश यात्रा निकाली जाएगी। दूसरा आयोजन 6 अप्रैल को रामनवमी शोभायात्रा का है। इन धार्मिक आयोजनों को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं, समाज के प्रतिनिधि और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एकजुट हुए। सभी ने मिलकर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजपूत समाज से रिंकेश तवर, वाणी समाज से जयंतीलाल वाणी, राठौड़ समाज अध्यक्ष महेंद्र टवली, राठौड महिला मंडल अध्यक्षा अनिता राठौड़, वाणी समाज महिला मंडल की उपाध्यक्ष अनिता वाणी, पूर्णिमा व्यास, सर्वेश सिसोदिया उपस्थित थे। रामनवमी उत्सव समिति के अध्यक्ष गिरिराज मोदी, गायत्री परिवार से संतोष वर्मा, माहेश्वरी समाज से कृष्णकांत बेडिया भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राहुल परिहार ने किया...

चंबल के बीहड़ में जुआ का अड्डा, वीडियो वायरल:मुरैना में अखैपुरा गांव के पास जुए की सट्टेबाजी; दावा- राजस्थान-यूपी से भी आते हैं जुआरी

मुरैना जिले में चम्बल के बीहड़ में खुलेआम जुआ खेलने का वीडियो सामने आया है। दिमनी थाना क्षेत्र के अखैपुरा गांव के पास बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है, जिसमें स्थानीय लोगों के अलावा अन्य राज्यों से भी जुआरी पहुंच रहे हैं। इस अवैध कारोबार में सिर्फ स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों से भी जुआरी भाग ले रहे हैं। राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से जुआ खेलने के लिए लोग यहां पहुंचते हैं। बीहड़ का दुर्गम इलाका इन जुआरियों को छिपने और पुलिस से बचने का आसान रास्ता प्रदान करता है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल इस जुआ के अड्डे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कुछ संदिग्धों की पहचान भी की गई है। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी बड़े गिरोह का पर्दाफाश नहीं हुआ है। इस अवैध कारोबार से आसपास के गांवों में डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जुआ खेलने के दौरान झगड़े और फायरिंग की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं। दिमनी थाना प्रभारी शशि कुमार का कहना है कि वीडियो कब का है यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। हमारे सामने दो दिन पहल...

चाबी बनाने आए थे गहने चोरी कर ले गए:सरदार के हुलिए में आए ठग, अलमारी की चाबी बनाते-बनाते चोरी कर ले गए गहने

ग्वालियर में अलमारी के लॉक की चाबी बनाने आए दो बदमाश 10 तौला सोने के गहने चोरी कर ले गए। घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर जीडी नाइट स्कूल के पास 2 दिन पहले की है। जाने से पहले सरदार चाबी अलमारी में तोड़ गए, जिससे गेट खुल नहीं रहा था। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब दूसरे चाबी बनाने वाले को लेकर आए और उसने गेट खोला तो पता चला कि सरदार के वेशभूषा में आए चाबी बनाने वाले जेवर पार कर ले गए। वारदात का शिकार पीड़ित थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। मामले का खुलासा बुधवार शाम को हुआ है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। चोरी करने वालों के CCTV कैमरे के फुटेज भी मिले हैं। शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर जीडी नाइट स्कूल के पास रहने वाले 65 वर्षीय राम प्रकाश पुत्र रामसिंह किसान हैं। परिवार के साथ वह यहां रहते हैं। कुछ समय से उनकी अलमारी की चाबी खो गई थी। दो दिन पहले वह बैठे थे, तभी दो सरदार उनकी गली में पहुंचे और चाबी बनवाने की आवाज लगाई। अलमारी की चाबी बनवाने के लिए उन्होंने दोनों को अंदर बुला लिया। आते ही उन्होंने चाबी बनाना शुरू कर दिया। एक सरदार चाबी बना रहा थ...

मुरैना में ट्रैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो घायल:शनिश्चरा मंदिर होते हुए ग्वालियर जा रहे थे; ट्रैक्टर चालक हुआ फरार

मुरैना से ग्वालियर जा रही एक कार को तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना शनिचरा मार्ग पर हुई, जहां ट्रैक्टर चालक की लापरवाही भारी पड़ी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। घटना मंगलवार शाम की है। बता दें कि,मुरैना के वाटर वर्क्स कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय इरफान उर्फ हैप्पी अपने दोस्त संजय तोमर के साथ कार (MP 06 CB 1654) से ग्वालियर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार शनिचरा मार्ग पर पहुंची, तभी तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ने नियंत्रण खोते हुए कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने की मदद दुर्घटना के बाद सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था और अत्यधिक तेज गति में होने के कारण उसने कार को टक्कर मार...