Skip to main content

19 हजार करोड़ का ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज प्रोजेक्ट:पहाड़ों के बीच 250 वर्ग किमी में इकट्ठा होगा पानी, 1.23 लाख हेक्टेयर में सिंचाई

मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र सीमा पर ताप्ती नदी के बेसिन में जल्दी ही अंडरग्राउंड वाटर स्टोरेज प्रोजेक्ट शुरू होने जो रहा है। दावा किया जा रहा कि ये प्रोजेक्ट देश का पहला ग्राउंड वाटर रिचार्ज प्रोजेक्ट है जो एमपी के लोगों की जिंदगी को और बेहतर बनाएगा। इस प्रोजेक्ट से एमपी के साथ-साथ महाराष्ट्र के लोगों को भी फायदा होगा और एमपी के करीब 73 गांव भी डूबने से बच जाएंगे। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच बहुप्रतीक्षित तापी मेगा रिचार्ज परियोजना को लेकर राज्य सरकार ने 10 मई को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री भोपाल आकर इस समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। ताप्ती नदी के बेसिन में स्थित दो पहाड़ों (एमपी के बुरहानपुर और महाराष्ट्र के जलगांव जिले की चोपड़ा तहसील) के बीच 250 वर्ग किलोमीटर में जमीन के अंदर पानी जमा किया जाएगा। 6 सवालों में समझिए इस प्रोजेक्ट से मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र को किस तरह से फायदा मिलेगा.. सवाल1: क्या है ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज योजना? जवाब: ताप्ती नदी का उद्गम बैतूल जिले के मुलताई शहर में स्थित सतपुड़ा पहाड़ श्रृंखला से होता है। नदी पश्चिम दिशा में बहकर अरब सागर में मिलती है। जनवरी 1958 में केन्द्र सरकार ने ताप्ती नदी में जल की उपलब्धता के अध्ययन के लिये श्री एम.एस. थिरूमल अयंगर की अध्यक्षता में एक समिति गठित की थी। समिति ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सतपुड़ा में बजाड़ा जोन ताप्ती नदी के समकक्ष है। दो चट्टानों के बीच ये एक 250 वर्ग किमी का जोन है। अत्यधिक डूब क्षेत्र होने के कारण यहां बांध बनाने की बजाय इस जोन में पानी का संग्रहण कर इस्तेमाल किया जा सकता है। सवाल2: नदी पर डैम क्यों नहीं बनाया? जवाब: दरअसल, ताप्ती नदी मप्र, महाराष्ट्र और गुजरात से होकर गुजरती है। इसका सबसे ज्यादा 79 फीसदी जलग्रहण क्षेत्र महाराष्ट्र में आता है। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के बीच 1986 में भी ताप्ती नदी के पानी को बांटने के लिए बांध बनाने की योजना थी। मगर, इस योजना के कारण 73 गांवों के डूबने का डर था। इस वजह से तत्कालीन एमपी सरकार ने बांध बनाने से मना कर दिया था। पानी के पारंपरिक भंडारण के लिए 66 टीएमसी क्षमता का जल भराव बांध प्रस्तावित किया गया था, जिससे 17 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि प्रभावित हो रही थी। इसमें वन भूमि और बाघ अभ्यारण की भूमि भी शामिल थी। इसके अलावा 73 गांव की लगभग 14 हजार आबादी भी प्रभावित हो रही थी। ​​सवाल3: मप्र और महाराष्ट्र के कितने जिलों को फायदा जवाब: ​​​​​​​मध्यप्रदेश के दो जिले खंडवा और बुरहानपुर की चार तहसीलों खालवा, नेपानगर, खकनार और बुरहानपुर में 1 लाख 23 हजार 82 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं महाराष्ट्र के चार जिले अमरावती, अकोला, बुलढाणा और जलगांव की बारह तहसीलों में 2 लाख 34 हजार 706 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही महाराष्ट्र के उत्तरी क्षेत्र और मध्य प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। तापी मेगा रिचार्ज परियोजना में 31.13 TMC पानी का इस्तेमाल होगा। इसमें से 11.76 TMC मध्य प्रदेश और 19.36 TMC महाराष्ट्र को आवंटित किया जाएगा। सवाल 4: एमपी की कितनी जमीन का अधिग्रहण होगा? जवाब: परियोजना के तहत करीब 480 किलोमीटर की नहरों का निर्माण किया जाना प्रस्तावित हैं। जिसमें मध्यप्रदेश में करीब 210 किलोमीटर लंबाई की नहरों का निर्माण किया जाएगा। परियोजना के निर्माण से मध्यप्रदेश की 3 हजार 362 हेक्टेयर जमीन प्रभावित होगी। वहीं महाराष्ट्र की 4 हजार 756 हेक्टेयर जमीन प्रभावित होगी। एमपी की बात करें तो इसमें 1 हजार 599 हेक्टेयर प्राइवेट, 255 हेक्टेयर सरकारी और 1 हजार 508 वन भूमि है। जिसका भू अर्जन किया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि परियोजना से कोई भी क्षेत्र डूब में नहीं आएगा न ही किसी अभयारण्य को नुकसान पहुंचेगा, इसलिए पुनर्वास की आवश्यकता नहीं है। सवाल 5: कितने चरणों में काम पूरा होगा? जवाब: प्रोजेक्ट को दो चरणों में पूरा किए जाने का लक्ष्य है। पहले चरण खंडवा जिले की खालवा तहसील के पास बांध बनाया जाएगा। इस बांध के निर्माण के बाद नहरों का निर्माण किया जाएगा। सबसे ज्यादा काम पहले चरण में ही पूरा होगा। दूसरे चरण में नहरों से सिंचाई की सुविधा शुरू की जाएगी। वहीं महाराष्ट्र भी अपने-अपने जिलों में इसी तरह से नहरों का निर्माण करेगा। सवाल 6: परियोजना पर मप्र कितना पैसा खर्च करेगा? जवाब: प्रोजेक्ट की लागत करीब 19,244 करोड़ रुपए आने का अनुमान है। मध्यप्रदेश प्रोजेक्ट पर 38 फीसदी यानी 7 हजार 313 करोड़ रुपए और महाराष्ट्र 62 फीसदी यानी 11 हजार 931 करोड़ रुपए खर्च करेगा। फडणवीस बोले- दोनों राज्यों को मिलेगा बड़ा फायदा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ताप्ती बेसिन परियोजना पर एमपी-महाराष्ट्र समझौते के दौरान कहा कि 25 साल बाद दोनों राज्यों की बोर्ड बैठक हुई है, पिछली बैठक साल 2000 में हुई थी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद ही राज्यों के बीच जल समझौते दोबारा शुरू हुए हैं, जिससे न सिर्फ परियोजनाएं आगे बढ़ीं, बल्कि जल संकट से निपटने के प्रयास भी तेज हुए। फडणवीस ने कहा कि ताप्ती बेसिन परियोजना से मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र दोनों राज्यों को बड़ा फायदा मिलेगा। अब दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री केंद्र सरकार से इस परियोजना के लिए 'केंद्रित योजना' की तर्ज पर विशेष सहयोग का आग्रह करेंगे। सीएम डॉ. यादव बोले- ताप्ती प्रोजेक्ट बनेगा निमाड़ की जीवन रेखा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ताप्ती बेसिन परियोजना के साथ ही दोनों राज्यों के बीच एक नए अध्याय की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश नदियों का मायका है। यहां 247 नदियां बहती हैं और अब गोदावरी और ताप्ती से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर मिलकर काम किया जाएगा। सीएम यादव ने भरोसा जताया कि जैसे केंद्र सरकार ने केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजनाओं में मदद की, उसी तरह इस परियोजना को भी केंद्र से सहयोग मिलेगा।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Kuei5GJ
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...