Skip to main content

एमपी के आयुष विभाग को मिला स्कॉच अवार्ड:तीन फेस की प्रजेंटेशन, दो फेज की वोटिंग के बाद हुआ सिलेक्शन, 20 सितम्बर को होगा वितरण

मध्य प्रदेश के आयुष विभाग को स्कॉच अवार्ड मिला है। यह सम्मान आयुष विभाग के ई मॉनिटरिंग सिस्टम परियोजना के क्रियान्वयन और उसके जनता के बीच अच्छे रिजल्ट के लिए दिया है। विभाग को यह अवार्ड तीन चरणों की डिटेल प्रेजेंटेशन और दो चरण के सार्वजनिक डिजिटल वोटिंग के बाद मिला है। इसके बाद इसकी पारदर्शिता और गुणवत्ता को मजबूत माना जा रहा है। विभाग को यह अवार्ड नई दिल्ली में 20 सितम्बर को सौंपा जाएगा। आयुष विभाग के अपर सचिव संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि आयुष ई मॉनिटरिंग सिस्टम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के आयुष चिकित्सालयों में और चिकित्सा महाविद्यालयों में ओपीडी में अधिकतम वृद्धि करना तथा अधिक से अधिक लोगों को आयुष सुविधा के कवरेज में लाना है। लोगों को स्वस्थ और रोग मुक्त बनाने के लिए गुणवत्तापूर्ण आयुष सेवाएं उपलब्ध कराने को भी इसमें प्राथमिकता में रखा गया है। इसके लिए इस विभाग ने कई नवाचार किए हैं जिसके अंतर्गत हर माह दो बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सभी आयुष चिकित्सा अधिकारियों और आयुष मेडिकल कॉलेज के साथ एक्सपीरियंस शेयर किए गए और समस्याओं का समाधान किया गया। मिश्रा ने कहा कि इसके साथ ही लगातार निगरानी और मूल्यांकन कर हर केंद्र के परफॉर्मेंस की समीक्षा की गई। सभी के अनुभव साझा करके नए सिस्टम लागू करने को बढ़ावा दिया गया। आयुष अधोसंरचना को मजबूत बनाने के लिए अस्पतालों और कॉलेज में आधुनिक सुविधाओं का विकास किया गया। अपर सचिव मिश्रा ने बताया कि प्रयासों से ई मॉनिटरिंग सिस्टम के सभी घटकों का प्रभावी क्रियान्वयन हुआ है जिससे प्रदेश भर में आयुष सेवाओं की पहुंच और उनकी गुणवत्ता में सुधार हुआ है। आयुष मंत्री इंद्र सिंह परमार तथा प्रमुख सचिव आयुष डीपी आहूजा ने विभाग को मिले स्कॉच अवार्ड 2025 के लिए बधाई दी है। मंत्री परमार ने कहा कि स्कॉच अवार्ड मिलना मध्य प्रदेश के लिए गर्व की बात है। यह उपलब्धि टीम भावना, नवाचार और उत्कृष्ट कार्य का परिणाम है। जिससे नागरिकों को समय पर और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो रही हैं। प्रमुख सचिव डीपी आहूजा ने कहा- आयुष की मॉनिटरिंग ने जवाब देही को मजबूत किया है। राज्य के स्वास्थ्य तंत्र में आयुष चिकित्सा की सुलभता और गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। स्कॉच अवार्ड का वितरण नई दिल्ली में आयोजित होने वाले स्कॉच सीमेंट के दौरान 20 सितंबर 2025 को किया जाएगा।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/z3Cqsug
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...