डल झील पर पहली बार आयोजित खेलो इंडिया वॉटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2025 में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों परचम लहरा दिया। 21 से 23 अगस्त तक चली प्रतियोगिता में एमपी के खिलाड़ियों ने कुल 18 पदक (10 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य) जीतकर चैंपियनशिप अपने नाम की। उड़ीसा 10 पदकों के साथ दूसरे और केरल 7 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। आखिरी दिन जीते 11 पदक चैंपियनशिप के अंतिम दिन शनिवार को मध्यप्रदेश की केनो स्लालम और रोइंग अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और 6 स्वर्ण, 2 रजत व 3 कांस्य सहित 11 पदक अपने नाम किए। इन्होंने जीते पदक खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को दी बधाई प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने चैंपियन बने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा, “मध्यप्रदेश की बेटियों और बेटों ने जल क्रीड़ा के इस महाकुंभ में स्वर्णिम उपलब्धि हासिल की है। यह न सिर्फ प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। खेल संचालक राकेश गुप्ता ने भी सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Sv02tlu
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Sv02tlu
via IFTTT
Comments
Post a Comment