Skip to main content

ग्वालियर में एकात्म मानव दर्शन हीरक जयंती समारोह:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- आज विश्व में अशांति का वातावरण

ग्वालियर में सोमवार शाम को एकात्म मानव दर्शन हीरक जयंती समारोह बनाया गयाा। वैसे तो यह 61वां आयोजन था, लेकिन इसे हीरक जयंती (75वां वर्ष) मानकर कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि एकात्म मानव दर्शन एक सूत्र में पिरोने की बात कहता है। आज विश्व में अशांति का वातावरण है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन से ही भौतिक, मानसिक और आध्यात्मिक दृष्टि से विकास संभव है। इसके बाद सीएम व अन्य अतिथियों ने 11 अगस्त 1964 को दौलतगंज स्थित रामनारायण धर्मशाला में भारतीय जनसंघ के अखिल भारतीय अभ्यास वर्ग में शामिल सदस्यों या उनके परिजन को सम्मानित किया है, क्योंकि इस एकात्म दर्शन की नींव उसी समय डल गई थी। जो दूसरे की पीड़ा को अपनी समझे, यही एकात्म मानव दर्शन का भाव राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में एकात्म मानव दर्शन हीरक जयंती समारोह किया गया है। मुख्य वक्ता एकात्म मानव दर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ.महेश चंद्र शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बारे में युवा पीढ़ी को बताया कि क्या उनकी सोच हुआ करती थी और यह एकात्म दर्शन क्या है और क्यों जरुरी है। महेश शर्मा ने कहा कि जो दूसरे की पीड़ा को अपनी समझे, यही एकात्म मानव दर्शन का भाव है। यह दर्शन व्यक्ति और प्रकृति में एकात्मकता के सामंजस्य पर जोर देता है और इसे हमें पूरे विश्व तक फैलाना है। एकात्म मानव दर्शन ही समाधान कारक है मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर का एकात्म मानव दर्शन व्यक्ति, समाज और प्रकृति के बीच सद्भाव और एकता पर जोर देता है। दुनिया में शांति व संतुलन एकात्म मानव दर्शन से ही संभव है। वर्तमान परिस्थिति में एकात्म मानव दर्शन ही समाधान कारक है। पीएम के प्रयासों से आज विश्व योग दिवस मनाया जाता है अध्यक्षीय उद्बोधन में पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने पं.दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यक्ति, समाज, राष्ट्र और विश्व का एकाकार जरूरी है। प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से आज विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है। हमारी संस्कृति नर से नारायण बनाती है। कार्यक्रम में मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि एकात्म मानव दर्शन दुनिया को दिशा दे सकता है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा को आत्मसात करने से ही दुनिया में शांति संभव है। कार्यक्रम में यह भी रहे उपस्थित कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रस्तावना एकात्म मानव दर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान के संयोजक मनोरंजन मिश्र ने प्रस्तुत की। अतिथियों का स्वागत जयप्रकाश राजौरिया, मनोरंजन मिश्र, संजीव गोयल, दिनेश सिकरवार, डॉ.लोकेश शर्मा, शिवसिंह यादव ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंशुल श्रीवास्तव एवं आभार अजय जैन ने व्यक्त किया। इनका हुआ सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर में 11 अगस्त 1964 को दौलतगंज स्थित रामनारायण धर्मशाला में भारतीय जनसंघ के अखिल भारतीय अभ्यास वर्ग में शामिल वैद्य कृष्णाचार्य गजेंद्र गडकर, जगदीश तोमर, स्व.मनमोहन बत्रा के पुत्र डॉ.एसपी बत्रा, स्व.नारायण कृष्ण शेजवलकर के पुत्र विवेक नारायण शेजवलकर को सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि इसी वर्ग में पं.दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानव दर्शन का बीज रोपण किया था।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/EmwjCz0
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...