दमोह| रविवार को सुबह से तेज धूप खिली रही। दोपहर में तेज बारिश हुई। कुछ देर बार बारिश थमते ही उमस बढ़ गई। जिससे लोग बेचैन रहे। अब तक सीजन में 33.6 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है। जबकि पिछले साल इसी अवधि में 27.9 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। जिले की औसत बारिश 1246.6 मिमी है। रविवार को दिन का तापमान 32 डिग्री एवं रात का तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। रुक रुककर हो रही बारिश से मौसम सर्द गर्म बना हुआ है जिसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। सर्दी खांसी सहित बुखार और गले में तकलीफ के मरीज अस्पताल पहुंचे रहे हैं।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/PcIpvzr
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/PcIpvzr
via IFTTT
Comments
Post a Comment