श्योपुर| रिश्तेदार के यहां बरगवा गांव आए युवक की जहरीले सांप ने डसने से मौत हो गई। घटना बरगवा थाना कस्बा क्षेत्र के की है। सूचना के बाद अस्पताल पहुंची बरगवा थाना पुलिस ने युवक के शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंपते हुए मर्ग दर्ज कर लिया है। बरगवा थाना पुलिस ने बताया कि आवदा निवासी धनराज पुत्र घनश्याम आदिवासी उम्र 22 वर्ष शनिवार को अपने रिश्तेदार के यहां बरगवा आया हुआ था, रात को जब वह पेशाब आदि करने के लिए बाहर निकला तो, इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने उसे डस लिया। इसके बाद रिश्तेदार उसे इलाज के लिए कराहल अस्पताल ले गए, जहां रास्ते में उसकी की मौत हो गई। सूचना के बाद अस्पताल पहुंची बरगवा थाना पुलिस ने युवक के शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंपते हुए मर्ग दर्ज कर लिया है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/aYOc7Pn
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/aYOc7Pn
via IFTTT
Comments
Post a Comment